Home Blog Page 5625

Urfi Javed: हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी सुधर जा.. वरना.., बिफरी Urfi ने दिया करारा जवाब…

0

Urfi Javed: उर्फी जावेद को हिंदुस्तानी भाऊ की धमकी के बाद बिफरी, दिया करारा जवाब : टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उर्फी जावेद अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वो अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। उर्फी जावेद को अपने आउटफिट्स की वजह से बहुत कुछ सुनना पड़ता है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जाता है। हालांकि उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। वह उल्टा सुनाने वाले को झाड़ देती हैं। उर्फी अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। उनको हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर धमकी दी तो उर्फी ने उनको अच्छे से सुना दिया।

दरअसल, बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और उसमें उर्फी के कपड़ों का जिक्र किया। वह वीडियो में कहते हैं- ये वीडियो उर्फी के लिए है, जो आज खुद को बहुत बड़ी फैशन डिजाइनर समझ रही है। बेटा, ये जो बाहर तू कपड़े के नाम पर कुछ भी पहन कर निकल रही है, ये हिंदुस्तान का रिवाज नहीं है। संस्कृति नहीं है। तेरी वजह से बहन-बेटियों को गलत मैसेज जा रहा है तो सुधर जा। वरना मैं सुधार दूंगा। एक भाई के नाते बोल रहा हूं सुधर जा।

urfi 24

हिंदुस्तानी भाऊ को उर्फी जावेद ने दिया जवाब

अब इस वीडियो के स्क्रीनशॉट के साथ-साथ उर्फी ने हिंदुस्तानी भाऊ का एक और वीडियो शेयर किया। साथ ही एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया। उर्फी ने पहले पोस्ट में लिखा- तीन महीने पहले इन्हें मेरे कपड़ों से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन अब मैंने इनको मीडिया अटेंशन देने से मना किया तो अब इनको अचानक से मेरे कपड़ों से दिक्कत होने लगी।

उर्फी जावेद ने हिंदुस्तानी भाऊ को सुनाया

उर्फी ने आगे कहा कि ये मामला अब खत्म हो चुका है। फैसला ये आया है कि ये आदमी पब्लिसिटी का भूखा है। इसलिए वह उसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वह अपने तीसरे पोस्ट में लिखती हैं- आप ये दोगलापन देख रहे हैं? पहले इसने मेरे से दोस्ती करने की कोशिश की। जब मैंने मना कर दिया तो इसने मेरे खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। वह बस अपना पर्सनल एजेंडा पूरा करना चाहते हैं। अभी तक हम महिलाओं को उनके साथ जो होता है उसके लिए उन्हीं को ब्लेम करते हैं न कि पुरुषों को। हम सभी इससे सफर करेंगे। बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ को अब सभी लताड़ रहे हैं और उर्फी जावेद का सपोर्ट कर रहे हैं।

Weather : दक्षिण भारत में बारिश, उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड…

0

देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में जहां बारिश हो रही है वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढ़क रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।

इसका देश के कई राज्यों में असर देखने को मिलेगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है। बिहार और यूपी में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम ठिठुरन होने लगी है। 

सोमवार को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा और चारों धामों, बदरी-केदार और गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में जहां दिनभर रुक रुककर बर्फबारी हुई वहीं बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। केदारनाथ से एक किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में आधा फीट बर्फ जमी। 

धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अधिकांश तीर्थयात्रियों ने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्र में दोपहर में बूंदाबांदी होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई।

Bhumi Pednekar की लेटेस्ट तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश

0

हसीन अदाकारा भूमि पेडणेकर लाखों दिलों की धड़कन हैं। एक्टिंग के साथ अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पहली फिल्म से लेकर अब तक उन्होंने अपने लुक्स में काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं, जो लोगों को पसंद भी आया है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल लुक्स को साझा करती रहती हैं। इस बार भी भूमि ने लेटेस्ट लुक्स की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। यह तारीफ इसलिए भी हो रही है क्योंकि भूमि ने अपना मेकअप खुद से किया है।

भूमि ने खुद किया अपना मेकअप

चाहे कोई भी एक्टर हो या एक्ट्रेस, आउटडोर शूटिंग के लिए प्रोफेशनल मेकअप करना ही होता है। इसके लिए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट होते हैं, जो एक्टर्स की खूबसूरती को बखूबी बाहर लेकर आते हैं। लेकिन भूमि ने अपने टैलेंट का भरपूर फायदा उठाते हुए इस शूट में अपनी स्किल्स को सबके सामने रखा। भूमि ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें यह भी बताया है कि उन्होंने अपना मेकअप खुद किया है।

भूमि ने इन तस्वीरों में आइस ब्लू कलर की चमचमाती ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस की इंडियन ड्रेस को मॉर्डन लुक भी दिया गया है। टाइट फिटिंग फिगर एक्ट्रेस अपने बॉडी शेप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस ड्रेस में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं।

इस तरह किया खुद का मेकअप

भूमि ने ब्राउन कलर की ग्लौसी लिपस्टिक लगाई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आंखों पर विंग्ड आईलाइनर लगाया है। आंखों के मेकअप को कंप्लीट लुक देने के लिए भूमि ने काजल का भी इस्तेमाल किया है। चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए ब्रॉंजर और हाइलाइटर का यूज किया है। ज्वेलरी के नाम पर हाथों में ब्रेसलेट और कानों में इयररिंग्स पहनी हैं।

Richa Chadha इंटरनेशनल डेब्यू के लिए हैं तैयार

0

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अक्टूबर में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली फजल से शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों की स्क्रिप्ट फाइनल करना भी शुरू कर दिया है। शादी के बाद ऋचा चड्ढा फिर से फिल्मी दुनिया में लौट रही हैं, लेकिन इस बार शुरुआत सिर्फ बॉलीवुड से नहीं, बल्कि हॉलीवुड की फिल्म से भी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा चड्ढा इंटरनेशनल सिनेमा में अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए तैयार हैं। एकट्रेस ब्रिटिश डायरेक्टर की फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करेंगी।

पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर उत्साहित

ऋचा चड्ढा अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन हां, मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है और तय किया कि इसके लिए हामी भर दूं। कहानी बहुत अच्छी है और मुझे मेरा कैरेक्टर पसंद आया। यह देख कर बहुत अच्छा लगता है कि इंडियन एक्टर्स के लिए इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स में इंडियन एक्टर्स के लिए महत्वपूर्ण किरदार लिखे जाते हैं।'

बता दें कि इससे पहले ऋचा ने 'लव सोनिया' में एक्टिंग की थी, जिसका प्रोडक्शन डेविड वोमार्क ने किया था। फिल्म का निर्देशन इंडियन डायरेक्टर तबरेज नूरान ने किया था। यह ऋचा की पहली इंटरनेशनल फिल्म होगी, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखेंगी।

ऋचा चड्ढा ने 'मसान', 'फुक्रे' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इंडस्ट्री में लंबा सफर तय कर चुकी यह एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसका निर्देशक शुचि तलाटी कर रही हैं।यह फिल्म 16 साल की लड़की और मां के साथ उसकी बॉन्डिंग पर आधारित है। मूवी की शूटिंग देहरादून, उत्तराखंड, मसूरी में पूरी की जा रही है।

Samsung Galaxy F23 5G Smartphone पर तगड़ा डिस्काउंट, Flipkart सेल में मिल रहा सिर्फ 699 रुपये में!

0

Samsung Galaxy F23 5G Smartphone : लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन जो आपको सिर्फ 699 रूपए में मिल सकता है जबकि इसकी मार्केट में कीमत 23,999 के ऊपर है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब 5G हर तरफ ट्रेंड कर रहा है पुराने महंगे फोन की डिमांड अब कम हो गई है।
ऑनलाइन वेबसाइट Flipkart की सेल में Samsung Galaxy F23 5G Smartphone में जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। फोन में मिलने वाले फीचर शानदार हैं। फुल ऑफर का लाभ उठाने पर ये फोन बहुत ही सस्ता पड़ेगा। फेस्टिवल के बाद अक्सर कंपनियां कई ऑफर निकालती हैं जिससे सेल लगातार चलती रहे फुल एक्सचेंज बोनस मिलने पर यह फोन 699 रुपये में भी आपका हो सकता है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन दिनों Mobile Phones Bonanza Sale लाइव है. इस सेल में आपको स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. सेल के दौरान Oppo, Xiaomi, Vivo, Realme, Motorola,samsung जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स को आप बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते है.

Samsung Galaxy F23 5G की कीमत

samsung के Galaxy F23 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 23,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. इस कीमत में आप इस स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्सन वाले वैरिएंट को खरीद सकते है. हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वैरिएंट के साथ पेश किया है. इसमें आपको तीन कलर ऑप्सन भी मिल रहा है. यहां हम आपको इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्सन वाले स्मार्टफोन के विषय में बता रहें है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को flipkart पर 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है.

Samsung Galaxy F23 5G पर ऑफर

Samsung Galaxy F23 5G 1

flipkart सेल में आपको इस स्मार्टफोन पर पूरे 33 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है. इस डिस्काउंट ऑफर के बाद आपको यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये कीमत में मिल जाता है. इसी के साथ आपको इस स्मार्टफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी दिये जा रहें है. स्पेशल प्राइज में आपको इस स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये का कैश बैक और कूपन भी मिल रहा है. इसके अलावा flipkart सेल में आपको इस फोन पर 15,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. लेकिन आपको बता दें 15,300 रुपये का एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है. यदि आपको इस स्मार्टफोन पर पूरे डिस्काउंट का लाभ प्राप्त हो जाता है तो यह स्मार्टफोन आपको मात्र 699 रुपये कीमत में मिल जाता है.

Samsung Galaxy F23 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F235G में 6.6-इंच की FullHD+TFT स्क्रीन दी गई है. ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 750G प्रोसेसर 4GB/6GB रैम के साथ दिया गया है. ये डिवाइस Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है. इसके साथ 8-मेगापिक्सल का शूटर और एक 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंगके साथ 5000mAh की बैटरी सपोर्ट में मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G के 12 बैंड्स का सपोर्ट, डुअल सिम, USB Type-C, 3.5mm ऑडियो पोर्ट और NFC का सपोर्ट दिया गया है.

धर्म परिवर्तन : MP में 3 नाबालिग हिंदू बच्चों को जबरन बनाया मुसलमान

0

धर्म परिवर्तन : MP के रायसेन जिले में एक शिशु गृह स्थल में 3 नाबालिगों के नाम बदलकर मुस्लिम कर दिए गए. यह आरोप खुद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय प्रियंक कानूनगो ने लगाए हैं. शिशु गृह संचालक द्वारा आधार कार्ड पर भी नाम बदले गए हैं जिस पर अब प्रियंक कानूनगो ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं. बाल आयोग के अध्यक्ष ने शिशु गृह संचालक परवेज के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं. वहीं, बच्चों के परिवार को ढूंढा जा रहा है ताकि उन्हें घर भेजा जा सके.

बच्चों ने बताई पूरी सच्चाई

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से बच्चों का धर्मांतरण कराने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रायजेन के गोहरगंज इलाके में शासकीय अनुदान से चलाए जा रहे एक बाल गृह में तीन बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया गया है. राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस मामले में जब बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता हिंदू थे, लेकिन शिशु गृह में उनका नाम बदलकर मुस्लिम नाम कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके आधार कार्ड भी मुस्लिम नाम से बनवाए गए हैं. 

लॉकडाउन से पहले मां-बाप से बिछड़े थे तीनों भाई-बहन

तीनों बच्चे भाई-बहन हैं, पिता मंडीदीप में किसी फैक्ट्री में गार्ड हैं। आपसी विवाद के बाद मां और पिता साथ नहीं रहते। मां बच्चों को लेकर भोपाल चली गई थी। यहां वह ताजुल मस्जिद के पास किसी मुस्लिम फकीर के साथ भीख मांगने लगी। कोविड में बच्चे मां से बिछुड़ गए। भोपाल की मातृ-छाया संस्था (NGO) को बच्चे लावारिस नजर आए। उन्होंने बच्चों को बाल कल्याण समिति भोपाल के सामने पेश किया। मामला रायसेन जिले का था, इसलिए बाल कल्याण समिति भोपाल ने यह केस रायसेन बाल कल्याण समिति के पास ट्रांसफर कर दिया। बाल कल्याण समिति रायसेन ने इन बच्चों को गोदी शिशु गृह गौहरगंज को तब तक के लिए हवाले कर दिया, जब तक इनके पेरेंट्स नहीं मिल जाते।

शिशु गृह के सभी दस्तावेज जब्त

3bachhe

इस शिशु गृह में 5 बच्चे रहते हैं। इनमें से तीन सगे भाई-बहन हैं। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने शिशु गृह के संचालक को फटकार लगाते हुए शिशु गृह के सभी दस्तावेज जब्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिला बाल विकास विभाग को जांच कर FIR दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

BYD (ATTO 3) Electric SUV : देश में लॉन्च हुई नई Electric SUV, 50 मिनट में होगी फुल चार्ज…

0

BYD (ATTO 3) Electric SUV : चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) (बिल्ड यॉर ड्रीम्स) ने भारत में Atto 3 (एटो 3) इलेक्ट्रिक एसयूवी को 34 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। EV निर्माता को अब तक Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV के लिए लगभग 1,500 बुकिंग मिल चुकी हैं। इस कीमत पर BYD Atto 3 का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai KONA (ह्यूंदै कोना) और MG ZS EV (एमजी जेडएस ईवी) जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। ऐसे में नई BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी महंगी है।

बुकिंग और डिलीवरी

BYD ने पिछले महीने की शुरुआत में Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया था और 11 अक्तूबर से 50,000 रुपये में इसकी बुकिंग शुरू की थी। BYD ने पहले एलान किया था कि Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी। BYD ने भारत की पहली स्पोर्टी बोर्न E-SUV, प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV BYD-ATTO 3 के साथ भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी का कहना है यह “बेहतर जीवन के लिए प्रौद्योगिकीय नवाचार” के अपने ब्रांड मिशन के साथ भारतीय यात्री वाहन बाजार में BYD की आधिकारिक एंट्री है।

Electric SUV 5

रेंज और स्पीड

BYD-ATTO 3 की ARAI द्वारा दावा की गई सिंगल चार्ज रेंज 521 किमी और NEDC द्वारा दावा की गई सिंगल चार्ज रेंज 480 किमी है। अल्ट्रा-सुरक्षित ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) से लैस, BYD-ATTO 3 में 50 मिनट के भीतर 0 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। BYD-ATTO 3 में 60.48 kWh की उच्चतर बैटरी क्षमता और 0-100 किमी प्रति घंटा का एक्सीलरेशन टाइम 7.3 सेकंड में हासिल करने जैसी खासियत है।

Electric SUV 6

बैटरी

BYD-ATTO 3 ब्लेड बैटरी द्वारा संचालित होता है, जो नेल पेनेट्रेशन टेस्ट को पास करता है, जो बैटरियों के लिए उद्योग के सबसे कठोर परीक्षणों में से एक है। एक 46 टन का ट्रक इसके ऊपर से गुजरने के बाद भी बैटरी सकुशल और पूरी तरह से चालू पाई गई जिसमें कोई रिसाव, विरूपण या धुंआ नहीं दिखाई दिया था।

BYD-ATTO 3 एक मोबाइल पॉवर स्टेशन से भी लैस है जो वाहन को एक सुपर मोबाइल पॉवर बैंक में बदलने की अनुमति देता है। यह पॉवर स्टेशन 3.3kw तक की शक्ति का समर्थन करता है, जो उच्च-शक्ति वाले विद्युत उपकरणों की अधिकांश आवश्यकताओं को पूरा करता है।

Electric SUV 4

आकर्षक इंटीरियर

एक स्पोर्टी और पावरफुल एक्सटीरियर और आकर्षक इंटीरियर के साथ, BYD-ATTO 3 में L2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपायलट, 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड, 360° होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम, एनएफसी कार्ड की, व्हीकल टू लोड (VTOL) मोबाइल पॉवर स्टेशन और अन्य प्रमुख कॉन्फिगरेशन हैं जो बाजार में इस कार की प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हैं

Electric SUV

लुक और डिजाइन

BYD-ATTO 3 शार्प लाइन्स और एक मजबूत, स्पोर्टी पोस्चर प्रस्तुत करता है, जो BYD के डिजाइन डायरेक्टर, वोल्फगैंग एगर द्वारा संचालित ड्रैगन फेस 3.0 डिजाइन लैंग्वेज की सुंदरता को और निखारता है। इसका एडवांस्ड, इंटेलीजेंट केबिन खेल और प्रतिस्पर्धा की भावना से डिजाइन किया गया है। जिम और म्यूजिक के इंटीरियर डिजाइन कॉन्सेप्ट से प्रेरित, BYD-ATTO 3 जुनून, ऊर्जा और पावर का प्रदर्शन करता है।

Electric SUV 3

साइज

यह कार इलेक्ट्रिक स्लाइड और एंटी-पिंच सुविधाओं के साथ 1,261 मिमी लंबी और 849 मिमी चौड़ी एक पैनोरमिक सनरूफ से लैस है। यह 360 डिग्री होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम को आधार देने वाली 12.8-इंच की एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड के साथ स्टैण्डर्ड में भी आता है। इस सेगमेंट की कारों में इसका पैनोरमिक सनरूफ और इमेजिंग सिस्टम सबसे बड़ा है।

Electric SUV 7

फीचर्स

BYD-ATTO 3, BYD DiPilot L2 ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम के साथ इंटेलीजेंट ड्राइविंग सिस्टम और मल्टी-सेंसर लेआउट प्रदान करता है। यह 7 एयरबैग, एक मजबूत स्टील बॉडी स्ट्रक्चर और एक सुरक्षा-उन्मुख चेसिस डिज़ाइन से भी लैस है। कार में मोबाइल फोन वायरलेस चार्जिंग, वन-टच इलेक्ट्रिक कंट्रोल टेलगेट, एनएफसी कार्ड की, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट, वॉयस कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी रियर लाइट, मल्टी-कलर ग्रेडिएंट एम्बिएंट लाइटिंग जो संगीत के लय के अनुसार चलती हैं, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, सीएन95 एयर फिल्टर आदि जैसी अन्य विशेषताएं भी हैं।

Electric SUV 2

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

0

भारत जोड़ो यात्रा : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ठीक आठ दिन बाद यानी 20 नवंबर की रात बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। मप्र कांग्रेस कमेटी पूरी ताकत से भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा से मप्र कांग्रेस बड़ी उम्मीद लगाए हुए है। कांग्रेस को इस बात का भरोसा है कि यात्रा से पूरे प्रदेश में उसके पक्ष में चुनावी माहौल बन सकता है। हालांकि यात्रा के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। निमाड़-मालवा अंचल के कुछ बड़े कांग्रेस नेता पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसकी वजह भी है, क्योंकि गत जुलाई में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर कांग्रेस के 19 आदिवासी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान किया था, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था।

Deepak Birla

भाजपा इस कोशिश में है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का दल बदल कराकर भारत जोडो यात्रा को लेकर कांग्रेस के उत्साह को कम किया जाए। कांग्रेस ने उसके नेताओं के पाला बदलने की खबरों को अफवाह बताया है। हालांकि पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को संदिग्ध नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में डेढ़ दशक बाद कांग्रेस को वर्ष 2018 में सत्ता हासिल हुई थी, लेकिन अपनों के ही दलबदल करने से कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी। अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस चुनाव के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए संजीवनी के रूप में देख रही है।

कांग्रेस जता चुकी है उपद्रव की आशंका

ग्वालियर जिले की सीमा पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की भारत जोड़ो यात्रा में फायरिंग की कोशिश की घटना के बाद कांग्रेस आरोप लगा चुकी है कि भाजपा यात्रा में उपद्रव करा सकती है। एक दिन पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने एक साथ बयान जारी कर इसकी आशंका जताई थी। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश के समन्वयक पीसी शर्मा का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ रही है, लेकिन इसमें कोई दम नहीं है, क्योंकि पहले जो लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं, उन गद्दारों का क्या हाल हो रहा है, यह सभी के सामने है। कई दलबदलू कांग्रेस में वापसी के प्रयास कर रहे हैं।

Pandit Pradeep Mishra – पं प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा 12 से 18 दिसंबर बैतूल में

0

Pandit Pradeep Mishra : खचाखच भीड़ के बीच कथा में आने वाले हर व्यक्ति की एक ही आस होती है किसी तरह प्रसिध्द कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा पंडाल में बैठकर कथा सुन सकें। नजारा ऐसा होता है मानो कथा नहीं मेला लगा हो। हालांकि, यह संभव नहीं हो सकता क्योंकि कथा के दूसरे दिन यहां दोगुनी भीड़ उमड़ पड़ती है। इस डर में कि अगले दिन जगह नहीं मिली तो? सुबह होते भीड़ बढ़ने लगती है।

pandit pradeep mishra 4

Pandit Pradeep Mishra – प्रसिध्द कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा मां ताप्ती शिवपुराण समिति बैतूल के बैनर तले आगामी 12 दिसंबर से 18 दिसंबर बैतूल में होने जा रही है। इस संबंध में समिति के संयोजक राजा ठाकुर ने बताया कि किलेदार परिवार और बाथरे परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बालाजीपुरम रोड पर ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास किलेदार गार्डन में यह कथा होगी। राजा ठाकुर ने बताया कि इन सात दिनों की कथा में लाखों शिवभक्त आएंगे। इसके लिए पूरा बैतूल इनकी मेजबानी कर शिवभक्तों के लिए आवास, भोजन, पानी, सफाई, आवागमन, पार्किंग की व्यवस्था करेगा। इन व्यवस्थाओं के लिए भारी संख्या में शिवभक्त स्वमेव संपर्क कर रहे हैं।

एक लोटा जल समस्या का हल

अपने कथा के कार्यक्रमों में पंडित प्रदीप मिश्रा लोगों से कहते हैं एक लोटा जल समस्या का हल। इसके बारे में उन्होंने कहा- शिव बाबा की कृपा होती है जल चढ़ाने से। माता पार्वती भी उन्हें जल चढ़ाती थीं। भगवान गणेश जी भी। भगवान राम जब अयोध्या से निकले और जहां-जहां रुके शिवलिंग बनाए और जल चढ़ाया। जल का महत्व ये है कि हम अपने हृदय भाव भगवान को अर्पित कर रहे हैं। हृदय में शिव का ध्यान करके जल चढ़ाइए और अपनी समस्या भगवान से साझा करिए। हमारे यहां शिव पुराण में कमल गट्‌टे के जल का प्रयोग बताया गया है। इसे शुक्रवार के दिन भगवान शिव पर चढ़ाएं, इससे लक्ष्मी आती है और आरोग्यता रहती है।

कर्म करिए और विश्वास के साथ भगवान शिव की आराधना करें

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- भगवान शिव कर्म करने को कहते हैं। हम अपनी कथा में भी लोगों से यही कहते हैं कि कर्म करिए और विश्वास के साथ भगवान शिव की आराधना करें। भगवान शिव ने अपने पुत्रों को विष्णु की तरह बैकुंठ और रावण को दी गई सोने की लंका नहीं दी। उन्होंने उन्हें भी कर्म करने दिया।

भगवान शिव कोई नशा नहीं करते

विष पीते समय जो बूंदे गिरीं वो भांग धतूरा बनीं, वो सिर्फ शिव के पास रखी होती हैं। उनका सेवन शिव नहीं करते। आजकल युवा नशे की ओर जा रहे हैं। आज के पोस्टर्स भगवान शिव को गांजा पीते या चिलम के साथ दिखाया जाता है। स्वयं माता पार्वती ने शिव जी से पूछा था आप किस नशे में रहते हैं तो उन्होंने कहा – राम नाम का नशा है।

BIKE TYRE : बाइक में चौड़े टायर लगवाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान…

0

BIKE TYRE : आजकल युवाओं के बीच बाइक मोडिफाई करवाने का क्रेज काफी बढ़ रहा है। सभी अपनी बाइक को अन्य बाइक्स के मुकाबले अलग दिखाने की कोशिश में कई काम करवाते हैं। बाइकर्स हों या कॉलेज गोइंग लड़के सभी बाइक का पिछला पहिया निकालकर उसकी जगह मोटा और चौड़ा पहिया लगा रहे हैं। हालांकि इन लोगों को इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं होती कि ऐसा करने का उनकी बाइक की हेल्थ पर कैसा असर पड़ेगा। बस वो तो खुद को कूल दिखाने के लिए बाइक में चेंज कराते हैं। अगर आप भी अपनी फेवरेट बाइक को कस्टमाइज कराने की सोच रहे हैं तो पहले जान लिजिये बाइक में चौड़े टायर लगवाने के क्या फायदे हैं और इससे क्या नुकसान होते हैं। क्योंकि तब आपको पता चलेगा कि ऐसा कराने से क्या होगा।

चौड़े टायर के फायदे

सामान्य बाइक्स में कंपनी की ओर से पतले टायर दिए जाते हैं। लेकिन अगर आफ्टर मार्केट टायर बदलवाए जाते हैं और बाइक में चौड़े टायर लगवाए जाते हैं तो इससे गाड़ी का लुक तो स्पोर्टी हो जाता है और इसका सबसे ज्यादा फायदा बाइक चलाने के दौरान मिलने वाली ग्रिप में होता है। चौड़े टायर्स से बाइक को पतले टायर के मुकाबले ज्यादा और बेहतर ग्रिप मिलती है। इससे सड़क पर बाइक चलाते समय मोड़ने, अचानक रूकने और तेज स्पीड में चलाने के दौरान फायदा मिलता है।

Bike 2

चौड़े टायर के नुकसान

चौड़े टायर को सामान्य बाइक में लगवाने के फायदे के साथ ही नुकसान भी होते हैं। चौड़े टायर होने के कारण बाइक की माइलेज पर असर नेगेटिव पड़ता है। स्पेशली अगर आपकी बाइक 100 सीसी की है तो क्योंकि इस बाइक को ऐसे टायर्स को खींचने में ज्यादा फोर्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाता है। जबकि पतले टायर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। एक्सपर्ट्स भी चौड़े टायर न लगाने की सलाह देते हैं।

Bike 4

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाइक एक्सपर्ट्स का कहना है कि 100 सीसी से 125 सीसी की बाइक्स में कंपनी की ओर से आमतौर पर पतले टायर दिए जाते हैं। वहीं 150 और उससे ऊपर के इंजन वाली बाइक्स में चौड़े टायर मिलते हैं। ऐसे में कंपनी की ओर से बाइक की क्षमता और वजन को नापकर ही टायर लगाए जाते हैं। लेकिन अगर आप बाजार से टायर बदलवाते हैं तो इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इसलिए बाइक की बनावट के मुताबिक कंपनी की ओर से मिलने वाले टायर ही बाइक के लिए बेहतर होते हैं। मोडिफाई कराते समय हमेशा ध्यान रखें कि मोडिफिकेशन का आपकी मशीनरी पर कोई असर न पड़े।

ज्यादा ग्रिप के लिए करें ये काम

टायर दो तरह के होते हैं ट्यूबलेस टायर और ट्यूब टायर। कीमत के लिहाज से ट्यूबलेस टायर, ट्यूब टायर से 300-400 रुपये ही महंगा है। अगर आप सिर्फ बेहतर ग्रिप के लिए बाइक में चौड़े टायर लगवाने की सोच रहे हैं तो इसका एक उपाय भी हम आपको बता देते हैं। बेहतर अनुभव के लिए आप बाइक में ट्यूब वाले टायर की जगह ट्यूबलैस टायर लगवा सकते हैं। यह बाइक के साथ आने वाले टायर के जैसे ही होते हैं, लेकिन ट्यूबलैस होने के कारण रोड पर बेहतर ग्रिप और कंट्रोल मिलता है। और अगर टायर पंक्चर हो जाए तो इसमें से हवा धीरे-धीरे निकलती है साथ ही चलती गाड़ी का बैलेंस भी नहीं बिगड़ता। सामान्य टायर के मुकाबले यह थोड़े महंगे होते हैं।

Bike 5

टायर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें-

भारत में बाइक के टायर की कीमत 900 रुपये से शुरू होती है। टायरों के दाम सीजन के हिसाब से कम और ज्यादा होते रहते हैं। टायरों की कीमत में मोलभाव की भी काफी गुंजाइश होती है। टायर हमेशा ऑथराइज्ड डीलर से ही खरीदें और साथ में पक्का बिल जरूर लें, ताकि अगर कोई दिक्कत भी हो टायर को बदलने में सहूलियत रहेगी। टायर खरीदते समय ध्यान रखें कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट ज्यादा पहले की न हो। एक साल से पहले बने टायर हरगिज न खरीदें। इसके अलावा आजकल मार्केट में चीन के बने टायर भी काफी दिख रहे हैं। उनके लुक्स पर न जाएं और वॉरंटी वाले टायर ही खरीदें।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group