Home Blog Page 5665

Twitter पर “Blue Tick” के लिए पैसे तो देने होंगे, चाहे कर लो बवाल : Elon Musk

0

Twitter पर “Blue Tick“: यानी वैरिफाइड अकाउंट्स के लिए यूजर को अब हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपए) देने होंगे। यह चार्ज सभी देशों में अलग-अलग होगा। 27 October को Twitter खरीदने के 5 दिन बाद मंगलवार रात को एलन मस्क ने इसका ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने इसका संकेत दो दिन पहले ही दे दिया था, जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Elon Musk 20 डॉलर (करीब 1,600 रुपए) वसूल सकते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि हमें कई तरह के बिलों का पेमेंट भी करना होगा। पूरी तरह से हम एडवर्टाइजर्स पर निर्भर नहीं रह सकते। 8 डॉलर का चार्ज कैसा रहेगा? उधर, ब्लू टिक पेड करने पर दुनियाभर से शिकायतें मिलने के बाद एलन मस्क ने साफ किया कि सभी शिकायतकर्ता, कृपया शिकायत करना जारी रखें, लेकिन आपको 8 डॉलर (करीब 660 रुपए) देना होगा। Elon Musk ने अपना बायो बदलकर Twitter Complaint Hotline Operator कर लिया है।

Twitter

इस मामले को 5 बातों से समझते हैं…

  1. अभी ब्लू टिक कैसे मिलता है?
    अभी कोई फीस नहीं ली जाती। यूजर्स को कंपनी की तय प्रोसेस के बाद ब्लू टिक दे दिया जाता है। जिस भी यूजर की प्रोफाइल पर ये टिक होता है उसका मतलब वो अकाउंट वैरिफाइड है।
  2. अब क्या बदलने वाला है?
    Twitter पर ब्लू टिक के लिए यूजर को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अब हर महीने 660 रुपए ( 8 डॉलर) देने होंगे। हालांकि, पेड सर्विस कब से लागू होगी अभी इसकी तारीख तय नहीं है।
  3. सभी देशों में फीस बराबर होगी?
    एलन मस्क ने कहा कि फीस सभी देशों में अलग-अलग हो सकती है। फीस उस देश की पर्चेजिंग पावर और कैपेसिटी पर निर्भर रहेगी। भारत में ये कितनी होगी, अभी कोई जानकारी नहीं है।
  4. यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा?
    पेड सब्सक्रिप्शन लेने वालों को 5 तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
    * रिप्लाई
    * मेंशन
    * सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी।
    * लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे।
    * नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे।
    इनके अलावा, इस फीचर की वजह से स्पैम पर लगाम लगेगी। अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं तो वे ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं।
  5. हस्तियों की प्रोफाइल पर होगा खास सेकेंडरी टैग
    जो पब्लिक फिगर है यानी नेता और अभिनेता जैसी हस्तियां उन्हें प्रोफाइल पर सेकेंडरी टैग मिलेगा। ये सेकेंडरी टैग अभी कुछ देशों में ही मिलता है। इसे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर अकाउंट पर देखा जा सकता है। उनके नाम के नीचे सेकेंडरी टैग के तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स गवर्नमेंट ऑफिशियल लिखा है। अभी भारत में यह टैग नहीं मिलता।
Twitter 2

वर्तमान में, लेबल चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, बेलारूस, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, क्यूबा, ​​इक्वाडोर, मिस्र, होंडुरस, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, सर्बिया, स्पेन, थाईलैंड, तुर्की, यूक्रेन और संयुक्त अरब अमीरात में दिए जाते हैं।

नए फीचर के लिए 7 नवंबर की डेडलाइन
ट्विटर फिलहाल वैरिफिकेशन प्रोसेस को नया रूप देने पर काम कर रहा है। ट्विटर के इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को इस फीचर को लॉन्च करने के लिए 7 नवंबर की डेडलाइन दी गई है। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें कंपनी से निकाल दिया जाएगा। अभी कंपनी का ज्यादातर रेवेन्यू विज्ञापन से आता है, लेकिन मस्क कंपनी के कुल रेवेन्यू का आधा हिस्सा सब्सक्रिप्शन से चाहते हैं।

जून में लॉन्च हुई थी ट्विटर ब्लू सर्विस
ट्विटर ने ‘ट्विटर ब्लू सर्विस’ को पिछले साल जून में अपनी पहली सब्सक्रिप्शन सर्विस के रूप में लॉन्च किया था। सब्सक्रिप्शन सर्विस को US, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया गया था। इस सर्विस में वैरिफिकेशन नहीं मिलता है। लेकिन अब इसके साथ ब्लू टिक भी मिलेगा। इसकी प्रोसेस क्या रहेगी। अभी यह साफ नहीं है। इन देशों में ‘ट्विटर ब्लू सर्विस’ का मंथली चार्ज अभी 4.99 डॉलर (करीब 410 रुपए) है।

सर्दी के मौसम में बनाए स्वादिष्ट अदरक की चटनी

0

अदरक की चटनी न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि बदलते मौसम में आपकी इम्यूनिटी का भी खास ख्याल रखती है।खाने के साथ थाली में परोसी गई चटनी न सिर्फ भोजन का स्वाद बल्कि व्यक्ति की भूख भी बढ़ा देती है।

सामग्री- 200 ग्राम हरी मिर्च,2 सूखी लाल मिर्च,50-70 ग्राम इमली,नमक स्वादानुसार,गर्म पानी,2 चम्मच तेल,75 ग्राम अदरक,100 ग्राम गुड़,1 छोटा चम्मच सरसों के बीज,1 छोटा चम्मच जीरा,2 टहनी करी पत्ता,2 बड़े चम्मच तेल तड़के के लिए

चटनी बनाने का तरीका – अदरक की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च और अदरक को धोकर मोटे-मोट टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म करके उसमें 200 ग्राम हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें जब तक कि मिर्च का रंग न बदल जाए। इसके बाद इसमें कटा हुआ अदरक डालकर 2-3 मिनट तक फ्राई करें। मिक्सी में अदरक, हरी मिर्च, गर्म पानी, गुड़ और इमली डालकर अच्छे से पीस लें।अब चटनी के लिए तड़का तैयार करने के लिए 2 चम्मच तेल गर्म करके उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज ,2 लाल सूखी मिर्च और 1 टहनी करी पत्ते डालकर फ्राई करें। अब इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें। आपकी टेस्टी अदरक की चटनी बनकर तैयार है।

कैफे स्टाइल में कॉफी बनाने की टिप्स

0

आप बार-बार किसी एक ही कैफे में कॉफी पीने जाते हैं। इसकी वजह यह नहीं होती कि कोई कैफे सबसे अच्छा है बल्कि इसकी वजह यह होती है कि वहां कॉफी बहुत अच्छी मिलती है और आप कॉफी के शौकीन हैं। आप भी अगर घर पर कैफे स्टाइल कॉफी बनाना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके घर पर ही कॉफी बना सकते हैं।

फ्रेश कॉफी
सबसे पहले आपको फ्रेश कॉफी खरीदनी चाहिए। कॉफी खरीदते वक्त ध्यान से देखें कि कॉफी फ्रेश है या नहीं। फ्रेश कॉफी से ही आपकी कॉफी स्वादिष्ट बन सकती है। बिना मिलावट की फ्रेश कॉफी ही खरीदें।

पानी और दूध का सही अनुपात
आपकी कॉफी में अगर पानी ज्यादा हो जाएगा, तो भी आपकी कॉफी स्वादिष्ट नहीं लगेगी। वहीं, ज्यादा दूध हो जाने पर कॉफी का टेस्ट अच्छी तरह नहीं आ पाएगा। ऐसे में बहुत जरूरी है कि कॉफी बनाते टाइम पानी और दूध का सही अनुपात रखें।

चीनी का सही इस्तेमाल
आप अगर कॉफी में ज्यादा चीनी डाल देते हैं, तो इससे भी कॉफी का सही टेस्ट आपको मिल नहीं पाएगा। ऐसे में बहुत जरूरी है कि कॉफी के स्ट्रॉन्ग टेस्ट के लिए चीनी की सही मात्रा कप में डालें।

कॉफी पाउडर
कॉफी का टेस्ट बढ़ाने के लिए यह भी बहुत जरूरी है कि आप कॉफी बन जाने पर इसमें ऊपर से कॉफी पाउडर छिड़क दें। इससे कॉफी का स्वाद बढ़ जाएगा और तैयार हो जाएगी कैफे स्टाइल स्वाद और खुशबू भरी कॉफी।

नरोत्तम ने राहुल पर कसा तंज, उनको खेल के बजाए कोई जबरदस्ती राजनीति में ले जा रहा है

0

भोपाल । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 56वें दिन तेलंगाना के हैदराबाद से निकल रही है। इस बीच राहुल गांधी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कंसते हुए कहा कि उनको खेलों की बजाए कोई राजनीति में जबदस्ती लेकर जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिटनेस यात्रा में तब्दील हो गई है। वह कभी पुश-अप लगाते दिखते है। कभी दौड़ लगाते दिखे, कभी बस पर चढ़ते दिखे। मिश्रा ने कहा कि मुझे नहीं मालूम उनकी क्या योग्यता और माप है? नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे तो लग रहा है कि उनको खेलों की बजाए राजनीति में कोई जबदस्ती ले जा रहा है।
बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा बुरहानपुर से प्रदेश में प्रवेश करेंगी। राहुल उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश में अपनी यात्रा के दौरान राहुल साधु संतों के साथ मां नर्मदा की पूजा अर्चना करेंगे। बता दें प्रदेश में यात्रा 13 दिन में 382 किमी का सफर तय करेंगी। यात्रा प्रदेश से आगर जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

मुरैना के नूराबाद में गिट्टी से भरे डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की भिंड़त, पांच की मौत

0

मुरैना ।   नूराबाद क्षेत्र के तहत हाईवे पर गिट्टी से भरे डंपर व बोलेरो की आमने सामने की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। सभी ग्वालियर से अपने गांव वित्तोली जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि चार लोगों की मौत तो मौके पर ही हुई और एक की मौत ग्वालियर में उपचार के दौरान हुई। तीन अन्य घायल हैं उनका उपचार ग्वालियर चल रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक वित्तोली गांव के कुछ लोग बोलेरो जीप से मंगलवार देर रात ग्वालियर से अपने गांव वित्तोली जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो नूराबाद के पास पहुंची तो सामने से गिट्टी से भरा डंपर आ गया। जब तक बोलेरो का ड्राइवर कुछ समझ पाता तब तक बुलेरो व डंपर आमने सामने से भिड़ गए। घटना में चार लोगों की मौत मौके पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस माैके पर पहुंची और 4 घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा। लेकिन एक की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन का उपचार ग्वालियर में चल रहा है। मरने वालों में 55 वर्षीय रामपत पुत्र मुरली, 45 वर्षीय देवेंद्र पुत्र निहाल सिंह, 40 वर्षीय भारत पुत्र केदार सिंह, 42 वर्षीय केशव पुत्र आशाराम सिंह, 43 वर्षीय विद्याराम पुत्र रघुवर सिंह है। सभी वित्तोली गांव के है। पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मौके से डंपर ड्राइवर भागने में सफल हो गया।

वित्तोली गांव में शोक

एक साथ गांव के पांच लोगाें की मौत से वित्ताेली गांव में शोक की लहर छा गई। रात में मृतकों के घरों पर लोग पहुंचने लगे। हालांकि मृतकों के शव नूराबाद अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखे हुए थे। सुबह शवों का पीएम किया जा रहा था। पीएम के बाद शवों को स्वजनाें को सौंपा जाएगा।

Google : भारत में प्ले बिलिंग पर लगाई रोक, डेवलपर्स की बढ़ी परेशानी

0

गूगल ने मंगलवार को कहा कि 1 नवंबर से भारतीय बाजार में Google Play बिलिंग सिस्टम पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। गूगल का यह फैसला भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा गूगल पर लगे जुर्माने के बाद आया है। गूगल के सपोर्ट पेज पर भी प्ले बिलिंग को बंद करने की जानकारी दी गई है। बता दें गूगल की इन-ऐप परचेज सर्विस है।

क्या है गूगल प्ले-बिलिंग सिस्टम?

गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम गूगल उन डेवलपर्स के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है, जिनके ऐप में डिजिटल कंटेंट के खरीदने की सुविधा होती है। एप्पल के ऐप-स्टोर पर भी इसी तरह की सुविधा है। गूगल और एप्पल दोनों डेवलपर्स से सभी तरह के डिजिटल कंटेंट की बिक्री पर 15-30 फीसदी का कमीशन लेते हैं।

भारतीय डेवलपर्स और गूगल के बीच लंबे समय से विवाद

प्ले बिलिंग सिस्टम को लेकर भारतीय डेवलपर्स और गूगल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गूगल पर आरोप है कि उसकी बिलिंग पॉलिसी ठीक नहीं है। 25 अक्टूबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दूसरी बार गूगल पर जुर्माना लगाया। प्ले स्टोर नीतियों में अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। उससे पहले गूगल पर सीसीआई ने 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

गूगल ने क्या कहा

इस मामले में ताजा अपेडट की बात करें तो गूगल इंडिया के सपोर्ट पेज पर लिखा है, "सीसीआई के हालिया फैसले के बाद, हम डेवलपर्स के लिए भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा लेनदेन के लिए डिजिटल सामान और सेवाओं की खरीद के लिए Google Play की बिलिंग प्रणाली को रोक रहे हैं। जबकि, हम अपने कानूनी विकल्पों की समीक्षा करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि हम एंड्रॉयड और प्ले में निवेश करना जारी रखेंगे।"

गौरतलब है कि गूगल ने भले ही प्ले बिलिंग को बंद कर दिया है लेकिन गूगल प्ले बिलिंग के लिए आवेदन अभी भी लिए जा रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय डेवलपर्स अभी अपने यूजर्स को इन-एप परचेज की सुविधा दे सकते हैं।

ऐसे गायब होंगे मुंहासे 

0

हर कोई यही चाहता है कि उसका चेहरा बेदाग हो लेकिन अक्सर उनके इरादों पर मुंहासे पानी फेर देते हैं। इनसे राहत पाने के लिए लोग न जाने कितने चीजों को भी चेहरे पर लगाते हैं पर उन्हें लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में ये जादुई फेस पैक आपकी मदद कर सकता है।
खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा धनिया चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण चेहरे को मुंहासों और झुर्रियों जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इस प्रकार बनायें धनिए का फेस पैक। 
बनाने की विधि-
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहने धनिए को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इसे पीसकर इसमें बेसन या शहद मिलाए। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। ध्यान रहे कि मास्क को लगाते समय चेहरे के संवेदनशील हिस्सों से बचाकर लगाए।
इस मास्क को चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाए। अब चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क को कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाए। धीरे -धीरे आप देखेंगे कि मुंहासे खत्म होने लगेंगे।

6 महीने में 6 बार MP की धरती कांपी, MP के 6 जिलों में भूकंप के झटके…

0

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिला शामिल है। भूकंप का केंद्र डिंडौरी रहा। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 59 सेकेंड पर धरती हिलने पर लोग डर गए। झटके लगने से कई लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इसका हाइपो सेंटर 10 km गहराई पर था।

जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगहों पर हलचल हुई। रांझी में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह सो रहे थे, तभी अचानक ऐसा महसूस हुआ, जैसे बेड हिला हो। मैं उठकर बाहर आया तो देखा बहुत से लोग घरों के बाहर निकल आए हैं। भूकंप करीब 8.44 बजे आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर डिंडौरी जिले की ओर था।

जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि जबलपुर में 4.5 तीव्रता का भूकंप जरूर आया था, लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी तीव्रता 3.9 रही।

Earthquake 3

6 बार कांपी MP की धरती
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार मध्यम गति के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इसका केंद्र जबलपुर के बोलेगांव पंचायत में रहा। भूकंप के झटके 5 से 6 सेकेंड तक महसूस हुए। बीते 6 महीने में मध्यप्रदेश में उमरिया, सिवनी, मंडला, सिवनी, जबलपुर, डिंडौरी में झटके महसूस हुए हैं। पश्चिमी मप्र में देवास और अलीराजपुर में कंपन हुआ है। इसी साल 6 से 7 भूकंप के झटके अब तक आ चुके हैं।

इस क्षेत्र में इसलिए आते हैं भूकंप…
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक है। शहडोल, अनूपपुर, उमरिया इसके बाद जबलपुर और होशंगाबाद के सभी जिले, इंदौर संभाग में खंडवा, बड़वानी, खरगोन, अलीराजपुर के अलावा धार और देवास नर्मदा नदी के तट पर हैं। बारिश का पानी जमीन पर जाता है तो जमीन के नीचे मौजूद कैल्शियम की चट्‌टानों में संकुचन होता है। कई बार प्रेशर की वजह से हल्की आवाज के साथ जमीन धंसती है। यह कई बार भूकंप के रूप में रिकॉर्ड नहीं होता। पिछले एक से दो साल में सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा जिले में देखने को मिला है। भू-विज्ञानियों के अनुसार भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस होते हैं। यदि ज्यादा गहराई में हलचल होगी तो यह झटके महसूस नहीं होंगे।

बैरागढ़ के युवक की दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसे में मौत

0

भोपाल ।  कामकाज के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका गए शहर के एक युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वह बैरागढ़ का रहने वाला था। युवक की मृत्यु की सूचना से उसका परिवार सदमे में है। युवक का नाम सुमित शिवनानी (26 वर्ष) है। वह काफी समय से दक्षिण अफ्रीका में निजी कंपनी में कार्यरत था। सुमित के ममेरे भाई पुरुषोत्तम वासवानी ने बताया कि कंपनी के मालिक ने दीपावली के उपलक्ष्‍य में दक्षिण अफ्रीका के एक होटल में कार्यक्रम रखा था। शनिवार रात को जब पार्टी समाप्त हुई तो चार दोस्त अलग-अलग दोपहिया वाहन से घर जा रहे थे। तभी एक चौराहे पर रेड सिग्नल होने पर सुमित और उसका दोस्त आकांक्ष हरचन्दानी रुक गए। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। सुमित को सिर में गम्भीर चोट लगी और आकांक्ष भी घायल हो गया। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात को सुमित ने दम तोड़ दिया।

युवा पुत्र की मौत से परिवार सदमे में

युवा पुत्र की मौत से शिवनानी परिवार गहरे सदमे में है। सुमित के पिता किशोर शिवनानी एवं माता निर्मला देवी मैरिज ब्यूरो का संचालन करते हैं। किशोर के ममेरे भाई पुरुषोत्तम वासवानी आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े हैं। संत वासुराम दरबार के माध्यम से पूरा परिवार सेवा कार्य भी करता है। सुमित स्‍वभाव से काफी मिलनसार था। उसकी मृत्यु से उसकी मित्र मंडली भी गहरे सदमे में है। पुरुषोत्तम वासवानी के अनुसार सुमित का अंतिम संस्कार दक्षिण अफ्रीका में किया जाएगा या उनका पार्थिव शरीर यहां लाया जाएगा, इसके बारे में अभी परिवार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। क्योंकि पार्थिव शरीर लाने में काफी समय लग जाएगा। इसलिए अंतिम संस्कार दक्षिण अफ्रीका में करने पर विचार किया जा रहा है।

भोपाल में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में MP के फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ाए 15 अभ्यार्थी

0

भोपाल    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।  इसमें 9 जिलों में करीब 45 हजार युवा भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 20 हजार युवा भर्ती में भाग ले चुके है। जिनमें से लगभग 1700 युवाओं का फिजिकल में चयन हुआ है। लेकिन इसी प्रक्रिया के बीच राजधानी भोपाल में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के 6वें दिन एमपी के फर्जी दस्तावेज के साथ यूपी के 15 अभ्यार्थी पकड़ाए है। इनके पास से डुप्लीकेट मूल निवास प्रमाण पत्र और मार्कशीट पाई गई है। फिलहाल इन लोगों से पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस पूछताछ कर रही है। दरअसल बुधवार को भर्ती में दौड़ में भाग लेने के बाद पास होने वाले अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन चल रहा था। इसमें फर्जी दस्तावेजों के शंका होने पर 15 अभ्यार्थियों को पकड़ा गया है। इनसे फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इससे पहले आर्मी ने लाल परेड ग्राउंड से एक संदिग्य को भी गिरफ्तार किया था। वह परेड का वीडियो बना रहा था। साथ ही उस पर अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट में पास कराने का आरोप लगा था।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group