Home Blog Page 5664

पदाभिमान पतन का कारण है: राज्यपाल पटेल

0

भोपाल : राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पदाभिमान पतन का कारण होता है। पद ईश्वर का प्रसाद है, जो पिछड़े और वंचित वर्गों की समस्याओं के समाधान और उनके सहयोग के लिए मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के भ्रमण और वंचित वर्गों के साथ आत्मीय संवाद बना कर, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ‍प्रयास कर रहे हैं। अभी तक प्रदेश के 39 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं।

राज्यपाल  पटेल आज सप्रे संग्रहालय अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल के पं. झाबरमल्ल शर्मा सभागार में हुआ।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि भौतिक सुख क्षणिक संतुष्टि है। आत्मिक आनंद की अनुभूति ही सच्चा सुख है। अनीति से भौतिक सुख प्राप्त करना केवल क्षणिक आनंद दे सकता है। अंतर्मन में आत्म-ग्लानि का भाव स्थायी रूप से उत्पन्न हो जाता है। यह भाव जीवन भर व्यक्ति के मन में रहता है और समय-समय पर पीड़ा देता है। राज्यपाल ने कहा कि संसाधन उन्नति का साधन नहीं है। उन्होंने अपने जीवन की पृष्ठभूमि का संदर्भ देते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित सोच ही प्रगति का मार्ग है। किसी भी स्थान और क्षेत्र पर किसी एक का एकाधिकार नहीं होता है। सद्प्रयास और सदाचार को निरंतर आगे बढ़ने का मार्ग मिल जाता है। राज्यपाल ने अंलकृत विभूतियों को बधाई दी। उन्होनें कहा कि साहित्य का सृजन दिल, दिमाग और हाथों का कमाल है। ऐसे सिद्ध-जन का सम्मान स्वस्थ समाज निर्माण का प्रयास है। इसके लिए सप्रे संग्रहालय बधाई का पात्र है।

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ओ.पी. रावत ने कहा कि संस्थान की स्थापना के समय से ही उनका जुड़ाव संस्थान से रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की धरोहरों को उजागर करने के प्रयास को विस्तारित किया जाना चाहिए। समाज की विभूतियों को अलंकृत करने से लोगों को उनके प्रामाणिक कार्यों से समाज के लिए योगदान की प्रेरणा मिलती है और समाज का गौरव बढ़ता है।

अलंकृत विद्वान डॉ. शीलेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने अपनी जीवन-गाथा से परिचित कराया। संग्रहालय के संस्थापक  विजय दत्त धर ने बताया कि दुनिया में समाचार-पत्रों के संग्रहालय के रूप में यह अनूठा स्थान है, जहाँ 5 करोड़ पृष्ठ का विशाल संग्रह है, जिसका 12 हजार से अधिक शोधार्थियों ने उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि चम्पारन सत्याग्रह के 100 वर्ष की स्मृति में महात्मा गांधी और डॉ. हरिकृष्ण दत्त के साहित्यक योगदान की स्मृति में इन अलंकरण सम्मानों की स्थापना की गई है।
 

Mp : दो बदमाशों से चोरी की 30 बाइकें बरामद

0

Mp : बाग ।  पुलिस ने कनेरी और बड़कच्छ के दो बदमाशों से चोरी की बाइकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बगैर कागजात बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा था। उससे सख्ती से पूछताछ की तो चालक और उसके साथी ने कुबूल किया कि उन्होंने 30 बाइकें चुराई हैं। पुलिस ने अलग-अलग तीन गांवों में खेतों और घरों में छुपाई गई 30 बाइकें बरामद की। इनकी कीमत 14 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। एसपी आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन, एएसपी देवेन्द्र पाटीदार व एसडीओपी कुक्षी दिलीप बिलवाल के मार्गदर्शन में लगातार वाहन चेकिंग करने के निर्देश मिले थे। थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान टांडा बायपास रोड पर बाइक सवार दो व्यक्तियों को रोका था। चालक ने बाइक के कागजात नहीं होना बताया। संदेह के आधार पर दोनों को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर दोनों ने बाइक चोरी की कई वारदातें कुबूल की। 23 वर्षीय उमन केलसिंह चौहान निवासी ग्राम कनेरी से 14 और 20 वर्षीय विकास उर्फ धनराज लीमसिह पंवार निवासी ग्राम बड़कच्छ थाना टांडा से 15 बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विभिन्ना धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

खेतों और घरों में छुपाकर रखी थी चोरी की 30 बाइकें

बदमाश चोरी करने के बाद बाइकों को बांट लेते थे। अपने-अपने हिस्से की बाइकें बेचने के लिए अलग-अलग स्थान पर रखते थे। 30 बाइकें बरामद करने और आरोपितों को गिरफ्तार करने में टीआई बघेल सहित चौकी प्रभारी डेहरी एसआइ पीएस तोमर, गिलदारसिंह बघेल व विशेष रूप से प्रधान आरक्षक कुंदन बघेल एवं मांगीलाल गोयल, आरक्षक कैलाश, बलराम, कैलाश गेहलोद व राजू कनेश का योगदान रहा। टीआइ बघेल ने बताया कि दोनों आरोपितों ने अलग-अलग कंपनियों की कुल 30 बाइकें कनेरी, बांकी और बड़कच्छ के घरों और खेतों में फसलों के बीच छुपा रखी थी। बदमाशों ने कुछ बाइक के शातिर अंदाज में चेचिस और इंजन नंबर मिटा दिए हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी बाइक चोरी को लेकर आपराधिक रिकार्ड है। अधिकांश चोरी के प्रकरण बीते डेढ़-दो माह में घटित हुए हैं। धार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एफआइआर भी दर्ज है। पुलिस थानों से संपर्क हो गया है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी।

दूर-दूर से चुरा लाए वाहन

बदमाशों ने धार और समीपवर्ती जिलों के अलावा दूर-दूर तक बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने इंजन और चेचिस नंबर से वाहन मालिकों का पता लगाया। ट्रेस करने पर अशोकनगर, मंदसौर, इंदौर, कसरावद के वाहन मालिकों का पता लगा। साथ ही महू, कुक्षी, छोटा बांगड़दा इंदौर, भवती जिला बड़वानी, अन्नापूर्णा इंदौर, धरमपुरी, बड़वानी, चंदन नगर इंदौर, लाबरिया भेरू इंदौर, आलीराजपुर, जलखेड़ा मनावर, शामगढ़ जिला मंदसौर, हरसवाट आलीराजपुर, कसरावद, चंदेरी जिला अशोकनगर, भिटोडा इंदौर, उटावद जिला धार, गंधवानी व बड़वाह के वाहन मालिकों का पता लगा है।

एसिड से भरे टैंकर में लीकेज, छींटे लगने से राहगीर झुलसे

0

इंदौर ।    एबी रोड पर एसिड लेकर जा रहा टैंकर लीक हो गया।एसिड के छींटे लगने से कईं लोग झुलस गए।बच्चों का तो चेहरा खराब हो गया।कुछ के कपड़े जल गए।पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लापरवाही की भी जांच चल रही है। शिप्रा पुलिस के मुताबिक घटना सांवेर रोड़ मांगलिया की है। फरियादी विजय हरिशंकर प्रजापत (टोड़ी) की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। विजय के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे पत्नी संगीता को लेकर घर जा रहा था। कुछ देर के लिए त्रिलोकचंद जैन की किराना दुकान पर रुक गया। तभी तेज रफ्तार में टैंकर निकला और शरीर पर छींटे लगे। विजय को लगा पानी का टैंकर है। थोड़ी देर बाद शरीर में जलन होने लगी। जिस जगह छींटे लगे थे वहां कपड़ों में छेद हो गए। शरीर की जलन देख चौंक गया। संगीता के शरीर पर भी जख्म के निशान थे। साथियों के साथ थाने पहुंचा तो पता चला वहां दिव्यांश पुत्र वीरेंद्र,भूमिका पुत्र संजय यादव,वैष्णवी पुत्र नवल भी झुलसी है। दिव्यांश को तो मुंह,छाती और गले पर जख्म थे। भूमिका और वैष्णवी के हाथ जल चुके थे। पुलिस ने सभी का मेडिकल करवाया और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विजय के मुताबिक टैंकर मांगलिया रेलवे क्रासिंग की तरफ से आ रहा था। उसने टोलनाका की ओर जाते देखा था। उसमें से पिचकारी निकल रही थी। संभवत: टैंकर लीक हो गया और चालक ने ध्यान ही नहीं दिया। टैंकर में शायद एडिस भरा हुआ था।

भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर-पम्पलेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े गायब

0

मनाही के बावजूद दिग्विजय की लगी तस्वीर, गृहमंत्री ने कसा तंज

भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पोस्टर जारी किया है। लेकिन इन पोस्टर और पम्पलेट से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तस्वीर गायब है। बल्कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की तस्वीर लगाई गई है, जबकि उन्होंने अपनी फोटो लगाने की मना किया था। ऐसा कर कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कमलनाथ-दिग्विजय के आपसी खींचतान का विषय बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की तस्वीर भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीर ना ही किसी पोस्टर में है ना ही ब्रोशर में छापी गई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह से लेकर आरिफ़ मसूद तक के फोटो पोस्टर पर हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर में भी खडग़े की कोई तस्वीर नहीं है।

मनाही के बावजूद दिग्विजय की लगी तस्वीर
वहीं दिग्विजय सिंह की मनाही के बाद पोस्टर में तस्वीरें छपने लगी है। भारत जोड़ो यात्रा के पम्पलेट पर दिग्विजय सिंह की तस्वीर है। दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ से अपनी फोटो नहीं लगाने की अपील की थी। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खडग़े और कमलनाथ की तस्वीरें लगाने का सुझाव दिया था।

आपसी खींचतान का विषय: गृहमंत्री
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार-प्रसार सामग्री में दिग्विजय सिंह का फोटो होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह कमलनाथ दिग्विजय सिंह के आपसी खींचतान का विषय है। दोनों नेताओं के बीच मतभेद इतने गहरे हो गए कि एक दूसरे की बात नहीं मान रहे हैं।

recruitment 2023 : वायुसेना में अग्नि वीरों की भर्ती के लिए 7 नवंबर से करें आवेदन…

0

भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अग्निवीरों की भर्ती जनवरी 2023 बैच के लिए होने वाली है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, अग्निवीरों के लिए ऑनलाइन एग्जाम 18 से 24 जनवरी 2023 के बीच करवाए जाएंगे।

इस योजना के तहत युवाओं को चार साल तक वायुसेना में सेवा करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें एक अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। सर्विस के दौरान अग्निवीरों को हर साल 30 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा, मेडिकल सलाह के आधार पर उन्हें सिक लीव दी जाएगी।

आवेदन की शुरुआती तारीख : 7 नवंबर 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 23 नवंबर 2022

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. 12वीं क्लास में मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश में कम से कम 50 फीसदी नंबर और इंग्लिश में 50 फीसदी नंबर होने चाहिए।
2. तीन साल का डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग रखने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। उनके 50 फीसदी नंबर होने चाहिए।
3. फिजिक्स और मैथ्स के साथ दो साल का वोकेशनल कोर्स किया होना चाहिए।
4. उम्मीदवारों की लंबाई 152.5 सेमी होनी चाहिए।

आयु सीमा

17.5 साल से लेकर 23 साल ।

फीस – 250 रुपये।

ऐसे करें आवेदन

1.ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर क्लिक करें।
2. होमपेज पर आपको Apply Online पर क्लिक करना होगा।
3. यहां साइन इन करें। इसके बाद आपको लॉग इन और पासवर्ड मिल जाएगा।
4. इसके जरिए आपको एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा।
5. अप्लीकेशन फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।

भूत-चुड़ैलों से Anupamaa को है प्यार!, चुड़ैल को KISS करते आईं नजर…

0

टीवी शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल प्ले करने वाली रुपाली गांगुली की सोशल मीडिया फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर 26 लाख से ज्यादा लोग रुपाली गांगुली को फॉलो करते हैं। रुपाली अपने फैंस के लिए आए दिन अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं, और हाल ही में उन्होंने अपने घर में एक शानदार हैलोवीन पार्टी रखी जिसमें खासतौर पर बच्चों को इनवाइट किया गया।

घर को दिया हॉरर लुक
रुपाली गांगुली ने अपने बेटे रुद्रांश के लिए हैलोवीन पार्टी का केक काटा और पूरे घर को हॉरर लुक में सजाया। रुपाली गांगुली ने पार्टी का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने कई छोटे-छोटे टुकड़ों में डाला है। वीडियो में रुपाली गांगुली ने घर की डेकोरेशन और बच्चों का डरावना लुक दिखाया है।

‘Anupama’ ने किया चुड़ैल को KISS
रुपाली गांगुली एक क्लिप में चुड़ैल वाले प्रॉप के पास जाकर खड़ी हो जाती हैं। इस चुड़ैल की चमकती लाल आंखें और आवाज वाकई डरावनी है, लेकिन अनुपमा किसी से डरती कहां है। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली इस प्रॉप के साथ वीडियो बनाती हैं और कहती हैं मुझे यह बहुत प्यारी लगती है। वह इस चुड़ैल को किस कर लेती हैं।

रुपाली गांगुली ने इन क्लिप्स को शेयर करते हुए लिखा- हैलोवीन के जोशीले। मैंने कल रात यह सब किया। कमेंट सेक्शन में लोगों ने भी रुपाली को हैलोवीन की शुभकामनाएं दी हैं।

सैर सपाटा स्थित केबल स्टे ब्रिज की होगी जांच

0

मोरबी हादसे के बाद चेता नगर निगम

भोपाल । गुजरात स्थित मोरबी में केबल स्टे ब्रिज के गिरने से 141 लोगों की मुत्यु होने के बाद भोपाल के केबल स्टे ब्रिज की मजबूतरी और सुरक्ष को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अब जाकर नगर निगम ने इसकी सुध ली है। महापौर मालती राय ने प्रेमपुरा घाट स्थित सैर सपाटा में केबल स्टे ब्रिज की भार क्षमता एवं गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने इसके लिए पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया को पत्र लिखा है। मालती राय ने मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष को एक नवम्बर 2022 को लिखे पत्र में उल्लेखित किया है कि मोरबी गुजरात में केबल स्टे ब्रिज के टूटने के कारण हुई जनहानि की दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक है कि हम भी सचेत हो जाए। महापौर राय ने इस पत्र में कहा है कि बड़े तालाब पर प्रेमपुरा घाट स्थित केबल स्टे ब्रिज मध्यप्रदेश पर्यटन विकास के स्वामित्व का है। सैर सपाटा पर्यटन स्थल पर आवागमन पर इसका ही उपयोग होता है। यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। यह ब्रिज काफी पुराना है। इसलिए इसकी भार क्षमता एवं इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाना आवश्यक है।

11 साल में एक बार भी नहीं हुई जांच
तीन करोड़ 70 लाख रुपये से बनाए गए भदभदा चौराहे से वन विहार रोड पर शहर का इकलौता झूलता हुआ पैदल यात्री पुल है। इसका शुभारंभ सैर-सपाटा बनने के साथ 2011 में हुआ था। लेकिन बनने के बाद से आज तक इसकी क्षमता का परीक्षण और नियमित सुरक्षा जांच ही नहीं कराई गई है। हालात यह है कि एक दशक से अधिक पुराना और गारंटी पीरिएड से बाहर हो चुके ब्रिज पर जाने वालों की सीमा भी तय नहीं की गई है, जिसके चलते अवकाश के दिनों में इस पर एक हजार से अधिक पर्यटकों तक की भीड़ हो जाती है। हालांकि पर्यटन विभाग ने भी जल्द ही इसकी जांच कराए जाने की बात कही है।

Anjali Arora को नो मेकअप लुक में देख फैंस हुए हैरान

0

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते दिनों एमएमएस वायरल होने के बाद से अंजलि विवादों में आ गई थीं। हालांकि अभिनेत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रखकर वीडियो को गलत बताया था। वहीं, अब अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।

दरअसल, अंजलि अरोड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अंजलि को डेनिम, ब्लैक ब्रालेट और ब्लेजर में देखा गया। इस लुक को उन्होंने एनिमल प्रिंट हाई बूट्स के साथ कंप्लीट किया है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। हालांकि यह अंजलि का नो मेकअप लुक है, जिसे देख एक बार और फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए। अंजलि की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होते अंजलि अरोड़ा के इस एयरपोर्ट वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर अंजलि के नो मेकअप लुक को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि अंजलि अरोड़ा मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने के लिए लौटी हैं। वह कल यानी तीन नवंबर को अंजलि का जन्मदिन है, जिसे वह अपने दोस्तों के साथ मनाने वाली हैं।

बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर डांस करने के बाद फेमस हुई थीं। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। अंजलि ने कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉक अप में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद से अंजलि की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। वहीं, वायरल एमएमएस के बाद से ही अंजिल अरोड़ा लोगों के निशाने पर आ गई हैं और उन्हें अक्सर ही ट्रोल भी किया जाता है।

टीम जिम्बाब्वे T20 World Cup से बाहर

0

टी20 वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला एडिलेड में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच खेला गया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 19.2 ओवर में 117 रन बनाए। नीदरलैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

नीदरलैंड को सुपर-12 के अपने चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हरा दिया। सुपर-12 राउंड में उसकी यह पहली जीत है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 120 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए मैक्स ओडाड ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनके अलावा टॉम कूपर ने 32 और वास डी लीड ने नाबाद 12 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगरवा ने दो-दो विकेट लिए।

इस हार के बाद जिम्बाब्वे के चार मैच में तीन अंक हैं। वह एक मैच जीता है और दो हारा है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था। जिम्बाब्वे का नेट रन रेट -0.313 है। उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। जिम्बाब्वे को एक मैच अब भारत के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। उसके चार मैच में दो अंक हैं।

T20 WC: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड,ऑस्ट्रेलिया में बनाए सबसे ज्यादा रन

0

Virat Kohli  टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टूर्नामेंट में अब तक विराट कोहली ने चार मैच में से तीन में अर्धशतकीय पारी खेली है। बांग्लादेश के खिलाफ किंग कोहली ने जैसे ही 15 रन पूरे किए वैसे ही दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले रिकॉर्ड में टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तो दूसरे में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट को ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खेलना बहुत पसंद है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 57 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 68 पारियों में 56.44 की औसत से 3,350 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनके बल्ले से 11 शतक और 18 अर्धशतक आए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में भारत के पहले सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 67 मैचों में 42 से अधिक की औसत से 7 शतक और 17 अर्धशतक के साथ 3,300 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो उन्होंने पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। अब तक खेले गए 4 मैचों में उन्होंने 55 की औसत और 144.74 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group