Home Blog Page 5679

मसाला कटहल बनाएं इस रेसिपी से

0

मसाला कटहल बनाना बहुत आसान है। यह रेसिपी उन लोगों को जरूर पसंद आएगी, जो कटहल खाना पसंद करते हैं। आपके घर में भी अगर कोई कटहल का फैन हैं, तो आप उन्हें यह सब्जी बनाकर खिला सकते हैं। नॉनवेज खाने वालों को भी यह सब्जी जरूर चखनी चाहिए क्योंकि मसाला कटहल का स्वाद नॉनवेज से कम नहीं है। साथ ही कटहल कई पोषक तत्वों से भरपूर भी है। आप इसे रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। आप सूखे मसालों को घर में पीसकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

सामग्री- कटहल,तेल,गरम मसाला,धनिया पाउडर,हल्दी,नमक,लाल मिर्च पाउडर,टमाटर,प्याज,सूखी लाल मिर्च,जीरा

विधि- सबसे पहले कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आपको याद रखना है कि हाथों में सरसों का तेल लगाकर ही कटहल काटें। इससे कटहल का हाथ में नहीं चिपकता। अब एक पैन में तेल डालें। इसमें जीरा, सूखी मिर्च का तड़का लगाएं। अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें स्टीम करे हुए कटहल डाल दें। आपको इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, नमक एड करना है। अब इसे अच्छी तरह भून लें। अब पीसे हुए टमाटर डाल दें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह भून लें। जब मसाला पक जाए। तो इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर पकाएं। कटहल जब नरम हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें। अब इसमें हरा धनिया डाल दें। इस सब्जी को चावल और रोटी के साथ सर्व करें।

जानिए नहाने से पहले शरीर में तेल लगाने के फायदे

0

स्किन में पोषक तत्वों की कमी के कारण परेशानियां होने लगती हैं। तेल लगाना हमारे शरीर को पोषण देने के आदर्श तरीकों में से एक है। नहाने के बाद शरीर को तेल लगाने के गुणों के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने से पहले शरीर में तेल लगाने से कई फायदे होते हैं। स्किन शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा है और आयुर्वेद के अनुसार रोजाना अभ्यंगम या तेल लगाने की सलाह दी जाती है।

  • नहाने से पहले तेल लगाने के फायदे  
  • नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से आप अपनी स्किन और पानी के बीच एक अवरोध पैदा करते हैं। ऐसा करना उन लोगों के लिए जरूरी है जिनकी स्किन ड्राई या फ्लैकी है।
  • नहाने से पहले गर्म तेल लगाने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और जब आप नहाते हैं तो यह सब धुल जाता है।
  • नहाने से पहले तेल लगाने से आपके शरीर में नमी बनी रहती है क्योंकि पानी तेलों की नमी को सील कर देता है और इसे अवशोषित करना आसान बनाता है।
  • गर्म तेल की मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है और ब्लड फ्लो बढ़ता है।
  • बिना तेल मालिश के नहाने से समय से पहले एजिंग साइन दिखते हैं।

12वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स 

0

12वीं पास करने के बाद बहुत से छात्र ऐसे होते हैं जिन्हें आगे की पढ़ाई नहीं करना चाहते बल्कि वे कोई प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद सीधे नौकरी या कोई काम धंधा करना चाहते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए हम कुछ कोर्सों के बारे में सुझाव दे रहे हैं जिन्हें करने के बाद वे अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। कोशिश करें यहां हम जो कोर्स बताने जा रहे हैं उन्हें किसी अच्छे संस्थान से करें। ये कोर्सेस 6 माह के सर्टिफिकेट से लेकर दो साल तक के डिप्लोमा या चार साल के डिग्री कोर्स भी हैं। आप इन्हें अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं-
एनिमेशन डिजाइनिंग
इन दोनों प्रोफेशनल कोर्सेज में ड्राइंग, डिजाइनिंग और डिजाइनिंग के सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी जानकारी का पता होना चाहिए। इसके अलावा आप बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की भी पढ़ाई कर सकते हैं। अगर आप क्रिएटिव हैं तो आफके लिए इससे अच्छा कोर्स नहीं है। जिन लोगों की ड्राइंग अच्छी हो या चित्रकारी में उनका हाथ सधा हो ऐसे लोगों के लिए ये कोर्स बेहतर हो सकता है। एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन कोर्सेज के बाद तकरीबन न्यूनतम 3 लाख से 5 लाख रुपए सालाना की सैलरी मिल सकती है। नौकरी के अलावा इस क्षेत्र में फ्री लॉसिंग से भी पैसा कमा सकते हैं।
ज्वैलरी डिजाइनर का कोर्स
ज्वैलरी का शौक और जरूरत की भारत में सैकड़ों साल पुरानी रिवाज है। यहां शादी-विवाहों से लेकर हर विशेष अवसर पर लोग फैशनेबल ज्वैलरी जरूर खरीदते हैं। फैशन के शौकीन लोग जूलरी के आकर्षक डिजाइन को तरजीह देते हैं। दुनिया में भारत का सबसे बड़ा रत्न और आभूषण बाजार है लेकिन यह उद्योग ज्यादातर असंगठित क्षेत्र में है, जहां सोने पर ज्यादा तवज्जो दी जाती है। बड़ी कंपनियों के इस सेक्टर में कदम रखने के साथ अब सोने के अलावा रत्नों और पत्थरों की लोकप्रियता भी बढ़ गई है। ज्वैलरी डिजाइनिंग कोर्स में आपको पत्थरों के विभिन्न प्रकार, कलर स्कीम, डिजाइन थीम, परजेंटेशन और फ्रेमिंग, इंडिविजुअल जूलरी पीस का डिजाइन करना, पुरुषों की जूलरी, कॉस्ट्युम जूलरी, कॉस्टिंग वगैरह के बारे में बताया जाता है। 
टॉप संस्थान-
एनआईएफटी कैंपस, गुलमोहर पार्क के सामने, हौज खास, नई दिल्ली
श्रीमती नाथीबाई दामोदर ट्रेनिंग (एसएनडीटी) विमिन यूनिवर्सिटी, मुंबई
जेम ऐंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, राजस्थान भवन, जयपुर
ज्यूलरी डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट, स्मॉल इंडस्ट्रीज सर्विस इंस्टिट्यूट, चेन्नै
 इंटीरियर डिजाइनिंग
ये कोर्स उन छात्रों के लिए अच्छा है जो क्रिएटिव तो है हीं साथ ङी उन्हें घर सजाना अच्छा लगता है। बस इंटीरियर डिजाइनिंग में उन्हें क्लाइंट की जरूरतों के हिसाब से इंटीरियर डिजाइन करना होता है। इंटीरियर डिजाइनिंग में लोग घरों, ऑफिसों में आकर्षक लुक देने के अलावा स्पेस का बेहतर इस्तेमाल करना भी बताते हैं। इसलिए इस कोर्स को करने वालों को क्रिएटिन, कम्यूनिकेट होने के साथ-साथ इमेजिनेटिव भी होना चाहिए। इंटीरियर डिजाइनिंग में कई संस्थान डिप्लोमा कोर्स मुहैया करा रहे हैं। इन पाठय़क्रमों के लिए आप 12वीं के बाद आवेदन कर सकते हैं। बतौर इंटर्न 20 हजार रुपये महीना कमा सकता है। बड़े डिजाइनर एक से दो रूम के लिए दो से तीन लाख रुपये बतौर कंसल्टेंसी मांग लेते हैं। 
 फैशन डिजाइनिंग
फैशन डिजाइनिंग एक आर्ट है जिसमें आप कपड़ों और एक्सेरीज की डिडाइनिंग करते हैं। इसके लिए सिर्फ स्केचिंग ही जरूरी नहीं होता बल्कि इसमें कई कोर्सेज हैं, जैसे फैब्रिक डाइंग एवं प्रिंटिंग, कम्प्यूटर एडेड डिजाइन, एक्सेसरीज एवं ज्वैलरी डिजाइनिंग, मॉडलिंग, गारमेंट डिजाइनिंग, लेदर डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, टैक्सटाइल डिजाइनिंग, टेक्सटाइल साइंस, अपैरल कंस्ट्रक्शन मेथड  जैसे कोर्सेज शामिल होते हैं। फैशन डिजाइनिंग के कोर्सेज कर आफ अनुभव पाकर 25,000 से 50,000 रुपए महीना कमा सकते हैं। 

चेहरा दिखता है डल, तो रात में जरूर फॉलो करें ये टिप्स

0

क्या आप सुबह उठते हैं, तो आपका चेहरा डल नजर आता है? आपका जवाब अगर हां है, तो आपको कुछ छोटे-छोटे उपाय करने चाहिए जिससे कि आपको इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सके। रात के समय अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करके सोते हैं, तो फिर सुबह आपकी स्किन काफी दमकती हुई नजर आएगी।

रात में लगाकर सोएं एलोवेरा जेल
आपकी स्किन अगर ऑयली है, तो आप रात के समय चेहरा धोने के बाद एलोवेरा जेल से मसाज करके सोएं। इससे आपका चेहरा सुबह उठने पर काफी ग्लोइंग नजर आएगा।

मेकअप उतारकर सोएं
आप अगर मेकअप के साथ ही सो जाते हैं,तो इससे आपका चेहरा डल नजर आने लग जाता है। साथ ही रात के समय मेकअप में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन पर रिएक्ट भी कर सकते हैं।ऐसे में बहुत जरूरी है कि पिम्पल्स से बचाव के लिए मेकअप उतारकर सोएं।

रात को चेहरे पर सीटीएम जरूर करें
चेहरे को ग्लोइंग बनाने और डलनेस दूर करने के लिए सीटीएम रूटीन को फॉलो करें। इसके लिए रात को सोने से पहले आपको चेहरा क्लींंजर से साफ करना है, फिर टोनिंग करने के बाद मॉश्चराइजर लगाना है।

चेहरे पर फेसमॉस्क लगाकर न सोएं
कई ऐसे प्रॉडक्ट होते हैं जिन पर लिखा होता है कि यह नाइट ग्लोइंग पैक की तरह काम करते हैं और आप इसे रात में लगाकर सो सकते हैं लेकिन हर किसी की स्किन पर यह प्रॉडक्ट सूट नहीं करते हैं, इसलिए रात को कोई भी फेसमास्क लगाकर न सोएं। 

Buy Now Pay Latter: ब्याज मुक्त खरीदारी का अच्छा विकल्प

0

BNPL यानी अभी खरीदें और भुगतान बाद में करें का चलन इधर काफी बढ़ गया है। कई बैंक ऐसा ऑफर दे रहे हैं। ई-कामर्स कंपनिया जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट भी बीएनपीएल का ऑफर देती हैं। आप ब्याज मुक्त अवधि के दौरान बाद की तारीख में राशि का भुगतान कर सकते हैं। बीएनपीएल सेवा प्रदाता शॉपिंग के समय आपकी ओर से सेलर के साथ बिल का निपटान करेगा। क्रेडिट पेमेंट का यह तरीका नकदी की तंगी से जूझ रही युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हो रहा है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड तक पहुंच नहीं हो सकती है, वे विभिन्न बीएनपीएल ऐप का उपयोग करके उधार ले सकते हैं।

कैसे कार्य करता है बीएनपीएल

कई कंपनियां और ऐप अभी खरीदारी और बाद में भुगतान का ऑप्शन देते हैं। प्रत्येक के पास नियम और शर्तों का अपना सेट होता है। हालांकि, उनमें से अधिकांश एक समान प्रक्रिया का पालन करते हैं।

  • बीएनपीएल विकल्प देने वाले स्टोर से कुछ खरीदें।
  • चेकआउट करते समय अभी खरीदें-बाद में भुगतान करें विकल्प को चुनें।
  • आपकी पात्रता निर्धारित करने के लिए,  विक्रेता बीएनपीएल सेवा प्रदाता के साथ केवाईसी प्रक्रिया शुरू करेगा।
  • यदि आपका अनुरोध स्वीकृत हो जाता है, तो आप विक्रेता को भुगतान करने के लिए बीएनपीएल मोड का उपयोग कर सकते हैं (केवल आपको प्रदान की गई क्रेडिट सीमा तक)।
  • आपको बीएनपीएल सेवा प्रदाता को पूर्व निर्धारित तिथि पर राशि का भुगतान करना होगा।

आप बीएनपीएल के लिए कब चुन सकते हैं?

  •  यदि आप बहुत अधिक खर्च करते हैं,तो आप बीएनपीएल पर विचार कर सकते हैं। यह आपको अनावश्यक वित्तीय तनाव से बचा सकता है।
  •  यदि आप जिस उत्पाद को खरीदना चाहते हैं,उसकी तत्काल आवश्यकता है,लेकिन आपके पास आवश्यक पैसे नहीं हैं,तो आप बीएनपीएल का उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि आपके पास कोई कर्ज नहीं है तो आप बीएनपीएल को चुनने के बारे में सोच सकते हैं।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 17750 के पार

0

कारोबार के एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई। फिलहाल गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 248.36 अंकों की बढ़त के साथ 59,792.32 अंकों के लेवल पर तो निफ्टी 115.05 अंक चढ़कर 17,779.15 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार के दिन शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी के शेयरों में दो प्रतिशत की तेजी जबकि ग्लैंड फार्मा के शेयरों में तीन प्रतिशत की कमजोरी दिखी है।

घरेलू बाजार को गुरुवार की सुबह ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिले। आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक  न्यूट्रल जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक पॉजिटिव बने हुए हैं। गुरुवार को एसजीएक्स निफ्टी 101 अंकों की बढ़त के साथ 17914 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे भारतीय बाजार में भी पाॅजिटिव शुरुआत होने की उम्मीद बढ़ी। जापान के निक्केई में भी हल्की गिरावट दिखी जबकि कोस्पी 1.50 फीसदी चढ़ा है। अमेरिकी बाजारों में भी सामान्य कारोबार हुआ। डाऊ जोंस पिछले दो दिनों में 350 अंक मजबूत हुआ है। नैस्डेक पर दबाव है। एसएंडपी 500 0.74 फीसदी टूटा है। कच्चा तेल उछलकर 96 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है।

डाबर इंडिया ने खरीदा ‘बादशाह मसाला’…..

0

देश की जानी-मानी कंपनी डाबर इंडिया अब मसालों के कारोबार में उतरने के लिए कमर कर कस चुकी है। कंपनी ने मसालों के ब्रांड बादशाह मसाला में 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इस डील के बाद अब बादशाह मसाला पर डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो गया है। बता दें कि डाबर इंडिया के मुनाफे में सितंबर तिमाही के दौरान गिरावट आई है। सितंबर तिमाही के रिजल्ट जारी करने के साथ ही कंपनी ने बादशाह मसाला में हिस्सेदारी खरीदने का भी एलान किया है।

डाबर ने 51 फीसदी हिस्सेदारी 587.52 करोड़ रुपये में खरीदी

डाबर इंडिया ने बादशाह मसाला में 51 फीसदी हिस्सेदारी 587.52 करोड़ रुपये में हासिल करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि डाबर ने बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड की 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पक्के एग्रीमेंट साइन कर लिए हैं। इस डील के बाद बादशाह मसाला पर अब डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो जाएगा। बयान के अनुसार, बदशाह मसाला फिलहाल पिसे हुए मसालों, मिक्स मसालों और खाद्य प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती और निर्यात करती है।

डाबर का फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का प्लान

डाबर इंडिया ने शेयर बाजार को बताया है कि यह अधिग्रहण फूड सेक्टर की नई कैटेगरीज में प्रवेश करने के कंपनी के इरादों के अनुरूप है। इस डील के लिए बादशाह मसाला की वैल्यू 1152 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पांच वर्षों के बाद किया जाएगा। कंपनी के अनुसार डाबर इंडिया तीन वर्षों में अपने फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का इरादा रखती है। 

विवादित वीडियो : उर्फी जावेद फंसी कानूनी पचड़े में, ट्रोलर्स बोले-‘अब जेल के कपड़े भी कर लो ट्राई’

0

हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक एल्बम ‘हाय हाय ये मजबूरी’ में उर्फी जावेद की बोल्डनेस को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. बता दें लोगों को उनका रिवीलिंग अंदाज पसंद नहीं आया.
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. लेकिन, हाल ही में उनका ड्रेसिंग स्टाइल उनके लिए मुसीबत बन गया है. बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. बता दें कि रिवीलिंग ड्रेस पहनने को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. बता दें हाल ही में उर्फी का एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुआ है जिसे लेकर उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी पर कथित रूप से इस वीडियो में पहने गए कपड़ों से बोल्ड और न्यूड कंटेंट दिखाया गया है.

देखें उर्फी का विवादित वीडियो

उर्फी जावेद का ये म्यूजिक वीडियो 11 अक्टूबर को रिलीज हुआ था. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. रिलीज के साथ ही ये वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गया था. इस गाने में लाल साड़ी में उर्फी जावेद ने जमकर बोल्डनेस बिखेरी है. कई लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया था. लेकिन, इसी वीडियो पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है. इसके बाद दिल्ली में उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. ई टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स ने गाने में उर्फी के पहने कपड़ों को लेकर आरोप लगाए हैं. हालांकि, वो शख्स कौन है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

आपको बता दें कि शिकायत होने की खबर वायरल होने के बाद अबतक उर्फी जावेद ने अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसके बावजूद उर्फी ने कुछ ही घंटों पहले एक और बोल्ड वीडियो शेयर कर दिया है. लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने खुद को रील्स से लपेट रखा है. उनका ये रील भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उर्फी हमेशा ही ऐसी ड्रेस पहनती हैं, जिसकी शायद ही कोई कल्पना कर सके. कैसेट टेप से बनी उनकी इस ड्रेस को देखकर हर कोई हैरान है.

urfi javed 2 1

क्यों पहनती हैं बोल्ड आउटफिट्स

अपने स्टाइल को लेकर उर्फी ने कुछ दिनों पहले हिंदुस्तान टाम्स से बात की थी। उन्होंने बताया था कि आखिर क्यों वह ऐसे बोल्ड आउटफिट्स पहनती हैं। उर्फी ने कहा था, ‘मैं कुछ ऐसा पहनना पसंद करती हूं जो मुझे अलग दिखाए। मैं बोल्ड हूं और ये मेरे कपड़ों को देखकर पता चलना चाहिए। आप अमेरिकन रैपर कार्डी बी को सलवार या साड़ी में नहीं देख सकते। लोग अपनी-अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से तैयार होते हैं।’

सिंगापुर के एक्सपर्ट खोलेंगे वैशाली ठक्कर का मोबाइल और टैबलेट

0

इंदौर ।   टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर आत्महत्या केस में पुलिस विदेशी एक्सपर्ट की मदद ले रही है। वैशाली के मोबाइल अनलाक करवाने के लिए सिंगापुर के फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई है। इसके पूर्व पुलिस इजराइली टूल्स का उपयोग कर चुकी है। आजाद नगर एसीपी (आइपीएस) मोतिउर रहमान के मुताबिक राहुल नवलानी का 28 अक्टूबर तक रिमांड है।उसके तीन फोन पुलिस जब्त कर चुकी है। वैशाली का आइफोन और टैबलेट भी पुलिस के पास है जिसमें राहुल की चैटिंग भी मौजूद है। फोन और टैबलेट लाक होने के कारण जांच अटक गई है। एसीपी के मुताबिक पुलिस ने सिंगापुर के फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली है जो लेटेस्ट गैजेट्स भी अनलाक व डेटा रिकवर करवा सकते हैं।

दिशा को पकड़ने में नाकाम पुलिस

वैशाली टक्कर ने अपने सुसाइड नोट में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी। पुलिस राहुल को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस पत्नी दिशा के बारे में जानकारी नहीं निकाल सकी है। उल्लेखनीय है कि वैशाली ठक्कर ने 15 अक्टूबर की रात खंडवा रोड पर साईं बाग कालोनी स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

vaishali

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम वैशाली ठक्कर

टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मशहूर एक्ट्रेस की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं।

अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो ‘दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’ गाने को गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में वो मुस्कुरा रही थीं और खुश नजर भी आ रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।अब अचानक उनकी डेड बॉडी मिलने से अब सभी हैरत में हैं।

अभिनेत्री की मौत के बाद जो सुसाइड नोट बरामद किया गया है उसमें क्या कुछ लिखा गया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वैशाली ठक्कर ने ससुराल सिमर का में अंजली भारद्वाज का किरदार निभाया था। जिसे काफी लोकप्रियता भी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने सुपर सिस्टर्स में शिवानी शर्मा, विष या अमृत में नेत्रा सिंह राठौड़, मनमोहिनी में अनन्या मिश्रा का किरदार निभाया था। वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर अपना डेब्यू किया था। इस धारावाहिक में उन्होंने साल 2015 से 2016 तक संजना का किरदार निभाया था। उन्होंने ये है आशिकी में वृंदा का रोल निभाया था। अंतिम बार वैशाली टीवी शो रक्षाबंधन में कनक सिंह ठाकुर के रोल में नजर आई थीं।

डॉलर के मुकाबले 67 पैसे मजबूत हुआ रुपया

0

डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 67 पैसे मजबूत होकर 82.14 के लेवल पर पहुंच गया है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.15 के स्तर पर खुला। रुपये में पिछले क्लोज के मुकाबले 67 पैसे की मजबूती दिखी। इससे पहले मंगलवार को रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 82.81 अंकों पर बंद हुआ था। बुधवार को फॉरेक्स मार्केट दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर बंद था।

फिनलेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के अनिल कुमार भंसाली के अनुसार डॉलर के कमजोर होकर 110 के लेवल के पार जाने के कारण रुपये को मजबूती मिली। डॉलर में आई इस गिरावट का कारण अमेरिका में नवंबर महीने में ऊंची महंगाई दरों के बावजूद ब्याज दरों में हुई मामूली वृद्धि है। हालांकि डॉलर इंडेक्स छह करेंसीज के बास्केट में 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 109.76 के स्तर पर बंद हुआ।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group