Home Blog Page 5620

Recruitment 2022 : पुलिस कॉन्सटेबल के 200 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन… 

0

Recruitment 2022 : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, MPPEB ने पुलिस कॉन्सटेबल की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती एक्साइज कॉन्स्टेबल पदों पर निकाली गई है। इसके माध्यम से विभाग में कुल 200 पद भरे जाने हैं। इनमें 51 पद नियमित और 149 पद बैकलॉग के हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।

आवेदन की शुरुआती तारीख : 10 दिसंबर 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 24 दिसम्बर 2022

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 20 फरवरी 2023 को आयोजित की जा सकती है।

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18-33 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

सैलरी
9,500 से लेकर 62,000 रुपए प्रतिमाह।

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी Covaxin टीके की मंजूरी?

0

कोरोना वैक्सीन Covaxin को लेकर मीडिया में चल रही अफवाह पर अब भारत सरकार ने विराम लगा दिया है। भारत सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवाक्सिन की मंजूरी किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं दी गई थी। मीडिया में चल रही रिपोर्ट पूरी तरह से भ्रामक और झूठी है। सरकार ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की मंजूरी देने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया है।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राजनीतिक दबाव  के कारण स्वदेशी वैक्सीन Covaxin के निर्माता भारत बायोटेक को कुछ प्रक्रियाओं को छोड़ना पड़ा और नैदानिक परीक्षणों को तेज करना पड़ा। हालांकि, अब भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।

वहीं भारतबायोटेक ने भी सफाई देते हुए कहा कि हम कुछ चुनिंदा व्यक्तियों और समूहों द्वारा Covaxin के खिलाफ फैलाई गई भ्रामक रिपोर्ट की निंदा करते हैं। ये वही लोग और समूह हैं जिनके पास टीके या वैक्सीन विज्ञान में कोई विशेषज्ञता नहीं है। यह सर्वविदित है कि उन्होंने महामारी के दौरान गलत सूचना और फर्जी खबरों को बनाए रखने में मदद की। वे वैश्विक उत्पाद विकास और लाइसेंस प्रक्रिया को समझने में असमर्थ हैं। COVAXIN के विकास में तेजी लाने के लिए कोई बाहरी दबाव नहीं था।

OMG! चलती ट्रेन से TT ने फौजी को दिया धक्का, पैर कट कर हुआ अलग…

0

OMG! उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह घटना बरेली जंक्शन पर डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 20503 राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की है जहां डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 में चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का मार दिया। धक्का लगने के कारण फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। जिस वजह से ट्रेन से फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा कुचल गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही अन्य फौजियों ने दूसरे टीटी को पिटान शुरू कर दिया। जिसके बाद घायल फौजी को एमएच में भर्ती कराया गया है।

Bareilly 2

आपको बता दें कि बलिया के रहने वाले सोनू (25) राजपूत बटालियन जयपुर में तैनात है। वह दिल्ली जा रहा था। बरेली स्टेशन पर सुबह 9.15 पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन आकर रुकी थी। वह पानी की बोतल लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। 9.20 बजे जैसे ही ट्रेन चली वैसे ही फौजी सोनू कोच में चढ़ने लगा। आरोप है कि कोच में मौजूद टीटी उपेंद्र बोरो ने धक्का मार दिया। इससे फौजी का संतुलन बिगड़ा और गिर गया। इससे फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजी मौके पर पहुंच गए। 

ट्रेन में मौजूद लोगों ने धक्का मारने वाले टीटी के साथी की जमकर पिटाई की जबकि धक्का मारने वाला मोबाइल स्विच ऑफ करके भाग निकला है। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई फौजी को बरेली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया जहां फौजी का इलाज चल रहा है. बताया गया कि फौजी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है बाकी फौजियों की शिकायत पर टीटी के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है टीटी घटना के बाद से फरार है. पुलिस टीटी की तलाश कर रही है

Bareilly 1

5G Smartphone : सावधान! खरीदते समय रखें इन बातों का ध्‍यान, नहीं तो…

0

5G Smartphone : बस कुछ महीनों की बात है कि मोबाइल ग्राहकों को 5G नेटवर्क का लाभ मिलने वाला है। इसलिए अगर आप 5G फोन खरीदने की प्लान बना रहे हैं तो सावधान! 5G स्मार्टफोन खरीदते समय रखें इन बातों का ध्‍यान…
5जी के लिए भारत का इंतजार खत्म हो गया है। एयरटेल 5जी सर्विस शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी ने 8 शहरों में 5G लॉन्च किया है और आने वाले महीनों में और अधिक शहरों में कवरेज बढ़ाने का प्लान है। Reliance Jio ने दिवाली के आसपास 5जी सर्विस शुरू करने का प्लान किया है। Vodafone ने अभी तक कोई टाइमलाइन नहीं दी है लेकिन कहा है कि उसकी 5G की शुरुआत हो गई है। इसलिए कुछ महीनों की बात है कि मोबाइल ग्राहकों को 5G नेटवर्क का लाभ मिलने वाला है। इसलिए अगर आप 5G फोन खरीदने की प्लान बना रहे हैं और सुपरफास्ट स्पीड का आनंद ले रहे हैं तो यहां बातें आपको फॉलो करनी चाहिए।

mmWave और sub-6GHz दोनों का हो सपोर्ट

सभी 5G चिपसेट एक जैसे नहीं होते हैं, mmWave और sub-6Ghz दोनों सपोर्ट को चेक करें, फोन के नाम पर 5G मॉनीकर होना एक सही 5G एक्सपीरियंस करने के लिए सही नहीं है। आप थोड़ा चेक करें और देखें कि क्या चिप और फोन mmWave और sub-6GHz दोनों को सपोर्ट करते हैं। mmWave 5G बैंड वे हैं जो बेस्ट 5G स्पीड प्रदान कर सकते हैं। सब -6GHz बैंड भी 4G के मुकाबले में बहुत बेहतर स्पीड प्रदान करते हैं। हालांकि यह मुख्य रूप से कवरेज के लिए है।

5G Smartphone 2

हाल ही में लॉन्च किए गए 5G स्मार्टफोन पर नजर डालें

आपको नए 5G स्मार्टफोन की खरीदारी करते समय इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए। बात एक नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन को चुनने की है क्योंकि यह एक बेहतर चिपसेट के साथ आएगा जो अच्छी एफिशिएंसी, फुल 5G स्पीड और कवरेज का सपोर्टन करने के लिए एंटीना प्रदान करता है। पुराने फोन आपको बेहतर कीमतों के साथ लुभा सकते हैं, लेकिन वे लिमिटेड 5G सर्विस प्रदान कर सकते हैं।

5G Smartphone 3

सबसे जरूरी बैटरी की कैपेसिटी… इस पर ध्यान दें

जब इंटरनेट की स्पीड की बात होती है तो 5G बेहतर काम करता है। लेकिन इसके सपोर्ट के लिए कुछ हार्डवेयर की भी जरूरत होती है, जिसके चलते ज्यादा पावर की खपत होती है। हमेशा 5G फोन के साथ जाएं जो बड़ी बैटरी कैपेसिटी प्रदान करता है। अगर आप ऐसे फोन की खरीदारी कर रहे हैं जिसमें 6.5 इंच या उससे बड़ा डिस्प्ले है तो 5000mAh की बैटरी जरूरी होनी चाहिए। अगर फोन की स्क्रीन थोड़ी छोटी है तो 4500mAh या बड़ी बैटरी काफी अच्छी होनी चाहिए। आईफोन के मामले में आईफोन 13 सीरीज या आईफोन 14 सीरीज जैसे नए मॉडल में बेहतर बैटरी प्रदान करते हैं। पुराने मॉडलों के मुकाबले में ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ भी प्रदान करती है।

5G Smartphone 4

ऐसे ब्राण्‍ड देखें जो कि रेगुलर अपडेट देते हों

5G एक टेक्नोलॉजी के तौर पर काफी नया है। यह देखना है कि आने वाले समय में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए स्टेबिलिटी और कनेक्टिविटी के मामले में इसे कुछ सुधार मिल सकता है। इसलिए एक ऐसी कंपनी की तलाश करनी चाहिए जो कि रेगुलर और समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करता हो।

बजट वाला 5G फोन भी हैं बेहतर

एक समय था जब 5G सपोर्ट सिर्फ महंगे या फ्लैगशिप मॉडल तक ही लिमिटेड था। हालांकि टेक्नोलॉजी के आने और एक साल के दौरान मार्केट में आने वाले ज्यादा 5G चिप्स के साथ 15 हजार रुपये के तहत एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना ठीक है। सस्‍ते 5G स्मार्टफोन अन्य फीचर्स जैसे डिस्प्ले रेजॉल्यूशन, कैमरा सेंसर आदि में उतना बेहतर नहीं रहते हैं।

5G के अलावा अन्य जरूरतों पर भी ध्यान देना जरूरी

आपको सिर्फ 5जी टेक्नोलॉजी के अलावा अन्य जरूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे कि आपको अपने लिए एक ऐसा फोन चुनना चाहिए, जो कि आपकी जरूरतों को पूरा करता हो। अगर आप अपना बजट बढ़ाएंगे तो आप काफी लाभ पा सकते हैं। लेकिन बजट फोन भी पर्याप्त 5G बैंड जैसे फीचर्स प्रदान करते हैं। इसलिए इस बात पर ध्यान दें कि फोन चुनते समय 5G ही सबसे अहम स्टैंडर्ड नहीं है।

5G Smartphone

खरगोन में बायोडीजल पंप पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

0

खरगोन ।   11 नवंबर को कसरावद के निमरानी में बालाजी कामर्स बायोडीजल पेट्रोल पंप पर जिला प्रशासन द्वारा छापामार कार्रवाई की गई थी। इस दौरान पेट्रोल पंप और गोडाउन से कुल 9 सैंपल लिए गए थे। ये सैंपल भोपाल स्थित निषादपुरा लैब में भेजे गए थे। बुधवार शाम को 9 में से 4 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। बीपीसीएल के सेल्स आफिसर अंकित ने बताया कि बायोडीजल की जांच के सैंपल अमानक पाए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोहर ठाकुर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में दो सैंपल पेट्रोल पंप और दो गोडाउन से लिए गए थे। ये 4 सैंपल फेल हुए हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा की अब इस मामले में भी एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद प्रशासन ने यहां बड़ी कारवाई शुरू की। करीब 40 पुलिसकर्मियों के बल के साथ प्रशासनिक अमला निमरानी पहुंचा और यहां अवैध रूप से बनाए गए दो गोडाउन और एक पंप पर पर बुलडोजर चलाया गया। सुबह 10 बजे से की जा रही कार्रवाई अभी जारी है। 

मिठाई का ऑनलाइन ऑर्डर करना महिला को पड़ा महंगा, एक गलती से हुआ ढाई लाख का नुकसान

0

मुंबई। अगर आप ऑनलाइन खाद्य पदार्थ (खाना) मंगवा रहे हैं तो समय रहते सावधान हो जाएं। क्योंकि, मुंबई के अंधेरी में एक महिला के लिए ऑनलाइन मिठाई का ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ा है। ऑनलाइन मिठाई मंगवाने के चक्कर में ठग ने महिला से 2 लाख 40 हजार की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और महिला को पैसे दिला दिया. ठगी गई महिला का नाम पूजा शाह है। पूजा अंधेरी के वीरा देसाई इलाके में रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने ऑनलाइन मिठाई ऑर्डर करने के लिए मोबाइल में एक मिठाई की दुकान का नाम सर्च किया. उसी से उन्होंने एक हजार रुपये की मिठाई खरीदी। लेकिन भुगतान नहीं होने पर उन्होंने एप पर मौजूद मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सामने वाले ने महिला को यह कहकर ठग लिया कि वह मिठाई की दुकान से बोल रहा है। उसने बिल की राशि स्वीकार करने के लिए मोबाइल फोन से उसका क्रेडिट कार्ड नंबर और ओटीपी प्राप्त किया। पूजा ने जैसे ही उपरोक्त जानकारी दी, उनके क्रेडिट कार्ड से तुरंत 2 लाख 40 हजार 310 रुपये काट लिए गए। यह महसूस करने के बाद कि उन्हें ऑनलाइन धोखा दिया गया है, शाह ने तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत की। पुलिस ने पूजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संबंधित भुगतान ऐप के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया। पूजा के खाते से फर्जी तरीके से निकाली गई राशि में से पुलिस ने 2 लाख 27 हजार 205 रुपये फ्रीज कर दिए. पुलिस ने बताया कि यह राशि शाह को लौटा दी गई है. पुलिस की सतर्कता के चलते महिला को रुपये मिल गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से भुगतान करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

OMG! बेहोश किए बिना ही कर दी महिलाओं की नसबंदी, दर्द से तड़पती रहीं महिलाएं…

0

OMG! : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से बड़े सवाल खड़े हुए हैं  मामला बिहार के खगड़िया जिले से जुड़ा हुआ है जहां डॉक्टरों की लापरवाही इस कदर देखने को मिली जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया दरअसल खगड़िया जिले में  जहां डॉक्टरों की लापरवाही इस कदर देखने को मिली जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया

दरअसल खगड़िया जिले में  कुछ महिलाएं नसबंदी के लिए अस्पताल पहुंची थी लेकिन डॉक्टर ने इस कदर की लापरवाही दिखाई कि इन महिलाओं का बंध्याकरण का ऑपरेशन बगैर बेहोश किये ही कर दिया इस दौरान महिलायें चीखती और चिल्लाती रहीं लेकिन न तो उनको बेहोश किया गया और न ही कोई दर्द को रोकने वाली दवा दी गई

पीड़ित महिला पी कुमारी ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान नहीं, बल्कि बाद में एनेस्थीसिया दिया गया। इससे उसे बहुत दर्द  हुआ। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद खगड़िया के सिविल सर्जन अमरनाथ झा ने कहा कि उनको जैसे ही सूचना मिली उन्होंने इस मामले में पीएचसी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है उनका कहना है कि यदि ऐसा हुआ हो तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी 

Sterilization 1

यह घटना खगड़िया जिले के अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन शिविर के दौरान हुई। डॉक्टरों ने महिलाओं को बेहोशी की दवा दिए बिना ही नसबंदी कर दी। इस दौरान महिलाएं दर्द से कराहती रहीं, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। कुछ महिलाओं का आरोप है कि डॉक्टर भी वहां मौजूद नहीं थे, स्वास्थ्यकर्मियों ने ही सर्जरी की। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा मचा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना बेहोशी का इंजेक्शन दिए उनका जबरन ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके हाथ, पैर पकड़े और मुंह बंद कर के रखा तथा डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी। 

बताया गया है कि एक निजी एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर यह शिविर आयोजित किया था। सरकार इस एनजीओ को एक महिला के नसबंदी ऑपरेशन के लिए 2170 रुपये देती है। नसबंदी का आंकड़ा बढ़ाने के इरादे से बगैर पर्याप्त चिकित्सा इंतजामों व सावधानी के नसबंदी ऑपरेशन कर दिए जाते हैं। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट बनी कू (Koo)…

0

कू (Koo) : एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बीच भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) को फायदा मिलता दिख रहा है। कंपनी के कू फाउंडर मयंक बिद्वतका के अनुसार कू अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार निकल गई है। कू के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि सिर्फ 2.5 सालों के अंदर आज हम दुनिया में दूसरे सबसे बड़े माइक्रो-ब्लॉग हैं। लॉन्च के बाद से हमारे यूजर्स ने हम पर भरोसा किया है।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। कू 10 भाषाओं में उपलब्ध है। कू को मार्च 2020 में देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था। कू को इसे बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। ऐप को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने डिजाइन किया है।

दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में 7.6 करोड़ और भारत में इसके 2.3 करोड़ यूजर्स है। दुनियाभर में हर रोज करीब 50 करोड़ ट्वीट किए जाते हैं। ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी।

 बेरोजगारी महापंचायत: प्रदेशभर के युवा जुटेंगे इंदौर में

0

इंदौर । नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सामने आ रहा है। 28 नवंबर को इंदौर में प्रदेश के हर जिले के युवा इकट्ठा होकर विपक्ष के साथ मिलकर सरकार तक अपनी आवाज को पहुंचाने की बात करेंगे। युवाओं की इस बेरोजगारी महापंचायत में शामिल होने के लिए राजस्थान से उपेंद्र यादव भी आ रहे हैं। सितंबर में बड़े और लंबे आंदोलन के बाद नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन हर जिले में पहुंची थी। दिसंबर में 1 लाख युवाओं के साथ बड़े आंदोलन के पहले अब संगठन ने इंदौर के ही राजीव गांधी चौराहे के पास 28 नवंबर को प्रदेश के 10 हजार युवाओं के साथ बेरोजगारी महापंचायत की तैयारी की है। इसमें राजस्थान में बेरोजगारी संघ चलाने वाले उपेंद्र यादव के साथ प्रदेश के विपक्ष को भी शामिल कर संवाद किया जाएगा। इस संवाद के लिए संगठन पक्ष को भी आमंत्रित करने की तैयारी में है। इस दौरान कोशिश की जाएगी कि प्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक भी युवाओं की आवाज पहुंचाई जा सके। संगठन के राधे जाट ने बताया कि ना केवल पक्ष-विपक्ष, बल्कि युवाओं के लिए हर सामाजिक संगठन को भी इस बेरोजगारी महापंचायत के लिए बुलाया जाएगा। मंच से सवाल-जवाब होंगे और मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा।

युवाओं की ये है मांगें
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) सरकार से कई बिंदुओं पर मांग कर रहा है। इसमें भर्ती प्रक्रिया में सुधार, रोजगार पोर्टल, बेरोजगारी भत्ता, राज्य भर्ती आयोग, घोटालों पर रोक शामिल हैं। इसके अलावा एमपीपीएससी की भर्ती पूर्ण करने, शिक्षक वर्ग के पदों में बढ़ोतरी, ओबीसी आरक्षण मुद्दा हल करने की मांग, व्यापमं के एक लाख पदों पर भर्ती पूर्ण करने की मांग के साथ ही मप्र रोजगार कानून बनाने की मांग शामिल है।

Air Travel: सरकार का फैसला , फ्लाइट में मास्क लगाना अब अनिवार्य नहीं…

0

कोरोना महामारी के कम होने के साथ सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बुधवार को भारत में फ्लाइट और एयरपोर्ट पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यानी अब फ्लाइट में फेस मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नहीं लगेगा। सरकारी आदेश में कहा गया है कि फ्लाइट अनाउंसमेंट में फेस मास्क के इस्तेमाल की एडवाइज दी जा सकती है, लेकिन पेनल्टी का अनाउंसमेंट नहीं किया जा सकता।

मास्क की अनिवार्यता ऐसे समय में खत्म की गई है जब एयर ट्रैवल कोविड-पूर्व स्तरों के करीब पहुंच गया है। एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के पिछले महीने जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू यात्रियों की संख्या सितंबर में एक साल पहले की तुलना में 46.54% बढ़कर 1.04 करोड़ हो गई। ये अगस्त की तुलना में थोड़ा ज्यादा है।

कोरोना महामारी के समय की अधिकांश शर्तें हटा दी गई हैं, लेकिन एयर सुविधा फॉर्म भरने जैसी कुछ शर्तें अभी भी लागू हैं। फ्रीक्वेंट फ्लायर्स और ट्रेवल इंडस्ट्री अब भारत के लिए उड़ान भरने से पहले एयर सुविधा फॉर्म भरने और जमा करने की आवश्यकता को खत्म की मांग कर रहे हैं। विदेश से भारत जाने वाली फ्लाइट में एयरलाइन स्टाफ यह चेक करते हैं कि क्या यह फॉर्म वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के साथ जमा किया गया है या नहीं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group