Home Blog Page 5644

सिवनी में मतांतरण कराने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

0

सिवनी ।   मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत डाला गांव में चोरी छिपे मतांतरण कराने के आरोप में सोमवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आदेगांव थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया और सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

आठ आरोपितों में चार महिलाएं भी

गिरफ्तार किए गए इन आठ आरोपितों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों में डाला गांव निवासी सोहन, नागेश, राजवती नागेश, सारसडोल निवासी सुरेश धुर्वे, घुंघसा छपारा निवासी जयसिंह सिंगोतिया, रामवती सिंगोतिया, रामेश्वर पंद्राम, हर्रई थाना क्षेत्र के मुर्गीटोला निवासी बालकुमारी धुर्वे व सुमनवती पंद्राम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गांव के एक घर में चोरी छिपे मतांतरण कराने की सूचना मिलने पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

Nokia G60 5G की पहली सेल आज से हुई शुरू….

0

Nokia ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Nokia G60 5G को पिछले दिनों भारत में लांच किया था। अब आज से यह फोन अपनी सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। फोन को नोकिया की भारतीय आधिकारिक वेबसाइट के जरिये खरीदा जा सकता है।

Price & Offer

नोकिया ने अपने नए स्मार्टफोन Nokia G60 5G का सिंगल मॉडल ही लांच किया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। अपनी पहली सेल के दौरान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन के साथ 3,599 रुपये की कीमत वाले नोकिया वायर्ड बड्स फ्री देंगी।

Features

इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन से Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलता है। कंपनी ने फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इस फोन में 400 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Nokia G60 5G में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर लगाया गया है।नोकिया ने इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन बैक कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।इस फोन में 6 GB की रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ पेश हुआ है।इस फोन में 4500 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए फोन में 20 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।यह एक 5G फोन है जो 4G नेटवर्क पर भी काम करेगा।यह फोन ब्लैक और आइस कलर जैसे 2 रंगों में आया है।इस फोन में ब्लूटूथ 5.1, 3.5 mm जैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

एसटीएफ ने रेलवे स्टेशन से हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद…

0

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दमदम सैन्य छावनी रेलवे स्टेशन से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास दो अर्द्ध स्वचालित पिस्तौलें और दो बंदूकें बरामद की गई हैं। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सोमवार शाम को की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 55 साल के तपन साहा के रूप में की गई। वह पश्चिम बंगाल के हाबरा के  मानसबाड़ी इलाके का रहने वाला है। 

आरोपी तपन साहा के पास से 7 मिलीमीटर की दो अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौलें और दो  बंदूकें भी बरामद की हैं। साहा के खिलाफ दमदम स्थित रेलवे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। इसका विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला है। 

टेस्टी अचार: औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन से बनाएं टेस्टी अचार

0

टेस्टी अचार: लहसुन ऐंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सेहत के लिए यह कई तरह से फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कई बड़ी बीमारियों से बचने के लिए रोजाना लहसुन खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको लहसुन का स्वाद पसंद नहीं तो लहसुन का अचार बनाकर खा सकते हैं। यहां लहसुन के अचार की इंस्टंट रेसिपी है।

सामग्री : 1 कप लहसुन (छिले हुए),1/2 कप सरसों का तेल,सिरका ,1/2 चम्मच हींग,कश्मीरी लाल मिर्च,नमक,हल्दी,पिसी सरसों (ज्यादा महीन न पीसें),पिसी मेथी,पिसी सौंफ

लहसुन अचार रेसिपी : गैस पर पैन गरम करें।इसमें सरसों का तेल डालें।जब तेल पक जाए तो गैस बंद कर दें।ध्यान रखें कि तेल ठीक से पक जाए और इसमें कच्चेपन की महक न आए।अब तेल को हल्का ठंडा होने दें इसके बाद इसमें हींग डाल दें। तेल ज्यादा गरम न हो वर्ना हींग जल जाएगी।हींग चटकने के बाद इसमें लहसुन डाल लें।अब फिर से गैस जलाकर धीमी कर लें।गैस एकदम धीमी रखनी है वर्ना लहसुन जल जाएंगे। हमें लहसुन को सिर्फ सॉफ्ट करना है।अब लहसुन में लगभग 2 स्पून नमक डाल लें।बाकी मसालों में सबसे पहले एक चम्मच हल्दी डालें फिर 2 स्पून कश्मीरी लाल मिर्च डाल लें। अब फिर से गैस बंद कर दें। सबको अच्छी तरह मिला लें।इसके बाद इसमें चार चम्मच सरसों,1 चम्मच सौंफ का पाउडर,1 चम्मच नमक, 1 चम्मच मेथी का पाउडर। आखिर में सिरका डालें। सिरका वाइट या ब्राउन कोई भी डाल सकते हैं। अब लहसुन के साथ सारे मसाले मिला लें। इन्हें ठंडा करके कांच के जार में भर दें। इसे आप तुरंत खा सकते हैं।

विधायक आरिफ मसूद डेढ़ सौ लोगों के साथ भोपाल से पैदल पहुंचेंगे बुरहानपुर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का करेंगे स्‍वागत

0

भोपाल ।   राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक आरिफ मसूद बुरहानपुर तक पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर में यात्रा का स्वागत करने के लिए 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे। मंगलवार को अंकुर मैदान के सामने स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि 10 नवंबर को सुबह 10 बजे हबीबगंज स्थित राजीव गांधी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस यात्रा की शुरुआत होगी। इस पैदल यात्रा में विधायक मसूद 150 लोगों के साथ 12 दिन में 350 किमी की यात्रा पूरी करेंगे। मसूद ने बताया कि केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र होते हुए यह यात्रा मप्र में प्रवेश कर रही है और मप्र में इसके मुख्य समन्वयक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे।

पांच वोल्वो बसों के साथ पूरा होगा सफर

विधायक मसूद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 5 वोल्वो बसें भी इस पैदल यात्रा में पीछे पीछे चलेंगी। भोजन-पानी की व्यवस्था भी इन्हीं बसों में की गई है। इसके अलावा यात्रा में चलित शौचालय भी रहेंगे, जिनका उपयोग यात्रा में चल रह लोग करेंगे। विधायक ने बताया कि रास्ते में होटल या अन्य ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने वोल्वो बसों की व्यवस्था की है। विधायक मसूद ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में उन्हें महात्मा गांधी के साथ चलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन राहुल गांधी के साथ चलने का अवसर उन्हे मिल रहा है। देश में बढ़ती महंगाई, घृणा और अराजकता के विरुद्ध लड़ने और संविधान को बचाने संकल्प लेकर इस यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा के लिए तैयार एक ब्रोशर को जारी करते हुए मसूद ने कहा कि पूरे रास्ते इसे लोगों को बांटते हुए जाएंगे।

इस रास्ते से होते हुए पहुंचेंगे बुरहानपुर

यह यात्रा भोपाल से मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बरखेड़ी जोड़, बुधनी, नर्मदापुरम, सावल खेड़ा, टिमरनी, हरदा, मसनगाव, आशापुर, खंडवा, सिरपुर और जीरी होते हुए बुरहानपुर पहुंचेगी।

जाने चेहरे पर Rose Water लगाने के फायदे

0

गुलाब जल चेहरे की सुंदरता बनाए रखने में सहायक है। इसे आप किसी भी मौसम में चेहरे पर लगा सकती हैं।ये स्किन को हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करता है।इसे चेहरे पर लगाने के कई फायदे हैं।

Pimples – गुलाब जल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाने में सहायक है। ये चेहरे के कील-मुंहासों से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं।गुलाब जल को एलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। ये पिम्पल से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

Swelling – कई बार थकान के कारण चेहरे पर सूजन हो जाती है।ऐसे में आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन की सूजन को कम करता है।

Anti Aging – गुलाब जल के इस्तेमाल से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां भी कम हो सकती है। ये एंटी एजिंग का काम करता है।

Moisture – ये स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है। आप रोजाना कॉटन की मदद से चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। इससे आपकी स्किन जानदार होगी। इसका टोनर स्किन को क्लींजिंग करता है।

Dark Circle – ये आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने में सहायक है। अगर आपको डार्क सर्कल है, तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। इसे लगाने से स्किन में कसाव आता है।

Itching – गुलाब जल चेहरे की जलन और खुजली को दूर करने में मदद करता है। इसे स्किन पर लगाने से राहत मिलती है।

Tanning – स्किन की टैनिंग को दूर करता है। कई बार धूप में निकलने से चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो जाती है, ऐसे में इससे बचने के लिए आप चेहरे पर गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Note : गुलाब जल को चंदन पाउडर के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है, साथ ही स्किन की कई समस्याएं दूर होती हैं।

Best Makeup Tips: फाउंडेशन लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

0

Makeup Tips मेकअप महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप गलत तरीके से मेकअप करती हैं तो इससे आपका चेहरा भद्दा दिखाई दे सकता है। मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बेस्ट मेकअप चेहरे को परफेक्ट लुक देता है। ये स्किन की कमियों को ढक देता हैं। लेकिन चेहरे पर मेकअप का बेस सही तरीके से न हो, तो चेहरा और भी खराब नजर आता है। फाउंडेशन मेकअप का बेस होता है, ऐसे में इसे चेहरे पर लगाते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Face Wash – फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें।चाहें तो आप धोने के फेस वॉश का यूज कर सकती हैं। इसक बाद चेहरे को साफ मुलायम कपड़े से सूखाकर मॉइश्चराइजर लगाएं।कई महिलाएं बिना मॉइश्चराइजर के ही फाउंडेशन चेहेर पर लगाती हैं, इससे आपका मेकअप खराब हो सकता है,ये गलती करने से बचें।

Primer – अब आपका चेहरा मेकअप के लिए तैयार है। फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे प्राइमर लगाना कभी न भूलें। क्योंकि प्राइमर लगाने के बाद फाउंडेशन स्किन पर एक समान लगता है। अगर बिना प्राइमर का आप फाउंडेशन यूज करती हैं, तो इससे मेकअप बिगड़ सकता है।

Foundation – चेहरे पर बहुत ज्यादा फाउंडेशन न लगाएं।कम फाउंडेशन लेकर ही चेहरे पर लगाने की शुरूआत करें।इसे अच्छी तरह स्किन पर ब्लेंड करें।चेहरे पर हाथ से फाउंडेशन कभी न लगाएं।इसके लिए ब्रश या ब्यूटी ब्लैंडर का इस्तेमाल करें।इसे ब्लेंड करने पर ही चेहरे की खूबसूरती निखरती है।मेकअप ब्लेंड करते समय स्किन को न रगड़ें। स्पंज को चेहरे पर थपथपा कर लगाएं, इससे फाउंडेशन अच्छी तरह ब्लेंड होता है।

Skin Tone – अगर आप दिन में चेहरे पर फाउंडेशन लगाने जा रही है, तो ये ध्यान रखें कि फाउंडेशन लाइट हो और ये आपके स्किन टोन से मैच करें। चेहरे के मुताबिक ही मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जो आपके स्किन को सूट करता हो।

Note : रिएक्शन से बचने के लिए मेकअप का सामान किसी से शेयर न करें। आप दूसरों का भी मेकअप यूज करने से बचें।

PM नरेन्द्र मोदी ने G-20 के नए Logo, Theme और Website का किया अनावरण…

0

आज मंगलवार को PM नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए G-20 के नए लोगो-थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। PM नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  

PM नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि G20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है। G20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इस G20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। जी-20 के लोगो-थीम और वेबसाइट के अनावरण के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि आजादी के इस अमृतकाल में देश के सामने ये कितना बड़ा अवसर आया है। ये हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, गौरव बढ़ाने वाली बात है।    

PM नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज जो Logo का लांच हुआ है, उसके निर्माण में भी देशवासियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि हमने लोगो के लिए देशवासियों से उनके बहुमूल्य सुझाव मांगे थे। आज वो सुझाव इतने बड़े वैश्विक आयोजन का चेहरा बन रहे हैं।

Logo और Theme के जरिए दिया संदेश
PM नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस लोगो और थीम के जरिए हमने दुनिया को एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध ने जो संदेश दिया था और  हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है। 

जानिए संतरा से होने वाले फायदे व नुकसान?

0

ठंड का मौसम आते ही बाज़ार में नारंगी रंग का ये फल छा जाता है।खट्टे-मीठे सतरे लगभर सभी को पसंद भी आते हैं और यह एक बेहतरीन स्नेक्स का काम भी करते हैं। संतरे में विटामिन-सी और पानी की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट भी करते हैं। संतरे फायदेमंद ज़रूर होते हैं, लेकिन जैसे किसी भी चीज़ का ज़्यादा सेवन नुकसान कर सकता है, वैसे ही संतरे भी ज़्यादा खा लेने से हानि पहुंचा सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे में कैलोरी, पानी, प्रोटीन, कार्ब्स, चीनी, फाइबर और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, इसको ज़्यादा खा लेने से आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

ज़्यादा संतरे खा लेने से क्या होता है?

अगर आप दिन में 4-5 संतरे का रहे हैं, तो इससे शरीर में फाइबर की मात्रा कुछ ज़्यादा हो जाएगी। जिससे पेट खराब, पेट में दर्द, पेट में सूजन और मतली जैसी समस्याएं शूरू हो सकती हैं। ज़रूरत से ज़्यादा विटामिन-सी का सेवन सीने में जलन, उल्टी, नींद न आना और दिल का दौरा पड़ने जैसा जोखिम बढ़ा सकता है।

एक दिन में कितने संतरे खाना ठीक है?

कुछ गंभीर मामलों में, यह उल्टी और सीने में जलन का कारण बन सकता है। उच्च पोटेशियम के स्तर वाले लोगों को भी संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

संतरे में पोटैशियम का स्तर कम होता है, लेकिन अगर शरीर में पहले से ही बहुत अधिक पोटैशियम है, तो यह हाइपरक्लेमिया नामक संभावित गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।संतरा प्रकृतिक तौर पर एसीडिक होता है, जिससे गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग से पीड़ित लोगों के पेट में जलन हो सकती है। जीईआरडी से पीड़ित लोगों को संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Note : एक दिन में 1 या 2 संतरे से ज़्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए |

जमा जुटाने व कर्ज देने की होड़ में,जोखिमों की अनदेखी कर रहे बैंक

0

बैंकों में नकदी की बढ़ती तंगी और कर्ज में दशक के उच्चतम स्तर 18 प्रतिशत की वृद्धि तथा जमा में कमी के बीच एक रिपोर्ट में चेताया गया है कि बैंक संपत्ति और देनदारी दोनों स्तरों पर जोखिम से बचाव के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी का प्रमुख कारण भारतीय रिजर्व बैंक का मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये बैंकों से अतिरिक्त कोष को वापस लेना है। खुदरा मुद्रास्फीति पिछले 10 महीने से रिजर्व बैंक की संतोषजनक सीमा से ऊपर बनी हुई है। इसको देखते हुए आरबीआई महंगाई को काबू में लाने के लिये प्रमुख नीतिगत रेपो दर में पिछले छह महीने में 1.90 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है।

आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।बैंकों में शुद्ध रूप से अप्रैल 2022 में औसतन 8.3 लाख करोड़ रुपये की नकदी डाली गयी। यह अब करीब एक-तिहाई कम होकर तीन लाख करोड़ रुपये पर आ गयी है। इसके अलावा सरकार ने दिवाली के सप्ताह में अपने नकद शेष का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया है और इसके परिणामस्वरूप शुद्ध एलएएफ (नकदी समायोजन सुविधा) में सुधार हुआ है। इसके अलावा सरकार और निजी क्षेत्र के बोनस भुगतान से भी मदद मिली।

नकदी समायोजन सुविधा (एलएएफ) मौद्रिक नीति में उपयोग किया जाने वाला एक उपाय है। इसके जरिये रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था में नकदी प्रबंधन के लिये रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट का उपयोग करता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने एक रिपोर्ट में कहा कि बैंकों में एक तरफ ब्याज दर बढ़ी है, दूसरी तरफ नकदी को सोच-विचार कर कम किया गया है। लेकिन एक चीज अभी भी नहीं बदली है। वह है कर्ज को लेकर जोखिम का पर्याप्त रूप से प्रबंधन।

उन्होंने कहा कि एक तरफ कर्ज की मांग एक दशक के उच्चस्तर पर है जबकि नकदी की स्थिति उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, भले ही बैंक व्यवस्था में शुद्ध एलएएफ घाटा देखा जा रहा है, लेकिन बाजार सूत्रों का कहना है कि मुख्य कोष की लागत के ऊपर कर्ज को लेकर जो जोखिम है, उसका पूरा ध्यान नहीं रखा गया है।उदाहरण के लिये एक वर्ष से कम अवधि का कार्यशील पूंजी कर्ज छह प्रतिशत से कम दर पर दिया जा रहा है और यह एक महीने व तीन महीने के ट्रजरी बिल की दर से जुड़ा है जबकि 10 और 15 वर्ष के कर्ज की लागत सात प्रतिशत से कम है।उल्लेखनीय है कि 10 साल की अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियां करीब 7.46 के आसपास की दर पर कारोबार रही हैं। वहीं, 91 दिन की अवधि वाले ट्रेजरी बिल 6.44 की दर पर कारोबार कर रहे हैं।

वहीं 364 दिन का ट्रेजरी बिल की लागत 6.97 प्रतिशत है।बैंकों में मुख्य कोष जुटाने की औसत लागत करीब 6.2 प्रतिशत है जबकि रिवर्स रेपो दर 5.65 प्रतिशत है। ऐसे में आश्चर्य की बात नहीं है कि बैंक वर्तमान में जमा राशि जुटाने के लिये ब्याज दर बढ़ाने की होड़ में हैं। चुनिंदा परिपक्वता अवधि की जमाओं पर ब्याज दर 7.75 प्रतिशत तक कर दी गयी है। इसके अलावा, बैंक अब 390 दिनों के लिये जमा प्रमाणपत्र (सीडी) 7.97 प्रतिशत की दर पर जुटा रहे हैं। जबकि कुछ बैंक 92 दिनों के लिये सीडी 7.15 प्रतिशत पर जुटा रहे हैं।

वित्तपोषण अंतर को जमा प्रमाणपत्र के जरिये पूरा किया जा रहा है। कुल जमा प्रमापणत्र 21 अक्टूबर की स्थिति के अनुसार 2.41 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 57 हजार करोड़ रुपये था। घोष ने रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉन्ड प्रतिफल भी अप्रैल, 2022 के बाद 2.55 प्रतिशत बढ़ा है और अक्टूबर, 2022 में 6.92 प्रतिशत रहा। रिपोर्ट के अनुसार, सकारात्मक बात यह है कि कोष जुटाने और कर्ज देने को लेकर जो होड़ है, वह ‘एएए’ दर्जे वाले कर्जदारों तक सीमित है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group