Home Blog Page 5666

Insurance Policy में मानसिक बीमारी कवर करना होगा जरूरी

0

Insurance Policy : अगर आप हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी लेने जा र‍हे हैं या ले चुके हैं, तो अब इसमें मानसिक बीमारियों को भी कवर किया जाएगा। बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत मानसिक बीमारी को शामिल करने का बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि ये नियम सभी बीमा कंपनियों पर लागू होगा।

मेंटल हेल्‍थ को कवर करने के लिए 2017 में आया था कानून

बता दें कि इंश्योरेंस पॉलिसी में मेंटल हेल्थ से संबंधित बीमारियों को शामिल करने के लिए 2017 में कानून आया था। लेकिन मनमानी के चलते तमाम बीमा कंपनियों ने मानसिक बीमारियों को इसमें शामिल नहीं किया था। वहीं बीमा नियामक संस्था IRDAI ने भी अगस्त 2018 में सभी बीमा कंपनियों को कहा था कि उन्‍हें शारीरिक और मानसिक बीमारियों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही  मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 अधिनियम के प्रावधानों का तत्काल प्रभाव से पालन करने का निर्देश दिया था। लेकिन फिर भी मानसिक बीमारियों को इंश्‍योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत नहीं लाया गया।

IRDAI ने बीमा कंपनियों को लगाई फटकार

अब IRDAI ने इस मामले में बीमा कंपनियों को कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट मानसिक बीमारी से जुड़ा कवर देंगे और मेंटल हेल्थकेयर अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का पालन करेंगे। बीमा कंपनियों से 31 अक्टूबर 2022 से पहले इस अनुपालन की पुष्टि करने का अनुरोध किया जाता है।अब नई पॉलिसी में मानसिक बीमारियों से संबंधित दावों को खारिज नहीं किया जा सकता,साथ ही इसे पुरानी बीमा पॉलिसियों में भी लागू किया गया है।

क्‍या है मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017

मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 का उद्देश्य है कि मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी पॉलिसी के दायरे में लाया जाए ताकि रोगियों को सही स्वास्थ्य देखभाल और सर्विसेज मिल सके। आईआरडीएआई सर्कुलर के अनुसार, इसके लिए सभी बीमा कंपनियों को 31 अक्टूबर 2022 तक सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऐसे बनाने होंगे जो मेंटल इलनेस या मानसिक बीमारियों को कवर कर सकें। इस हिसाब से ये नियम अब 1 नवंबर से लागू हो चुका है।

बॉम्बे डाइंग समेत 82 कंपनियों पर 22.64 करोड़ रुपये का जुर्माना

0

सेबी ने सनस्टार रियल्टी में कुल 21 लोगों पर 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ये लोग कंपनी के शेयरों में जुगाड़ कर उसकी कीमत घटाते और बढ़ाते थे। सभी पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बॉम्बे डाइंग, सनस्टार रियल्टी और रेलिगेयर फिनवेस्ट के मामले में 82 कंपनियों और इनसे जुड़े लोगों पर 22.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को सेबी ने बताया कि रेलिगेयर में पैसों के हेराफेरी के मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर सहित अन्य लोगों पर दो लाख से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। यह रकम 45 दिनों के अंदर भुगतान करनी होगी।

बॉम्बे डाइंग के मामले में 59 लाख का दंड

बॉम्बे डाइंग के मामले में 9 लोगों पर कुल 59 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। ये सभी लोग कंपनी की ऑडिट कमिटी के सदस्य और सीएफओ थे। इन लोगों ने वित्त वर्ष 2012 से 2019 के बीच वित्तीय विवरण की योजनाओं का गलत तरीके से प्रस्तुतिकरण किया। इसमें राजस्व और फायदे में गलत आंकड़े दिखाए गए।

इससे पहले अक्टूबर में सेबी ने 10 लोगों और कंपनियों पर शेयर बाजार में कारोबार पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें ब़ॉम्बे डाइंग इसके प्रवर्तक नुस्ली वाड़िया, नेस वाड़िया और जेह वाड़िया भी शामिल थे। इन पर 15.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

सभी करदाताओं के लिए एक ही ITR Form लाने का प्रस्ताव

0

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को सभी आयकरदाताओं को रिटर्न दाखिल करने के लिए एक ही फॉर्म जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के अनुसार नए आयकर फॉर्म में डिजिटल परिसंपत्तियों से होने वाली आय को अलग से दर्ज करने का प्रावधान होगा।वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बयान में कहा कि ट्रस्ट और गैर लाभकारी संगठनों को छोड़कर बाकी सभी करदाता इस प्रस्तावित नए आईटीआर फॉर्म के जरिए अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे।वित्त मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित नए फॉर्म पर 15 दिसंबर तक हितधारकों को अपनी राय देने को कहा गया है।

आयकर विभाग के नियामकीय संगठन सीबीडीटी ने कहा है कि आईटीआर-1 एवं आईटीआर-4 आगे भी बने रहेंगे लेकिन व्यक्तिगत करदाताओं के पास इस साझा आईटीआर फॉर्म के माध्यम से भी रिटर्न साझा करने का विकल्प होगा।सीबीडीटी के अनुसार, ‘आईटीआर फॉर्म छोड़कर बाकी सभी रिटर्न वाले फॉर्म को मिलाकर एक साझा आईटीआर फॉर्म लाने का प्रस्ताव है। नए आईटीआर का उद्देश्य व्यक्तियों और गैर-कारोबारी करदाताओं के लिए रिटर्न जमा करने को सुगम बनाने और इसमें लगने वाले समय को कम करना है।’ सीबीडीटी ने यह भी कहा है कि सभी हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर सिंगल आईटीआर फॉर्म को अधिसूचित कर दिया जाएगा उसके बाद आयकर विभाग इसके ऑनलाइन उपयोग की जानकारी देगा।

2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत : Morgan Stanley

0

वैश्विक निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि 2030 तक भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। भारत में विनिर्माण, ऊर्जा संक्रमण और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश से बहुत से आर्थिक बदलाव हो रहे हैं जो अर्थव्यवस्था को रफ्तार देंगे। इससे भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

'वॉय दिस इज इंडियाज डिकेड' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार देने वाले रुझानों और नीतियों पर विस्तार से विचार किया गया है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि भारत,विश्व अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूत हो रहा है। यह एक ऐसा बदलाव है जो पीढ़ियों में एक बार होता है। यह निवेशकों और कंपनियों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय

भारत में आने वाले दशक में 35,000 अमरीकी डॉलर प्रति वर्ष से अधिक आय वाले परिवारों की संख्या पांच गुना बढ़कर 25 लाख से अधिक होने की संभावना है। 2031 तक सकल घरेलू उत्पाद के दोगुने से अधिक होकर 7.5 ट्रिलियन अमरीकी डालर तक पहुंचने की संभावना है। भारत की प्रति व्यक्ति आय 2031 में 2,278 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 5,242 अमेरिकी डॉलर हो जाएगी।

वैश्विक सेवाओं में बढ़ती भागीदारी

वैश्विक सेवाओं के व्यापार में देश की हिस्सेदारी 60 आधार अंक बढ़कर 4.3 प्रतिशत हो गई है। भविष्य में देश के बाहर की नौकरियों में कार्यरत लोगों की संख्या दोगुनी होकर 11 मिलियन से अधिक होने की संभावना है। रिपोर्ट का अनुमान है कि 2030 तक आउटसोर्सिंग पर वैश्विक खर्च प्रति वर्ष 180 से बढ़कर लगभग 500 बिलियन डालर हो सकता है।

आधार सिस्टम से हुए कई बदलाव

भारत की आधार प्रणाली की सफलता के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सभी भारतीयों के लिए मूलभूत आईडी है। अब तो इसके जरिए लेन-देन भी किए जाने लगे हैं। 1.3 अरब लोगों के पास डिजिटल आईडी होने के कारण वित्तीय लेन-देन आसान और सस्ता हो गया है। आधार ने सामाजिक लाभों के प्रत्यक्ष भुगतान को आसान बनाया है।

लड़कियों में बढ़ रहा नोज पिन का क्रेज

0

शादी का सीजन आते ही लड़कियां अपनी शादी की शॉपिंग में जुटी होती हैं तो कुछ शादी समारोह की ड्रेस के ऊपर मैचिंग ज्लैवरी को खरीदने के लिए बाजार में नई डिजायन तलाश करती हैं। इन दिनों लड़कियों में नोज पिन पहनने का क्रेज काफी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी नथों के तस्वीरें दिखाएंगे जो आजकल ट्रेडिंग हैं।
बड़ी हो या फिर छोटी हर नथ आपके लुक को अलग ही लुक देती है। नोज पिन दिखने में जितनी सिंपल होती है उतनी ही आकर्षक। इसे आप साड़ी हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस दोनों के साथ पहन सकती हैं।
ब्लैक मेटल नोज पिन भी लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये साइज में थोड़ी बड़ी होती है लेकिन मेटल लुक में होने की वजह से किसी भी कलर की ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
बाजार में आपको तरह तरह की नोज पिन मिल जाएगी। ऐसे में काफी समय में सुनहरे रंग की छोटी सी नोज पिन काफी प्रचलन में है। ये नोज पिन पहनने पर चिपक कर आती है और इसे लड़कियां रोजमर्रा के रूटीन में भी कैरी कर रही हैं।
इसके साथ ही एक और नोज पिन भी काफी प्रचलन में है। इसे ज्यादातर लोग महाराष्ट्रिन स्टाइल नोज पिन के तौर पर जानते हैं। ये थोड़ी लंबाई में होती है जिसमें अमेरिकन डायमंड या फिर मोती जड़े होते हैं। इसे लड़कियां साड़ी के ऊपर पहनते हुए दिखाई दे रही हैं।

एफिल टॉवर के सामने घुटनों पर बैठ एक्ट्रेस Hansika Motwani को किया प्रपोज

0

टीवी और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस अब घर बसाने की प्लानिंग कर रही हैं और इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अब हंसिका ने खुद ही अपनी शादी की खबरों से पर्दा उठा दिया है।

रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल

ऋतिक रोशन संग फिल्म कोई मिल गया में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम कर घर-घर में पहचान पाने वाली हंसिका, शाका लाका बूम बूम और जिस देश में निकला होगा चांद जैसे टीवी सीरियल का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हंसिका की शादी की खबर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, इसके साथ ही उन्होंने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए अपने पार्टनर का चेहरा भी फैंस को दिखा दिया है।

हंसिका को मिला खूबसूरत प्रपोजल

हंसिका की शादी की खबरों के बीच लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वह एक बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली है। अब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर खुद ही खुलासा कर दिया है कि वह जिससे प्यार करती हैं वह कोई और नहीं बल्कि उनके बिजनेस पार्टनर सोहेल कथुरिया हैं।तस्वीरों में सोहेल पेरिस की सड़क पर खूबसूरत एफिल टावर के नीचे घुटनों के बल बैठ हुए नजर आ रहे हैं और अंगूठी का बॉक्स लिए एक्ट्रेस को प्रपोज कर रहे हैं।

जिंदगी के इस यादगार पल को हंसिका एंजॉय करते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों में हंसिका और सोहेल के चारों तरफ कैंडल सजी हुई है और साथ ही 'मैरी मी' लिखा हुआ है।हंसिका ने इन तस्वीरों के साथ ही साफ कर दिया है कि सोहेल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था,जिसे उन्होंने एक्सेप्ट भी कर लिया।

हाई कोर्ट ने सेंट्रल इंडिया किडनी हास्पिटल के संचालक की जमानत अर्जी निरस्त की, कहा- घोटाला बड़ा है

0

जबलपुर ।   मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोपित सेंट्रल इंडिया किडनी हास्पिटल, जबलपुर के संचालक डा. अश्विनी पाठक की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने अपने आदेश कहा कि यह घोटाला बड़ा है और मामले में अभी जांच भी जारी है इसलिए जमानत का लाभ नहीं दे सकते। डा. पाठक पर आरोप है कि सामान्य सर्दी-जुकाम, सिर-दर्द जैसी बीमारी को गंभीर बताकर डा. अश्विनी पाठक आयुष्मान योजना में मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कर सरकार से पैसा वसूल करते थे। डा. पाठक ने जमानत आवेदन पेश कर कहा कि वे अस्पताल में केवल कंसलटेंट के रूप में कार्य करते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रबंधन कैसे आयुष्मान योजना कार्ड का दुरुपयोग कर सरकार व जनधन की उगाही कर रहा है। वहीं शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता प्रमोद ठाकरे ने कोर्ट को बताया कि यह करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 4845 मरीजों का इलाज उक्त योजना के तहत किया गया, इनमें से 1937 मरीज जबलपुर के थे। डा. पाठक ने स्वयं इन मरीजों को भर्ती किया था। शासन की ओर से बताया गया कि अस्पताल के दो स्टाफ सदस्यों ने गवाही दी है कि डा. पाठक गलत तरीके से पैसे की उगाही के लिए मरीजों की गलत जांच रिपोर्ट तैयार करते थे। आपत्तिकर्ता की ओर से अधिवक्ता संतोष आनंद ने जमानत अर्जी का विरोध किया।

सीएम शिवराज ने किया लाड़ली लक्ष्मी वाटिका व पथ का लोकार्पण, मामा संग सेल्‍फी लेने आतुर नजर आईं बच्‍चियां

0

भोपाल ।    राजधानी के टीटीनगर में बुधवार को लाड़ली लक्ष्मी वाटिका और लाड़ली लक्ष्‍मी पथ का लोकार्पण किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान सुबह साढ़े दस बजे स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचे और अलग-अलग हिस्‍सों से पधारी कुछ लड़कियों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान लाड़लियों में अपने प्‍यारे 'मामा' के साथ सेल्‍फी खिंचवाने की होड़ नजर आई। इस अवसर पर पार्क परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम शिवराज ने फूल बरसाकर कार्यक्रम में लड़कियों का स्‍वागत किया। इसके बाद उन्‍होंने फीता काटते हुए वाटिका का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ उपस्‍थित थे। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को थीम बेस्ड वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वाटिका का उपयोग लाड़ली बालिकाओं के जन्मोत्सव एवं उनसे संबंधित सभी कार्यक्रमों में भी किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम के बाद सीएम शिवराज दोपहर करीब पौने बारह बजे लिंक रोड नंबर 2 पर पहुंचे और लाड़ली लक्ष्मी पथ के रूप में भारत माता चौराहे पर मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सभी पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र कार्यक्रम से जुड़े। प्रदेश के सभी जिलों में एक मार्ग को लाड़ली लक्ष्मी का नाम दिया गया है। राजधानी में भारत माता चौराहे से नूतन कालेज तक का मार्ग अब लाड़ली लक्ष्मी मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
इसके उपरांत आज अपराह्न 03 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत लगभग 1437 बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की पहली किश्त 12 हजार 500 रुपये का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्‍मी उत्सव के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत उच्च शिक्षा के लिए दो किश्तों में 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि देने घोषणा की थी।

एक सप्ताह तक मनेगा स्थापना दिवस, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तहत एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें तीन नवंबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली केंद्रित गतिविधियां, ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों
की साफ-सफाई आदि की गतिविधियों के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन होगा। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में भी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेलकूद, कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने बताया इंटरकोर्स से कैसे कम होती है 7 गुना उम्र? यंग दिखने का दिया जबरदस्त ज्ञान…

0

उर्फी जावेद मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम है, जो कुछ भी करें लेकिन चर्चा में बना रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी अपनी बातों को बिंदास होकर रखती हैं।उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। वह अपने आउटफिट की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं लेकिन वह ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं। वहीं, अब उर्फी जावेद ने शारीरिक संबंध पर अपनी राय रखी है और सेक्स के फायदे भी बताए हैं।

Urfi 2

दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला शारीरिक संबंध पर बात करती दिख रही है। यह महिला वीडियो में कह रही है कि सेक्स करने से महिलाएं उम्रदराज दिखने लगती हैं। यह वीडियो यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का है, जिसमें वह एक महिला का इंटरव्यू ले रहे हैं। महिला कहती दिख रही है कि सेक्शुअल एनर्जी बहुत पावरफुल होती है। महिला की इन्हीं बातों को उर्फी ने गलत ठहराया है।

महिला की इन बातों का जवाब देते हुए उर्फी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘यह महिला कह रही है कि अगर कोई महिला सेक्स करती है तो उसकी उम्र जल्दी बढ़ती है। वह वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट है। जी हां, आप सही हैं।’

Urfi 5

उर्फी ने बताए सेक्स के फायदे
इसके साथ ही उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर गूगल सर्च इंजन का एक स्क्रीनशॉट भेजा है, जिसमें इस मुद्दे पर साइकोलॉजिस्ट्स क्या कहते हैं, बताया गया है। इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, साइकोलॉजिस्ट्स कहते हैं, नियमित रूप से सेक्स करने से आप अपनी उम्र से सात गुना छोटे लगते हो। सेक्शुअल इंटरकोर्स से एंडॉर्फिन रिलीज होता है जो कि मूड अच्छा करने वाला केमिकल होता है जो कि बेहतर नींद में मदद करता है और स्ट्रेस से राहत दिलाता है। सेक्स से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे हमारी स्किन जवान लगती है।

Urfi 4

अभिनेता टिम के बेटे कॉर्मैक रोथ कैंसर से हारे जंग

0

हॉलीवुड जगत से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। संगीतकार और अभिनेता टिम रोथ के बेटे कॉर्मैक रोथ का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया । उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। कॉर्मैक रोथ ने 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। परिवार ने एक बयान में कहा, 16 अक्टूबर को रोथ ने 'अपने परिवार की मौजूदगी में शांति से अंतिम सांस ली, जो उसे बेहद प्यार करता था'।

नवंबर 2021 में कैंसर की मिली थी खबर

बता दें कि कॉर्मैक रोथ ने बेनिंगटन कॉलेज के पढ़ाई की थी, वहीं वो एक बेहतरीन म्यूजिशियन थी और गिटार बजाते थे। यही नहीं वो संगीतकार और निर्माता भी थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुलासा किया था कि उन्हें नवंबर 2021 में स्टेज 3 जर्म सेल कैंसर का पता चला था।

परिवार में कौन है मौजूद

कॉर्मैक रोथ के पिता ने कई बेहतरीन हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है। उनके पिता 'रिज़रवॉयर डॉग्स', 'पल्प फिक्शन' और 'द इनक्रेडिबल हल्क' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कॉर्मैक रोथ के परिवार में उनके माता-पिता, टिम और निक्की रोथ तथा भाई, हंटर रोथ हैं। इस खबर के बाद से ही फैन्स कॉर्मैक रोथ को श्रद्धांजलि और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group