Saturday, July 27, 2024
Homeखबरेंराहुल गांधी की बातों को कांग्रेसी भी गंभीरता से नहीं लेते- मोहन...

राहुल गांधी की बातों को कांग्रेसी भी गंभीरता से नहीं लेते- मोहन यादव

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए जबलपुर में कहा कि राहुल गांधी की बातें तथ्‍यों से कोशों दूर होती हैं। यही वजह है कि उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। यहां तक की कांग्रेसी भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते और उनकी बातों को हल्‍के में लेते हैं। जहां तक जनता की बात है तो जनता सच्‍चाई जानती है। उसे कोई भी भ्रमित नहीं कर सकता। जनता राहुल गांधी की बातों पर भरोसा नहीं करती। राहुल गांधी की बातों में तथ्य और गंभीरता नहीं होती है। उनकी खुद की पार्टी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments