Home Blog Page 5670

LPG Price : एलपीजी सिलेंडर हुआ 115 रुपए सस्ता…

0

LPG Cylinder के प्राइस में बड़ी कटौती की गई है। देशभर में 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में कटौती के बाद से ही चारों महानगरों में गैस के प्राइस में बदलाव हुआ है। गैस सिलेंडर अब 115 रुपये सस्ता हो गया है, लेकिन आपको बता दें कि यह कटौती कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में की गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस की बात करें तो यह अपने पुराने रेट पर बना हुआ है।

कमर्शियल सिलेंडर के नई प्राइस- (19 किलो)
दिल्ली में 115।5 रुपये की कटौती के बाद यह 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा।

कोलकाता में 113 रुपये की कटौती के बाद यह 1846 रुपये की जगह 1995.50 रुपये में मिलेगा।

मुंबई में 115।5 रुपये की कटौती के बाद यह 1844 रुपये की जगह 1696 रुपये में मिलेगा।

चेन्नई में 116।5 रुपये की कटौती के बाद यह 1893 रुपये की जगह यह 2009.50 रुपये में मिलेगा।

घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस- (14.2 किलो)

दिल्ली- 1053 रुपये

कोलकता- 1079 रुपये

मुंबई- 1052.5 रुपये

चेन्नई- 1068.5 रुपये

LPG 1

हर महीने के शुरुआत में जारी होती है कीमत
आपको बता दें कि देश की सरकार तेल कंपनियां हर महीने के शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के प्राइस में बदलाव करती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कई महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके जरिए आम लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देने की कोशिश की है। इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में लगातार कमी की जा रही है। इसके द्वारा होटल, खाने पीने की दुकानों में खाना बनाने के कॉस्ट में कमी आएगी, जिससे मार्केट में मिलने वाला खाना सस्ता हो जाएगा।

RBI Digital Rupee : रिजर्व बैंक आज देगा बड़ी सौगात, भारत की पहली डिजिटल करेंसी लॉन्च…

0

देश को आज अपनी पहली डिजिटल मुद्रा मिलने वाली है। RBI आज डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा। आम बजट 2022-23 के वादे और सितंबर, 2022 में की गई घोषणा को अमल में लाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक प्रायोगिक तौर पर मंगलवार से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी-डिजिटल रुपये) की शुरुआत करेगा। प्रायोगिक तौर पर सिर्फ सरकारी प्रतिभूतियों के थोक लेन-देन में ही डिजिटल रुपये के इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।

रिजर्व बैंक ने देश के नौ सरकारी और निजी बैंकों को इस प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी है। अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो दूसरे कई क्षेत्रों में प्रायोगिक तौर पर सीबीडीसी के इस्तेमाल की शुरुआत की जाएगी। कुछ महीनों के भीतर खुदरा वित्तीय लेन-देन में भी डिजिटल रुपये के प्रयोग की इजाजत दिए जाने की संभावना है। इसका संकेत आरबीआइ ने डिजिटल रुपये पर जारी अपनी विस्तृत रिपोर्ट में दी थी।

पायलट प्रोजेक्ट की रुपरेखा

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि डिजिटल रुपये के पायलट प्रोजेक्ट को कुछ खास स्थलों पर चयनित ग्राहकों और कारोबारियों के बीच एक महीने तक चलाया जाएगा। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। इससे मिली सीख और अनुभव के आधार पर इसका विस्तार करने की संभावना जताई गई है। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि थोक में डिजिटल रुपये के प्रयोग से प्रतिभूति बाजार में अंतर-बैंकिंग लेन-देन और ज्यादा प्रभावशाली बन सकेगी। सेटलमेंट की प्रक्रिया की लागत कम हो सकेगी। रिजर्व बैंक ने यह भी बताया है कि दूसरे लेन-देन में भी थोक लेन-देन की तरह डिजिटल रुपये का इस्तेमाल शुरू किया जाएगा।

Digital Rupee

वित्तीय लेन-देन की लागत पर क्या होगा असर

आरबीआई ने डिजिटल करेंसी पर वर्ष 2020 में ही एक समिति गठित की थी। इस समिति की सिफारिशों के आधार पर सितंबर, 2022 में एक प्रपत्र में जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह पारदर्शिता लाने के साथ ही वित्तीय लेन-देन की लागत को भी कम करेगा। इसके फायदे को देखते हुए इसे दूसरे क्षेत्रों में भी इसके इस्तेमाल का रास्ता तलाशा जाएगा। आरबीआइ ने इसमें यह भी कहा था कि कई क्षेत्रों में इसके प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल कर इसकी क्षमता परखने की जरूरत है। वैसे दुनिया के दूसरे कई देशों में अभी डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है हालांकि कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने इसके इस्तेमाल की इजाजत भी दी है।

इन बैंकों को दी गई है इजाजत

जिन बैंकों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर डिजिटिल रुपये के उपयोग की इजाजत दी गई है, उसमें यूनियन बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक म¨हद्रा बैंक, यस बैंक, आइडीएफसी, एचएसबीसी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर आज से सात दिनों तक होंगे कई कार्यक्रम

0

इंदौर ।  मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक से सात नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों को मध्य प्रदेश उत्सव के रूप में आयोजित किए जाएंगे। सात दिन चलने वाली गतिविधियां जन उत्सव के रूप में आनंद और अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ होंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है।

1 नवंबर – प्रदेश की सभी शासकीय और निजी शिक्षण संस्थाओं में ससम्मान मध्य प्रदेश गान होगा। प्रभातफेरियों सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी।

2 नवंबर – लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन होगा। इंदौर में लाड़ली लक्ष्मी योजना का मुख्य कार्यक्रम रवीन्द्र नाट्यगृह में दोपहर ढाई बजे होगा।

3 नवंबर – स्वच्छता पर केंद्रीत गतिविधियों में ऐतिहासिक स्थलों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी और प्रमुख स्थानों पर 67 दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा। तीन से छह नवंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। ग्राम पंचायत तथा विकासखंड स्तर पर कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, रस्साकसी, वालीबाल तथा फुटबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धों के लिए भी अन्य गतिविधियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 नवंबर – रोजगार दिवस और एक जिला-एक उत्पाद पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे।

5 नवंबर – मध्य प्रदेश के गौरव पर केंद्रीत गतिविधियां होंगी। इसमें सभी शिक्षण संस्थाओं में नाटक, लोकनृत्य और जन नायकों पर केंद्रीत नाट्य प्रस्तुति और देश भक्ति के गीतों पर प्रतियोगिताएं की जाएंगी।

6 नवंबर – वन्य-प्राणी सुरक्षा, ऊर्जा-संरक्षण एवं साक्षरता और पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित गतिविधियां होंगी। इसमें स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, दौड़ और क्विज का आयोजन भी किया जाएगा। वन्य-जीव और वनों की सुरक्षा पर गतिविधियां करने के निर्देश दिए गये है।

7 नवंबर – सप्ताहभर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

FIFA WORLD CUP से पहले डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का स्टार मिडफील्डर हुआ बाहर

0

फीफा वर्ल्ड कप में अब बस 20 दिनों का वक्त रह गया है। इससे पहले डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार मिडफील्डर पॉल पोग्बा चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पोग्बा 2018 में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली फ्रांस की टीम का हिस्सा थे। पोग्बा के एजेंट राफेला पिमेन्टा ने उनके चोटिल होने और वर्ल्ड कप से बाहर होने की पुष्टि की।

राफेला ने कहा- पोग्बा फ्रांस के टाइटल डिफेंड करने को मिस करेंगे क्योंकि उन्हें रिकवरी के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए। टोरिनो और पीट्सबर्ग में हुए मेडिकल रिव्यू के बाद पता चला कि उन्हें रिकवरी में अभी समय लगेगा। इस वजह से वह युवेंतस क्लब और नेशनल टीम को कतर में भी जॉइन नहीं कर सकेंगे। इस साल फीफा वर्ल्ड कप कतर में खेला जा रहा है। किसी अरब देश में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

इससे पहले युवेंतस के कोच एलेग्री ने भी कहा था कि अब शायद ही उन्हें लगता है कि फीफा वर्ल्ड कप के लिए सीरी-ए के ब्रेक से पहले 29 साल के मिडफील्डर पोग्बा किसी मैच में दिखेंगे। वहीं, इटैलियन मीडिया ने सोमवार को पहले खबर दी थी कि पोग्बा जांघ में चोट के कारण लगभग 15 दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं।

ग्वालियर के बिलौआ में जहां गौशाला का भूमिपूजन होना था, वहां अंबेडकर मूर्ति लगाई, पूर्व मंत्री से नोंकझोंक

0

ग्वालियर ।   भितरवार के गोहिंदा में दो पक्षों के बीच प्रतिमा स्थापना का विवाद अभी थमा नहीं था कि एक और विवाद अब बिलौआ में सामने आ गया। डबरा के बिलौआ के वार्ड क्रमांक 11 स्थित करन सिंह पुरा में सोमवार को गौशाला के लिए भूमि पूजन से पहले डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसके बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी भी पहुंच गई तो विवाद की स्थिति बन गई। मूर्ति को वहां से हटाकर नगर परिषद की सुपुर्दगी में दे दिया गया। शासकीय भूमि पर गौशाला निर्माण के लिए नगर परिषद में बाकायदा 28 लाख रुपए भी स्वीकृत हो चुके थे। यहां पूर्व मंत्री इमरती देवी से ग्रामीण महिलाओं के साथ नोंकझोंक का वीडियो बहुप्रसारित हुआ,जिसमें इमरती देवी कह रहीं है कि ज्यादा मौं मत चलाओ। इस मामले में माहौल बिगाड़ने को लेकर बिलौआ थाना पुलिस ने छह लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। बताया जाता है कि भूमि पूजन लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी सुमन को करना था, लेकिन एक दिन पहले ही देर रात वहीं पर निवास करने वाले कुशवाह समाज के लोगों ने डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। बाद में पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन भी लोगों के बीच पहुंच गई उनकी भी महिलाओं से खूब नोकझोंक हुई। बाद में प्रशासन ने मूर्ति को जिला कलेक्टर के आदेश से हटाकर नगर परिषद बिलौआ की सुपुर्दगी में रखवा दिया। वहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन का कहना है कि गौशाला का भूमि पूजन के बाद में निर्णय लिया गया कि इस गौशाला का नाम भी डा भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। सीएमओ नगर परिषद बिलौआ पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मूर्ति को नगर परिषद की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है। गौशाला का नाम भी डा भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। बाद में मूर्ति को भी यही स्थापित करने की बात की गई है। फिलहाल कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

FIFA World Cup: केरल में नदी के बीच लगाया मेसी का कटआउट

0

फैंस को यह विश्वास है कि मेसी इस बार अर्जेंटीना के 36 साल के इंतजार को खत्म कर देंगे। 1986 में दिग्गज डिएगो माराडोना ने अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था। मैक्सिको में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से चैंपियन बनाया था।कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। फैंस को इस टूर्नामेंट का इंतजार चार साल तक रहता है। भारत में भी वर्ल्ड कप का क्रेज देखने को मिलता है। केरल के कोझीकोड जिले के पुलावूर गांव में फैंस का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी का कट आउट नदी के बीच में लगाया है। मेसी का यह संभवत: आखिरी वर्ल्ड कप होगा। फैंस उन्हें ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं।

केरल का यह इलाका राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए भी प्रसिद्ध है,लेकिन अभी लियोनेल मेसी के कारण चर्चा में है।प्रशंसकों ने मेसी के 30 फीट लंबे कटआउट को पहले शहर में घुमाया और फिर कदावू नदी के बीच में उसे खड़ा कर दिया।इसके वहां वीडियो बनाने और सेल्फी लेने वालों की लाइन लग गई।फैंस को यह विश्वास है कि मेसी इस बार अर्जेंटीना के 36 साल के इंतजार को खत्म कर देंगे।1986 में दिग्गज डिएगो माराडोना ने अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया था। मैक्सिको में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से चैंपियन बनाया था।

मेसी की टीम अर्जेंटीना इस बार ग्रुप-सी में है।उसके साथ सउदी अरब, मैक्सिको और पोलैंड की टीम है। मेसी के साथ उनके ग्रुप में मौजूदा समय के बेहतरीन स्ट्राइकर में से एक रॉबर्ट लेवानडॉस्की भी दिखाई देंगे। दोनों के बीच मुकाबला काफी रोचक होगा। अर्जेंटीना की टीम पिछली बार 2018 वर्ल्ड कप में प्री-क्वार्टरफाइनल तक पहुंच पाई थी। उसे रोमांचक मैच में फ्रांस ने हरा दिया था।

ट्रेन से कटा फैक्ट्रीकर्मी, पुलिस पहुंची तो दो सगे भाई लड़ते हुए जान देने पहुंचे, समझाइश देकर बचाया

0

जबलपुर ।   सतपुला के पास एक व्यक्ति सोमवार को ट्रेन से कट गया। इसकी सूचना घमापुर पुलिस को मिली। इसके बाद थाने से दो आरक्षक मौके पर पहुंचे। तभी उनको जानकारी लगी कि कुछ दूर दो लोग ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के लिए पहुंचे हैं। दोनों आरक्षक दौड़कर वहां पहुंचे और दो युवकों को रेलवे ट्रैक से नीचे कर उनकी जान बचा ली। इसके बाद काउंसिलिंग कर दोनों को घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर में सतपुला पुल के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सूचना पर घमापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घमापुर थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप कुमार नाइक एवं देवेंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे। इसी बीच लोगों ने दोनों आरक्षकों को बताया कि दो लोग गाड़ियां सड़क किनारे छोड़कर दौड़ लगाते हुए रेलवे पटरियों पर पहुंचे हैं। दोनों आत्महत्या करने वाले हैं। सूचना मिलते ही दोनों आरक्षक दौड़कर सतपुला पुल से करीब तीन सौ मीटर आगे पहुंचे। वहां रेलवे ट्रैक पर ओम टोरिया क्षेत्र में रहने वाले दो युवक खड़े थे। आरक्षकों ने दोनों को समझाइश दी। उनको पटरियों से दूर किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। घरेलू विवाद के बाद बड़ा भाई आत्महत्या करने आया था, उसके पीछे छोटा भाई भी पहुंच गया। बाद में दोनों की काउंसिलिंग कर घर रवाना कर दिया गया।

फैक्ट्री कर्मी निकला मृतक-

इधर, सतपुला पुल के नीचे ट्रेन से कटकर जिसकी मौत हुई उसकी पहचान 38 वर्षीय के विजय कुमार के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को उसकी जेब से ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिससे उसकी पहचान हो सकी। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे वह ट्रेन से कट गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, जानिए ताजा भाव..

0

एक महीने पहले र‍िकॉर्ड लेवल तक ग‍िरने वाले क्रूड ऑयल की कीमत में प‍िछले कुछ द‍िनों से पेट्रोल-डीजलके दामों में तेजी देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल में दो द‍िन तक ग‍िरावट आने के बाद क्रूड ऑयल में फ‍िर से तेजी देखी जा रही है। बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के भाव में प‍िछले पांच महीने से भी ज्‍यादा से एक ही जगह स्थिर देखने को मिल रहे है।

क्रूड ऑयल में भारी गि‍रावट के चलते भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों (Petrol-Diesel Price) में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया।पेट्रोल-डीजल कीमतें पुराने स्‍तर पर ही अटकी हुई है। कंपन‍ियों की तरफ से रोजाना सुबह में नई कीमतें जारी की जाती हैं। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड ऑयल चढ़कर 88.37 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर देखा गया। ब्रेंट क्रूड में भी तेजी आई और यह 96.21 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। ओपेक (OPEC) देशों की तरफ से उत्‍पादन में कटौती के चलते क्रूड के दाम में प‍िछले द‍िनों तेजी देखने को मिली है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव (Petrol and diesel prices changed)
अगस्‍त-स‍ितंबर के महीने में पेट्रोल-डीजल के र‍िकॉर्ड लेवल तक ग‍िर गया था। घरेलू बाजार में उस समय भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel Price) की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया। पेट्रोल-डीजल तेल की कीमत में आख‍िरी बार 22 मई को बदलाव हुआ था। पेट्रोल-डीजल के भाव पांच महीने से भी ज्‍यादा समय से दामों में एक जगह अटक गए है।

Petrol Diesel 1

आपके शहरो के ताजा कीमत (Latest prices of your cities)
दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर हुआ। चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हो गया। कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर हुआ। नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर हो गया। पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर हुआ। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर हो गए। भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर चल रहे है। हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर हो गए है।

Petrol Diesel 2

रोजाना तेल के रेट सुबह 6 बजे होते है जारी
सरकारी तेल कंपन‍ियां इंड‍ियन ऑयल कॉरपोरेशन ल‍िमिटेड, भारत पेट्रोल‍ियम कॉरपोरेशन ल‍िमिटेड और ह‍िंदुस्‍तान पेट्रोल‍ियम कॉरपोरेशन ल‍िमिटेड क्रूड ऑयल की कीमत के आधार रोजाना तेल के रेट सुबह 6 बजे जारी होते है। पेट्रोल और डीजल के भाव में क‍िसी तरह का बदलाव होने पर उसे उसी समय लागू कर द‍िया जाता है। अलग-अलग राज्‍यों में वैट की दर अलग होने पर राज्‍यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

Dinesh Karthik की पीठ में समस्या कारण बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना मुश्किल

0

कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी और वह मैदान छोड़कर चले गए। मैच में आखिरी पांच ओवर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली थी।टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक चोटिल हो चुके हैं। उनकी पीठ में समस्या है और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी और वह मैदान छोड़कर चले गए। मैच में आखिरी पांच ओवर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत ने संभाली थी।
कार्तिक के बाहर जाने पर टीम में ऋषभ पंत का शामिल होना तय है। हालांकि, लोकेश राहुल भी विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट पंत को मौका देना पसंद करेगा।कार्तिक की चोट कितनी गंभीर है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसी चोट ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय लेती है। अगर कार्तिक की चोट गंभीर होती है तो भारत की परेशानी बढ़ सकती है।

AFG vs SL : अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ लगा तीसरा झटका

0

टी20 वर्ल्ड कप का 32वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों का सुपर-12 के ग्रुप-1 में यह चौथा मुकाबला है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के तीन-तीन मैच में दो-दो अंक है। आज हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।अफगानिस्तान को तीसरा झटका इब्राहिम जादरान के रूप में लगा। वह 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। उन्हें लहिरू कुमारा ने आउट किया। कुमारा को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। अफगानिस्तान ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। नजीबलुल्हा जादरान आठ गेंद पर छह और गुलबदीन नायब तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

अफगानिस्तान को पहला झटका पावरप्ले के बाद लगा। रहमनुल्लाह गुरबाज को लहिरू कुमारा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गुरबाज सातवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 24 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। गुरबाज ने उस्मान गनी के साथ पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। अफगानिस्तान ने सात ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। उस्मान गनी 17 गेंद पर 16 और इब्राहिम जादरान एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group