Home Blog Page 5642

PAK vs NZ : सेमीफाइनल में होगी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की भिड़ंत…

0

टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच नौ नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भाग्य के सहारे अंतिम-4 में पहुंची पाकिस्तानी टीम इस बार फाइनल तक का सफर तय करने के लिए उतरेगी। पिछली बार 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हरा दिया था। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर इस बार खिताब जीतने पर है। उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले साल फाइनल में शिकस्त दी थी।पाकिस्तान सुपर-12 राउंड में अपने शुरुआती दो मैचों में हारा था। तब उसका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होना करीब-करीब पक्का हो गया था। फिर उसने नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराकर वापसी की। छह नवंबर को सुपर-12 राउंड का आखिरी दिन था। नीदरलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी टीम से और पाकिस्तान का बांग्लादेश से होना था। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम हार जाती तो पाकिस्तान के लिए रास्ते खुल जाते। यहां भाग्य ने पाकिस्तान का साथ दिया। नीदरलैंड ने उलटफेर करते हुए अफ्रीकी टीम को परास्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क लाया घरवालों के बीच दरार…

0

Bigg Boss 16: टेलीविजन के चर्चित और मशहूर रियलिटी शो में से एक Bigg Boss 16 का नया सीजन हर दिन दर्शकों के लिए काफी कुछ नया और मजेदार लेकर आ रहा है। बिग बॉस 16 शुरुआत से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए छह हफ्ते पूरे हो चुके हैं और घर के अंदर सदस्यों के बीच रिश्तो में काफी बदलाव और तकरार देखने को मिल रही है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब नॉमिनेशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को सभी सदस्यों में से किसी एक का समर्थन करना पड़ा।

मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के लिए Bigg Boss ने घर के कप्तान अब्दु को कन्फेशन रूम में बुलाकर उनसे उनके पसंदीदा सदस्यों के नाम पूछे। इस पर अब्दुल ने साजिद, निमृत, स्टैन और शिव को उनके पसंदीदा सदस्य बताए। इसके बाद बिग बॉस ने अब्दु से कहा कि अगर वह चाहे तो अपने कप्तान के विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए अपने पसंदीदा सदस्यों को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। इस पर अब्दु ने अपने सभी पसंदीदा सदस्यों को इस हफ्ते नॉमिनेशन से बचा लिया।

इसके बाद Bigg Boss ने नॉमिनेशन टास्क के लिए बाकी बचे सदस्यों के लिए एक टास्क आयोजित किया। हालांकि नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के डबल स्टैंडर्ड्स भी देखने को मिले। नॉमिनेशन टास्क में टीना का सपोर्ट करने की वजह से सुंबुल शालीन से नाराज नजर आईं तो वहीं अर्चना के धोखा देने की वजह से प्रियंका भी उनसे नाराज नजर आईं और इस तरह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए प्रियंका, सुम्बुल और गोरी नॉमिनेट हुईं।

देश में ही नहीं विदेश में भी हिट है आलिया भट्ट का स्टाइल, गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स

0

आलिया भट्ट की पिछली कई फिल्में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर रही हैं और एक्ट्रेस इन दिनों बेहिसाब फैन फॉलोइंग एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में मां बनीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिर एक बार सुर्खियों में है। हुआ कुछ यूं कि मलेशिया में आयोजित एक फैशन शो में मॉडल गंगूबाई लुक में नजर आई, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

मॉडल्स ने लिया गंगूबाई का लुक
मलेशिया में Northern Haute Couture Fashion Show 2022 में मॉडल्स को आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से प्रेरित कुछ लुक लेने को कहा गया था। इस पर मॉडल्स ने व्हाइट गाउन पहने जो फिल्म में एक्ट्रेस द्वारा पहनी गई सफेद साड़ी से मेल खाते थे। उन्होंने अपने लुक को बालों का जूड़ा बनाकर, लाल गुलाब थामकर और ब्लैक सनग्लासेज पहनकर कंप्लीट किया।

कैप्शन में लिखा गंगू का डायलॉग
मॉडल्स को इस अवतार में देखकर आपको तुरंत ही फिल्म में आलिया भट्ट द्वारा लिए गए लुक की याद आ जाती है। जहां ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं वहीं इनमें से एक तस्वीर को मिस स्टार मलेशिया ने भी शेयर किया है। उन्होंने आलिया भट्ट के एक डायलॉग के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा- इज्जत से जीने का, किसी से डरने का नहीं।

विरोध के बावजूद हुई थी हिट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया- बिलकुल गंगूबाई जैसी ही खूबसूरत लग रही हो। बता दें कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। कंगना रनौत के विरोध और निंदा के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस करने में कामयाब रही थी। यह फिल्म फरवरी 2022 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

पुरवा हवाओं के चलते नवंबर में 33 डिग्री के आसपास तापमान, अब तक नहीं शुरू हुई सर्दी 

0

नई दिल्ली । दिल्ली में नवंबर में सर्दी के कपड़े निकाल लिए जाते हैं। सोमवार को दिल्ली में एक अनूठा रिकॉर्ड बना और वह था पिछले 13 सालों में नवंबर के सबसे गर्म दिन का। हर कोई हैरान है कि आखिरकार अचानक ऐसा क्या हुआ कि सर्दी के लिए पहचान रखने वाली दिल्ली में नवंबर के महीने में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर के महीने में दिल्ली और आसपास के इलाकों में पछुआ हवाएं चलती हैं। ये हिमालय और कई बार तो उसके भी पार यूरोपीय देशों तक से ठंडी हवा लेकर आती हैं। 
पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हवाओं का रुख बदला हुआ है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनि ने कहा कि मौजूदा रिकॉर्ड अधिकतम तापमान की वज़ह पुरवा हवाएं ही हैं। पुरवा हवाओं की वजह से ही दिल्ली में मौसम गर्म बना हुआ है। 
इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बना हुआ है, जिसकी वज़ह से वहां ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उसके असर से दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मुमकिन है कि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो। तापमान अधिक होने का रिकॉर्ड कुछ मायनों में दिल्ली के लिए अच्छा भी है। पिछले हफ्ते दिल्ली की एयर क्वालिटी सीवियर और सीवियर प्लस कैटेगरी में पहुंच गई थी। लेकिन जब तापमान बढ़ता है तो हवा फैलती भी है और उसकी वजह से प्रदूषण करने वाले कारकों की मिक्सिंग हाईट भी ऊपर हो जाती है और प्रदूषण का स्तर कम दिखता है। 

विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का सपना हुआ पूरा….

0

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भला कौन प्यार नहीं करता होगा। उनकी चाहने वालों की लिस्ट में आम से लेकर खास तक के फैंस मौजूद हैं। इस लिस्ट में एक और नाम सामने आया है। भारत की मशहूर महिला मुक्केबाज निकहत जरीन भी सलमान की दीवानी हैं। वो जितना प्यार अपनी मुक्केबाजी से करती हैं, उतना ही सलमान खान से भी करती हैं। निकहत सलमान को इतना पसंद करती हैं कि एक इंटरव्यू में वो एक्टर को अपनी जान तक कह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि वो सलमान से मिलना उनका एक बहुत बड़ा सपना है। साथ ही उनका हमेशा से सपना रहा है कि वह सलमान खान से मिलें। वहीं अब निकहत का ये सपना पूरा हो गया है। मुक्केबाज और एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निकहत ने सलमान खान संग डांस

मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ डांस करती दिख रही हैं। निकहत जरीन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए खास पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में वो सलमान संग अपना वीडियो पोस्ट करने में पीछे कैसे रहतीं। निकहत जरीन वीडियो में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' के टाइटल सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।

बेहद खुश नजर आईं निकहत

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि निकहत जरीन ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है। वहीं सलमान खान व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों 'साथिया तुने क्या किया' गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ निकहत ने बेहद खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।' सोशल मीडिया पर निकहत जरीन और सलमान खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर दोनों की जोड़ी को शानदार बता रहे हैं।

अगले साल एसपीएस के 9 अफसर बनेंगे आईपीएस

0

भोपाल । राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अफसरों के आने वाले साल में कॉडर रिव्यू बड़ा सहारा देगा। 9 एसपीएस के अफसर आईएएस बनेंगे दरअसल वर्ष 2023 में महज चार अफसर ही रिटायर हो रहे हैं, इनके बदले में इनते ही एसपीएस अफसरों को आईपीएस अवार्ड होगा। ऐसे में अब कॉडर रिव्यू में मिले बढ़े हुए पदों का सहारे के चलते कई अफसर आईपीएस बन सकेंगे। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने चार अफसर ही अगले साल रिटायर हो रहे हैं। इसमें आईजी अनिल शर्मा अप्रैल में, जबकि डीआईजी एमएल छारी मार्च, तिलक सिंह मई और कमांडेंट अनिता मालवीय जुलाई में रिटायर हो रही है। इनके रिटायर होने के चलते अगले साल राज्य पुलिस सेवा के चार अफसर आईपीएस बन सकेंगें।
वहीं इस साल जून में हुए आईपीएस कॉडर रिव्यू में राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के पांच पदों को बढ़ाया गया है। इन पांच पदों का लाभ अगले साल अफसरों को मिल सकेगा। पीएचक्यू के अफसरों की मानी जाए तो अगले साल इन पदों के लिए एसपीएस अफसरों की डीपीसी होगी। इस तरह कुल 9 अफसर आईपीएस बन सकेंगे। यदि कॉडर रिव्यू नहीं होता तो महज चार अफसर ही आईपीएस अवार्ड हो पाते।
वर्ष 1997 बैच हो सकता है क्लियर
इस साल राज्य पुलिस सेवा के दस अफसरों को आईपीएस अवार्ड होना है। यह अगले महीने तक हो सकता है। इसके बाद अगले साल 9 अफसरों को आईपीएस अवार्ड होगा। इस साल वर्ष 1996 बैच के अफसर आईपीएस हो जाएंगे, वहीं वर्ष 1997 के भी एक या दो अफसर आईपीएस बन जाएंगे। अगले साल 1997 बैच लगभग पूरा आईपीएस हो जाएगा। हालांकि इन दोनों बैच में दो अफसर 56 साल की उम्र पार करने के चलते आईपीएस नहीं बन सकेंगे।

‘भेड़िया’ के प्रमोशन के लिए बाइक राइड करते आए नजर वरुण-कीर्ति सेनन…

0

फिल्म स्टार वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' जल्द रिलीज होने जा रही है। और दोनों ही स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। और फिल्म के प्रचार के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए देखा गया। इसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिनमें वरुण बुलेट चलाते दिख रहे हैं वहीं कृति उनके पीछे बैठी नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि दोनों एक्टर काफी लंबे अंतराल के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। इसलिए दोनों ही नहीं चाहते कि फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी छोड़ी जाए। इससे पहले वरुण और कृति दिलवाले फिल्म में एक साथ देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख-काजोल की एवरग्रीन जोड़ी लीड रोल में थी। लेकिन इसके बाद भी वरूण और कृति ने फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की थी। दिलवाले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी। अब यह जोड़ी उसी सफलता को फिर से दोहराना चाहती है।

आपको बता दें कि भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसे अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। भेड़िया फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। अब इन दोनों ही सितारों के फैंस को इंतजार है 25 नवम्बर का, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी।

 एक ही बिस्तर पर सो रही दो युवतियां, रिश्तेदार ने मारपीट कर एक के प्रायवेट पार्ट को जलाया

0

मुर्शिदाबाद । देश में भले ही एलजीबीटी को मान्यता दे दी गई हैं। लेकिन अभी भी कई लोग हैं, जो इस तरह के रिश्तों को स्वीकार नहीं कर समाज के लिए पाप बताते हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसा ही कुछ मामला आया है जहां तीन लोगों ने मिलकर दो प्रेमी युवतियों को बुरी तरह पीटा। फिर इनमें से एक के प्राइवेट पार्ट को इलेक्ट्रिक रॉड से जला दिया। साथ ही दोनों के साथ रेप करने की कोशिश हुई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी उनके रिश्तेदार ही हैं। जबकि, तीसरा आरोपी उनका पड़ोसी है। पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 
बताया जा रहा है, कि दोनों युवतियों की उम्र 21 से 22 साल के बीच है। दूसरी पीड़ित युवती ने पुलिस बताया, ''हम दोनों पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में हैं। हम रोजाना एक दूसरे से मिलती हैं। 25 अक्टूबर को मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे फोन कर बताया कि वहां बीमार है। फिर उसने मुझे घर में बुला लिया। रात काफी हो चुकी थी। इसलिए मैं उसके घर पर ही रुक गई। 
युवती ने बताया, रात को करीब 11 बजे मेरी गर्लफ्रेंड के दो रिश्तेदार अचानक से कमरे में आ गए। उसके साथ में पड़ोसी भी था। तीनों ने हमसे पूछा कि हम एक ही बेड पर क्यों सो रहे हैं? तब हमने कहा कि हम दोनों दोस्त हैं इसकारण। लेकिन उन लोगों ने कहा कि हमें सब पता है तुम्हारे रिलेशनशिप के बारे में। फिर उन लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि इस दौरान वे खूब चीखीं और चिल्लाईं भीं. लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। फिर आरोपियों ने मेरा और मेरी गर्लफ्रेंड का रेप करने की कोशिश भी की। हम दोनों ने उनका विरोध किया तब वे अंदर से इलेक्ट्रिक रॉड ले आए और मेरी गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को जला दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। जाते-जाते हम जान से मरने की धमकी देकर गए। 

राजधानी में 11 दिन से ब्लैक आउट

0

भोपाल । राजधानी भोपाल के 40 से ज्यादा बड़े इलाके पिछले 11 दिन से अंधेरे में है। करोड़ों रुपए के बिल बकाया होने पर बिजली कंपनी ने 25 प्रतिशत इलाके की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए। जनता परेशान हैं और इसकी चिंता किसी को नहीं है। निगम के जिम्मेदार आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दे रहे हैं, लेकिन मीटिंग में खाने-पीने पर ही लाखों रु. खर्च किए जा रहे हैं। लोगों से टैक्स की वसूली भी जारी है। बावजूद स्ट्रीट लाइटों के नाम पर आर्थिक तंगी का हवाला दिया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटों को लेकर सोमवार को भी कोई फैसला नहीं लिया जा सका।
बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि पिछले दो महीने से निगम ने बिल नहीं भरा। इस कारण प्रमुख इलाकों की स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 24 करोड़ में से अब तक सिर्फ दो करोड़ रुपए ही मिले हैं। यदि ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में और भी कनेक्शन काटे जाएंगे। उधर, निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि अब सीएम शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाएंगे। ताकि, स्ट्रीट लाइट चालू हो सके।
निगम के एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के मामले में बिजली कंपनी के अधिकारियों से बातचीत जारी है। आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से बिल नहीं भर सके हैं। वरना हर महीने नियमित रूप से बिल भरे जा रहे हैं। बता दें कि कंपनी ने 29 अक्टूबर से स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने शुरू किए थे। अभी 25 प्रतिशत से ज्यादा एरिया में लाइट बंद हैं। इनमें कई प्रमुख सड़कें भी शामिल हैं, जिनके ऊपर से हर रोज लाखों लोग गुजरते हैं।
वीआईपी रोड, भोज सेतु, कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा एवं आसपास के एरिये में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इसी तरह कोलार रेस्ट हाउस से चूना भट्टी के बीच की सड़क अंधेरे में है। लिंक रोड नंबर-2 पूरी अंधेरे में डूबी हुई है। बिट्ठन मार्केट चौराहा से कोलार रेस्ट हाउस और फिर मैनिट तक यही स्थिति है। शिवाजी नगर, सात नंबर स्टॉप, मानसरोवर, अरेरा कॉलोनी, दस नंबर स्टॉप, अरेरा हिल्स, साउथ टीटी नगर, ग्रीन पार्क, ई-4 एरिया समेत पुराने शहर के ज्यादातर इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है। बैरसिया रोड, आनंद नगर समेत रायसेन रोड के भी कई इलाकों की सड़कों में अंधेरा है।

देश में एनपीआर को फिर से अपडेट करने की जरूरत : गृह मंत्रालय

0

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने की जरूरत बताई है। ऐसा असम राज्य को छोड़कर पूरे देश में करने की बात कही गई है। गृह मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। इसके माध्यम से देश में हुए जन्म, मृत्यु और प्रवासन के कारण जनसांख्यिकीय आंकड़ों में हुए बदलावों परह नजर रखी जा सकेगी। यही नहीं हर परिवार और प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जा सकेगी। गृह मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण एनपीआर अपडेट करने का काम और अन्य फील्ड एक्टिविटी रुक गई थीं। 
गृह मंत्रालय ने बताया है कि एनपीआर डेटा को लोग खुद भी अपडेट कर सकते हैं। अपडेशन के दौरान किसी भी तरह के दस्तावेज या बायोमीट्रिक्स को इकट्ठा नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 3941 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि एनपीआर नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत बनाए गए नागरिकता नियम, 2003 के विभिन्न प्रावधानों के तहत तैयार किया गया है। साल 2015 में इसमें नाम, लिंग, जन्म तिथि और जन्म स्थान, निवास स्थान और पिता का और माता का नाम अपडेट किया गया और आधार, मोबाइल और राशन कार्ड नंबर एकत्र किए गए। वहीं मंत्रालय ने कहा कि जन्म, मृत्यु और प्रवास के कारण हुए परिवर्तनों को शामिल करने के लिए, इसे फिर से अपडेट करने की आवश्यकता है।
ज्ञात हो कि एनपीआर को साल 2010 में पहली बार तैयार किया गया था और 2015 में इसे अपडेट किया गया था। तब इसका कई विपक्षी दलों ने विरोध किया था और कहा था कि यह नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन यानी एनआरसी बनाने की दिशा में एक कदम है। हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि इसका एनआरसी से कोई लेना-देना नहीं है।
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक देश भर में 1414 लोगों को नागरिकता कानून 1955 के तहत नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए गए हैं। गृह मंत्रालय ने ये भी बताया कि सरकार की ओर से 29 जिलों के जिलाधिकारी और 9 राज्यों के गृह सचिवों को यह अधिकार दिया गया है कि वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों को जांच पड़ताल कर भारतीय नागरिकता दे सकें।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group