Home Blog Page 5628

बाघ भ्रमण क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगी

0

भोपाल। कलियासोत तिराहे से केरवा की ओर जाने वाली सड़क पर नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगा देने से मानव और वन्यजीवों में टकराव का खतरा बढ़ गया है। दरअसल इस सड़क पर अक्सर बाघ का मूवमेंट रहता है। मदर बुल डेयरी फार्म, वाल्मी और अन्य क्षेत्रों में भी कई बार बाघ को देखा गया है। ऐसे में इस क्षेत्र पर स्ट्रीट लाइट लगने से रात में भी लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे मानव और वन्यजीवों में टकराव का खतरा बना रहेगा। पूरे मामले में पर्यावरण प्रेमी राशिद नूर खान ने डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट आफिसर भोपाल को शिकायत दर्ज कर बिजली के पोल लगाने के कार्य को रोकने की गुहार लगाई थी। लेकिन शिकायत के बाद भी नगर निगम ने पोल लगाकर इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट शुरू कर दी है।
इस पूरे क्षेत्र में जगह जगह बाघ भ्रमण क्षेत्र के बोर्ड लगे हुए हैं। क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां भी निरंतर बनी रहती हैं। सूर्यास्त से सूर्योदय तक बड़े वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित है। वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु बैरियर भी वन विभाग द्वारा लगाए गए हैं। कई बार रास्ते में घडिय़ाल और मगरमच्छ का भी मूवमेंट देखा गया है। ऐसे में तेज रोशनी और वाहनों के शोर के कारण वन्यजीवों के स्वभाव और सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। साथ ही रात को इस क्षेत्र से निकलने वाले लोगों के साथ बाघ और अन्य जीवों के साथ टकराव के आसार भी बनेंगे।

Fake Notes : ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट जब्त

0

Fake Notes : मुंबई से सटे ठाणे में 8 करोड़ के नकली नोट मिले हैं। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जाली नोटों के मामले के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हाथ होने का संदेह है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ठाणे के कासारवडवली इलाके में करोड़ों के नकली नोट जब्त किए गए. पुलिस को शक है कि ये नोट अन्य देश से भारत आए हैं। बताया गया है कि मीरा रोड के पास एक इनोवा कार (एच 04 डीबी 5411) में नकली नोटों की तस्करी की जा रही थी। इसी के तहत पुलिस ने मौली स्नैक्स कार्नर, गायमुख चौपाटी, घोडबंदर रोड परिसर में जाल बिछाया। उस वक्त पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका और उसकी तलाशी लेने पर कार की पीछे की सीट के नीचे 4 खाकी रंग के बॉक्स थे। जब बैग खोला गया तो दो हजार रुपए के कुल 8 करोड़ नकली नोट मिले। पुलिस ने  कार में सवार राम रही शर्मा (52) और राजेंद्र रघुनाथ राउत (58) को हिरासत में ले लिया. ये नकली नोट अलग-अलग नंबर के थे, दोनों ने इन्हें प्रचलन में लाने की साजिश रची। पुलिस ने उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये नोट कहां से आए, इतनी बड़ी संख्या में ये नोट कहां से छापे गए और किसे दिए जाने थे।

2000 के नकली नोटों वाले 400 बंडल बरामद

नकली नोट छापने वाले इस गैंग के पास से पुलिस ने 2000 के नोटों वाले 400 बंडल बरामद किए है. फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकली नोट छापने वालों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है. पुलिस के मुताबिक, बाजार में 2000 हजार रुपये के नोटों की कमी को देखते हुए जालसाज इसका फायदा उठाना चाह रहे थे.

पिछले महीने मुंबई-गुजरात से मिले थे 317 करोड़ के जाली नोट

अक्टूबर के पहले हफ्ते में पुलिस ने मुंबई और गुजरात के कई ठिकानों में विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकली लोग जब्त किए थे. पुलिस ने छापेमारी में 317 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए थे, जिसमें से 227 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट अकेले मुंबई से जब्त किए गए थे. मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी, जिनमें एक कूरियर कंपनी चलाने वाला आरोपी विकास जैन भी शामिल था. पुलिस ने कूरियर सेवा के जरिये जाली नोटों को सप्लाई किए जाने का शक जताया था. पुलिस ने जानकारी दी थी कि मुंबई, सूरत, आणंद और जामनगर में कई ठिकानों पर छापेमारी के चलते 500 और 2000 के नकली नोट जब्त किए गए. पुलिस ने नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर हुए 500 और 1000 रुपये के नोट भी बरामद किए थे. 

उत्तरी सर्द हवाओं का असर, तीन डिग्री लुढ़का राजधानी में रात का पारा

0

भोपाल । उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले दिनों अच्छी बर्फाबारी हुई है। वर्तमान में हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने राजधानी में सिहरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के रात के तापमान की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। इसके चलते सोमवार से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया, जो हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस से भी एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, जो गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा था।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट हो रही है। रविवार को रात का तापमान और लुढ़कने की संभावना है। उधर रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगेगा।

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

0

चेन्नई । तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसके चलते 26 जिलों में स्कूल बंद  कर दिए गए है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने श‎निवार को यह चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मद्देनजर राज्य के कम से कम 26 जिलों ने चेन्नई सहित स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण 13 नवंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि तमिलनाडु के कई इलाकों में रात भर हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। तंजावुर जिला एवं दक्षिणी रामनाथपुरम सहित विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कावेरी डेल्टा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट, तटीय क्षेत्रों और चेन्नई के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। गुरुवार की रात को रुक-रुक कर बारिश होने से राज्य  की आवाजाही बाधित हो गई।  बता दें कि चेन्नई सहित कम से कम 23 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद थे और धरमपुरी एवं शिवगंगा सहित छह जिलों में स्कूल बंद थे।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानें अगले 30 दिन आपकी राशि पर कैसा असर

0

ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्य की वृश्चिक राशि में एंट्री सभी राशि वालों को प्रभावित करेगी.

इससे कई राशियों को लाभ मिलेगाा तो कुछ जातकों को संघर्ष और चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए सूर्य का यह गोचर कैसा रहने वाला है.

मेष- सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको हृदय और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य को नजरंदाज न करें.

वृषभ- सूर्य का यह गोचर व्यावसायिक साझेदार के साथ आपके संबंध बेहतर करेगा. ऐसे में आपका व्यवसाय फलता-फूलता नजर आएगा. साथ ही आपके बिजनेस में कुछ नए अवसर लेकर आएगा. चूंकि सूर्य उग्रता और अहंकार का ग्रह है इसलिए आपको अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

मिथुन- सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी और वे अपनी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. यदि आप किसी प्रशासनिक या सरकारी पद पर कार्यरत हैं तो इस दौरान एक बड़ी सफलता आपके हाथ लग सकती है.

कर्क- कर्क राशि के छात्रों के लिए भी यह अवधि अनुकूल होगी. वे इस समय का पूरा लाभ उठा सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं. जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उन्हें इस दौरान सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि साथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है.

सिंह- सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर आपको भौतिक सुख और खुशियां प्रदान करेगा. अभिनेताओं और राजनेताओं के लिए यह एक अनुकूल अवधि होगी. प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय से लाभ होने के योग बन रहे हैं क्योंकि सूर्य की दृष्टि आपके दसवें भाव पर पड़ रही है. हालांकि इस दौरान आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है.

कन्या- आप अपने छोटे भाई-बहनों के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने के लिए किसी लंबी दूरी यात्रा की योजना बना सकते हैं. ऐसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा उनका संचार कौशल बेहतर होगा. जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान लाभ के रूप में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

तुला- सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर आपको धन की बचत करने के कई अवसर प्रदान करेगा. फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए यह अवधि लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि वे कुछ रचनात्मक आइडियाज के साथ काम करते नजर आएंगे. साथ ही उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक- सूर्य का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा. आपको काम और व्यवसाय के माध्यम से सफलता और लोकप्रियता हासिल होगी. आपके मान-सम्मान और पद में वृद्धि संभव होगी. आपके नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावशाली होगी.

धनु- इस गोचर के बाद आपको कहीं दूर रोजगार और लाभ प्राप्त करने के मौके मिल सकते हैं. इस गोचर काल में आपके द्वारा की गई लंबी दूरी की यात्राएं या विदेश यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी और आपकी जीवनशैली में सुधार करेंगी. इन यात्राओं से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है.

मकर- मकर राशि वालों के लिए अचानक से धन लाभ होने की संभावनाएं अधिक हैं. पेशेवर रूप से देखा जाए तो आपको अपने करियर और व्यवसाय के लिए पिछले एक साल में की गई सारी मेहनत का फल और लाभ इस समय मिलेगा.

कुंभ- आपके लिए सूर्य का यह गोचर फलदायी साबित होगा. आर्थिक रूप से आय का प्रवाह अच्छा रहेगा और धन की बचत भी संभव होगी. पेशेवर रूप से आपको अपने करियर में प्रगति और पदोन्नति देखने को मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके सफल नेतृत्व की सराहना की जाएगी.

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य गोचर शुभ रहेगा. जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश के किसी संस्थान में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, उनका यह सपना इस दौरान पूरा हो सकता है. साथ ही कंसल्टेंट, मेंटर और अध्यापकों के लिए भी सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर अनुकूल सिद्ध होगा और वे आसानी से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे.

संवेदनशील और सबल बनो 

0

सदाचार का तब तक पालन किए जाओ जब तक यह तुम्हारा स्वभाव न बन जाए। मित्रता, दया और ध्यान का अभ्यास जारी रखो। जब तक यह न समझ जाओ कि यह तुम्हारा स्वभाव है। जब कार्य स्वभावत: किया जाता है,तब तुम फल की लालसा नहीं रखते हो। सहजता से बस कार्य किए जाते हो। स्वभावत: किया हुआ काम न तो थकान देता है और न पुंठित करता है।  
दांत  साफ करना, नहाना, इत्यादि दैनिक कार्य को कृत्य नहीं समझा जाता क्योंकि ये दैनिक जीवन से जुड़े क्रिया-कलाप हैं। इन सब कार्यं को तुम बिन कर्तापन के करते हो। जब सेवा तुम्हारा स्वभाव बन जाता है, तब यह कर्तापन रहित होता है। ज्ञानी अभ्यास जारी रखते हैं ताकि वे औरों के लिए उदाहरण बनें, हांलाकि उनको किसी अभ्यास की आवश्यता नहीं।  
जो संवेदनशील हैं, प्राय: वे कमजोर होते हैं। जो स्वयं को सबल समझते हैं, वे प्राय: असंवेदनशील होते हैं। कुछ व्यक्ति स्वयं के प्रति संवेदनशील होते हैं पर औरों के प्रति नहीं। और कुछ लोग दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं, पर खुद के प्रति नहीं। जो व्यक्ति केवल अपने प्रति संवेदशील हैं, वे प्राय: औरों को दोष देते हैं। जो केवल दूसरों के प्रति संवेदनशवील होते हैं, वे स्वयं को असहाय और दीन समझते हैं। कुछ इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि संवेदनशील होना ही नहीं चाहिए क्योंकि संवेदनशीलता पीड़ा लाती है।  
वे अपने आप को औरों से दूर रखने लगते हैं परन्तु यदि तुम संवेदनशील नहीं हो तो जीवन के अनेक सूक्ष्म अनुभवों को खो दोगे जैसे अंतर्ज्ञान, सौन्दर्य और प्रेम का उल्लास। यह पथ और ज्ञान तुम्हें सबल भी बनाता है और संवेदनशील भी। असंवेदनशील व्यक्ति प्राय: अपनी कमजोरियों को नहीं पहचानते। और जो संवेदनशील हैं, वे अपनी ताकत को नहीं पहचानते। उनकी संवेदनशीलता ही  उनकी ताकत है। संवेदनशीलता अंतर्ज्ञान है, अनुकम्पा है, प्रेम है। संवेदनशीलता आत्म-बल है। और आत्म-बल है स्थिरता, तितिक्षा (सहनशीलता), मौन, प्रतिक्रिया-विहीनता, आत्मविश्वास, निष्ठा और एक मुस्कान। संवेदनशील और सबल, दोनों बनो।  

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 नवंबर 2022)

0
  • मेष राशि :- भाग्योदय कारक समय, संतान से सुख, व्यापारिक परेशानी शीघ्र दूर होगी, यात्रा योग बने।
  • वृष राशि – यात्रा में धन व्यय, अकारण शरीर कष्ट प्राप्त होगा तथा रुके कार्य पूर्ण अवश्य ही होंगे।
  • मिथुन राशि – व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा, किसी उत्सव में सम्मिलित होंगे, मित्र सहयोगी होवे।
  • कर्क राशि – सोचे हुए कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे, मन में अशांति पैदा होगी तथा कार्य रुकेंगे।
  • सिंह राशि – धन का लाभ होगा, आनंद प्राप्त का सुंदर अवसर है, प्रयासों में सफलता मिलेगी।
  • कन्या राशि – धन का लाभ तथा स्वास्थ्य सुधार होगा, समस्याओं के साथ आगे अवश्य बढ़ेगे।
  • तुला राशि :- अधिक परिश्रम से लाभ मिलेगा, शत्रु दल उभर कर दब जाएंगे, ध्यान रखें।
  • वृश्चिक राशि – दाम्पत्य जीवन का मधुर संबंध तथा आनंद अवश्य ही मिलेगा, ध्यान रखें।
  • धनु राशि – विरोधियों से आप सर्तक रहे, मानसिक तनाव अवश्य बना ही रहे कार्य अवरोध होवे।
  • मकर राशि – माता तथा संतान की ओर से विपरीत व्यवहार होगा, शत्रुओं से सर्तक रहे।
  • कुंभ राशि – शत्रुओं से सतर्क रहे, परेशानी पैदा करेंगे, कोई समाचार से परेशान होना पड़ेगा।
  • मीन राशि – स्थिति में कुछ सुधार, स्वास्थ्य की खराबी होगी तथा व्ययभार अधिक बढ़ जाएगा।
     

मध्यप्रदेश शासन और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

0

भोपाल : मध्यप्रदेश शासन और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के बीच नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया है। आजाद भवन में शुक्रवार की शाम 'भारत के राज्यों का सांस्कृतिक सम्मेलन' में मध्यप्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे की उपस्थिति में संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी और परिषद के उप-महानिदेशक राजीव कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में परिषद ने 21 विभिन्न राज्यों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुए। इस पहल से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विदेशों में प्रदेश और देश की संस्कृति को उसके सभी रूपों, स्वादों और स्वभाव में बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने कॉर्निअल इमरजेंसीज़ पुस्तक का विमोचन किया

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एम्स भोपाल में ओप्थाल्मोलॉजी (नेत्र रोग) की विभागाध्यक्ष एवं डीन एग्जामिनेशन डॉ. भावना शर्मा और प्रोफेसर जे.एस. टिटियाल चीफ आरपी सेंटर एम्स नई दिल्ली द्वारा लिखित पुस्तक कॉर्निअल इमरजेंसीज़ का निवास कार्यालय में विमोचन किया। कॉर्निअल भारत में विशेष रूप से युवा वर्ग में अंधापन का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। पुस्तक में सभी कॉर्निअल आपात स्थितियों का निदान और प्रबंधन शामिल है। स्प्रिंगर नेचर इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का मूल्य 108 पाउंड (लगभग 12 हजार) रूपए है।
 

श्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य और जिला स्तर पर पुरस्कृत होंगी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ – मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम सब मिल कर यह चुनौती स्वीकार करें कि आगामी एक साल में प्रदेश में कोई बच्चा कम वजन का नहीं रहेगा। प्रत्येक आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने क्षेत्र के हर बच्चे और महिला को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने को केवल शासकीय कार्य नहीं अपितु अपना व्यक्तिगत कर्त्तव्य मानें। महिला-बाल विकास मात्र विभाग नहीं, मेरा अपना परिवार है। महिलाओं – बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे इस विभाग के मैदानी अमले की मेहनत और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की सजगता एवं जागरूकता की समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। आज का यह कार्यक्रम, प्रदेश की जनता की ओर से विभाग की सेवाओं का सम्मान तथा प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का कार्यक्रम है। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतिवर्ष जिला स्तर पर भी श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान महिला-बाल विकास के मैदानी अमले के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं उत्प्रेरणा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षकों को पुरस्कृत किया

मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बाल भवन के बच्चों द्वारा मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई, जिसके सम्मान में सभी खड़े हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षक और अधिकारियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला कार्यालय वर्चुअली जुड़े तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने भी वर्चुअल सहभागिता की।

राज्‍य सरकार बेटियों को बोझ मानने के सभी कारणों को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माँ-बहन और बेटी को उनका अधिकार दिलाना मेरे जीवन का उद्देश्य है। प्रदेश में लिंगानुपात बराबर करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। बेटे की चाह ने बेटियों के साथ बहुत अन्याय किया है। हमारी सरकार बेटियों को बोझ समझने के सब कारणों को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2011 की जनगणना के समय प्रदेश का शिशु लिंगानुपात 919 था। एनएचएफएस-5 के अनुसार जन्म के समय लिंग अनुपात 927 से बढ़ कर 956 हो गया। महिला-बाल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में समाज का हरसंभव सहयोग लिया जाएगा। अडाप्ट एन आँगनवाड़ी में जन-सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। समाज भी आँगनवाड़ियों के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए तत्पर है। भोपाल में आँगनवाड़ियों के लिए लोगों ने भरपूर सामग्री दी और इन्दौर से आर्थिक रूप से हरसंभव सहयोग मिला है।

उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश लेने वाली लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की फीस राज्य शासन भरेगी

मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट की पढ़ाई तथा अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश लेने वाली लाड़ली लक्ष्मी बेटियों की फीस राज्य शासन द्वारा भरवाई जाएगी। बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहायता और अवसर उपलब्ध होंगे।

महिलाओं को अधिकार के साथ सुरक्षा भी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहाँ नगरीय निकायों और पंचायत राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसी का परिणाम है कि अब, घर की दहलीज पार नहीं करने वाली महिलाओं के आधार पर परिवार के पुरूषों को पहचान मिल रही है। उन्हें सरपंच पति, पार्षद पति के रूप में जाना जा रहा है। महिला पुलिस के रूप में कानून-व्यवस्था संभालती बहन-बेटियों को देख कर मन प्रसन्नता से भर जाता है और लगता है कि महिला सशक्तिकरण का भाव वास्तविक स्वरूप में क्रियान्वित हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कई प्रकरणों में प्रदेश में बेटियों को गलत नजर से देखने वालों को फाँसी की सजा सुनाई गई है। दुराचारी किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे।

अनाथ बच्चों की देख-रेख सरकार की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड जैसी महामारी के दौरान प्रदेश में बच्चों की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली। जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया उनके लिए मुख्यमंत्री कोविड सहायता योजना लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य था।

विभागीय गतिविधियों में गड़बड़ियों की संभावनाओं को निर्मूल करें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिला-बाल विकास बहुत संवेदनशील विभाग है। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ, बहनों की प्रसव पूर्व जाँच कराने में मदद और उन्हें सभी टीके लगवाने के लिए प्रेरित कर जीवन सहजने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए 16 हजार रूपये की व्यवस्था की गई है। हमें विभागीय गतिविधियों में गड़बड़ियों की संभावनाओं को निर्मूल करने की ओर आगे बढ़ना है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग व्यवस्थित और सजग रूप से हो।

मुख्यमंत्री हर त्रैमाह में करेंगे आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं से संवाद

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से मिलने, उनसे बातचीत करने और उनसे सुझाव लेने के लिए हर 3-4 माह में कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही विभागीय गतिविधियों के बारे में सुझाव आमंत्रित कर व्यवस्था में सुधार की दृष्टि से उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

संचालक, महिला-बाल विकास डॉ. रामराव भोंसले ने बताया कि प्रदेश में 92 हजार 153 आँगनवाड़ी तथा 453 परियोजनाएँ संचालित हैं। विभाग में कार्यरत 1 लाख 90 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी इस कार्यक्रम से वेबकास्ट एवं अन्य वर्चुअल माध्यमों से जुड़े हैं। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री चौहान ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अलीराजपुर शिवकली वरबडे, गुना के धीरेन्द्र सिंह जादौन और दतिया के अरविंद कुमार उपाध्याय को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रैंक का प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। परियोजना अधिकारी स्तर पर जावरा-रतलाम की अंकिता पाटीदार को प्रथम, भाबरा-अलीराजपुर के मुकेश भूरिया को द्वितीय और आष्टा-2 सीहोर के संदीप रूहल को तृतीय रैंक के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। पर्यवेक्षक स्तर पर सीधी के सेक्टर चंदवाही की अनुसुईया वाजपेई को प्रथम, अलीराजपुर सेक्टर तेमाजी की संगीता मावी को द्वितीय और भिंड के खितौली सेक्टर की प्रीति यादव को तृतीय रैंक का प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। दस आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और दस साहिकाओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इन्दौर के वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना सिंह परिहार को भी मुख्यमंत्री चौहान प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group