Home Blog Page 4874

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 अक्टूबर 2022)

0
  • मेष :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, प्रयास जारी रखें प्रयत्नशीलता से लाभ होगा।
  • वृष :- समय पर सोचे हुए कार्य निपटा लेवें, कार्य तत्परता से लाभ अवश्य ही होगा।
  • मिथुन :- मनोबल उत्साहवर्धक रहेगा, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी तथा कार्य संतोष होगा।
  • कर्क :- परिश्रम से सफलता सम्भव रहे, सामर्थ्य के अनुसार प्रयास अवश्य करें, लाभ होगा।
  • सिंह :- कार्यवृत्ति में सुधार, चिन्ताए कम हों, सफलता के साधन जुटायें, कार्य निपटा लेवें।
  • कन्या :- परिश्रम करने पर भी सफलता नहीं मिले, स्त्री वर्ग से तनाव व कष्ट अवश्य होगा।
  • तुला :- कुछ लोगों से मेल-मिलाप फलप्रद, क्षमता अनुकूल रहे, रुके कार्य अवश्य होंगे।
  • वृश्चिक :- स्वास्थ्य नरम रहे, चोटादि का भय, मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्य अवश्य बनेंगे।
  • धनु :- कार्यकुशलता से संतोष, दैनिक कार्यगति में सुधार अवश्य ही होगा, कार्य बनेंगे।
  • मकर :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, इष्ट मित्र से परेशानी हो, किसी धोखे से बचकर रहे।
  • कुम्भ :- कार्य-व्यवसाय गति मंद होते हुए साधन सम्पन्नता अवश्य ही बनेगी।
  • मीन :- विघटनकारी तत्वों से परेशानी अवश्य होगी, कुछ अनावश्यक बाधायें सम्भव होंगी।
     

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, केसिया और शहतूत के पौधे लगाए

0

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम, केसिया और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने भी पौध-रोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की  अक्षिता शर्मा,  आँचल शर्मा,  शीलम पाल,  ऋतु राजन और  तनीषा सिंह जाट पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

मुख्यमंत्री  चौहान ने छात्राओं से शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में सहभागिता की जानकारी भी प्राप्त की। छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में संगीत के शिक्षण की भी व्यवस्था है। राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत अनाथ आश्रम में भोजन और पानीपुरी वितरण के साथ ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए पानी के कटोरे रखने का कार्य किया जाता है। छात्राएँ नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित कर चुकी हैं। वृक्षारोपण में समय-समय पर भागीदारी करती हैं।

पौधों का महत्व

आज लगाए गए केसिया के पौधे को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में होता है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। शहतूत के पौधों पर रेशम के कीड़ों के पालने का कार्य भी किया जाता है। शहतूत के फल मीठे और स्वादिष्ट होते हैं।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने राजमाता सिंधिया की जयंती और डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य-तिथि पर किया नमन

0

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज राजमाता  विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में उनके चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर नमन किया। मुख्यमंत्री  चौहान में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने राजमाता और डॉ. लोहिया के योगदान का स्मरण भी किया।
 

निर्वाचित जन-प्रतिनिधि निकायों को आदर्श बनाएँ-मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधि अपने निकाय को आदर्श बनाएँ। आम जनता की सेवा कर अपने दायित्व पर खरे उतरें। स्वच्छता के साथ पर्यावरण-संरक्षण, बिजली एवं पानी की बचत के क्षेत्र में और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाने के लिए सक्रिय रहें। इससे जन-प्रतिनिधियों और निकायों को यश भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री  चौहान आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में सीहोर जिले के चार नगरीय निकाय के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ कर रहे थे। इन निकायों में बुदनी, रेहटी, शाहगंज और नसरूल्लागंज शामिल हैं। इन निकायों के 60 निर्वाचित जन-प्रतिनिधि प्रशिक्षण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि जन-प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने के बाद आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करना है। ऐसा कार्य कर दिखाएँ कि लोग प्रशंसा करने को विवश हो जाएँ ।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि यह एक अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अनेक प्रतिनिधि निर्विरोध चुन कर आए हैं। जनता की सेवा करते हुए जन-प्रतिनिधियों को जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि एक प्रकल्प बनाया गया है, जिसका नाम है प्रज्ज्वल बुदनी। इसके अंतर्गत अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। बुदनी, नसरूल्लागंज के गौरव दिवस के बाद अब शाहगंज और अन्य निकायों का भी गौरव दिवस मनाया जाना है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि हम रोड मैप बना कर आगे बढ़ेंगे। सभी अधिकारी, जन-प्रतिनिधियों को क्षेत्र में संचालित कार्यों की जानकारी देते रहें, जिससे जन-प्रतिनिधियों को अपनी भूमिका के निर्वहन में कोई समस्या न आए। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न स्रोतों से निकायों को राशि प्राप्त होती है। निकायों को स्वयं भी अपने आय के स्रोत निर्मित कर विकास कार्यों पर व्यय करना चाहिए।

सीहोर जिले के निकाय स्वच्छता में आगे

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि सीहोर जिले के निकायों की स्वच्छता सर्वे में रेंकिंग काफी बेहतर हुई है। शाहगंज 28 से 8 वें क्रम पर, रेहटी 336 से 39 क्रम पर, बुदनी 292 से 7 वें क्रम पर और नसरूल्लागंज 444 से 89 वें क्रम पर आ पहुँचा है। उन्होंने इन निकायों को बधाई देते हुए कहा कि अब स्वच्छता के स्तर में और अधिक सुधार लाते हुए अव्वल आने का प्रयास किया जाए। मुख्यमंत्री  चौहान ने इन्दौर नगर में स्वच्छता के प्रति आमजन के समर्पण का उदाहरण देते हुए बताया कि अन्य राज्य से आए यात्री द्वारा टैक्सी से खाली पैकेट सड़क पर फेंके जाने से टैक्सी ड्राइवर विचलित हुआ और गाड़ी रोक कर उसने खाली पैकेट उठाया। यात्री ने ड्राइवर से स्वच्छता का महत्व जाना। ऐसा ही भाव हर व्यक्ति को अपने निकाय को स्वच्छ रखने के लिए प्रदर्शित करना होगा। स्वच्छ सर्वेक्षण -2022 में प्रदेश ने स्वच्छता में देश में सिरमौर बनने का गौरव हासिल किया है। इन्दौर देश में छठवीं बार स्वच्छतम शहर बना है। प्रदेश के 99 नगरीय निकाय को स्टार रेटिंग और 16 राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए। स्वच्छता का संकल्प मजबूत हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। जिम्मेदारी और कर्त्तव्य बोध से जन-प्रतिनिधि और नागरिक स्वयं के साथ ही नगर को यशस्वी बनाने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को बनाएँ सार्थक

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 31 अक्टूबर तक संचालित हो रहा है। इसमें नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए शिविरों का संचालन, आवेदनों की जाँच और पात्रता के परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद हितग्राहियों को लाभ दिलवाया जाएगा। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लिए स्वीकृति पत्र देने का कार्य होगा। यह कार्य सही तरीके से हो, इसके लिए निर्वाचित जन-प्रतिनिधि सजग रहें। आमजन में जागरूकता लाने का कार्य भी करना है। अवैध नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जाएँ।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  मनीष सिंह ने कहा कि सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान द्वारा नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। आज सीहोर जिले के निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिन का प्रशिक्षण हो रहा है। निकायों को श्रेष्ठ भूमिका के लिए पुरस्कृत किए जाने से स्वच्छता और जन-कल्याण के क्षेत्र में निकाय बढ़-चढ़ कर कार्य कर रहे हैं। इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश को मॉडल राज्य के रूप में उभारने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो निकाय पुरस्कृत हुए हैं, उनकी गतिविधियों से प्रेरणा लेकर अन्य निकाय भी मॉडल निकाय के रूप में उभरेंगे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने सुंदर लाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान और अखिल भारतीय स्थानीय शासन संस्थान क्षेत्र केन्द्र, भोपाल द्वारा नगर पालिका परिषदों और नगर परिषदों के प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई 2 पाठ्य सामग्री पुस्तिकाओं- भाग-1- “परिषद की कार्य-प्रणाली और प्रतिनिधियों के उत्तरदायित्व” और भाग-2 “समसामयिक” विषय का विमोचन किया। सांसद  रमाकांत भार्गव,  राजेन्द्र सिंह राजपूत,  महेश उपाध्याय,  गुरू प्रसाद शर्मा, कलेक्टर सीहोर  चंद्रमोहन ठाकुर उपस्थित थे।
 

हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचेगा शासकीय योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ ही नशे सहित सभी तरह के अवैध कारोबार को ध्वस्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान रायसेन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबल 2.0 योजना अंर्तगत 15 हजार 948 श्रमिक परिवार के बैंक खातों में 345 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रदेश के अनेक जिलों में हुई असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि- "चिंता मत करना सरकार आपको संकट से पार ले जायेगी।" उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के साथ राहत राशि भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर हाल में गरीबों का सम्मान कायम रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान भी इसीलिए चलाया जा रहा है, जिससे कोई भी गरीब शासन की किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन देगी, चाहे खरीद कर जमीन देना पड़े पर सरकार किसी भी गरीब को बिना घर के नहीं रहने देगी।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत इस महीने के अंत तक आवेदन लेकर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस (एक नवंबर) से वंचित रह गए गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तेंदूपत्ता श्रमिकों को भी अभियान चला कर संबल योजना में शामिल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब का जीवन आसान बनाना ही उनका मकसद है और रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई और पढ़ाई की व्यवस्था सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चारों श्रमोदय विद्यालयों से गरीब श्रमिकों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खुले हैं।

मुख्यमंत्री  चौहान ने मंच से ही खाद उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि खाद की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन को अपना खुफिया तंत्र मजबूत करने और खाद सहित राशन की चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

रायसेन के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि रायसेन के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने घोषणा की कि रायसेन किले में पर्यटन सुविधाएँ बढ़ाने के लिए रोप-वे स्थापित किया जायेगा। उन्होंने सीवेज के लिए सर्वे करने और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त आडिटोरियम के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सेमरी जलाशय का काम मार्च माह तक पूरा करने और आस-पास के गाँव के प्रत्येक परिवार को दिसंबर तक नल से जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कटनी, छतरपुर, देवास, अशोकनगर और नर्मदापुरम जिलों की महिला हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया। श्रम कल्याण मण्डल की तीन विवरणिका का विमोचन किया। उन्होंने रायसेन जिले के संबंल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह राशि के चेक भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कलेक्टर और जिले के अन्य अधिकारियों को मंच पर बुला कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। श्रम मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। सांसद  रमाकांत भार्गव, विधायक  रामपाल सिंह और  सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष  यशवंत मीणा उपस्थित थे।
 

खाद की उपलब्धता के साथ भंडारण और वितरण भी व्यवस्थित हो – मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कुछ स्थानों पर खाद प्राप्त न होने के संबंध में प्राप्त किसानों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। मध्यप्रदेश को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करवाने में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री  मनसुख लाल मंडाविया से भी समय-समय पर चर्चा होती है और प्रदेश के किसानों के लिए उर्वरक की आपूर्ति का कार्य बिना बाधा के होता रहा है। मुख्यमंत्री  चौहान आज निवास पर हुई बैठक में प्रदेश में खाद वितरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में मार्कफेड द्वारा खाद के एक से अधिक विक्रय पाइंट बनाने और स्कंध खत्म होने के पहले भंडारण सुनिश्चित करने पर सहमति हुई। लगातार समीक्षा कर यह कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।ऐसे में मार्कफेड और अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ कि खाद न मिलने की कहीं से भी शिकायत नहीं आए। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि किसानों को आश्वस्त किया जाना आवश्यक है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसी भी स्तर पर इसके उपलब्ध न होने की आशंका के आधार पर अनावश्यक संग्रहण भी न किया जाए।

मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए कि किसानों से खाद न मिलने की शिकायतें न मिलें, इसके लिए किसानों से संवाद भी हो। खाद वितरण में कहीं खामी हो तो व्यवस्थाएँ सुधारें। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में उर्वरक की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि कुछ जिलों से जो शिकायतें आई हैं उनका बिना विलम्ब निराकरण करें।

मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस ने बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेते हुए कहा कि पिछले साल इस तरह की शिकायतें नहीं आई थीं। संयुक्त प्रयासों के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। सभी संबंधित विभाग और संस्थाएँ मिल कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। खाद के वितरण के लिए माइक्रो मैनेजमेंट जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में उपलब्ध हैं पर्याप्त उर्वरक

अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास  अजीत केसरी ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। केन्द्र सरकार से प्रदेश की माँग पर उर्वरकों की रेक निरंतर मिल रही हैं। हाल में हुई समीक्षा में यह बात सामने आई है कि सहकारिता क्षेत्र में यूरिया, डीएपी उर्वरकों की 70 प्रतिशत से कम मात्रा का उठाव किया गया है। जिला विपणन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नगद विक्रय केन्द्र पर खाद के इच्छुक किसानों के लिए व्यवस्थित प्रबंध सुनिश्चित करें। प्रदेश में अप्रैल से लेकर 11 अक्टूबर तक यूरिया 19.09 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 9.80 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 3.42 लाख मीट्रिक टन और एसएसपी 8.58 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। गत वर्ष से इस वर्ष आलोच्य अवधि में प्रत्येक उर्वरक का अधिक भंडारण हुआ है। लेकिन विक्रय गत वर्ष से कम है और शेष स्कंध की मात्रा यूरिया 2.51 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 1.98 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 1.31 लाख मीट्रिक टन, एसएसपी 3.50 लाख मीट्रिक टन है। इस महीने प्राप्त होने वाली संभावित उर्वरक मात्रा 11.84 लाख मीट्रिक टन है।
 

मध्‍य प्रदेश में आदिवासियों का जीवन संवार रहा राजभवन का जनजातीय प्रकोष्ठ

0

भोपाल ।   मध्य प्रदेश में आदिवासियों के विकास और उनके जीवन में बदलाव लाने में राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी पीछे नहीं हैं। आदिवासी बिरादरी से आने वाले पटेल ने मध्य प्रदेश का कार्यभार संभालते ही यहां के आदिवासी समुदाय में पैठ बनाने का जिम्मा संभाला। आठ जुलाई 2021 को पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल ने राजभवन में न सिर्फ जनजातीय प्रकोष्ठ का गठन किया, बल्कि आदिवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इसके लिए वे अब तक 38 जिलों में 72 बार प्रवास कर चुके हैं। केंद्र की मोदी सरकार हो या मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार, आदिवासी कल्याण की योजनाओं की निगरानी राज्यपाल सीधे कर रहे हैं। वे आदिवासियों के बीच जाते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं। उनके साथ भोजन करते हैं। आदिवासी कल्याण के लिए अब तक राज्य स्तर पर 12 बैठकें कर चुके हैं। 12 जिलों में रोग उपचार एवं प्रबंधन पर अधिकारियों से चर्चा कर चुके हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में उनकी सक्रियता को राजनीतिक नजरिये से तो नहीं देखा जा सकता है, पर उनकी सक्रियता का लाभ भाजपा को मिल सकता है। उनकी सक्रियता को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए, क्योंकि 2018 में आदिवासी समाज की बेरुखी के कारण भाजपा को सत्ता गंवानी पड़ी थी और अब सरकार फिर चुनाव की दहलीज (वर्ष 2023) पर खड़ी है। गुजरात में आदिवासी कल्याण विभाग के करीब 12 साल मंत्री रहते हुए पटेल ने इस समाज के कल्याण के कई काम किए। भोपाल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटेल के कार्यों का उल्लेख कर चुके हैं। जिन्हें वे मध्य प्रदेश में भी जारी रखे हुए हैं। उन्होंने उस मिथक को तोड़ा है कि राज्यपाल सिर्फ राजभवन की चाहदीवारी में रहेंगे। वे मध्य प्रदेश में पहले दिन से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आदिवासी समुदाय में होने वाले आनुवांशिक रोग सिकल सेल एनीमिया को लेकर वे लगातार काम कर रहे हैं। विभिन्न् विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक हो या स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों से चर्चा, वे इस रोग के निदान पर बात करने से नहीं चूकते हैं। इसके अलावा इस वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न् योजनाओं का लाभ समाज को दिलाने के लिए भी वे लगातार सक्रिय हैं। राज्यपाल जनजातीय अंचल में दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जमीनी हकीकत देख रहे हैं और समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों से संवाद कर उनके दुख-दर्द को समझने की कोशिश करते हैं।

योजनाओं की निगरानी कर रहा प्रकोष्ठ

प्रदेश में पहली बार राजभवन ने 'जनजातीय प्रकोष्ठ" का गठन किया है, जो आदिवासी वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न् योजनाओं की निगरानी कर रहा है। सेवानिवृत्त आइएएस दीपक खांडेकर की देखरेख में बनाए गए प्रकोष्ठ ने निगरानी शुरू भी कर दी है। प्रकोष्ठ यह भी देख रहा है कि आदिवासियों पर दर्ज ऐसे प्रकरणों को कैसे वापस लिया जाए, जो आपराधिक पृष्ठभूमि के नहीं हैं। प्रकोष्ठ राज्यपाल द्वारा दिए जा रहे निर्देशों के पालन की स्थिति पर भी लगातार नजर रख रहा है।

आदिवासी कांग्रेस का वोट बैंक

मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक है। राज्य में 21 प्रतिशत से अधिक आदिवासी हैं और इस वर्ग के लिए विधानसभा में 47 सीटें आरक्षित हैं। 2013 के चुनाव में भाजपा 31 सीटें जीतकर तीसरी बार सत्ता में आई थी पर 2018 के चुनाव में भाजपा को इस वर्ग का साथ नहीं मिला था। पार्टी सिर्फ 16 सीट जीत पाई थी। इसलिए 2023 के चुनाव के लिए राज्य और केंद्र सरकारें आदिवासी वर्ग को रिझाने में जुटी हैं। इसके लिए जनजातीय गौरव दिवस, तेंदूपत्ता संग्राहकों का सम्मेलन जैसे बड़े आयोजन और कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा महाकुंभ का पत्रक पूजन  

0

जबलपुर । शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर स्थित सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर निकाली जाने वाली मां नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा महाकुंभ के पत्रकों का पूजन बुधवार को  प्रातःकिया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी  चैतन्यानंद महाराज ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पंचकोषी यात्रा की सफलता हेतु मां बगलामुखी से प्रार्थना की एवं पत्रक पूजन किया। ज्ञातव्य है कि हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से ८ नवंबर सुबह ८.३० बजे कार्तिक पूर्णिमा को नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा आयोजित है। इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ.सुधीर अग्रवाल, डॉ.शिव शंकर पटेल संकीर्तनाचार्य मनमोहन दुबे, कंछेदी पटेल, श्याम मनोहर पटेल, मोहित तिवारी उपस्थित थे।

टोयोटा की पायलट परियोजना की शुरुआत  

0

जबलपुर । टोयोटा ने अपनी तरह की पायलट परियोजना शुरु की है, जिसमें टोयोटा ने अपनी वैश्विक पर्यावरणीय चुनौती २०५० की घोषणा की थी। इसके तहत निरंतर बने रहने वाले ‘भविष्य.प्रूफ’ स्थायी समाज की स्थापना में योगदान किया जाना है। इस महत्वाकांक्षा के तहत, टोयोटा ने अपने लिए छह चुनौतियाँ निर्धारित की हैं। इनमें से पहले तीन में हमारे उत्पादों के पूरे जीवनचक्र में २०५० तक कार्बन तटस्थता हासिल करने के लक्ष्य शामिल है। बल्कि विनिर्माण गतिविधियों सहित हमारी संपूर्ण मूल्य.श्रृंखला को भी कवर किया जाना है। 
विद्युतीकरण और वैकल्पिक ईंधन में कई हरित ऊर्जा मार्ग हैं जो परिवहन क्षेत्र को अपने कार्बन पदचिन्ह को कम करने के साथ.साथ जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद कर सकते हैं। 

मप्र में कांग्रेस की जीत के लिए हाथ जोड़ने, पैर पड़ने का समय : कमल नाथ

0

भोपाल| मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं, बैठकों का दौर जारी है, इसी क्रम में बुधवार को नगरीय निकायों के कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए तैयार हो जाओ, अब चुनाव के लिए सिर्फ 11 माह बचे हैं, इसलिए जीत के संकल्प के साथ 'हाथ जोड़ने, पैर पड़ने' का समय है। कमल नाथ ने नगरीय निकाय के उम्मीदवारों व निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा, "मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। हमारे सभी महापौर नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें और जनता की सेवा करें। आप सब एक अग्निपरीक्षा से गुजर कर यहां तक आए हैं, ये चुनाव की एक रिहर्सल थी, अब आप सभी 2023 के चुनाव के लिए तैयार हो जाओ। इस निकाय चुनाव में पुलिस, प्रशासन और पैसा के दम पर भाजपा ने नंगा नाच किया, हमारा उज्जैन और बुरहानपुर भगवा पार्टी द्वारा लूटा गया।"

कमल नाथ ने कहा, "रतलाम के प्रत्याशी हों या अन्य कई प्रत्याशी, जिनको मैं जानता तक नहीं था, उन्हें टिकट दिया, मैं कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करता हूं। पार्टी में व्याप्त गुटबाजी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सही है की गुटबाजी थी, किस परिवार में नहीं होती है। हर कोई हर किसी की बात से सहमत नहीं हो सकता है। अब हाथ जोड़ने और सिर झुकाने, पांव पड़ने का समय है। चुनाव में 11 महीने ही बचे हैं, संकल्प लें जीत का।"

उन्होंने कहा, "शासन, प्रशासन के अधिकारी सब जान रहे हैं कि प्रदेश मंे आगे किसकी सरकार आ रही है, हम उनकी भी पत्री बना रहे हैं, आप लोग भी बनाइए।"

उज्जैन महाकाल लोक के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर कमल नाथ ने कहा कि "बच्चा किसी के यहां होता है, मिठाई कोई बांटता है। अब पीएम मोदी को लेकर आ गए मिठाई बांटने।"

पूर्व सांसद और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी की तरह देशभर में यात्रा निकालने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, "मोदी राहुल गांधी की तरह चार हजार किलोमीटर की यात्रा करके दिखाएं। राहुल की रगों में आजादी के परवानों का खून है, वह कमजोर नहीं हैं। राहुल गांधी लोहे का चना हैं, उन्हें मुंह में लेने की कोशिश मत करना।"

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group