Home Blog Page 5616

Air India: टाटा समूह अपनी सभी एयरलाइंस का एयर इंडिया में कर सकती है विलय..

0

सिंगापुर एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि टाटा और एसआईए के बीच बातचीत जारी है। सआईए और टाटा ग्रुप अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। इसके तहत एयर इंडिया और विस्तारा का विलय हो सकता है।

टाटा ग्रुप अपने चार अलग-अलग विमान सेवा प्रदाता ब्रान्ड्स को एयर इंडिया लिमिटेड की छतरी के नीचे लाना चाहता है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा है विशाल टाटा ग्रुप अपने लड़खड़ाते विमानन कारोबार को फिर से मजबूती देने की कोशिश में जुटा है।सूत्रों के अनुसार भारत का सबसे बड़ा समूह विस्तारा ब्रांड को खत्म करने पर भी विचार कर रहा है,जो भारत में सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड की स्थानीय इकाई है और टाटा ग्रुप की सहयोगी है। सूत्रों के अनुसार नाम ना सार्वजनिक करने की शर्त पर कहा गया है कि यह प्लान बहुत निजी है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों में से एक ने कहा है कि सिंगापुर एयरलाइंस संयुक्त इकाई में हिस्सेदारी के आकार का मूल्यांकन कर रही है।

हालांकि टाटा ग्रुप, एयर इंडिया और विस्तारा के प्रतिनिधियों ने इस बारे में किए गए सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं, सिंगापुर एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि टाटा और एसआईए के बीच बातचीत जारी है। बयान में वही कहा गया है जो 13 अक्तूबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कहा गया था।उसके अनुसार, एसआईए और टाटा ग्रुप अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर काम कर रहा है। इसके तहत एयर इंडिया और विस्तारा का विलय हो सकता है।

एयर इंडिया अपने नए मालिक टाटा ग्रुप की अगुवाई में बदलाव की ओर बढ़ रहा है।फुल सर्विस विमान सेवा प्रदाता कंपनी 300 छोटे बॉडी वाले विमानों की खरीदारी पर विचार कर रहा है। अगर इन विमानों की खरीदारी का ऑर्डर दिया जाता है तो यह विमानन उद्योग का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर होगा। एयर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव कैंपबेल विल्सन ने पिछले महीने ही कहा था कि विमानन कंपनी अपने 113 विमानों के काफिले को बढ़ाकर अगले पांच वर्षों में तीन गुना करना चाहता है। उनके विमान काफिले में पतली बॉडी वाले और चौड़ी बॉडी वाले दोनों तरह के एयरक्रॉफ्ट्स होंगे।   

एयर इंडिया एक फंडिंग राउंड में कम से कम एक अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में भी लगा है। ऐसा हुआ तो कंपनी की वैल्युएशन करीब पांच अरब डाॅलर की हो जाएगी। इस मामले के जानकारों ने बीते सितंबर महीने में इस बात की जानकारी दी थी। एयर इंडिया 25 एयरबस एसई और पांच बोइंग कंपनी के विमानों को अपने बेड़े में दिसंबर तक जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है।

पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर के निधन पर मीका सिंह ने जताया दुख..

0

पंजाब की सुपरस्टार एक्ट्रेस दलजीत कौर का 69 साल की उम्र में पंजाब के लुधियाना जिले में गुरूवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस पिछले तीन साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और लास्ट एक साल से वह कोमा में थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पति के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस गुरुसर सुधार में अपने भाई के घर पर रह रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार नई आबादी अकालगढ़ के शमशानघाट में किया गया। एक्ट्रेस दलजीत कौर के निधन के बाद से ही पंजाबी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है और कई सितारे पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस को याद करके सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर के साथ भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शान्ति दें। आप एक प्रेरणा थीं। ये बहुत ही ज्यादा दुखदायी खबर है। मैं इस बात के लिए हमेशा शुक्रगुजार हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला है'। लीजेंड इन हीर-रांझा'। नीरू बाजवा के अलावा मीका सिंह ने भी ट्वीट करते हुए पंजाब की लीजेंड एक्ट्रेस दलजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'पंजाब की लीजेंड और बहुत ही खूबसूरत अदाकारा दलजीत कौर आज हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ हमेशा के लिए छोड़ गईं। भगवान उनकी आत्मा को हमेशा शांति दें'। इसके अलावा दलजीत कौर के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं ।

Twitter यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी से खुश हैं Elon Musk

0

एलन मस्क खुश हैं। कम से कम उनके ट्वीट्स से तो यही जाहिर होता है। ट्विटर फीड पर 116 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के आने से उनके हौसले बुलंद हैं। उनकी ट्विटर पोस्ट आमतौर पर आलोचकों की बातों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुरूप नहीं होतीं। इन दिनों उनकी खूब आलोचना हो रही है, लेकिन दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति मस्क आलोचना से विचलित नहीं होते।

उधर ट्विटर से बड़ी संख्या में छंटनी के बाद अब बच गए कर्मचारियों ने कंपनी के नए बॉस एलन मस्क को शॉक देना शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, मस्क के द्वारा कंपनी में काम करने के लिए बनाए गए सख्त नियमों से बाकी बचे कंपनी के कर्मचारी काफी नाखुश हैं और इस कारण सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को कंपनी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्कप्लेस ऐप ब्लाइंड की ओर से किए गए एक सर्वे में बताया गया है कि 42 प्रतिशत कर्मचारी ट्विटर को छोड़ना चाहते हैं। इस सर्वे में 180 ट्विटर कर्मचारियों ने भाग लिया था। इस सर्वे में चौकाने वाली बात यह थी कि केवल 7 प्रतिशत ही कर्मचारी ट्विटर में काम करना चाहते थे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मस्क ट्विटर में अब सीनियर कर्मचारियों को रोकने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं और उन्हें कंपनी में रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों के हवाले के जानकारी मिली है कि गुरुवार को जिन कर्मचारियों ने ट्विटर को छोड़ा उनमें बड़ी संख्या में इंजीनियर्स शामिल थे, जो कि ऐप के बग को ठीक करने आदि का काम करते थे।

आधे से अधिक कर्मचारियों को निकाला

बता दें, 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद मस्क ने ट्विटर के आधे से अधिक करीब 4400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और काम करने की नियमों को भी काफी सख्त बना दिया है।

अब एक क्लिक पर पता चल जाएगा स्कूल में आए कितने बच्चे

0

भोपाल । नर्मदापुरम- अभी तक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की मॉनीटरिंग हो रही थी लेकिन अब बच्चों की उपस्थिति की भी निगरानी शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के उपसचिव प्रमोद सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत अब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति एमशिक्षा मित्र एप पर ही दर्ज होगी। स्कूल के शिक्षक, प्रधानपाठक व प्राचार्यों को बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूल शुरू होने के बाद एक घंटे तक ही उपस्थिति दर्ज होगी। अधिकारियों की माने तो इस बार एप को अपडेट किया गया है कि अब उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल के नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले ऑफलाइन ही उपस्थिति दर्ज होगी उसके बाद संबंधित स्टाफ जैसे ही मोबाइल नेटवर्क में आएगा तो ऑनलाइन होते ही यह जानकारी एचआरएमआईएस पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी।

योजनाओं की होगी समीक्षा
शासन बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन, साइकिल वितरण, ड्रेस वितरण सहित अन्य योजनाओं को संचालित करता है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों के हिसाब से मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा हो पाएगी। इससे अब शासन को रियल टाइम में पता चल जाएगा कि स्कूलों में कितने बच्चे उपस्थित हो रहे हैं।

गैरहाजिर रहने वाले बच्चों से होगा संपर्क
इस सिस्टम में लगातार अनुपस्थित रहने वाले या आयदिन गैरहाजिर रहने वाले बच्चों की भी मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए स्कूल स्टाफ ऐसे बच्चों से संपर्क करेगा साथ ही स्कूल से अनुपस्थित रहने के कारणों का पता लगाया जााएगा। ऐसे बच्चों को स्कूल से जोडऩे का काम भी शिक्षक करेंगे।

Asian Cup Table Tennis : मनिका बत्रा ने विश्व में सातवें नंबर की चीनी खिलाड़ी को हराया…

0

मनिका बत्रा ने एशिया कप टेबल टेनिस में बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर सात चीन की चेन जिंगटांग को सात गेमों के संघर्ष में पराजित किया। मनिका इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं, जहां उनका सामना ताईपे की चेन जू यू से होगा। वहीं, विश्व नंबर 39 देश के नंबर पुरुष पैडलर जी साथियान को सात गेमों के संघर्ष में पांचवीं वरीय जापान के यूकिया उदा से हार का सामना करना पड़ा। 

विश्व नंबर 44 मनिका ने चेन को 8-11, 11-9, 11-6, 11-6, 9-11, 8-11, 11-9 से पराजित किया। मनिका ने कहा कि यह कुछ ही समय में किसी चीनी खिलाड़ी पर उनकी यह तीसरी जीत है। वह अगले दौर में इसी तरह का खेल खेलने की कोशिश करेंगी। उदा ने सथियन को 11-9, 11-8, 7-11, 9-11, 11-6, 10-12, 11-6 से पराजित किया।

‘सभी पर्यावरणीय जरूरतें पूरी हाने के बावजूद दिल्ली में 10 इंफ्रा प्रोजेक्ट लंबित’

0

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी शहर के लिए महत्वपूर्ण 10 परियोजनाएं, जिनमें यातायात को आसान बनाने और सार्वजनिक परिवहन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सड़कों का निर्माण, प्रमुख सड़कें, पुलों के नीचे और ऊपर की सड़कें, राष्ट्रीय राजमार्ग और आवासीय पुनर्विकास योजनाएं शामिल हैं, अभी तक दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के पास लंबित हैं। इनमें से कुछ 2019 से लंबित हैं। गुरुवार को एक आधिकारिक सूत्र ने यह बात कही। सूत्र ने कहा, "इस तथ्य के बावजूद कि एलजी वी.के. सक्सेना ने अपनी साप्ताहिक बैठकों में मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न चर्चाओं में मामले को उठाया और 17 अगस्त और 30 सितंबर को दो अलग-अलग मौकों पर सीएम को लिखा और एलजी के पास आने वाली फाइलों पर बार-बार अनुमोदन किया गया।"

एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की ओर से पेड़ के स्थानांतरण की अनुमति देने में देरी और निष्क्रियता, वनीकरण के अधीन कटाई वास्तव में इस तथ्य के आलोक में चौंकाने वाली है कि मुआवजे के रूप में धन सहित सभी पूर्व-आवश्यकताएं और डीडीए द्वारा क्षतिपूरक वनीकरण के लिए भूमि पहले ही लगाई जा चुकी है।

अधिकारी ने लंबित 10 परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें साकेत में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए आवासीय क्वार्टर, द्वारका एक्सप्रेसवे पैकेज-2 का निर्माण व अन्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "आईआईटी-दिल्ली में नए इंजीनियरिंग ब्लॉक और मिनी अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के संबंध में हाल ही में दी गई एक स्वीकृति में एलजी ने इस तरह के अनुचित और अनुचित देरी के लिए पर्यावरण विभाग को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने विशेष रूप से दो की देरी की ओर इशारा किया था। मौजूदा परियोजना को मंजूरी देने में साल और चार महीने लगे और मुख्यमंत्री से उच्चतम स्तर पर जिम्मेदारी तय करने को कहा था।"

टेरर फंडिंग पर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बताया कैसे होगा खात्मा

0

नई दिल्ली    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में दो दिवसीय 'नो मनी फॉर टेरर' कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न देशों के 450 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान को न्योता नहीं भेजा गया है। उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, खास बात यह है कि यह सम्मेलन भारत में हो रहा है। हमारे देश ने दुनिया के गंभीर रूप से ध्यान देने से बहुत पहले आतंक की भयावहता का सामना किया था। दशकों से, अलग-अलग नामों और रूपों में आतंकवाद ने भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। हमने हजारों बेशकीमती जानें गंवाईं लेकिन हमने आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला किया है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता। पीएम मोदी ने आगे कहा, आतंकवाद मानवता, स्वतंत्रता और सभ्यता पर हमला है। यह कोई सीमा नहीं जानता। केवल एक साथ, जीरो टॉलरेंस के साथ किया गया प्रयास ही आतंकवाद को हरा सकता है। सब जानते हैं कि आतंकवादी संगठनों को कई स्रोतों से पैसा मिलता है। कुछ देश अपनी विदेश नीतियों के तहत आतंकवाद का समर्थन करते हैं। वे उन्हें राजनीतिक, वैचारिक और वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। टेरर फंडिंग के स्रोतों में से एक संगठित अपराध है। इसे अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। इन गिरोहों के अक्सर आतंकी संगठनों से गहरे संबंध होते हैं। अब आतंकवाद की गति बदल रही है। तेजी से आगे बढ़ती तकनीक एक चुनौती और समाधान दोनों है। आतंक के वित्तपोषण बदल रहे हैं। भर्ती के लिए नए प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

IND vs NZ: T20 Series में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, वेलिंग्टन में बारिश की वजह से टॉस में देरी…

0

IND vs NZ : टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले दौरे के लिए न्यूज़ीलैंड पहुंच गई है। इस दौरे पर टीम इडिंया को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। जिसका पहला टी20 मैच 18 अक्टूबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ऐसे में सभी युवा खिलाड़ी खुद को इस सीरीज पर अच्छा प्रदर्शन कर साबित करना चाहेंगे। वहीं न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गुप्टिल को आराम दिया है। वहीं न्यूजीलैंड में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। 

वेलिंग्टन में बारिश
वेलिंग्टन में फिलहाल बारिश हो रही है। अंपायर छाते में मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे में टॉस में देरी हो गई है। मैच समय से शुरू होगा या इसमें देरी होगी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे बजे टॉस का निर्धारित समय था, जिसमें अब देरी हो चुकी है। वहीं, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच शुरू होना है।

भारतीय टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी (वनडे), टॉम लैथम (वनडे) (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (टी20), टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर (टी20)।

Bigg Boss 16: एमसी स्टैन और शालीन ने खोया आपा, जमकर हुई लड़ाई…

0

Bigg Boss 16 में हर दिन लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आते हैं। नए एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। दअरसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब टीना दत्त के पैर में अचानक चोट लग गई। दर्द से चिल्ला रहीं टीना को दुख शालीन और स्टैन से नहीं देखा गया और दोनों उनकी मदद करने के लिए उनके पास पहुंच गए।

एमसी स्टैन शालीन को बतया कि टीना बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हैं। उसे दर्द हो रहा है। डॉक्टर को आने दो और ट्रीटमेंट करने दो। इस बीच शालीन लगातार कहते हैं कि वो इसे ठीक करना जानते हैं। इसके बाद एमसी स्टैन को गुस्सा आ जाता है और वो गालियां देने लगते हैं। देखते ही देखते शालीन और स्टैन के बीच टीना को लेकर तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई।

हाथापाई तक पहुंची बात
दोनों की तरफ से जमकर गालियां दी जाती हैं। हद तो तब हो जाती है जब शालीन स्टैन के घरवालों के बारे में कुछ कमेंट कर देते हैं जिसके बाद  वह शालीन पर हाथ उठाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस लड़ाई को रोकने के लिए साजिद खान शालीन को पीछे खींचते हैं। वहीं निमृत, शिव और सुंबुल भी स्टैन को रोकने की कोशिश करती हैं। घर वाले किसी तरह दोनों को अलग करते हैं। दोनों के इस रवैये के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस क्या कार्रवाई करते हैं। 

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर बुरी तरह घायल हुए बापूजी…

0

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए बुरी खबर है। फैंस के चहते चंपक चाचा उर्फ अमित भट्ट सेट पर घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस चोट लगने की वजह से वह कई दिनों तक शो में नजर नहीं आएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्क्रिप्ट के अनुसार एक सीन में चंपक चाचा को भागना था। इस सीन की शूटिंग के दौरान अमित भट्ट उर्फ चंपक चाचा का भागते-भागते बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए। गिरने की वजह से अभिनेता काफी बुरी तरह घायल हो गए।

 डॉक्टर्स ने अमित भट्ट को कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है। शो के मेकर्स ने भी उन्हें आराम करने के लिए कहा है। यही कारण है कि चंपक चाचा फिल्हाल शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। जब से अभिनेता के घायल होने की खबर सामने आई है, तभी से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वह लगातार अभिनेता के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इतना ही नहीं शो के अन्य कलाकार भी यही कामना कर रहे हैं कि अमित जल्द से जल्द ठीक होकर शो के सेट पर वापस लौट आएं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group