Home Blog Page 5646

रीवा एयरपोर्ट भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंपने केबिनेट में आयेगा प्रस्ताव

0

डॉ. नवीन जोशी

भोपाल । प्रदेश के रीवा जिले में स्थित राज्य सरकार के एयरपोर्ट को केंद्र सरकार के भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंपने के लिये केबिनेट की आगामी बैठक में प्रस्ताव आयेगा। यह प्रस्ताव राजस्व विभाग प्रस्तुत करेगा। इसकी संक्षेपिका तैयार कर ली गई है। यह प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट होगा जो प्राधिकरण के पास आयेगा। अब तक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं खजुराहो एयरपोर्ट ऐसे हैं जो प्राधिकरण के पास हैं।उल्लेखनीय है कि रीवा एयरपोर्ट की भूमि राज्य के राजस्व विभाग की है। इसीलिये यही विभाग इसे प्राािकरण को सौंपने के लिये केबिनेट में प्रस्ताव ला रहा है। रीवा एयरपोर्ट की भूमि प्राधिकरण को नि:शुल्क दी जायेगी। इस एयरपोर्ट में वर्ष 2019 से निजी एविएशन कंपनी फाल्कन को पायलट ट्रेनिंग के लिये भी पन्द्रह साल हेतु किराये पर दी गई है जिसका राज्य सरकार आठ से नौ लाख रुपये किराया वसूलती है। प्राधिकरण को एयरपोर्ट सौंपने में राज्य सरकार ने शर्त रखी है कि वह पायलट ट्रेनिंग का काम चनते रहने दे। हालांकि इसका निर्णय बाद में प्राधिकरण ही लेगा।रीवा एयरपोर्ट प्राधिकरण के पास आने से इसके रखरखाव की जिम्मेदारी उसी के पास आ जायेगी तथा वह बाद में राज्य सरकार से अतिरिक्त भूमि मांगेगी। प्राधिकरण के पास यह एयरपोर्ट आने से यहां आधुनिक सुविधायें उपलब्ध होने लगेंगी तथा विन्ध्यप्रदेश सहित पड़ौस के उप्र राज्य जाने के लिये भी क्षेत्रीय विमानन गतिविधियां बढ़ जायेंगी। साथ ही रोजगार के नये अवसर भी बढ़ जायेंगे तथा पर्यटकों के लिये विन्ध्य क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने का नया हवाई डेस्टीनेशन तैयार हो जायेगा।

मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में 346 करोड़ की सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

0

डॉ. नवीन जोशी

भोपाल । राज्य के जल संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में सीप-अम्बर सिंचाई काम्प्लेक्स परियोजना की 346 करोड़ 12 लाख रुपयों की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस परियोजना से सीहोर जिले के 47 ग्रामों के 15 हजार 284 हेक्टेयर सैंच्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।उल्लेखनीय है कि 20 नवम्बर 2020 को सीहोर जिले की सनकोटा सिंचाई परियोजना एवं मोगराखेड़ा सिंचाई परियोजना की पूर्व प्रदत्त प्रशासकीय स्वीकृति क्रमश: राशि 154 करोड़ 85 लाख रुपये एवं 105 करोड़ 72 लाख रुपये इस प्रकार कुल राशि 260 करोड़ 57 लाख रुपये को परियोजनांतर्गत वन भूमि आने एवं व्यवस्थापन को दृष्टिगत रखते हुए निरस्त कर दिया गया था तथा सीप अंबर सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना की सिंचाई क्षमता 8000 हेक्टेयर के लिये राशि 174 करोड़ 94 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। लेकिन अब इस परियोजना का दायरा बढ़ाकर पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

माही प्रोजेक्ट की भी लागत राशि बढ़ेगी : इधर झाबुआ जिले की माही सिंचाई परियोजना की भी लागत राशि बढ़ गई है। इस परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 834 करोड़ 24 लाख रुपये थी परन्तु अब तक इस पर 866 करोड़ 74 लाख 56 हजार रुपये व्यय हो चुके हैं। अब इसकी एक बार पुन: पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जायेगी जिसके लिये मुख्य अभियंता प्रोक्योरमेंट शिरीष मिश्रा ने झाबुआ के कार्यपालन यंत्री को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी कर दिये हैं।

अधिवक्ताओं को मदद करने राज्य सरकार ने दिए 1 करोड़ रुपये

0

भोपाल । राज्य सरकार ने गंभीर बीमारियों से पीडि़त अधिवक्ताओं को सहायता देने के लिये एक करोड़ रुपये की राशि स्टेट बार कौंसिल को जारी किये हैं। यह राशि मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम 2012 के तहत जारी की गई है। यह राशि उन अधिवक्ताओं को दी जायेगी जिन्होंने वर्ष 2020-21 में अपनी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु सहायता राशि के लिये आवेदन किया था।उल्लेखनीय है कि उक्त स्कीम के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है तथा यह सहायता उसी अधिवक्ता को दी जाती है जिसकी सालाना आय 5 लाख रुपये या उससे कम है। स्टेट बार कौंसिल के पास इस सहायता के लिये आवेदन करना होता है। यदि अधिवक्ता ने शासन की किसी अन्य योजना के तहत उपचार हेतु राशि प्राप्त की है तो वह इस एक लाख रुपये में से कम कर दी जाती है और शेष राशि वापस राज्य के खजाने में जमा कर दी जाती है।

अब तेन्दूपत्ता एवं काष्ठ चिरान के अवैध व्यापार पर जेल की सजा नहीं होगी

0

डॉ. नवीन जोशी

भोपाल । प्रदेश में अब तेन्दूपत्ते एवं काष्ठ चिरान के अवैध व्यापार पर जेल की सजा नहीं होगी तथा सिर्फ जुर्माना लगाया जायेगा। यह नया प्रावधान विधानसभा के गत वर्षाकालीन सत्र में पारित दो विधेयकों को राज्यपाल द्वारा स्वीकृति दिये जाने से प्रभावशील हो गया है।उल्लेखनीय है कि वन विभाग के अंतर्गत प्रशासित मप्र तेन्दूपत्ता व्यापार विनियमन अधिनियम 1964 में प्रावधान था कि तेन्दूपत्ते का अवैध व्यापार एवं परिवहन करने पर तीन माह से लेकर एक वर्ष की जेल की सजा प्रावधान था। नये संशोधन के जरिये अब जेल की सजा प्रावधान का खत्म कर इसके स्थान पर पांच हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है। इसी प्रकार, मप्र काष्ठ चिरान विनियमन अधिनियम 1984 में प्रावधान था कि आरा मशीनें लगाने वाले अपनी बही, लेखे, अभिलेख, घोषणा, विवरणी या अन्य दस्तावेज रखने या देने से इंकार करते हैं तो उन्हें छह माह की जेल की सजा एवं छह हजार रुपये का जुर्माना हो सकेगा। परन्तु अब संशोधन के जरिये जेल की सजा का प्रावधान खत्म कर दिया गया है तथा इसके स्थान पर प्रावधान किया गया है कि प्रथम अपराध पर दस हजार रुपये एवं द्वितीय व पशचातवर्ती अपराध पर बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा।उक्त दोनों संशोधित अधिनियमों के उद्देश्यों में कहा गया है कि कारबार करने में आसानी यानि ईज ऑफ डूईंग बिजनेस एक महत्वपूर्ण कारक है जो राष्ट्र एवं राज्य के शीघ्र आर्थिक विकास में सहायता करता है। इस दृष्टि से, ऐसे कृत्यों को, जिनमें केवल वित्तीय हानियां अंतर्विलित हैं, अपराधमुक्त होना चाहिये।ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार मप्र वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम में भी जेल की सजा का प्रावधान खत्म करना चाहती थी परन्तु वन विभाग ने जंगल बचाने के लिये इसे उपयुक्त नहीं पाया था, इसलिये इसमें जेल का सजा यथावत रखी गई है। इसमें वनोपजों के अवैध व्यापार पर दो साल की जेल की सजा एवं 25 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भारत जोड़ो यात्रा पर ले रहे महत्वपूर्ण बैठक

0

इंदौर ।   पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ मंगलवार को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह कमल नाथ इंदौर के जाल सभागृह में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जाल सभागृह में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक में शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हैं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ गुरु नानक जयंती पर खालसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा अभ्युदय अभय भारत द्वारा राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम अभय प्रशाल में शाम 5.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नाथ शामिल होंगे। इसमें विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए आदर्श पेश करने वाले विक्रम अग्निहोत्री और प्राची अग्रवाल को भी सम्मानित किया जाएगा। बलिदानी गौतम जैन के परिवार का सम्मान भी होगा। इस दौरान एआइसीसी महासचिव जेपी अग्रवाल, शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी सहित इंदौर के प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे।
 

असम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, 7 युवक गिरफ्तार…

0

असम के हैलाकांडी में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। हैलाकांडी के लाला पुलिस थाने में स्कूल के प्रधान अध्यापक ने इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी ए. बसुमतारी ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो के तहत केस दायर किया गया है। 
 

Bigg Boss 16: शालीन और सुम्बुल में हुई जबरदस्त लड़ाई….

0

बिग बॉस में हर बार कुछ नए रिश्ते बनते देखने को मिलते हैं। इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच हर दिन रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं। कब एक दूसरे के अच्छे दोस्त आपस में लड़ना-झगड़ना शुरू कर दें, यह प्रेडिक्ट करना भी मुश्किल हो रहा है। शो में एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड कहने वाले सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट भी एसी ही लड़ाई में शामिल हो गए हैं, जहां उनकी दोस्ती टूटने के कगार पर आ गई है और इसकी वजह टीना से बढ़ती शालीन की नजदीकियां हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सुम्बुल,शालीन से जमकर लड़ाई करते हुए देखी जाएंगी।

सुम्बुल और शालीन में हुई लड़ाई

दरअसल,शो के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि शालीन को टीना और सुम्बुल में से किसी एक को नॉमिनेट करना है और किसी एक को सेव।शालीन जिसे बचाना चाहते हैं,उसे गुलाब देना होगा।शालीन,सुम्बुल को छोड़ टीना को बचाने का फैसला करेंगे,जो कि सुम्बुल को बिलकुल पसंद नहीं आएगा। इसी पर सुम्बुल की शालीन से बहस होगी।

अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सुम्बुल, शालीन से कहती हैं कि जब भी टीना और सुम्बुल में से किसी एक को चुनने की बारी आती है, शालीन किसी की सुनते ही नहीं हैं। सुम्बुल कहती हैं कि वह हमेशा टीना को उनके ऊपर रखते हैं,जबकि वह भी तो उनकी दोस्त हैं।

सुम्बुल ने तोड़ी शालीन से दोस्ती

शालीन ने खुद को डिफेंड करने की बहुत कोशिश की, लेकिन सुम्बुल उनकी एक न सुनते हुए सीधे दोस्ती खत्म करने का फैसला सुना देती हैं। सुम्बुल ने शालीन से कहा कि इस शो में उनकी एक ही दोस्त है और वह है टीना। शालीन उन्हीं के पास रहें।

साथ निभाना साथिया की ‘राशि बहू’ ने दिया बेबी बॉय को जन्म

0

टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में राशि बहू बनकर घर-घर में मशहूर हुईं रुचा हसबनीस के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बन गई हैं। रुचा हसबनीस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद बेबी की एक झलक के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रुचा द्वारा शेयर की गई इस गुड न्यूज के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उनके फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के दूसरी बार मां बनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

रुचा ने शेयर की न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक

रुचा हसबनीस भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी साथ निभाना साथिया की राशि ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। बेटे की पहली झलक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'रूही का ये पार्टनर शानदार है और यह एक बेबी बॉय है। हालांकि इन फोटोज में रुचा ने अपने बेबी बॉय का चेहरा तो नहीं दिखाया। फोटो में बेबी के चेहरे के आगे एक्ट्रेस और उनके पति ने एक बोर्ड पकड़ा हुआ है, जिस पर लिखा है 'तुम एक मैजिक हो'। इसके अलावा फोटो में बेबी बॉय के सिर्फ नन्हें पैर नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें टीवी एक्ट्रेस रुचा ने साल 2015 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों के साथ राहुल जगदाले से शादी की थी और उन्होंने साल 2019 में अपनी पहली बेटी रूही का स्वागत किया था। रुचा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी और बेटी की कई खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस टीवी की दुनिया दूर हैं और अपने मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील की टीम घोषित

0

ब्राजील ने आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए 26 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। पांच बार की चैंपियन टीम ने दल में 39 वर्षीय डिफेंडर दानी एल्वेस को भी चुना है। वहीं, इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल की ओर से खेलने वाले स्ट्राइकर रोबर्टो फिर्मिनो को बाहर रखा गया है। ब्राजील के कोच टिटे ने सोमवार को टीम की घोषणा की।

एल्वेस वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व डिफेंडर डालमा सांतोस का रिकॉर्ड तोड़ा। सांतोस जब 1966 में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए थे तब उनकी उम्र 37 साल थी। ब्राजील 2002 के बाद से वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है। दानी एल्वेस ने अपने करियर में 44 ट्रॉफी जीते हैं। वह वर्ल्ड कप को भी अपनी झोली में डालना चाहेंगे। स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए लंबे समय तक खेलने वाले एल्वेस फिलहाल मैक्सिको के क्लब प्यूमास की ओर से खेलते हैं। इस सीजन में वह टीम के लिए 12 मैच खेल चुके हैं।

झांसी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों का आवगमन हुआ प्रभावित

0

 ग्वालियर-झांसी  ।    मंगलवार सुबह उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी के भीमसेन खंड रेलवे यार्ड में लोडेड मालगाड़ी के पांच डिब्बे सुबह साढ़े पांच बजे पटरी से उतर गए। माल गाड़ी के डिरेल होने से झांसी से मुत्करा व करारी की दिशाओं को जाने वाली अप और डाउन की सभी ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया। रेलवे से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। साथ ही सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत गाड़ी को मौके पर भेजा गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रिस्टोरेशन के लिए पहुंच गए हैं। रिस्टोरेशन कार्य चल रहा है। जल्द ही ट्रेक पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इस घटना से कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है, साथ ही झांसी आगरा जाने वाली वाली गाड़ी क्रमांक 11807 को निरस्त किया गया है। मंगलवार सुबह झांसी रेलवे के भीमसेन खंड में मालगाड़ी बीटीपीएन निकल रही थी। सुबह करीब साढ़े पांच अचानक मालगाड़ी के 5 डिब्बे ट्रेक से उतर गए। इससे ट्रेक पर अप और डाउन रेलवे ट्रेक पर यातायात बाधित हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही झांसी से दुर्घटना राहत वाहन को मौके पर भेजा गया। साथ ही ट्रेक को रिस्टोर करने के लिए तुरंत ही वरिष्ठ अफसरों के साथ टीम को मौके पर भेजा गया। जिससे ट्रेक को ठीक कर उस पर यातायात को बहाल किया जा सके। सुबह समय 06.25 बजे आगे के हिस्से को मुस्तरा की दिशा में खींच कर घटना स्थल से हटाया गया और समय 06.40 बजे पीछे के हिस्से को खींच कर हंप लाइन में 07.05 बजे पहुंचाया गया। अप लाइन पर से 07.45 पर परिचालन प्रारंभ किया गया। पहली गाड़ी लखनऊ इंटरसिटी समय 07.45 बजे घटना स्थल से रवाना हुई । 8 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी संख्या–11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा गाड़ी को निरस्त किया गया है।

इन ट्रेनों के मार्गों में किया गया है परिवर्तन

1. गाड़ी सं 12625 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर

2. गाड़ी सं 00761 रेनिगुंटा – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-ग्वालियर

3. गाड़ी सं 12803 विशाखापटनम – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना-कोटा-मथुरा

4. गाड़ी सं 18237 कोरबा – अमृतसर का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा

5. गाड़ी सं 12707 तिरुपति – निज़ामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा

6. गाड़ी सं 18477 पुरी– योगनगरी ऋषिकेश का मार्ग परिवर्तन बरास्ता महादेवखेडी- गुना–कोटा-मथुरा

इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क: हेलपलाइन वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन झांसी – 1072, (ख)-ग्वालियर 1072 (ग)ललितपुर-7897997404

(घ) उरई – 1072, (च)-बांदा- 1072 ।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group