तकनीक के इस युग में डिजिटाइजेशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस डिजिटल युग में आप भी अपना करियर बना सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग आज एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जहां आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। अगर आप इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां इन बातों का ध्यान रखें।
डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिये की जाने वाली मार्केटिंग है। इसे ऑनलाइन मार्केटिंग भी कहा जाता है। डिजिटल मार्केटिंग में सोशल मीडिया, मोबाइल, ईमेल, सर्च इंजिन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) आदि को टूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। डिजिटल मार्केटिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह अभी उभरता हुआ कारोबार है। इसमें ऐसा दावा कोई नहीं कर सकता कि उसे सबकुछ मालूम है। आप अपने रुचि को देखते हुए आगे बढ़ सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए अपने को हमेशा ही अपडेट करते रहना पड़ता है।
काम का तरीका
आज बड़ी से बड़ी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग के जानकारों की बड़ी अहमियत होती है। ये डिजिटल मार्केटिंग टीम के अहम सदस्य होते हैं। डिजिटल मार्केटिंग मटेरियल को तैयार करने और उसे मेंटेन रखने की जिम्मेदारी इन्हीं पर होती है। ये कंपनी के लिए वेब बैनर ऐड, ईमेल्स और वेबसाइट्स बनाकर उनकी ब्रांडिंग करते हैं। इंटरनेट और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए मार्केटिंग कैंपेन तैयार करते हैं, जिसे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाया जाता है।
डिजिटल मार्केटिंग में नौकरी के अवसर
डिजिटल मार्केटिंग का दायरा बहुत बड़ा है। यहां आप इन पदों पर नौकरी पा सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, वेब डिजाइनर, ऐप डेवलपर, कंटेट राइटर, सर्च इंजिन मार्केटर, इनबाउंड मार्केटिंग मैनेजर, एसईओ एग्जीक्यूटिव, कनवर्जन रेट ऑप्टिमाइजर आदि।
योग्यता
इस फील्ड में काम करने के लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है। जो छात्र मार्केटिंग, कम्युनिकेशन या फिर ग्राफिक डिजाइन में ग्रेजुएट हैं, वे डिजिटल मार्केटिंग में करियर बना सकते हैं।
जॉब
यहां वेब डिजाइनर, ऐप डिजाइनर और सोशल मीडिया मैनेजमेंट के जानकारों के लिए काफी अवसर हैं। इसके अलावा, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी और ई-कॉमर्स कंपनियों में भी ढेर सारे अवसर हैं। वहीं देशी-विदेशी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स, सर्विस प्रोवाइडिंग कंपनीज, रिटेल कंपनीज आदि भी अनेक अवसर उपलब्ध करा रही हैं।
ऑनलाइन मार्केटिंग में करियर बनाने रहें अपडेट
जबलपुर के टेंट हाउस की गोदाम में लगी भीषण आग, 90 लाख का सामान खाक
जबलपुर । मदन महल क्षेत्र में दशमेश द्वार के पास देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक रही कि टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की चार गाड़ियों को मशक्कत करना पड़ी। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
फायर ब्रिगेड से
नगर निगम के अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे उसके पास आग लगने की सूचना आई, जिसके बाद रात एक बजकर पांच मिनट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके के लिए रवाना हो गई। गोदाम मालिक आशीष सैनी ने इस हादसे का कारण अज्ञात बताया। आशीष का कहना है कि उसकी गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब 90 लाख की क्षति होने का अंदाजा जताया जा रहा है। आग पर सुबह चार बजे काबू पाया जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी रहीं। आग कैसे लगी- फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
मेन रोड पर रहा घटनास्थल
घटनास्थल क्लासिक अपार्टमेंट के पास मुख्य मार्ग पर ही स्थित रहा, इसलिए फायर फाइटर्स को मौके तक पहुंचने में बहुत परेशानी नहीं हुई। इस गोदाम के आस-पास अनेक अन्य मकान और प्रतिष्ठान रहे। मुख्य मार्ग से आवाजाही सुलभ होने की वजह से यह घटना और अधिक विकराल रूप नहीं ले पाई।
ईकॉमर्स कंपनियों में बढ़ रहे अवसर
आजकल जिस तेजी से स्टार्टअप-ईकॉमर्स कंपनियां बढ़ रही हैं उसी तादाद में इनमें निकलने वाले अवसर भी। ऐसे में अगर आप प्रबंधन क्षेत्र में हैं तो आपके पास अच्छे अवसर हैं।
देश के टॉप बिजनस स्कूलों को इस साल ई-कॉमर्स कंपनियां और स्टार्टअप की ओर से भारी संख्या में प्लेसमेंट ऑफर्स मिल रहे हैं। ये कंपनियां तकनीकी जानकारी रखने वाले ऐसे मैनेजर तलाश रही हैं, जो इन्हें अगले दौर में ले जा सकें।
बेंगलुरु, कोलकाता और कोझीकोड स्थित आईआईएम और दिल्ली स्थित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस प्लेसमेंट सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों और स्टार्टअप की ओर से ज्यादा जॉब ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग उन मैनेजमेंट स्टूडेंट्स की है, जिन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। ज्यादातर स्टार्टअप और ई-कॉमर्स कंपनियां हाई ग्रोथ फेज में हैं। उन्हें इसे मेंटेन रखने और बढ़ाने के लिए तकनीकी स्किल रखने वाले अच्छे मैनेजरों की तलाश है। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल ये कंपनियां ज्यादा सैलरी पैकेज भी दे रहीं हैं।
माना जा रहा है कि ये पैकेज 14 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए सालाना का है।
स्टार्टअप्स पर निवेशकों का मुनाफा बढ़ाने का दबाव है। ऐसे में उन्हें कारोबार बढ़ाने बेहतर प्रतिभाएं चाहिये इसलिए उन्होंने बिजनस स्कूलों का रुख किया है।
भोपाल में अग्निवीरों की भर्ती शुरू, युवाओं में भारी उत्साह
भोपाल । अग्निवीर सेना भर्ती रैली बुधवार-गुरुवार रात से शुरू हो गई है। इसको लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। भर्ती लाल परेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें भोपाल समेत नौ जिलों के लगभग 44 हजार अभ्यर्थी सेना में जाने के लिए अपनी किस्मत अजमाएंगे। बुधवार को दिन में ही बड़ी संख्या में बाहर से अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। इनके ठहरने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाल परेड मैदान में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भी अन्य व्यवस्थाएं यहां की गई हैं। पहले चरण में तीन हजार अभ्यर्थियों को सेना भर्ती के लिए बुलाया गया है। इसके बाद प्रतिदिन पांच हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
रात 12 बजे से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, इन जिलों से आए अभ्यर्थी
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पहले दिन तीन हजार अभ्यार्थी आए हैं। इनमें भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा और होशंगबाद से 300-300 अभ्यार्थी शामिल होंगे। जबकि रायसेन से 250, राजगढ़ से 750, सीहोर से 550 और विदिशा से 250 अभ्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। सभी अभ्यर्थी रात तक लाल परेड मैदान पहुंच गए थे, जिनकी भर्ती प्रक्रिया रात 12 बजे से शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप की गई और उनके एडमिट कार्ड समेत सभी दस्तावेज जांचे गए। दस्तावेज परीक्षण के बाद दौड़ लगवाई गई। इसमें सफल होने वाल अभ्यर्थियों को 200-200 की टुकड़ी में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। जहां उनकी शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिया जाएगा। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा।
प्रतिदिन पांच हजार अभ्यर्थी, बुलाए इन पदों पर होगी भर्ती
अग्निवीर सेना भर्ती के माध्यम से जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन के पद के लिए युवाओं को मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन पांच हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती परीक्षा के दौरान सेना के ब्रिगेडियर रेगनी जार्ज और कर्नल एस बुकड़ी एवं सेना पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला प्रशासन द्वारा लाल परेड मैदान में अभ्यर्थियों के ठहरने, आवागमन, भोजन, स्वल्पाहार, आदि की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अभ्यार्थियों की सहायता के लिए केंद्र भी स्थापित किए गए है। इनमें 24 घंटे अधिकारी मौजूद रहेंगे। अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाल परेड मैदान में सभी तरह की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। पहले दिन तीन हजार बाकी दिनों में पांच हजार अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। पहले दिन की भर्ती प्रक्रिया बुधवार रात को शुरू कर दी गई है। शारीरिक नाप और दौड़ में सफल होने के बाद ही भर्ती में उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। 6 नवंबर तक चलने वाली अग्निवीर परीक्षा में 44 हजार अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे।
– संदीप केरकट्टा, एडीएम, भोपाल (दक्षिण)
कटनी में पेट्रोल पंप के पास खड़ी जेसीबी मशीनों में लगाई आग, बड़ी दुर्घटना टली
कटनी । कुठला थाना के पन्ना मोड़ पर देर रात पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ी दो जेसीबी में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पंप के कर्मचारियों ने आग लगी देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। आग बढ़ने से पंप तक आग पहुंचने का खतरा था और उससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार पन्ना मोड़ निवासी राजा राजेश कनकने का जेसीबी चलाने का काम है। दीपावली पर्व कारण काम बन्द होने से उन्होंने पन्ना मोड़ में चौदहा पेट्रोल पंप के पास अपनी जेसीबी एमपी 21 डीए 0318 व एमपी 54 डीए 0268 खड़ी कर दी थी। बुधवार-गुरुवार की रात 2:30 बजे के आसपास दोनों जेसीबी में अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने आग लगी देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा देने के कारण बड़ी घटना टल गई। जिस स्थान पर घटना हुई है, उसके बगल से ही लगा पेट्रोल पंप है।
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, जिसमें दो युवक गाड़ी से आकर आग लगाकर भागते नजर आए हैं। पुलिस युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी मालिक ने बताया कि आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
भाई दूज पर सलमान खान ने शेयर की अपनी शर्टलेस फोटो….
सलमान खान कुछ समय पहले डेंगू से पीड़ित हुए थे। अब एक्टर ठीक हो गए हैं और वह बीती शाम अपने जीजा आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में नजर आए। वहीं अब सलमान ने भाई दूज के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस दौरान वह सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर सलमान ने लिखा, हैप्पी भाई दूज। सलमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर सलमान के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि भाई ने आखिर भाई दूज को हैप्पी बना ही दिया। तो कोई सलमान की बॉडी की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड ने शेरा ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने फायर इमोजी पोस्ट किया है।
सलमान के बारे में बता दें कि हाल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में डेंगू का लार्वा मिला है। जांच के बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव किया और बाकी जगहों पर भी जांच शुरू की। हालांकि अभी क्लीयर नहीं हुआ कि सलमान के घर में लार्वा मिला है कि नहीं।
बता दें कि सलमान को जब डेंगू हुआ था तो वह अपनी फिल्मों की और शो बिग बॉस की शूटिंग नहीं कर पाए थे। वह वीकेंड का वार में नजर आने वाले थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद वह शुक्रवार के वीकेंड का वार में नजर नहीं आए। वहीं फिर शनिवार के वीकेंड का वार के एपिसोड में फिर करण जौहर आए थे। उन्होंने बताया था कि सलमान की तबीयत बिगड़ने की वजह से वह शो में आए हैं।
सलमान की फिल्मों की बात करें तो वह अब फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। किसी का भाई किसी की जान को फरहाद सामजी डयरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल और पलक तिवारी अहम किरदार में हैं।वहीं टाइगर 3 की बात करें तो वह फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं किसी का भाई, किसी की जान को अगले साल ईद पर रिलीज किया जाएगा।
PM Rishi Sunak से मिली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर
लंदन में फेयरमोंट विंडसर पार्क में चौथे वार्षिक यूके-इंडिया अवार्ड्स वीआईपी इवेंट को ऑर्गनाइज किया गया। इस इवेंट के गेस्ट ऑफ ऑनर, यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचेकर, ऋषि सनक थे। इस इवेंट में यूके-इंडिया के सांस्कृतिक संबंधों में योगदान के लिए बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह इस इवेंट में मौजूद थीं और इस खास मौके पर उन्हें ऋषि सनक से मिलने का मौका मिला।
कनिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ऋषि सुनक संग फोटो
कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक के साथ अपनी खास तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्हें पीएम के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कनिका ने इंस्टाग्राम पर ऋषि सुनक संग दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें से एक में वह ऋषि सुनक कनिका कपूर संग फोटो पोज दे रहे और दूसरी तस्वीर में वे आपस में बात करते देखे जा सकते हैं। कनिका ने इस खास इवेंट की तस्वीरें पोस्ट करने हुए लिखा, ‘ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मिलना गर्व की बात थी। बता दें यूके-इंडिया अवार्ड्स यूके-हेडक्वर्ट्स इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) द्वारा उन सभी कंपनियों, संगठनों और शख्सियतों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है, जो यूके-इंडिया पार्टनरशिप को सभी क्षेत्रों में सफल बनाने के प्रयास में अपना योगदान देते हैं।
फ्रीलांस के जरिये कमाई करें
अगर आप नौकरी करने के बाद कुछ काम करके और पैसा कमाना चाहते हैं तो आप फ्रीलांस के क्षेत्र में आ सकते हैं। आप यह काम अपने समय के अनुसार कर सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। अपने फील्ड से जुड़े फ्रीलांस काम करें- हर फील्ड से जुड़े फ्रीलांस काम होते हैं, जो कि आपके लिए अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं। इसलिए आप भी अपने फील्ड के अनुसार दूसरा काम कर सकते हैं और दिन में दो-तीन घंटे काम करके आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
लोकल प्रोडक्ट बेचें- अगर आप अपने होम टाउन से अलग कहीं रहते हैं तो आप उस शहर में अपने होम टाऊन से जुड़े कुछ फेमस प्रोडक्ट लाकर बेच सकते है। आप छोटे स्तर पर उसका कारोबार भी कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट में खाने के सामान से लेकर कपड़े आदि भी शामिल है।
सोशल मीडिया एक्सपर्ट बनें- आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर काम कर लेता है। अगर आप नौकरी के बाद फ्री रहते हैं तो आप किसी कंपनी या व्यक्ति का सोशल मीडिया हैंडल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास करने की आवश्कता नहीं है। बस इसके लिए आपके कॉन्टेक्ट होने आवश्यक है।
पीजी का काम शुरू करें- अगर आप नौकरी से वक्त निकाल सकते हैं तो आप अपनी प्रोपर्टी पर या किराए की प्रोपर्टी पर पीजी बना सकते हैं। इसके लिए आपको पीजी में रहने वाले लोगों की व्यवस्था करनी होगी। यह बिजनेस किसी कॉलेज, ऑफिस के पास अच्छा चल सकता है।
कंपनियों के लिए विज्ञापन- विज्ञापन एक बहुत बिजनेस बनकर उभरा है. कई कंपनियां ऐसी हैं जो लोगों को सिर्फ विज्ञापन देखने के पैसे देती हैं। आपको बता दें कि इस तरह की कई वेबसाइट्स हैं जो केवल विज्ञापन पढ़ने के पैसे देती हैं।
SSC सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर-की रिलीज
कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है। SSC ने CGL 2021 टियर II पेपर क अंतिम उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिलीज की है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर लॉगइन करके अपने मार्क्स की जांच कर सकते हैं।
SSC ने आंसर-की के साथ कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के क्वैश्चन पेपर भी रिलीज कर दिए हैं। अभ्यर्थी यह भी डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इस परीक्षा के लिए परिणाम 15 अक्टूबर को रिलीज हुए थे और 24 अगस्त को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 28 अगस्त, 2022 तक परीक्षा के लिए आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसके तहत, उम्मीदवारों को अगर लगता है कि उनके प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते थे। अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना था। वहीं यह परीक्षा 8 अगस्त और 10 अगस्त 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
वहीं इस संबंध में आयोग ने वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, परीक्षा प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, उम्मीदवारों के हित में, यह निर्णय लिया गया है कि अंतिम उत्तर कुंजी को प्रश्न पत्र के साथ दिनांक 26.10.2022 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 26.10.2022 (शाम 05:00 बजे) से 10.11.2022 (शाम 05:00 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे समय रहते ही उत्तरकुंजी क प्रिंटआउट लेकर रख लें।
सीजीएल टियर 2 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है Combined Graduate Level Examination (Tier-II) 2021 प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करना। इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा। अब अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और उन्हें भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें।
सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मनाया अपना बर्थडे
एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने बुधवार को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर सुजैन ने देर रात अपने घर पर ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, जिसमे कई सितारें शामिल हुए। सुजैन खान भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हो लेकिन, लाइमलाइट में खूब रहती हैं। उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।
देर रात सुजैने अपने घर पार्टी रखी, जिसमे कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स समेत बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी शामिल हुए। इस पार्टी की एक झलक सुजैन की बहन फराह खान अली ने शेयर की हैं। यह पार्टी एक जंगल थीम पर रखी गई थी। इस दौरान सभी एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर रिया चक्रवर्ती इस थीम को फॉलो करते नजर आए। इस मौके पर बर्थडे गर्ल सुजैन खान व्हाइट और येलो कलर की मिनी ड्रेस में नजर आई। बॉयफ्रेंड अर्सलान संग काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई।
सुजैन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। हालांकि कभी उन्होंने फिल्मी में काम नहीं किया। वह शुरुआत से ही कुछ अलग करना चाहती थी। आज वह एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी।
सुजैन खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 2000 में एक्टर ऋतिक रोशन संग शादी की थी। हालांकि यह शादी 14 साल बाद हमेशा के लिए टूट गई। इस कपल ने साल 2014 में तलाक लिया। वहीं अब दोनों अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सुजैन जहां अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, तो वहीं ऋतिक रोशन सबा आदाज को डेट कर रहे हैं।















