Home Blog Page 5645

खालिद सलमान – समलैंगिकता एक मानसिक विकृति, बच्चों को ऐसे लोगों से बचाएं

0

कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के ब्रांड एंबेसडर में से एक खालिद सलमान ने कहा है कि समलैंगिकता एक मानसिक विकृति है। उन्होंने जर्मनी की एक पब्लिक ब्रॉडकास्टर के साथ बात करते हुए यह बयान दिया। फीफा विश्व कप से ठीक दो सप्ताह पहले उनके इस बयान ने फिर इस टूर्नामेंट को विवादों में ला दिया है। कतर के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी खालिद सलमान ने कहा कि पुरुषों का समलैंगिक होना हराम है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बच्चे समलैंगिक पुरुषों को देखते हैं तो उन्हें इससे परेशानी है। हालांकि, अब तक खालिद का पूरा इंटरव्यू जारी नहीं हुआ है। यह एक डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

विश्व कप के दौरान कतर में लगभग 12 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। साल 2010 में साल 2010 में कतर को फीफा विश्व कप की मेजबानी मिली थी। इसके बाद से यह देश फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी को लेकर अलग-अलग वजहों से विवादों में रहा है। दुनियाभर में लोगों ने कतर में समलैंगिक लोगों के प्रति रवैये और नियमों को लेकर चिंता जताई है।

क्या बोले सलमान?
इस इंटरव्यू के दौरान खालिद सलमान ने कहा "विश्व कप के दौरान देश में कई चीजें आएंगी। अगर समलैंगिकों की बात करें तो उनके यहां आने से किसी को परेशानी नहीं है, लेकिन उन्हें हमारे नियमों को मानना होगा।"

बिना शादी के मां बनने पर छलका Neena Gupta का दर्द……

0

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता सिनेमा जगत की दबंग लेडी हैं, जिन्होंने निजी जिंदगी में काफी खुश झेला है लेकिन कभी हार नहीं मानी। हर कोई यह बात अच्छी तरह जानता है कि नीना बिना शादी के मां बनी थीं। 1989 में उन्होंने लोगों की परवाह किए बिना अपनी बेटी मसाबा को जन्म दिया था। इस दौरान अभिनेत्री को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिस पर नीना गुप्ता ने खुलकर बात की है। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें नीना ने बताया है कि कैसे उन्होंने उन मुश्किल दिनों में खुद को टूटने नहीं दिया था।  

नीना गुप्ता एक समय पर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को डेट कर रही थीं। मसाबा, नीना और विवियन की बेटी हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मैंने कभी यह बैठकर प्लान नहीं बनाया था कि एक ऐसे इंसान से प्यार करूंगी, जिसके साथ मैं कभी रह नहीं सकती। या फिर ऐसे शख्स के साथ बच्चा करूंगी। मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मैं इतनी बहादुरी का कोई भी काम करूंगी। भगवान ने जो भी मुझे दिया, मैंने उन हालातों को सामना किया।

इसके आगे नीना गुप्ता ने कहा, 'मैंने कभी भी हार नहीं मानी। मैं अपने फैसले पर हमेशा खड़ी रही। उन दिनों में मैंने किसी से इमोशनली या फिर फाइनेंशियली मदद करने के लिए भी नहीं कहा। मैंने बस हर चीज का सामना किया और उन दिनों को भी एंजॉय किया। इसके अलावा मैं कर भी क्या सकती थी? मैं रो सकती थी या फिर किसी से शादी करने की सिफारिश करती। मैं रो-रोकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर चुकी होती। लेकिन मैंने चीजों को स्वीकार किया और जो भगवान दिया उसके साथ आगे बढ़ी।

नानकसर गुरुद्वारा में सीएम शिवराज ने टेका मत्‍था, लंगर में परोसा भोजन

0

भोपाल ।  राजधानी में मंगलवार को गुरुनानक देव का 553वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं का गुरुद्वारों में तांता लगा है। शहर में प्रमुख आयोजन गुरुद्वारा नानकसर हमीदिया रोड किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नानकसर गुरुद्वारा में मत्‍था टेका और प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सीएम शिवराज ने यहां चल रहे लंगर में लोगों को भोजन परोसा। इसके उपरांत उन्‍होंने खुद भी लोगों के साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की! इतना ही नहीं, उन्‍होंने अपने बर्तन भी खुद साफ किए। हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया। वहीं रात में भी आठ से 12:15 तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए अरदास करने पहुंचे हैं। विशाल लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

553 दीये प्रज्जवलित कर लिया सेवा का संकल्प

गुरु नानक मंडल की ओर से प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर 553 दीये जलाए। बलिदानी स्मारक ईदगाह हिल्स पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा के नेतृत्व में सेवा का संकल्प लिया गया। कुकरेजा ने कहा गुरु नानक देव जी की शिक्षा रही है कि सेवा से जीवन में सार्थकता आती है। मानव के जीवन में सभी के लिए सेवा का भाव होना अति आवश्यक है। इसी संदेश को हम सभी को जीवन में जीवित रखने का संकल्प करना चाहिए।

कौन से गुरुद्वारों में क्या-क्या कार्यक्रम होंगे

गुरुद्वारा अरेरा कालोनी : सोमवार शाम को भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर पंजाब एवं कथावाचक भाई हरपाल सिंह जी लुधियाना पंजाब कीर्तन प्रवचन के द्वारा संगत को निहाल कर दिया। मंगलवार को निश्शुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर और दवाएं वितरित की जाएंगी।

गुरुद्वारा पिपलानी भेल : विद्युत साज-सज्जा की गई है। कार्यक्रम में हजूरी रागी जत्था ( गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली ) से भाई गुरफतेह सिंह जी एवं कथा वाचक भाई हरजीत सिंह जी हरमन (शाहबाद मारकंडा ) एवं रागी जत्था भाई गुरजिंदर सिंह जी कीर्तन प्रवचन के द्वारा संगत को गुरु चरणों से जुड़ेंगे। मंगलवार सुबह सात बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रवचन होंगे। कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।

रायसेन रोड गुरुद्वारा : मंगलवार को शाम सात रात 11 बजे तक कीर्तन दरबार में रागी जत्था भाई जरनैल सिंह जी एवं रागी जत्था भाई हरमिंदर सिंह जी द्वारा भव्य कीर्तन एवं प्रवचन होंगे। अतिशबाजी भी होगी।

पुल बोगदा, पुरानी गल्ला मंडी : गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी में रात आठ से 12 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।

पारस कलनावत ने हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्या का किया खुलासा

0

टीवी सीरियल अनुपमा फेम पारस कलनावत इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे। हालांकि, अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि शो के हालिया एपिसोड में हुए डबल एविक्शन के चलते उनकी दावेदारी शो से खत्म हो गई है। शो से बाहर आने के बाद पारस ने अपनी बीमारी का खुलासा किया, जिसे सहते हुए वह लगातार झलक के मंच पर परफॉर्म कर रहे थे।

झलक दिखला जा 10 में इस हफ्ते जज करण जौहर ने बताया कि इस बार शो से एक नहीं बल्कि दो एलिमिनेशन होने वाले हैं।शो में माधुरी और करण जौहर की टीम के बीच फेस ऑफ हुआ। इस मुकाबले में नीति टेलर,रुबीना दिलैक,अमृता खानविलकर, गुंजन सिन्हा, तेजस वर्मा और पारस कलनावत की टीम हार गई और एलिमिनेशन की लिस्ट में आ गई।वोटिंग के आधार पर पारस और अमृता को सबसे कम वोट मिले और दोनों शो से बाहर हो गए।

शो से बाहर आने के बाद अब पारस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने झलक के सफर को शेयर किया और साथ ही अपनी बीमारी का खुलासा किया। पारस ने कहा, "यह एक जीत है! मैंने लाखों दिल जीते, आखिरकार मैं खुद को डांसर कह सकता हूं। भारत के नंबर 1 रियलिटी शो का हिस्सा बनना अपने आप में बड़ी बात है।यह इस खूबसूरत जर्नी का अंत है,लेकिन मैं झलक दिखला जा सीजन 10 के जजों, कलाकारों और क्रू की खूबसूरत यादें, बॉन्डिंग और प्यार अपने साथ ले जा रहा हूं। मैं खुश हूं कि मैं अपने को-कंटेस्टेंट और जजों के सामने परफॉर्म कर पाया क्योंकि मुझे हमेशा मंच से डर लगता रहा है।"

अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए पारस ने कहा, "मैं शुरू में घबराया हुआ था, लेकिन फिर मैंने अपने डर पर काबू पा लिया। साथ ही मुझे पता चला कि मेरे दोनों घुटनों में स्पॉन्डिलाइटिस और मांसपेशियों में खिंचाव की बीमारी है, लेकिन मैंने हार नहीं मानने का फैसला किया है क्योंकि यह सफर मेरे हेल्थ से ज्यादा महत्वपूर्ण थी। कंटेस्टेंट लॉबी में उन दिग्गजों और सेलिब्रिटी के साथ बैठकर मैंने खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस किया, जिन्हें मैं एक्टर होने के पहले से जानता हूं। उम्मीद है कि आप सभी को मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई होगी। आपके प्यार और वोट करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

झाबुआ में दो बसों की टक्कर में युवक की मौत, लोगों ने किया हंगामा, बस के कांच फोड़े

0

झाबुआ ।  झाबुआ के बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर एक खड़ी बस से दूसरी बस टक्करा गई। इस दौरान बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बस स्टैंड आने वाली दूसरी बस के ब्रेक फेल हो जाने से दुर्घटना हुई है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आक्रोशित लोगों ने बस के कांच फोड़ दिए, स्थिति को देखते हुए बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात किया गया। झाबुआ के बस स्टैंड की व्यवस्था दयनीय बनी हुई है। बसों के खड़े रहने तक की जगह नहीं बच पाती। मंगलवार की घटना भी ऐसे ही हुई। बस क्रमांक जीजे 20 वी 7330 जो कि बस स्टैंड पर खड़ी थी, इसे झाबुआ से मेघनगर की ओर जाना था। इस दौरान पीछे से बस क्रमांक एमपी 13 वी 3033 आई। लेकिन उसके बस स्टैड पर आते ही ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और वह सामने खड़ी बस से टकरा गई। बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर बाद पहुंची पुलिस

इस दौरान बस चालक-परिचालकों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। बस को पीछे हटाया गया। इस दौरान लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। कुछ लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बस के कांच फोड़ दिए। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल बस स्टैंड पर तैनात किया गया है।

टैम्पो से ले गए शव

पुलिस ने शव वाहन बुलाने का प्रयास किया। लेकिन शव वाहन नहीं मिल पाया। एक लोडिंग टैम्पो में रखकर पुलिसकर्मी पीएम के लिए युवक का शव ले गए। उसके बाद बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया। बस स्टैड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर हटाया।

आए दिन होते हैं विवाद

झाबुआ के बस स्टैंड पर प्रतिदिन 150 बसें आवगमन करती हैं। दोपहर के समय तो बसें अधिक आ जाने से बस स्टैंड पर वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं बचती। ठेला व्यवसायी अपनी दुकानें कहीं भी लगा लेते हैं। जिससे यातायात बाधित होता रहता है। अगर किसी ठेले वाले को हटने के लिए कहा जाता है तो वहां विवाद होने लगता है।

वीर दास और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR…..

0

स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगलुरू के बाद अब मुंबई में कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। न्यूज एजेंसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने वीर दास, दो अन्य व्यक्तियों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

जाने-माने थिएटर प्रोड्यूसर अश्विन गिडवानी ने पुलिस से शिकायत के दौरान कहा कि अक्तूबर 2010 में उनकी कंपनी ने एक शो के निर्माण के लिए वीर दास के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। तब सब कुछ सही तरीके से हो गया था। हालांकि, जब जनवरी 2020 में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर वीर दास के नए शो का प्रोमो देखा, तब उन्हें ऐसा महसूस हुआ की शो का कुछ कंटेंट उनके शो से मेल खाता है।

कफ परेड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अश्विन गिडवानी की शिकायत के आधार पर, वीर दास, दो अन्य व्यक्तियों और नेटफ्लिक्स सेवा के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 4 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास के बेंगलुरू में होने वाले शो के खिलाफ दक्षिणपंथी समहू'हिंदू जनजागृति समिति' ने शिकायत दर्ज कराई है। सोमवार को समिति पुलिस के पांस पहुंची और शो रद्द कराने की बात कही। समिति का आरोप है कि कॉमेडियन का शो हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करेगा और दुनियाभर में भारत की छवि को धूमिल करेगा। इस संबंध में समिति ने व्यालिकावल थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

छत्तीसगढ़ : देशी शराब की बोतल में मिला जहरीला सांप, उड़े शख्स के होश…

0

छत्तीसगढ़ : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में सोमवार को देशी शराब की बोतल में एक जहरीला मरा हुआ सांप निकला, जिसे देखते ही खरीदार घबरा गया। मामला पामगढ़ के देशी शराब दुकान का है। बोतल के अंदर मरे हुए सांप की पहचान करैत के रूप में हुई है।

सोनसरी निवासी वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ के देशी शराब दुकान में शराब लेने के लिए पहुंचा था। उसने जैसे ही शराब की बोतल खोली, उसके अंदर मरा हुआ सांप दिखाई दिया। उसने तुरंत बोतल का ढक्कन बंद कर दिया और अपने दोस्त को भी बोतल दिखाई। उसका दोस्त भी शराब के बोतल के अंदर सांप देखकर हैरान रह गया।

वीरेंद्र दास और उसके साथी ,बाकी सभी लोग इसके बाद दुकान में इकट्ठा हो गए। पामगढ़ के देशी शराब दुकान के सेल्समैन शिव दयाल बर्मन ने बताया कि शराब कार्टन में भरकर आता है। उसमें सील लगी हुई होती है। उन्होंने कहा कि ये शराब भी जांजगीर के वेयर हाउस से आई है। बोतल पर 14 अक्टूबर 2022 की सील लगी हुई है। सांप उसके अंदर कैसे आया और सीलबंद करते वक्त किसी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी, इस बारे में सेल्समैन ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Liquor 1

वहीं शराब खरीद रहे लोगों का कहना है कि अगर सीलबंद बोतल से भी इस तरह सांप या अन्य कीड़े-मकोड़े निकलेंगे, तो उनकी जान को इससे खतरा हो सकता है। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि मरे हुए सांप की बोतल को सेल्समैन ने न तो वापस लिया और न तो ग्राहक को उसके पैसे ही लौटाए। इसके बाद ग्राहक बोतल को लेकर अपने गांव वापस चला गया।

फिलहाल मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सहायक आयुक्त आबकारी विभाग दिनकर वासनिक ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी हुई है। टीम गठित कर जांच के लिए सोनसरी गांव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recruitment : Punjab and Sind Bank में डेटा एनालिस्ट सहित 50 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

0

Recruitment : Punjab and Sind Bank ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर और डेटा एनालिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट @punjabandsindbank.co.in पर जाकर आवेदन सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर, 2022 है।

पदों की संख्या : 50

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

1. टेक्निकल ऑफिसर Architect के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से architecture होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडे्ट्स के पास संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव भी जरूरी है।
2. मार्केटिंग ऑफिसर / रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को ग्रेजुएट और एमबीए (मार्केटिंग) / पीजीडीबीए (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) / पीजीडीएमबी (बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) होना चाहिए।

अप्लीकेशन फीस
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी : 177 रुपये
अन्य कैटेगरी : 1003 रुपये

सिलेक्शन प्रोसेस

1. टेक्निकल ऑफिसर Architect, फर्स्ट सेफ्टी ऑफिसर, फॉरेक्स ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर/ रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
2. डेटा एनालिस्ट, Forex डीलर , Treasury डीलर के पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

गुरु नानक जयंती पर मत्था टेकने ब्वॉयफ्रेंड जैकी के साथ गुरुद्वारे पहुंची रकुल प्रीत

0

देश भर में आज पूरे धूमधाम से गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सितारे गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारे में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग मुंबई के गुरुद्वारे पहुंची।

मुंबई के सांताक्रूज गुरुद्वारे पहुंचे रकुल और जैकी

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वीडियो सामने आया है, जिसमे रकुल प्रीत और जैकी के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने गुरुद्वारे पहुंचे है। इस मौके पर दोनों देसी अवतार में नजर आए। जैकी ने व्हाइट कुर्ता और ब्लू जींस कैरी में दिखें तो वहीं, एक्ट्रेस क्रीम और मरून कलर के सूट में नजर आई। इस दौरान रकुल जरूरतमंद  लोगों को पैसे देती नजर आई। रकुल के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। इस कपल के अलावा एक्ट्रेस निमरत कौर भी सांताक्रूज गुरुद्वारे पहुंची।

सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं रकुल-जैकी

जैकी भगनानी ने साल 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर रकुल संग प्यारी सी तस्वीर साझा की थी। फोटो में कपल को हाथ में हाथ डाले साथ चलते हुए देखा गया था। रकुल ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो और जैकी पड़ोस में रहते थे, लेकिन कभी उन दोनों में बातचीत नहीं हुई। लॉकडाउन के दौरान दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे और धीरे-धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक से अचानक निकले सिंधिया

0

भोपाल   बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भोपाल में मंगलवार को 7 नंबर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही अचानक बाहर निकल आए। बीजेपी नेताओं ने बताया कि उन्हें बुखार था, इसलिए वे जल्दी चले गए। बैठक में शामिल होने के पहले सिंधिया ने कहा- 2023 में कमल का फूल फिर मध्यप्रदेश में खिलेगा। हम साथ में बैठकर जीत का संकल्प लेंगे। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। बोले- यात्रा चाहे जितनी भी ऐतिहासिक हो, कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में संतों के साथ नर्मदा स्नान पर बोले-दक्षिण से गोल टोपी पहन कर चले हैं, यहां आकर कुछ न कुछ नाटक तो करेंगे ही। कमल नाथ के मंदिर मस्जिद के रोजगार वाले बयान पर बोले- महाकाल लोक जाकर देखें, कितने लोगों को रोजगार मिल रहा है, इसके बाद वो ऐसी बातें नही करेंगें।

BJP एक जीवंत राजनैतिक दल है

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- BJP एक जीवंत राजनैतिक दल है, जहां 365 दिन काम होता है। लगातार काम के मद्देनज़र कोर ग्रुप की बैठक होती रहती है। संगठन के विस्तार की दृष्टि से राजनीतिक दृष्टि से, आगामी चुनावों की दृष्टि से, विचार-विमर्श नियमित रूप से होता रहता है। निगम मंडल की नियुक्तियों पर बोले- मध्य प्रदेश में जो नियुक्तियां होनी हैं वो पार्टी के संज्ञान में हैं। जो ज़िम्मेदार लोग हैं, वो इस पर विचार करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को उन्होंने अप्रासंगिक इवेंट बताया। कहा- आज जरूरत है, देश में जो समस्या है, उन सब पर बैठकर राजनैतिक दल बैठकर विचार करें। एक मत होकर उसके लिए काम करें। भारत जोड़ो यात्रा निकालने का सवाल उठता ही नहीं है। भारत आखिर टूट कहां रहा है।

निगम मंडलों की नियुक्तियों पर आखिरी दौर की चर्चा

मप्र में लंबे समय से खाली पड़े निगम, मंडलों, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। सूत्रो की मानें तो अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए बीजेपी अपने नाराज सीनियर नेताओं को इनमें एडजस्ट कर सकती है। हालांकि इसमें सिंधिया खेमे के कई दावेदारों के कारण पेंच फंसा हुआ है।

राहुल की यात्रा के कारण अटकी लिस्ट

सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी। ऐसे में कांग्रेस को झटका देने के लिए कांग्रेस के विधायकों और प्रभावशाली नेताओं को बीजेपी में शामिल कराने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति के चुनाव में द्रोपदी मुर्मू के लिए क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों को बीजेपी में शामिल करने की कवायद चल रही है। हालांकि बीजेपी के नेता इस बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस और कमलनाथ की कार्यप्रणाली से परेशान होकर विधायक बीजेपी को ज्वाइन कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई नरेन्द्र मोदी और भाजपा से प्रभावित होकर हमारी पार्टी में आना चाहता है तो उसका स्वागत है। लेकिन हम किसी से संपर्क नहीं कर रहे हैं।

आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय संगठनों पर चर्चा

कोर ग्रुप की बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय सामाजिक और राजनैतिक संगठनों को लेकर भी चर्चा होगी। बैठक में जयस के प्रति आदिवासी युवाओं का बढ़ते आकर्षण पर विचार मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में लगातार बढ़ते आंदोलन और प्रदर्शनों को लेकर भी चर्चा होगी।

बैठक में ये शामिल

बैठक में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद सिंह पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा ग्रुप के सदस्य गण शामिल होंगे। इनके अलावा बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव शामिल हो सकते हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group