Home Blog Page 130

गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान

0

रायपुर :  देश के सहकारी शक्कर उद्योग में छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार दूसरे वर्ष यह कारखाना पूरे देश में गन्ना किसानों को समर्थन मूल्य और अतिरिक्त रिकवरी राशि का शत-प्रतिशत भुगतान जून महीने में ही पूरा करने वाला पहला शक्कर कारखाना बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में गन्ना किसानों के खातों में 29.83 करोड़ रुपए की अंतिम किस्त सीधे ट्रांसफर की गई। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर किसानों को चेक भी वितरित किए।

*सहकारिता और किसानों के भरोसे की जीत- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

          गन्ना किसानों को भुगतान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह समयबद्ध भुगतान केवल एक वित्तीय लेन-देन नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और सहकारी मॉडल की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि किसानों का अपना कारखाना है। निजी व्यवस्था में लाभ सीमित लोगों तक पहुंचता है, जबकि सहकारिता का लाभांश सभी हितधारकों में समान रूप से वितरित होता है। यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे प्रभावी जरिया है।
शर्मा ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान बनासकांठा सहकारी मॉडल के अध्ययन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की सफलता का आधार भी किसानों की सक्रिय भागीदारी ही है।

*इस सत्र में अब तक कुल 107.10 करोड़ रुपए का भुगतान*

          भोरमदेव शक्कर कारखाना के चेयरमैन एवं कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में इस सत्र में रिकॉर्ड भुगतान सुनिश्चित किया गया है। भुगतान के मुख्य आंकड़े में किसानों के खातों में आज 6.91 करोड़ रुपए की शेष एफआरपी राशि और 22.92 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रिकवरी राशि सहित कुल 29.83 करोड़ रुपए एकमुश्त राश्ाि किसानों के खातों में अंतरित किए गए। सत्र 2025-26 का कुल भुगतान इस चालू सत्र में कारखाने द्वारा अब तक कुल 107.10 करोड़ रुपए (84.18 करोड़ रुपए एफआरपी $ 22.92 करोड़ रुपए अतिरिक्त रिकवरी) का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।

*क्रशिंग और किसानों के जुड़ाव का नया लक्ष्य*

         उप मुख्यमंत्री ने किसानों से उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और गन्ने का रकबा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 6 हजार से अधिक किसानों ने कारखाने से अनुबंध किया था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 10 हजार किसान करने का लक्ष्य है। साथ ही कारखाने में 4 लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ना क्रशिंग का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की मांग पर बोनस राशि बढ़ाने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष यह विषय रखा गया है और इस पर सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

*दो वर्षों में हासिल कीं कई बड़ी उपलब्धियां*

        भोरमदेव शक्कर कारखाना पूरे देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी देने वाले कारखानों में शुमार है। पिछले दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां में शुगर रिकवरी लगातार तीसरे वर्ष 12 प्रतिशत से अधिक (वर्तमान में 12.09ः) की शानदार शुगर रिकवरी दर्ज की गई। किसानों के लिए बलराम सदन कृषक प्रतीक्षालय का निर्माण, मिट्टी परीक्षण सुविधा, प्रेसमड वितरण और रियायती दर पर शक्कर का वितरण किया जा रहा है। लगभग 2,000 एकड़ क्षेत्र में उन्नत गन्ना बीज और सीडलिंग की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कारखाना परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन दिया जा रहा है।

       इस गरिमामय कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में प्रगतिशील किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 

विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया पुनर्वास केंद्र का अवलोकन

0

रायपुर : बीजापुर प्रवास के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिले के पुनर्वास केंद्र का अवलोकन किया और वहां रह रहे पुनर्वासित युवाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं की दिनचर्या, प्रशिक्षण गतिविधियों, खान-पान की व्यवस्था तथा पुनर्वास के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी प्राप्त की।

*युवाओं ने साझा किए अपने अनुभव*

        पुनर्वास केंद्र पहुंचने पर मुख्यधारा में शामिल हो चुके युवाओं ने विधायक टेकाम का स्वागत किया। युवाओं ने बताया कि पुनर्वास नीति और शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने, कौशल विकास प्राप्त करने तथा आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि शासन और जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

*युवाओं का परिवर्तन समाज के लिए प्रेरणा*

         विधायक नीलकंठ टेकाम ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यधारा में लौटकर नया जीवन शुरू करना साहस, संकल्प और सकारात्मक सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासित युवाओं की सफलता की कहानियां समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार से जुड़कर अपने भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

*पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

        अवलोकन के दौरान विधायक टेकाम ने पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पुनर्वासित युवाओं के समग्र विकास, कौशल प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी गतिविधियों तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव भी दिए।

*पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*

        इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन झा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विधायक को पुनर्वास केंद्र की कार्यप्रणाली तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं आजीविका कार्यक्रमों की जानकारी दी।

*सकारात्मक बदलाव का प्रेरक उदाहरण*

       विधायक नीलकंठ टेकाम ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। पुनर्वासित युवाओं के साथ उनका संवाद पुनर्वास नीति की सफलता, सामाजिक समरसता और सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

0

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु रविवार 21 जून को वायुसेना के विमान से दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आए।

राष्ट्रपति मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए।

विमानतल पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुप्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

राष्ट्रपति मुर्मु 22 जून को प्रात: 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के बाद वे वायुसेना के विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम लोकभवन में मना

0

भोपाल : बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम रविवार को लोकभवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के वीडियो संदेश का प्रसारण इसके पूर्व किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने योग गुरु राजीव जैन त्रिलोकी को पुष्प-गुच्छ एवं प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 

योग स्वस्थ समाज निर्माण की आधारशिला : राज्यपाल पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने वीडियो संदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व ने अपनाया है। इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” बढ़ती उम्र में भी लोगों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ, सक्रिय तथा आत्मनिर्भर बनाए रखने का संदेश देना है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने का समग्र एवं वैज्ञानिक माध्यम है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रभावी साधन बनकर उभरा है। कोविड-19 महामारी ने भी यह सिद्ध किया है कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी संपत्ति है। योग स्वस्थ समाज निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रदेश में योग एवं आयुर्वेद का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग को प्रोत्साहित कर नई पीढ़ी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल पटेल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का नियमित योग व्यक्ति, परिवार और समाज के जीवन में सकारात्मक एवं क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

योग के विभिन्न आसनों का हुआ अभ्यास

लोकभवन में योगाभ्यास का प्रारम्भ प्रार्थना एवं ओंकार उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों ने सूक्ष्म व्यायाम के माध्यम से गर्दन, कंधों, भुजाओं, घुटनों एवं टखनों के विभिन्न संचालनों का अभ्यास किया। योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, शशांकासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन तथा पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। शारीरिक स्फूर्ति, श्वसन क्षमता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए कपालभाति, नाड़ीशोधन (अनुलोम-विलोम) एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास के समापन पर ध्यान एवं शांति पाठ कराया गया। सत्र में उपस्थित लोकभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए लगभग 50 मिनट का योग अभ्यास किया।

ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0

रायपुर :   12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कबीरधाम जिले के पी. जी. कॉलेज कवर्धा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के रूप में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनकी पहल से भारत की सदियों पुरानी हमारी स्वस्थ जीवन शैली की यह कला आज पूरे विश्व में अपनायी जा रही है। 12 वर्ष पूर्व अपने निर्वाचित होते ही उन्होंने योगा दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर मनाने का आह्वान किया था, जिसे 170 देशों ने समर्थन दिया है। आज प्रधानमंत्री मोदी 12 वर्षों के कार्यकाल के साथ सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री है, इसी के साथ यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी 12 वां वर्ष है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि आज हमारे ऋषि मुनियों के पुण्य स्मरण का अवसर है, हम उनके सदा आभारी रहेंगे जिन्होंने सेहत के इस बहुमूल्य कला विकसित किया और हमें विरासत के रूप में सौंपा है। यह एक प्रमाणित विद्या है, जो सदियों से हमारे जीवनशैली का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने नियमित रूप से योगाभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि योग निरोगी काया के साथ स्वस्थ चित्त का आधार है। सभी वर्ग के लोगों ने इसे अपनाया है।

पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सुरेश चन्द्रवंशी व अन्य प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। प्रार्थना के साथ योग सत्र का आरंभ हुआ। योग प्रशिक्षकों ने अभ्यास सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, वक्रासन, भुजंगासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, उत्तानपाद आसन, पवन मुक्तासन, प्राणायाम सहित अन्य विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया और इनके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। अंत ध्यान और प्रार्थना के साथ सत्र का समापन हुआ।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नितेश अग्रवाल, गोपाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – अरुण साव

0

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज दुर्ग जिला मुख्यालय में खालसा पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पद्मसे सम्मानित श्रीमती उषा बारले, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक सांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। 

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष संपूर्ण देश में ’’योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ के लिए योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग का जीवन में बड़ा महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व के अनेक देशों में मनाया जा रहा है। 

योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, शिति प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम सहित योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने ओम् के सुमधुर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।
 

राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी

0

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुनो नेशनल उद्यान के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया। चीता कमांड एवं कण्ट्रोल सेंटर के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू को चीतों कि निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी।

राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर परिसर में चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति मुर्मु को अवगत कराया गया कि वर्तमान में भारत में चीतों की संख्या 52 है, जिनमें से 49 चीते कुनो में मौजूद है, तीन चीते गाँधी सागर अभयारण्य मंदसौर भेजे गए है।

राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा इस दौरान चीतों के लिए की गई आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी ली गई। बताया गया कि हर 2 किलोमीटर पर जंगल में वाटर पिट बनाये गए हैँ जिनमें अवश्यकता अनुसार पानी भरवाया जाता है। इस दौरान उन्हें बोत्सवाना से लाये गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा अपनी बोत्सवाना यात्रा के दौरान 8 चीते रिसीव किये गए थे जिन्हें कुनो लाया गया है।

इस दौरान सीसीफ उत्तम कुमार, कलेक्टर सुशीला दाहिमा, डीएफओ आर थिरूकुराल आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु की कूनो हेलीपैड पर हुई आगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी साथ रहे। इस अवसर पर कूनो नेशनल पार्क स्थित हेलीपैड पर मिनिस्टर इन वेटिंग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने आगवनी करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, प्रमुख सचिव वन संदीप यादव, पीसीसीफ शुभरंजन सेन, कलेक्टर सुशीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा भी उनकी आगवनी करते हुए स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी और भारत में चीतों के पुनर्स्थापन की इस महत्वपूर्ण परियोजना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा भी करेंगी।
 

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

0

भोपाल : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने मानवता के लिये स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग प्रदान किया है। योग विश्व को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक अनमोल उपहार है। यह हमारे ऋषियों-मुनियों की हजारों वर्षों की साधना का परिणाम है। आज भारतभूमि से स्वास्थ्य, संतुलन, शांति और आत्मकल्याण का संदेश विश्व में प्रसारित किया जा रहा है। “योग स्वस्थ आयु के लिए” थीम पर राष्‍ट्रीय कार्यक्रम कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित किया गया। प्रदेश में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्‍य आतिथ्‍य में जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के कोलकाता से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना। कार्यक्रम की शुरूआत व अंत में राष्‍ट्रगीत एवं राष्‍ट्रगान किया गया।

योगाभ्यास में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्‍यसभा सांसद सुमित्रा बाल्‍मीक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्‍नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, मुख्‍य सचिव अनुराग जैन, मध्‍यप्रदेश तीर्थ क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण अध्‍यक्ष विनोद गोंटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, रत्‍नेश सोनकर, राजकुमार पटेल, अखिलेश जैन, अश्विनी परांजपे, संभागायुक्‍त धनंजय सिंह, कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा लगभग 5 हजार योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता की।

योग, आंतरिक शांति और सामूहिक कल्याण के लिये करता है प्रेरित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को जीवन की सफलता का आधार माना गया है। योग उसी संतुलन को स्थापित करने का मार्ग है। ‘योग’ शब्द का अर्थ है जोड़ना — व्यक्ति को स्वयं से, समाज को प्रकृति से और सम्पूर्ण मानवता को व्यापक विश्व चेतना से जोड़ना। योग एक सशक्त माध्यम है, जो हमें आंतरिक शांति, संतुलन और सामूहिक कल्याण की दिशा में आगे बढ़ाता है। आज जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब योग मानवता को शांति, संतुलन, समरसता और सामूहिक कल्याण का मार्ग दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

योग, जीवनशैली का बनता जा रहा है अहम हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। इस पहल से योग को विश्व कल्याण के एक सशक्त माध्यम के रूप में नई पहचान और व्यापक स्वीकार्यता मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बना रहे हैं। योग अब जीवन शैली का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। विदेशों में भी योग के प्रति लोगों का आकर्षण निरंतर बढ़ रहा है, और यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति का सशक्त उदाहरण है।

योग, बढ़ती आयु में स्वयं को स्वस्थ रखने में सहायक

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” है। यह थीम समाज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, सक्रियता, आत्मनिर्भरता और गरिमापूर्ण जीवन में योग की उपयोगिता को रेखांकित करती है। योग बढ़ती आयु में भी व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखने में बहुत सहायक है।

योग, मन को शांति और देता है भावनात्मक संतुलन

योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को शांति और भावनात्मक संतुलन प्रदान करता है। आज की व्यस्त दिन चर्या और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां हमारे सामने एक बड़ी चुनौती हैं। इनकी रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य के लिए योग एक सरल, प्रभावी और सुलभ उपाय है।

योग, को बनाये दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि भारत सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सामूहिक प्रयासों से योग जन-जन तक पहुंचेगा और सामूहिक मानवता के कल्याण का आधार बनेगा। उन्‍होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्‍प दिलाया।

योग, संतुलित, सरल और आनंदमयी जीवन की है पद्धति : राज्यपाल पटेल

राज्यपाल पटेल ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह संपूर्ण जीवन को संतुलित, सरल और आनंदमयी बनाने की पद्धति है। योग ही स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और योग बने जीवन का धन है। भारतीय ज्ञान परंपरा ने स्वस्थ जीवन का जो मार्ग दिखाया था, आज पूरी दुनिया उसे अपना रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारतीय योग को अंतर्राष्ट्रीय सम्‍मान दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और अटूट प्रतिबद्धता से ही योग को पूरी दुनिया में अपनाया गया है।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्राणायाम के जरिए हम नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच को अपनाते हैं। ध्यान हमें अपने अंदर झांकने का अवसर देता है और मन की शांति प्रदान करता है। रोजाना केवल 20 से 30 मिनट का योगाभ्यास, ध्यान और प्राणायाम हमारे लिए प्रभावी और सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सरल माध्यम है। आज योग को आत्मिक उन्नति का माध्यम बनाकर दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें।

योग, वैश्विक शांति के लिए एकमात्र उपाय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम -योग फॉर हेल्दी एजिंग है। योग दिवस वैश्विक शांति और वैश्विक कल्याण को बढ़ावा देता है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह सुखद संयोग बना है, इस वर्ष राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी कोलकाता से किया गया। दुनिया के करीब 2500 स्थानों पर योगाभ्यास किया , 210 से अधिक दूतावासों ने भी सामूहिक योग में भागीदारी की । भारत ने योग के रूप में दुनिया को मानव कल्याण का उपहार सौंपा है। योग का अर्थ है जोड़ना, भारत ने अपने ज्ञान- विवेक और विचार से सदैव सभी को एक-दूसरे से जोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा, हमारी आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सनातन संस्कृति का वैश्विक पटल पर परिचय कराया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जब वर्ष 2015 में विश्व योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सभा में रखा तो 175 से ज्यादा देशों ने इसका ऐतिहासिक समर्थन किया था। इस वर्ष सामूहिक योग सत्रों में करीब 30 से 35 करोड़ लोग शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के कोने-कोने को योग से जोड़ने के लिए "हर घर योग अभियान" सफलतापूर्वक संचालित किया गया है।

देश ने दिया विश्व को वसुधैव-कुटुम्बकम का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदि देव शंकर और आष्टांग योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि को नमन करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति ने सदैव संसार को एक परिवार के रूप में देखा है। हमने कभी भौगोलिक सीमाओं तक अपनी सोच को सीमित नहीं किया है, अपितु विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम का अमर संदेश दिया , हमारे ऋषियों ने सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामय: की कामना की।

मध्यप्रदेश है योगियों की तपोस्थली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश योगियों की तपोस्थली रही है। भगवान श्रीकृष्ण को मध्यप्रदेश की धरती पर योग का ज्ञान प्राप्त हुआ। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संपन्नता गौरवशाली इतिहास का अभिन्न हिस्सा रही है। योगेश्वर श्रीकृष्ण ने उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण की,यहां उन्होंने 64 कला और 14 विद्याओं का गहन अध्ययन किया, इनमें योग विज्ञान सबसे प्रमुख था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया के 200 से अधिक देशों में योगाभ्यास हो रहा है। यह भारत की गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक है। भारत एक बार फिर दुनिया को अपनी समृद्ध संस्कृति से परिचित करा रहा है।

सूर्य देव की कक्षा में परिवर्तन का दिन है 21 जून

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ सूर्य देव की कक्षा परिवर्तन का दिन भी है। आज से सूर्य देव उत्तरायण से दक्षिणायण की ओर यात्रा प्रारंभ करते है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी ने बांटे 1100 तुलसी के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

हाथरस।  युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी (रजि.) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से चलाया गया एक माह का तुलसी वितरण अभियान खाटूश्याम मंदिर परिसर में समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान संस्था ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 1100 तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरित किए।संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) एवं युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को तुलसी के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराते हुए प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना था। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पौधे वितरित किए तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल की जानकारी भी दी।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी को आयुर्वेद में संजीवनी बूटी का दर्जा प्राप्त है। यह वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ अनेक बीमारियों से बचाव में भी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर चलाती रहेगी।अभियान के समापन अवसर पर स्थानीय लोगों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर योगेश वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा, चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, विशाल दुबे, आशीष गौड़, रामजी लाल, मोहित वार्ष्णेय, पिंटू गुप्ता, विकास कुशवाह, गोपाल अग्रवाल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
 

 स्कॉर्पियो रिपेयर कराने आए युवकों पर जानलेवा हमला

0

जोधपुर । शहर के देवनगर थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे मोटर चौराहे पर देर रात बदमाशों ने दो युवकों पर सरेआम हमला कर दिया। स्कॉर्पियो वाहन की मरम्मत कराने आए सन्नी हंस और विक्की फाइटर पर 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया और फायरिंग भी की। हमले में विक्की के सिर तथा सन्नी की पीठ में गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान विक्की की मौत हो गई, जबकि सन्नी का इलाज जारी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है।
 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group