Home Blog Page 5615

आयुर्वेद : हेल्थ के लिए रामबाण है अमरूद….

0

सर्दियों के मौसम में आने वाला फल अमरूद स्वाद में लाजवाब होता है। इस ट्रॉपिकल फल को अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं।

दोषों को करते हैं संतुलित

अमरूद प्रकृति में ठंडे होते हैं और स्वाद में कसैले, मीठे और खट्टे होते हैं। इसी के साथ ये 3 दोषों- वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं। अमरूद डायट्री फाइबर, विटामिन ए, सी, फोलिक एसिड, मिनरल्स, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज से भरपूर होते हैं। अमरूद में कैरोटेनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स दोनों होते हैं जो उन्हें एंटी-एजिंग और एंटी-कैंसर गुणों के साथ त्वचा और बालों के लिए सबसे अच्छा बनाते हैं।
 
फल के पत्ते और छाल के भी हैं फायदे

अमरूद फल, पत्ते और छाल सभी भाग औषधि के रूप में इस्तेमाल होते हैं। ये एसिडिटी, पीरियड्स में ऐंठन, मुंह के छाले, माइग्रेन सिरदर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा ये डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों के दर्द, पोषक तत्वों की कमी, बुखार और वजन घटाने के लिए ये फल बेहतरीन है।

अमरूद खाने के फायदे

ये आपके वेट लॉस जर्नी को आसान बनाता है। ये आपकी क्रेविंग को कम करता है और आपके पेट को भरा रखने में मदद मिलती है। आपके दिल के साथ-साथ शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। यह एक कार्डियो प्रोटेक्टिव है। यह आंखों के लिए अच्छा है, आईसाइट में सुधार करता है क्योंकि इसमें विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है। विटामिन सी और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण त्वचा और बालों को बेहतर बनाने में मदद करता है। पीरियड्स की ऐंठन से लेकर माइग्रेन तक अमरूद इन सभी में काम करता है।

Urfi Javed Video : ‘ना ब्लेड ना रेजर’, इस बार Urfi ने मोबाइल-चार्जर से बनाई बिकिनी, Video देख फैंस के उड़े होश…

0

Urfi Javed Video : मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम है, Urfi Javed जो कुछ भी करें लेकिन चर्चा में बना रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी अपनी बातों को बिंदास होकर रखती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। वह अपने आउटफिट की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं लेकिन वह ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं। उर्फी जावेद की बोल्डनेस के लेवल्स दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अपने हर पोस्ट और वीडियो के साथ उर्फी कुछ नया, अतरंगी और हद से ज्यादा बोल्ड लेकर आती हैं जो सभी को चौंका देता है

इसी क्रम में हाल ही में Urfi Javed ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर कैमरे के सामने टॉपलेस और ब्रालेस हो गई हैं। उर्फी ने अपने ब्रेस्ट्स को ढकने के लिए इस बार न अपने हाथ यूज किए हैं और न ही कोई कपड़ा। इस बार उर्फी ने फोन चार्ज करने की या यूं कहें कि अपनी इज्जत को ढकने के लिए उर्फी ने चार्ज होते मोबाइल्स का इस्तेमाल किया है। अगर आप भी कन्फ्यूज हो रहे हैं कि आखिर उर्फी ने पहना क्या है

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ब्लू कलर के लॉन्ट कोट और पैंड में नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने ब्रालेट की जगह अपने लुक को क्रिएटिव बनाने के लिए दो-दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है। उर्फी ने इनरवेयर की जगह फोन का यूज करके अपनी बोल्डनेस में गजब का तड़का लगाया है।

इस वीडियो पर बेहद कम वक्त में लाखों में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। अपने पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, Fully Charged। एक तरफ जहां उर्फी के फैंस उनकी इस क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स उनका मजाक भी बना रहे हैं। लेकिन उर्फी जावेद को यूजर्स के कमेंट्स से जरा भी फर्क नहीं पड़ा है। इस अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट के लिए उर्फी काफी ट्रोल की जा रही हैं और लोग उनके पोस्ट के नीचे तरह-तरह के कमेन्ट्स लिख रहे हैं।

हेल्दी बालों के लिए आजमाएं कॉफी….

0

1. बालों को बढ़ाने में मददगार

कॉफी मैट्रिक्स सेल्स को प्रभावित करती है। जिससे बालों को बढ़ने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही इसमें जो बालों की ग्रोथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी शामिल होते हैं जो बालों की नमी को बनाए रखते हैं।

2. सफ़ेद बालों से निजात

कॉफी का इस्तेमाल उम्र से पहले सफ़ेद होने वाले बालों से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। यह आपके बालों को नैचुरली ब्लैक और डार्क करती हैं। यह प्राकृतिक हेयर डाई के लिए बेहतरीन विल्कप है।

3. बालों का झड़ना रोके

प्रदूषण में बालों का गिरना काफी आम बात है। जब बालों में पोषण की कमी हो जाती है तो हेयर फॉल होने लगता है ऐसे में यदि आप बालों पर कॉफ़ी का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें जरूरी पोषण मिल जाता है। इसलिए आप हेयर फॉल से बचने के लिए कॉफ़ी का प्रयोग कर सकते हैं।

4. सॉफ्ट हेयर

कॉफी में फ्लेवोनॉयड्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट गुण है। बदलते मौसम में बालों में नमी की कमी की वजह से ड्राई हेयर की परेशानी होने लगती है। ये बालों में नमी को बरकार रखती है। तो हेयर को सॉफ्ट एंड शाईनी बनाने के लिए कॉफ़ी का प्रयोग लाभकारी साबित हो सकता है।

सी सेक्शन से बचने के लिए फॉलो करें सोनम कपूर के ये Natural Delivery Tips

0

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डिलीवरी से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की हैं। जो प्रेग्नेंट महिलाओं के बहुत काम आ सकती हैं। तो अगर आप भी नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो फॉलो करें उनके ये टिप्स।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते महीनों में एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रही थीं और 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया है। अब सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जर्नी पर बात की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह उन्होंने नेचुरली अपने बेटे वायु को जन्म दिया। इसके अलावा वह बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग भी बहुत आसानी से करा पा रही हैं।

स्ट्रेचमार्क ना होने को लेकर भी दिए टिप्स

सोनम ने आगे कहा, 'मैं डॉक्टर के कॉन्टेक्ट में थी। उन्होंने आयुर्वेदिक तरीके से प्रैक्टिस करवाई और कई तरह की क्रिएटिव हीलिंग भी सिखाई। मैंने उन पर पूरा भरोसा किया। इसके चलते मेरी नेचुरल डिलीवरी हुई और मैं अपने बेटे को आसानी से ब्रेस्ट फीडिंग करा रही हूं।' सोनम ने इस मौके पर इस बारे में भी जानकारी दी कि स्ट्रेचमार्क ना हो इसके लिए वह क्या करती थी। उन्होंने बताया कि वो प्रोटीन और कोलेजन अपनी डाइट में लेती थी।

डेंटल प्रॉब्लम के लिए ऑइल पुलिंग

सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें दांतों से जुड़ी समस्याएं भी हुई थी जिसके लिए उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा था। जिससे राहत पाने के लिए उन्होंने ऑइल पुलिंग की थी। जो मुंह के बैक्टीरिया दूर करने का कारगर तरीका है।

फलों का भी करें सेवन

बॉडी में पोटैशियम की मात्रा बनाए रखने के लिए खरबूजे, आम, आलू बुखारा, केले, संतरा, रेड, पिंक ग्रेपफ्रूट वगैरह जमकर खाएं। आयरन और फॉलिक एसिड के लिए साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया। प्रोटीन के लिए बीन्स, दाल, मटर, नट्स, सीड्स, चिकन के साथ ही उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी में पानी पीते रहना भी बेहद जरूरी है।

IND vs NZ : बारिश के बीच फुटबॉल खेलते दिखे भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

0

वेलिंग्टन में खिलाड़ी भी मौसम के मिजाज में ढल गए। पूरे तो नहीं लेकिन भारत-न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी आपस में फिर फुटबॉल खेलते दिखे।देरी हुई तो खिलाड़ी भी मौसम के मिजाज में ढल गए। पूरे तो नहीं लेकिन भारत-न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी आपस में फिर फुटबॉल खेलते दिखे। वैसे क्रिकेट की भाषा में जो ये खेल रहे हैं उसे फूटी कहते हैं।न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन और डेवन कॉनवे तो भारत की तरफ से संजू सैमसन और दीपक हुड्डा खेलते नजर आए। इस दौरान टीम से जुड़े बाकी लोग दर्शक की भूमिका में रहे।इस दौरान शुभमन गिल का अलग ही अंदाज दिखा। जहां पर भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फुटबॉल का करतब दिखा रहे थे। वहीं पर T20I में डेब्यू का इंतजार कर रहे गिल मौसम का अलग ही फील लेते दिखे। वो अपने साथी खिलाड़ी के साथ भागम-भाग करते दिखे।वेलिंग्टन में बारिश के बीच हर खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से मुकाबले के शुरू होने का इंतजार करता दिखा। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कीवी टीम के खिलाड़ी के साथ हंसी ठिठोली करते नजर आए।बारिश ने क्रिकेट में रुकावट डाली तो खिलाड़ियों में खुद को वार्मअप रखने के लिए फुटबॉल का दामन थामा। और, आउटडोर से पहले इनडोर मैच खेला। खैर यहां जो भी जीते, मैदान पर क्रिकेट मैच में जीत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

IND vs NZ:  बारिश की वजह से भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच रद्द…

0

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन वेलिंगटन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 रद्द कर दिया गया है। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका था ऐसे में अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच घंटे तक बारिश रुकने की कोई संभावना नहीं थी। हालांकि, कट ऑफ टाइम से पहले ही यह फैसला लिया गया है। कट ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार दो बजकर 16 मिनट था। वहीं, सुबह साढ़े 11 बजे टॉस होना था, जो कि नहीं हो सका। मैच शुरू दोपहर 12 बजे होना था, लेकिन वह भी नहीं हो सका। दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मैच को रद्द करने के फैसले पर सहमति जताई।

अब अगला मुक़ाबला 20 नवंबर यानि रविवार को माउंट माउंगानूई में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा टी20 नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 25 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 25 को ऑकलैंड, दूसरा वनडे 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

बता दें इस दौरे के लिए सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी के साथ दौरे पर नहीं हैं, न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गप्टिल के बिना सीरीज में उतरी है

राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में क्या लिखा है देखे यहां

0

इंदौर ।  शहर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी से जिला और पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुटी गई है। तहसील इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्र छोड़ दिया था जिसे मिठाई की दुकान संचालक ने पुलिस के हवाले किया। पत्र में इंदौर के खालसा कॉलेज में भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी के रुकने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। डीसीपी इंटेलीजेंस रजत सकलेचा ने इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि की है। पत्र उज्जैन से आना बताया जा रहा है। प्रेषित में रतलाम के विधायक का नाम लिखा है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 24 अक्टूबर से शुरू होगी। पुलिस आसपास के टीवी फुटेज खंगाल रही है। हाल ही में खालसा कालेज में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ का प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किए जाने पर पंजाब के कीर्तनकार ने आलोचना की थी। साथ ही कहा था कि वह फिर कभी इंदौर नहीं आएंगे। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

रतलाम विधायक ने जाहिर की अनभिज्ञता

वहीं राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का जो पत्र मिला है उसके लिफाफे पर पीछे रतलाम विधायक चेतन कश्यप का नाम है। विधायक चेतन कश्यप ने इस संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने की बात कही है।

rahul gandhi threat indore6 18 11 2022rahul gandhi threat indore5 18 11 2022

पुलिस उचित कार्यवाही करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उन लोगों में खलबली है जो राष्ट्र को एकीकृत होते नहीं देखना चाहते। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व में भी आशंकाएं जाहिर कर चुके हैं। अब इंदौर में मिले इस धमकी भरे पत्र ने चिंताओं को और भी बढ़ा दिया है। पुलिस और प्रशासन को वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की सुरक्षा को और भी पुख्ता करना चाहिए। साथ ही इस मामले में उचित कार्यवाही करना चाहिए।

बैगा महिला की डूबने से हुई मौत के बाद उमरिया के सेमरिया तालाब में महिला की उतराती लाश मिली

0

उमरिया  ।    कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया में पानी मे उतराता अज्ञात महिला का शव मिला है। बताया जाता है कि सुबह ग्रामीणों ने जब ग्राम सेमरिया स्थित तालाब में महिला का शव देखा, तब जाकर मामले की खबर सम्बंधित कोतवाली थाने को की गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। महिला कौन है और कैसे सेमरिया तालाब पहुंची, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ज़रूरी कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया है और पीएम की कार्रवाई में जुट गई है। जिले में लगातार हो रही इस तरह की मौतें बड़ा सवाल है। हर रोज़ नित नई मौतों से पूरा जिला सिहरा हुआ है। गुरुवार को ददरी निवासी वृद्ध मुन्नी बाई बैगा मुख्यालय स्थित उमरार जलाशय में डूबने से उनकी मौत हो गई। वहीं चंद घंटों में फिर शुक्रवार की सुबह सेमरिया स्थित तालाब में अज्ञात महिला के शव की जानकारी हतप्रभ करने वाली है। इस मामले में महिला की हत्या कर लाश को तालाब में डंप किया गया है या महिला किसी घटना का शिकार हुई है, फिलहाल साफ नहीं है, कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम रिपोर्ट में प्राथमिकी रूप से महिला के मौत के कारण साफ हो सकेंगे, वहीं यह भी साफ हो सकेगा कि महिला की मौत कब हुई थी, और क्या उसकी मौत डूबने से ही हुई है।

Toll Tax Fact Check: इन लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स, जानें क्या है नियम…

0

Toll Tax : अगर आप भी हाइवे पर सफर करने जा रहे हैं या फिर सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। हाल ही में एक मैसेज सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से कुछ लोगों को टैक्स में छूट मिलेगी। WhatsApp पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि पत्रकारों को भारत के सभी टोल टैक्स पर छूट मिलेगी। कोई भी पत्रकार अपना आईडी कार्ड दिखाकर इस छूट का फायदा उठा सकता है।

PIB ने किया ट्वीट कर दी जानकारी

प्रेस और मीडिया का काम देखने वाली सरकारी एजेंसी PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे के बारे में अहम जानकारी दी है। पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत के सभी टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल टैक्स पर मिलेगी छूट, जिसके लिए आईडी कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। MORTHIndia की तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।

किन लोगों को मिलती है टोल टैक्स में छूट?

पीआईबी ने एक लिंक को शेयर किया है, जिसमें इस बारे में जानकारी दी गई है कि किन लोगों को भारत में टोल टैक्स से छूट मिलती है। इन लोगों की गाड़ियों पर टोल टैक्स माफ –

  1. भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
  2. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत सभी जज
  3. लोकसभा के स्पीकर
  4. केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री
  5. राज्य के गवर्नर और मुख्यमंत्री
  6. राज्य की विधान परिषद के चेयरमैन और विधायक। (केवल विधायक के संबंधित राज्य में व दूसरी जगह पर शर्तों सहित)
  7. राज्य की विधानसभा के स्पीकर विधायक। (केवल विधायक के संबंधित राज्य में व दूसरी जगह पर शर्तों सहित)
  8. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद
  9. आर्मी स्टॉफ के वाइस चीफ या उसके समकक्ष आर्मी कमांडर
  10. एंबुलेंस और शव वाहन

आप भी कर सकते हैं फैक्ट चेक

सोशल मीड‍िया के दौर में कई बार गलत खबरों वायरल होने लगती हैं. अगर आपको आपके सोशल मीड‍िया अकाउंट या व्‍हाट्सएप पर आई क‍िसी खबर पर शक हो रहा है तो आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप व्‍हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर जानकारी भेज सकते हैं.

गश्मीर महाजनी ने सीधे Jhalak Dikhla Jaa फाइनल में मरी एंट्री…

0

टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सेमीफाइनल राउंड में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, नीति टेलर, निशांत भट्ट, श्रीति झा और गुंजन सिन्हा जीत को लेकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। लेकिन इसी बीच एक कंटेस्टेंट सेमीफाइनल राउंड को पार किए बिना ही फिनाले में पहुंच गया है। इस बात से हर कोई हैरान हैं।

'झलक दिखला जा 10' में लगातार अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से इमली फेम गशमीर महाजनी न सिर्फ दर्शकों को बल्कि शो के जजेस को भी हैरान करते नजर आ रहे हैं। हर परफॉर्मेंस के साथ ही गशमीर खुद को और भी बेहतर साबित करने में लगे हैं। वो जब भी स्टेज पर आते हैं हर कोई उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाता है। उनका डांस शो पर आए मेहमानों को भी दीवाना कर देता है।

गश्मीर महाजनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशबरी हैं। गश्मीर को शो के जजेस यानी माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर ने सीधा फाइनल का टिकट हाथ में दिया है। इस बात से न सिर्फ गश्मीर बल्कि उनके फैंस भी काफी खुश हैं। टिकट मिलने के बाद गश्मीर अब सीधा फाइनल राउंड में पहुंच चुके हैं। बता दें कि गश्मीर को रुबीना दिलैक और निया शर्मा कड़ी टक्कर देने के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। बता दें कि कलर्स चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में गश्मीर के अबतक के झलक के सफर को दिखाया गया है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group