Home Blog Page 5619

Toll Tax: बंद हो सकते हैं देशभर के टोल प्लाजा, नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या होंगे नए नियम

0

Toll Tax: अब बंद हो सकते हैं देशभर के टोल प्लाजा : हाइवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाइवे पर सफर करने वालों को टोल टैक्स देना पड़ता है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सरकार टोल प्लाजा को हटा सकती है। ऐसा नहीं कि आने वाले समय में टोल नहीं लिया जाएगा। टोल वसूलने के लिए सरकार नई तकनीक लाने जा रही है। इसके संकेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिए जा चुके हैं। नितिन गडकरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की जल्‍द ही टोल टैक्स से संबधित एक विधेयक लाने का प्लान बन रहा है।

मौजूदा सिस्टम में हुआ बड़ा सुधार

सरकार की कोशिशों के कारण ही टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की प्रक्रिया में बड़ा सुधार हुआ है। साल 2018 और 2019 के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल लेने में औसतन आठ मिनट लगते थे। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से साल 2020 में फास्टैग को शुरू किया गया। देशभर के वाहनों में फास्टैग लगने के बाद किसी भी टोल पर टैक्स वसूलने में सिर्फ 47 सेकेंड का समय लगता है। हालांकि कुछ टोल प्लाजा अभी-भी हैं जहां पर ज्यादा समय लग रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है या फिर उसमें बैलेंस कम है तो दोगुना टैक्स कैश में वसूल किया जाता है। ऐसे में किसी वाहन से टोल वसूलने में ज्यादा समय लगता है और बाकी वाहनों को इस कारण देरी होती है।

tol tax 2

वाहन मालिकों को होगा फायदा

सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा को हटाया जाए और इनकी जगह पर कैमरे लगाए जाएं। ऐसा होने के बाद टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट करने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी। हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स को ऑटोमैटिक तरीके से वसूला जाएगा। सरकार की ओर से नई व्यवस्था शुरू होने के बाद कैमरे के जरिए टोल लेने पर ना तो प्लाजा पर लाइन लगेगी और ना ही टोल वसूलने में समय लगेगा। इसका फायदा ये भी होगा कि वाहन को अपनी स्पीड कम करने की या कहीं पर रूकने की जरूरत भी नहीं होगी। एक निश्चित स्पीड में वाहन के चलने पर भी कैमरे के जरिए टोल वसूला जाएगा जिससे वाहन मालिक का समय बचेगा।

य‍ह भी पढ़ें… Toll Tax: फास्टैग भी होगा बंद, क्‍या होगा नया विकल्प, ‘ऑटोमोबाइल नंबर प्लेट’ या जीपीएस…

जितनी दूरी तय करेंगे उतना ही चुकाना होगा पैसा

टोल नाकों पर जल्द ही फिक्स चार्ज सिस्टम से राहत मिलने वाली है, जिससे टोल हाइवे का इस्तेमाल जल्द ही सस्ता हो जाएगा. दरअसल हाइवे पर छोटी दूरी हो या लंबी दूरी… टोल नाके पर सबको बराबर रकम चुकानी पड़ती है. यानी जो लोग 10 किलोमीटर का सफर करते हैं और जो 50 किलोमीटर का सफर करते हुए, दोनों को ही बराबर रकम चुकानी पड़ती है. अभी अगर कोई व्यक्ति टोल रोड पर 10 किलोमीटर की दूरी भी तय करता है तो उसे 75 किलोमीटर का शुल्क देना पड़ता है ऐसे में कम दूरी का सफर करने वाले लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस करते हैं.

य‍ह भी पढ़ें… Toll Tax: फास्टैग भी होगा बंद, क्‍या होगा नया विकल्प, ‘ऑटोमोबाइल नंबर प्लेट’ या जीपीएस…

tol tax 3

विधेयक लाने की हो रही तैयारी

नितिन गडकरी ने आगे कहा है कि कहा कि अब तक टोल नहीं देने पर सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन टोल के संबंध में एक विधेयक लाने की तैयारी चल रही है. अब टोल टैक्स सीधा आपके बैंक खाते से काटा जाएगा. इसके लिए कोई अलग से कार्रवाई नहीं होगी. नितिन गडकरी ने यह भी साफ किया था कि अब जल्द ही टोल टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ भी कानून लाने की तैयारी है. सरकार ऐसे वाहनों के लिए भी नया नियम ला सकती है, जो नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करते हैं. इस तरह के वाहनों को तय समय के भीतर नंबर प्लेट लगाने के लिए कहा जाएगा.

जयस नेता डा. ओहरी व आनंद राय सहित पांचों आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज

0

रतलाम ।    रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर व रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना का घेराव करने के दौरान हुई झूमाझटकी व पत्थरबाजी के मामले में गिरफ्तार जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के प्रदेश संरक्षक डा. अभय ओहरी, रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष अनिल निनामा, विलेष खराड़ी, गोपाल वाघेला व इंदौर के आरटीआइ एक्टिविस्ट आनंद राय को जमानत नहीं मिली। न्यायालय में पांचों की तरफ से प्रस्तुत जमानत याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने पांचों आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। अब उनकी तरफ से उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन पेश किए जाएंगे। पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को अजाजजा (अत्याचार निवारण) अधिनियम न्यायालय के विशेष न्यायाधीश डीएस चौहान के समक्ष पेश किया था। आरोपितों की तरफ से जमानत के लिए आवेदन पेश किए गए थे।फरियादी को सूचना पत्र नहीं देने पर न्यायालय ने विशेष लोक अभियोजक को आदेशित किया था कि फरियादी को सूचना पत्र प्रेषित किया जाए। वहीं आरोपितों को 29 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जमानत आवेदनों पर सुनवाई के 17 नवंबर की तारीख तय की गई थी। फरियादी विकास पारगी (उप सरपंच) को सूचना पत्र प्रेषित किया गया था, लेकिन वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। उनका प्रतिनिधित्व विशेष लोक अभियोजक नीरज सक्सेना ने किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अभिभाषकों ने आरोपितों का पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपित निर्दोष है। राजनीतिक द्वेषता के चलते प्रकरण बनाया गया है व प्रकरण में भादंवि की धारा 333 बढ़ाई गई है। डा. आनंद राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए थे। आरोपितों को जमानत का लाभ दिया जाए।

साक्ष्य प्रभावित कर सकते है, जमानत का लाभ न दिया जाए

शासन की तरफ से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक नीरज सक्सेना ने कहा कि जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक सुरक्षित नहीं है, तब समाज कैसे सुरक्षित रह सकता है। चूंकि प्रकरण में धारा 333 का इजाफा किया गया है, जिसमें दस वर्ष का कारावास व जुर्माना से दंडनीय है। आहत (कलेक्टर का गनमैन) जिला अस्पताल में उपचाररत है एवं वर्तमान में विवेचना जारी है। ऐसी स्थित में आरोपित साक्ष्य व फरियादी को प्रभावित कर सकते है। जमानत का लाभ देने से समाज में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जमानत का लाभ न दिया जाए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी आरोपितों की जमानत याचिकाएं निरस्त करने का फैसला सुनाया।

डा. ओहरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

जिला (सक्रिल) जेल में बंद डा. अभय ओहरी की गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उनका दो माह पहले ही हार्ट का आपरेशन हुआ है। उन्हें जेल से दोपहर करीब 12 बजे पुलिस सुरक्षा के साथ जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें सीसीयू वार्ड में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में वार्ड के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां मीडिया व अन्य लोगों को उनसे मिलने नहीं दिया गया। जनजातीय गौरव दिवस (भागवान बिरसा मुंडा जयंती) पर 15 नवंबर को बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम बड़छापरा में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर सांसद गुमानसिंह डामोर व रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना रतलाम लौट रहे थे। तभी ग्राम धराड़ में जयस कार्यकर्ता सांसद व विधायक के काफिले के सामने आ गए व रतलाम में निवेश क्षेत्र का विरोध करते हुए घेराव कर दिया था। करीब 20 मिनट तक घेराव व नारेबाजी चलती रही। इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति बन गई व कुछ लोगों ने पत्थर-बोतल फेंके। कलेक्टर के गनमैन संदीप चंदेल को चोट आई थी। मामले में पुलिस ने जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने प्रदेश संरक्षक डा. अभय ओहरी, आरटीआइ एस्टीविस्ट डा. आनंद राय, अनिल निनामा, विलेष खराड़ीव गोपाल वाघेला सहित करीब 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। रात में पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

कमलनाथ के खिलाफ भाजपा हमलावर, नरोत्तम बोले- यह गौरी-गजनवी जैसा कृत्य

0

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ द्वारा अपने गृहनगर छिंदवाड़ा के शिकारपुर में मंदिर की आकृति वाला केक काटने को लेकर सियासत गर्म है। भाजपा इस मुद्दे पर कमल नाथ के खिलाफ लगातार हमलावर है। सीएम शिवराज के बाद इसी सिलसिले में अब गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कमल नाथ पर करारा हमला बोला है। दतिया में एक कार्यक्रम में पहुंचे नरोत्तम ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कमल नाथ को चुनावी हिंदू बताया और कहा कि सनातनी होने का दावा करने वाले कमलनाथ जी ने भगवान हनुमान जी की फोटो लगे मंदिर की प्रतिकृति वाले बर्थडे केक को काटकर हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात किया है। कमल नाथ जी का यह कृत्य मंदिरों को ध्वस्त करने वाले मोहम्मद गौरी और महमूद गजनवी की याद दिलाता है। उन्होंने कमल नाथ को मानसिकता बदलने की सलाह देते हुए कहा कि आस्थाओं पर कुठाराघात न करें। चुनावी हिंदु न बनें। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बहाने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया और कहा कि वह अपनी (भारत जोड़ो) यात्रा के दौरान अब तक कहीं मंदिर नहीं गए, लेकिन मप्र में आने पर एक नया विवाद खड़ा किया जा रहा है।

हिंदुओं की आस्था को पहुंचाई चोट: वीडी शर्मा
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कमल नाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप हमेशा से हिंदू विरोधी मानसिकता की रही है। कमल नाथ जी जवाब दें कि आखऱि ऐसा क्यों किया गया है। एक तरफ़ हनुमानजी की पूजा करते हैं, दूसरी तरफ़ फ़ोटो लगाकर केक काटते हैं। वो दिखावे के लिए हनुमान भक्त हैं और धर्म उनके लिए केवल चुनावी स्टंट है। एक धर्म को टारगेट करना, इसके लिए लोग कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेंगे। कांग्रेस के नेता जवाब दें कि बार-बार उनकी तरफ़ से ऐसी चीज़ें सामने क्यों आती हैं।

कांग्रेस का तर्क, थर्माकोल से बनी मंदिर की प्रतिकृति अलग से रखी थी
कमल नाथ द्वारा केक काटने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा बौखला गई है। इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की ओर से गुरुवार को बयान जारी किया गया। वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी नेता बुरी तरह बौखला गए हैं। प्रदेश में यात्रा से पहले ही शिवराज सरकार और बीजेपी नेता ध्यान भटकाने के लिए झूठे बयान जारी कर रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए भगवान के विषय में निंदनीय झूठ बोलना बहुत शर्म की बात है। सभी को यह विदित होना चाहिए कि वहां केक काटा गया था और थर्माकोल से बनी मंदिर की प्रतिकृति अलग से रखी हुई थी। इसलिए मुख्यमंत्री का मंदिर काटने का बयान ना सिर्फ हिंदू धर्म का अपमान है, बल्कि झूठ फैलाने की कोशिश है। भाजपा जिस तरह से लगातार मिथ्या प्रचार कर रही है, वह राजनीति का स्तर गिराने वाला है। 100 बार झूठ बोलने से वह सच नहीं बन जाता।

हायर एजुकेशन कमीशन बनाने की तैयारी

0

नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी और एआईसीटीई को मिलाकर, हायर एजुकेशन कमीशन आफ इंडिया बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित बिल में कमीशन को उच्च शिक्षा संस्थानों के खिलाफ नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माना और दंड तय करने का अधिकार भी दिया जा रहा है। इस प्रस्ताव को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। 
अभी 1956 के यूजीसी अधिनियम के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों पर कार्रवाई की जाती है। गड़बड़ी करने वाले संस्थानों पर अधिकतम ₹1000 जुर्माने का प्रावधान है। जिसके कारण उच्च शिक्षा संस्थानों को नियंत्रित कर पाना मुश्किल हो रहा था। 
नए प्रस्ताव में आयोग को नोटिस देने, स्पष्टीकरण मांगने,10 लाख रुपए से लेकर गंभीर मामलों में 5 करोड रुपए तक का जुर्माना लगाने का अधिकार दिया जा रहा है। 5 साल तक की कैद की सजा का भी प्रावधान इस बिल में किया जा रहा है। उच्च शिक्षण संस्थानों के कार्यकारी प्रमुख इसके लिए उत्तरदाई ठहराया जायेंगे। 
जो प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसमें 15 सदस्यों का आयोग होगा। इसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कुलपति,उच्च शिक्षा सचिव, वित्त सचिव, कानूनी विशेषज्ञ, राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति, राज्य शिक्षा परिषद के 2 प्रोफेसर एवं उद्योग जगत के 1 प्रमुख को शामिल किया जाएगा। 
आयोग के अधिकार क्षेत्र में सामान्य उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण। व्यवसायिक शिक्षा के सभी संस्थान शामिल किए गए हैं। मेडिकल और कानून के शिक्षण संस्थान इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। क्योंकि उनक़े लिए अलग नियामक संस्था है। 

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में धमाके की तैयारी

0

भोपाल । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को प्रवेश होगा। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगले वर्ष मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। भारत जोड़ो यात्रा का असर अगले विधानसभा चुनाव में होना तय माना जा रहा है। इसके लिए सत्तापक्ष और विपक्ष अपने अपने तरीके से भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रणनीति बना रहे हैं। 
सत्ता पक्ष कोई बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के एक दर्जन विधायकों से सत्तापक्ष का संपर्क बना हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब मध्यप्रदेश में होगी। तब उसको प्रचार-प्रसार ना मिले। इसके लिए सत्ता पक्ष द्वारा ऐसा कोई धमाका किया जाएगा। जिससे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, मध्य प्रदेश में फ्लॉप हो। 
भारत जोड़ो और कांग्रेस तोड़ो की रणनीति विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच में बन रही है। सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष लगभग एक दर्जन विधायकों को इसी दौरान भाजपा में लाकर,भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य पर तीखा हमला करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस टूटने से बच जाए तब भारत जोड़ने की बात करें। 
भाजपा ने इसके लिए अपने युवा और आदिवासी नेताओं को विशेष रुप से जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। उन्हें इस काम में लगाया है। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में लगे कांग्रेस नेताओं के ऊपर अपने विधायकों को बचाने का मनोवैज्ञानिक दबाव बना दिया है। कांग्रेस नेताओं को भय है, कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऑपरेशन लोटस के तहत कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में शामिल कर कांग्रेस को चुनौती देने का काम भाजपा कर सकती है। 
भारतीय जनता पार्टी में शामिल कांग्रेस के बागी विधायक जो भाजपा में चले गए हैं। उन सबकोभाजपा ने सक्रिय किया है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी रणनीति तैयार कर ली है। भारत जोड़ो यात्रा जब मध्यप्रदेश में होगी तब कोई बड़ा धमाका भाजपा कर सकती है। 
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथऔर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को इस तरह की आशंका है। वह कांग्रेस विधायकों के लगातार संपर्क में हैं। भाजपा के भी कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में बने हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान,भाजपा के कुछ विधायक जिन्हें भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है। वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शह और मात का खेल दोनों ओर से खेला जा रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। 

मुंबई में 5 क्रिकेट बुकी गिरफ्तार

0

मुंबई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 5 क्रिकेट बुकी को गिरफ्तार किया है. दरअसल गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान और इंग्लैंड के फाइनल टी20 विश्व कप के मैच पर बेटिंग कर रहे थे. क्राइम ब्रांच को शक है की ये आरोपी बेटिंग में कमाए पैसों को दुबई में बैठे किसी गैंगस्टर को हवाला के जरिए भेजते थे. एंटी एक्सटोर्शन सेल के सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम फ़्रांसिस उर्फ़ विकी डायस, धर्मेश वोराम, इमरान अशरफ खान, धर्मेश उर्फ धीरेन शिवदसानी और गौरव शिवदसानी है. क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया की उनको खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी की दादर के एक होटल में कुछ लोग फाइनल मैच पर बेटिंग कर रहे थे, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने वहां छापा मारा. इस दौरान क्राइम ब्रांच ने होटल रूम से फ़्रांसिस और इमरान को गिरफ्तार किया. जांच में पुलिस को पता चला की आरोपी करीबन 18 एप्लिकेशन/वेबसाइट का इस्तेमाल कर अलग अलग एप्लिकेशन/वेबसाइट के ज़रिए एक समय पर क्रिकेट बेटिंग कर रहे थे और ये आरोपी पिछले एक साल से इसी तरह से अलग अलग क्रिकेट पर बेटिंग कर मोटा पैसा कमा चुके हैं. जांच एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी अक्सर दुबई आता जाता है ऐसे में अब एजेंसियों को शक है की आरोपी बेटिंग में कमाए पैसों को हवाला के जरिये दुबई में बैठे गैंगस्टर को तो नहीं भेजते थे? क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया की आरोपी जिस सिम कार्ड का इस्तेमाल बेटिंग में कर रहे थे वो खरीदने के लिए भी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया है. इस मामले में पुलिस उनकी तलाश में है जिन लोगों ने बेटिंग करने के लिए 16 बेटिंग एप्लिकेशन बनाई है. जांच में सामने आया कि इन लोगों ने बेटिंग करने के लिए इनकी 18 एप्लिकेशन के यूज़र नेम और पासवर्ड कई लोगों को दिया है, अब क्राइम ब्रांच ये पता लगा रही है कि वो कौन से लोग हैं.
 

टी20 सीरीज में 4  विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बना देंगे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार…

0

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में भारत के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भुवनेश्वर के पास इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। अगर भुवनेश्वर तीन मैचों की इस सीरीज में चार विकेट ले पाते हैं तो वह टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। 

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 85 टी20 मैच में 89 विकेट अपने नाम किए हैं। भुवनेश्वर इस साल टी20 विश्व कप के दौरान ही टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। अगर भुवनेश्वर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं और भारत की टी20 टीम में जगह बनाए रखते हैं तो जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। 

एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नेपाल के संदीप लामिछाने दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 38 विकेट लिए हैं। वहीं, श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी और भारत के भुवनेश्वर कुमार इस मामले पर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 36 विकेट लिए हैं।

घरेलू शेयर बाजार हुआ कमजोर, सेंसेक्स 230 अंक टूटा…

0

घरेलू शेयर बाजार में कारोबार दिन गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 230 अंक फिसलकर 61750 अंकों पर जबकि निफ्टी 65 अंक टूटकर 18344 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में ऑटो, आईटी व मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट आई। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान अशोक लीलैंड के शेयरों में 2.2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.15 फीसदी जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में महज आठ शेयर हरे निशान पर बंद हुए। 

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चोथे कारोबारी दिन एलएंडटी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती रही जबकि टाइटन, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दिखी। 

गुरुवार के दिन घरेलू मुद्रा में भी कमजोरी दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 81.65 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। 
 

राहुल द्रविड़ को आराम दिए जाने से पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जताई नाराजगी… 

0

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज में भारत के कई अहम खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। खिलाड़ियों के साथ ही मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगियों को भी आराम दिया गया है। इस भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लगातार ब्रेक दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाया है। यह पहली बार नहीं है जब द्रविड़ और उनके सहयोगियों को आराम दिया गया है। 

शास्त्री भारतीय टीम के कोच के रूप में लगातार सक्रिय थे। चाहे भारत की मुख्य टीम खेले या बी टीम वह अपने खिलाड़ियों के साथ रहते थे। ऐसे में उन्होंने द्रविड़ के ब्रेक लेने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर कोच लगातार ब्रेक लेंगे तो खिलाड़ियों के साथ उनके संबंध और सामंजस्य खराब हो सकते हैं। 

रवि शास्त्री ने भारतीय टीम का कोच पद इसी वजह से छोड़ा था। उनका कहना था कि कोच के रूप में उन्हें लगातार भारतीय टीम के साथ रहना पड़ता है और सात साल तक ऐसा करने के बाद अपने जीवन में बदलाव चाहते हैं। हालांकि, खिलाड़ियों को तरोताजा रखने के लिए आराम दिया जाता है, लेकिन शास्त्री का मानना है कि कोच के लिए यह तरीका कामयाब नहीं होगा। 

रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म ‘Drishyam 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई…

0

अभिनेता अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'दृश्यम' का दूसरा भाग 'दृश्यम 2' रिलीज होने में सिर्फ एक दिन का समय बाकी है। यह फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी और ऐसी जानकारी है कि दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की यह फिल्म बढ़िया ओपनिंग कर सकती है।

साल 2015 में आयी फिल्म 'दृश्यम' में जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर दिखाया गया था और हर दृश्य के बाद दर्शकों के सामने एक नई परत खुली थी।  अब जबकि इसका दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है तो इसे लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 'दृश्यम 2' ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई कर ली है।

वहीं बात करें एडवांस बुकिंग की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले ही 'दृश्यम 2' ने अब तक 4.25 से 4.50 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया है और कल तक इसमें और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। फिल्म 'दृश्यम' ने साल 2015 में पहले दिन तकरीबन 5.87 करोड़ की ओपनिंग ली थी अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका दूसरी किश्त पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

'दृश्यम 2' में  पुरानी स्टार कास्ट में अजय देवगन के साथ ही अभिनेत्री श्रिया सरन और इशिता दत्ता और तब्बू की दोबारा वापसी हो रही है, वहीं अभिनेता अक्षय खन्ना इस बार एक तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर के किरदार में 'सैम' की गुमशुदगी का केस दोबारा से खोलते नजर आएंगे। यानी कहानी जहां से खत्म हुई थी केस वहीं से फिर से री-ओपन होगा लेकिन सात साल बाद।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group