Home Blog Page 5667

भोलेनाथ की भक्ति में डूबे सीएम शिवराज, शंकर साथ मंच पर की शिव स्तुति

0

भोपाल ।   प्रदेश का 67वां स्थापना दिवस समारोह। राजधानी के लाल परेड मैदान पर हजारों की संख्या में लोग और सामने मंच पर हाथ में माइक थामे मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान। साथ में गुलाबी ठंडक के बीच मशहूर संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय की शानदार संगीत प्रस्तुतियों पर झूमते लोग। यह नजारा गुरुवार रात लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को भगवान शिव की भक्ति करने से नहीं रोक सके। सीएम खुद मंच पर पहुंचे और सबसे पहले महामृत्युंजय मंत्र का गान किया। इसके बाद गायक व संगीतकार शंकर महादेवन के साथ शिव स्तुति को भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सीएम चौहान का अभिवादन किया। शंकर महादेवन ने मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब किसी मुख्यमंत्री ने हम लोगों के साथ साधारण तरीके से मंच साझा किया है। इस दौरान प्रदेश की पर्यटन व संस्‍कृति मंत्री ऊषा ठाकुर भी मंच पर सीएम शिवराज व गायक शंकर के साथ सुर में सुर मिलाती नजर आईं।

गणपति वंदना से की प्रस्तुतियों की शुरुआत

इसके पूर्व तीनों संगीतकारों की जोड़ी ने गणपति वंदना से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसकें बाद दिल चाहता है…, लक्ष्य को हर हाल में पाना है…, प्रिटी वुमन…, सजदा तेरा सजदा… और तुझे सब है पता मेरी मां… गीत को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शानदार गीतों की यह रंगारंग प्रस्तुति देर रात तक जारी रही, जिसका भोपाल वासियों ने भरपूर आनंद लिया।

मंच पर अर्धनारीश्‍वर की अलौकिक प्रस्‍तुति

इस संगीत प्रस्तुति से पूर्व कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी ने 400 से ज्यादा कलाकारों के साथ मंच पर शिव महिमा की प्रस्तुति की। उन्‍होंने पहली प्रस्तुति के रूप में अर्धनारीश्वर प्रसंग का मंचन किया, जिसे देख कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शक वाह-वाह कर उठे।

एक प्रस्तुति में किया भारत के कई जनजातीय नृत्यों का समावेश

मैत्री पहाड़ी ने अपने द्वारा दी एक प्रस्तुति में एक साथ भारत के कई जनजातीय नृत्यों का समावेश कर दिया। इस दौरान कई कलाकार मंच पर जलते हुए दीपक लेकर भी पहुंचे थे। इस पूरी प्रस्तुति में भगवान शिव की विभिन्न कथाओं का वर्णन किया गया, जिसमें प्रकृति के प्रादुर्भाव, मां सती का शरीर लेकर शिव तांडव करना और मां के शरीर से भारत में विभिन्न स्थानों पर शक्तिपीठों के निर्माण को दिखाया गया। इस पूरे चित्रण में कई शास्त्रीय और जनजातीय नृत्यों का समावेश था। प्रस्तुति के अंत में भारत के 12 ज्योर्तिलिंगों और महाकाल लोक की भव्यता के बारे में बताया गया। इस मौके पर सीएम ने सभी से एक बार महाकाल महालोक के दर्शन करने की बात कही। सीएम ने इस अवसर पर मैत्री पहाड़ी और उनकी पूरी टीम को मंच पर जाकर सम्‍मानित भी किया।

शर्लिन चोपड़ा का राखी सावंत पर पलटवार,शर्लिन चोपड़ा ने ड्रामा क्वीन राखी सावंत को बताया ‘गंजा’

0

बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही एक बार फिर #MeToo कैंपेन ने हवा पकड़ ली है। साजिद को शो से बाहर करने के लिए कई बार प्रयास किए गए। इतना ही नहीं बहुत सी अभिनेत्रियों ने साजिद के बारे में मीडिया के सामने आकर कई खुलासे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने साजिद पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, इन्हीं में से एक शर्लिन चोपड़ा हैं। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है, लेकिन अभिनेत्री का दावा है कि मुंबई पुलिस ने साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज करने को लेकर उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही है। शर्लिन के इस बयान के बाद राखी सावंत साजिद खान की सपोर्ट में बोलती नजर आई थीं। जहां बीते दिनों राखी ने शर्लिन का मजाक उड़ाया था, वहीं अब शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राखी ने शर्लिन का उड़ाया था मजाक
शर्लिन चोपड़ा के साजिद खान को लेकर दिए गए बयानों और आरोपों के बाद पिछले दिनों राखी सावंत ने पैपराजी के सामने अभिनेत्री का खूब मजाक बनाया था। राखी ने साजिद को अपना भाई बताते हुए दावा किया था कि, 'पुलिस क्यों देगी साथ जब साजिद दोषी है ही नहीं। उसके खिलाफ किसी ने गवाही नहीं दी, कोर्ट ने साजिद खान को सजा-ए-फांसी या काला पानी की सजा नहीं दी। तुम मेकअप चार किलो का लगाकर, साड़ी पहन कर, मीडिया के सामने दूसरों पर दोष लगाती हो। शर्म नहीं आती है तुम्हें? चुल्लू भर पानी में डूब क्यों नहीं जाती तुम?'

शर्लिन ने राखी को बुलाया गंजा
शर्लिन का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ।राखी की निजी जिंदगी पर तंज कसने के बाद उन्होंने ड्रामा क्वीन को कुला चैलेंज देते हुए कहा, 'अगर हिम्मत है तो आकर मेरे सामने खड़ी होकर दिखाओ।राखी सावंत 31 किलो का मेकअप करती हैं और अपने गंजेपन को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं।'अब शर्लिन की ऐसी प्रतिक्रिया के बाद देखते हैं दोनों अभिनेत्रियों के बीच का यह मामला कितना गर्माता है।

T20 Worl Cup: एडिलेड में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल

0

टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-12 राउंड अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप-वन और ग्रुप-दो में अब तक कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है। ग्रुप-2 में बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के नजरिये से महत्वपूर्ण है। हारने वाली टीम का सेमीफाइनल तक का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। एडिलेड ओवल में होने वाले इस मैच में बारिश के आसार हैं। यह मुकाबला बारिश से धुल भी सकता है।

मंगलवार को एडिलेड में भारी बारिश हुई, जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर मैच प्रैक्टिस की। भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से दो जीत और एक हार के साथ टीम के चार अंक हैं। टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-दो की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के पांच अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, बांग्लादेश का नेट रन रेट माइनस में है।

जिम्बाब्वे तीन अंक लेकर चौथे और पाकिस्तान दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। नीदरलैंड की टीम लगभग बाहर हो चुकी है। बुधवार को होने वाला मैच भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, बारिश के खलल की संभावना है। ब्यूरो ऑफ मेटेरियोलॉजी (मौसम विभाग) ने शाम के समय 60 फीसद बारिश की संभावना जताई है। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे होगी।

Hyundai लायी देश सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार, फीचर्स और लुक में तो ग्रैंड विटारा भी फ़ैल..

0

Hyundai ने लायी देश सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार फीचर्स और लुक में तो ग्रैंड विटारा भी फ़ैल Cheapest Sunroof Car कार सेक्टर में सनरूफ (Sunroot) वाली कारों को काफी पसंद किया जाने लगा है। अब कई कंपनियों ने अपनी कारों में Sunroof फीचर देना शुरू कर दिया है। पर Sunroof एक ऐसा फीचर है जो महंगी कारों में मिलता है।

6ने लायी देश सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार फीचर्स और लुक में तो ग्रैंड विटारा भी फ़ैल आज यहां हम आपको ऐसी कार के बारे में बताएंगे जो कीमत में किफायती है लेकिन इसमें सनरूफ फीचर भी दिया गया है। हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह Hyundai 120 है। इस कार को इसके स्पोर्टी डिजाइन और फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है। आइए डिटेल में जानते हैं।

Hyundai 3

हुंडई i20 कीमत (Hyundai i20 Price)

हुंडई आई20 (Hyundari20) कार को कंपनी ने चार ट्रिम्स Magma, Sportz, Astl और Aata (O) के साथ बाजार में पेश किया है। इस कार की भारत के मार्केट में शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 7.07 रुपये लाख रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.62 रुपये लाख तक जाती है।

हुंडई i20 इंजन और माइलेज (Hyundai i20 Engine and Mileage)
कंपनी ने अपनी इस कार को तीन इंजन विकल्प के साथ पेश किया है। इसका पहला इंजन एक 2 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। इसका दूसरा इंजन 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और तीसरा 1.5 लीटर का डीजल इंजन है। इन तीनों इंजन की पावर जेनरेट करने की क्षमता क्रमश: 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क, 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क और 100 PS की पावर और 240 Nm का टॉर्क बनाने की है।

Hyundai 1

Hyundai ने लायी देश सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार फीचर्स और लुक में तो ग्रैंड विटारा भी फ़ैल इस कार में आपको 5-स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन देखने को मिल जाता है। यह कार सनरूफ फीचर के साथ आती है। माइलेज की बात करे तो यह कार पेट्रोल वेरिएंट पर 20.28 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट पर 25:0 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Hyundai 2

कंपनी ने इस कार में सनरूफ का प्रीमियम फीचर, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन हूंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें एयर प्यूरीफायर, कनेक्टेड कार टेक, ऑटो एलईडी हैडलाइट्स जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें छह एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

T20 World Cup : सिकंदर रजा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट

0

टी20 वर्ल्ड कप का 34वां मुकाबला एडिलेड में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों का सुपर-12 में यह चौथा मैच है। जिम्बाब्वे की टीम तीन मैचों में तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, नीदरलैंड ने इतने ही मैचों में एक भी जीत के बगैर छठे और आखिरी स्थान पर है। जिम्बाब्वे अगर यह मैच जीत लेता है तो सेमीफाइनल की उसकी उम्मीदें कायम रहेंगी।जिम्बाब्वे को सबसे बड़ा झटका बास डी लीड ने दिया। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को आउट कर दिया। रजा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्का लगाया। रजा छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। फ्रेड क्लासेन ने उनका शानदार कैच लिया। रजा के बाद रयान बर्ल भी पवेलियन लौट गए। उन्हें मीकेरेन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। रयान ने सात गेंद पर तीन रन बनाए। ल्यूक जोंगवे और रिचर्ड एनगारवा क्रीज पर हैं। जिम्बाब्वे ने 16 ओवर में सात विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।13वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम को पांचवां झटका लगा। लोगन वान बीक ने मिल्टन शुंबा को पवेलियन भेज दिया। शुंबा तीन गेंद पर दो रन ही बना सके और स्टीफन मायबर्ग को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद रयान बर्ल क्रीज पर आए हैं। एक छोर पर सिकंदर रजा जमे हुए हैं।

कांग्रेस पार्षद दल को नहीं किया कक्ष आवंटित

0

भोपाल । कांग्रेस पार्षद दल के लिए अलग से कोई कक्ष आवंटित नहीं किया गया है। इस बात से नाराज होकर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कांग्रेस के पार्षद के साथ परिषद हाल के फर्श में बैठकर तीन नवंबर को होने वाली परिषद की बैठक के एजेंडे पर चर्चा कर विरोध जताया। मालूम हो कि  आईएसबीटी स्थित नगर निगम के मुख्यालय में महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य और भाजपा पार्षद दल के लिए अलग से कार्यालय बनाए गए हैं। लेकिन कांग्रेस पार्षद दल को अलग से कक्ष आवंटित नहीं किया है। सोमवार को कांग्रेस पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष की अगुआई में निगम परिषद हाल में नीचे बैठकर मीटिंग कर विरोध जताया। इस दौरान प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के साथ पार्षद मो. सरवर, योगेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य पार्षदों ने जमीन पर बैठकर कर तीन नवंबर होने वाली निगम परिषद की बैठक की रणनीति तय की। नेता प्रतिपक्ष शबिस्‍ता जकी ने बताया कि निगम परिषद बने हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नेता प्रतिपक्ष को चेंबर अलाट नहीं हो सका है। इधर, परिषद बैठक में विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर बात करते हुए जकी ने कहा कि विपक्ष पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट के मुद्दे उठाएगा, जो सीधे आम शहरी से जुड़े हैं। इसके साथ ही बल्क कनेक्शन की जगह सेपरेट कनेक्शन का मुद्दा उठाया जाएगा। बता दें कि सड़क, सीवेज, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसे तमाम आम शहरी से जुड़े मुद्दों सहित शहर विकास के मुद्दों को लेकर तीन नवंबर को नगर निगम परिषद की बैठक होने वाली है। इस बैठक में हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं। जिसकी तैयारी विपक्षी पार्षदों ने शुरू कर दी है। 

सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत के लिए आज जीत जरूरी

0

टी20 वर्ल्ड कप में आज सुपर-12 राउंड के ग्रुप-दो में भारत का सामना बांग्लादेश से है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम का सुपर-12 का यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे टीम इंडिया का समीकरण थोड़ा तो बिगड़ा, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ आज जीत से राह आसान हो जाएगी। टी-20 विश्वकप में भारत और बांग्लादेश छह साल बाद भिड़ रहे हैं। इससे पहले 2016 के विश्वकप में भारतीय टीम ने 23 मार्च को हुए मैच में बांग्लादेश पर सिर्फ एक रन से जीत दर्ज की थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ की तेज पिचों पर भारतीय बल्लेबाजी को करारा झटका लगा। इससे मुख्य कोच राहुल द्रविड़ तीन मैचों में 22 रन बनाने वाले केएल राहुल के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। हालांकि द्रविड़ का बेंगलुरु के बल्लेबाज केएल पर अटूट विश्वास है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज अपनी लय को हासिल करना चाहेंगे।

खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को खिलाने की मांग चल रही है। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में भी उम्मीद है कि भारतीय टीम प्रबंधन राहुल को ही मौका देगा। बांग्लादेश की टीम भले ही कमजोर हो लेकिन उसे हलके में नहीं लिया जा सकता है। उसके कप्तान शाकिब अल हसन कह चुके हैं कि टीम इंडिया विश्वकप जीतने के लिए आई है। हम नहीं। इसलिए दबाव उसके ऊपर है।

साधु वेशधारी निकला ठग, सवा लाख की अंगूठी निगली

0

सोने की अंगूठी में जड़ा  था नीलम, सराफा कारोबारी को ठगा

जबलपुर । अज्ञात साधु वेशधारी ने एक सराफा कारोबारी को सवा लाख का चूना लगा दिया। आरोपित साधु ने हाथ की सफाई दिखाते हुए कारोबारी की नीलम जडी हुई सोने की अंगूठी निगल ली और वहां  से भाग गया। यह वारदात जबलपुर के अधारताल में एक सराफा व्यापारी के साथ हुई। अंगूठी निगलने के बाद साधू वेश में पहुंचे युवक ने शो रूम संचालक को अनिष्ट की धमकी दी और भाग निकला। घटना के बाद शो रूम संचालक ने अधारताल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। अधारताल टीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही की पतासाजी की जा रही है।जानकारी के मुताबिक सराफा एसोसिएशन अधारताल के अध्यक्ष राजीव भल्ला की भल्ला ज्वेलर्स के नाम से अधारताल में सोने-चांदी का शो रूम है। रोजाना की तरह रविवार को सुबह वह अपने शो रुम पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने शो रुम में सोने-चांदी के आभूषण जमा रहे थे, तभी एक साधू के वेश में युवक पहुंचा। वह गेरुआ रंग के साधु संत जैसे वस्त्र पहने था। सिर पर भी लाल रंग का गमछा बांधे था एवं एक सफेद गमछा ओढ़े हुए था। वह दुकान के बाहर बैठ गया। राजीव ने उसे चाय के लिए रुपये दिए। उसने रुपये लेने से मना कर दिया। बोला कि आप ही चाय मंगवा दो। राजीव भल्ला ने उसके लिए चाय मंगवाई। चाय पीने के बाद वह उनके शो रुम के अंदर आ गया और राजीव से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उसने लक्ष्मी जी दिखाने के लिए बोला। इसी बीच साधू के वेश में पहुंचे युवक ने राजीव के हाथ की उंगली में सोने की नीलम जड़ित अंगूठी देखी। उसने बातों में फंसाया और राजीव से उनकी अंगूठी उतरवा ली। राजीव ने अंगूठी उसे दी। उसने कुछ मंत्र पढ़ने का नाटक किया। इसके बाद अंगूठी को अपने गले में पहनी हनुमानजी के लाकेट से छुलाया। राजीव कुछ समझ पाते इसके पहले ही उसने अंगूठी अपने मुंह में रखी और निगल ली। अंगूठी निगलने के बाद उसने राजीव को अनिष्ट होने की बात बोलकर डराया और शो रुम से चला गया। घटना के संबंध में राजीव भल्ला ने बताया कि दुकान के अंदर आने के बाद साधू वेशधारी युवक ने कुछ वशीकरण या सम्मोहन जैसा किया। जिस कारण वह उसकी बातों में आ गए। उसने जब मुंह में डालकर अंगूठी निगली तो कुछ निगलने जैसी आवाज भी आई थी। मामला समझ में आने पर इसकी शिकायत अधारताल थाने में दी गई है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रहेगी 13 दिन

0

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। यात्रा में प्रदेश में 16 की जगह 13 दिन रहेगी। यह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। यात्रा छह जिलों से होती हुई तीन दिसंबर को आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  इसके पहले उज्जैन में राहुल गांधी भगवान महाकाल का दर्शन करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इंदौर में उनकी पत्रकारवार्ता होगी। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। जहा-जहां रात्रि विश्राम होना है, उन स्थानों को देखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा के बीच-बीच में विभिन्न् संगठनों के व्यक्तियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद सभा होगी। इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। डा.भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू भी राहुल गांधी जा सकते हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रयासरत हैं। वहीं, यात्रियों के ठहरने, भोजन, परिवहन आदि की व्यवस्थाएं किस तरह की जा रही हैं, इसे देखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा गठित विभिन्न् समितियों के सदस्य हैदराबाद जाएंगे। तीन नवंबर को कमल नाथ ने सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसी दिन से 17 उपयात्राएं भी प्रारंभ होंगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। 

7 नवम्बर तक चलेंगे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम 7 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, खेलकूद और व्यंजन प्रतियोगिताएँ, रोजगार दिवस, नाटक, लोक-नृत्य, वन्य-प्राणी सुरक्षा, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता और हितग्राहियों को लाभ वितरण आदि कार्यक्रम शामिल हैं।
2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम और 3 नवम्बर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली, ऐतिहासिक स्मारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, दीप प्रज्ज्वलन आदि होंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएँ 3 से 6 नवम्बर तक होंगी। रोजगार दिवस का आयोजन 4 नवम्बर को होगा, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद संबंधित गतिविधि प्रमुख होगी।
5 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गौरव पर केन्द्रित नाटक, लोक-नृत्य और जन-नायक प्रतियोगिताएँ होंगी। 6 नवम्बर को वन्य-प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण, सेमीनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएँ होंगी। अंतिम दिवस 7 नवम्बर को सभी जिलों में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में स्वीकृत प्रकरणों में हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरित किये जायेंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group