Sunday, September 8, 2024
Homeदेशसेल्फी विद लाभार्थी अभियान फिर हुआ शुरू, 20 हजार लाभार्थियों की सेल्फी...

सेल्फी विद लाभार्थी अभियान फिर हुआ शुरू, 20 हजार लाभार्थियों की सेल्फी का रखा लक्ष्य

सेल्फ़ी विद महिला लाभार्थी: चुनाव दर चुनाव अपना लाभार्थी वोटबैंक मजबूत करती जा रही भाजपा लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लिए भी इसी रणनीति पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2024 की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश के हर जिले में पार्टी जहां महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने वाली है, वहीं पार्टी ‘सेल्फी विद लाभार्थी अभियान‘ अभियान को तेज़ कर ज़्यादा से ज़्यादा महिला लाभार्थियों को जोड़ने की मुहिम चलाएगी। एक साल तक चलने वाले इस अभियान से जहां आगामी नगर निकाय चुनाव को साधने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं मिशन 2024 के लिए महिला वोटरों पर भी पार्टी की नज़र है

यूं तो पूरा पार्टी संगठन ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क और संवाद में जुटा है। इसके साथ ही महिला मोर्चा ने खास तौर पर महिला लाभार्थियों का वोट जुटाने के अभियान पर काम तेज कर दिया है। इसके लिए प्रत्येक संसदीय सीट के लिए लक्ष्य तय करते हुए ऐसी महिलाओं के साथ सेल्फी ली जा रही है। विपक्षी दलों को भरोसा है कि जाति आधारित राजनीति को तूल देकर वह भाजपा को परास्त कर सकते हैं। यही प्रयास मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी किया गया, लेकिन वहां कांग्रेस को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा विभिन्न वर्गों का दिल अपनी योजनाओं से जीतकर लाभार्थियों का मजबूत वोट बैंक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर इसका असर दिखाई भी दिया, जहां महिलाओं ने खुलकर भाजपा के पक्ष के वोट कर प्रचंड विजय दिलाई है। इसी रणनीति के साथ भाजपा मिशन-2024 की ओर भी बढ़ रही है।

सेल्फी विद लाभार्थी अभियान फिर हुआ शुरू

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘सेल्फी विद लाभार्थी’ अभियान चलाया जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान इस अभियान पर ब्रेक लगाया गया था, लेकिन अब इसे फिर तेजी के साथ शुरू किया गया है। मोर्चा की इस अभियान की राष्ट्रीय प्रभारी डा. मेधा कुलकर्णी ने बताया, उन्होंने बताया कि अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें कई-कई योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए व्यवस्था की गई है कि एक महिला की एक ही बार सेल्फी ली जाएगी, भले ही उसे कितनी ही योजनाओं का लाभ मिला हो। अभियान के लिए केंद्रीय स्तर पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों की टीम बनाई गई है। राज्य स्तर पर टीम है और हर जिले व मंडल में अभियान की प्रभारी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मोर्चा की सदस्य महिलाएं उन लाभार्थी महिलाओं के बीच जाकर सेल्फी के साथ मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर संवाद कर रही हैं। इस अभियान को गति देने में सहयोग के लिए पार्टी के सभी सांसदों को भी पत्र लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group