Home Blog Page 5623

केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने की भेंट

0

भोपाल : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन, संस्कृति मंत्री जी कृष्ण रेड्डी से मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को ग्वालियर जिला के बेहट और उसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव दिया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को बेहट जिला ग्वालियर में पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की सहायता से बुनियादी ढाँचा विकास के लिए "एम.ओ.टी." को मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति भी सौंपी।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि बेहट संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली है। इसके अतिरिक्त बेहट और आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की डी. पी.आर. में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन और दर्शनीय भदावना, काशीबाबा एवं देवगढ़ के किले को भी शामिल किया गया है।
 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने की भेंट

0

भोपाल : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन, संस्कृति मंत्री जी कृष्ण रेड्डी से मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को ग्वालियर जिला के बेहट और उसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव दिया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी को बेहट जिला ग्वालियर में पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की सहायता से बुनियादी ढाँचा विकास के लिए "एम.ओ.टी." को मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति भी सौंपी।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि बेहट संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली है। इसके अतिरिक्त बेहट और आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की डी. पी.आर. में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन और दर्शनीय भदावना, काशीबाबा एवं देवगढ़ के किले को भी शामिल किया गया है।
 

केंद्रीय मंत्री पटेल से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने की भेंट

0

भोपाल : केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण और जलशक्ति नियोजन मंत्री प्रहलाद पटेल से प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री पटेल से मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना के लिए पत्र सौप कर स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की जलवायु उद्यानिकी फसलों के अनुकूल है और पिछले वर्षों में प्रदेश में फल, सब्जी और मसाला उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना से प्रदेश के किसानों को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश में उच्च तकनीक वाले खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना से प्रदेश के किसानों के साथ ही सीमावर्ती राज्यों के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
 

राशन दुकानों पर सर्वर डाउन, लंबी कतारों के बीच बढ़ रहे विवाद

0

विदिशा ।  पिछले दो माह से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर सर्वर डाउन रहने की समस्या चल रही है जिसके चलते समय पर हितग्राहियों को राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। जिससे दुकानदार और हितग्राहियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। बुधवार को गणपति कालोनी में प्रेरणा महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार पर करीब एक घंटे तक विवाद चलता रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने हितग्राहियों को समझाया। पिछले तीन दिन से शहर में सर्वर की ज्यादा परेशानी बताई जा रही है। सर्वर डाउन रहने के कारण हितग्राहियों को राशन लेने दुकानों पर कई-कई बार जाना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन दुकानों पर आ रही है जहां हितग्राही ज्यादा हैं। 15 दिन का समय बीत गया अभी तक शहर में 30 फीसद हितग्राहियों को भी राशन का वितरण नहीं हो सका। राशन विक्रेता विशाल कुशवाह ने बताया कि उन्होंने हर दिन की तरह सुबह 9 बजे दुकान खोल ली थी। 10 -15 हितग्राहियों को राशन का वितरण भी कर दिया था, इसी दौरान सर्वर डाउन हो गया। जिससे हितग्राही नाराज हो गए। कई लोग दुकान में घुस आए जिससे विवाद की स्थिति बनने लगी तो वह दुकान बंद करके बाहर आ गए। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने तो उन्हें अपशब्द भी बोला। दुकान संचालकों का कहना है कि वह प्रशासन को ज्ञापन देकर इस समस्या का समाधान करने का आग्रह भी कर चुके हैं। कई सर्वर डाउन की समस्या के चलते कई दुकानदार सुबह जल्दी दुकान खोलने लगे हैं, लेकिन उससे भी समाधान नहीं हो पा रहा है। इधर हितग्राही राजकुमार कुशवाह का कहना था कि सुबह 9 बजे राशन लेने लाइन में लगे थे, एक बज गया अभी तक राशन नहीं मिल सका। इन दिनों प्रधानमंत्री अन्नापूर्णा योजना और एनएसएसए दो स्क्रीमों के तहत हितग्राहियों को राशन दिया जा रहा है। जिसके चलते उनके दो बार फिंगर प्रिंट लेना पड़ रहा है। इसके बाद शेष बचे हितग्राहियों का आधार सत्यापन भी किया जा रहा है जिसमें मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जा रहा है जिससे समय भी अधिक लग रहा है। एक परिवार में जितने हितग्राही हैं उन सभी का सत्यापन हो रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया

0

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। राष्ट्रपति का भूरी बाई ने जनजातीय संग्रहालय आगमन पर अंग वस्त्रम भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय संग्रहालय स्थित जनजातीय जीवन वीथिका, जनजातीय परिवेश के बच्चों के खेलों पर केन्द्रित वीथिका, लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा और चिनहारी संग्रहालय स्टॉल का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जनजातीय जीवन दीर्घा में प्रदेश में निवासरत गोंड, बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू जनजातीय समुदाय के आवासों की वास्तु, शिल्प, व्यवहार संबंधी विशेषताओं और उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है।

पुस्तकें और गोंड पेंटिंग की भेंट

राष्ट्रपति मुर्मु को मुख्यमंत्री चौहान ने इन वीथिकाओं के संबंध में परिचयात्मक जानकारी दी। राष्ट्रपति ने संग्रहालय के आकल्पन और प्रदर्शन विधा की सराहना की। राष्ट्रपति को जनजातीय संग्रहालय की ओर से भगवान गणेश की धातुशिल्प से निर्मित लघु प्रतिमा, भारिया देवलोक सहित अन्य पुस्तकों का सेट और गोंड पेंटिंग भेंट की गई।

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्मार्ट उद्यान में लगाया बरगद का पौधा

0

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद का पौधा लगाया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा पौध-रोपण में शामिल हुए। पीपल और कचनार के पौधे भी लगाए गए।

राष्ट्रपति मुर्मु के साथ पौध-रोपण के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति अत्यंत सहज, सरल, धैर्यवान और गंभीर हैं। उनके व्यक्तित्व में सागर जैसी गहराई है। वे मानवीय संवेदनाओं से भरी हुई हैं। आज उनके साथ पौध-रोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु का पौधा रोपना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। राष्ट्रपति को बहुत-बहुत धन्यवाद।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पौध-रोपण करने से हमारे उस अभियान को भी बल मिला है, जो हर व्यक्ति को महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पौध-रोपण अब जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
 

नीमच में एक क्विंटल से अधिक अफीम के साथ 3 गिरफ्तार

0

नीमच ।  नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक क्विंटल से अधिक अफीम के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने ट्रक को सीबीएन के सरकारी वाहन पर चढ़ाकर भागने की कोशिश की। इसके चलते शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। इस दौरान सीबीएन द्वारा बड़ी मात्र में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया जा रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई के चलते तस्कर अब तस्करी के नए-नए रास्ते तलाश रहे है। डीएनसी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना पर उनके नेतृत्व में गठित एक टीम 14 नवंबर को राजस्थान रवाना हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम में शामिल अधिकारियों ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी और राजाधोक टोल प्लाजा जयपुर-आगरा राजमार्ग जयपुर राजस्थान पर सफलतापूर्वक ट्रक की पहचान की और उसे रोका। इस दौरान नशे के तस्करों ने ट्रक को सरकारी वाहन पर चढ़ाकर भागने की कोशिश की। इसके चलते शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। टीम ने हाईवे पर जांच करना उचित ना समझते हुए ट्राले को सीबीएन कार्यालय नीमच लाने का निर्णय लिया। सीबीएन कार्यालय पहुंचने के बाद जब ट्राले की पूरी तरह से तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्राले में खुफिया जगह पर बनी स्कीम में कुल 95 पैकेट में 102.910 कि लो ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपितों ने राजस्थान पासिंग इस ट्राले में स्कीम बनाकर कुल 95 पैकेट छुपाकर ले जाने की बात कबूली। डीएनसी ने बताया कि इस अवैध अफीम के साथ वाहन को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत जब्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से और किस से लाई जा रही थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

म.प्र. में स्व-सहायता समूहों से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने हुआ अभूतपूर्व कार्य : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

0

भोपाल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। यहाँ लगभग 42 लाख महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। इन महिलाओं को सरकार के माध्यम से कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिए 4 हजार 157 करोड़ रूपये का बैंक ऋण दिलवाया गया है। प्रदेश में 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना द्वारा इनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुँचाया गया है। आजीविका मार्ट पोर्टल से 535 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य के उत्पादों की ब्रिकी हुई है। प्रदेश में लगभग 17 हजार महिलाएँ पंचायत प्रतिनिधि बनी हैं। यहाँ कुछ महिलाओं द्वारा अपनी सफलता के अनुभव सुनाए गये हैं, जो प्रेरणादायक हैं। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। सभी महिलाओं के प्रयास और सरकार के सहयोग से यह संभव हो पाया है। इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश सरकार सहित महिलाएँ सभी बधाई के पात्र है। मैं आज यहाँ आकर अभिभूत और आश्चर्यचकित हूँ। प्रधानमंत्री रेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष मनाने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आत्म-निर्भर और विकसित भारत के बनाने में महिला शक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे सभी वर्ग की बेटियाँ निर्भीक एवं स्वतंत्र महसूस करें और अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर सकें। महिलाओं के नेतृत्व में जहाँ-जहाँ कार्य किये जाते हैं वहाँ सफलता के साथ संवेदनशीलता भी देखने को मिलती है। सभी महिलाएँ एक दूसरे को प्रेरित करें। एकजुट होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश के विकास में मध्यप्रदेश की महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। वीरांगना दुर्गाबाई, अहिल्याबाई, अवंतीबाई और कमलाबाई की गौरव गाथा हमारी विरासत है। वर्तमान समय में सुमित्रा महाजन, जनजातीय चित्रकार भूरी बाई, दुर्गाबाई व्याम और रतलाम की मदर टेरेसा कहीं जाने वाली डॉ. लीला जोशी महत्वपूर्ण नाम है। मुझे इन्हें सम्मान देने का अवसर मिला।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत में महिलाओं की श्रेष्ठता को प्राचीन काल से माना जाता रहा है। हमारे यहाँ माता का स्थान पिता और आचार्य से पहले रखा गया है – मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव। ईश्वर से पहले हम माता को देखते हैं। शिक्षा प्राप्त करने के लिये पहले माँ सरस्वती को नमन करते हैं। माता दुर्गा, माता लक्ष्मी और माता काली, सभी श्रेष्ठता की प्रतीक है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, कला, संस्कृति, साहित्य, खेल-कूद, सैन्य बल आदि हर क्षेत्र में महिलाएँ प्रमुख भूमिका निभा रही है। कम से कम संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना महिलाओं को आता है। जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार, पूरा समाज शिक्षित होता है। महिलाओं का विकास ही देश का विकास है। महिलाओं के विकास से ही भारत निकट भविष्य में विकसित देश के रूप में उभरेगा और पुन: विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करेगा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि देश मात्र एक मिट्टी का टुकड़ा नहीं बल्कि राष्ट्र पुरूष है। उसकी दो संताने हैं एक बेटा और एक बेटी। यदि एक दुर्बल रह जाएँ तो देश सशक्त नहीं हो सकता। देश की तरक्की के लिये दोनों का शिक्षित और आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर होना आवश्यक है। दोनों का सम्मान भी जरूरी है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप लोगों को मेरे जीवन की एक झलक बताई है। मेरे जीवन का यह अनुभव रहा है कि यदि मेहनत, लगन, सच्चाई और सफाई के साथ कार्य किया जाए तो आप निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे और सफल होंगे। मैंने अपने जीवन में यह अपनाया है। मैंने वार्ड मेम्बर के रूप में अपना कार्य शुरू किया तब यह नहीं सोचा था कि मैं राष्ट्रपति बनूंगी। मैने हमेशा अपने कार्य को महत्व दिया। कभी पद के बारे में नहीं सोचा।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूह के सदस्यों में बचत की आदत विकसित करने के साथ ही समूह के नेतृत्व को स्कूली शिक्षा के प्रसार, महिला बाल पोषण, परिवार-कल्याण और आरोग्य के संबंध में जनजागृति के प्रयासों में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस से प्रदेश के जनजातीय अंचलों में पोषण से भरे कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए नई संभावनाएँ निर्मित हुई हैं। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों से इन अवसर का लाभ उठाने के लिए कहा।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार के प्रयासों से महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर कृषि और गैर कृषि आधारित 100 से अधिक प्रकार की आजीविका गतिविधियाँ सफलतापूर्वक कर रही हैं। परिवार के सदस्यों को भी रोज़गार उपलब्ध करा रही हैं। प्रदेश में विगत 2 वर्षों में स्व-सहायता समूहों के अलावा उनके परिवार के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबके साथ, सबके विश्वास के साथ हो रहे विकास के प्रयासों के इस नए दौर में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है। महिला सशक्तिकरण के इस नए युग में महिलाएँ प्रतिरक्षा से लेकर उद्योग, व्यवसाय सभी क्षेत्रों में सफलता से कार्य कर रही है।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। उनका व्यक्तित्व गर से गहरा और हिमालय से ऊँचा है। उनका सहज, सरल स्वभाव धैर्य और व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है। वे किसी राजा के नेता के घर नहीं साधारण परिवार में जन्मी हैं। उनको विरासत में कुछ नहीं मिला। साधारण गरीब परिवार में जन्म लेकर वे अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ी। पार्षद से मंत्री तक का सफर तय किया। मंत्री के रूप में उनके द्वारा महिलाओं और जनजातीय वर्ग के लिए किए गए कार्य सराहे गए। वे अब भारत के राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी यह इच्छा थी कि स्व-सहायता समूह की बहनों को राष्ट्रपति का मार्गदर्शन प्राप्त हो। आज हमें यह सुअवसर मिला । मेरी बहनों की जिंदगी बन जाए तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक होगा।

आजीविका मिशन की दीदियों ने किया चमत्कार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी बहनें अबला नहीं सबला है और अनंत शक्तियों का भंडार हैं। इन्हें जो भी काम दिया गया, उसे उन्होंने पूरी मेहनत के साथ किया है। स्व-सहायता समूहों के साथ जुड़ कर हमारी दीदियों ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है, चमत्कार किया है। हाल ही में स्थानीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में 17 हजार दीदियाँ चुनाव जीत कर आयी हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही है। बड़ी संख्या में महिलाएँ लखपति क्लब में शामिल हो रही है, जिनकी आय एक लाख सालाना से अधिक हो गयी है।

महिला सशक्तिकरण बना जन-आंदोलन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। सरकार उनके सशक्तिकरण के हर संभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश में हमने सबसे पहले स्थानीय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका संबल बढ़ाया है। इसी प्रकार पुलिस भर्ती में भी हमने अपनी बेटियों के लिये 30 प्रतिशत और शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत सीट आरक्षित की है। हमारी बहन-बेटियाँ पुलिस और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर आत्म-निर्भर भी बनी हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिये हमने प्रदेश में सख्त कानून भी बनाये हैं। बहन-बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी पर चढ़ाने वाला कानून सबसे पहले मध्यप्रदेश ने ही बनाया है। मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के प्रति दृष्टिकोण बदला है। अब प्रदेश में बेटी बोझ नहीं वरदान बन गई है। योजना में हमने बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक के प्रबंध किये हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिला दीदियों को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने, नशामुक्त गॉव बनाने और अन्याय सहन न करने का संकल्प दिलाया।

शहडोल के कावेरी स्व-सहायता समूह की फूलवती और गुना के सहयोग स्व-सहायता समूह की अनीता पटेलिया ने अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फूलवती सिंह ने गोंडी चित्रकला से सुसज्जित शॉल और अनीता ने समूह द्वारा निर्मित रेशम की ज्वेलरी भेंट की।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान महिला स्व-सहायता समूह के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से संवेदनशील और समर्पित हैं। राज्य सरकार एक करोड़ महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान के आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए स्व-सहायता समूहों की बहनें प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, कृषि मंत्री कमल पटेल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, आयुष राज्य मंत्री राम किशोर कांवरे, भोपाल महापौर मालती राय, खजुराहो से सांसद वी.डी.शर्मा और स्व-सहायता समूह की 15 हजार महिलाएँ उपस्थित थी। सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालयों से भी समूह की महिला सदस्य सम्मेलन से वर्चुअली जुड़ी।
 

राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई

0

भोपाल : राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के बाद बुधवार की दोपहर विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना हुईं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मिनिस्टर-इन-वेटिंग गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त कर उन्हें विदाई दी।

पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, भोपाल कमिश्नर मालसिंह भयड़िया, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और कलेक्टर अविनाश लवानिया भी उपस्थित थे।
 

कांग्रेस के षड्यंत्र को उजागर करें, देश और प्रदेश के विकास को मुद्दा बनाएं – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0

भोपाल ।   कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति हो या अन्य पिछड़ा वर्ग, सबके साथ षड्यंत्र किया है। किसी को भी आगे नहीं बढ़ने दिया क्योंकि पार्टी नहीं चाहती थी कि उनके साथ कोई चुनौती पेश कर सके। एक समय था, जब विदेश में भारत की चर्चा केवल भ्रष्टाचार को लेकर की जाती थी। प्रधानमंत्री को अंडर अचीवर कहा जाता था। महीनों सरकार के स्तर पर कोई निर्णय नहीं होता था लेकिन 2014 के बाद स्थिति तेजी से बदली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें हमने उपलब्धि प्राप्त न की हो। हमें देश और प्रदेश के विकास को मुद्दा बनाना होगा। यह बात मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा के मीडिया विभाग के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बढ़ता भारत-बढ़ता मध्य प्रदेश विषय को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हुए परिवर्तन की जानकारी मीडिया कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचानी चाहिए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और विकास दर सबसे तेज है। वर्ष 2003 से पहले मध्य प्रदेश में डकैतों का आतंक था। हमारी सरकार आते ही छह माह में डकैतों का सफाया कर दिया गया। माफियाओं के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चल रहे हैं और अब तक 79 दुष्कर्मियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। पहले प्रदेश में सड़कें नहीं होती थीं और खेतों में से होकर गाड़ियां निकलती थीं। अब प्रदेश में तीन लाख किलोमीटर सड़कें हैं। कांग्रेस के जमाने में दो हजार 900 मेगावाट बिजली थी। आज 22 हजार 500 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर एनर्जी प्लांट ओंकारेश्वर में बन रहा है। सिंचाई 45 लाख हेक्टेयर में हो रही है। अनाज का उत्पादन रिकार्ड तोड़ रहा है। 56 हजार करोड़ की लागत वाली पेयजल परियोजनाएं चल रही हैं। 24 स्थानों के लिए रोप वे स्वीकृत हुए हैं। प्रदेश की विकास दर 19.76 प्रतिशत है और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय एक लाख 76 हजार रुपये पर पहुंच गई है। सभी क्षेत्रों मंे विकास हो रहा है। इसे जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया कार्यकर्ताओं की है। वहीं, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मध्य प्रदेश में मीडिया परिदृश्य और हमारी भूमिका विषय पर कहा कि पार्टी में मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं का अध्ययन होना चाहिए। इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रियता बढाएं। हम चुनावी मोड पर है। इस दृष्टि से हमारी तैयारियां भी अधिक होना चाहिए। अपनी बात तथ्यों और तर्कों के साथ प्रभावी ढंग से रखने के साथ ही विरोधियों को मुखरता से जवाब दें। मीडिया के साथ कार्य और व्यवहार विषय पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि वर्तमान और समसामयिक मुद्दों पर अध्ययन करें और अपडेट रहते हुए अपने जिला और प्रदेश नेतृत्व को घटनाओं की जानकारी से अवगत कराएं। विपक्षी दलों के झूठ को बेनकाब करें। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि देश की आजादी के बाद वामपंथियों और हमारी विचारधारा के विरोधियों ने अंग्रेजों के काम को ही आगे बढ़ाया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल में ये लोग खूब फले-फूले और उनकी सरकार में भी शामिल रहे। आजादी के बाद एक ऐसी पूरी पीढ़ी तैयार हो गई, जो हमारे धर्म और संस्कृति को अवैज्ञानिक, तथ्यहीन तर्क के विरुद्ध बताती है। इनकी मान्यता है कि जो भारत के इतिहास और संस्कृति को जितनी गालियां देगा, वो उतना ही बड़ा बुद्धिजीवी है। 1952 में जब हमारी यात्रा शुरू हुई, तब दुनिया में समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद ही थे लेकिन आज पूरी दुनिया एकात्म मानववाद के बारे में सोच रही है। जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज भारतमाता की जय बोल रहा है, यह हमारे विचार की सफलता है। स्थानीय भाषाओं को सम्मान मिल रहा है और मैकाले का सिद्धांत समाप्त हो रहा है। हमारी वैचारिक श्रेष्ठता सारी दुनिया में स्थापित हो रही है लेकिन हमारे विचार के विरोधी आज भी हैं, मीडिया कार्यकर्ताओं को इसे समझना चाहिए। हमें इन ताकतों से लड़ना और जीतना है। इसके लिए हमें अध्ययन करके तैयारी करनी होगी। जनमत और विचार की श्रेष्ठता हमारे साथ है, लेकिन हमें अपनी क्षमता और योग्यता को बढ़ाना होगा। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है और इस नाते हमारे कामों, विचारों तथा गतिविधियों का प्रचार-प्रसार हमारी आवश्यकता है। पार्टी क्या काम कर रही है, संगठन में क्या गतिविधि हो रही हैं, इन बातों को समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया विभाग की है। अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए हमें सभी माध्यमों का उपयोग करना होगा। आज इंटरनरेट मीडिया संवाद का प्रभावी माध्यम बन गया है, इसलिए अपने आप को नई तकनीकों के प्रयोग के योग्य बनाएं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group