जाह्नवी कपूर ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि को लेकर अपने रिश्तों पर बात की है। जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म मिली रिलीज हुई है।वहीं उन्हें लेकर खबरें है कि वह ओरहान अवात्रामणि को डेट कर रही हैं।
अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के बारे में बात की है। जाह्नवी कपूर कहती हैं, 'जब वह मेरे आस-पास होता है तो मुझे घर जैसा लगता है।' उन्होंने ओरहान को अपना दोस्त बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ओरहान लंबे समय से उनके साथ है। गौरतलब है कि जाह्नवी और ओरहान को कई अवसर पर साथ देखा गया है। हाल ही में हेलोवीन पार्टी में भी दोनों साथ नजर आये थे। इस पार्टी को ओरहान ने ही होस्ट किया था। इससे पहले दोनों दिवाली पार्टी में भी साथ नजर आए थे। वहीं दोनों कई देशों की यात्रा भी साथ करते नजर आते हैं।
ओरहान जाह्नवी के साथ अपनी लगातार तस्वीरें शेयर करते हैं। वहीं वह उनकी पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं लंबे समय से ओरहान को जानती हूं। मुझे उनके साथ मजा आता है। वह बहुत अच्छा दोस्त है। ऐसे दोस्त बहुत मुश्किल से मिलते है जो कि आपके लिए खड़े हो।'
जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म मिली में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। यह 2019 में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलन की रिमेक है। वह जल्द राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
रायबरेली । केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रायबरेली स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान 24 वातानुकूलित कोचों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों और जनता से कहा कि रायबरेली की यह फैक्ट्री प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आने वाले दिनों में वंदे भारत कोचों का निर्माण भी यहीं से शुरू किया जाएगा। उन्होंने एमसीएफ रायबरेली को 150 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही रेलमंत्री ने रेलकोच में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए डेढ़ लाख रोजगारों की चल रही भर्ती का हवाला देते हुए कहा कि जल्द ही स्टाफ की कमी पूरी हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान कोच फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों से मुलाकात की और उनसे वहां पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दिए जाने के लिए रेल कोच के जीएम को निर्देश दिए। रेल मंत्री वैष्णव ने कोच फैक्ट्री में बने कैफियत एक्सप्रेस के 24 एसी 3 टियर इकोनामी कोच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी का रेलवे से लंबे समय से जुड़ाव रहा है जिसके चलते पीएम मोदी रेलवे के आधुनिकरण के लिए संकल्पित है। इसलिए 2014 के बाद से रेलवे में बहुत बदलाव हुए हैं। पहले जहां 1 दिन में 4 किलोमीटर रेलवे लाइन बनती थी। अब 12 किलोमीटर रेलवे लाइन बनती है। रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहे हैं। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेल कोच के अधिकारियों और कर्मचारियों से वंदे भारत के कोच के निर्माण की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री में बने कोच यूरोपीय देशों में भी अपनी धाक जमाए ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
Weekly Horoscope 7-13 November 2022 (साप्ताहिक राशिफल 7-13 नवंबर 2022) : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ नवंबर माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह शुक्र, मंगल और बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए ग्रहों का गोचर लाभकारी साबित होगा, तो कई लोगों को इस सप्ताह कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आपका नवंबर का दूसरा सप्ताह कैसा होगा।
मेष राशि(Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्द्ध में अत्यंत ही अनुकूल एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके कार्यों में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध पर भी ध्यान देना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। इस दोरान दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियों से बचने के लिए खान-पान एवं अपनी दिनचर्या का विशेष ध्याान रखें। उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर साधना और चालीसा का पाठ करें।
वृषराशि(Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनके साथ भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपकी करियर को लेकर अप्रोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने परिश्रम और प्रयास से सभी कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। जिससे खुश होकर आपके सीनियर आपके काम की तारीफ करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे, तो ऐसा करने पर इस सप्ताह आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। उपाय: स्फटिक से बने शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको किसी के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रहे कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू विवाद के चलते किसी प्रियजन के साथ अनबन होने की आशंका है। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय स्वजनों का सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। परीक्षा-परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। पूर्वार्द्ध के मुकाबले सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ सुकून लिए रहेगा। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिनकी मदद से आप अपने अटके हुए काम को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। इस दौरान व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षा से कम ही सही लेकिन लाभ होगा। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने पर मन बेचैन रहेगा। अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और विवाहेत्तर संबंध से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी या फिर कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्कराशि(Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन आपका यही आत्मविश्वास अभिमान में न बदलने पाए इसका आपको खूब ख्याल रखना होगा, अन्यथा आपके प्रिय लोग आपसे उचित दूरी बना सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। खास बात यह कि इसमें आपको अपने मित्रों और परिजनों दोनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप आप ऐसी जगह आर्थिक निवेश कर सकते हैं, जिसके आपको भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं। विदेश में करिअर या पढ़ाई की राह में आ रही परेशानियां दूर होंगी। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की किसी के साथ हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती हैा वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध और गंगाजल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माजा से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।
सिंह राशि(Leo)
सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर आप बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके कामकाज में उन्नति और प्रगति की संभावनाएं पूरे सप्ताह बरकरार रहेगी। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से किसी योजना अथवा कार्य को लेकर खुद को दुविधा में पा रहे थे तो इस सप्ताह आप उचित फैसला लेकर उससे बाहर निकलने में कामयाब हो जाएंगे। जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सभी अड़चनें दूर होंगी और प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में पीले फूल चढ़ाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्याराशि(Virgo)
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की घर और बाहर दोनों जगह काफी व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर और जूनियर दोनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और आप अपने कौशल से सभी कार्य को निबटाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको निजी कार्यों अथवा कारोबार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद लेकिन थकान भरी रहने वालाी है। यात्रा के दौरान आपको अपने समान और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा आपको आर्थिक और शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्तााह के उत्तरार्ध में घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद से परिवार के किसी सदस्य के साथ चली आ रही गलतफहमी दूर होगी। जो लोग लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।
तुलाराशि(Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सुलझ जाने या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधा के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। खास बात यह कि इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के धन संबंधी मामले भी हल होंगे लेकिन उन्हें पैसों का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपका किसी सरकारी योजना में धन अटका है तो उसकी प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय बंधु-बांधवों को पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री यंत्र की लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिकराशि(Scorpio )
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप खुद को शारिरिक रूप से काफी ऊर्जावान और मानसिक चुस्त-दुरुस्त पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास बना रहेगा। करियर और कारोबार में आशा के अनुरूप प्रगति देखने को मिलेगी। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके पड़े काम में गति आएगी। किसी योजना या फिर बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। सप्ताह का उत्तरार्ध राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान उन्हें बड़ा पद या फिर अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े पारिवारिक मसले को सुलझा लेने पर परिजन आपकी तारीफ करेंगे। यह समय मार्केटिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और दांपतय जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा एवं हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनुराशि(Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन या फिर किसी अन्य विवाद के सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन से संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो चीजों को क्लीयर करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
मकरराशि(Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सोची कोई बड़ी कामना पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर-परिवार से जुड़े निर्णय को लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की साज-सज्जा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़े किसी सामान को खरीदने का ख्वाब पूरा होगा। किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी या फिर किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती हैै। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
कुंभराशि(Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम इष्ट-मित्रों की मदद से समय पर पूरे होंगे। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय पिता का विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। करिअर-कारोबार के लिए प्रयास सफल होंगे। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाला साबित होगा। सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं आध्यात्मिक अनुभूति देने वाली होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलााओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के अंत में लंबे समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।
मीनराशि(Pisces )
इस सप्ताह मीन राशि के जातकोंं द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा विरोधी कोर्ट के बाहर ही आपसे समझौते का प्रयास कर सकते हैं। नए क्षेत्रों में आजीविका के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे, जिससे आपके सभी कार्य समय पर आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में पूर्व में किए गए धन निवेश का लाभ प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप परिजन या फिर इष्ट-मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात न सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और प्रसाद में तुलसी दल चढ़कार करें एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल के द्वारा जातक यह जान सकता है कि उसका यह सप्ताह शुभ है या नहीं? इसके द्वारा हमें यह भी पता चलता है कि आने वाले समय में हमारा भाग्य कैसा रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल या साप्ताहिक भविष्यफल हमें पूरे हफ्ते में आने वाली सारी परेशानियों, यात्रा, सम्पत्ति, परिवार, स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं, हानि, लाभ आदि जैसी चीज़ों से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। लोग सप्ताह के शुरुआत में ही अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़कर खुद को आने वाली हर परिस्थिति के लिए मानसिक तौर पर तैयार कर लेते हैं।
आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं।वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा दिए जाने का संकेत दिया है। राज्यों और केंद्र के संबंधों पर व्याख्यान में वित्त मंत्री ने कहा,राज्यों को कुल कर संग्रह का 42 फीसदी वित्त आयोग के जरिये दिया जा रहा है।जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से यह प्रतिशत एक फीसदी घट गया है,जो फिर 42 फीसदी हो सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना दूसरा विचार किए चौदहवें वित्त आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वित्त वर्ष 2014-15 से पूर्व यह केवल 32 फीसदी था।
सीतारमण ने यहां केंद्र-राज्य संबंधों पर एक व्याख्यान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी हिचकिचाहट के 2014-15 में 14वें वित्त आयोग की इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया था कि सभी करों का 42 प्रतिशत राज्यों को देना चाहिए।वित्त मंत्री ने कहा कि उस वित्त आयोग ने कहा था कि अब आप इसे बढ़ाकर 42 फीसदी कर दें।यानी केंद्र के हाथ में इससे कम धन राशि होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी हिचकिचाहट के वित्त आयोग की सिफारिश को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया और इसीलिए आज राज्यों को 42 प्रतिशत धन राशि मिलती है।
जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से वित्त वित्त आयोग के लिए एक फीसदी राशि घटकर 41 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा, यह राशि फिर 42 फीसदी हो सकती है, क्योंकि जल्द ही या फिर कुछ समय में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल सकता है। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। वित्त आयोग से केवल राज्यों को ही वित्तपोषण मिलता है।
Urfi Javed: मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम है, Urfi Javed जो कुछ भी करें लेकिन चर्चा में बना रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी अपनी बातों को बिंदास होकर रखती हैं।उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। वह अपने आउटफिट की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं लेकिन वह ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं। इसी क्रम में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उर्फी जावेद को थप्पड़ मारने की धमकी देती नजर आ रही हैं। अब हाल ही में उर्फी जावेद ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें एक बार फिर उर्फी जावेद ने बेबाक और बिंदास अंदाज से एक महिला को सोशल मीडिया पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उस महिला का यूट्यूब वीडियो साझा किया है, जिसमें वह उनकी घड़ियों से बनी एक ड्रेस दिखाती है। महिला उर्फी के लिए कहती है कि यह लड़की कहीं पर भी मिली तो उसे थप्पड़ मारेगी और सीधा पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा। महिला ने आगे कहा कि उर्फी के खिलाफ मौलानाओं को फतवा जारी करना चाहिए और पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए। उर्फी इसपर जवाब देते हुए लिखती हैं, ‘इस महिला ने कुछ दिनों पहले मुझे फोन किया था और कहा था कि वो मेरी मदद करना चाहती है। मुझे बस इतना करना था कि उस लेडी को मीडिया के सामने लेके जाना है और बताना है कि उसने मेरी हेल्प की है। मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे इसकी जरूरत नहीं है।’
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उर्फी जावेद लिखाती हैं, ‘मीडिया के सामने जाने के लिए मेरे कपड़े ठीक थे, अभी जब मैंने मीडिया अटेंशन नहीं दिया तो मेरे कपड़े खराब हो गए। तुम मुझे मारोगी? तुम चाहे जो हो मुझे मारके दिखाओ।’
इसके बाद भी उर्फी जावेद रुकी नहीं उन्होंने कहा, ‘हां यार बहुत गंभीर मसला है ये लेकिन तब मुझे फोन क्यों किया? तब अटेंशन नहीं दिया तो सोचा अब क्या करूं। चलो यार ले लो अटेंशन तुम भी। पॉलिटिशियन बनना चाहती हो। इन सबके बीच क्या आपको पता है कि अंधेरी में ज्यादातर क्लब ने उन्हें बैन कर रखा है? क्योंकि… लाखों रेप केस पड़े हुए हैं, लाखों घरेलू हिंसा के केस पड़े हैं लेकिन यह जरूरी है कि उर्फी ने क्या पहन रखा है और उसके खिलाफ लोगों को भड़काया जाए। आंटी आप बुलाओ पुलिस पर पार्टी तो यूं हीं चलेगी।’
ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद नए बास एलन मस्क दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी की ओर से दिए जाने वाले ब्लू टिक यानी वेरिफिकेशन सर्विस (Twitter Blue) को पेड करने का एलान चुके हैं, जिसके बाद भारत में ये सर्विस एक महीने के अंदर पेड हो सकती है। मस्क ने खुद भारतीय यूजर की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में इस बात की पुष्टि की है।
बता दें, प्रभु नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने मस्क को टैग करते हुए लिखा कि ट्विटर ब्लू भारत में कब तक शुरू हो सकता है। इसका जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि एक महीने से कम समय में।
इन देशों में शुरू हुआ Twitter Blue
ट्विटर ने पेड वेरिफिकेशन सर्विस यानी ट्विटर ब्लू को अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूके में लॉन्च कर दिया है। इन देशों में अब ट्विटर यूजर्स को अपने अकाउंट को वेरिफाइड रखने के लिए हर महीने 8 डॉलर ( करीब 670 रुपये) का भुगतान करना होगा।
Purchasing Power से तय होगा ट्विटर ब्लू मूल्य
ट्विटर की वेरिफिकेशन सर्विस को पेड करने का एलान करते समय मस्क ने कहा था कि इस सर्विस का मूल्य देशों की 'purchasing power parity' के हिसाब से तय किया जाएगा।हालांकि परचेसिंग पावर के हिसाब से मूल्य कैसे तय किया जाएगा।इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
ट्विटर में बड़े बदलाव करने जा रहे मस्क
44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क कंपनी में बड़े बदलाव की योजना पर कार्य कर रहे हैं।मस्क की योजना ट्विटर पर शब्दों की सीमा को बढ़ाने और एडिट फीचर जोड़ने की है।इसके साथ ही कंटेंट मोनेटाइजेशन की बात मस्क की ओर से कही गई है।वहीं, ट्विटर पर हमें आने वाले समय में लंबी अवधि के वीडियो भी देखने को मिल सकते हैं।ऐसे में आने वाले समय में हमें ट्विटर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। यह झटके रुद्रप्रयाग, देहरादून, मसूरी से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किए गए। डुंडा भटवाड़ी, बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है। अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चिन्यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।
भूकंप के झटके टिहरी में भी महसूस किए गए। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कहीं से भी जान माल के नुकसान की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है।
उत्तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले में रविवार सुबह करीब 8.33 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 बताई जा रही है। भूकंप की वजह से अब तक कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील उत्तरकाशी भूकंप के जोन 4 व 5 में स्थित है। 2 अक्टूबर 2022 को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.5 रिक्टर थी। इससे पहले 20 अक्टूबर 1991 को यहां आए भूकंप में आठ सौ से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। इसके बाद 1999 में आए भूकंप ने भी भारी विनाश किया था।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड भूकंप के अति संवेदनशील जोन 5 में आता है। ऐसे में हिमालयी प्रदेशों में उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से संवेदनशी राज्य है और यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, कुमाऊं के कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तरकाशी भूकंप जोन 5 में आता है।
Alia-Ranbir : आखिर इंतजार पूरा हुआ। कपूर खानदान में किलकारी गूंज उठी है। जी हां, आलिया भट्ट मां बन गई हैं। आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।
आपको बता दें कि इस साल जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी ने जन्म ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 11 से 12 बजे के करीब अस्पताल आ रही थीं। आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।’
आज सुबह आलिया की डिलीवरी से पहले उनके पिता महेश भट्ट ने बयान दिया। एक मीडिया बातचीत के दौरान महेश भट्ट ने कहा, ‘एक नए सूर्योदय का इंतजार है। जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद’। अब महेश भट्ट आखिर नाना बन गए हैं।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, जिसमें सिर्फ कुछ करीबी लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया। पहले तो लोग इस न्यूज से हैरान रह गए थे लेकिन फिर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दी थी।
Rakhi Sawant :टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 16’ फिल्म निर्माता Sajid Khan की मौजूदगी के कारण शुरुआत से ही विवादों में रहा है। उनके खिलाफ एक बार फिर इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसिस ने मोर्चा खोल दिया है। इन्हीं में से एक शर्लिन चोपड़ा हैं। दरअसल, साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा पुलिस कंप्लेंट करने पहुंची थीं। लेकिन शर्लिन चोपड़ा की यह बात राखी सावंत को खटक गई थी और ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant ने Sherlyn Chopra का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी, जो अब कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई है। राखी ने शर्लिन के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर मानहानि का केस कर दिया है।
MeToo केस के चलते शर्लिन ने साजिद खान पर नए आरोप लगाए थे, जिस पर राखी ने साजिद को अपना भाई बताते हुए इस बोल्ड एक्ट्रेस को मेकअप की दुकान बताया था। इस बयान के बाद शर्लिन ने राखी सावंत की निजी जिंदगी पर तरह-तरह की बाते कहकर उनका मजाक उड़ाया था। उसके बाद अब राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर ली है। दरअसल, हाल ही में राखी सावंत ने शर्लिन पर मानहानि केस दर्ज कर दिया है।
हाल ही में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन अपनी वकील फाल्गुनी के साथ मीडिया से मुखातिब हुई थी। इस मुलाकात में राखी के वकील ने बताया कि राखी ने शर्लिन के खिलाफ मानहानि का केस दायर कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने सबूतों के आधार पर यह एक्शन लिया है और एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में सब जानती हैं।