Home Blog Page 5627

नगर निगम के सभी भवनों में लगेंगे सोलर प्लांट

0

भोपाल । महापौर मालती राय की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई। इस बैठक में बिजली खर्च में बचत के लिए नगर निगम के सभी कार्यालयों, पुस्तकालयों,पानी और सीवर प्लांट आदि पर सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। 
प्रस्ताव के अनुसार 15 साल तक नगर निगम को 3.36 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलती रहेगी। उल्लेखनीय है नगर निगम को हर महीने लगभग 12 करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा करना पड़ता है। 
नगर निगम को अभी 5 75 रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलती है। पिछले दिनों बिजली का बिल जमा नहीं होने पर, बिजली कंपनी ने स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी थी। उसके बाद से नगर निगम अपना बिजली का बिल घटाने,सोलर प्लांट लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में किया शामिल…

0

मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 के आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया है। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ ट्रेड के जरिए उन्हें अपनी टीम में लिया है। 32 साल के बेहरेनडॉर्फ 2018 और 2019 में टीम के साथ थे। वह तीन सीजन के बाद टीम में वापस लौटे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

बेहरेनडॉर्फ ऑस्ट्रेलिया के 12 वनडे और नौ टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 23 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में बेहरेनडॉर्फ का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 105 मैचों में 117 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान बेहरेनडॉर्फ की इकोनॉमी रेट 7.41 रही है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के साथ बेहरेनडॉर्फ एक खतरनाक तिकड़ी बनाएंगे। आर्चर पिछले सीजन में नहीं खेले थे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस बार नीलामी का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। उससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। 15 नवंबर को इसकी आखिरी तारीख है। सभी 10 टीमों ने जिन खिलाड़ियों को साल की शुरुआत में खरीदा था, वह अपनी टीम में बने रहेंगे। जिन खिलाड़ियों को कोई टीम रिलीज करेगी और जो खिलाड़ी पिछले ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे वह इस बार ऑक्शन में शामिल होंगे।

आईपीएल 2023 : अब कोलकाता से खेलेगा गुजरात को चैंपियन बनाने वाला गेंदबाज… 

0

आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों का एलान 15 नवंबर तक करना है। इससे पहले ट्रेड विंडो खुली हुई है और टीमें आपस में खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त कर सकती हैं। ट्रेड विंडो के तहत कोलकाता की टीम ने दो विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2023 में दोनों ही खिलाड़ी कोलकाता के लिए खेलते दिखेंगे। 

गुजरात टाइटंस के लोकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को कोलकाता ने ट्रेड विंडो के तहत अपने साथ जोड़ा है। लोकी फर्ग्यूसन आईपीएल 2022 में शानदार लय में थे। उन्होंने 13 मैचों में गुजरात के लिए 12 विकेट लिए थे। एक मैच में चार विकेट भी झटके थे। वहीं, रहमनुल्लाह गुरबाज को चोटिल जेसन रॉय की जगह गुजरात की टीम में जोड़ा गया था। हालांकि, गुरबाज को कोई मैच नहीं खेलने का मौका नहीं मिला। अब रॉय फिट हो चुके हैं और आने वाले सीजन में वह गुजरात के लिए पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं।

विराट कोहली के रिकॉर्ड पर एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की नजर…

0

टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से है। दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम करना चाहेंगी, लेकिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की नजरें विराट के रिकॉर्ड पर होंगी। इस टूर्नामेंट में फिलहाल विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने छह मैच में 98.67 के औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 25 चौके और आठ छक्के भी निकले हैं। इस मामले में विराट के बाद नीदरलैंड के मैक्स ऑडवड का नाम है, जिन्होंने आठ पारियों में 242 रन बनाए। 

इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और जोस बटलर फाइनल मुकाबले में बड़ी पारी खेल विराट कोहली को पीछे छोड़ना चाहेंगे। इन दोनों के अलावा किसी दूसरे बल्लेबाज के पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका नहीं है। फाइनल मैच में खेलने वाले पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों में दो ही बल्लेबाज हैं, जो विराट से ज्यादा रन बना सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी भी बल्लेबाज के लिए यह आसान नहीं होगा। 

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एलेक्स हेल्स फिलहाल सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने पांच पारियों में 52.75 के औसत और 148.59 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। विराट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें फाइनल मैच में 86 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा आसान नहीं होगा।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस सूची में 10वें नंबर हैं। बटलर ने पांच पारियों में 49.75 के औसत और 143.17 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। कोहली को पीछे छोड़ने के लिए बटलर को 98 रन बनाने होंगे। ऐसे में विराट का रिकॉर्ड टूटने की संभावना बेहद कम है।

पुराने भवन में ही आयोजित होगा शीतकालीन सत्र, संसदीय मामलों की समिति करेगी तिथियों पर फैसला

0

नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चल सकता है। संसद के शीर्ष सूत्रों के अनुसार इस बार का शीतकालीन सत्र पुराने संसद भवन में ही आयोजित किया जाएगा। तारीखों के बारे में अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति करेगी। शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता रहा है। सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं। हालांकि, 2017 और 2018 में भी शीतकालीन सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था।
करीब 1200 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से तैयार हो रहे नए संसद भवन का इस माह के अंत या दिसंबर की शुरुआत में प्रतीकात्मक उद्घाटन किया जा सकता है। हाल ही में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्यों का जायजा ​लेने के बाद कहा था कि परियोजना पर काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। सरकार को तय करना है कि इसका उद्घाटन कब किया जाए। इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि नया संसद भवन नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा और शीतकालीन सत्र नए भवन में ही आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, शीर्षस्थ सूत्रों ने कहा है कि शीतकालीन सत्र के पुराने भवन में  ही आयोजित किए जाने की संभावन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य टाटा प्रोजक्ट्स लिमिटेड कर रहा है। यह नया भवन सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा के चुनाव 1 और 5 दिसंबर को प्रस्तावित हैं। जबकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 
सरकार का लक्ष्य शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले नए भवन का निर्माण पूरा करने का था, लेकिन कुछ निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे बढ़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार नए संसद भवन के पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाने के बाद भी, कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए करीब 15-20 दिनों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि अब ऐसा लग रहा था कि अगले साल का बजट सत्र नए भवन में हो सकता है और शीतकालीन सत्र के पुराने भवन में ही आयोजित करने की व्यवस्था शुरू हो चुकी है।  

कर्मचारियों की आर्थिक मदद के लिए King Charles अपनी कमाई से बाटेंगे Bonus…

0

ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक संकट की कगार पर है। यहां महंगाई लगातार बढ़ रही है और मुद्रास्फीति अपने चरम पर है। ऐसे में ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स ने महल के कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। इन कर्मचारियों की आर्थिक मदद के लिए किंग अपनी कमाई से बोनस बाटेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने अपने कर्मचारियों को 600 पाउंड तक का बोनस देने का फैसला किया है। यह रकम किंग की निजी कमाई से बांटी जाएगी। कहा गया है कि देश में बढ़ती महंगाई और गहराते आर्थिक संकट के बीच किंग को कर्मचारियों के जीवन यापन को लेकर चिंता सता रही है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कम कमाई वाले शाही कर्मचारियों को ज्यादा बोनस दिया जाएगा। वहीं ज्यादा कमाने वालों को कम बोनस मिलेगा। यानी ऐसे कर्मचारी जिनका मासिक वेतन 30 हजार पाउंड से कम है, जिसमें सफाईकर्मी, नौकर, चपरासी व फुटमैन शामिल हैं, उन्हें 600 पाउंड तक का बोनस मिलेगा। वहीं 30 हजार से 40 हजार पाउंड तक कमाने वाले कर्मचारियों को 400 पाउंड तक की मदद की जागगी। 40 हजार से ऊपर कमानें वाले कर्मचारियों को 350 पाउंड बोनस के रूप में मिलेंगे। हालांकि, बोनस की इस खबर को लेकर बकिंघम पैलेस की ओर से कोई टिप्प्णी नहीं की गई है। 

फिल्म  “द टर्मिनल”  के प्रेरणा रहे करीमी नास्सेरी का निधन…

0

पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट पर 18 साल तक रहने वाले ईरान से निर्वासित एक व्यक्ति की शनिवार को हवाई अड्डे पर निधन हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि 2004 में बनी अमेरिकी फिल्म निदेशक स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'द टर्मिनल' इसी व्यक्ति की कहानी से प्रेरित थी

पेरिस हवाईअड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, मेरहान करीमी नास्सेरी नाम के इस व्यक्ति का हवाईअड्डे के टर्मिनल 2एफ में दोपहर के करीब दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।अधिकारी ने कहा कि पुलिस और एक मेडिकल टीम ने उसका इलाज किया लेकिन उसे बचा नहीं पाए। मेहरान को सर अल्फ्रेड के नाम से भी जाना जाता था।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करीमी नास्सेरी का जन्म 1945 में ईरानी शहर मस्जिद सुलेमान में हुआ था और उनकी आत्मकथा 'द टर्मिनल मैन' 2004 में प्रकाशित हुई थी। वह 1988 से 2006 तक पेरिस हवाई अड्डे के टर्मिनल एक में रहे। हालांकि इसमें पहले कानूनी अड़चने आई क्योंकि उनके पास रेजीडेंसी के कागजात नहीं थे और बाद में अपनी पसंद के अनुसार वह हवाई अड्डे पर रहने लगे। हवाईअड्डे के अधिकारी ने कहा कि वह हाल के हफ्तों में फिर से हवाईअड्डे पर रह रहे थे। 1988 में ब्रिटेन द्वारा शरणार्थी के रूप में राजनीतिक शरण देने से इनकार करने के बाद मेहरान पहली बार हवाई अड्डे पर बस गए थे। ब्रिटेन ने उन्हें इस तथ्य के बावजूद कि उनकी मां स्कॉटिश थी, शरण देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने जानबूझकर खुद को देशविहीन घोषित किया और हवाई अड्डे पर रहने का विकल्प चुना। कहा जाता है कि वह हमेशा अपना सामान अपने साथ रखते थे। 

मेहरान 18 साल तक हवाई अड्डे पर रहने के बाद पहली बार 2006 में अस्पताल में भर्ती होने के वक्त हवाईअड्डे से बाहर निकले थे। हवाई अड्डे पर उन्होंने पढ़ने, डायरी लिखने और अर्थशास्त्र का अध्ययन करने में समय बिताया। स्पीलबर्ग ने उनकी असामान्य स्थिति के आधार पर 2004 में फिल्म 'द टर्मिनल' बनाने का फैसला किया। इस फिल्म में टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था। इसमें टॉम हैंक्स ने एक पूर्वी यूरोपीय व्यक्ति की भूमिका निभाई थी, जो अमेरिका में प्रवेश से वंचित होने के बाद न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे पर रहता है, की भूमिका निभाई थी। टॉम हैंक्स अभिनीत 'द टर्मिनल' के अलावा एक जीन रोशफोर्ट अभिनीत 1993 की फ्रांसीसी फिल्म 'टॉम्ब्स डू सिएल' भी मेहरान से प्रेरित थी।

कार्यपालन यंत्री ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

0

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोाकायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी बाउंड्री वॉल बनाने के बिल को पास कराने के लिए ठेकेदार से घूस मांग रहा था।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को ठेकेदार महेंद्र पांडेय ने नौ अक्टूबर को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसने खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में बाउंड्री वॉल एवं एप्रोच रोड बनाने का काम किया था। पीडब्ल्यूडी का कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक काम के पेंडिंग बिल एवं सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि लगभग 67 लाख रुपये रिलीज करने के लिए एक प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद 25 हजार रुपये रिश्वत देना तय हुआ। शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल संभाग के निर्देशन में डीएसपी सलिल शर्मा व उनकी टीम में शामिल इंस्पेक्टर आशीष भट्टाचार्य, इंस्पेक्टर मयूरी गौर व अन्य ने कार्यवाही करते हुए आरोपी कौशिक को 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए नेहरू नगर चौराहे पर रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत राशि आरोपी ने अपने शासकीय वाहन इनोवा क्रमांक एमपी 04बीसी05884 में रखवाई थी, जहां से रिश्वत की राशि बरामद की गई है। नेहरू नगर अति-व्यस्त चौराहा होने से एवं कार्यवाही के लिए सुविधाजनक स्थान न होने से ट्रेप की आगामी कार्यवाही कमला नगर थाना में की जा रही है।  

Bigg Boss 16: शो में अर्चना गौतम की वापसी पर उड़े घरवालों के होश…

0

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो  'Bigg Boss 16' में आए दिन जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस को शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब शुक्रवार का वार के बाद सलमान खान ने अर्चना की शो में वापसी करा दी है और कहा कि वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। साथ ही शिव को भी अर्चना को उकसाने के लिए फटकार पड़ी। वहीं, अब अर्चना की वापसी से शो में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है।

दरअसल, शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अर्चना गौतम दोबारा शो का हिस्सा बन गई हैं। अर्चना के वापस आने से जहां प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा काफी खुश नजर आईं, तो साजिद खान सहित बाकी घरवालों इस फैसले से नाखुश दिखे। साजिद खान प्रियंका से पूछते नजर आए कि क्या अर्चना ने अभी तक जो कुछ भी बोला है वह सही है? इतने ही अर्चना वापस आती हैं और कहती हैं, मैं मायके गई थी और अब ससुराल वापस आ गई हूं।

बता दें कि शिव और अर्चना के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया था, जिसमें अर्चना ने शिव का गला पकड़ लिया था। इसके बाद घर में खूब बवाल मचा और बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन करने पर अर्चना को शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब वह शो में वापस आ गई हैं। इसके अलावा इस बार शो से हरियाणा की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागौरी बेघर हो गई हैं। 

रेस्तंरा जैसा Crispy Chili Potato बनाने के लिए  फॉलो करें यह आसान टिप्स..

0

Crispy Chili Potato : ब्रेड का पैकेट एक बार खोलने के बाद ही ब्रेड पहले जितनी फ्रेश नहीं रह पातीं। आप इसे फ्रिज में रखें या फिर बाहर। दोनों ही तरह से ब्रेड सूखी-सूखी लगने लगती है। ऐसे में आपका ब्रेड खाने का मन नहीं करता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो ब्रेड को फेंक देते हैं। ऐसे में गौर करें, तो ब्रेड चाहे खाने में अच्छी न लगे लेकिन खराब नहीं होती। ऐसे में खाने की चीज को डस्टबिन में फेंकने से अच्छा है कि आप कोई और डिश बनाने के लिए इस ब्रेड का इस्तेमाल कर लें। आज हम आपको ऐसे ही कुकिंग हैक्स बता रहे हैं। 

क्रिस्पी चिली पोटैटो 
क्रिस्पी चिली पोटैटो बनाने के लिए आलू काटकर कुछ देर इसे फ्रिज में या फिर चिल्ड वॉटर में रख दें। इससे चिली पोटैटो और भी ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे। 

चिपचिपी भिंडी को कैसे बनाएं क्रिस्पी 
आप जब भी भिंडी बनाते हैं, तो क्या यह चिपचिपी बनती है? अगर ऐसा है, तो आपको भिंडी बनाते समय इसमें एक नींबू निचोड़ना है। इससए भिंडी का चिपचिपापन दूर हो जाएगा। फिर भिंडी को भूनते रहें। यह क्रिस्पी बनेगी। 

सॉफ्ट ऑमलेट बनाने का तरीका 
आपको सॉफ्ट ऑमलेट बनाने के लिए अंडे फेंटते टाइम इसमें 2-3 चम्मच दूध डालकर फेंटना है। इससे ऑमलेट सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेगा। बच्चों को यह ऑमलेट खासतौर पर पसंद आएगा। 

ग्रेवी में तेल ज्यादा होने पर क्या करें 
आप कोई सब्जी बनाते हैं लेकिन जब इसमें तेल या घी ज्यादा हो जाता है, तो इसे दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। सब्जी जब ठंडी हो जाएगी, तो तेल या घी ऊपर की तरफ आ जाएगा। फिर आप चम्मच की मदद से एक्सट्रा ऑयल निकाल सकते हैं।   

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group