Home Blog Page 4876

Nissan ने बनाया रूस से कारोबार समेटने का प्लान

0

जापानी वाहन निर्माता निसान, रूस में स्थित अपनी संपत्तियों को बेचकर वहां से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में है। सेंट पीटर्सबर्ग के एक कारखाने सहित अपनी सभी परिसंपत्तियां निसान रूसी सरकार को बेचेगी। मास्को स्थित रूसी उद्योग और व्यापार मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि निसान मोटर कंपनी लिमिटेड रूस में अपना कारोबार 1 यूरो या 0.97 डॉलर में सरकारी स्वामित्व वाली इकाई को सौंप देगी। यह घोषणा मार्च में रूस के दूसरे शहर में निसान द्वारा उत्पादन को निलंबित करने के बाद हुई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि निसान की कार्यकारी समिति ने रूसी संघ को अपनी रूसी संपत्ति की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इसमें सेंट पीटर्सबर्ग में निसान की प्रोडक्शन और रिसर्च फैसिलिटी के साथ-साथ मॉस्को में सेल और मार्केटिंग केंद्र भी शामिल हैं। सौदे की शर्तों के तहत निसान अगले छह वर्षों के भीतर अपना हिस्सा वापस खरीद सकता है।

निसान ने इस बारे में एक अलग बयान जारी करते हुए कहा कि सौदे को आने वाले हफ्तों में अंतिम रूप दिया जाएगा। कंपनी लगभग 100 बिलियन येन (686.5 मिलियन डॉलर) की एकमुश्त भुगतान जारी करेगी। इससे रूस में इसके 2,000 या उससे अधिक कर्मचारियों को 12 महीनों के लिए रोजगार सुरक्षा मिलेगी।

आज अलॉट होंगे इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया मार्ट के शेयर

0

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 500 करोड़ के आईपीओ के आवंटन की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ आवंटन की तारीख 12 अक्टूबर 2022 निर्धारित है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के शेयर आज ग्रे मार्केट में लगभग 29 रुपये के प्रीमियम पर बिक रहे हैं। इसका मतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 29 रुपये है।जिन लोगों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया है, वे बीएसई की वेबसाइट या इसके आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर लॉग इन करके इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ आवंटन स्थिति की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। IPO का आधिकारिक रजिस्ट्रार KFin Technologies Limited है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ आवंटन की ऑनलाइन जांच करने के लिए बोलीदाता बीएसई लिंक- bseindia.com/investors/appli_check.aspx या सीधे केफिनटेक लिंक- kprism.kfintech.com/ipostatus पर लॉग इन कर सकते हैं। यहां से उनको इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट आईपीओ आवंटन स्थिति का पता चल जाएगा।

 

भोपाल में कांग्रेस के मेयर, नपाध्यक्षों, पार्षदों का सम्मेलन

0

भोपाल   भोपाल में हो रहे कांग्रेस के सम्मेलन में दिग्विजय सिंह के बेटे और गुना की चाचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, 'ग्वालियर की पनौती' भाजपा में चली गई, इसी वजह से ग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का मेयर बन पाया है। सज्जन वर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा, इंदिरा गांधी ने गोलियां खाईं, राजीव गांधी को बम से उड़ा दिया, नरेंद्र मोदी बताएं कि है उनके वंश में ऐसा कोई बलिदानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा, बीजेपी के लिए राहुल गांधी ने चैलेंज पैदा किया है 4 हजार किलोमीटर पैदल चलकर दिखाओ। राहुल गांधी को चना मत समझ लेना, वो लोहे का चना है, चबा नहीं पाओगे। मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली कामयाबी से कार्यकर्ता और नेता उत्साहित हैं। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, मुरैना जैसे शहरों में महापौर बनाने में सफलता मिलने के बाद आज भोपाल में प्रदेशभर के नगरीय निकायों में चुनाव जीते जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन बुलाया गया है।

जबलपुर मेयर बोले, कमलनाथ के आंसू देखकर उन्हें CM बनाने की कसम खाई है...

जबलपुर मेयर जगत बहादुर सिंह ने कहा, कमलनाथ की सरकार जिस दिन गिरी थी, उसी दिन उनके आंसुओं को देखकर कसम खाई थी कि जब तक कमलनाथ को दोबारा सीएम नहीं बना देता, चैन से नहीं बैठूंगा। रीवा महापौर बोले- इस बार रीवा से बनेगी कांग्रेस की सरकार, कमलनाथ को बनाएंगे सीएम। ग्वालियर मेयर शोभा सिकरवार ने कहा, कमलनाथ ने मुझपर भरोसा किया तो ग्वालियर की जनता ने 30 हजार वोट से जिताकर 57 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब हम विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाएंगे। छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहाके ने कहा, मैं सबसे कम उम्र का उम्मीदवार होने के साथ ही सबसे गरीब प्रत्याशी था। मेरी पूरी संपत्ति बीवी के जेवर मिलाकर साढ़े तीन लाख थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा जैसा गरीब आदिवासी मेयर बन सकता है। कमलनाथ जी ने मेरा काम देखा। 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का महापौर बना।

मेयर से लेकर पार्षद शामिल...

राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित नगरीय निकाय सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ सीनियर लीडर्स जुटे हैं। सुबह 11 बजे सुरेश पचौरी, जयवर्धन सिंह, कांतिलाल भूरिया, सांसद राजमणि पटेल, सुधांशु त्रिपाठी, मप्र कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, सीपी मित्तल पहुंच चुके हैं। जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद हैं। इस सम्मेलन के जरिए कमलनाथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में शहरी वोटर्स को आकर्षित करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के किसी भी टाइगर रिजर्व में अब नहीं की जा सकेगी नाइट सफारी

0

उमरिया ।  मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी अब नहीं होगी। मप्र के टाइगर रिजर्व के बफर जोन में चल रही नाइट सफारी को बंद करने के लिए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सभी टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर को पत्र लिखकर नाइट सफारी पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीसीसीएफ ने पत्र में लिखा है कि नाइट सफारी के कारण जंगल के जानवर परेशान होते हैं। हालांकि, उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि नाइट सफारी को टाइगर रिजर्व के बाहर के जंगल अर्थात रेगुलर फारेस्ट में जारी रखा जा सकता है।

तनाव में जंगली जानवर

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नाइट सफारी के कारण जंगली जानवर बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय जब जंगल के अंदर सन्नाटा छा जाता है ऐसे में वाहनों की आवाज और रोशनी जंगली जानवरों के लिए घातक हो सकती है। जंगली जानवर इसके अभ्यस्त नहीं हैं।

एनटीसीए ने जताई थी आपत्ति

जंगली जानवर प्राकृतिक रोशनी में रहने के आदी हैं, इसलिए एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) ने मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में कराई जा रही नाइट सफारी पर आपत्ति जताई है। इस मामले को लेकर एनटीसीए और मप्र वन विभाग के बीच लंबे समय से तकरार चल रही थी, लेकिन जब एनटीसीए सख्त हुआ तो पीसीसीएफ जेएस चौहान ने मप्र के सभी टाइगर रिजर्व को पत्र लिखकर नाइट सफारी बंद करने के लिए कह दिया है।

ये थे मतभेद के बिंदु-

– पिछले साल एनटीसीए ने वन विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि नाइट सफारी तुरंत बंद करें।

– वन विभाग के अधिकारियों ने तर्क दिया है कि एनटीसीए ने ही बफर क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने को कहा है और इसके लिए कुछ गतिविधियां तो संचालित करनी पड़ेंगी।

– एनसीटीए ने पत्र लिखा जिसमें पार्कों के प्रबंधन योजना और एनटीसीए से दिए गए दिशा-निर्देशों में नाइट सफारी की व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई थी।

– वन विभाग के अधिकारियों ने इस पर यह तर्क दिया कि ऐसे तो कोर एरिया में सफारी का भी प्रविधान नहीं है।

'बफर में सफर" का आकर्षण

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 2020 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 'बफर में सफर" योजना शुरू की थी। 'बफर में सफर" का आकर्षण बढ़ाने के लिए मप्र के टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी भी शुरू कर दी गई। वन विभाग ने शाम सात से रात दस बजे तक बफर क्षेत्र में पर्यटन की अनुमति दी थी, जिसके लिए गाड़ियों की संख्या आठ से दस ही रखी गई थी।

यहां हो रही थी नाइट सफारी

मप्र के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कान्हा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, सतपुड़ा और पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में नाइट सफारी कराई जा रही थी। हालांकि, नाइट सफारी को सबसे ज्यादा सफलता कान्हा टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ही मिली।

एनटीसीए ने पार्कों में नाइट सफारी पर आपत्ति की है। यही कारण है कि हमने सभी टाइगर रिजर्व को नाइट सफारी प्रतिबंधित करने के लिए पत्र लिखा है

-जेएस चौहान, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, मप्र

कटरीना की अपकमिंग फिल्म ‘फोनभूत’ का ‘किन्ना सोना’ गाने का टीजर रिलीज

0

कटरीना कैफ के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं क्योंकि लंबे वक्त के बाद एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। कटरीना की अपकमिंग फिल्म का नाम फोन भूत है, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। फोन भूत का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे फैन्स ने पसंद किया। ट्रेलर के बाद अब फिल्म के पहले गाने किन्ना सोना का टीजर रिलीज किया गया है, जिस में कटरीना कैफ काफी ग्लैमरस दिख रही हैं और उनके लटके झटके फैन्स को पसंद आ रहे हैं।

कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म'फोन भूत' हॉरर कॉमेडी है, जिसके लिए फैन्स एक्साइटिड हैं। ऐसे में एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने पहले गाने किन्ना सोना का टीजर रिलीज किया है। टीजर में एक ओर जहां कटरीना कैफ का ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है तो दूसरी ओर उनके लटके झटके गाने को और भी अवेटिड बनाते हैं। इस गाने के वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और कटरीना की तारीफ करते हुए गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

इस गाने में कटरीना अपने को-स्टार्स ईशान और सिद्धांत के साथ स्मोकी हॉट अवतार में हैं। याद दिला दें कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च के दिन यू ट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था और केवल 24 घंटों में लगभग 30 मिलियन व्यूज को पार कर गया था। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके हेड रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

भक्तों के लिए खुले श्री महाकाल लोक का द्वार, जानिये क्या है विशेषता

0

उज्जैन ।  ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर के नव विस्तार क्षेत्र श्री महाकाल लोक का प्रवेश द्वार बुधवार को भगवान महाकाल के भक्तों के लिए खुल गया। सुबह से ही महाकाल लोक को देखने लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने प्रांगण में स्थापित भगवान शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों और 25 फीट ऊंची एवं 500 फीट लंबी दीवार पर बनाए शैल चित्रों के साथ मोबाइल से तस्वीरें खिंचवाई। शिल्पकारों के कार्य की प्रशंसा की। कुछ मूर्तियों की भाव, भंगिमाओं को सुधारने की बात भी की। भक्तों ने कहा कि श्री महाकाल लोक अद्भुत है। यहां आकर आनंद और उत्साह की अनुभूति हो रही है। निश्चित ही श्री महाकाल लोक को देखने के लिए दुनिया भर से लोग जुटेंगे। उज्जैन में अब धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इंतजार अब दूसरे चरण के शेष कार्य पूर्ण होने का है। मालूम हो कि एक दिन पहले मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। उन्होंने मंच से उद्बोधन में उज्जैन और मंदिरों का महत्व बताया था। उन्होंने कहा था कि हमारे तीर्थ स्थल ज्ञान, दर्शन और कला की राजधानी रहे हैं। हमारे तीर्थों ने हमें ज्ञान, दर्शन और कला का संदेश दिया हैं, सामर्थय दिया है। ये एस्ट्रोनॉमी के शीष केंद्र रहे हैं। हमारे आध्यात्मिक केंद्र, तीर्थ स्थल आस्था के साथ विज्ञान और शोध की परंपरा को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

नंदी द्वार से प्रवेश करते ही दिखते हैं ये नजारें

महाकाल पथ :- महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए त्रिवेणी संग्रहालय के पीछे रूद्रसागर के किनारे 26 फीट ऊंचा लाल पत्थर से नंदी द्वार बनाया है। 920 मीटर लंबा महाकाल पथ बनाया है, जिसके एक ओर 25 फीट ऊंची और 500 मीटर लंबी लाल पत्थर की दीवार बनाई है। दीवार पर शिव महापुराण में उल्लेखित घटनाओं के शैल चित्र उकेरे गए हैं। घटनाओं का संस्कृत में संदर्भ लिखा है। इसके ठीक सामने 108 शिव स्तंभ हैं। इन स्तंभों पर भगवान शिव एवं उनके गणों की विभिन्न मुद्राएं बनाई हैं।

मूर्तियाें की स्थापना : कमल सरोवर बनाया हैं, जिसके बीच आदि योगी शिव की विशाल मूर्ति स्थापित की है। इसी ओर सप्त ऋषियों की विग्रह स्वरूप में मूर्ती, नवग्रहों की विग्रह स्वरूप मूर्तियां, 25 फीट ऊंचा शिव स्तंभ, भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के संहार को दर्शाती 70 फीट लंबी मूर्ति, भगवान गणेश, कार्तिकेय और माता पार्वती की मूर्ती, वीरभद्र द्वारा दक्ष के शिरच्छेदन की मूर्ती स्थापित की है। इसी तरह प्रसाद एवं टिकट काउंटर बनाया गया है। यहीं त्रिवेणी मंडपम (कमर्शियल प्लाजा) है। रूद्रसागर किनारे 111 फीट लंबी दीवार पर शिव विवाह के शैल चित्र बनाए गए हैं। इसी तरफ भगवान शिव भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं की 75 विशाल मूर्तियां स्थापित हैं। नंदी द्वार से करीब 400 मीटर दूर मध्यांचल भवन (मीड वे जोन) जहां दुकानें बनाई हैं। मध्यांचल भवन (फेसिलिटी सेंटर) बनाया है, जिसके भीतर महाकाल मंदिर जाने को रास्ता है और प्रथम फ्लोर पर रेस्टोरेंट। इसके आगे जाए तो संध्या वाटिका (नाइट गार्डन) बनाया है, जहां वासुकी नाग की कुंडली में बैठे योगी शिव की मूर्ती है। इसके आगे भगवान श्री गणेश, शिव, श्रीकृष्ण की मूर्ती है।

खूबसूरत रूद्रसागर :- कायाकल्प किया गया है। रूद्रसागर से पांच लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालकर उसमें नर्मदा, शिप्रा, गंभीर का स्वच्छ जल भरा गया है। सागर के चारों ओर मिट्टी का कटाव रोकने को काले पत्थर की दीवार यानी गेबियन वाल बनाई गई है।
प्राचीन महाकाल :- महाकाल थाने के समीप प्राचीन महाकाल द्वार का जीर्णोंद्धार किया गया है।सुरक्षा एवं सुंदरता के इंतजाम :- महाकाल लोक परिसर में 400 कैमरे लगाए, तकरीबन इतनी ही आराम कुर्सी, अग्निशमन यंत्र और भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले फल-फूल, लता-पत्रों के 52 हजार पौधे रोपे गए हैं।
सरफेस पार्किंग और सोलर प्लांट : त्रिवेणी संग्रहालय के सामने 400 से अधिक वाहनों को पार्क करने के लिए सरफेस पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग की छत पर सोलर पैनल लगाए हैं। कहा है कि इन सोलर पैनल की मदद से महाकाल लोक में जलाई जाने वाली 90 फीसद बिजली यहीं उत्पादित कर ली जाएगी।

योजना के दूसरे चरण में ये काम होंगे

– महाकाल मंदिर के समीप हेरिटज धर्मशाला और त्रिवेणी संग्रहालय के सामने महाकाल धर्मशाला का निर्माण
– चारधाम मंदिर पहुंच मार्ग से महाकाल मंदिर के पिछले हिस्से तक रूद्रसागर पर 210 मीटर लंबे पैदल पुल का निर्माण
– महाकाल मैदान वाली जगह पर सरफेस पार्किंग, सांस्कृतिक हाट बाजार का निर्माण
– रामघाट सुंदरीकरण एवं सिंहस्थ थीम पर यहां सिंहस्थ थीम आधारित डायनामिक लाइटिंग शो।
– बड़ा गणेश मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, महाकालपुरम् तरफ के महाकाल मंदिर पहुंच मार्गों का चौड़ीकरण।
– बैगमबाग मार्ग और चारधाम मंदिर पहुंच मार्ग विकास एवं सुंदरीकरण।
– शिखर दर्शन परियोजना अंतर्गत महाराजवाड़ा भवन और बड़ा गणेश मंदिर के सामने उद्यान का निर्माण।
– महाकाल मंदिर के पूर्वी हिस्से में फेसिलटी सेंटर का निर्माण।
– रूद्रसागर में लेजर शो और फ्रंट लेक व्यू का निर्माण।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

– 856 करोड़ रुपये की है महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना
– 351 करोड़ के काम योजना के पहले चरण में पूर्ण हुए हैं, जिनका लोकार्पण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
– 505 करोड़ रुपये के काम दूसरे चरण में मार्च- 2023 तक पूरे होने का दावा स्मार्ट सिटी कंपनी ने किया है।
– महाकाल मंदिर परिसर का क्षेत्र 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 47 हेक्टेयर हो गया है। इसमें 17 हेक्टेयर क्षेत्र रूद्र सागर तालाब का सम्मिलित है।
– महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद शहर में पर्यटकों की सालाना संख्या डेढ़ करोड़ से बढ़कर तीन करोड़ होने का अनुमान है।
– श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना के प्रथम चरण के काम की शुरुआत 7 मार्च 2019 को 97 करोड़ रुपये की महाकाल-रूद्रसागर एकीकृत विकास द्ष्टिकोण परियोजना नाम से हुई थीं जिसके पूर्ण होने पर इस क्षेत्र को नाम ‘श्री महाकाल लोक’ दिया गया है।
– श्री महाकाल लोक में जितनी बिजली खर्च होगी, उसकी 90 फीसद बिजली यहीं सौलर प्लांट में बनेगी।
– श्री महाकाल लोक में अब लगभग दो लाख लोग एक साथ दर्शन कर सकेंगे।
– श्री महाकाल लोक भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित 190 मूर्तियां स्थापित हैं। इसमें 18 फीट की 8, 15 फीट की 23, 11 फीट की 17, 10 फीट की 8, 9 फीट की 19 मूर्तियां शामिल हैं।
– श्री महाकाल लोक में 26 फीट ऊंचा नंदी द्वार बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : खड़गे आज भोपाल का करेंगे दौरा, 14 अक्टूबर को आएंगे थरूर

0

भोपाल| कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे 17 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के तहत बुधवार को राज्य की राजधानी का दौरा करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, 500 से अधिक कांग्रेस प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है।

भोपाल पहुंचने पर राज्यसभा सांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, जिसके बाद वह पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करेंगे। आगामी अध्यक्ष चुनाव में खड़गे और तिरुवनंतपुरम (केरल) से लोकसभा सांसद शशि थरूर के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों उम्मीदवार देश के दक्षिणी हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं।

विशेष रूप से, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहले ही खड़गे को समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के अन्य प्रतिनिधि अपना नेता चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।

मध्य प्रदेश में थरूर के मुकाबले दिग्गज नेता खड़गे की बढ़त नजर आ रही है, क्योंकि उन्हें दोनों शीर्ष नेताओं कमलनाथ और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त है।

बता दें, खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन आखिरी समय में दाखिल किया था, जब दिग्विजय सिंह ने अपनी उम्मीदवारी की पूरी तैयारी की थी और यहां तक कि पार्टी के एक दर्जन विधायक भी 30 सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे थे। लेकिन आखिरी समय में, दिग्विजय पीछे हट गए और खड़गे को अपना समर्थन दिया।

कुछ दिन पहले अपने बिहार दौरे के दौरान, खड़गे ने आरोप लगाया था कि भाजपा रोती रहती है कि कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है जो पूरी तरह से निराधार है। सभी निर्णय उचित परामर्श के बाद और एक उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद लिए जाते हैं। यह वे हैं जो इस तरह की बारीकियों की परवाह नहीं करते हैं। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में अपनी मर्जी से मुख्यमंत्री बदलते हैं। साथ ही, लोगों को नियुक्त किया जाता है, बिना किसी स्पष्टीकरण के एक्सटेंशन दिया जाता है।

देश भर में पार्टी के निर्वाचक मंडल में लगभग 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान के लिए पात्र हैं। पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में ब्लॉक कांग्रेस समितियां शामिल हैं। ये प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) के प्रतिनिधियों का चुनाव करती हैं, जो बदले में एआईसीसी के प्रतिनिधियों का चुनाव करती हैं।

एआईसीसी के प्रतिनिधियों में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम एक वर्ष तक पद संभाला है और पार्टी के सदस्य बने हुए हैं।

पार्टी ने आखिरी बार नवंबर 2000 में इस पद के लिए चुनाव देखे थे। जितेंद्र प्रसाद 2000 में सोनिया गांधी से हार गए थे, और उससे पहले, सीताराम केसरी ने 1997 में शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक दिनेश कौशल सहित UK में होगी ,MP के 30 अफसरों की ट्रेनिंग…

0

भोपाल   सहायक पुलिस महानिरीक्षक दिनेश कौशल सहित UK में होगी ,MP के 30 अफसरों की ट्रेनिंग. ASP  रैंक के 30 अफसर जाएंगे विदेश..AIG – दिनेश कौशल पूर्व एडिशनल डीसीपी, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र चौहान ,एडिशनल डीसीपी सुरक्षा  महावीर मुजालदे, एडिशनल डीसीपी नीरज पांडेय सहित भोपाल के भी अफसर जाएंगे ट्रेनिंग पर देश की तीन अकादमी में भी होगा प्रशिक्षण एक माह की होगी ट्रेनिंग सिलांग और मुंबई में भी होगी ट्रेनिंग इंग्‍लैंड में सीखेंगे बेहतर पुलिसिंग…

 शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई तेजी 

0

मुंबई । वैश्विक बाजारों से ‎मिले कमजोर संकेतों के बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी, धातु तथा ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लिवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उछाल आया और इस दौरान सेंसेक्स 179 अंक से अधिक चढ़ गया। तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद बुधवार को 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स ने सकारात्मक शुरुआत की और यह 179.53 अंक चढ़कर 57,326.85 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 52.75 अंक बढ़कर 17,036.30 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल में गिरावट हुई। पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 843.79 अंक लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ था। ‎विशेषज्ञों का कहना है ‎कि आज शाम आने वाले रिटेल महंगाई और आईआईपी ग्रोथ के आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। इसके अलावा ‎विप्रो, एचसीएल टेक्नोलाजी जैसी कुछ कंपनियां आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। भारतीय शेयर बाजार की दो ‎दिन बाद अच्छी शुरुआत हुई है। कई ऐसे स्‍टॉक्‍स हैं, जहां दांव लगाकर निवेशक कमाई कर सकते हैं। ऐसे शेयरों को हाई डिलीवरी पर्सेंटेज स्‍टॉक कहा जाता है।

महिला की साड़ी उतारकर गांव में घुमाने वाले दो आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

0

सतना ।  मैहर के खैरा में हुई शर्मनाक घटना में अमानवीयता का शिकार बनी महिला को न्याय दिलाने की शुरुआत हो गई है। पांच आरोपितों को जेल की हवा खिलाने के बाद अब मामा का बुलडोजर भी खैरा में गरजा है। यहां जेसीबी के पंजों ने महिला को शारीरिक मानसिक, आत्मिक और सामाजिक दर्द देने वाले दो आरोपितों के घरों को जमींदोज कर दिया। मंगलवार को बुलडोजर आखिर मैहर के खैरा पहुंच ही गया। वहां एक महिला को जख्म देने वालों को उसने न केवल सबक सिखाया, बल्कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ा संदेश भी दिया। मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, एसडीओपी लोकेश डावर, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी संतोष तिवारी और सीईओ प्रतिपाल बागरी ने राजस्व अमले तथा पुलिस फोर्स के साथ खैरा पहुंच कर कार्रवाई शुरू कराई।

सरकारी जमीनों पर था अवैध कब्जा :

महिला के साथ मारपीट करने वाले ऋषिकेश पटेल तथा उसकी साड़ी छीन लेने वाले आरोपी महेंद्र पटेल के घर प्रशासन के निशाने पर रहे। हालांकि तैयारी एक और आरोपी का घर भी ढहाए जाने की थी , लेकिन निजी आराजी में होने के कारण वह बच गया। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी ऋषिकेश पटेल और महेंद्र पटेल ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर घर बना रखे थे। महिला के साथ अमानवीयता की घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन की तैयारी शुरू कर दी थी। पंचायत और राजस्व अमले से रिपोर्ट लेने के बाद एसडीएम मैहर फोर्स और जेसीबी के साथ खैरा पहुंचे और दोनों आरोपितों के बेजा कब्जे ढहा दिए । प्रशासन की इस कार्रवाई पर पीड़िता और उसके परिजनों और सामाजिक लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

महिला को मिली थी तालीबानी सजा :

बता दें कि मैहर के खैरा गांव में रहने वाली महिला की ओर से चोरी की शिकायत कर ऋषिकेश पटेल नाम के युवक को पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बाद उसे तालिबानी सजा दी गई थी। महिला के साथ ऋषिकेश पटेल, महेंद्र पटेल, शिवकुमार पटेल, रवि पटेल और प्रभुदयाल पटेल समेत 50 महिला-पुरुषों ने न केवल बुरी तरह घसीटा और पीटा था । बल्कि उसकी साड़ी उतार कर उसे पूरे गांव में घुमाया था । महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था । जहां उसका इलाज चल रहा है । इस मामले में मैहर पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है । सोमवार को पीड़िता के समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर बुल्डोजर एक्शन की मांग उठाई थी । उन्होंने यह भी बताया था कि इस घटना में आरोपितों के समाज के आधा सैकड़ा लोग शामिल थे , जिनमे महिलाएं भी थीं। उन्होंने सभी आरोपितों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने और सीएम की मंशा अनुरूप महिला का अपमान करने वालों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group