Home Blog Page 5624

Dog Attack : घायल को 2 लाख मुआवजा, मालिक से वसूल सकतें है रकम; 11 नस्लों को पालने पर भी बैन

0

Dog Attack : गुरुग्राम में पालतू कुत्ते के हमले में घायल महिला को मुआवजा दिया जाएगा। ये मुआवजा 2 लाख रुपए का है। 11 अगस्त को मोहल्ले में घरेलू सहायिका का काम करने वाली मुन्नी पर एक पालतू कुत्ते ने हमला किया था, इस हमले में उसे गंभीर चोटें लगी थीं। जिसमें उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं और उसे गुरुग्राम के सिविल अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया था। कुत्ते के हमले में घायल हुई महिला को 2 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने मंगलवार को गुरुग्राम नगर निगम (MCG) को दिया। फोरम ने यह भी कहा है कि अगर MCG चाहे तो यह पैसा वह कुत्ते के मालिक से भी वसूल कर सकती है।

सिविल लाइन थाने में दर्ज प्राथमिकी में कुत्ते की नस्ल को ‘पिटबुल’ बताया गया है। बाद में मालिक ने बताया कि नस्ल एक ‘डोगो अर्जेंटीनो’ है। फोरम ने एमसीजी को कुत्ते को पकड़ने और विनीत चिकारा के कुत्ते पालने का लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश दिया। बाद में, मालिक ने बताया था कि उसकी नस्ल डोगो अर्जेंटीनो है। फोरम ने एमसीजी को कुत्ते को हिरासत में लेने और चिकारा के कुत्ता रखने के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश दिया है। इसके आलावा एमसीजी को सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने बाद पशु आश्रयस्थल में रखने का निर्देश दिया। फोरम ने एमसीजी को तीन महीने के भीतर पालतू कुत्तों के लिए एक नीति तैयार करने का भी निर्देश दिया। 

11 नस्ल के कुत्ते पालने पर लगाया बैन

मंगलवार को संजीव जिंदल की कंज्यूमर कोर्ट ने पीड़ित को अंतरिम मुआवजा देने के आदेश के साथ जिले में खतरनाक नस्ल के 11 कुत्तों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। कोर्ट ने कहा- “भारत सरकार की 25.4.2016 को जारी अधिसूचना के मुताबिक विदेशी नस्लों के पालतू कुत्तों पर 15 नवंबर से तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बैन लगा दिया गया है।

इनमें अमेरिकी पिट-बुल टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, रॉटवीलर, नेपोलियन मैस्टिफ, बोअरबोएल, प्रेसा कैनारियो, वुल्फ डॉग, बैनडॉग, अमेरिकन बुलडॉग, फिला ब्रासीलेरो और केन कोर्सो शामिल हैं।

हाल ही में दिल दहला देने वाली कुत्तों के काटने और हमलों से जुड़ी घटनाएं

Dog attack 1

भीलवाड़ा में कुत्ते ने 4 साल के बच्चे का मुंह- सिर नोंचा : घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे को भी एक कुत्ता नोंच खाया। उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह से नोंच लिया।

कुत्तों ने मां के सामने बच्चे का पेट फाड़ दिया : पिछले महीने नोएडा की लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में कुत्तों ने एक साल के बच्चे अरविंद पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे का पेट फाड़ दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं।

नोएडा की लिफ्ट में​​​​​​​ डिलीवरी बॉय को जर्मन शेफर्ड ‌ने काटा​​​​​​​ : नोएडा में लिफ्ट में डिलीवरी बॉय पर जर्मन शेफर्ड डॉग ने हमला कर दिया। ​​​​​​​मामला नोएडा में सेक्टर-75 के अपेक्स एथेना सोसाइटी का है। डिलीवरी बॉय का नाम सचिन है।

गाजियाबाद में बच्चे पर पिटबुल का अटैक, 150 टांके लगे : गाजियाबाद में पार्क में पिटबुल डॉग ने 11 साल के बच्चे पुष्प त्यागी पर हमला कर दिया। उसका एक कान और गाल नोच दिया। पिटबुल का हमला इतना घातक था कि बच्चे के चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके लगे हैं।

82 वर्षीय महिला को पिटबुल ने नोंचकर मार डाला : लखनऊ में कैसरबाग के बंगाली टोला निवासी सुशीला त्रिपाठी (82) को उनके घर में पल रहे पिटबुल ने 12 जुलाई को नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने उनको इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई थी।

लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे को काटा. मां के साथ स्कूल से आ रहा था : 15 नवंबर मंगलवार दोपहर की घटना है, नोएडा में एक पालतू कुत्ते ने मां के साथ जा रहे 8 साल के बच्चे को काट लिया। कुत्ते के हमले में बच्चे के हाथ पर दो जगह गहरे घाव हो गए हैं। बच्चे को 4 टांके लगे हैं।

Legal Rights : अगर कोई गाली या जान से मारने की धमकी दे तो क्या करे ?

0

Legal Rights : अक्सर अपने आसपास हमें गाली-गलौच, बदसलूकी, अभद्रता जैसे मामले देखने को मिलते रहते हैं इस दौरान कई बार लोग गुस्से में आकर एक दूसरे को गाली देने लगते हैं। वहीं मामला गंभीर होने पर कई बार लोग दूसरों को जान से मारने तक की धमकी दे देते हैं। ऐसे में स्थिति काफी बिगड़ जाती है और विवाद काफी ज्यादा गंभीर हो जाता है। कई बार तो बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच जाती है। इस प्रकार की घटनाओं को या तो नजरंदाज कर दिया जाता है या फिर समझौते के बाद बात को खत्म करने की कोशिश की जाती है। अगर कानून की नजर से देखें तो अश्लील तरीके से गालियां देना, बदसलूकी करना और जान से मारने की धमकी देना एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों पर संगीन मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।

Legal Rights 1

गाली गलौज करना क्यों हैं दंडनीय अपराध?

ऐसे अपराधों पर सीधे पुलिस थाने से सीआरपीसी (CRPC) की धारा 154 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज होती है। एक दूसरे को अश्लील गालियां देना भारतीय दंड संहिता की धारा 294 में एक दंडनीय अपराध है। हालांकि, ऐसे ज्यादातर मामलों में समझौता कराकर सुलह करा ली जाती है, लेकिन धारा 294 में दोनों पक्ष राजीनामा भी नहीं कर सकते क्योंकि गालियां देने से केवल पीड़ित पक्षकार को तकलीफ नहीं होती, बल्कि इससे आसपास के आम लोगों को ठेस भी पहुंचती है।

कितनी हो सकती है सजा ?

इस धारा के अंतर्गत अपराधी व्यक्ति को 3 महीने तक की सजा हो सकती है। वैसे इस तरह के मामलों में आरोपी को किसी प्रकार का जेल का दंड नहीं दिया जाता है, बल्कि उससे जुर्माना भरवाया जाता है। लेकिन इसका मुकदमा कई सालों तक चलता है। आरोपियों को नियमित रूप से अदालत में हाजिरी के लिए जाना पड़ता है और जमानत भी लेनी होती है।

Legal Rights

जान से मारने की धमकी है एक संगीन अपराध

आजकल विवादों में एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देना आम बात हो गई है। सार्वजनिक स्थानों पर भी अब इस तरह की चीजें खूब देखने को मिल रही हैं। रोडरेज (यातायात में सड़क पर चालकों द्वारा हिंसक रोष व्यक्त करना) में भी इस तरह की धमकियां लोग खूब देते हैं। अगर इस तरह के विवाद में कोई भी आपको ऐसी धमकी देता है तो आप उसके खिलाफ तुरंत रिपोर्ट लिखवाकर कार्रवाई करवा सकते हैं।

सात साल तक की सजा का प्रावधान

जान से मारने की धमकी देने को लोग साधारण अपराध समझते हैं, लेकिन यह कोई साधारण अपराध नहीं है। भारतीय दंड संहिता की धारा 506 यह स्पष्ट रूप से कहती है कि अगर धमकी जान से मारने की दी जा रही है तो ऐसा करना अपराध माना जाएगा। इस तरह की धमकी देने वाले व्यक्ति को 7 वर्ष तक की सजा भी हो सकती है। इस मामले में पक्की रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके संबंध में मुकदमा तैयार करके संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजा जाएगा। हालांकि, इस तरह के मामलों में आसानी से जमानत मिल जाती है और फिर मुकदमा चलाया जाता है।

Legal Rights 2

Yamaha RX100 Bike: क्या फिर से होगी लॉन्च, क्या होगा नई RX100 में, क्‍यों थी इतनी खास, क्यों किया गया था बंद ?

0

Yamaha RX100 Bike : भारत में सबसे सफल मोटरसाइकिलों की बात करें तो Yamaha RX100 को छोड़ा नहीं जा सकता. Yamaha RX100 एक ऐसी मोटरसाइकिल है जिसने एक बड़ी आबादी के दिलों में जगह बना ली है. आज भी Yamaha RX100 ज्यादातर लोग की चाहे कोई भी उम्र हो, भारत में सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक है। इसे पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसका उत्पादन 1985 में शुरू हुआ और 1996 में बंद हो गया। लेकिन अब शायद कंपनी इसे फिर से शुरू कर सकती है। बिजनेसलाइन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, यामाहा इंडिया के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने कहा कि यामाहा ने अभी तक किसी भी उत्पाद पर आरएक्स 100 नाम का इस्तेमाल नहीं किया है, क्योंकि कंपनी भविष्य में इसका इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।

उनके बयान से पता चलता है कि RX100 को वापस लाया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी पुराने Yamaha RX100 को वापस नहीं ला सकती है, जिसमें टू-स्ट्रोक इंजन मिलता था जो कभी भी कड़े BS6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा नहीं कर सकता। ऐसे में इसके इंजन में बदलाव करने के बाद ही इसे लाया जा सकता है. अगर कंपनी RX100 को दोबारा लॉन्च करती है तो इसका डिजाइन भी अपडेट किया जाएगा।

हालांकि, RX100 को फिर से लॉन्च किया जाना बाकी है और इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha RX100 को पेश किया जाए तो भी इसे 2025 से पहले लॉन्च नहीं किया जाएगा. कंपनी इसे 2026 के लिए प्लान कर सकती है. इसके लिए कंपनी को काफी काम करना होगा.

एक जमाने में, युवाओं की पहली पसंद और बच्चों का सपना, Yamaha RX100 अचानक उत्पादन बंद होने और लगभग तीन दशक बाद फिर से चर्चा में है। दरअसल, इस बाइक के बंद होने के पीछे भी दिलचस्प कहानियां हैं जिन्होंने Yamaha को एशियाई बाजार में लोकप्रिय बना दिया। लेकिन अब इसके दोबारा शुरू होने की बात हो रही है और Yamaha ने खुद माना है कि इस बाइक के नए मॉडल पर काम किया जा रहा है. इसे भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

लेकिन अब सवाल यह है कि क्या RX100 अपने पूर्व गौरव पर लौटेगी या किसी अन्य 100cc बाइक की तरह एक औसत सवारी वाली बाइक की तरह गुमनामी में खो जाएगी। आइए जानते हैं इस बाइक का अब तक का इतिहास…

Yamaha RX100 Bike 4

RX100 को क्यों बंद किया गया?

Yamaha की असली दिग्गज बाइक्स में से एक RX100 के बंद होने के पीछे कई कहानियां हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि टू-स्ट्रोक को 1996 में बंद कर दिया गया था क्योंकि यह प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं करती थी. कई पीढ़ियों को तब लॉन्च किया गया था, सबसे लोकप्रिय RXZ और RX135 थे, लेकिन बाद में दोनों को उन्हीं कारणों से बंद कर दिया गया था।

लोकप्रियता का कारण

RX100 उस समय की सबसे कम किफायती मोटरसाइकिल थी। उस समय हीरो के पास सीडी 100, सीडी 100 एसएस, होंडा स्लीक जैसी मोटरसाइकिलें थीं जिनका माइलेज अच्छा था। लेकिन RX100 उत्साही लोगों की पसंद थी। इसका कारण था गोल हेडलाइट का अच्छा दिखना, खूबसूरत बॉडी, कम वजन और बढ़िया सेंसर। RX 100 में टू-स्ट्रोक बाइक्स में सबसे ज्यादा सेंसर हुआ करता था। यद्यपि मोटरसाइकिल की शीर्ष गति आज की मोटरसाइकिलों की तुलना में काफी कम थी, प्रारंभिक टोक़ आज की कई मोटरसाइकिलों को ग्रहण कर सकती है। RX100 अभी भी भारत में ड्रैग रेसर्स की पसंद है। मोटरसाइकिल का उपयोग ड्रैग रेसर्स द्वारा मामूली निलंबन संशोधनों के साथ भी किया जाता है। इसका लाइटवेट एल्युमिनियम इंजन रेसर्स को स्पीड के साथ-साथ बैलेंस्ड स्टांस देता ह

Yamaha RX100 Bike 1

Yamaha RX 100 कब होगी भारत में लॉन्च

रिपोर्ट्स की अगर मानें तो Yamaha की यह नयी बाइक साल 2026 तक भारत में लॉन्च की जाएगी और यह एक पेट्रोल इंजन के साथ आने के बजाय एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी. जिस तरह देश में इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड बढ़ती जा रही है Yamaha RX 100 को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च किया जाना ही कंपनी के लिए एक बेहतर विकल्प माना जा रहा है. वहीं अगर इस बाइक को कंपनी पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी तो इसे BS7 नॉर्म्स के साथ लॉन्च करना होगा. लेकिन हमें लगता है कि Yamaha की नयी RX 100 एक इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी. क्योंकि, साल 2026 तक देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड अभी की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.

Yamaha RX100 Bike 2

क्या होगा नई RX100 में

Yamaha India के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कंपनी RX100 को फिर से लॉन्च करने की योजना बना रही है। लेकिन अब मुख्य बात यह है कि टू-स्ट्रोक RX100 को कैसे लॉन्च किया जाएगा. यह BS6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा नहीं करता. ऐसे में कंपनी इंजन और डिजाइन दोनों में बदलाव करना पड़ेगा. यामाह इंडिया ऐसे ही किसी बाइक को RX100 लीजेंड बाइक का बैज नहीं दे सकती इसलिए कंपनी को ऐसी कोई नई बाइक डिजाइन करनी होगी जो RX100 का बैज संभालने की क्षमता रखे. इसके लिए कंपनी पुराने मॉडल के रेट्रो डिज़ाइन के संयोजन से नया डिजाइन तैयार कर सकती है जो कि कंपनी के लिए काफ़ी बड़ा काम है.

Yamaha RX100 Bike 3

भारत जोड़ो यात्रा : क्या कांग्रेस की चुनावी नैया पार लगा पाएगी?

0

भारत जोड़ो यात्रा : मध्य प्रदेश में इस वक्त हर तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा है। भारत जोड़ो यात्रा की पदचाप अब निमाड़ के मुहाने तक सुनाई पडऩे लगी है। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर की रात बुरहापुर के रास्ते मप्र में प्रवेश करेगी। मप्र कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में यात्रा के स्वागत और इसके सफल संचालन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खुद पूरी यात्रा की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। दरअसल, प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मप्र कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पार्टी यात्रा के जरिए प्रदेश में अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की तैयारियां कर रही है, ताकि चुनावी नैया को पार लगाया जा सके। यही वजह है कि यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए 17 उपयात्राएं निकाली जा रही हैं, जो हर जिले से होकर गुजरेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यात्रा के सफल प्रबंधन को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता हैदराबाद जाकर यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं भी देख चुके हैं, ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए। यात्रा के जरिए कांग्रेस विभिन्न वर्गों को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यात्रा के बहाने पार्टी सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड भी खेलने जा रही है। प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन, मां नर्मदा आरती, दरगाह-ए-हकीमी, गुरुद्वारा बुरहानपुर, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू, संविधान दिवस का कार्यक्रम, रानी अहिल्या बाई को श्रद्धा सुमन व शहीद टंट्या भील की जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्रस्तावित किया गया है। यात्रा में साधु-संत भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे।

Deepak Birla

मालवा-निमाड़ की 66 सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस

भारत जोड़ो यात्रा मुख्यत: निमाड़ और मालवा अंचल के 6 जिलों से होकर गुजर रही है। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस का सबसे ज्यादा फोकस दोनों अंचलों की 66 सीटों पर है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मालवा और निमाड़ क्षेत्र में बढ़त मिली थी। यहां की 66 विधानसभा सीटों में से 36 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 27 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे। पिछले चुनाव में भाजपा को खरगोन, बुरहानपुर, झाबुआ और अलीराजपुर जिले में एक भी सीट नहीं मिली थी। हालांकि नवंबर, 2020 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को अंचल की छह सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा था। पार्टी 2018 के चुनाव परिणाम फिर दोहराने के लिए यात्रा की तैयारियों के माध्यम से मैदानी जमावट में जुटी है। क्षेत्र के सभी प्रमुख सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध नागरिकों की सूची तैयार की जा रही है, जिनसे राहुल गांधी संवाद करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ कमलनाथ प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की जीत का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा कांग्रेस के जनाधार को मजबूत करेगी। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा प्रदेश में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

शेरा 10 किमी लंबा रेड कारपेट बिछाकर करेंगे यात्रा का स्वागत

बुरहानपुर व खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा यात्रा के अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। वे रास्ते में करीब 10 किलोमीटर लंबा रेड कारपेट बिछाकर यात्रा का स्वागत करेंगे। रेड कारपेट गांव बोदरली से करीब 10 किमी आगे तक बिछाया जाएगा। साथ ही यात्रा के मार्ग में विशाल रंगोली बनाई जाएंगी।

Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 नवंबर 2022)

0

Rashifal (Horoscope) 16 November 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 नवंबर 2022 को बुधवार है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ निर्णय को लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। आपके मित्र आपकी कुछ संतान से संबंधित समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जाग सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं आज रंग लाएगी,जिनसे वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज अत्यधिक लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। करियर को लेकर यदि आप कुछ असमंजस में चल रहे थे,तो आज आपको उसके लिए कोई नया रास्ता मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। दूरसंचार के साधनों में आज वृद्धि होगी। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और आपको आज शीघ्रता में भावुकता में किसी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकती हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। मित्रों के साथ जुड़कर आज आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बटाएंगे। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा। आज आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कामकाज ढूंढ रहे लोग आज अपने काम पर फोकस रखें,तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा,जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।
विज्ञापन

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज बिजनेस कर रहे लोगों की दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा और आपके स्वास्थ्य में सुधार होने से आपके व्यक्तित्त्व में भी निखार आएगा,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत पर पूरा ध्यान देंगे,जिससे आप अपने भविष्य के लिए भी कोई धन संचय कर पाएंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको काफी हद तक मुक्ति मिलेगी,क्योंकि आप किसी फैसले में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं,लेकिन आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा। व्यवसाय में आप किसी पर आंख आंख मूंदकर भरोसा ना करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज यदि किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी बरतें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें,नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपका कोई मित्र आपसे अपनी किसी समस्या का समाधान मांगने आ सकता है। आप माता-पिता के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्या को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए निवेश के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों के सामने अपनी बात विनम्रतापूर्वक रखनी होगी,तभी वह उनकी बात मान सकते हैं। आपको अपने व्यय को नियंत्रण में रखना होगा तभी आप अपने बजट पर चल पाएंगे। संतान द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं,जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को मौका मिल सकता है। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको शान शौकत के चक्कर में अपना धन व्यय करने से बचना होगा। आप किसी कानूनी मामले में सतर्क रहें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की योजना बना सकते हैं,लेकिन आपकी वह योजना सफल नहीं होगी। आप आज अपने कुछ पुराने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी मित्र से कोई वादा किया,तो आज आपको उसे पूरा करना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से खुशियां रहेंगी। लेकिन जो लोग राजनीति में कार्यरत है,उन्हें किसी नए काम में किसी बड़े नेता से पूछकर ही हाथ आजमाना होगा। विद्यार्थी अपनी किसी परीक्षा के परिणाम के आने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा,क्योंकि उन्हें अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से लाभ तो होगा,लेकिन आप सोच विचार में काफी समय व्यतीत कर देंगे। आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने को मिल सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत मिल सकती है। आपको घर परिवार में किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा,लेकिन वहां सत्य का साथ दें तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान की शिक्षा से संबंधित समस्या का समाधान खोज सकते हैं। आपकी कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे और धार्मिक कार्यों में पूरी आस्था व विश्वास दिखाएंगे। आप परिवार में सभी को एक साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है,क्योंकि आपके कोई मन की इच्छा पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति से उलझनें से बचना होगा। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और विद्यार्थी उच्च शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो समस्या आ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम को करने से बचें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप कुछ व्यक्तिगत मामलों में सहजता बनाए रखें। आप किसी कानूनी कार्य में बाधा ना डालें,नहीं तो आपको समस्या होगी। आपकी अपने कुछ परिजनों से नजदीकियां बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आज आप धैर्य रखकर किसी मामले को सुलझाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने में अपनी कुछ शर्ते भी रखनी होंगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होने का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कुछ योजनाएं आपको परेशान करेंगी,लेकिन आप उन्हें फिर से शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने घर के बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप किसी से धन उधार लेने से बचे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन ना होने के कारण भविष्य के लिए धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से उन्हें कोई धन संबंधित सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।

Video : बागेश्वर सरकार के दरबार में मची भगदड़, एक महिला की मौत

0

बागेश्वर सरकार के दरबार में मची भगदड़, एक महिला की मौत : भिंड दंदरौआ धाम में बागेश्वर सरकार के लगाए गए कथा दरबार में बड़ा हादसा हो गया है। मुरैना से दंदरौआ सरकार के दर्शन को पहुंची एक महिला की बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन को उमड़ी भीड़ में कुचलने की वजह से मौत हो गई है। इस घटना में 4 से 5 लोग घायल हो गए हैं। मृतक महिला के परिजनों ने प्रशासन पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। दंदरौआ धाम में चल रही है हनुमान कथा इन दिनों भिंड के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा हुआ है। वे यहां हनुमान कथा कर रहे हैं, जिसके चलते प्रतिदिन 3 से 5 लाख लोगों की भीड़ जुट रही है। लाखों खर्च होने के बाद भी प्रशासनिक अव्यवस्था का नतीजा हादसे के रूप में देखने का मिला है, जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई है।

दंदरौआ धाम में बेकाबू हुई भीड़

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रति मंगलवार को दंदरौआ सरकार के दर्शन को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दंदरौआ धाम पहुंचते हैं। ऊपर से इन दिनों बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा का आयोजन भी चल रहा है। इसकी वजह से बेकाबू भीड़ दंदरौआ धाम पर टूट रही है। मंगलवार को मुरैना की रहने वाली कृष्ण बंसल अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम पहुंची थीं लेकिन मंदिर के गेट पर बेकाबू भीड़ ने उन्हें पैरो तले रौंद दिया। इस वजह से उनकी मौत हो गई।

मंदिर गेट पर भीड़ की वजह से महिला गिरी

महिला के शव के साथ मेहगांव अस्पताल पहुंचे बेटे ने बताया कि वह अपनी मां कृष्णा बंसल और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ दंदरौआ सरकार के दर्शन के लिए आए थे। मंदिर गेट पर अचानक उनकी माता भीड़ में गिर पड़ीं और उनका वजन अधिक होने की वजह से वह उठ नहीं पाईं। ऐसे में उनकी मदद करने की जगह बेकाबू भीड़ उनके ऊपर से निकलती चली गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

महिला के बेटे ने कही ये बात

पीड़ित बेटे ने यह भी बताया कि इस हादसे के पीछे प्रशासन की अव्यवस्था है। वह ना तो भीड़ को कंट्रोल कर पा रहे हैं और ना ही डॉक्टर या स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाए हैं। भीड़ इतनी बेकाबू थी कि मां गिरने पर काफी समय तक उठ नहीं पाईं और कई लोग इस भीड़ में कुचल गए। इसमें से 2-3 को तो उन्होंने खुद बचाया। एक घायल श्रद्धालु को भिंड भेजा गया है और बाकी घायलों को मामूली चोटें है।

एक्टर्स से करवाए रेप, करवाई जानवरों की हत्या; दुनिया की सबसे वीभत्स फिल्म – कैनिबल होलोकॉस्ट

0

कैनिबल होलोकॉस्ट (नरभक्षियों का प्रलय) – : हर रोज कई फिल्में पर्दे पर उतरती हैं। हर फिल्म दर्शकों के जेहन पर एक अलग छाप छोड़ती है। आज के समय पर आप फिल्मों में खून, हिंसा, मारा-धाड़ देखने के बेशक आदि हो चुके हैं, लेकिन कुछ फिल्म इसकी हद पार कर देती हैं। ये दुनिया की सबसे वीभत्स, हिंसक और सबसे ज्यादा न्यूडिटी वाली फिल्म मानी जाती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि आज भी 50 देशों में ये फिल्म बैन है।

cannibal holocaust

ये है 1980 में बनी इटालियन फिल्म कैनिबल होलोकॉस्ट। आप ने नाम सुना होगा, कुछ ने देखी भी होगी, लेकिन इस फिल्म के बनने से लेकर सिनेमाघरों में आने तक का जो सफर है, वो सिहरन पैदा करने वाला है। इस फिल्म में हिंसा वाले सीन रियल लगें इसके लिए डायरेक्टर ने एक्टर्स से कैमरे के सामने जानवरों की हत्या करवाई। रेप सीन भी रियल लगें, इसके लिए सच में रेप करवाए। यह अपने जमाने की सबसे विवादित फिल्म भी थी। फिल्म का निर्देशन रगेरो डिओडाटो ने किया था और इसमें रॉबर्ट केरमैन, गेब्रियल योर्के, ल्यूका जॉर्जियो बर्बरेस्ची, फ्रांसेस्का सियार्डी जैसे स्टार्स की अहम भूमिका थी।

जब फिल्म रिलीज हुई तो 10वें दिन ही बैन हो गई। इसकी सारी रीलें जब्त कर ली गईं। साल 1981 में इस फिल्म को फ्रांस में रिलीज किया गया। फोटो मैगजीन ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर प्रिंट करते हुए दावा किया कि फिल्म में जितने भी एक्टर्स के मर्डर सीन हैं वो सारे असली हैं। फिल्म को रियल बनाने के लिए डायरेक्टर ने अपने ही एक्टर्स का कत्ल करवा दिया। पब्लिकेशन के फोटो आर्टिकल के आधार पर डायरेक्टर के खिलाफ कई एक्टर्स के मर्डर का केस हुआ, गिरफ्तारी हुई और केस भी चला, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के बाद से वो एक्टर्स भी गायब थे। सुनवाई के दौरान डायरेक्टर रगेरो ने अपने सभी एक्टर्स को सबूत के तौर पर पेश किया, जिनकी हत्या के आरोप में उन पर केस हुआ था। दरअसल प्रमोशनल स्ट्रैटजी के तहत ही डायरेक्टर ने अपने सभी एक्टर्स को दुनिया की नजरों से छिपकर रहने को कहा था। सभी एक्टर्स ने डायरेक्टर के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

फिल्म की कहानी और बजट

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये जंगलों में बसे आदिवासियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की वीभत्सता उसके नाम और सब्जेक्ट में ही है फिल्म के टाइटल का हिंदी मतलब है नरभक्षियों का प्रलय। डायरेक्टर इस फिल्म को जिंदा करने चाहते थे, लेकिन उस दौर में VFX नहीं होते थे, जिसके चलते यह तभी कर पाना मुमकिन था जब इन्हें असल में किया जाए। ऐसे में डायरेक्टर ने ठाना कि फिल्म में असली में रेप सीन किया जाएगा। बताया जाता है कि रगेरो डिओडाटो की मनमानी ऐसी थी कि एक्टर्स को इसका बेहद खामियाजा भुगतना पड़ा।

बताया जाता है कि फिल्म का निर्माण महज 1 लाख डॉलर में हुआ था और इसका कलेक्शन 200 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। फिल्म ने 10 दिन में ही 20 मिलियन डॉलर की कमाई कर डाली। इसकी लाइफटाइम कमाई 200 मिलियन डॉलर रही। ये अपनी लागत के मुकाबले 2000 गुना कमाई करने वाली सफलतम फिल्म मानी गई।

z6

शूटिंग शुरू होने से पहले ही आईं अड़चनें

फिल्म में पहले अमेरिकन एक्टर पिरकानेन के दोस्त को कास्ट किया गया था, लेकिन अमेजन के जंगलों में शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उसने फिल्म करने से इनकार कर दिया। हड़बड़ी में टीम ने स्टेज एक्टर कार्ल गेब्रिएल को कास्ट किया, क्योंकि महीनों की मेहनत से तैयार किए गए बूट और कॉस्ट्यूम का साइज उन्हें फिट आ रहा था। 4 जून 1979 को फिल्म की शूटिंग अमेजन के जंगलों और रोम में शुरू हुई। डायरेक्टर रगेरो डिओडाटो को बिना VFX के हिंसक मर्डर के ऐसे सीन शूट करने थे, जो असली लगें। उन्होंने इटालियन डायरेक्टर रॉबर्ट रोजेलिनी से ट्रेनिंग ली, जो इस तरह के सीन अपनी पिछली फिल्म अलटाइम ग्रिडा डाल्ला सवाना में इस्तेमाल कर चुके थे।

एक्टर की मर्जी के खिलाफ उनके हाथों करवाई जानवरों की हत्या

z4

शूटिंग के दौरान कास्ट के कई सदस्य फिल्म में न्यूडिटी, सेक्स, ग्राफिक कंटेंट और जानवरों को असल में मारने से असहज थे। एक्टर कार्ल ने शूटिंग के दौरान कहा था कि इस तरह के क्रुएलिटी लेवल से मैं अनजान था। कार्ल को एक सीन में सूअर को बेरहमी से मारना था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आखिरकार डायरेक्टर ने उनसे जबरदस्ती इस सीन की शूटिंग करवाई। जब सीन शूट हुआ तो कार्ल को एक मोनोलॉग बोलना था। वो बेहद इमोशनल हो गए, लेकिन उन्हें भावनाएं काबू करनी पड़ीं, क्योंकि रीटेक के लिए सेट पर दूसरा सूअर मौजूद नहीं था।

सीन इतने वीभत्स की शूटिंग में सेट पर मौजूद लोगों ने कर दी उल्टी

z3

एक्टर के हाथों जानवरों का कत्ल करने वाले सीन इतने वॉयलेंट और क्रूर थे कि शूटिंग के दौरान ही सेट पर मौजूद कई लोगों ने उल्टी कर दी। सबसे ज्यादा बेरहमी से स्क्विरल बंदर को मारा गया था। शूटिंग का आलम ये था कि एक्टर्स सेट पर ही उल्टियां करते, कुछ डिप्रेशन में चले गए, एक एक्टर ने रेप सीन शूट करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया, क्योंकि उसे खुद से ही नफरत हो गई थी, लेकिन परफेक्शन की सनक डायरेक्टर पर इस कदर हावी थी कि उसने ऐसी किसी भी बात का असर फिल्म की शूटिंग पर नहीं पड़ने दिया।

रेप और सेक्स सीन को असल में फिल्माया गया

z2

डायरेक्टर ने एक्टर्स पर सेक्स सीन शूट करने का दबाव बनाया। सेट पर लोग ज्यादातर तनाव और गुस्से में रहते थे। एक्ट्रेस फ्रांसिस्का सियार्डी ने एक सेक्स सीन के दौरान अपने कपड़े उतारने से इनकार किया तो डायरेक्टर ने उन्हें गुस्से में सेट से बाहर कर दिया। बाहर जाकर भी डायरेक्टर फ्रांसिस्का पर चिल्लाते रहे। आखिरकार उन्हें दबाव में बिना कपड़ों के ही शूटिंग करनी पड़ी।

सीन असल दिखाने क्रू को जलती झोपड़ी में बंद रखा

एक सीन में ट्राइबल को झोपड़ी में रखकर आग लगाई गई थी। डायरेक्टर रगेरो का पागलपन ऐसा था कि उन्होंने असल में एक्टर्स को जलती हुई झोपड़ी में काफी देर तक रहने का दबाव बनाया, जबकि आग की लपटें तेज थीं और झोपड़ी लगातार आग में जलते हुए टूट कर गिर रही थी। इस खतरनाक सीन को फिल्माए जाने के बावजूद डायरेक्टर ने क्रू मेंबर्स को उनकी पेमेंट नहीं दी।

शूटिंग का इतना बुरा असर, एक्टर को खुद से नफरत हो गई

z1

एक लोकल लड़की के साथ रेप सीन फिल्माने के दौरान एक्टर कार्ल बुरी तरह प्रभावित हुए। सीन में कार्ल अपने साथी के साथ एक ट्राइबल लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाते हैं और उसे टॉर्चर करते हैं। इस सीन की शूटिंग के बाद वो सेट पर अमूमन डिस्टर्ब रहने लगे थे। उन्हें खुद से नफरत सी हो गई। शूटिंग का कार्ल पर इतना बुरा असर पड़ा कि उन्होंने न्यूयॉर्क जाकर अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। जब उन्हें डॉलर के बजाय कोलंबियन करेंसी में पेमेंट हुई तो नाराज होकर उन्होंने आगे की शूटिंग करने से भी इनकार कर दिया।

डिस्क्लेमर- कैनिबल होलोकॉस्ट फिल्म की ये स्टोरी महज जानकारी देने के लक्ष्य से लिखी गई है। प्रदेश लाइव किसी भी तरह से हिंसक कंटेंट, न्यूडिटी या बैन कंटेंट का समर्थन नहीं करता है।

OMG! उधारी चुकाने की बात पर गुस्साएं युवक ने महिला पर फेंका खौलता तेल, 50% झुलसी पीड़िता…

0

OMG! : दुर्ग के पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकानदार ने एक गुंडे से उधार मांगा तो उसने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को तो जेल भेज दिया, लेकिन महिला की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरीबी के अभाव में 50 प्रतिशत झुलस जाने के बाद भी महिला घर पर संक्रमण के बीच इलाज कराने को मजबूर है।

महिला का नाम ललिता साहू (50 साल) है। वह दुर्ग को पोटिया क्षेत्र में रहती है और वहीं चाय और नाश्ते का ठेला लगाती है। दुर्ग का मोहम्मद इरफान उस क्षेत्र का गुंडा बताया जा रहा है। उसने महिला के ठेले से समोसा चाय उधारी में लिया था। कई महीने का उधार हो जाने पर महिला ने इरफान को 7 हजार रुपए उधारी हो जाने की बात कही।

महिला ने सात हजार नहीं तो कम से कम 5 हजार रुपए देने की बात कही, तभी वह आगे उधारी दे पाएगी। इस बात को सुनकर इरफान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उस समय महिला कड़ाही में तेल चढ़ाकर समोसा निकाल रही थी। इरफान ने सीधे कड़ाही का गर्म तेल उठाया और महिला के ऊपर डाल दिया। खौलता हुआ तेल चेहरे से लेकर पूरे शरीर में पड़ा। इससे ललिता साहू बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां चार दिन इलाज कराने के बाद बिल नहीं दे पाने कारण महिला घर पर अपना इलाज करा रही है।

Crime 10

सजा दिलाने की मांग

ललिता साहू का कहना है कि सिर्फ उधारी मांगने पर जो व्यक्ति खौलता तेल डालकर उसकी जान लेने की सोच सकता है वह समाज के लिए काफी घातक है। वह आदतन आरोपी भी है। ऐसे युवक को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे महिला को शासन से कुछ लाभ भी मिल जाएगा।

Population : सावधान ! दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म

0

Population : सावधान ! दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म : दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे ने जन्म ले लिया है। जनसंख्या को रियल टाइम ट्रैक करने वाली साइट https://www.worldometers.info/ के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर इस बच्चे ने जन्म लिया। दुनिया की आबादी को लेकर ईसा के जन्म के समय के बाद से डेटा उपलब्ध है। यानी दो हजार साल से ज्यादा के समय में आबादी की बढ़ोतरी को हम देख सकते हैं। आबादी में बढ़ोतरी के इस आंकड़े में जो खास बात है, वो ये कि दुनिया की आबादी में 200 करोड़ की बढ़ोतरी पिछले 24 साल में ही हो गई है। 1998 में दुनिया की आबादी 600 करोड़ थी, जो 2010 में बढ़कर 700 करोड़ हो गई। अगले 12 साल यानी 2022 में आबादी में फिर 100 करोड़ का इजाफा हुआ और 15 अक्टूबर 2022 को दुनिया में 800 करोड़वें बच्चे का जन्म हुआ। फिलहाल 46 देशों की आबादी सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिनमें से 32 देश सब सहारा अफ्रीका के हैं।

धरती पर अगले 18 साल में 850 करोड़ इंसान बढ़ेंगे

ये आंकड़े साफ करते हैं कि ईसा के जन्म के समय दुनिया की आबादी 20 करोड़ के करीब थी। इसे 100 करोड़ तक पहुंचने में करीब 1800 साल लगे। इसके बाद यानी 100 करोड़ से 200 करोड़ तक पहुचने में दुनिया को 130 साल ही लगे। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं सुधरीं तो 30 साल में दुनिया की आबादी 200 करोड़ से 300 करोड़ हो गई। ओद्यौगिक क्रांति के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हुआ। नतीजे के तौर पर जन्म लेने वाले बच्चों और डिलीवरी के समय मरने वाली महिलाओं की संख्या में कमी आई। इसके साथ ही आबादी में बढ़ोतरी तेज होती गई। अगले 30 साल में दुनिया की आबादी 200 करोड़ से 300 करोड़ हो गई, तो वहीं केवल 14 साल में आबादी 300 करोड़ से 400 करोड़ पहुंच गई।

Population 1

ताजा ट्रेंड देखें तो केवल 12 साल में धरती पर मौजूद इंसानों की संख्या 700 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ हो गई। UN के अनुमान के मुताबिक, 2030 तक दुनिया की आबादी बढ़कर 850 करोड़ तक पहुंच सकती है। हालांकि, UN ने यह भी कहा है कि 1950 के बाद से पहली बार 2020 में जनसंख्या बढ़ोतरी की दर में एक फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

28 साल बाद दुनिया की 50% आबादी 8 देशों में होगी

आबादी पर UN की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक आबादी में से आधे से ज्यादा हिस्सा केवल आठ देशों में होगा। इनमें भारत समेत पाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, कांगो, नाइजीरिया, तंजानिया​ और ​​​​​​इथियोपिया शामिल हैं। UN ने 61 ऐसे देशों का अनुमान भी लगाया है जिनकी आबादी 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा देश यूरोप के होंगे।

भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो सकती है

विश्व जनसंख्या दिवस पर UN ने 11 जुलाई 2022 को आबादी का जो अनुमान जारी किया था, उसमें कहा गया था कि कि 2023 तक भारत की जनसंख्या चीन की आबादी से ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही भारत दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलेशन वाला देश बन जाएगा। फिलहाल चीन की आबादी 1.426 अरब है और भारत की आबादी 1.412 अरब है। माना जा रहा है कि 2023 में भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.429 अरब होने वाली है। साथ ही 2050 तक यह आंकड़ा 1.668 अरब तक पहुंच जाएगा। सदी के मध्य में चीन की आबादी घटकर 1.317 अरब होने का अनुमान है।

दुनिया में युवाओं के मुकाबले महिलाएं-बुजुर्ग बढ़ेंगे

UN की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल दुनिया में 50.3% पुरुष और 49.7% महिलाएं हैं, लेकिन 2050 तक दोनों की ही संख्या बराबर हो जाएगी। इसके अलावा, अभी वैश्विक जनसंख्या में 65 की उम्र या उससे ज्यादा के लोगों की हिस्सेदारी 10% है। यह 2022 से 2030 के बीच बढ़कर 12% और 2050 तक 16% हो जाएगी। इस दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में हर 4 में से एक व्यक्ति की उम्र 65 साल से ज्यादा होगी।

सोर्स: https://www.worldometers.info/world-population

Diabetes : डायबिटीज मरीज रोजाना करें ये 5 योगासन, कंट्रोल रहता है शुगर लेवल…

0

Diabetes : आजकल लोगों की खराब जीवनशैली, शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, मोटापा और खान-पान की गलत आदतों की वजह से ज्यादातर लोग मधुमेह या डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। आज के समय में देश की एक बड़ी आबादी इस रोग की चपेट में है। शरीर में पेंक्रियाज जब इंसुलिन का उत्पादन बंद कर देता है तो व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है और वो डायबिटीज का शिकार हो जाता है। अगर आप भी डायबिटीज के रोगी हैं तो अपने रूटीन में ये 3 योगासन जरूर शामिल करें।

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए असरदार योगासन

हलासन: हलासन करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेटें अपने हाथों को साइड में रखते हुए धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं अपने पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर लाना जारी रखें। अपने पैरों को अपने सिर के ऊपर ले जाए और अपने पैर की उंगलियों को सिर के ऊपर जमीन पर रखें। इस स्थिति के दौरान आपकी पीठ को भी फर्श से ऊपर उठाना चाहिए। इस स्थिति को 15-20 सेकंड के लिए होल्ड करके शरीर को रिलीज करें। इस प्रकिया को कुछ देर बार दोबारा करें।

सावधानी: ऐसी महिलाएं जो गर्भवती हैं या डायरिया, हाई बीपी या कमर दर्द से पीड़ित लोग इस आसन को ना करें। इसके अलावा आसन करते समय अपनी गर्दन पर दबाव बिल्कुल ना बनाएं।

सेतुबंधासन: सेतुबंधासन करने के लिए अपने हाथों को अपने हाथों से छत का सामना करते हुए जमीन पर लेट जाएं। धीरे-धीरे अपने कूल्हों को जमीन से ऊपर उठाएं। इस बिंदु पर फर्श को छूने वाली एकमात्र चीज आपका ऊपरी धड़, सिर, हाथ और पैर होना चाहिए। इस स्थिति को 10 सेकंड के लिए रखें और 4-5 दोहराएं।

सावधानी: अगर हाल ही में आपकी किसी तरह सर्जरी हुई है तो इस आसन को बिल्कुल ना करें। साथ ही कमर दर्द और स्पाइनल प्रॉब्लम में भी यह आसन करने से बचें।

भुजंगासन: फर्श पर लेट जाएं और चेहरा जमीन की ओर रखें। अब अपनी हथेलियों को अपनी तरफ रखते हुए धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर उठाएं। इस बिंदु पर केवल शरीर के हिस्से जमीन को छूते हुए आपकी हथेलियां और निचले शरीर को 30 सेकंड के लिए इस स्थिति में रखें और छोड़ें दिन में 3-4 बार दोहराएं।

धनुरासन : आर्ट ऑफ लिविंग के मुताबिक, धनुरासन पैंक्रियाज को सक्रिय कर देता है शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले इंसुलिन हॉर्मोन पैंक्रियाज ही उत्पादित करता है इसके अलावा धनुरासन पेट के सभी अंगों को मजबूत बनाने के साथ तनाव से भी राहत देता है

कपालभाति प्राणायाम : कपालभाति प्राणायाम मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह आपके शरीर की तंत्र-तंत्रिकाओं और दिमाग की नसों को मजबूती देता है इसी के साथ शरीर में ऊर्जा भी देता है कपालभाति प्राणायाम शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करने के साथ मन को भी शांत करता है

पश्चिमोत्तानासन : हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए पश्चिमोत्तानासन भी करना चाहिए यह आसन भी पेट के सभी अंगों को सक्रिय करता है जिससे इंसुलिन उत्पादित करने वाले पैंक्रियाज पर भी असर पड़ता है मधुमेह में फायदेमंद यह योगासन मन की शांति और जीवन ऊर्जा बढ़ाने में भी फायदेमंद है

हाई शुगर कम करने के लिए शवासन : शवासन काफी आसान योगासन है, जिसे कोई भी मधुमेह रोगी कर सकता है शवासन में ध्यान लगाने की जरूरत होती है जो कि शरीर को विश्राम देने के साथ मन शांत करता है और ऊर्जा का संचार करता है

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group