Home Blog Page 5614

5G SmartPhone : कम कीमत वाले 9 सबसे बेस्ट 5जी स्मार्टफोन…

0
Smartphones Launched
Smartphones Launched

5G SmartPhone under rs 15000 : बस कुछ महीनों की बात है कि मोबाइल ग्राहकों को 5G नेटवर्क का लाभ मिलने वाला है। इसलिए अगर आप 5G फोन खरीदने की प्लान बना रहे हैं तो 9 सबसे सस्ते 5G SmartPhone, इंडियन मार्केट में मौजूद जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है.

5जी के लिए भारत का इंतजार खत्म हो गया है। एयरटेल 5जी सर्विस शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी ने 8 शहरों में 5G लॉन्च किया है और आने वाले महीनों में और अधिक शहरों में कवरेज बढ़ाने का प्लान है। Reliance Jio ने दिवाली के आसपास 5जी सर्विस शुरू करने का प्लान किया है। Vodafone ने अभी तक कोई टाइमलाइन नहीं दी है लेकिन कहा है कि उसकी 5G की शुरुआत हो गई है। इसलिए कुछ महीनों की बात है कि मोबाइल ग्राहकों को 5G नेटवर्क का लाभ मिलने वाला है। आज मार्केट में बेहद ही कम दाम पर सस्ते 5जी स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं।

Lava Blaze 5G – ₹9999

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.51-इंच का HD+ IPS (720×1,600) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन Android 12 पर रन करता है। फोन में MediaTek का Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह फ़ोन ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन में दिया गया है। Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लावा के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और USB-C OTG सपोर्ट दिया गया है। लावा के इस फोन में 5G के लिए n77 और n78 बैंड का सपोर्ट दिया गया है

SmartPhone 3

Redmi Note 10T 5G – ₹11,999

शाओमी रेडमी नोट 10टी 5जी इस वक्त भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन है। इस स्मार्टफोन को सिर्फ 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसमें 4 जीबी रैम के साथ परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट मिलता है। यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48 एमपी + 2 एमपी + 2 एमपी ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए फोन में 8 एमपी फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Redmi Note 10T 5G फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

SmartPhone 4

POCO M4 5G – ₹12,999

पोको एम4 5जी फोन 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले मौजूद है तथा फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन भी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

SmartPhone 5

iQOO Z6 5G – ₹13,999

आईक्यू ज़ेड6 5जी फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है तथा इसे 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। अन्य फीचर्स पर गौर करें तो यह मोबाइल फोन 6.58 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 2MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा तथा 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी से लैस है।

SmartPhone 6

Vivo T1 5G – ₹14,499

यह विवो मोबाइल भी क्वॉलकॉक के स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोेरेज वेरिएंट को सिर्फ 14,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में मौजूद 44वॉट फास्ट चार्जिंग इसकी प्रमुख ताकत है जो 5,000एमएएच बैटरी को मिनटों में चार्ज कर देती है। अन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो टी1 5जी फोन में 6.58 इंच डिसप्ले दी गई है जो 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल फोन में 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

SmartPhone 7

Realme 9 5G – ₹14,990

मार्च महीने में लॉन्च हुए रियलमी 9 5जी फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल 14,990 रुपये में अमेजन से खरीदा जा सकता है। मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट पर रन करता है तथा इसमें डायनामिक रैम एक्सपेंशन तकनीक के साथ 5जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है। फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट 6.5 इंच डिसप्ले दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए यह फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमर लेंस से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए रियलमी मोबाइल फोन 16एमपी फ्रंट सेंसर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। 

SmartPhone 8

OPPO A74 5G – 14990 रुपये

OPPO A74 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल का है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 480 5G ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000 mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग स्पीड दी गई है। इस फोन को दो वेरिएंट – 128GB स्टोरेज, 6GB रैम, और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 48 MP का प्राइमरी कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस और 2MP इन-डेप्थ लेंस दिया गया है।

SmartPhone 9

MOTO G51 5G – Rs 12,249

Moto G51 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1080×2400 पिक्सल है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर करता है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 480+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला के इस बजट 5G स्मार्टफोन में 50MP+8MP+2MP कैमरा सेंसर और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटो जी51 5जी फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

SmartPhone 10

Samsung Galaxy F23 5G – Rs 13499

Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080×2408 पिक्सल है। सैमसंग का यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 750G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 50MP+8MP+8MP दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है।

SmartPhone 11

जो खुदा की राह पर ईमानदारी से चलता है. खुदा उसके लिए अपनी रहमत के सारे दरवाजे खोल देता है.

0

भोपाल : राजधानी में चार दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा में फजिर की नमाज के बाद राजस्थान से आए मौलाना चिराग उद्दीन ने इब्तिदाई बयान दिया. मगरिब की नमाज के बाद का बयान दिल्ली से आए तब्लीग जमात के मुख्य जिम्मेदार मौलाना साद ने किया. उन्होंने बयान के दौरान हराम और हलाल की बात समझाई. जो खुदा की राह पर चलता है. खुदा उसके लिए सारे दरवाजे खोल देता है. वहीं इज्तिमा में शुक्रवार (जुमे) की विशेष नमाज करीब एक लाख लोगों ने अदा की. मौलाना साद ने बयान के दौरान बताया कि अपने रूख को खुदा की राह की तरफ मोड़े, ये है तौहीद. शक्लों का इंकार करना ईमान नहीं है. सबसे पहले ईमान पेश करना पड़ेगा कुरआन पर. ये है असल दीन. वहीं मौलाना चिराग उद्दीन ने बताया कि दीन में बिगाड़ की कोई गुंजाईश नहीं है, सबसे पहले हमें अपने आप को राहेराज पर लाना है. उसके बाद फिर अपने दूसरे भाईयों के लिए मेहनत करना है, ताकि सभी की जिंदगी में दीन जिंदा हो जाए और बुराईयां हमारे अंदर से खत्म हो जाएं, आपस में जोड़ पैदा हो जाए. जुमा शहर के लोगों को जोड़ता है और ईद शहर और अतराफ के लोगों को जोड़ती है, जबकि हज पूरी दुनिया के लोगों को जोडऩे का जरिया बनता है. हर इंसान को नमाज की पाबंदी करना चाहिए और दूसरों को भी नमाज की तरफ रागिब करना चाहिए. बता दें कि इज्तिमा में गुरूवार शाम से ही जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. पहले दिन इज्तिमास्थल पर लगा पंडाल जमातियों से भर गया है. यहां देश के कई राज्यों से जमातें इज्तिमा में शिरकत करने आई हैं, वहीं अब भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है, जो कि दुआ के पहले तक लगातार चलता रहेगा. 

कंट्रोल रूम से अधिकारियों ने संभाल रखा है मोर्चा  
पुलिस प्रशासन द्वारा इज्तिमा में आने वालों को किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा. जिसके लिए पुलिस और इज्तिमा कमेटी के वॉलिटिंयरों की सक्रियता के चलते यातायात भी पूरी तरह दुरुस्त बना हुआ है. इज्तिमास्थल पर स्थापित किए गए अस्थाई कंट्रोल रूम से सुरक्षा के साथ ही व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम से लगातार सम्पर्क बनाए रहे और अपडेट लेते रहे. आईजी रूरल इरशाद वली, डीसीपी रियाज इकबाल, एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा मोर्चा संभाले हुए हैं.

मंत्री भार्गव ने गढ़ाकोटा में 2 करोड़ 61 लाख रूपये के कार्यों का किया लोकार्पण

0

भोपाल : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर पंचायत क्षेत्र में 2 करोड़ 61 लाख रूपये लागत से शैक्षणिक संस्थाओं में भवन और अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

मंत्री भार्गव ने कहा है कि शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल गढ़ाकोटा क्षेत्र की पुरानी शैक्षणिक संस्था है। काफी समय से छात्राओं की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त कक्ष और विज्ञान संकाय में प्रयोगशाला की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आज स्कूल में 73 लाख 87 हजार रूपये की लागत से निर्मित 3 अतिरिक्त कक्ष और 3 प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण हुआ है। इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री भार्गव ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल साबूलाल में एक करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बनाये गये दो मंजिला भवन का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री चौहान पौध-रोपण के लिए जन-जन को कर रहे हैं प्रेरित

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चौदह वर्षीय बालक विकास खरे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बालक विकास से जीवन पर्यंत अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में शहतूत, खिरनी और सामिया केसिया के पौधे लगाए। बालक विकास खरे के परिवार के ललित खरे, ए.पी. खरे, अर्चना खरे और इशान खरे पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में जन-जन को निरंतर पौध-रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील साहू भी अपने जन्म-दिवस पर परिवार सहित पौध-रोपण में शामिल हुए। साहू के साथ सामाजिक कार्यकर्ता वैभव पवार तथा साहू के परिवार के देवेंद्र साहू, पार्वती साहू और सुशीला साहू ने भी पौध-रोपण किया।

Rashifal (19 नवंबर 2022) : कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत

0

Rashifal (Horoscope) 19 November 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 19 November 2022 का हाल…

मेष : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। विद्यार्थी की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी भी कार्य को उत्साह से करें, जिसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो कोई आपसे नाराजगी जता सकता है। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चले, तो उनमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, लेकिन आपको कोई संपत्ति संबंधित सौदा सावधानी से करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ आवश्यक कार्य को करने मे आप तेजी दिखाएं।

वृष : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी परिजन के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। शेयर बाजार अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। 

मिथुन : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाकर कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आप किसी से भी अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा बना सकता है। आपके एक्स एनर्जी होने के कारण कुछ घर के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आज रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेगे। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी। 

कर्क : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई बात नहीं छुपानी नहीं है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। माताजी की सेहत में अक्समात गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह : आज का दिन आपके लिए खुशियां रहने वाला है। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोड़ देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आप संतान को अपने रीति रिवाज व परंपराओं के बारे में समझा सकते हैं।

कन्या : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले आज गति पकड़ सकते हैं। इसको लेकर आपको फैसला तुरंत लेना होगा और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको तनाव रहने के कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से भी आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपके द्वारा की गई पूर्व की गलतियां अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी।

तुला : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। व्यापार की कुछ योजनाएं आज फिर से शुरू हो सकती हैं। आपको आज संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिंतित चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपको नए अवसर मिलते रहेंगे। करियर को लेकर आप व्यर्थ चिंतित हो सकते हैं। जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको अपनी रीति नीति पर पूरा ध्यान करना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको किसी गलत योजना को फंसा सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोग आज बड़े आर्डर के मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

धनु : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है और आप घर में किसी पूजा पाठ आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आपके परिवार के सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अच्छी तरक्की पा सकते हैं। पारिवारिक कार्य पर आज पूरा बल देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी मामले में सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

मकर : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। आपको बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। धन-धान्य व सुख समृद्धि से भरपूर होने के कारण आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे व किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में कनिष्ठ सहयोगियों की गलतियों को माफ करना होगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आपको धन संबंधित मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

कुंभ : आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन पर फोकस बनाए रखें। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय लगाएंगे।

मीन : आज नौकरी में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे, जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज कोई भी डील न करें। यदि आपका किसी संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। आपको अपने कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके विरोधी बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

सीबीआई ने घूस मामले में रेल व्हील फैक्ट्री के प्रधान मुख्य अभियंता को किया गिरफ्तार

0

नई दिल्ली| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति से 75,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रेल व्हील फैक्ट्री, येलहंका, बेंगलुरु के प्रधान मुख्य अभियंता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जी.के. जालान के रुप में हुई है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जालान, प्रधान मुख्य अभियंता, रेल व्हील फैक्ट्री, रेल मंत्रालय, बैंगलोर के खिलाफ सिविल ठेकेदार से अवैध रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था, जिसे रेल व्हील फैक्ट्री में कई ठेके के काम दिए गए थे।

जालान ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से रेल व्हील फैक्ट्री से अलग-अलग सिविल कार्य के ठेके के काम लेना जारी रखने के लिए 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की। आरोपी ने शिकायतकर्ता को दी गई निविदाओं को समाप्त करने की धमकी भी दी। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 75,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

सीबीआई अधिकारी ने कहा कि आरोपी के परिसरों पर तलाशी ली गई, जिसमें 1.41 लाख रुपये की नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त को आज बेंगलुरू स्थित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

WhatsApp में होने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

0

WhatsApp Update: WhatsApp में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिनसे यूजर्स को बेनिफिट होगा इस बारे में खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुलासा किया है. ब्राजील में WhatsApp business summit में Whatsapp की आगामी विशेषताओं का खुलासा किया कि कंपनी ने यूजर्स के लिए एंड-टू-एंड कॉमर्स एक्सपीरियंस के लिए नए फीचर्स लाने की तैयारी कर ली है. नई खासियत की बदौलत WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने पसंदीदा ब्रांड के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे.

आपको बता दें कि प्लेटफार्म पर नई खासियत जुड़ने के बाद यूजर्स को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें अपने पसंदीदा ब्रांड को सर्च करने में यह मददगार साबित होगा. दरअसल इस बात का खुलासा खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने किया है. Mark Zuckerberg ने ब्राजील में WhatsApp business summit के दौरान WhatsApp के आगामी फीचर्स का खुलासा किया है. उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह से जानकारी साझा की है जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है.

एंड-टू-एंड कॉमर्स एक्सपीरियंस से ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

आपको बता दें कि नई खासियतें यूजर्स को बड़े और पसंदीदा ब्रांडों के साथ जुड़ने में मददगार साबित होंगी साथ ही यूजर्स WhatsApp पर नई चीजें भी सर्च कर पाएंगे. जुकरबर्ग ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यूजर्स ऐप पर कोई ब्रांड या फिर छोटा बिजनेस सर्च कर सकते हैं. आपको बता दें कि यूजर्स कैटेगरी से चीजों को तलाश सकते हैं. यूजर्स आसानी से किसी भी बिजनेस से चैट शुरू कर सकते हैं. जुकरबर्ग ने बताया है कि ब्राजील में में बिजनेस चलाने वाले शख्स को भी व्यक्ति WhatsApp में खोज सकता है और फिर उससे चैट कर सकता है. लोग सीधा उस व्यक्ति से बातचीत करके प्रोडक्ट परचेज कर सकते हैं. नया फीचर यूजर्स को सहूलियत देगा और बिजनेस को बढ़ावा देने के भी काम में आएगा.

व्हॉट्सएप ने 22 लाख खातों को बैन किया था

व्हॉट्सएप ने जून, 2022 के दौरान 22 लाख से अधिक भारतीयों के खातों पर प्रतिबंध लगाया था। मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच ने उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर और उल्लंघनों का पता लगाने के लिए अपने स्वयं के तंत्र के माध्यम से यह कार्रवाई की थी। कंपनी ने इससे पहले मई में 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख और मार्च में 18.05 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत, बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है।

WhatsApp में होने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

0

WhatsApp Update: WhatsApp में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिनसे यूजर्स को बेनिफिट होगा इस बारे में खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुलासा किया है. ब्राजील में WhatsApp business summit में Whatsapp की आगामी विशेषताओं का खुलासा किया कि कंपनी ने यूजर्स के लिए एंड-टू-एंड कॉमर्स एक्सपीरियंस के लिए नए फीचर्स लाने की तैयारी कर ली है. नई खासियत की बदौलत WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने पसंदीदा ब्रांड के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे.

आपको बता दें कि प्लेटफार्म पर नई खासियत जुड़ने के बाद यूजर्स को काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें अपने पसंदीदा ब्रांड को सर्च करने में यह मददगार साबित होगा. दरअसल इस बात का खुलासा खुद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने किया है. Mark Zuckerberg ने ब्राजील में WhatsApp business summit के दौरान WhatsApp के आगामी फीचर्स का खुलासा किया है. उन्होंने इस बारे में अच्छी तरह से जानकारी साझा की है जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है.

एंड-टू-एंड कॉमर्स एक्सपीरियंस से ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा 

आपको बता दें कि नई खासियतें यूजर्स को बड़े और पसंदीदा ब्रांडों के साथ जुड़ने में मददगार साबित होंगी साथ ही यूजर्स WhatsApp पर नई चीजें भी सर्च कर पाएंगे. जुकरबर्ग ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यूजर्स ऐप पर कोई ब्रांड या फिर छोटा बिजनेस सर्च कर सकते हैं. आपको बता दें कि यूजर्स कैटेगरी से चीजों को तलाश सकते हैं. यूजर्स आसानी से किसी भी बिजनेस से चैट शुरू कर सकते हैं. जुकरबर्ग ने बताया है कि ब्राजील में में बिजनेस चलाने वाले शख्स को भी व्यक्ति WhatsApp में खोज सकता है और फिर उससे चैट कर सकता है. लोग सीधा उस व्यक्ति से बातचीत करके प्रोडक्ट परचेज कर सकते हैं. नया फीचर यूजर्स को सहूलियत देगा और बिजनेस को बढ़ावा देने के भी काम में आएगा.

whatsapp

व्हॉट्सएप ने 22 लाख खातों को बैन किया था

व्हॉट्सएप ने जून, 2022 के दौरान 22 लाख से अधिक भारतीयों के खातों पर प्रतिबंध लगाया था। मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच ने उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर और उल्लंघनों का पता लगाने के लिए अपने स्वयं के तंत्र के माध्यम से यह कार्रवाई की थी। कंपनी ने इससे पहले मई में 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख और मार्च में 18.05 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत, बड़े डिजिटल मंच (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना, प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है।

5G Smartphone : Vivo V21s 5G स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्च, लुक भी है शानदार…

0

5G Smartphone : Vivo ने अपने एक नए बजट 5जी फोन Vivo V21s 5G को लॉन्च कर दिया है। Vivo V21s 5G की लॉन्चिंग फिलहाल ताईवान में हुई है। Vivo V21s 5G के साथ मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ Android 12 दिया गया है। इसके अलावा Vivo के इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है और इसे दो कलर में पेश किया गया है।

Vivo V21s 5G की कीमत

Vivo V21s 5G में 11,490 ताईवानी डॉलर यानी करीब 30,000 रुपये है। इसे कलरफुल और डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।

SmartPhone 13

Vivo V21s 5G की स्पेसिफिकेशन

V21s 5G में मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ Android 12 आधारित FunTouch OS 12 है। फोन में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2404×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Vivo V21s 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 5जी, ब्लूटूथ v5.1, डुअल बैंड Wi-Fi, NFC, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। Vivo V21s 5G में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग भी है।

देश दुनिया प्रदेश की ताजा तरीन खबरें और रोचक जानकारीयों के लिए जुडिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से
https://chat.whatsapp.com/GdLqRoKenrx19dEXaqLyoX

SmartPhone 15

देखें वीडियो: राजनीतिक दलबदलुओं के बदलते रंग, इस वास्तविक गिरगिट द्वारा शानदार ढंग से चित्रित!

0

देखें वीडियो: राजनीतिक दलबदलुओं के बदलते रंग, इस वास्तविक गिरगिट द्वारा शानदार ढंग से चित्रित! : दलबदल करने वाले विधायक और पार्टियां आज की राजनीति के प्रतीक हैं। वे सत्ता के लिए अपने संकीर्ण स्वार्थपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने हेतु अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के खोखलेपन को उजागर करते हैं। वे वैचारिक और नैतिक मूल्य ध्यान में नहीं रखते। आने वाले दिनों में ऐसे अनेक राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेंगे जिनमें षड्यंत्र, दोगलापन, पीठ पर छुरा घोंपने आदि के उदाहरण मिलेंगे। नि:संदेह आज दलबदल राजनीतिक नैतिकता का नया चलन बन गया है।

प्रश्न उठता है कि क्या दलबदल एक संवैधानिक पाप है? बिल्कुल है। उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2017 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के मामले में ऐसा कहा था। आज राजनीतिक दलों की संख्या कुकुरमुत्तों की तरह बढ़ रही है। इसके चलते पार्टियों में विभाजन आम बात हो गई है और चुनाव लडऩे की बजाय विधायक खरीदना आसान हो गया है और ऐसे विधायक सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को अपनी राजनीतिक आत्मा बेच देते हैं और आज की राजनीतिक नौटंकी में किंगमेकर बन गए हैं। इन अल्पकालिक लाभों की दीर्घकालिक कीमत चुकानी पड़ती है।

चुनावी मौसम में दलबदलू नेताओं पर बरसे थरूर के ‘गिरगिट’

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को रंग बदलने वाले गिरगिट का एक वीडियो साझा करके दलबदलू “स्नोलीगोस्टर” नेताओं पर कटाक्ष किया, क्योंकि यह एक बहुरंगी छड़ी पर चढ़ता है। “स्नॉलीगोस्टर” शब्द का शाब्दिक अर्थ है “एक चतुर, सिद्धांतहीन व्यक्ति, विशेष रूप से एक राजनीतिज्ञ” और यह कांग्रेस के दिग्गज द्वारा नवीनतम शब्द का हमला है, जिसने समय के साथ – एक शब्दकार के रूप में अपनी प्रतिष्ठा प्राप्त की है। “भारत में राजनीतिक दलबदलुओं के बदलते रंग, इस वास्तविक गिरगिट द्वारा शानदार ढंग से चित्रित किया गया!

हैरान कर देगा दल-बदलू नेताओं का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

दल-बदलुओं का इतिहास भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बहुत पुराना है. अपने राजनीतिक और निजी हित के लिए नेताओं ने इस कदर राजनीतिक पार्टियां बदली हैं कि इसके अनूठे रिकॉर्ड बन गए हैं. दल-बदलुओं के इतिहास में साल 1967 कमाल का रहा. इस साल तो वर्ष में होने वाले 365 दिनों से ज्‍यादा मामले दल-बदल के आए. इस साल 430 बार सांसद/विधायक ने अपने दल बदले. इसमें हरियाणा के एक विधायक गयालाल के नाम भी एक रिकॉर्ड बना. उन्‍होंने 15 दिन में 3 बार पार्टी बदली और इतना ही नहीं एक दिन तो ऐसा रहा जिसमें उन्‍होंने 2 बार पार्टी बदल ली. वे पहले कांग्रेस से जनता पार्टी में गए. फिर वापस कांग्रेस में आए और 9 घंटे बाद फिर से जनता पार्टी में लौट गए. तभी से देश में ‘आया राम-गया राम’ का जुमला मशहूर हुआ. दल-बदल की ऐसी राजनीति के कारण 16 महीने में 16 राज्यों की सरकारें भी गिर गईं. 
जुलाई 1979 में तो ऐसी राजनीतिक घटना हुई जिसके कारण देश का प्रधानमंत्री ही बदल गया. जनता पार्टी में इतनी जबरदस्‍त दल-बदल हुई कि लोक दल पार्टी के चौधरी चरणसिंह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन हो गए थे. वे पहले कांग्रेस में थे और बाद में उन्‍होंने अपनी पार्टी बनाई थी. दल-बदल के कारण कुर्सी मिलने की इस घटना की चलते उन्‍हें भारत का पहला ‘दल-बदलू प्रधानमंत्री’ कहा जाता है.

dalbadal

बनाना पड़ा कानून 

दल-बदल की इन बढ़ती घटनाओं ने जब राजनीति में भारी उथल-पुथल मचा दी तो 1985 में 30 जनवरी को लोक सभा ने दल बदल विरोधी कानून पारित कर राजनीतिक दलबदलुओं के स्वत: अयोग्य होने का रास्ता साफ कर दिया. इस अधिनियम में कुछ ऐसे प्रावधान किए गए हैं, जिनके तहत दल-बदल करने वाले नेता की संसद/विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो जाएगी. हालांकि इतने नियम-कानून बनाने के बाद भी दल-बदल की राजनीति कभी खत्‍म नहीं हो पाई. उल्‍टे चुनावों का समय आते ही इसमें भारी उछाल देखने को मिलता है.

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group