Home Blog Page 5626

हरसूद से लापता हुए व्यापारी का शव नर्मदा नदी के बैक वाटर में मिला

0

हरसूद ।   हरसूद के लापता खाद-बीज व्यापारी का शव नर्मदा नदी के बैक वाटर में मिला है। पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन (एनडीआरएफ) की टीम चारखेड़ा में ब्रिज के नीचे नाव से व्यापारी की तलाश करती रही थी। शुक्रवार की रात करीब एक बजे व्यापारी ने एक मोबाइल नंबर पर आखिरी बार बात की थी। यह मोबाइल नंबर किसका है और क्या बातें हुई होगी। इस बारे में पुलिस पता कर रही है। आखिरी बार जिन नंबरों पर बात हुई है। उन तक पहुंचने के लिए पुलिसकर्मियों को रवाना कर दिया गया। रविवार को सुबह करीब छह बजे से हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले और थाना प्रभारी अंतिम पवार आपदा प्रबंधन की टीम के साथ व्यापारी विनीत पुत्र विनोद अग्रवाल को तलाश में लगे थे। चारखेड़ा में ओवरब्रिज पर विनीत की कार और मोबाइल मिले थे। इसके बाद पुलिस ने ब्रिज के नीचे बैकवाटर में उनकी तलाश कर रही थी, जहां सोमवार सुबह शव मिला। हरसूद थाने में शनिवार को स्वजन ने व्यापरी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

रात एक बजे की थी बात

शुक्रवार रात में करीब आठ बजे हरसूद के सेक्टर नंबर पांच के निवासी विनीत पुत्र विनोद अग्रवाल अचानक लापता हो गया था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसके मोबाइल पर फोन किए, लेकिन उसने मोबाइल नहीं उठाया। शनिवार को शाम के समय चारखेड़ा में इंदिरा सागर के बैकवाटर के पास ओवरब्रिज पर विनीत की कार और मोबाइल मिला। मोबाइल की जांच करने पर रात करीब एक बजे आखिरी बार विनीत ने एक मोबाइल नंबर पर बात की थी। इस आखिरी काल के नंबर का पता पुलिस ने लगा लिया है। साथ ही लापता होने के बाद से उसे आने वाले काल की जानकारी भी निकाली जा रही है।

जाने क्यों फैलाई गई शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की अफवाह…

0

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर पिछले करीब एक सप्ताह से इस तरह की अफवाह थी कि ये हाई प्रोफाइल कपल तलाक लेने जा रहा है या फिर तलाक की प्रक्रिया को पूरा कर चुका है। हालांकि, असली सच कुछ और ही है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। तलाक की खबरें जानबूझकर उड़ाई गईं, ताकि ये दोनों लाइमलाइट में आ सकें।

दरअसल, इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक को जल्द छोटे पर्दे पर एकसाथ देखा जाएगा। ये कपल एक रिएलिटी शो को होस्ट करने वाले हैं। इस शो का नाम है द मिर्जा मलिक शो। यही कारण है कि तमाम फैंस ये मान रहे हैं कि शोएब और सानिया के तलाक की खबरों को जानबूझकर सभी के सामने परोसा गया है, ताकि ये अपने शो को हिट करा सकें।

फैंस इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं और जमकर इस कपल को लताड़ रहे हैं। शनिवार की रात एक ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और इस पोस्टर पर नए शो द मिर्जा मलिक शो का लोगो लगा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "द मिर्जा मलिक शो उर्दूफ्लिक्स पर जल्द आ रहा है।"

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके पीछे एक विंडो है और उस विंडो से बुर्ज खलीफा को देखा जा सकता है। इससे साफ है कि ये कपल दुबई बेस्ड शो ला सकते हैं, जो पाकिस्तान में ऑन एयर हो सकता है। हालांकि, अभी भी कुछ फैंस का कहना है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने ये पोस्टर शेयर नहीं किया है तो क्या अभी भी दोनों के बीच रिश्तों में दरार है?

गौरतलब है कि सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की और दुबई शिफ्ट हो गए। सानिया ने 2018 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। एक हफ्ते पहले पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया था कि दोनों अपनी शादी को समाप्त करने जा रहे हैं। यहां तक कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शोएब का नाम पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर के साथ भी जोड़ा गया था।  

 मीडिया प्रभारियों को भी ट्रेनिंग देगी भाजपा

0

भोपाल । भाजपा अपनी मीडिया विंग को भी ट्रेनिंग देने जा रही है, जिसमें मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विषय विशेषज्ञ उन्हें संबोधित करेंगे। पूरे प्रदेश के मीडिया प्रभारियों का जमावड़ा 16 नवंबर को भोपाल में लगेगा।
प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश स्तर पर रखा गया है। इसमें प्रदेश के मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चों के मीडिया प्रभारी, जिलों के मीडिया प्रभारी तथा सहप्रभारियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता ही इसको लेकर देखी जा सकती है कि इसमें राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और प्रदेश महामंत्री हितानंद भी कई विषय पर मीडिया प्रभारियों को संबोधित करेंगे। लंबे समय से मीडिया प्रभारियों का प्रशिक्षण वर्ग नहीं हो पाया था और चूंकि अब अगले साल चुनाव हैं, इसलिए इसे उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश के बाद संभाग स्तर पर भी वर्ग प्रशिक्षण रखे जायेंगे।

David Warner ने रिटायरमेंट प्लान को लेकर दिया अपडेट

0

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविन वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने बताया कि वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कहने की योजना बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगले साल के बहुप्रतिक्षित एशेज टूर्नामेंट के बाद वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि उन्होंने अपनी व्हाइट बॉल क्रिकेट को लेकर भी अपनी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे।टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन अंतिम चार में जगह बनाने से चूक गई थी। सुपर-12 मुकाबले में उसने 3 जीत के साथ 7 प्वाइंट कमाए थे लेकिन नेट रन-रेट के आधार पर इंग्लैंड की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही थी और इस प्रकार डिफेंडिंग चैंपियन का सफर सुपर-12 में खत्म हो गया था।

अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को इंग्लैंड और भारत में टेस्ट मैच खेलना है। इसके अलावा 2024 टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी पाइपलाइन में है जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट्स मिलकर करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो उनका बल्ला खामोश रहा था। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 25 रन था जो अफगानिस्तान के खिलाफ आया था।साउथ अफ्रीका की मेजबानी करने से पहले टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगे जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से हो जाएगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 3 टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया आएगी।

श्रीनगर में फिक्शन राइटर्स गिल्ड की हुई 239वीं बैठक

0

श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर फिक्शन राइटर्स गिल्ड की साप्ताहिक बैठकों का 239वां सत्र गिल्ड के मुख्यालय आबे गजर लाल चौक, श्रीनगर में आयोजित किया गया। शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जाने-माने स्तंभकार एवं उप निदेशक गुणवत्ता आश्वासन कश्मीर विश्वविद्यालय शौकत शफी ने की, जबकि इस अवसर पर प्रमुख लेखिका एवं एनआईजे की पूर्व निदेशक विनीता बख्शी विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से आ रही थीं और प्रमुख कथा लेखक अभय सिंह पंजाब से आया था।

बैठक में दंतकथाओं को उर्दू और अंग्रेजी में पढ़ा गया, वहीं विनीता बख्शी ने अपने उपन्यास के कुछ अंश भी दर्शकों के सामने पेश किए, जिस पर सजीव ढंग से चर्चा हुई।

परंपरा के अनुसार, सत्र आधिकारिक तौर पर इंजीनियर शफी अहमद द्वारा प्रस्तुत युवा लेखक और शिक्षक मुश्ताक बराक द्वारा लिखित 'इब्तैया' के साथ शुरू हुआ।

युवा कथा लेखक नासिर जमीर ने उर्दू उपन्यास प्रस्तुत किया जबकि एक अन्य युवा कथा लेखक महपारा रियाज ने अंग्रेजी कथा प्रस्तुत की, जिस पर गहन चर्चा हुई। मिथकों पर चर्चा के दौरान कई अहम मुद्दे उठाए गए, जिनका राष्ट्रपति महफिल ने जवाब दिया।

बैठक के अतिथि अभय सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और गिल्ड की गतिविधियों की प्रशंसा की।

बैठक की मुख्य अतिथि विनीता बख्शी ने कहा कि वह गिल्ड की बैठक का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में गिल्ड सीटों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है और शुभकामनाएं देते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी है।

अपने अध्यक्षीय भाषण में शौकत शफी ने बैठक के दौरान हुई चर्चा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं से गुणवत्तापूर्ण साहित्य का निर्माण होगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान युग में कथा साहित्य एक नया आकार ले रहा है और इंटरनेट ने इसे काफी हद तक प्रभावित किया है।

उन्होंने किताबें पढ़ने की प्रवृत्ति में कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए इस कमी को दूर करने के लिए कई उपयोगी सुझाव भी दिए।

 सहकारिता चुनाव को टालेगी सरकार?

0

भोपाल । सहकारी संस्थाओं का कार्यकाल खत्म होने के बाद 1 साल के अंदर चुनाव कराने का नियम है। इस संबंध में सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 साल की बाध्यता को समाप्त करने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दिया गया है। 
सहकारिता विभाग के अनुसार सरकार या तो 1 साल की समय सीमा को हटाए,अथवा चुनाव कार्यक्रम जारी करने की अनुमति प्रदान करे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार इस वर्ष सहकारी संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं है। ऐसा माना जा रहा है,कि 1 साल की बाध्यता को समाप्त करने का नियम हटाने का प्रस्ताव जल्द ही सहकारिता विभाग द्वारा कैबिनेट में भेजा जाएगा। 
कई सहकारी संस्थाओं के चुनाव पिछले कई वर्षों से नहीं हुए हैं। कुछ क़े प्रकरण न्यायालय में कई वर्षों से विचाराधीन हैं। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी संघ के चुनाव पिछले 18 वर्षों से नहीं होने का एक रिकॉर्ड है। इसी तरह राज्य सहकारी विपणन संघ और लघु वनोपज संघ के चुनाव भी नहीं हुए हैं। विधानसभा चुनाव के पहले सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। 

कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर का साइकिल पोलो खिलाड़ी नहर में डूबा

0

मांड्या, (कर्नाटक) | एक दुखद घटना में पुडुचेरी के एक राष्ट्रीय स्तर के साइकिल पोलो खिलाड़ी की रविवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में अक्कीहेब्बालु गांव के पास एक नहर में तैरने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अलहर्ष (17) के रूप में हुई है। वह उस टीम का हिस्सा थे जो युवा अधिकारिता और खेल विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साइकिल पोलो चैंपियनशिप में भाग लेने आए थे।

पुलिस के अनुसार, "पीड़ित पास की एक नहर में तैरने गया था, लेकिन दुर्भाग्य से वह डूब गया। मौत के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।"

पुलिस और दमकलकर्मियों ने नहर से युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू मध्यप्रदेश के शहडोल में ‘जनजाति गौरव दिवस’ में शामिल होंगी

0

भोपाल| मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने 15 नवंबर को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक मेगा कार्यक्रम – जनजातीय गौरव दिवस (आदिवासी गौरव दिवस) आयोजित करने का फैसला किया है। शहडोल में होने वाले इस दूसरे संस्करण के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।

राज्य के शहडोल जिले में जनजातीय आबादी की अच्छी खासी संख्या है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से बात की है और उन्होंने इस अवसर पर अनुग्रह करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

चौहान ने कहा, "यह सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति मुर्मू जनजाति गौरव दिवस के मुख्य अतिथि होंगे। मध्य प्रदेश के लोग इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।" राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का मध्यप्रदेश का यह पहला दौरा होगा।

मध्यो्रदेश में 46 मान्यता प्राप्त आदिवासी समुदाय हैं और इसमें राज्य की 21 प्रतिशत जनजातीय आबादी शामिल है। मुर्मू ने इससे पहले इस साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव से पहले राज्य की राजधानी भोपाल का दौरा किया था। विशेष रूप से, 2021 में भाजपा सरकार ने भोपाल में एक मेगा कार्यक्रम – जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया था।

जी20 शिखर सम्मेलन : मोदी खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य सत्रों में भाग लेंगे

0

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ डिजिटल बदलाव से जुड़े सत्रों में हिस्सा लेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर 14 नवंबर को बाली के लिए रवाना होंगे। मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर बाली जा रहे हैं।

क्वात्रा ने आगे कहा कि मोदी अन्य विश्व नेताओं के साथ ऊर्जा, पर्यावरण और डिजिटल परिवर्तन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दुनिया के कई अन्य नेता जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

क्वात्रा ने कहा कि इसके अलावा, मोदी कुछ विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। भारत 1 दिसंबर, 2022 से इंडोनेशिया से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

16 नवंबर को काल भैरवाष्टमी, जानिए भगवान कालभैरव की महिमा और इन्हें प्रसन्न करने के उपाय

0

काल भैरवाष्टमी : शास्त्रों के अनुसार भगवान काल भैरव का अवतरण मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस दिन मध्याह्न में भगवान शिवशंकर के अंश से इनकी उत्पत्ति हुई थी जिन्हें शिव का पांचवा अवतार माना गया है। इस साल यह तिथि 16 नवंबर को पड़ रही है। महादेव के रूद्र रूप कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है,इसलिए तंत्र-मंत्र की साधना निर्विघ्न संपन्न करने के लिए सबसे पहले काल भैरव की पूजा की जाती है। कालभैरव शत्रुओं और संकट से भक्तों की रक्षा करते हैं। सभी शक्तिपीठों के पास भैरव के जागृत मंदिर जरूर होते हैं। इनकी उपासना के बिना देवी मां की उपासना अधूरी मानी जाती है।

भगवान भैरव की महिमा

हिंदू देवताओं में भैरव का बहुत ही महत्व है। इन्हें काशी के कोतवाल भी कहा जाता है। इनकी शक्ति का नाम है ‘भैरवी गिरिजा ‘जो अपने उपासकों की अभीष्ट दायिनी हैं। इनके दो स्वरूप है पहला बटुक भैरव जो भक्तों को अभय देने वाले सौम्य रूप में प्रसिद्ध है तो वहीं काल भैरव अपराधिक प्रवृतियों पर नियंत्रण करने वाले भयंकर दंडनायक है। ऐसी भी मान्यता है कि भैरव शब्द के तीन अक्षरों में ब्रह्मा,विष्णु और महेश तीनों की शक्ति समाहित है। भैरव, शिव के गण और पार्वती के अनुचर माने जाते हैं। सच्चे मन से जो भी इनकी उपासना करता है,उसकी सुरक्षा का भार ये स्वयं उठाते हैं और अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। साथ ही भैरवजी की पूजा से भूत-प्रेत,नकारात्मक शक्तियां और ऊपरी बाधा आदि जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

ऐसे करें काल भैरव को प्रसन्न

इस दिन काल भैरवजी की पूजा आदि करने से व्यक्ति को भय से मुक्ति प्राप्त होती है। इतना ही नहीं इनकी पूजा करने से ग्रह बाधा और शत्रु बाधा दोनों से ही मुक्ति मिलती है। इनकी अनुकम्पा प्राप्त करने के लिए कालाष्टमी के दिन से भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान काल भैरव को काले तिल,उड़द और सरसों का तेल का दीपक अर्पित करना चाहिए साथ ही मंत्रों के जाप के साथ ही उनकी विधिवत पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

इस दिन श्रद्धानुसार साबुत बिल्बपत्रों पर लाल या सफ़ेद चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। बिल्बपत्र अर्पित करते समय पूर्व या उत्तर की ओर मुख करें। इस तरह पूजा करने से काल भैरव प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
भगवान कालभैरव का वाहन कुत्ता है,इसलिए भैरव की कृपा पाने के लिए इस दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी अथवा गुड़ के पुए खिलाएं।ऐसा करने से आपके जीवन से कष्टों का निवारण होगा ।
भगवान कालभैरव की उपासना से भूत,प्रेत एवं ऊपरी बाधाएं दूर होती हैं।सभी नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन ॐ कालभैरवाय नम: का जप एवं कालभैरवाष्टक का पाठ करना चाहिए।
भैरव की कृपा पाने के लिए इस दिन किसी भी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गुगल की खुशबूदार अगरबत्ती जलाएं। पांच या सात नींबू की माला भैरव जी को चढ़ाएं। गरीब और बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े दान करें।
कालाष्टमी व्रत बहुत ही फलदायी मानी जाती है। इस दिन व्रत रखकर पूरे विधि-विधान से काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति के सारे कष्ट मिट जाते हैं। काल उससे दूर हो जाता है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group