Home Blog Page 4875

प्रेग्नेंसी में बड़े हुए वजन को कम करने के लिए अपनाए ये तरीके

0

किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे सुंदर अहसास होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे जरूरी है, मां का हेल्दी डायट लेना। इससे मां और उसके बच्चे स्वस्थ रहते हैं और डिलिवरी के समय ज्यादा परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ती है। हालांकि प्रेग्नेंसी से लेकर डिलिवरी के समय तक महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन होते हैं। हार्मोनल बदलाव की वजह से डिलिवरी के बाद महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नई मांओं को सेहत में सुधार करने के लिए कई तरह के मसाले, घी, मेवा खिलाया जाता है। जिसका सीधा असर उनके शरीर पर दिखता है। ऐसे में डिलिवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना लाजमी है। तो अगर आप भी नई मां बनी हैं और बढ़ते वजन से परेशान है तो कुछ खास टिप्स अपनाकर आप आसानी से वजन को कम कर सकती हैं।

ब्रेस्टफीडिंग : डिलिवरी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करने में ब्रेस्टफीडिंग सहायक है। जब आप बच्चे को अपना दूध पिलाती हैं तो प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में जमा वसा कोशिकाओं का प्रयोग करती हैं। इस तरह आप बच्चे को फीडिंग करा कर कैलोरी को बर्न कर सकती हैं।

गर्म पानी : गर्म पानी वजन घटाने में बहुत मदद करता है। चाहें तो आप सुबह खाली पेट और रात में सोते समय रोजाना गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं। इससे आपको फर्क नजर आएगा।

ग्रीन टी : इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। यह वजन घटाने के साथ-साथ स्किन पर भी निखार लाता है।

नींद : एक स्‍टडी के अनुसार प्रेग्नेंसी के बाद रात में सात घंटे की नींद लेने वाली महिलाओं का वजन जल्दी से घटा। इसलिए डिलिवरी के बाद भरपूर नींद लें। इससे आप रिफ्रेश महसूस करेंगी।

एक्सरसाइज : अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो डॉक्टर के अनुसार आप 6 हफ्तों के बाद हल्की एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। जैसे- वॉक, योगा कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने से आपका वजन कम होगा।

प्रोटिन : प्रेग्नेंसी के बाद भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे आपको प्रोटिन मिले और वजन भी कंट्रोल में रहें। आप फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन कर सकती हैं।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में अप्रेंटिस के 273 पदों पर निकली भर्ती…. 

0

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार को कोई टेस्ट नहीं देना है और उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या : 273

एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग : 15 पद
केमिकल इंजीनियरिंग : 10 पद
सिविल इंजीनियरिंग : 12 पद
कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग : 20 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 12 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग : 43 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 45 पद
धातु विज्ञान : 6 पद
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग : 4 पद
फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग : 2 पद
होटल मैनेजमेंट/कैटरिंग टेक्नोलॉजी : 4 पद
बीकॉम (वित्त और कराधान) : 25 पद
बीकॉम (कंप्यूटर एप्लीकेशन) : 75 पद

योग्यता
कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक विशेषज्ञता में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री, 60 प्रतिशत अंकों के साथ होटल मैनेजमेंट/कैटरिंग टेक्नोलॉजी की डिग्री और 60 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनेंस एंड टैक्सेशन/कंप्यूटर एप्लीकेशन स्पेशलाइजेशन में बीकॉम या समकक्ष कोर्स होना चाहिए। संबंधित कार्यों में अनुभव भी जरूरी है।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 30 अक्टूबर, 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों को 15 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, कलामस्सेरी, एर्नाकुलम जिला, केरल पर पहुंचना होगा।

करवाचौथ पर बनाएं शुगर फ्री चूरमा लड्डू

0

करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए अगर आप कोई इंस्टेंट रेसिपी तलाश रहे हैं, तो हम आपको बता रहे है चूरमा लड्डू की रेसिपी। सबसे खास बात यह है कि ये लड्डू शुगर फ्री हैं । आप इन लड्डू को 40-45 मिनट में आराम से बना सकते हैं। करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए आपको मार्केट से मिठाई ऑर्डर करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर में इन लड्डू को बना सकते हैं। इन लड्डू को व्रत के बाद भी खाया जा सकता है। स्वाद के साथ चूरमा लड्डू सेहत के लिए भी बहुत अच्छे हैं।

सामग्री- आटा ,घी ,काजू,बादाम ,किशमिश ,पिस्ता ,गुड़ ,घी ,सफेद तिल

विधि- सबसे पहले आटे को अच्छी तरह छान लें। अब इसे एक बाउल में ले लें। अब इसमें एक कटोरी देसी घी मिला दें और पानी के साथ गूंद लें। आटा गूंद जाए, तो इसकी एक लोई लेकर हथेलियों के बीच लेकर इसे चपटा करके दबा लें। पूरे आटे के साथ यही प्रोसेस करें। आपको इन्हें ज्यादा पतला नहीं करना है। फिर इन सबको तल दें। तलने के बाद ये क्रिस्पी हो जाएंगे। फिर इन्हें हाथों से तोड़कर चूरा बना लें। आपको अगर हाथों से तोड़ने में कोई प्रॉब्लम हैं, तो आप मिक्सी में पीसकर इसे पाउडर भी बना सकते हैं। अब इस पाउडर को बाउल में निकाल लें। अब एक पैन में काजू, बादाम, किशमिश,सफेद तिल और पिस्ता को रोस्ट करके इस पाउडर में डालें। अब इसमें गुड़ को एक पैन में थोड़ा घी डालकर पिघा लें। इसे पाउडर वाले बाउल में डाल लें। अब इसके लड्डू बना लें।  

बेस्ट सेल्फी के लिए आपनाएं ये ट्रिक्स

0

कोई भी खास मौका या गेदरिंग हो हम लोग फोटो खींचना नहीं भूलते। हर हाथ में मोबाइल है तो यादों को संजोना चुटकियों का काम हो गया है। फोटो खींचना और खिंचवाना एक कला है। कई लोग सामने से देखने में सामान्य लगते हैं लेकिन उनकी फोटो जबरदस्त आती है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सामने से बेहतर दिखते हैं और तस्वीर में उतने खास नहीं दिखते। सारा खेल है कैमरा ऐंगल्स का। वैसे कुछ लोग फोटोजेनिक होते हैं लेकिन तस्वीर खींचना और खिंचवाना एक कला है। यह आर्ट आप भी सीख सकते हैं।

  • शुरुआत सेल्फी से करते हैं। जब आप अपनी फोटो खींच रहे हों या सेल्फी लेनी हो तो अपनी भौंहों को हल्का ऊपर की ओर उठाएं। ऐसा करने से आपकी आंखें बड़ी दिखेंगी। इसके बाद किसी अच्छी याद के बारे में सोचें जिससे आपके चेहरे पर नैचुरल स्माइल आ जाए। आप उस इंसान के बारे में भी सोच सकते हैं जो आपके सबसे प्यारा है। ऐसा करने से आपकी मुस्कुराहट फेक नहीं लगेगी और तस्वीर खूबसूरत आएगी।
  • सेल्फी से पहले गहरी सांस लेकर मुंह से छोड़ें। होठों से सांस निकालने से आप टेंशन फ्री दिखेंगे।
  • सेल्फी लेते वक्त लाइट का खास ध्यान रखें। रोशनी आपके पीछे नहीं बल्कि सामने होनी चाहिए या चेहरे के ऊपर हो तो भी चलेगा। आप फोन को घुमाकर सही लाइट सिलेक्ट करें।
  • अपनी गर्दन को थोड़ा आगे खींचें और कंधों को रिलैक्स रखें। गर्दन खींचने से आपकी नेक लंबी लगेगी और गर्दन मोटी नहीं दिखेगी।
  • खाली वक्त में आप अपने चेहरे का बेस्ट ऐंगल पता कर सकते हैं। आप राइट, लेफ्ट और फ्रंट ऐंगल से सेल्फी लें और देखें कि आपकी कौन सी प्रोफाइल बेस्ट है।
  • आप वाइट पेपर ट्रिक भी अपना सकते हैं। अगर आपको चेहरे पर शाइन लाइन है और क्लोजअप फोटो ले रहे हैं तो चिन के नीचे एक सफेद कागज पकड़ लें। इससे चेहरे पर ग्लो दिखता है।

टीना दत्ता पर लगा अब्दु का शोषण करने का आरोप

0

रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन इन दिनों प्रसारित हो रहा है। हर बार की तरह यह सीजन भी काफी खास है। एक तरफ प्रतिभागी जमकर मस्ती कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ प्रतिभागियों के बीच शो में लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो गए हैं। इस बार शो में अब्दु रोजिक सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वह शो के बेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। दर्शकों के लिए भी यह शो देखने की एक वजह अब्दु रोजिक हैं। शो के प्रतिभागी भी अब्दु को किसी बच्चे की तरह प्यार करते हैं। लेकिन, हाल ही में टीना दत्ता को अब्दु को गले लगाना भारी पड़ गया।

दर्शक अब्दु रोजिक पर विशेष रूप से प्यार लुटा रहे हैं। शो में कोई अब्दु के साथ जरा भी खराब व्यवहार करता है तो उसकी क्लास लगाने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ टीना दत्ता के साथ हो रहा है। दरअलस शो के हालिया एपिसोड में टीना दत्ता, अब्दु को जबरदस्ती गले लगाती नजर आईं। टीना का यूं गले लगाना अब्दु को अच्छा नहीं लग रहा था। वह उन्हें मना करते हैं, लेकिन टीना नहीं मानती हैं। इसके बाद अब्दु टीना के पास से उठकर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। यूजर्स टीना को नसीहत दे रहे हैं।

टीना दत्ता, अब्दु से चिपकने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं, अब्दु भी यह बात बखूबी जानते हैं कि उन्हें कौन दिल से प्यार करता है और कौन कैमरे में आने के लिए! हालिया एपिसोड में देखा गया कि अब्दु किचन के पास बैठे हुए थे। टीना वहां काम कर रही थीं। टीना को लगा कि अब्दु उन्हें कंपनी देने के लिए आए हैं, इसलिए वह आकर उन्हें गले लगा लेती हैं। टीना कहती हैं, 'आपके पास से हमेशा खुशबू आती है।' वहीं, अब्दु, टीना का हाथ छुड़ाते दिखते हैं। वह यह भी कहते हैं कि उन्होंने उन्हें काफी जोर से पकड़ा हुआ है। इसके बाद अब्दु टीना के गले लगाए जाने से इतना असहज हो गए कि वहां से उठकर ही चले गए।
जाते-जाते अब्दु कहते हैं, 'यहां सब पागल बन गये हैं। सिर्फ मैं ही पागल नहीं हूं।'

फेस्टिव सीजन में बनाएं बेसन वाली चटपटी मूंगफली

0

फेस्विट सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मेहमानों और मिलने वालों कि सिलसिला भी शुरू होगा। त्योहारों का मजा खाने और खिलाने में होता है। मिठाई खाते-खाते लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में त्योहारों में नमकीन आइटम्स की भी काफी डिमांड होती है। घर का बना नाश्ता हमेशा बेस्ट होता है। अगर आप इस स्नैक्स में वरायटी ऐड करना चाहती हैं तो इस बार बेसन वाली मसाला मूंगफली घर पर बना सकती हैं।

सामग्री : कच्ची मूंगफली,बेसन,नमक,रिफाइंड या सरसों का तेल,लाल मिर्च पाउडर,काली मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर,
हींग,सोडा,जीरा

विधि : सबसे पहले कच्ची मूंगफली को पानी में डालकर धो लें और निकालकर रख दें। बेसन में धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, नमक,हींग, चुटकीभर बेकिंग सोडा और एक चम्मच रिफाइंड या तेल मिलाएं। इसमें मूंगफली डालकर चलाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें। अब इसमें एक-दो चम्मच और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इन्हें डीप फ्राई कर लें। बीच-बीच में चलाते रहें।अगर आप लहसुन खाते हैं तो बेसन में अदरक-लहसुन का पेस्ट भी मिला लें। एकदम हटके स्वाद आएगा। इस मूंगफली में आप बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू और चाट मसाला मिलाकर बढ़िया नाश्ता तैयार कर सकते हैं।

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का फर्स्ट लुक रिलीज

0

द कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना और गुड लक जेरी जैसी फिल्मों में लोगों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म मिली का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।एक्ट्रेस ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक अपने कंधों पर एक बैग टांगे खुशमिजाज लड़की के रूप में रूबरू करा रही हैं। फिल्म मिली में जाह्नवी कपूर एक नर्स की भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ ही पोस्टर में वो बता रही हैं कि उनका नाम मिली नौडियाल है, उसकी उम्र 24 साल है, जिसने बीएससी नर्सिंग में अपनी स्नातक पूरी की है।

बता दें कि इस फिल्म में जाह्नवी अपने पापा और मशहूर निर्देशक बोनी कपूर के साथ पहली बार काम करती हुई दिखाई देंगी। वहीं, पिछले साल एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने पिता के साथ काम के अनुभव को एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साझा किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर लागू करेंगे ‘उदयपुर घोषणा पत्र’: खड़गे

0

भोपाल| कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी मुख्य जिम्मेदारी राजस्थान के उदयपुर में हुई पार्टी की बैठक के दौरान की गई घोषणाओं को लागू करना होगा। खड़गे, जो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं, वह अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन लेने के लिए भोपाल पहुंचे थे। भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद खड़गे ने कहा कि उदयपुर सम्मेलन के दौरान की गई सभी घोषणाओं को लंबी चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया और वह समय की जरूरत हैं।

उन्होंने कहा कि सभी फैसले कांग्रेस के सामूहिक नेतृत्व द्वारा लिए जाएंगे। मुझे पार्टी के सामूहिक नेतृत्व द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना गया। अलग-अलग समितियां हैं जिन्हें विशिष्ट भूमिका सौंपी जाती है, और सभी निर्णय सामूहिक तरीके से लिए जाते हैं।

खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सभी संस्थानों को नष्ट कर दिया गया है और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खतरे में डाल दिया गया है। आगे उन्होंने कहा- मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि यह तय हो गया था कि गांधी परिवार से कोई भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और गौरव बल्लभ भी साथ में मौजूद रहे। इस दौरान खड़के ने स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस में प्रमुख नेता होंगे।

खड़गे ने कहा, कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में छह राज्यों में जीत हासिल की है, लेकिन भाजपा की खरीद-फरोख्त नीति और अलोकतांत्रिक नीति ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में ताजा उदाहरण समेत कई राज्यों में हमसे सत्ता छीन ली।

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की ‘डबल एक्स एल’ का ट्रेलर रिलीज

0

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी जल्द ही पहली बार एक साथ फिल्म 'डबल एक्स एल' में साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के पोस्टर्स के अलावा फिल्म का टीजर भी ऑडियंस के सामने आ चुका है। टीजर में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा बिलकुल अलग अवतार में नजर आए थे। टीजर और पोस्टर्स के बाद अब फाइनली टी-सीरीज की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'डबल एक्स एल' का ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। फिल्म लड़कियों के मोटापे को लेकर उनकी बॉडी शेमिंग करने वालों को एक करारा जवाब देती है। 'डबल एक्स एल' का छोटा सा ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग है।

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है एक डबल एक्स एक साइज की लड़की हुमा कुरैशी के सपनों के साथ, जो बड़े-बड़े सपने देखती है। सपने में वह खुद को क्रिकेटर शिखर धवन के साथ डांस करते पाती है, तभी उसकी मां आकर उसे नींद से जगा देती है। हुमा अपने एक दोस्त को बताती हैं कि वह स्पोर्ट्स चैनल की एंकर बनना चाहती हैं, लेकिन वह उनका हतोत्साहित करते हुए उन्हें जरुरत से ज्यादा हेल्दी कहकर उनका मजाक उड़ाता है। तो वहीं दूसरी तरफ हालात की मारी सोनाक्षी सिन्हा का बॉयफ्रेंड भी उन्हें उनके बॉडी साइज की वजह से धोखा दे देता है। जिससे वह काफी दुखी हो जाती हैं और इस दौरान उनकी मुलाकात एक शॉपिंग मॉल में सोनाक्षी सिन्हा से होती है और यही से कहानी आगे बढ़ती है।

दो दिन में पांच फीसदी तक महंगे हुए खाद्य पदार्थ

0

पिछले दो दिनों में जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में जमकर उछाल आया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, गेहूं, आटा, चावल, दाल के साथ-साथ तेल, आलू और प्याज के भाव भी पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं।आंकड़ों के अनुसार, चावल का भाव नौ अक्तूबर को 37.65 रुपये किलो था जबकि मंगलवार को यह 38.06 रुपये पर पहुंच गया। गेहूं का भाव 30.09 से बढ़कर 30.97 रुपये जबकि आटा की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 36.26 रुपये किलो हो गई। आलू का भाव जहां 26.36 रुपये किलो से बढ़कर 28.20 रुपये हो गया, वहीं प्याज का भाव 24.31 रुपये किलो से बढ़कर 27.28 रुपये हो गया। टमाटर का भाव 43.14 से बढ़कर 45.97 रुपये किलो पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक, चना दाल की कीमत इसी दौरान 71.21 से बढ़कर 74 रुपये किलो हो गई जबकि अरहर दाल का भाव 110 से बढ़कर 112 रुपये किलो पहुंच गया। उड़द दाल का दाम इसी दौरान 106.53 रुपये से बढ़कर 108.77 रुपये किलो हो गया। मूंग दाल का भाव 101.54 रुपये किलो से बढ़कर 103.49 रुपये पर पहुंच गया है। मसूर दाल 94.17 से बढ़कर 95.76 रुपये जबकि चीनी का भाव 41.92 से बढ़कर 42.66 रुपये किलो पर पहुंच गया है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group