धार । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार से सड़क मार्ग से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मांडू पहुंचे। इसके बाद भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पहले बारिश और मौसम की खराबी के चलते भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में मांडू पहुंचने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से डीआरपी लाइन धार पहुंचे, यहां से सड़क मार्ग से मांडू के लिए रवाना हुए। धार पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा के मंत्री व पदाधिकारियों ने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री अचानक हुए कार्यक्रम में फेरबदल से यहां प्रशासनिक स्तर पर हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयार मांडू में जिले के आला अधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री गण सभी ने धार की तरफ रुख किया। सुबह 10:30 बजे तक तक मुख्यमंत्री धार नहीं पहुंचे थे और जल्द पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। इसके पहले मुख्यमंत्री के अवर सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मांडू सुबह 11:45 पर यहां मीरा की जिरात पर बने हेलीपैड पर उतरने वाले थे। बताया जाता है कि रात भर हुई तेज बारिश के चलते मांडू स्थित हेलीपैड पर कुछ अव्यवस्था हुई। वहीं मीरा गीरात से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग के बीच में पड़ने वाले पहाड़ियों की मिट्टी सड़क मार्ग पर आ गई थी। इसके कारण सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने कार्यक्रम में अचानक फेरबदल किया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री दोपहर में फिर सड़क मार्ग से धार पहुंचेंगे, इंदौर होते हुए ग्वालियर जाएंगे और तय कार्यक्रम के अनुसार फिर से शाम 5:45 पर मांडू पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से ही रात 9:30 बजे इंदौर की ओर रवाना होंगे।
मुकेश अंबानी सिंगापुर में खोलने जा रहे फैमिली ऑफिस
एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने की तैयारी कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अरबपति अंबानी ने इस नई यूनिट के लिए कर्मचारियों की हायरिंग भी शुरू कर दी है और इसके देखरेख के लिए मैनेजर भी रख लिया गया है। इतना ही नहीं सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने के लिए रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी चुन ली गई है।
बता दें कि ऐसा करने वाले अंबानी नए भारतीय अरबपति हैं जिन्होंने फैमिली ऑफिस खोलने के लिए चुना है। इससे पहले सिंगापुर में फैमिली ऑफिस खोलने वालों की लिस्ट में हेज फंड अरबपति रे डेलियो और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन पहले से ही मौजूद हैं। आपको बता दें कि सुपर रिच लोगों के बीच सिंगापुर कम टैक्स और सुरक्षा के कारण फैमिली ऑफिस के लिए आकर्षक का केंद्र बनता जा रहा है। लेकिन सिंगापुर में ग्लोबली अमीरों की बढ़ती संख्या के परिणामस्वरूप कारों, आवास और अन्य सामानों की कीमतें भी बढ़ रही हैं। उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग ने अगस्त के एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि विकास को बढ़ावा देने के लिए अमीरों को अधिक टैक्स का सामना करना पड़ सकता है।
थाली में क्यों नहीं परोसी जाती तीन रोटी, क्यों मानते हैं अशुभ?
कहते है कि जो स्वाद घर की रोटी में होता है, वो स्वाद बाहर के खाने में भी नहीं होता. बरहलाल आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक खाने की बात क्यों कर रहे है. दरअसल आज हम आपको रोटी से जुडी एक ऐसी मान्यता के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में यक़ीनन आप नहीं जानते होंगे। जी हां इसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे।
वैसे आपने अक्सर देखा होगा कि आमतौर पर खाना खाते समय कई बार हम अपनी थाली में एक साथ ही दो या तीन रोटियां रख लेते है. मगर क्या आप जानते है कि थाली में एक साथ तीन रोटियां रखना अशुभ माना जाता है. गौरतलब है कि गलती से भी कभी किसी की थाली में एक साथ तीन रोटियां नहीं रखनी चाहिए।
हालांकि अगर कभी किसी को एक साथ तीन रोटियां देने की जरूरत भी पड़े तो तीसरी रोटी को दो टुकड़ो में बाँट दे. जिससे रोटियों की संख्या भी बंट जाएगी। वैसे आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर थाली में तीन रोटियां रखना अशुभ क्यों माना जाता है. तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

ये हैं कारण- थाली में तीन रोटी होता है मृत व्यक्ति का खाना
ज्योतिषशास्त्री बताते हैं की हिन्दू मान्यता के अनुसार तीन संख्या को अशुभ माना जाता हैं| इसलिए किसी भी शुभ काम मे तीन संख्या का विशेष ध्यान दिया जाता हैं| किसी भी धार्मिक काम हो या कोई अनुष्ठान, किसी भी शुभ कार्य में तीन वस्तुओं को शामिल नहीं किया जाता हैं| यहीं नियम खाना परोसने के पहले भी पालन किया जाता हैं|
माना जाता हैं की खाने में तीन रोटियां किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले निकाले जाने वाले भोजन में ली जाती हैं| जिसे की भोजन निकालने वाले के अलावा कोई और नहीं देखता है इसलिए किसी भी व्यक्ति द्वारा तीन रोटियाँ खाना मृतक के भोजन के समान माना गया हैं| तीन रोटियां खाने से आपके मन में शत्रुता के भाव उत्पन्न होते हैं|
वैज्ञानिक तथ्य भी छिपें हैं इस मान्यता में
प्राचीन समय से हमारे यहाँ जो भी मान्यता चली आ रहीं हैं उसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य जरूर छिपें रहते हैं| ऊर्जा विशेषज्ञों की माने तो किसी आम व्यक्ति के लिए एक बार के भोजन में दो चपाती, एक कटोरी दाल, 50 या 100 ग्राम चावल और एक कटोरी सब्जी को एक समय के भोजन के लिए संतुलित माना गया हैं| 40 से 50 ग्राम की एक कटोरी में 600-700 कैलोरी ऊर्जा होती हैं| दो रोटियों से 1200 से 1400 कैलोरी ऊर्जा मिल जाती हैं|
ऐसे में अगर आप इससे ज्यादा मात्रा में भोजन खाएंगे तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। जी हां विशेषज्ञों का मानना है कि भूख लगने पर खाने को थोड़ी थोड़ी मात्रा में ही खाना चाहिए, न कि एक ही बार में बहुत ज्यादा भोजन खाना चाहिए| यानि अगर धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो हर प्रकार से तीन रोटियां खाना संतुलित नहीं माना जाता।
रोटी के अलावा भारतीय परिवारों में और भी कई खाने से जुड़ी बातें कही जाती हैं| यह सभी धार्मिक मान्यताएं हैं जो सालों से अलग-अलग कारणों से मानी जाती रही हैं|
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है| प्रदेश लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है|)
बिग बॉस 16: अब्दू रोजिक के लिए सलमान खान लेकर आएंगे खास तोहफा..
टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस बार का सीजन काफी दिलचस्प है। और इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद किए गए हैं। इसी बीच शो के होस्ट यानि सलमान खान घर में एंट्री लेने वाले है जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान सलमान तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक के लिए एक खास गिफ्ट लेकर पहुंचे है। जिसे देख अब्दु बेहद खुश हो गए। बॉक्स में छोटे-छोटे दो डंबल थे। दरअसल, अब्दू ने बिग बॉस के शुरुआती एपिसोड में रिक्वेस्ट की थी कि, उन्हें छोटे डंबल चाहिए, इसलिए सलमान ने उनकी ये विश पूरी कर दी। बता दें, 19 साल के अब्दू शो के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह अपने एंटरटेनिंग अंदाज से लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं।
प्रदेश के 25 हजार से ज्यादा मंदिरों में दिखाया जाएगा महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसे प्रदेश के सभी मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाकर श्रद्धालुओं को दिखा जाएगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 25 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर हैं, जिनमें इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए शासन के आदेश के मुताबिक टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की भी तैयारी है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा ने बताया कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक मंदिरों की साफ-सफाई मंदिर प्रबंधन समिति और पुजारियों के सहयोग से की जाएगी। शाम पांच बजे आमजन के सहयोग से मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन होंगे। सभी मंदिरों में रोशनी की जाएगी। मंदिर प्रांगण या उसके आसपास टीवी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को आमजन देख सकें। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों और आमजन का सहयोग लें।
लड़कियों को देखकर पुंगी बजाने वालों के कान में पुलिस ने बजाई पुंगी
जबलपुर । जबलपुर शहर में नवरात्र पर्व पर सड़कों पर उतरी भीड़ के बीच कुछ शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अनूठी कार्रवाई की। महिलाओं और लड़कियों को देखकर पुंगी बजाकर शोर मचाने वाले कुछ मनचलों की पुलिस ने जमकर खबर ली। जो शरारती लड़के पुंगी बजाते हुए हरकतें कर रहे थे, गढ़ा पुलिस ने उन्हें पकड़कर उन्हीं के कान में जमकर पुंगी बजवाई। नवरात्र में अष्टमी एवं नवमी को शहर की सड़कों पर माता रानी के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी, जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग भी अपने परिवार के साथ शामिल रहे। इनके बीच कुछ शरारती तत्व आनंद के माहौल में खलल डालने में चूक नहीं रहे थे। लड़कियों और महिलाओं को देखकर पुंगी बजाने का तांडव देखकर पुलिस हरकत में आई।
गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई-
रात में गढ़ा पुलिस क्षेत्र में पॉइंट लगाकर लोगों की सुरक्षा कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक पुंगी बजाते हुए वहां से निकले। गढ़ा टीआई राकेश तिवारी एवं टीम ने उन्हें रोक लिया। बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की और पुंगी बजाने का कारण पूछा। दोनों कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए टीआई ने खुद ही एक युवक के कान में उसी की पुंगी लेकर बजा दी। इसके बाद दूसरे से कहा कि वह भी कान में लगाकर पुंगी बजाए। शरारती युवकों के कान में पुंगी बजाने के बाद पुलिस ने पुंगी तोड़कर उनको वापस कर दी। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे। इसके बाद उठक बैठक लगवा कर शरारती युवकों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों को यह अहसास नहीं था कि उनके पुंगी बजाने से महिलाओं लड़कियों एवं लोगों को कितनी परेशानी हो रही थीष इसी का एहसास दिलाने के लिए उनके कान में पुंगी बजाई गई|इसके बाद समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
Adipurush: सर्व ब्राह्मण महासभा ने डायरेक्टर ओम राउत को भेजा नोटिस..
टीजर रिलीज के बाद से ही आदिपुरुष का विवाद जोरों पर है। टीजर देखने के बाद से ही, लोग फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से नोटिस भेजा गया है। नोटिस में फिल्म मेकर से माफी मांगने को कहा गया है।
नोटिस में ओम राउत को दी चेतावनी
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से भेजे गए नोटिस में लिखा गया है- इस फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। इतना ही फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को चमड़े के जूते और कपड़े पहने दिखाया गया है। इतना ही नहीं नोटिस में फिल्म पर आरोप लगाया कि फिल्म में देवी देवाता बेहद अभद्र तरीके से बोलते हुए दिखाए गए हैं। इतना ही नहीं आदिपुरुष में भगवान हनुमान को भी मुगल दिखाया गया है।फिल्म में बेहद निम्न स्तर की भाषा बोली गई है, जो कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। फिल्म में धार्मिक और जातिगत नफरत फैलाने वाले सीन्स डाले गए हैं। रामायण हमारा इतिहास और हमारी आत्मा है, हम इसके साथ खिलवाड़ नहीं देख सकते हैं।
फिल्म पर लगे इस्लामीकरण के आरोप
नोटिस में आदिपुरुष पर इस्लामीकरण के आरोप लगाए गए हैं। नोटिस में आगे लिखा गया है- कैन सा हिंदू बिना मूंछों के दाढ़ी रखता है, जो भगवान हनुमान जी को फिल्म में इस तरह से दिखाया गया है। आदिपुरुष फिल्म में रावण का रोल निभाने वाले सैफ अली खान भी तैमूर या खिलजी की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर लोगों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करती है। नोटिस में कहा गया है, ‘आप ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं, इसलिए फिल्म के सीन्स में तुरंत बदलाव करें।
‘आदिपुरुष’ फिल्म के दृश्य आपत्तिजनक :मिश्रा
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म आदिपुरुष विवादों में घिर गई है, क्योंकि इस फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य होने की बात सामने आई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक को पत्र लिखकर ²श्य हटाने को कहेंगे।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए इस फिल्म के दृश्य पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है फिल्म आदिपुरुष में हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात और धार्मिक भावना को आहत करने वाले कई आपत्तिजनक दृश्य हैं। इसमें हनुमान जी के जो अंग वस्त्र दिखाए गए हैं वे चमड़े के हैं। जबकि उनके अंग वस्त्र क्या है यह सर्वविदित है। यह दृश्य लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले हैं।
गृह मंत्री ने आगे कहा, इस पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत को पत्र लिख रहा हूं। इसके बाद भी आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए जाते हैं, तो कानूनी पक्ष पर विचार किया जाएगा।
Bigg Boss 16: क्या अब्दु के पेरेंट्स की भी है कम हाइट?
Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट अब्दु घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लोगों का दिल जीत रहे हैं। शो के दर्शक उन्हें सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट मान रहे हैं। उनकी शैतानियां कंटेस्टेंट्स का भी दिल बहला रही हैं। अब्दु पहले साजिद खान और एमसी स्टैन को अपने संघर्ष की कहानी बता चुके हैं। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एमसी स्टैन को जिंदगी के बारे में बड़ी सीख दी। उ
बिग बॉस शो पर एमसी स्टैन खुद को अकेला फील कर रहे हैं और घर का माहौल उन्हें जंच नहीं रहा। वह शो छोड़कर जाने की बात भी करने लगे हैं। इस बीच अब्दु रोजिक के साथ बैठकर एमसी स्टैन बोले कि वह बिग बॉस का घर छोड़ देना चाहते हैं। एमसी ने कहा कि उन्हें नाम और पैसे की जरूरत नहीं है। ये भी पढ़ें:
इस पर अब्दु ने उन्हें समझाया कि आप लाइफ में हमेशा सुपरस्टार की तरह नहीं रह सकते। जरूरी नहीं है कि उनके इर्द-गिर्द हमेशा काम में मदद करने वाले हों। अब्दु बोले कि बाहर वह सिलेब्रिटी हैं लेकिन घर के अंदर सब बराबर हैं। यहां सबको काम करने हैं, सफाई करनी है इससे कई चीजें सीखने को मिलेंगी। अब्दु ने बताया कि वह अपना इंस्टाग्राम देखते हैं तो उसमें बहुत नेगेटिव कमेंट्स दिखते हैं। लोग उन्हें कचरा तक बोलते हैं। अब्दु कहते हैं कि जिंदगी हमेशा खुशहाल नहीं रह सकती इसमें दुख भी होता है। वह बोलते हैं कि वह बिग बॉस के घर पर हैं क्योंकि कई चीजें सीखने को मिल रही हैं।
क्या अब्दु के पेरेंट्स भी हैं छोटे?
इसी एपिसोड के दौरान शालीन भनोट अब्दु से पूछते हैं कि क्या उनके पेरेंट्स की हाइट अच्छी है। अब्दु बताते हैं कि उनके माता-पिता, भाई-बहन सबकी हाइट ठीक है, बस वही छोटी हाइट के हैं। इस पर शालीन बोलते हैं कि इसके बावजूद भी घर पर सिर्फ वही सुपरस्टार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु को 5 साल की उम्र में रिकेट्स हो गया था। यह ग्रोथ हॉरमोन की कमी की बीमारी है। उस वक्त उनके पेरेंट्स उनके इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पाए थे।
KBC 14: क्या कपड़े रिपीट करते हैं अमिताभ बच्चन?
कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स और होस्ट अमिताभ बच्चन के बीच अक्सर इंट्रेस्टिंग बातचीत देखने को मिलती है। इस बार कंटेस्टेंट पिंकी ने भी सवाल-जवाबों के बीच अमिताभ बच्चन से फिल्म सितारों की लाइफस्टाइल से जुड़ा सवाल पूछा।
क्या कपड़े धोते हैं बिग बी?
अमिताभ बच्चन ने शो की शुरुआत कंटेस्टेंट मधु के साथ की। उन्होंने 3,20,000 रुपये जीते। वह 6,40,000 रुपये के लिए जवाब नहीं दे पाईं। मधु के बाद पिंकी हॉटसीट पर बैठती हैं। पिंकी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। होस्ट अमिताभ बच्चन उन्हें पानी देते हैं। सवालों के बीच पिंकी अमिताभ बच्चन से पूछती हैं कि उन्हें लगता है कि सिलेब्रिटीज अपने कपड़े रिपीट नहीं करते न ही खुद से धोते हैं।
इस पर अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं कि उन्हें एकदम गलत जानकारी है क्योंकि वह हमेशा अपने कपड़े धोते रहते हैं। हालांकि उन्हें शूट के दौरान ही फैंसी कपड़े पहनने होते हैं। इसके अलावा वह हमेशा अपने कपड़े रिपीट करते हैं और इन्हें सिंपल ही रखते हैं।
अगले हफ्ते अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। वह 80 साल के हो रहे हैं। बर्थडे स्पेशल एपिसोड में उन्हें बड़ा सरप्राइज मिलेगा। उनके बेटे अभिषेक और वाइफ जया शो में पहुंचेंगे। अमिताभ बच्चन उन्हें देखकर इमोशनल हो जाएंगे। शो के प्रोमोज लोगों को काफी इंट्रेस्टिंग लग रहे हैं।
देश-सेवा का जज्बा लेकर हजारों युवा पहुंचे सागर, उत्साह के साथ शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती
सागर । सेना में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। सागर शहर में यह प्रक्रिया 07 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। पहले दिन हजारों युवा सागर पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती रैली में शामिल होने बाल युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। जिले में 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है लेकिन युवाओं में ठंड का कोई असर नजर नहीं आया। अधिकांश युवाओं ने बनियान एवं हाफ पेंट में चयनित होने के लिए कड़ी मशक्कत की और कागजी दस्तावेज सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की। कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक ने इंजीनियरिंग कालेज पहुंचकर सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया। भर्ती रैली में पहले दिन 6 हजार से अधिक युवा शामिल हो रहे है। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि पहले दिन सागर और श्योपुर के युवा रैली में भाग लेंगे। भर्ती रैली गुरुवार रात 12.01 से शुरू हो गई जो लगातार चलती रहेगी। अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रवेश द्वार पर जांच के बाद एंट्री
शासकीय इंजीनियरिंग कालेज के मुख्य द्वार से लेकर रैली में चिन्हित किए गए स्थानों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार पर अभ्यार्थियों के सामान की जांच, स्थान, सामग्री जमा स्थान, अभ्यर्थियों की दौड़ स्थल, दस्तावेजों की जांच स्थल, चिकित्सा, पार्किंग और अधिकारी व कर्मचारियों के आवासीय स्थलों की व्यवस्थाएं देखीं। भर्ती रैली में शामिल होने वाली युवाओं की प्रवेश द्वार पर जांच की जा रही है। इसके बाद युवाओं को भर्ती स्थल पर एंट्री दी गई। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर में पुलिस तैनात रहे। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। रैली स्थल पर प्रशासन व फ़ौज द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
इन जिलों के युवा शामिल
अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में प्रदेश के 14 जिलों के युवा हिस्सा लेंगे। इसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, छतरपुर एवं सागर जिले के 73 हजार से अधिक युवा शामिल होने के लिए सागर पहुंच रहे हैं।














