Home Blog Page 5654

बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, दुष्कर्म का लगा है आरोप

0

श्रीलंका शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। श्रीलंकाई टीम पांच नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेली थी। श्रीलंकाई टीम के सूत्रों के मुताबिक बताया कि गुणतिलका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे।बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी शामिल है।इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।

गुणतिलका 2018 में इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्ण के मामले में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी। हालांकि, पुलिस ने तब गुणतिलका की संलिप्तता को खारिज कर दिया था। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन उनके को दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

मप्र बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से होंगी शुरू

0

भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा अब 15 फरवरी की बजाय एक मार्च से शुरू होगी। इस संबंध में माशिमं ने संशोधित आदेश जारी किए है। प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक होंगी एवं सैद्वांतिक परीक्षाएं 1 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बीते पिछले महीने कार्यक्रम जारी कर दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी थी। निर्देश में कहा था कि दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च 2023 के बीच और सैद्धांतिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने पर माशिमं के सदस्यों ने विरोध किया। मंडल के कुछ सदस्यों का कहना था कि विद्यार्थियों को पढऩे का समय नहीं मिल पाता है। 15 फरवरी से परीक्षा शुरू होने पर कोर्स अधूरा रहता है। इससे परीक्षा एक मार्च से आयोजित करवाई जाए। बता दें, कि बोर्ड के सदस्यों के प्रस्ताव पर साधारण सभा की 30 अक्टूबर को आयोजित बैठक में एक मार्च से परीक्षा शुरू करवाने का निर्णय ले लिया गया।

 प्रेमिका से मिलने बांग्लादेश से कन्नौज आ पहुंचा युवक, सोशल मीडिया से  हुआ था संपर्क   

0

कन्नौज। बांग्लादेश से एक युवक कन्नौज पहुंच गया। वह अपनी प्रेमिका से मिलने कन्नौज आया था। पुलिस ने बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक जाकिर का संपर्क सोशल मीडिया से  कन्नौज की रहने वाली एक युवती से हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
  कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस को एक बांग्लादेशी युवक के सदर कोतवाली क्षेत्र के तलैया चौकी के कांशीराम कॉलोनी में रहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 4 के रूम नंबर 40 में छापा मारा तो वहां रह रही जुबेदा और उसकी बेटी के साथ एक युवक को पाया। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसकी बेटी सहित बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब महिला और युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली जुबेदा की बेटी से मिलने के लिए बांग्लादेश से कन्नौज आया था। मामले में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली महिला जुबेदा ने बताया कि युवक बांग्लादेश का रहने वाला है और ओमान में सिलाई का काम करता है। सोशल मीडिया के जरिए युवक का उसकी बेटी से संपर्क हुआ। जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा।
  पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह बांग्लादेश के ढाका में सोरियतपुर का रहने वाला है‚ उसने अपना नाम जाकिर बताया है। वह ओमान में रहकर नकाब की सिलाई का काम करता है। युवक का वॉट्सऐप के जरिए कन्नौज की रहने वाली एक युवती से संपर्क हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम–प्रसंग चलने लगा था। 

कमलनाथ ने संभाली भारत जोड़ो यात्रा की बागडोर

0

भोपाल । भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी 20 नवम्बर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं, जिसके चलते प्रदेशभर के कांग्रेसी उत्साहित तो हैं ही, वहीं जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं, क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी इस यात्रा की तैयारी की जा रही है और भाजपा की राज्य सरकार को भी घेरने वाले मुद्दे उठाए जाएंगे। इस पूरे आयोजन की बागडोर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संभाल रखी है, जो रोजाना बैठकें कर रहे हैं और 8 नवम्बर को इंदौर भी जाएंगे। वहीं इस पैदल यात्रा में राहुल तेज-तेज कदमों से चलने के साथ दौड़ भी लगा रहे हैं, जिसके चलते थुलथुले और थकेले कांग्रेसियों को यह भी चिंता है कि वे यात्रा में कैसे उनके साथ कदमताल कर पाएंगे, लिहाजा कई वरिष्ठों ने इन नेताओं को अभी से अभ्यास करने की भी सलाह दे दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 8 नवम्बर को राहुल की यात्रा के मद्देनजर ही इंदौर जा रहे हैं। इस अवसर पर वे मीडिया से भी चर्चा करेंगे। उनके इंदौर प्रवास के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मीडिया समन्वयक के रूप में प्रदेश प्रवक्ता संतोषसिंह गौतम को सौंपी गई है। मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने इस आशय का पत्र भी इंदौर भिजवाया है, जिसमें अधिक से अधिक कवरेज मिलने पर जोर दिया गया।
दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर छोटे-बड़े, सभी कांग्रेसी और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लगभग 12 दिन यह यात्रा प्रदेश में रहेगी और 20-21 को इस यात्रा का प्रवेश होना है। केन्द्र से जुड़े महंगाई, रोजगार, किसानों से लेकर अन्य मुद्दों को तो राहुल अपनी यात्रा के दौरान उठा ही रहे हैं, वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश से जुड़े मुद्दों को भी रेखांकित किया जा रहा है। लगभग तीन दिन इंदौर में भी राहुल रहेंगे और यह भी प्रयास किए जा रहे हैं कि उज्जैन में बने महाकाल लोक को दिखाने और बाबा के दर्शन भी राहुल करेंगे। इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल को भी प्रदेश अध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपी है और अभी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यहां के कांग्रेसी हैदराबाद भी गए थे और वहां राहुल से भी चर्चा हुई। यात्रा के मार्क को भी अंतिम रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हर बड़ा कांग्रेसी ये चाहता है कि उसके क्षेत्र से यात्रा गुजरे। वहीं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी सलाह दी कि अभी से तेज चलने का अभ्यास भी शुरू कर लिया जाए। कमलनाथ ने वरिष्ठ नेताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। महू की जिम्मेदारी जीतू पटवारी को, तो उज्जैन यात्रा और वहां की आमसभा का जिम्मा शोभा ओझा को सौंपा गया है।

T20 World Cup में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने

0

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत का सामना जिम्बाब्वे से है।यह टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप राउंड का मुकाबला है।रविवार को ग्रुप दो के तीन मैच होने हैं और ऐसे में सेमीफाइनल की बाकी दो टीमों का फैसला हो जाएगा।भारत-जिम्बाब्वे के अलावा दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड और पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से है।भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना जरूरी है।

भारत के फिलहाल छह अंक हैं और टीम शीर्ष पर है।टीम इंडिया ने अब तक चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और एक में हार का सामना करना पड़ा है।वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच अंकों के साथ दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है।दक्षिण अफ्रीका अगर नीदरलैंड को हरा देता है और भारत जिम्बाब्वे को शिकस्त देता है तो दोनों टीमें बिना किसी दिक्कत के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।इस स्थिति में भारत आठ अंक लेकर शीर्ष पर और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर रहेगा।

नीदरलैंड अगर दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर करने में कामयाब रहता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान और बांग्लादेश मैच में जीतने वाली टीम भारत के साथ अगले राउंड के क्वालिफाई करेगी।अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम जीतने में कामयाब रहती है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच अहम रहेगा।इस स्थिति में टीम इंडिया को अपना मैच जीतना ही होगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं।इसमें से भारत ने 71 फीसद मैच जीते है।यानी भारत ने कुल पांच मैच जीते हैं,जबकि जिम्बाब्वे की टीम को केवल दो मैचों में जीत हासिल हुई।टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं।

अब चलती ट्रेन में मिलेगा आयुर्वेदिक आहार

0

भोपाल । भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को चलती ट्रेन में ही आयुर्वेदिक आहार मिल सकेगा। यही नहीं, सफर के दौरान यात्री अपनी बर्थ पर रहकर ही दवाएं और मेकअप का सामान तक ऑर्डर कर सकते हैं। यात्री के ऑर्डर पर ट्रेन में तैनात ट्रॉलीमैन ऑर्डर के अनुसार, यात्री की बर्थ पर उसका ऑर्डर किया सामान पहुंचाएगा। सामान के ऑर्डर की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पिलहाल, भारतीय रेलवे ने ये सुविधा भोपाल से गुजरने वाली बेंगलुरू राजधानी, जीटी एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनों में शुरु होगी। सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दिसंबर से शुरु की जा रही है।
आपको बता दें कि, हाल ही में रतलाम रेल मंडल के साथ साथ कुछ अन्य रेल मंडलों द्वारा इक्का-दुक्का ट्रेनों में स्काय शॉप इन ट्रेन नामक योजना का शुभारंभ किया गया है। पश्चिम-मध्य रेल जोन के प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव के अनुसार, योजना 3 साल पुरानी है, लेकिन कोरोना समेत अन्य कारणों के चलते उस दौरान इसकी शुरुआत नहीं की जा सकी थी। इस बार यात्रियों ने कई मंडलों से चलती ट्रेन में दवाइयां समेत जरूरी सामान और परहेजी खाना उपलब्ध करवाने की मांग है। यही वजह है कि, भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में स्काय शॉप इन ट्रेन योजना को नए कलेवर में दौबारा शुरु करने की तैयारी की जा रही है।
आयुर्वेदिक आहार के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ निकुंज शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक आहार का चलन लगातार बढ़ रहा है। आयुर्वेदिक आहार शरीर की प्रकृति पर आधारित होता है। ये आहार शरीर को बीमारी मुक्त रखने का काम करता है। साथ ही, शरीर को पोषित रखता है।
बर्थ पर पहुंचेगा भोजन
ट्रेनों में मिलने वाले आहार में मंड, पेया, विलेपी और यवागू खिचड़ी का इस्तेमाल होगा। भोजन रेडी टू ईट पेटर्न पर मिलेगा, जो यात्रियों को ऑनलाइन ऑर्डर के बाद उनकी सीट पर ही मिलेगा। यवागू खिचड़ी को हार्ट की बीमारी ही नहीं डायबिटीज से ग्रसित मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

टीचर ने दी बच्ची को खड़े होने की सजा, बच्ची वहीं गिर और फिर उसकी मौत हो गई 

0

बेंगलुरु । कर्नाटक के बेंगलुरु में स्कूल टीचर ने प्राइमरी कक्षा के छात्रों को खड़े होने की सजा सुनाई। सजा के दौरान बच्ची को चक्कर आया और वह वहीं गिर गई। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, निशिता गंगम्मागुडी के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। टीचर ने किसी बात को लेकर क्लास के सभी बच्चों को सजा दी। टीचर ने बच्चों के क्लास के अंदर बैठकर नहीं, बल्कि खड़ा रहकर पढ़ाई करने की सजा दी। इस दौरान निशिता को चक्कर आया और वह गिर गई। स्कूल वालों ने निशिता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल के लिए शनिवार को स्कूल में पहुंची। यहां टीचरों सहित स्कूल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। साथ ही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि निशिता के पिता नागेंद्र भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड में काम करते हैं। उनका घर डोड्डनचेन्नप्पा में है।

SA vs NED: साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर…

0

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 40वां मैच साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए और प्रोटियाज को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला।

159 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना पाई और उसे 13 रन से हार मिली।इस हार के साथ अब प्रोटियाज एक बार फिर से चोकर साबित हुई टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।साउथ अफ्रीका की हार के बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश और पाकिस्तान के पहुंचने का चांस बढ़ गया है।अब पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे और वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया तो उसके भी 6 अंक हो जाएंगे और वो टाप 4 में पहुंच जाएगी।

भारत ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

साउथ अफ्रीका की हार के बाद भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया और वो सुपर 4 में जगह बनाने वाली न्यूजीलैंड व इंग्लैंड के बाद तीसरी टीम बन गई।वहीं भारतीय टीम अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।ग्रुप 2 में भारत के अभी 6 अंक हैं और वो पहले नंबर पर है जबकि साउथ अफ्रीका इस हार के बाद भी 5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।पाकिस्तान और बांग्लादेश के 4-4 अंक हैं और दोनों में से जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

शिवराज मिलेंगे अम्बानी, टाटा बिड़ला और फार्मा दिग्गजों से

0

भोपाल । पीथमपुर में 1300 करोड़ रुपए से अधिक के पीथमपुर सेक्टर-5, 6 के साथ सेक्टर 7 के लोकार्पण-भूमिपूजन और महिला उद्यमी पार्क की घोषणा की गई, जिसका खुलासा तीन दिन पहले अग्निबाण ने ही कर दिया था। वहीं अब 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंबई जाकर देश के शीर्ष उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक कुमार मंगलम् बिड़ला, टाटा के चंद्रशेखरन के अलावा अम्बानी समूह और फार्मा सेक्टर के दिग्गजों से मुलाकात होगी और इन्हें इंदौर में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का न्यौता भी दिया जाएगा। फार्मा सेक्टर के कई बड़े दिग्गज मध्यप्रदेश आना चाहते हैं और पिछले दिनों पीथमपुर में कई फार्मा कम्पनियों ने अपने उद्योग शुरू करने की प्रक्रिया भी की और एमपीएसआईडीसी ने जमीनें आबंटित की है।
पीथमपुर में तो एमपीएसआईडीसी के पास जमीन-भूखंड ही नहीं बचे हैं और कम्पनियों की लाइन लगी है। कोरोना के बाद भी तेजी से निवेश हो रहा है और फार्मा, ऑटो मोबाइल के साथ फूड प्रोसेसिंग, आईटी कम्पनियों ने विशेष रुचि दिखाई है। एमपीएसआईडीसी द्वारा इंदौर, पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर भी निर्मित किया जा रहा है, तो अभी सेक्टर-5 और 6 का कल मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। वहीं 550 करोड़ रुपए की राशि सेक्टर-7 को विकसित करने पर खर्च की जाएगी, उसका भूमिपूजन भी किया गया। मध्यप्रदेश में औद्योगिक उत्पादन में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए मुख्यमंत्री ने पीथमपुर की सराहना करते हुए कहा कि यह रोजगार देने की राजधानी भी बन गई है और अब एसडीओ का स्थायी कार्यालय भी यहां खोला जाएगा। इंदौर-उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों द्वारा एक जिला-एक उत्पाद के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का भी उन्होंने अवलोकन किया और 50 एकड़ में विकसित होने वाले महिला उद्यमी पार्क के कुछ आबंटन-पत्र भी महिला उद्यमियों को सौंपे। वहीं दूसरी तरफ जनवरी में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और उसके बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाना है, जिसकी तैयारियां शासन स्तर पर शुरू हो गई है और अभी 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मुंबई की होटल ताज प्रेसिडेंट में देश के जाने-माने और बड़े औद्योगिक घरानों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। इसमें टाटा, बिड़ला, अम्बानी के अलावा अन्य उद्योगपति तो शामिल रहेेंगे, वहीं फार्मा सेक्टर के भी दिग्गजों से भी मिलेंगे। सिप्ला, माइलोन, केडिला, ल्यूपिन, सेंट्रल ड्रग्स, एलकेएम सहित कई बड़ी फार्मा कम्पनियां मध्यप्रदेश में निवेश करना चाहती है। पीथमपुर के ही सेज में फार्मा क्लस्टर में कई कम्पनियां आ गई और मेडिकल डिवाइस पार्क पर भी काम चल रहा है। मुंबई के बाद हैदराबाद, बैंगलुरु का भी मुख्यमंत्री द्वारा कर सीएम वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

T20 World cup: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया….

0

नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह ग्रुप-2 से अंतिम-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। टीम इंडिया के चार मैच में छह अंक हैं। अब भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ हार भी जाता है तो भी वह सेमीफाइनल में खेलेगा। हारने की स्थिति में वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहेगा।अगर मैच जीत लेता है तो शीर्ष पर रहेगा।दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने सुपर-12 में उसके अंतिम मैच में 13 रन से हरा दिया।अफ्रीकी टीम एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में चोकर्स साबित हुई।वह ग्रुप में लगातार अच्छा खेल रही थी, लेकिन अंतिम मैच में बड़े टूर्नामेंट का दबाव नहीं झेल पाई।दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें जाग गई हैं। वह अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम सुपर-12 मैच में जीत हासिल करनी होगी। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिल सकता है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group