मेष :- आरोग्य-भय, बाधा से बचें, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, आशानुकूल सफलता का लाभ होगा।
वृष :- मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे तथा स्त्री वर्ग से हर्ष होगा।
मिथुन :- लेनदेन के मामलों में अधिक व्यय की सम्भावना है, इष्ट मित्र सुखवर्धक होवें।
कर्क :- अधिकारियों के मेल-मिलाप से सुख-सामर्थ्य में वृद्धि तथा कार्यकुशलता से लाभ होगा।
सिंह :- भाग्य का सितारा प्रबल होगा, बिगड़े कार्य बनें, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा।
कन्या :- परिश्रम से कुछ सफलता जुटा सकते हैं, कार्यवृत्ति में सुधार अवश्य ही होगा।
तुला :- स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि होगी, कार्य बनेंगे।
वृश्चिक :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, तनाव-क्लेश व अशांति, अरोप व विभ्रम अवश्य ही होगा।
धनु :- स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक व्याधि, स्वभाव में उद्विघ्नता बनेगी।
मकर :- धन लाभ, समय पर सोचे हुए कार्य बनेंगे, कार्य वृत्ति में सुधार अवश्य ही होगा।
कुम्भ :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, अधिकारी वर्ग के तनाव से आप अवश्य ही बचें।
मीन :- कार्यगति में अनुकूलता, चिन्ताएW कम होंगी, सफलता के साधन अवश्य ही जुटायेंगे।
राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 नवंबर 2022)
बिल जमा न होने पर काटी गांव की बिजली, विधायक ने खंभे पर चढ़कर जोड़ दी
श्योपुर । भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल काठोदी गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने गांव की लाइट काट दी है। विधायक ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया और लाइट जोड़ने के लिए कहा लेकिन जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो वह खुद ही प्लास लेकर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गए और बिजली लाइन जोड़ दी। हालाकि बिजली कंपनी ने दोबारा गांव की लाइट काट दी। अनाधिकृत रूप से लाइन जोड़ने पर थाने में विधायक के खिलाफ आवेदन भी दिया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में काठोदी गांव में मंगलवार को चौपाल लगाई गई थी। इस दौरान पूरे गांव में बिजली नहीं दिखी तो विधायक ने ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कंपनी का बिल बकाया है। किसानों का पैसाअतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसालों की बुआई करने में खर्च हो गया हैं। बिल जमा कराने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारियों ने तत्काल बिल जमा कराने के लिए कहा। हमारे गांव की लाइन काट दी। विधायक बिना कोई सुरक्षा उपकरण पहने ही खंभे पर चढ़ गए और बिजली जोड़ दी। ऐसे में खतरा भी हो सकता था।विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि किसान कर्ज लेकर रबी फसल की तैयारी कर रहे हैं। ऊपर से बिजली विभाग के अधिकारी बिल जमा करने के लिए किसानों पर दबाव बना रहे हैं, जो सरासर गलत है। इसलिए बिजली जोड़ी गई है। किसान का बेटा कहने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसानों से की जाने वसूली पर रोक लगाई जाना चाहिए। उधर बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गांव पर साढ़े सात लाख रुपए बिजली बिल बकाया है, इसलिए नियमानुसार ही बिजली काटी गई है। अनाधिकृत रूप से लाइन जोड़ने की वजह से थाने में भी आवेदन दिया गया है।
चार साल की बालिका के साथ हैवानियत, मासूम की मां ने कहा- दुष्कर्मी को दी जाए फांसी
खंडवा । चार साल की मासूम बालिका के साथ हैवानियत करने वाले ने सच उगला है। घर से महज 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसने बालिका के साथ हैवानियत की। इसके बाद वह उसे उठाकर करीब एक किमी दूर ले गया। यहां उसकी हत्या करने के लिए गला दबा दिया। इससे बालिका बेहोश हो गई। वह उसे मरा हुआ समझकर भाग आया। मंगलवार को आरोपित को साथ लेकर पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा तैयार किया है। मासूम के साथ हुई हैवानियत से आहत मां ने आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की है। मां ने कहा कि फांसी की सजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को आरोपित पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपित पर हत्या के प्रयास की धारा 307, 376-ए बी, 363, यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पाक्सो एक्ट) में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित ढाबे के कर्मचारी राजकुमार को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने राजकुमार के चेहरे पर काला नकाब पहना रखा था। राजपूत ढाबे के पीछे स्थित बालिका के घर पर उसे ले जाया गया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद्र यादव, कोतवाली टीआइ बीएल अटोदे, रामनगर चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े, महिल थाना प्रभारी सुलोचना गेहलोत, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और साक्ष्य संकलन करने वाली टीम साथ रही। बालिका के घर से गन्ने के खेत की दूरी नापी गई। गन्ने के खेत में आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। खून लगी मिट्टी बतौर साक्ष्य ली गई। इस जगह के बारे में आरोपित ने पुलिस को बताया था। इसके बाद यहां से आरोपित पुलिसकर्मियों को लेकर खेत के बीच में पहुंचा। यहां उसने बताया कि यहां वह बालिका को लेकर आया था। इसके बाद यहां से उसे उठाकर करीब एक किमी दूर जाम के बगीचे के पास झाड़ियों में लेकर गया। यहां उसने बालिका का गला दबा दिया। उसे लगा कि वह मर चुकी है तो वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया था।
घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश
मासूम के साथ हुई हैवानियत से मां का कलेजा फट-सा गया है। अपनी बेटी की सलामती के लिए प्रार्थना करती मां ने न्याय की गुहार लगाई है। मां ने कहा कि दुष्कर्मी को सरे बाजार फांसी की सजा दी जाए ताकि कोई भी किसी मासूम के साथ इस तरह का कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे। मंगलवार को पीड़िता की मां भी इंदौर पहुंची। इधर बालिका की हंसी से जिस घर में खुशी का माहौल था। वहां मायूसी छाई हुई है। बालिका की दादी और स्वजन मायूस होकर घर के सामने उसके वापस आने के इंतजार में बैठे रहे। घर पर चूल्हा तक नहीं जलाया। बालिका दीपावली पर अपने पिता की बुआ के घर आई थी। बुआ की बेटी उसे ग्राम काकोड़ा से लेकर आई थी।उसका कहना है कि घर के अंदर वह, माता-पिता, भाई और बहन सो रहे थे। घर के बाहर काका सो रहे थे। रात में बाहर से ही दरवाजा बंद रहता है। रविवार को रात में राजकुमार उसके पिता के पास आया और सोने के लिए खटिया मांगकर ले गया। घर और ढाबे के बीच में खंबे के पास वह खटिया डालकर सो रहा था। देर रात वह दरवाजा खोलकर घर में आया और बहन को उठाकर ले गया होगा। सुबह चार बजे जब बहन घर पर नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश की। खेत मालिक को भी बताया। इसके बाद पुलिस आ गई थी।
ढाबे पर अवैध रूप से परोसी जा रही शराब
आरोपित राजकुमार राजपूत ढाबे का कर्मचारी है। बताया जाता है कि इस ढाबे पर देर रात तक अवैध रूप से शराब परोसी जाती है। इस बात की पुष्टि ढाबे के आसपास बड़ी संख्या में पड़ी हुई बोतलों को देखकर हुई। पुलिस जब आरोपित को लेकर गन्ने के खेत में पहुंची तो इस बीच रास्ते में शराब की बोतलें पड़ी हुई थी। ढाबे से गन्ने के खेत में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर शराब की बोतलें और खाने के सामान के पाउच पड़े हुए थे। इस तरह से यहां दिन ढलते ही शराब की महफिल लग रही है। इस जानकारी के बाद ढाबा संचालक पर भी कार्रवाई करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस द्वारा राजकुमार को नौकरी पर रखने के बाद उसके बारे में थाने में सूचित नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है। धारा 188 में ढाबा संचालक पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कोतवाली थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
जसवाड़ी से शराब पीकर आया था
आरोपित राजकुमार शराब पीने का आदी है। रविवार को उसने शराब पीने के लिए ढाबे से छुट्टी ली थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने दोपहर में जसवाड़ी में शराब पी। इसके बाद दोबारा शाम को भी शराब पीने गया था। यहां से शराब पीकर वह रात में करीब आठ बजे वापस आया। पूछताछ के बाद राजकुमार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। इधर पुलिस ने राजकुमार का अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला है। उस पर खालवा थाने में आगजनी का प्रकरण दर्ज है।
15 दिन में चालान पेश करने की तैयारी
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जघन्य और सनसनीखेज मामलों में चिन्हित किया गया है। मुख्य रूप से घटना से जुड़े सभी तरह के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मेडिकल जांच रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्य का संकलन कर चालान डायरी तैयार करवाई जा रही है। करीब 15 दिन में कोर्ट में चालान पेश करने का प्रयास है। इसके बाद कोर्ट से अपील की जाएगी की मामले में त्वरित सुनवाई की जाए। मामले की सुनवाई होकर छह माह के भीतर ही बालिका को न्याय मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।
धारा 376-ए बी मृत्यु दंड तक की सजा का प्रविधान
कानून विशेषज्ञ जिला अभियोजन अधिकारी चंद्रशेखर हुक्मलवार ने बताया कि कानून में संशोधनों के बाद 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म करने पर आरोपित को मृत्युदंड देना संभव हो गया है। इस संशोधनों के पहले तक आइपीसी की धारा 376-ए के तहत दुष्कर्म के बाद हत्या करने पर ही मौत की सजा संभव थी लेकिन अब संशोधनों के बाद इसमें नई धारा 376-ए बी जोड़ी गई है। इसमें 12 साल से कम उम्र की मासूम के साथ दुष्कर्म करने पर फांसी का प्रविधान है। इस संशोधन के बाद जिले में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का पहला मामला है।
मुख्यमंत्री ने ली बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एयरपोर्ट इंदौर में संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता से खंडवा की बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में जानकारी ली। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने संभागायुक्त से कहा कि बालिका के इलाज में कहीं भी कोई कमी नहीं रखना। संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षकने बांबे अस्पताल पहुंच कर बालिका के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने स्वजन को आश्वस्त किया कि यहां बेहतर इलाज कराया जाएगा। साथ ही आरोपित के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल में स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ, मुख्यमंत्री पहुंचे। कार्यक्रम में संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह देंगे प्रस्तुति
भोपाल । मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम लाल परेड मैदान भोपाल में प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश गीत और मध्य प्रदेश गान बनाया। सीएम ने कहा पहले मध्य प्रदेश गान के समय खड़े होने की जरूरत नहीं थी। लेकिन अब से हर प्रदेश वासी ऐसा संकल्प ले कि मध्य प्रदेश गान के समय अपने स्थान पर खड़े होकर अपने प्रदेश के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी है।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध तीन संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का राजधानी के नागरिकों में उत्साह निर्मित हुआ है।
मुख्यमंत्री निवास पर हुई आकर्षक विद्युत सज्जा
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया। उद्यानों और बाहरी द्वार एवं भवन के भीतरी मार्गों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
अपनी लाड़लियों को हाथ से पत्र लिखेंगे MP के CM शिवराज सिंह चौहान
भोपाल । जिलों में 'लाड़ली लक्ष्मी पथ" और शहरों में 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका" की स्थापना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटियों (लाड़ली लक्ष्मियों) को अपने हाथ से पत्र लिखेंगे। पत्र में शुभकामनाओं के साथ बेटियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख रहेगा। ये पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से बेटियों व उनके अभिभावकों को भेजे जाएंगे। सरकार बुधवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें कालेज जाने वाली प्रदेशभर से 1437 लाड़लियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके बैंक खातें में 12 हजार पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि जमा कराएंगे। लाड़ली लक्ष्मी योजना-दो में यह प्रविधान किया गया है। इसी के साथ योजना का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। यह कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालय, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद में होंगे। जिनमें अभिभावकों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री राजधानी की लिंक रोड नंबर-दो का 'लाड़ली लक्ष्मी पथ" और स्मार्ट सिटी पार्क का 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका" नामकरण और लोकार्पण करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर एक-एक सड़क और शहरों में एक-एक उद्यान का नाम रखा जाएगा। इसे थीम बेस्ड वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। लाड़लियों के जन्मोत्सव और उनसे संबंधित अन्य कार्यों में वाटिका का उपयोग किया जाएगा। दोनों ही स्थान पर लोकार्पण पत्थर लगाए जाएंगे। ये ऐसे स्थान होंगे जिनका पहले नामकरण न हुआ हो। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बेटियों से बात करेंगे। इस कार्यक्रम का इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 42 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं। इनमें से करीब डेढ़ हजार बालिकाओं ने इस साल कालेज में प्रवेश लिया है। योजना के तहत बालिकाओं को अभी 12 हजार पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। जबकि कालेज की पढ़ाई पूरी होने पर फिर से 12 हजार पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम 'मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस" कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जो सात दिन तक चलेगा।
जिलों में भी होगा नामकरण
सभी जिलों में सड़क और उद्यान का नामकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाड़लियों के अभिभावक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। वे वाटिका में पौधारोपण भी करेंगे। पथ और वाटिका के नामकरण के बाद मुख्यमंत्री का उदबोधन सुना जाएगा। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया जाएगा।
महिला मोर्चा भी मनाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव
ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका परिषद और जिला मुख्यालयों पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता विभिन्न् योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करेंगे। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि मोर्चा की महिलाएं लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में पौधारोपण करेंगी।
UP Govt. Job : 71,623 लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी…
UP Govt. Job: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की योगी सरकार जल्द ही बंपर भर्ती निकालने वाली है, जिसमें प्रदेश के करीब 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यूपी सरकार ने इन भर्तियों का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है। योगी सरकार 71623 सरकारी नौकरियां देने जा रही है। ये भर्तियां दिसंबर 2023 तक आयोगों और भर्ती बोर्डों के द्वारा की जाएंगी।
बंपर भर्ती की तैयारी मे योगी सरकार (UP Govt. Job)
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। सीएम ने आयोगों और चयन बोर्डों को भर्ती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब सभी विभागों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दे दी है कि कहां पर कितनी भर्तियां होने वाली है। बताया जा रहा है कि सभी विभागों मे कुल 71623 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा 41028 भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के द्वारा की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है।

गौरतलब है कि आयोग और चयन बोर्ड रिक्तियों के आधार पर विज्ञापन निकालेंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। सीएम के निर्देश के मुताबिक आयोग और बोर्ड को यह भी बताना होगा कि ये भर्तियां कितने दिनों मे पूरी हो जाएगी। उसे रिक्त पदों के आधार पर भर्ती कैलेंडर जारी करना होगा, जिसमें भर्ती संबंधी सभी बातें साफ-साफ लिखी होगी। इसके साथ ही अपनी वेबसाइट पर भर्तियों से जुड़ी जानकारियों को वक्त-वक्त पर अपडेट करना होगा।
लोक सेवा आयोग- 4527
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- 20060
उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- 958
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- 4795
पॉवर कार्पोरेशन विद्युत सेवा आयोग- 255
पुलिस भर्ती एवं प्रोनन्नति बोर्ड- 41028
हड़ताल पर स्विगी डिलीवरी बॉय,आर्डर करने पर नहीं आएगा खाना
इंदौर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के डिलीवरी बॉयस आज मंगलवार को हड़ताल पर हैं। डिलीवरी बॉयस का कहना है कि कंपनी पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद भी पैसे नहीं बढ़ा रही है।फूड डिलीवर कंपनी स्विगी के डिलीवरी बॉयस ने इंदौर में हड़ताल कर दी है। उनका कहना है कि पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं, लेकिन कम्पनी फूड डिलीवरी के एवज में पैसे कम दे रही है। साल भर पहले तीन किलोमीटर के 32 रुपये दिए जाते थे और अब छह किलोमीटर के 30 रुपये दिए जा रहे हैं। इतने कम पैसों में हम काम नहीं कर सकते। डिलीवरी बॉयस आज एकजुट होकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांगों को नहीं माने जाने के विरोध में हड़ताल कर दी है। अब किसी भी रेस्टोरेंट से हम ऑर्डर नहीं उठाएंगे।
कर्मचारी सन्नी आत्मे ने बताया कि यदि कस्टमर या रेस्त्रां मालिक हमारी शिकायत करते हैं तो कंपनी शिकायत के बाद हमारा पक्ष सुने बगैर आईडी ब्लॉक कर देती है, जबकि हम कम्पनी के सारे नियम मानते रहे हैं, लेकिन अब हम मनमानी नहीं सहेंगे। कर्मचारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर नारेबाजी कर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
एक्सीडेंट का शिकार हुई एक्ट्रेस Rambha की कार, सामने आईं दिल दहलाने वाली तस्वीरें
बंधन, जुड़वा और क्रोध जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड एक्सीडेंट रंभा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी में रंभा के साथ-साथ उनके बच्चे और उनकी नैनी भी सवार थीं। रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
एक्सीडेंट की ये तस्वीरें खुद रंभा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रंभा ने लिखा, ‘स्कूल से बच्चों को लेकर वापस आ रही थी जब चौराहे पर एक कार ने हमारी कार को टक्कर मार दी। कार में मैं, बच्चे और नैनी थीं। हम सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन हम सुरक्षित हैं। मेरी छोटी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल मे है। बुरा दिन और बुरा वक्त, प्लीज हमारे लिए दुआ करना। आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं।’

एयर बैग की वजह से बच गई जान?
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रंभा और उनका परिवार सुरक्षित है। हालांकि उनकी बेटी अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रंभा ने एक्सीडेंट की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली फोटो में उनकी बेटी नजर आ रही है जिसे डॉक्टर्स ट्रीटमेंट के लिए ले जा रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में दुर्घटनाग्रस्त कार नजर आ रही है जिसकी हालत काफी खराब है। गाड़ी के एयर बैग खुले नजर आ रहे हैं।
राजीव सेन को लेकर चारू असोपा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Charu Asopa और Rajeev Sen के बीच बात बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। हाल में दोनों आधिकारिक तौर पर तलाक लेने के भी बात कही थी। इससे पहले भी दोनों तलाक लेने का मन बना चुके थे लेकिन बेटी जियाना के लिए दोनों एक हो गए थे। फिर भी दोनों 1 महीने से ज्यादा रिश्ता मजबूत नहीं कर सके। दिवाली से पहले ही दोनों अलग हो गए। चारू बेटी जियाना को लेकर अपने होमटाउन भीलबाड़ा पहुंच गईं और अभी वहीं रह रही हैं। इस बीच चारू ने एक इंटरव्यू में राजीव को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
चारू असोपा का कहना है कि वह सिर्फ लोगों को दिखाने और शांति के लिए इस शादी के रिश्ते में नहीं रह सकती हैं। उन्होंने राजीव सेन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो राजीव ने उन्हें धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि राजीव सुबह 11 बजे घर से निकल जाते थे और रात 11 बजे तक ही आते थे। एक दिन राजीव के बैग में से एक चीज भी मिली, जिससे उन्हें पता चला कि राजीव उन्हें धोखा दे रहे थे।
चारू असोपा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, “बीकानेर में रहने के कुछ महीनों के बाद, मैं मुंबई लौट आई थी और अपनी प्रेग्नेंसी का ज्यादातर समय यहां बिताया। वह सुबह 11 बजे गोरेगांव ईस्ट से बांद्रा में अपने जिम के लिए निकल जाता थे और रात को लगभग 11 बजे घर लौटते थे, कभी-कभी 7, 8, या 9 बजे। जब मैंने उनसे पूछा कि उन्हें इतने घंटे क्यों लगते हैं, तो वे अक्सर कहते थे- ‘जब मैं मैप्स पर ट्रैफिक देखता हूं, तो मैं बांद्रा कैफे में कॉफी पीता हूं और ट्रैफिक स्लो होने का इंतजार करता हूं, और फिर मैं घर के लिए निकलता हूं’।”
बैग में मिली चीज से हुआ धोखा देने का खुलासा
चारू असोपा ने आगे कहा, “मुझे इस पर भी भरोसा था। कभी-कभी, वह कहते थे कि वह कार में सोते हैं और कई बार कुछ और बहाने बताते थे। एक बार वह बिना कहे ही दिल्ली चले गए और मैं कुछ सामान शिफ्ट कर रही थी। और तभी मुझे उनके बैग में कुछ मिला, जिसके जरिए मुझे पता चला कि वह मुझे धोखा दे रहे हैं।”
नई शुरुआत के इंतजार में बीते साढ़े तीन साल
चारू असोपा ने आगे कहा, “मैंने यह बात सभी को बताई और पूरे परिवार को इसके बारे में पता था। जब भी ऐसा होता, मैं सोचती थी कि मैं यहां नहीं रहूंगी और बस चला जाऊंगी। और फिर मैंने हमेशा उन्हें मौके देने और नए सिरे से शुरुआत करने के बारे में सोचा। शादी के 3।5 साल बस हमारी नई शुरुआत के इंतजार में चले गए।”
T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया
ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 32वें मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान की टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था जो उसने 4 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 66 रन की पारी धनंजय डी सिल्वा ने खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 25 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान रहे जिन्होंने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान ने एक विकेट लिया।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के अच्छे प्रदर्शन के दम पर उसने श्रीलंका के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान की तरफ से सर्वाधिक 28 रन की पारी रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली। श्रीलंका की तरफ से वानिंदू हसरंगा ने 3 जबकि लाहिरू कुमारा ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।















