Home Blog Page 5652

 कूनो लाए गए नामीबिया के 2 चीतों का क्वारंटाइन खत्म 

0

चीतों को अब अभ्यारण्य में छोड़ना कर दिया गया शुरू 

श्योपुर । मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो पालपुर अभ्यारण्य में लाए गए 8 चीतों की क्वारंटाइन अवधि अब खत्म हो गई है। अब इन  चीतों को अभयारण्य में छोडना प्रारंभ कर दिया गया है। कल दो चीतों को अभयारण्य में छोडा गया। अन्य 6 को भी अगले कुछ दिनों में क्वारंटीन बाड़े से आजाद कर दिया जाएगा। इस बारे में पीएम ने ट्वीट किया, ‘अच्छी खबर है!  मुझे बताया गया है कि अनिवार्य क्वारंटीन के बाद, 2 चीतों को कुनो निवास स्थान में और अनुकूलन के लिए एक बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है। अन्य को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। यह जानकर भी खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ और सक्रिय हैं, कूनो नेशनल पार्क की जलवायु के साथअच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं।’भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत 8 नामीबियाई चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। खुद प्रधानमंत्री ने इन्हें बाड़े में छोड़ा था। अब दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है, जो और बड़े एरिया में आसानी से घूम फिर पाएंगे। दरअसल, नामीबिया और भारत की जलवायु में अंतर होने के कारण इन चीतों को पहले कुछ दिन निगरानी में रखा गया था और यह इंतजार किया जा रहा था कि ये कूनो नेशनल पार्क के वातावरण में सेटल हो जाएं।कूनो के एक अधिकारी ने कहा कि चीता बोमास या बड़े बाड़ेमें स्थानांतरित होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, जहां वे शिकार का अभ्यास कर सकते हैं। वे एक या दो महीने के लिए बोमास में रहेंगे और फिर मुख्य पार्क में छोड़ दिए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण है कि वे शिकार का अभ्यास करें और नई शिकार प्रजातियों के अभ्यस्त हों। हम निगरानी करेंगे कि वे नई शिकार प्रजातियों को पसंद कर रहे हैं या अभ्यस्त हो रहे हैं। 
पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने सितंबर में कहा था कि चीतल, सांभर, नीलगाय, जंगली सुअर, चौसिंघा, लंगूर आदि के साथ कूनो में चीतों के लिए अच्छा शिकार आधार है। एनटीसीए के सदस्य सचिव एसपी यादव ने कहा कि अफ्रीका में चीते इम्पाला, गजेल्स जैसे वन्य जीवों का शिकार करते हैं, जो बहुत तेज होते हैं। इसकी तुलना में भारतीय वन्य जीवों का शिकार करना चीतों के लिए आसान होगा।देश में लंबे वक्त के बाद चीतों की वापसी हुई है, उनसे लोगों को परिचित कराने के लिए केंद्र सरकार ने लोगों से चीतों का नाम बदलने के लिए सुझाव भेजने की अपील की थी, जिसकी समय सीमा गत 31 अक्टूबर को खत्म हुई। रविवार तक चीतों के लिए 10,857 नाम सुझाए गए थे और भारत में चीता परियोजना के नामकरण पर 16,670 सुझाव दिए गए थे। वर्तमान में 8 चीतों के नाम एल्टन, फ्रेडी, ओबन, साशा, सियाया, सवाना त्बिलिसी और आशा हैं। 
आठवें मादा चीते को खुद पीएम मोदी ने आशा नाम दिया था, उसका पहले से कोई नाम नहीं था, क्योंकि उसे नामीबिया के जंगलों से भारत लाने के कुछ ही वक्त पहले पकड़ा गया था। अभयारण्य में खुला छोड देने से ये चीते 50 दिन बाद अब शिकार भी कर पाएंगे, क्योंकि पार्क में चीतों के शिकार के लिए चीतल, हिरण जैसे जानवर मौजूद रहेंगे। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि अभी 2 नर चीते बड़े बाड़े में रिलीज किए गए हैं, अन्य को भी जल्द बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। 

जानें स्मार्ट कुकिंग….

0

आप कोई भी सब्जी क्यों न बनाएं लेकिन अदरक और लहसुन जरूर डालते हैं क्योंकि इन चीजों को सब्जी में डालने इनका स्वाद बढ़ जाता है। आमतौर पर आप किसी भी सब्जी में ज्यादा नाप-तौल कर अदरक-लहसुन का पेस्ट नहीं डालते लेकिन अगर आप घर पर पीसकर पेस्ट तैयार कर रहे हैं, तो क्या आप जानते हैं कि दोनों चीजों की मात्रा भी आपकी सब्जी के स्वाद पर असर डालती है।

इतनी रखें मात्रा

आप ग्रेवी के लिए अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार कर रहे हैं, तो लहसुन की मात्रा 70% और अदरक की मात्रा 30% रखें। इससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा। ज्यादा अदरक डालने से सब्जी का स्वाद बिगड़ जाएगा।

अचार और सब्जियों को कैसे रखें

आप अचार और सब्जियों का स्वाद बनाए रखना चाहते हैं, तो आप इसमें लाल मिर्च पाउडर जरूर डालें। इससे अचार और सब्जियों का रंग और स्वाद बढ़ जाता है लेकिन इसकी मात्रा कम रखें।

सब्जियों को पकाने का सही तरीका

सब्जियों को पकाने का सबसे सही तरीका यह है कि इन्हें ढककर पकाएं। इससे सब्जियों की पौष्टिकता बनी रहती है। इसका एक फायदा और है कि सब्जियां जल्दी पक जाती है।

बिना अदरक-लहसुन और प्याज की ग्रेवी

आप अगर प्याज, लहसुन और अदरक के बिना ग्रेवी बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए टमाटर, दही, मिर्च, काजू, मगज को अच्छी तरह पीस लें। इसे भून लें और मसाले मिला दें। आपकी सब्जी तैयार हो जाएगी। 

ब्लड शुगर से लेकर वजन कम करने में कारगर है मेथी के पत्ते

0

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तिदार सब्जियां खूब मिलती है। हरी-हरी मेथी की पत्तियां भी इसी मौसम में मिलती है। लोग इन पत्तियों का इसतेमाल सब्जी-साग, पराठे, दाल आदि में करते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही ये स्वास्थ के लिए बहुत ही गुणकारी होते हैं।

वजन

मेथी की पत्तियों में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से आपको भूख नहीं लगती है। आपका पेट भरा रहता है। मेथी के बीज भी वजन घटाने में कारगर है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो डाइट में इसकी सब्जी या साग शामिल कर सकते हैं।

ब्लड शुगर

अगर आपका ब्लड शुगर हाई है, तो आप मेथी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसमें डायबिटीज को कंट्रोल करने के गुण पाये जाते हैं। ये आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पाचन

ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। अगर आपको गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हैं, तो आप मेथी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मेथी के पत्ते दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। ये दिल के कई रोगों से बचा सकते हैं। हार्ट के मरीज इन पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आप मेथी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।

मुंह की दुर्गंध

अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है, तो ऐसे में आप मेथी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। आप इन पत्तियों की चाय पी सकते हैं। ये मुंह की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। मेथी की पत्तियां संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी मदद कर सकती हैं।

बच्चों को सिखाएं पर्सनल हाइजीन से जुड़ी ये 5 आदतें

0

छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, ऐसे में सेहत के प्रति बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही उन्हें बीमार बना सकती है। बच्चों के बीमार पड़ने का सबसे बड़ा कारण पर्सनल हाइजीन से जुड़ी कुछ बातों की जानकारी का अभाव भी हो सकता है। जो आगे चलकर पेट में इंफेक्शन, आंखों में इंफेक्शन, कमजोरी इम्यूनिटी और स्किन व आंखों से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है।

टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका

3 साल की उम्र के बाद अपने बच्चों को टॉयलेट हाइजीन से जुड़ी ये बातें जरूर समझाएं। जैसे कि टॉयलेट इस्तेमाल करने का सही तरीका ताकि इंफेक्शन से बचाव रहे। दूसरा, टॉयलेट यूज करने के बाद  20 से 30 सेकंड तक साबुन से हाथों को धोने का सही तरीका। जिसमें कि वो अपनी उंगलियों के बीच, अपने हाथों के पीछे और अपने नाखूनों के नीचे अच्छे से सफाई करें। तीसरा, टॉयलेट यूज करने के बाद एक साफ तौलिया या टिशू पेपर का ही इस्तेमाल करें।
 
हाथों की सफाई

सेहतमंद बने रहने के लिए हाथों की सफाई से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। व्यक्ति के हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं। ऐसे में घर से लेकर स्कूल तक के बीच में ट्रेवल करते समय बच्चों को ये जरूर समझाएं कि उन्हें कब और किन चीजों को खाने से पहले अपने हाथों को साफ करना चाहिए। वर्ना ये कीटाणु उनके मुंह, नाक, आंख या कान के माध्यम से उनके शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इससे बचने के लिए बच्चों को कुछ भी खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर साफ करने चाहिए। दूसरा, छींकते हैं या फिर खांसते समय हाथ जरूर साफ करें। तीसरा, बच्चों को समझाएं कि जब कभी वो किसी जानवर को छूएं तो अपने हाथ जरूर साफ करें।

डेंटल हाइजीन

बात जब डेंटल हाइजीन की होती है तो सिर्फ दांतों की सफाई ही नहीं बल्कि पूरे मुंह की सफाई की बात होती है। दांतों और मसूड़ों की उचित देखभाल करके मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों और कैविटी को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके लिए दिन में कम से कम दो बार 2 मिनट तक सुबह उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश करें। दांतों के साथ अपनी जीभ की सफाई भी करें।

नहाने से जुड़ी अच्छी आदतें

4 साल की उम्र के बाद बच्चों को समझाएं कि रोज नहाना बच्चों के लिए क्यों जरूरी है। इसके अलावा नहाते समय शरीर के किन-किन अंगों की सफाई करनी जरूरी होती है।

नाखूनों की साफ सफाई

समय-समय पर बच्चों के नाखून ट्रिम करना और उनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नाखून में सबसे ज्यादा गंदगी और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। इसलिए बच्चों को उन्हें साफ रखने का तरीका बताएं। उन्हें बताएं कि नाखून की समय-समय पर कटिंग करें। नहाते समय अपने नाखून की सफाई जरूर करें।

लूज कपड़ों की इंस्टेंट फिटिंग के लिए अपनाए ये स्टाइलिंग हैक्स

0

कभी-कभी ऐसा होता है कि लोकल मार्केट या ऑनलाइन वेबसाइट पर हमें कोई ड्रेस पसंद आ जाती है और हम उसे खरीद लेते हैं। हमें वह ड्रेस इतनी पसंद आती है कि हम ध्यान ही नहीं देते कि उस ड्रेस का साइज काफी बड़ा है। हमें लगता है कि हम इसकी फिटिंग कर लेंगे। इसके अलावा एक कारण यह भी होता है कि ड्रेस इतनी ज्यादा सुंदर होती है कि आप इसके साइज पर ध्यान ही नहीं देते और जब आप कहीं जाने के लिए इस ड्रेस को पहनते हैं, तो ड्रेस की फिटिंग सही नहीं आती। ऐसे में आप ड्रेस को निकालने से अच्छा इसे टेम्परेरी फिटिंग कर सकते हैं। इसके लिए कई कवरअप हैक्स भी आपके काम आएंगे।

सेफ्टी पिन से फिट करें

आपके खरीदे हुए कपड़े की फिटिंग में अगर मामूली-सा अंतर है, तो आप इसे सेफ्टी पिन से भी फिट कर सकते हैं। खासतौर पर कंधों पर अंदर की तरफ से सेफ्टी पिन लगा लें। वहीं, अगर स्लीव्स लंबी हैं, तो आप इसे मोड़ भी सकते हैं।

बेल्ट लगाएं

आपकी ड्रेस अगर कमर से ज्यादा लूज हो रही है, तो आप इसके लिए बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेल्ट काफी स्टाइलिश भी लगती है और इससे आपकी लूज ड्रेस फिट भी नजर आएगी।

जैकेट कैरी करें

किसी ड्रेस के ऊपर डेनिम या फ्लोरल प्रिंट जैकेट भी बहुत अच्छी लगती हैं। इससे आपकी ड्रेस ज्यादा हाइलाइट भी नहीं होगी और आपका नया स्टाइल भी क्रिएट हो जाएगा। आप ड्रेस कलर के हिसाब से ही जैकेट कैरी करें, वरना डेनिम जैकेट लगभग हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती है।

भारत सरकार ने 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की दी अनुमति

0

देश में चीनी की कीमत स्थिरता और देश में चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत खाद्य मंत्रालय ने सीजन 2022-23 के दौरान 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की अनुमति दे दी है।

अधिसूचना के मुताबिक, चीनी के अनियंत्रित निर्यात पर रोक लगाने और घरेलू खपत के लिए लिए वाजिब दर पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने एक नवंबर, 2022 से 31 मई, 2023 तक तर्कसंगत सीमा के साथ चीनी निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है।चीनी निर्यात कोटा की पहली खेप की मंजूरी सिर्फ मई के आखिर तक के लिए ही दी गई है। उसके बाद निर्याद कोटा तय करने का फैसला घरेलू चीनी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

इससे पहले की तीन चीनी विपणन सत्रों के औसत चीनी उत्पादन का 18.23 प्रतिशत हिस्सा निर्यात कोटे के तौर पर चिह्नित किया गया है। खाद्य मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब चीनी मिलें खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं। इसके अलावा मिलें देश की दूसरी मिलों के निर्यात कोटे के साथ अदला-बदली भी कर सकेंगी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रन से हराया….

0

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में खेला गया। यह सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच था। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था।जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।

भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और इस जीत का मतलब है कि टीम ने ग्रुप-दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई।भारत ने ग्रुप दो में अपने पांच में से चार मुकाबले जीते और आठ अंक के साथ शीर्ष पर रही। वहीं, इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरे टीम पाकिस्तान रही। उसके छह अंक हैं। अब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को पाकिस्तान से सिडनी में है। वहीं, टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड से एडिलेड ओवल में भिड़ेगी।

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में खेला गया। यह सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच था। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था।जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।

भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने आखिरी ग्रुप मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और इस जीत का मतलब है कि टीम ने ग्रुप-दो में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई।भारत ने ग्रुप दो में अपने पांच में से चार मुकाबले जीते और आठ अंक के साथ शीर्ष पर रही। वहीं, इस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरे टीम पाकिस्तान रही। उसके छह अंक हैं। अब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को पाकिस्तान से सिडनी में है। वहीं, टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड से एडिलेड ओवल में भिड़ेगी।

थाई-हाई स्लिट ड्रेस में Ankita Lokhande का दिखा हॉट अवतार

0

टीवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की है, जिसमे उनका बोल्ड अवतार नजर आ रहा है।तस्वीरों में अंकिता ब्लू कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं। एक साथ 8 फोटो शेयर की है। हर तस्वीर में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। उनके खुले बाल और न्यूड मेकअप उन्हें और कातिलाना बना रहा है। कभी जमीन पर बैठकर तो कभी सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन शेड की हील्स कैरी की है। एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट के दौरान अपनी टोन्ड लेग्स भी खूब फ्लॉन्ट की है।

अंकिता की अदाए देख फैंस के उड़े होश

अंकिता का ये बेबाकी लुक देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- आप तो गर्मी में तापमान बढ़ाने के लिए काफी हैं। दूसरे ने लिखा-आग लगा दी आपने।

अंकिता की अपकमिंग फिल्म

अंकिता लोखंडे इन दिनों अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस जल्द रणदीप हुड्डा के साथ स्वतंत्रवीर सावरकर में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणदीप लीड रोल में होंगे। यह फिल्म वीर सावरकर की बायोपिक है। बीते दिनों अंकिता ने अपना एक रेट्रो लुक शेयर किया था। इस फिल्म में उन्हें यमुनाबाई का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

बैकलेस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने दिखाईं किलर अदाएं

0

मलाइका अरोड़ा अपने फैन्स से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह भले ही फिल्म या किसी शो में नजर ना आ रही हों लेकिन यह उनका जलवा ही है कि पपराजी के बीच वह छाई रहती हैं। मलाइका अपने जिम लुक और एयरपोर्ट लुक से हमेशा प्रभावित करने में कामयाब रहती हैं। रविवार को मलाइका मुंबई के बांद्रा में स्पॉट की गईं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी किलर अदाएं दिखाईं। इस दौरान वह पपराजी को देखते हुए हाथ वेव करती हैं और फिर कार में जा बैठती हैं।

मलाइका का बैकलेस लुक

मलाइका ने इस बार बैकलेस मैक्सी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने बालों का बन बनाया और चश्मा लगाया था। मलाइका बिल्डिंग से निकलती हैं तभी कार से उनका पालतू कुत्ता बाहर आता है और फिर मलाइका कार में जाकर बैठ गईं। हमेशा की तरह मलाइका का ग्लैमरस लुक है लेकिन ट्रोल्स ने एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करने लगे।

यूजर्स करने लगे ट्रोल्स

एक यूजर ने कहा, ‘वह चल कैसी रही हैं?‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘पर्दा पहन लिया क्या?’ एक ने कहा, ‘मेरे घर पे पर्दा चोरी हो गया है किसी को दिखे तो बताना।‘ एक अन्य ने कहा, ‘हमेशा दिखावा करती हैं। कहीं पर भी जा रही हों हमेशा दिखावा करना है।‘
 
रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में

मलाइका की निजी जिदंगी की बात करें तो वह इस वक्त अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने अभी तक शादी की कोई प्लानिंग नहीं की है।

Bigg Boss 16: Abdu Rozik ने गुस्से में फेंका माइक

0

बिग बॉस 16 का एक महीना गुजर चुका है और अब घरवालों के असली चेहरे सामने आने लगे हैं। अर्चना गौतम एक ऐसी शख्स है जो पहले दिन से झगड़ रही हैं और घर में ऐसा कोई सदस्य नहीं जिसके साथ इनकी लड़ाई ना हुई हो। और तो और अब तो अब्दु राजिक को भी इनपर गुस्सा आ गया है। घर के कैप्टन अब्दु तो इतने भड़क गए कि उन्होंने अर्चना को जेल में ही डाल दिया।

अब्दु राजिक को आया गुस्सा

बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में अर्चना गौतम, अब्दु को चिढ़ाने के लिए कहती है कि निमृत कौर आहलूवालिया दिन में सो रही हैं और कोई काम नहीं कर रही हैं। इतना सुनकर अब्दु चेक करने जाते हैं और देखते हैं कि निमृत तो काम कर रही हैं। अब्दु लौटते हैं और गुस्से से अर्चना से पूछते हैं कि झूठ क्यों बोल रही थी। इस पर अर्चना हंसने लगती हैं।

अब्दु गुस्से में कहते है कि तुम्हारी जुबान पर लगाम नहीं है। फिर जोर से चिल्लाते हैं कि बिग बॉस ऐसे कैसे लोगों को आपने घर के अंदर भेज दिया है। अर्चना भी बाज नहीं आती और कहती हैं कि 1 महीना हो गया, ये मेहमान कब तक घर में रहेगा? अब्दु गुस्से से चिल्लाते हुए कहते हैं कि जेल में जाओ इसी वक्त। प्रोमो में अर्चना पूछती नजर आ रही हैं कि उनको किस बात की सजा दी जा रही है।

ये बात सुनकर अब्दु राजिक ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। बुरी तरह से भड़के अब्दु ने माइक भी निकालकर फेंक दिया। अर्चना गौतम की ताजी लड़ाई सुम्बुल तौकीर के साथ हुई। पहली बार सुम्बुल को घर में इतना चिल्लाते हुए देखा गया। वो लगातार अर्चना को कह रही थीं कि उन्हें अभी पता नहीं है कि बाहर सुम्बुल क्या चीज हैं।  

घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट

वैसे अब्दु की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और वो घर के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। शो के होस्ट सलमान खान से लेकर आने वाले गेस्ट तक सभी अब्दु की काफी तारिफ करते हैं। तजाकिस्तान के ये सबसे छोटे सिंगर भी सबको प्यार बंटते नजर आते हैं। पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अब्दु का ये रिक्शन पसंद आ रहा है उन्होंने कहा- फ्लावर नहीं, फायर है ये…।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group