Home Blog Page 5621

आलिमी तब्लीगी इज्तिमा में आएंगे 10 लाख लोग

0

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम होगा। यहां आलिमी तब्लीगी इज्तिमा आयोजित होगा जोकि मुस्लिम समुदाय के दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। 18 से 21 नवंबर तक यानि चार दिन तक चलनेवाले इस आयोजन में देशभर से करीब 10 लाख लोग जुटेंगे। इज्तिमा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस बार इस आयोजन में आनेवाले लाखों लोगों की सुविधा के लिए हजारों वालिंटियर सक्रिय हो चुके हैं। शहर में जमातियों के आने का सिलसिला भी शीघ्र ही शुरु हो जाएगा। बाहर से आने वाले जमातियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से इज्तिमा स्थल तक ले जाने के लिए बस, ट्रक, कार आदि की व्यवस्था रहेगी. इसी प्रकार शहर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति न बने, इसके लिए चौक चौराहों पर वॉलंटियर भी पुलिस के साथ तैनात रहेंगे. ये सभी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। इज्तिमा के दौरान तकरीबन 20 हजार वॉलंटियर सेवा देंगे। इनमें से 2 हजार वॉलंटियर तो ट्रैफिक ही संभालेेंगे। इज्तिमा के दौरान लाखों लोग जुटते हैं. इसके बाद भी शहर के ट्रैफिक पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता है. इसका अहम कारण यह है कि वॉलंटियर जगह-जगह व्यवस्था संभालते हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से ईटखेड़ी इज्तिमा स्थल पर तकरीबन हर चौक-चौराहे पर 10 से 25 वॉलंटियरों की टीम होती है जो वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था को संभालते हैं। करोंद में ट्रैफिक के इंतजाम देखने वाले मोहम्मद सईद खान ने बताया कि हमारी टीम में 25 लोग शामिल हैं जो यहां जरूरी व्यवस्था संभालेंगे। इज्तिमा के दौरान तकरीबन 20 हजार वॉलंटियर सेवा देंगे।

ग्रीन इज्तिमा, क्लीन इज्तिमा
इज्तिमागाह पर पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। क्लीन, ग्रीन और प्रदूषण मुक्त इज्तिमा की अवधारणा के साथ ये मजहबी समागम होगा। इस बार यहां नॉनवेज के स्टॉल भी नहीं रहेंगे, सिर्फ शाकाहारी खाने की व्यवस्था रहेगी। ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमागाह पर जरूरी इंतजामों को पूरा करने के लिए काम तेजी से किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी एजेंसी नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, बिजली विभाग आदि यहां कामों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा शहर भर से बड़ी तादाद में वॉलंटियर भी इज्तिमागाह पहुंच कर विभिन्न कामों को निपटाने में लगे हुए हैं।

Bigg Boss 16 : घरवालों की इस एक हरकत पर भड़के ‘Bigg Boss ‘

0

Bigg Boss 16 : 'Bigg Boss ' टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका फॉर्मेट कई लोगों को पसंद नहीं आता है। इतना ही नहीं, इस शो में आने वाले सितारे भी कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे बवाल खड़ा हो गया। बीते कुछ दिनों से 'Bigg Boss 16 ' में नजर आने वाले कई कंटेस्टेंट्स नेशनल टीवी पर खुलेआम सिगरेट पीते दिखे हैं, जिस पर लोगों का गुस्सा फूटा है। हालांकि, 'Bigg Boss 16' ने भी कई बार कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई है। लेकिन कोई नहीं माना, जिसके बाद अब 'Bigg Boss ' ने सभी को एक सख्त सजा दी है। 

बुधवार के एपिसोड में 'Bigg Boss' का गुस्सा उन कंटेस्टेंट्स पर फूटा है, जो घर में सिगरेट पीते हैं। दरअसल, 'Bigg Boss' के हर सीजन में घर में सिगरेट पीने के लिए एक अलग से रूम बनाया जाता है और इस बार भी ऐसा ही है। लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स उस कमरे में सिगरेट ना पीकर बाहर खुले में सिगरेट पीते हुए दिखते हैं, जिस वजह से अब 'Bigg Boss' ने सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी है। 'बिग बॉस' की तरफ से सिगरेट रूम को बंद कर दिया है और उस पर लिखा है, 'हम बेवकूफ हैं।'

इसके अलावा, 'बिग बॉस' ने सभी कंटेस्टेंट्स को खुले में ही सिगरेट पीने की सजा सुनाई है। साथ ही कंटेस्टेंट्स से कहा गया है कि सिगरेट पीते हुए अब हर कंटेस्टेंट अपने फैंस से कैमरे पर बात करते हुए नजर आएगा और अपने फैंस को बताएगा कि वह सिगरेट क्यों पीते हैं और इससे क्या फायदा होता है। इस दौरान 'बिग बॉस' की तरफ से यह भी कहा गया कि इस शो में टीवी और बॉलीवुड के सितारे मौजूद हैं लेकिन अब वे लोग इस शो के जरिए बाहर अपने फैंस को सिगरेट पीने की सलाह दे रहे हैं, जो बहुत शर्मनाक है। बता दें कि ट्विटर पर लगातार साजिद खान, शालिन भनोट, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम समेत कई सितारों को ट्रोल किया जा रहा था। 

जौरा के रुनीपुर गांव में बाघ की दहशत, पत्रकार को हमला कर किया घायल

0

मुरैना ।  जिले के चंबल के किनारे के गांवों में इन दिनों बाघ का आतंक है। गुरुवार सुबह बाघ जौरा के रूनीपुर गांव में देखा गया। बाघ अब हिंसक भी हो गया है और लोगाें पर हमला भी करने लगा है। सुबह रूनी पुर गांव में बाघ होने की सूचना मिलने पर एक स्थानीय मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंचा। बाघ ने अचानक मीडिया कर्मी पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। मीडिया कर्मी को बाघ के पंजे लगे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है।राजस्थान के रणथम्बोर नेशनल पार्क से एक बाघ चंबल पार कर जिले में आ गया है। यह बाघ चंबल के किनारे के गांवों में घूम रहा है। सबसे पहले यह बाघ चिन्नोनी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा में देखा गया था। इसके बाद सरसेनी गांव के चंबल के किनारे सती मंदिर के पास भी बाघ के पंजे मिले थे। बाघ के क्षेत्र में होने के बाद गांवों में दशहत का माहौल बना हुआ है।गुरुवार सुबह जौरा से सटे गांव रूनीपुर के एक कच्चे घर में बाघ ग्रामीणों को दिखाई दिया। बाघ घर में बैठा हुआ था। बाघ की सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसी बीत उस के आसपास ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। मौके पर कुछ मीडिया कर्मी भी कवरेज के लिए पहुंच गए। इसी दौरान बाघ ने एक मीडिया कर्मी पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार दिनेश कुमार जैन घायल हो गए। जिन्हें पचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम बाघ को गांव से खदेड़ने में जुटी हुई थी।

अभी तक दो लोगों को घायल कर चुका है बाघ

बाघ अभी तक क्षेत्र में दो लोगाें को घायल कर चुका है। सबसे पहले बाघ ने नरसिंहपुर में एक युवक पर हमला किया था। जिसमें वह घायल हो गया था। अब बाघ ने रूनीपुर में मीडिया कर्मी पर हमला कर घायल कर दिया।

धर्म परिवर्तन मामला: 3 हिंदू बच्चों को जबरन बनाया था मुसलमान, दमोह अपने घर पहुंचे तीनों भाई-बहन

0

धर्म परिवर्तन :   मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गोहरगंज में दमोह के तीन बच्चे जो अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। उन बच्चों का मुस्लिम नाम रख कर बाल गृह में रखा गया था। पिता ने बच्चों को खोजने के लिए काफी प्रयास किए और जब पिता को बच्चों की जानकारी मिल गई, लेकिन यह तीनों बच्चे जिस संस्था के पास थे। उस संस्था ने इन बच्चों को देने से मना कर दिया। इस संबंध में अभी हाल ही में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांश कानूनगो ने इस मामले में गंभीरता का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को उसके पिता के सुपुर्द कराया है। इस मामले में बुधवार की रात्रि तीनों बच्चे दमोह पहुंचे और रात्रि में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज से इन बच्चों की वापसी कराई। वहीं रात्रि में ही यह तीनों बच्चे जिनमें दो बहन एक भाई जिनकी उम्र 4 साल 6 साल और 8 साल इन्हें वापस लाया गया और इन बच्चों को वापसी का प्रयास करने वाले दयालु ठाकुर ने बताया कि इन तीनों बच्चों के पिता हैं लेकिन मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल इन तीनों बच्चों को उनके पिता के साथ उनके गृह ग्राम दमोह तहसील के अंतर्गत ही भेज दिया गया है।

बच्चों ने बताई पूरी सच्चाई

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से बच्चों का धर्मांतरण कराने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रायजेन के गोहरगंज इलाके में शासकीय अनुदान से चलाए जा रहे एक बाल गृह में तीन बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया गया है. राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस मामले में जब बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता हिंदू थे, लेकिन शिशु गृह में उनका नाम बदलकर मुस्लिम नाम कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके आधार कार्ड भी मुस्लिम नाम से बनवाए गए हैं. 

लॉकडाउन से पहले मां-बाप से बिछड़े थे तीनों भाई-बहन

तीनों बच्चे भाई-बहन हैं, पिता मंडीदीप में किसी फैक्ट्री में गार्ड हैं। आपसी विवाद के बाद मां और पिता साथ नहीं रहते। मां बच्चों को लेकर भोपाल चली गई थी। यहां वह ताजुल मस्जिद के पास किसी मुस्लिम फकीर के साथ भीख मांगने लगी। कोविड में बच्चे मां से बिछुड़ गए। भोपाल की मातृ-छाया संस्था (NGO) को बच्चे लावारिस नजर आए। उन्होंने बच्चों को बाल कल्याण समिति भोपाल के सामने पेश किया। मामला रायसेन जिले का था, इसलिए बाल कल्याण समिति भोपाल ने यह केस रायसेन बाल कल्याण समिति के पास ट्रांसफर कर दिया। बाल कल्याण समिति रायसेन ने इन बच्चों को गोदी शिशु गृह गौहरगंज को तब तक के लिए हवाले कर दिया, जब तक इनके पेरेंट्स नहीं मिल जाते।

शिशु गृह के सभी दस्तावेज जब्त

3bachhe.jpg

इस शिशु गृह में 5 बच्चे रहते हैं। इनमें से तीन सगे भाई-बहन हैं। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शिशु गृह के संचालक को फटकार लगाते हुए शिशु गृह के सभी दस्तावेज जब्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिला बाल विकास विभाग को जांच कर FIR दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना काल में वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान भोपाल के मंडीदीप में गार्ड की नौकरी करने वाले पिता से तीनों बच्चे बिछड़ गए थे। बाद में उन्हें रायसेन के गोदी शिशु गृह गोहरगंज में रखा गया था, लेकिन वहां पर इनका नाम शाहरुख, सुहाना और रुकसाना रख दिया गया। इनके आधार कार्ड भी इसी नाम से बनवा दिए गए। जबकि जब इस शिशु गृह में यह बच्चे पहुंचे थे तो इनके नाम हिंदू थे, लेकिन शिशु गृह में पहुंचते ही वहां के संचालक हसीन परवेज द्वारा इनके नाम बदल दिए गए। जब जांच में इस बात का उजागर हुआ कि इन बच्चों के माता-पिता हिंदू हैं और इन्हें मुस्लिम बना दिया गया है तथा आधार कार्ड में भी मुस्लिम लिखवा दिया है। इस बात पर अभी हाल में राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष जब दमोह पहुंचे थे तो इस मामले की शिकायत भी इन बच्चों के पिता ने अध्यक्ष से की थी। तब इस मामले में रायसेन के निरीक्षण के दौरान इस मामले के प्रकाश में आने के बाद रिहाई कराई गई और बाल आयोग के निर्देश पर हसीन परवेज संचालक को आरोपी बनाया गया है।

ITTF एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी Sharath Kamal…

0

स्टार भारतीय पैडलर शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। आयोग में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी हैं। दो पैरा एथलीट भी हैं। आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा।इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से सदस्य चुने गए हैं। शरत कमल को 187 वोट मिले। वह रोमानिया की एलिजाबेटा समारा (212 वोट) के बाद दूसरे नंबर पर रहे। यह वोटिंग 7 से 13 नवंबर तक हुई थी, जिसमें 283 खिलाड़ियों ने मतदान किया। शरत कमल ने आयोग का सदस्य चुने जाने के लिए उनका नाम भेजने के लिए भारतीय टेबल टेनिस संघ का आभार जताया। शरत कमल को भारतीय एथलीट आयोग का उपाध्यक्ष चुना गया है।

आईटीटीएफ आयोग के सदस्य : एलिजाबेटा समारा (रोमानिया), शरत कमल (भारत), डेनिली रिओस (प्यूरिटो रिका), ओमार अस्सार (मिश्र), मेलिसा टेपर (ऑस्ट्रेलिया), स्टेफान फेगेर्ल (ऑस्ट्रिया), जॉन पर्सन (स्वीडन), ल्यू शिवेन (चीन)। पैरा एथलीट : इंगेला लुंडबैक (स्वीडन) और केली वान जोन (नीदरलैंड)।

शरत राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे सफल एथलीट्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ जसपाल राणा (शूटिंग) और समरेश जंग (शूटिंग) ने पदक जीते हैं। जसपाल के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में 15 पदक (9 स्वर्ण) और समरेश के नाम 14 पदक (7 स्वर्ण) हैं। शरत राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण के अलावा शरत ने 2006 में मेन्स सिंगल्स और मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण, 2010 में मेन्स डबल्स में स्वर्ण और 2018 में मेन्स टीम इवेंट में स्वर्ण जीता था।

कटनी मैहर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार कांग्रेस नेता की मौत

0

कटनी ।    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश गौतम की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। गौतम बुधवार की रात रीवा से कटनी लौट रहे थे। सतना जिले के अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गिरीश गौतम निवासी विश्राम बाबा माधव नगर अपने पैतृक गांव रीवा के पास किसी कार्य से बुधवार को गए थे। देर रात वह अपनी कार से कटनी लौट रहे थे। तभी अमदरा थाना अंतर्गत झुकेही के पास उनकी कार में खराबी आ गई। बताया जाता है कि गौतम कार सड़क किनारे पार्क करके उसकी खराबी देख रहे थे। उसी दौरान मैहर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय जनों की मदद से उन्हें कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगते ही काग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। गौतम वर्तमान में कांग्रेस के जिला महामंत्री पद पर और राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे।

 जम्मू के किश्तवाड़ जिले  में सड़क हादसे में सूमो सवार 8 लोगों की मौत 

0

नई दिल्‍ली ।  जम्मू के किश्तवाड़ जिले के मड़वा इलाके में एक टाटा सूमो खाई में गिर गई, हादसे में वाहन में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ से करीब 90 किलोमीटर  दूर मड़वा के राचल इलाके में हुई हादसे में चार महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। टाटा सूमो एक खाई में गिरी जो नाले से सटी हुई थी। हादसे में जान गंवाने वालों मेंसूमो का ड्राइवर भी शामिल है। दुर्घटना में मारे गए सारे लोग मड़वा के ही रहने वाले थे, मृतकों में से 7 लोगों की पहचान हो गई है, सिर्फ एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रशासन के मुताबिक सर्च अभियान खत्म हो गया है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन जानकारी के मुताबिक उस इलाके में बर्फबारी भी हुई है। सड़क पर जमी बर्फ को हटाया भी गया है। आशंका जताई जा रही है कि सड़क से ही फिसलकर सूमो खाई में गिर गई। आपको बता दे कि मड़वा, किश्तवाड़ जिले की सबसे पिछड़ी तहसील है और यहां तक सड़क एक-डेढ़ साल पहले ही पहुंची है। पहले यहां पैदल पहुंचने में  हफ्ते भर लग जाता था।

क्या सच में शादी करने जा रही हैं Tamannaah Bhatia? 

0

तमन्ना भाटिया की गिनती भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आ गईं जब सोशल मीडिया पर यह बात वायरल होने लगी कि एक्ट्रेस जल्द ही मुंबई के एक कारोबारी से शादी करने जा रही हैं। अब इन दावों पर तमन्ना ने खास अंदाज में करारा जवाब दिया है। 

दरअसल, तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की हैं। इन वीडियोज में एक्ट्रेस ने फनी अंदाज में सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। एक वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वह मूंछ लगाई दिख रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में यह भी बताया है कि यह उनके बिजनेसमैन पति हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में लिखा है कि सभी मेरी जिंदगी की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। 

तमन्ना साउथ के साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म भोला शंकर में स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी। फिल्म को अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए मप्र कांग्रेस प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्ताओं को आवंटित जिले

0

भोपाल । मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कमलनाथ जी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ताआंे और संभागीय प्रवक्ताओं को भारत जोड़ों यात्रा की सुव्यवस्थित कवरेज सुनिश्चित कराने के लिए अधोलिखित जिलों का आवंटन किया जा रहा है। पूर्व में जिन प्रवक्ताआंे को जिले आवंटित किये जा चुके हैं, वे यथावत रहेंगे। 
1. बुरहानपुर ः-  रामपांडे,  सिद्धार्थ राजावत,  फिरोज सिद्धीकी,  अभिषेक गौर,  महेन्द्र अमूले। 
2. खंडवा:-  अवनीश भार्गव,  रवि वर्मा,  केदार सिरोही,    संजय महेन्द्र,  रेवतीरमण राजूखेडी।  
3. खरगौन:-  आनंद तारण,  राजकुमार केलू उपाध्याय,     संदीप सबलोक, श्रीमती निधी श्रीवास्तव। 
4. इंदौर:-  मृणाल पंत,  कुंदन पंजाबी, सुश्री अनुराधा सिंह,  आर.पी. सिंह, सुश्री पूजा चौकसे।
5. उज्जैन:-  विक्रम खंपरिया,  देवाशीष जरारिया,  अमिताभ अग्निहोत्री,  पंकज शर्मा, श्रीमती दीप्ति पांडे। 
6. आगर मालवा:-  संतोष सिंह परिहार,  अजीत सिंह भदौरिया  अभिषेक बिलगैया,  प्रशांत गुरूदेव,  अमित तांवडे। 

पाकिस्तान की फिल्म  ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने ब्रिटेन में मचाया तहलका…

0

फवाद खान और माहिरा खान स्टारर फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म साबित हो रही है। इसने पाकिस्तानी सिनेमा के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म ने न केवल पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर बल्कि साथ-साथ विदेश में भी बहुत सराहा जा रहा है और इसकी ज्यादातर कमाई अमेरिका, यूके और यूएई से हो रही है। जहां पहले ही फिल्म ने यूके के बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई रिकॉर्ड बनाया था, वहीं अब इसने ब्रिटेन में एक और इतिहास रच दिया है।

पाकिस्तानी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जाने वाली 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं। इतना समय हो जाने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कमाई कर रही है। इसकी कमाई अभी भी इतने कमाल से चल रही है कि यह रोज नए कारनामे कर रही हैं। पहले ही अपनी करिश्माई कमाई के कारण रिकॉर्ड्स बना चुकी इस फिल्म ने एक और इतिहास रच दिया है। 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' कथित तौर पर पिछले चार वर्षों में ब्रिटेन के बॉक्स ऑफिस पर भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ब्रिटिश मीडिया के द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार 'मौला जाट' ने अपने पांचवें वीकएंड में 11.5 मिलियन रुपये की कमाई कर ली है। इसका प्रदर्शन कई प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कम हो गया है, लेकिन अभी भी सिनेमाघरों में 54.6 प्रतिशत लोग इसे देखने जा रहे हैं। इसकी वजह से फिल्म की कमाई 340 मिलियन रुपये हो गई है। जो इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की हुई कमाई से ज्यादा है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' ने 329 मिलियन रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 13 अक्तूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई थी, जिसमें फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group