हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। जिनमें से मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है, जो पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति पूरे भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाए तो उनकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है। .यही कारण है कि संकटों का नाश करने के लिए सब लोग संकटमोचन यानि हनुमान जी को याद करते हैं और अपनी समस्त परेशानियों को जीवन से निकालने की कामना से प्रार्थना करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इसके अनुसार जिसकी कुंडली में मंगल दोष होता है वो व्यक्ति अगर विशेष रूप से इनकी अराधना करे तो मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए शास्त्रों में अलग-अलग तरह के उपाय बताए गए हैं जैसे जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए, कारोबार में वृद्धि, व्यवसाय में अनचाहे खतरे से बचने के लिए, नौकरी में आ रही परेशानियों से निपटने के लिए। तो आइए बतात हैं आपको इन्हीं सब समस्याओं से बाहर आने के लिए कुछ उपाय-
मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से सभी रुके काम व बिगड़े काम बन जाते हैं।
हनुमान जी के समक्ष बैठकर मंगलवार के दिन 108 बार राम नाम का जप करें। इससे हमारे मन में चल रही सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं और मन शांत रहता है।
इस दिन अपनी इच्छानुसार पवन पुत्र को भोग लगाएं फिर उस भोग को खुद ग्रहण करें।
बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन चोला चढ़ाएं।
रात के समय बुरे सपने आते हैं तो पैरों के नीचे फिटकरी रखें फिर उसे पैरों से हटाने के बाद सुन-सान जगह पर फेंक दें।
पान का बीड़ा पवनपुत्र के चरणों में अर्पण करें, इससे नौकरी ढूंढ़रे जातकों को आसानी होगी।
बैकुंठ चतुर्दशी कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले मनाया जाता है।हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का विशेष महत्व है। इसे बैकुंठ चतुर्दशी कहा जाता है। कार्तिक माह के दौरान शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव के भक्तों के लिए भी पवित्र माना जाता है क्योंकि बैकुंठ चतुर्दशी के दिन श्री हरी विष्णु और भगवान शंकर दोनों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा करने पर साधक को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है और शिव की कृपा से पापों से मुक्ति मिलती है। वाराणसी के अधिकांश मंदिर वैकुंठ चतुर्दशी मनाते हैं और यह देव दिवाली के एक और महत्वपूर्ण अनुष्ठान से एक दिन पहले आता है। वाराणसी के अलावा, वैकुंठ चतुर्दशी ऋषिकेश, गया और महाराष्ट्र के कई शहरों में भी मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस साल बैकुंठ चतुर्दशी की तिथि पूजा मुहूर्त महत्व और पूजा विधि के बारे में।
बैकुंठ चतुर्दशी तिथि
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर 2022, रविवार, सायं 4: 28 मिनट पर
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2022, सोमवार सायं 4: 15 मिनट पर
शास्त्रों के अनुसार बैकुंठ चतुर्दशी पर विष्णु जी की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए बैकुंठ चतुर्दशी 6 नवंबर को मनाई जाएगी।
बैकुंठ चतुर्दशी 2022 मुहूर्त
निशिताकाल पूजा मुहूर्त- 06 नवंबर 2022, 11:45 पीएम – से 07 नवम्बर, 2022 12:37 एएम तक
सुबह पूजा का मुहूर्त – 06 नवंबर 2022, प्रातः 11.48 – दोपहर 12.32 तक
बैकुंठ चतुर्दशी महत्व
बैकुंठ चतुर्दशी का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन इसीलिए विशेष हैं क्यूंकी इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की आराधना की जाती है। शिव पुराण के अनुसार बैकुंठ चतुर्दशी के दिन ही भगवान शिव ने भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र दिया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि कोई भक्त इस दिन भगवान विष्णु की 1 हजार कमल के फूल से पूजा करता है तो उसे बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है।
बैकुण्ठ चतुर्दशी की पूजा विधि
चतुर्दशी के दिन प्रातः काल स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद श्री हरि विष्णु की 108 कमल पुष्पों से पूजा करें।
अब भगवान शंकर की भी पूजा अनिवार्य रूप से करें।
इस पूरे दिन विष्णु और शिव जी के नाम का उच्चारण करें।
पूजा के दौरान इस मंत्र जाप को अवश्य करें-विना यो हरिपूजां तु कुर्याद् रुद्रस्य चार्चनम्। वृथा तस्य भवेत्पूजा सत्यमेतद्वचो मम।।
Snake Bite: आमतौर पर सर्पदंश से इस इलाके में सालाना दर्जनों मौत होती है। नागलोक से पहचाने जाने वाला यह इलाका छत्तीसगढ़ का जशपुर है। इस इलाके में देश में सर्वाधिक किस्म और उनकी बढ़ती आबादी वाले सांप पाए जाते है। इतिहास बताता है कि छत्तीसगढ़ का नागलोक विषपुरुष और विषकन्याओ का जन्मदाता रहा है। देश में सर्पदंश से होने वाली मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा साल दर साल जशपुर के ही नाम दर्ज रहता है। यहां कई घरो में जहरीले नाग सांपो का रेन बसेरा है।
नाग सांपो के बीच जिंदगी का गुजर बसर करना यहां की एक बड़ी आबादी की दिनचर्या का हिस्सा है। इसी इलाके में यह अद्भुत घटना सामने आई है। एक बौखलाए नाग ने इस बच्चे पर हमला कर दिया। ये बच्चा अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकलने के बजाए उस नाग से दो-दो हाथ कर बैठा। करीब आधा घंटे तक इस बच्चे और नाग के बीच सीधे भिड़ंत हुई। लोग इस नज़ारे को देखकर हैरत में पड़ गए। उनकी आँखे उस समय फटी की फटी रह गई जब बच्चे ने उस नाग हो कई जगह से काट कर मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। हालाँकि दम तोड़ने से पहले इस नाग ने भी पीड़ित बच्चे को कई जगह से काट कर लहूलुहान कर दिया था। नाग के दम तोड़ते ही परिजनों ने बच्चे को फ़ौरन अस्पताल ले गए।
घटना,छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक अंतर्गत पंडरापाठ की है। पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बच्चा दीपक राम अपने घर के पास खेल रहा था। खेलने के दौरान एक नाग सांप ने उसके हाथ में काट लिया। इस बच्चे को भी सांप के काटने पर गुस्सा आ गया । इससे पहले की सांप वहां से दूर भाग निकल पाता, दीपक ने उसे पकड़कर अपने दांतों से काट लिया। दीपक के वार से बुरी तरह से घायल नाग की मौत हो गई। उधर अस्पताल में भर्ती बच्चा स्वास्थ्य बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि जशपुर से लगे इलाके में सांपों की 70 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं इनमें कोबरा की चार और करैत की तीन अत्यंत विषैली प्रजातियां भी शामिल हैं सांपों का रेस्क्यू करने वाले केसर हुसैन बताते हैं कि जशपुर क्षेत्र में बहुतायत मात्रा में सांप पाए जाते हैं वे बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में जितने भी प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, उनमें से 80% सांपों की प्रजाति जशपुर में मौजूद है जशपुर में कुल 26 प्रकार के सांपों की प्रजाति पाई जाती है
Bollywood की बहुत सी फिल्म TV पर बार-बार दिखाई जाती हैं। इन्हीं फिल्मों के नामों में एक नाम जो सबसे ऊपर आता है वो है सदी के महानायक Amitabh Bachchan की फिल्म ‘सूर्यवंशम’। Amitabh Bachchan की फिल्म ‘Sooryavansham’ SET Max पर बार-बार क्यों दिखाई जाती है जानिए आखिरकार क्या है इसका राज। Sony Max जिसे आम भाषा में Set Max कहते हैं, इस चैनल पर कई सारी फिल्में दिखाई जाती हैं लेकिन सूर्यवंशम (Sooryavansham) का जो स्थान है वो आज भी बना हुआ है. हर दूसरे दिन इस चैनल पर फिल्म सूर्यवंशम (1999) दिखाई जाती है मगर बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर ये फिल्म हर दूसरे दिन सेट मैक्स पर आती क्यों है? जिसका जवाब अमिताभ जी ने दिया था।
TV पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने का रिकॉर्ड चैनल अक्सर सूर्यवंशम (Sooryavansham) शो के कारण सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र होता है। हमारे देश के टेलीविजन के इतिहास में अब तक फिल्म ‘सूर्यवंशम’ ने टेलीविजन पर सबसे ज्यादा टेलीकास्ट होने का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के कई किरदार जैसे हीरा ठाकुर, राधा, गौरी और मेजर रंजीत के साथ-साथ फिल्म के सीन और डायलॉग्स आज भी लोगों को याद हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। उनकी फिल्म आने वाले कई सालों तक टीवी पर अक्सर दिखाई जाती रही है, खासकर Set Max चैनल पर।
चैनल का फिल्म के साथ 100 साल का रिश्ता… बार-बार फिल्म दिखाने की जो वजह सामने आ रही है वो ये हो सकती है कि यह फिल्म 21 मई 1999 में रिलीज़ हुई थी और उसी साल मैक्स चैनल को लॉन्च किया गया था। मतलब फिल्म और चैनल दोनों उसी वर्ष में ही आए थे। ऐसे में Sony Max की मार्केटिंग हेड वैशाली शर्मा बताती हैं कि चैनल ने इस फिल्म के 100 साल के राइट्स खरीद रखे हैं। इसी वजह से यह फिल्म बार-बार दिखाई जाती है। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। चैनल Set Max अब Sony Max में बदल चुका है।
बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से है, ‘Sooryavansham’ Amitabh Bachchan ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, “यह एक बहुत ही गलत धारणा है कि सूर्यवंशम (Sooryavansham) को अक्सर Sony TV पर दर्शकों को दिखाया जाता है लेकिन तथ्य यह है कि इस फिल्म की उच्च रेटिंग के कारण इसे अक्सर दिखाया जाता है।
फिल्म की हिरोइन की दर्दनाक मौत फिल्म की लीड एक्ट्रेस सौंदर्या रघु अब इस दुनिया में नहीं हैं। 17 अप्रैल, 2004 को बैंगलुरु के पास एक प्लेन क्रैश हादसे में सौंदर्या की मौत हो गई थी। सौंदर्या ने 1992 में फिल्म ‘गंधरवा’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम को मिलाकर 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। सौंदर्या को 6 साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके थे। हालांकि साउथ में एक्टिव रहीं सौंदर्या की ‘सूर्यवंशम’ पहली और आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी।
एक और कारण यह है कि फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है। इस फिल्म में Amitabh Bachchan की शानदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। कहानी से लेकर इसकी एडिटिंग और म्यूजिक तक सब कुछ बेहद दिलचस्प रहा है।
सूर्यवंशम फिल्म का बजट और कमाई Sooryavansham फिल्म उस समय 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 12 करोड़ 65 लाख रुपये का बिजनेस किया था।
मनोरंजन जगत में एक बार फिर शहनाइयां बजने वाली हैं। हाल फिलहाल में ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधे। अब खबर है कि छोटे पर्दे से लेकर दक्षिण फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाली हंसिका मोटवानी भी विवाह करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। हंसिका मोटवानी की अचानक आई शादी की खबर उनके फैंस को सरप्राइज कर सकती है, लेकिन वह यह जानने के लिए भी इच्छुक होंगे कि उनका लकी मैन कौन है।
'शाका लाका बूम-बूम' जैसे चर्चित शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकीं हंसिका ने साउथ की कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस बन कर अपनी अदायगी का हुनर दिखाया है। उन्होंने बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अल्लू अर्जुन सहित कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं हंसिका को लेकर ऐसी चर्चा है कि वह दिसंबर में शादी करने जा रही हैं।
हंसिका 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।उनके विवाह की सभी तैयारियां दो दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जिसमें परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शरीक होंगे। हंसिका जयपुर में शादी करके अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिसंबर को मेहंगी फंक्शन का आयोजन होगा, जिसमें सूफी गाने बजाए जाएंगे। अगले दिन संगीत की रस्में पूरी होंगी,जिसका धमाल अलग थीम में होगा। दरअसल,हंसिका की शादी के हर फंक्शन में कोई न कोई थीम और ड्रेस कोड रखा गया है।इतने सारे फंक्शन्स के बीच कसीनो थीम पर भी एक पार्टी रखी गई है।शादी के बाद होने वाले फंक्शन में इसी आधार पर सभी को तैयार होकर आना होगा।
हंसिका की शादी जयपुर के मुनडोटा फोर्ट एंड पैलेस में होगी।उनके मंगेतर का नाम सार्वजनिक तौर पर अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि वह बिजनसमैन सोहेल कथौरिया नाम के व्यक्ति से शादी कर रही हैं।
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-एक्टर धर्मेश यलांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।अपनी डांसिंग स्टाइल की वजह से वह घर-घर में फेमस हो चुके हैं। हालांकि यह सफलता उन्हें चुटकी बजाते ही नहीं मिली बल्कि इसके पीछे उनकी कई साल की कड़ी मेहनत है।धर्मेश हर साल 31 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।
धर्मेश डांस की दुनिया का एक ऐसा सितारा हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। धर्मेश का जन्म साल 1983 में हुई था। परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से उन्होंने कभी चपरासी की नौकरी की तो कभी वड़ा पाव बेचा। लेकिन डांस के प्रति उनकी दीवानगी कभी भी कम नहीं हुई। इसी जूनन की वजह से वह लगातार इस क्षेत्र में संघर्ष करते रहे और आज वह लोगों के सबसे पसंदीदा डांसर्स में से एक हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेश ने बताया था कि डांसर बनने के लिए उन्होंने 18 साल तक संघर्ष किया है। धर्मेश आज शोहरत की जिन बुलंदियों पर खड़े हैं वहां तक पहुंचने में डांसिंग रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' का बहुत बड़ा हाथ है। इस शो से वह रातोंरात लोगों के बीच फेमस हो गए थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी उनका ऑडिशन का वीडियो यूट्यूब पर देखा जाता है। इस शो से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। वह रेमो डिसूजा को अपना गुरू मानते हैं। रेमो भी अपने इस शिष्य को काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा रखा है। वह अब भारत ही नहीं विदेश में भी सफलता का स्वाद चख चुकी हैं। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चाओं में रहने वाली देसी गर्ल पिछले कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। जिसके चलते उनके भारतीय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। जो फैंस हमारी प्यारी देसी गर्ल को भारतीय धरती पर कदम रखते देखना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जल्दी भारत वापस आ रही हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब तीन साल बाद अपने भारत लौटने की जानकारी साझा की है। इस बार वह अपने देश अकेली नहीं बल्कि अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ आ रही हैं। प्रियंका यह जानकारी साझा करते हुए काफी भावुक दिखाई दीं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा।
लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने के एहसास से बेहतर कुछ नहीं होता।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय बहुत ज्यादा खुश हैं और इसकी वजह उनका लगभग तीन साल बाद भारत लौटना है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोर्डिंग पास की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,’आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।’ इस ट्रिप पर उनके साथ उनकी प्यारी सी नन्हीं राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा भी होंगी। बता दें, यह मालती की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत लौट रही हैं।
बेटी संग मनाई थी पहली दिवाली हाल ही में एक्ट्रेस ने अमेरिका ने बेटी मालती संग पहली दिवाली सेलिब्रेट की थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पूजा और सेलिब्रेशन की कई फोटोज भी साझा की थी, जिसमे नन्ही मालती लहंगे में नजर आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।
इस साल जनवरी में मां बनी थी प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी में पेरेंट्स बने थे। सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। इस कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस पति निक संग अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी है। वहीं अब तीन साल बाद वापस भारत लौट रही हैं।
भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अगले महीने इंदौर जा रहे हैं। वे वहां दोपहर से लेकर शाम तक रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक भी रखी गई है, जिसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की जाएगी।
कमलनाथ के दौर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक पीसीसी ने फाइनल कार्यक्रम नहीं भेजा है, लेकिन जिस हिसाब से तैयारी की जा रही है, उसके अनुसार कमलनाथ सुबह ही इंदौर पहुंच जाएंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान पीसीसी द्वारा मनोनीत दल भी मौजूद रहेगा। वहीं राहुल गांधी की टीम के सदस्य भी मौजूद रहेंगे, ताकि यात्रा का रूट फाइनल हो। संभवत: वे रूट भी देख सकते हैं। इसके बाद वे ब्लाक और मंडलम तथा सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर में वे गुरु नानक जयंती के अवसर पर खालसा स्टेडियम में सजे दीवान पर मत्था टेकने जाएंगे। शाम को इंदौर में प्रबुद्ध लोगों के साथ मीटिंग हो सकती है। इसके बाद वे भोपाल या उज्जैन रवाना हो जाएंगे। राहुल की यात्रा इंदौर जिले में चोरल से लेकर सांवेर तक करीब 100 किलोमीटर चलेगी। हालांकि जिले में तीन नाइट हाल्ट रहेंगे, जिसमें चोरल के पास ग्वालू, खालसा स्टेडियम और सांवेर में कांग्रेस नेता रुकेंगे।
Horoscope November 2022 (मासिक राशिफल नवंबर 2022): नवंबर माह के प्रारंभ में शुक्र, सूर्य, केतु व बुध तुला राशि में, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष तथा मङ्गल मिथुन राशि में गोचर कर रहा है।18 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक में आ जाएंगे। इस माह मेष व कर्क राशि के लिए कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का बहुत ही सुंदर अवसर है। मिथुन राशि के जातक विवादों से दूर रहें। वृष तथा तुला के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। वृश्चिक और तुला के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे। धनु तथा मकर के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशि का
(Horoscope November 2022)नवम्बर माह का विस्तृत राशिफल
मेष- धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष- धन का आगमन होगा लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस माह धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को पालक खिलाएं।
मिथुन- यात्रा की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। यह माह शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी।लव लाइफ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।भगवान शिव की उपासना करें।गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है। हेल्थ अच्छी रहेगी।
सिंह- छात्रों के लिए संघर्ष का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे। लाल रंग शुभ है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें।
कन्या- धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। तुला- मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री हनुमान जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक- धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में मन हर्षित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। नारंगी रंग उन्नति में सहायक है। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु- नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी।गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।
मकर- मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।लव लाइफ बेहतर रहेगी। गरीबों में कम्बल का दान करें। हरा रंग शुभ है। माता कालीके मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
कुंभ- पूरे माह व्यस्तता रहेगी। राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। नीला आपका शुभ रंग है।उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
मीन- बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन का व्यय होगा। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। गाय की केला खिलाएं।
हिंदू धर्म में नवंबर का महीना धार्मिक व ज्योतिष नजरिए से काफी अहम होता है। इस महीने कई बड़े व्रत त्योहार आते हैं। जानिए ये महीना ज्योतिष अनुसार किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना लाभदायक रहने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। इस महीने आप के विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।
मिथुन राशि- नौकरी में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। मेहनत का पूर्ण फल मिलता नजर आ रहा है। बॉस आपके काम की जमकर प्रशंसा करेंगे। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रमोशन होने के प्रबल आसार हैं। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल है। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे।
सिंह राशि- कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको कामयाबी हासिल होगी। अचानक से कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा सफल रहेगी। इस महीने आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नौकरी बदलने के लिए समय शुभ है। निवेश से लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर इस महीने आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।
मकर राशि- करियर के दृष्टिकोण से ये महीना अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी कार्यकुशलता भी बढ़ेगी और आपको खुद पर भरोसा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे