जबलपुर । मदनमहल थानांतर्गत रहने वाले एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के साथ मंदिर में नशे और अन्य असमाजिक गतिविधियों के लिए एकत्रित होने वाले बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन एवं रिटायर्ड अकाउंट आफिसर की स्थिति गंभीर है जबकि अन्य परिजनों को विक्टोरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार पटेल मौहल्ला, खेरमाई मंदिर परिसर में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन रिटायर्ड डिफेंस अकाउंट ऑफिसर जगदीश प्रसाद पटेल उनके भतीजे सुमित पटेल दीपावली की रात जब पटाखों से घर के सामने एकत्रित हुआ कचरा जला रहे थे तभी मंदिर परिसर में नशे और अन्य असमाजिक गतिविधियों के एकत्रित होने वाले बदमाशों में से एक आरोपी विक्की सोंधिया, अनिकेत पटेल कचरा जलाने का विरोध कर बदतमीजी करने लगे। सुमित ने उन्हें अभद्रता करने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान वहाँ पहुँचे आरोपी विक्की और अनिकेत के दोस्त आकाश पटेल, मनीष पटेल ने सुमित के साथ मारपीट शुरु कर दी। सुमित की आवाज सुनकर जगदीश एवं जगदीश के बेटे यशवंत और भाई बलराम के साथ बाहर पहुँचे। सभी ने सुमित को बचाने का प्रयास किया लेकिन पांचों आरोपियों ने उन के साथ डंडे से बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट में घायल जगदीश, बलराम, सुमित एवं यशवंत को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में जगदीश की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें विक्टोरिया अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया।
बदमाशों, नशेड़ियों का अड्डा बना मंदिर परिसर……………
इस घटना से आहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों द्वारा घटना के संबंध में डीजीपी भोपाल और मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में यह कहते हुए कि यह बलवा और हमला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पूरे परिवार पर हुआ है तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। मंदिर परिसर में एकत्रित होने वाले बदमाशों और नशेड़ियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि घटना खेरमाई मंदिर परिसर के भीतर हमारे आवास में की गई है मंदिर में लगे सीसीटीवी मे इस बात के साक्ष्य है। पत्र में कहा गया है कि साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की जा सकती है। निकट के निवासी रहवासियों को डराने धमकाने के लिए यह घटना पूर्व से नियोजित तरीके से दीपावली की रात लगभग ११:४५ बजे एक साजिश के तहत की गई है। इस तरह के आतंकी घटना की कोशिशें पहले भी की गई है। मंदिर और लोगों की आस्था की आड़ में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। मदनमहल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटैल बस्ती खेरमाई मंदिर में कोई भी मंदिर-समिति रजिस्टर्ड नहीं है और न ही मंदिर पर किसी सरकारी ट्रस्ट का अधिपत्य है, जो दान और चंदे की आने वाली एकत्रित लाखों रुपयों की धनराशि और उसके खर्च के ब्यौरे के लिए सरकार के प्रति उत्तरादायी हो जबकि, जवाबदेही हर बात की जरूरी है खेरमाई मंदिर सार्वजनिक है। यहां पर असामाजिक तत्वों का डेरा है जो क्षेत्र के निवासी लोगों को आए दिन परेशान करता है और तरह-तरह की असुविधाओं से परेशानी में डालता है। पूरा उत्पात और आतंक का माजरा मंदिर में आने वाली आवक धनराशि की लूट का है। शराबियों और असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। अपने बचाव में तत्वों द्वारा स्थानीय नेता प्रतिनिधियों का सहारा लिया जाता है। मंदिर में कुछ लोग स्वयंभू संचालक बने हुए हैं जिनके इशारे पर सब कुछ चलता है, इन पर कानूनी तरीके
से अंकुश और नियंत्रण रखा जावे।
मंदिर परिसर में एकत्रित बदमाशों ने की वारदात, एक गंभीर
रोजाना आधा घंटा डांस कर के रह सकते हैं फिट
लंदन । यह जानकर आपको हैरानी होगी कि हर दिन 30 मिनट डांस करने से आप अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं और हेल्दी जिंदगी जी सकते हैं। डांस फुल बॉडी वर्कआउट होता है, जो आपके शरीर को मजबूत बनाता है। इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन घटाने में भी आसानी हो जाती है।
कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि डांस करने से आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं। आपको डांस से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 30 मिनट डांस करने से 130 से 250 कैलोरी बर्न होती है। डांस करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है। इससे बैलेंस और कोऑर्डिनेशन बनाने में मदद मिलती हैं। हालांकि यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस तरह का डांस कर रहे हैं। कुछ फास्ट मूविंग डांस होते हैं, जबकि कुछ स्लोअर डांस होते हैं। दोनों ही कंडीशन में आपका शरीर और दिमाग दोनों इंवॉल्व होते हैं। डांस करना एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जो आपको फिजिकली और मेंटली बेहतर बनाता है।
डांस करने से आपके शरीर की कोर मसल्स मूव होती हैं और मजबूती मिलती है। डांस के दौरान पैरों को चलाना बेहद जरूरी होता है और आपकी लोअर बॉडी को इससे कई तरह के फायदे होते हैं। इतना ही नहीं इससे आपके हाथ और पीठ की मसल्स भी मूव होती हैं और पूरी बॉडी फिट हो जाती है। डांस से आपकी स्ट्रैंथ बढ़ती है और फ्लैक्सिबिलिटी इंप्रूव हो जाती है। खास बात यह है कि आप डांस घर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पैसे देने की भी जरूरत नहीं होती। डांस करने से न सिर्फ आप खुश रहते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। जो लोग डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए डांस करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके अलावा हार्ट डिजीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी फिट रहने के लिए डांस करना चाहिए। अगर आपको डांस करने से कोई परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।बता दें कि हर दिन एक्सरसाइज या अन्य फिजिकल एक्टिविटी करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कई बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
WhatsApp में अब आएगा ग्रुप चैटिंग का असली मजा
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर रोलआउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब वॉट्सऐप ग्रुप चैट्स के लिए एक धांसू फीचर आने वाला,जिसका यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था।WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप आजकल ग्रुप चैट्स में मेंबर्स के प्रोफाइल फोटो को दिखाने वाले फीचर पर काम कर रहा है। फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स को ग्रुप चैट बबल के साथ मेसेज करने वाले मेंबर का प्रोफाइल फोटो भी दिखेगा। WAbetaInfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी ट्वीट करके दी।
ट्वीट में इस नए फीचर के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया गया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में इस फीचर के डेस्कटॉप वर्जन को दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर सबसे पहले वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप के लिए रिलीज होगा। सफल बीटा टेस्टिंग के बाद इसे ऐंड्रॉयड और iOS के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।
कैप्शन के साथ फॉरवर्ड होंगे फोटो और वीडियो
वॉट्सऐप में जल्द एक और नए फीचर की एंट्री होने वाली है। इस फीचर के आने के बाद यूजर फोटो और वीडियो को कैप्शन के साथ फॉरवर्ड कर पाएंगे। अभी की बात करें तो यूजर्स को फॉरवर्ड की जाने वाली मीडिया फाइल्स में कैप्शन ऐड करने का ऑप्शन नहीं मिलता। WABetaInfo ने बताया कि कंपनी इस फीचर को अभी कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ऐंड्रॉयड 2.22.23.15 अपडेट के साथ रोलआउट कर रही है।
ब्लॉक होगा फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट
यह अपकमिंग फीचर यूजर्स की सिक्योरिटी और प्रिवेसी के लिए बेहद जरूरी है। इसकी डिमांड काफी समय से हो रही थी। इसके रोलआउट होने के बाद View Once मार्क करके भेजे गए फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट नहीं लिए जा सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को कुछ ऐंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसका स्टेबल वर्जन भी जल्द रिलीज होगा।
एनटीपीसी ने निकाली 864 पदों की भर्ती, आवेदन 28 अक्टूबर से……
एनटीपीसी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एक एनटीपीसी लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के तौर पर ग्रेजुएट इंजीनियर की भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया है। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल और माइनिंग में कुल 864 ईईटी की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के आधार पर किया जाना है। एनटीपीसी द्वारा ईईटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 28 अक्टूबर से शुरू की जाएगी और आखिरी तारीख 11 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
एनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ntpc.co.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों व सभी कटेगरी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। आवेदन से पहले उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना देखें।
योग्यता
एनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में फुल-टाइम इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 55 फीसदी निर्धारित है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को गेट 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
रिक्तियों के विवरण
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर - 280
मेकेनिकल इंजीनियर - 360
इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर - 164
सिविल इंजीनियर - 30
माइनिंग इंजीनियर - 30Urfi Javed को टॉपलेस देख सुधांशु पांडे ने कहा था ‘घटिया’, सुधांशु पर भड़की उर्फी जावेद……..
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उर्फी जावेद इन दिनों अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अब तब उर्फी न जानें कितनी बार अपनी बोल्डनेस से लोगों को होश के उड़ा चुकी हैं। वहीं कई बार उर्फी कैमरे के सामने टॉपलेस भी हो चुकी हैं। वो न सिर्फ अपने कपड़ों को लेकर बल्कि अपने खतरनाक और बेबाक अंदाज की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस की किसी ना किसी से तू-तू-मैं-मैं होती रहती हैं। बीते दिनों जहां उर्फी और चाहत खन्ना के बीच जमकर फाइट देखी गई थी। वहीं अब उर्फी और अनुपमा स्टार सुधांशु पांडे के बीच बहस छिड़ गई है। सुधांशु ने उर्फी को जो कहा उस पर आप यकीन ही नहीं कर पाएंगे।
एक्टर ने उर्फी को कहा घटिया
उर्फी जावेद और टीवी के फेमस शो ‘अनुपमा’ में वनराज शाह का रोल निभाने वाले सुधांशु पांडे के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। दोनों के बीच जंग उस दिन शुरू हुआ जब दिवाली पर उर्फी टॉपलेस हुई थीं। उन्होंने दिवाली के दिन टॉपलेस होकर लड्डू खाने वाला अपना एक वीडियो शेयर किया था। उर्फी के इस वीडियो को देखने के बाद ही सुधांशु पांडे ने ऐसा कमेंट कर दिया था कि एक्ट्रेस तिलमिला गई थीं। सुधांशु ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- ‘मैं इस इंसान को फॉलो नहीं करता लेकिन फिर भी इस तरह की घटिया चीजें रोज देखना पड़ता है।’
भड़की उर्फी जावेद
सुधांशु पांडे के घटिया वाले कमेंट के बाद उर्फी ने गुस्से में उन पर पलटवार करते हुए काफी भला बुरा कहा। उन्होंने लिखा- ‘दुनिया को आप कंट्रोल नहीं कर सकते। अपने ही शो में डायलॉग नहीं मिल रहे तो सोचा होगा की चलो उर्फी पर कमेंट कर पब्लिसिटी ले लूं? जब तक आप इतने अमीर नहीं बन जाते कि इंस्टा, ट्विटर और फेसबुक को खरीद सकें तो आपको मुझे टॉलरेट करना पड़ेगा।’
सुधांशु पांडे को कहा लूजर
इतना ही नहीं उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर सुधांशु पांडे को लूजर कहा। उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘ये आयरनी है कि अनुपमा टीवी शो महिला सशक्तिकरण के बारे में है, जहां महिला समाज के द्वारा सेट की गई विचारधारा को तोड़ती है। लेकिन सुधांशु पांडे आप खुद ही अपना शो नहीं देखते हो? काश कुछ सीखा होता।’
ज्यादा प्रोटीन शेक पीने से हो सकता है नुकसान
लंदन । एक रिसर्च के मुताबिक अधिकतर लोग अपना वजन कंट्रोल करने के लिए और मांशपेशियों की बढ़ती हुई मात्रा को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन शेक का उपयोग करते हैं, जिससे एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त कैलोरी मिल जाती है, लेकिन जब इसके सेवन की मात्रा बढ़ जाती है तो दुष्प्रभाव दिखने शुरू होते हैं। इसमें मौजूद शुगर की मात्रा के कारण अधिक कैलोरी की खपत होती है।
नियमित रूप से प्रोटीन शेक का सेवन करने वाले लोगों में एलर्जी के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर इससे वो लोग परेशान हैं, जो बिना किसी एक्सपर्ट की सहायता लिए प्रोटीन शेक का सेवन कर रहे हैं। प्रोटीन शेक का अधिक सेवन करने से गले में सूजन, पेट में दर्द, दस्त, ऐंठन, स्किन बर्न, छाती में जकड़न और सांस फूलने की समस्या हो सकती है।प्रोटीन शेक के अधिक उपयोग का एक और दुष्प्रभाव किडनी स्टोन के रूप में देखने को मिलता है।
हाई प्रोटीन सप्लीमेंट जैसे प्रोटीन शेक कैल्शियम कन्संट्रेशन को बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। यह सीधे तौर पर आपके लिवर को नुकसान पंहुचा सकता है। हाई प्रोटीन के सेवन से ह्रदय रोगों का खतरा बढ़ता है। यदि आप एक्सरसाइज करने के लिए प्रोटीन शेक का उपयोग कर रहे हैं या फिर किसी भी रूप में एक्स्ट्रा प्रोटीन ले रहे हैं तो आपको दिल संबधी परेशानियां हो सकती हैं। मालूम हो कि आजकल प्रोटीन शेक का लोगों के जीवन में इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग सभी फिट रहने के नाम पर प्रोटीन शेक का इस्तेमाल करने लगे हैं। एक्सरसाइज करने की वजह से भी लोगों के बीच प्रोटीन शेक का उपयोग बढ़ा है।
यह पाउडर के रूप में होता है और कंपनियों की तरफ से दावा किया जाता है कि यदि आप इसका नियमित उपयोग करेंगे तो आपकी बॉडी अच्छी बनेगी। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने के संभावित नुकसान अक्सर बताए नहीं जाते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि प्रोटीन शेक का सेवन करने से पहले आप इसके फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से जान लें। यदि आप ज्यादा मात्रा में प्रोटीन शेक का उपयोग करते हैं तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं।
Video: Urfi Javed ने कैसेट रील्स से बनाई ड्रेस, यूजर बोले- ‘तौबा तौबा अब और क्या बाकी है’
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा ही अपने फैशन से बवाल मचाती रहती हैं। हर बार कुछ नया करने की चाह में उर्फी फैंस को हैरान कर देती हैं। एक बार फिर से वह इंटरनेट पर बवाल काटती दिख रही हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी का एक नया वीडियो वीडियो सामने आया है। इस बार उन्होंने जिस चीज से खुद के लिए ड्रेस बनाई है आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। उर्फी के इस लुक को देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। उर्फी के नए वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

कैसेट से बनाई ड्रेस
उर्फी जावेद का नया लुक देखकर आप भी अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। उर्फी ने इस बार कैसेट के रील से अपने लिए ड्रेस बनाई है। वीडियो में आप देख सकते हैं की उर्फी ने कैसेट के रील को बॉडी पर लपेटकर अपने लिए ब्रालेट और स्कर्ट बनाई है। वहीं इस ड्रसे को पहनकर वो डांस करती दिख रही हैं। वहीं उनके बगल में एक म्यूजिक स्टिम रखा हुआ है। इस दौरान उनके बाल खुले हैं और वो लाइट मेकअप में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो देखकर फिर से फैंस सोच में पड़ गए हैं।
फिर आईं ट्रोलर्स के निशाने पर
उर्फी जावेद के इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘भैंस की आंख इतना दिमाग कहां से लाती हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘तौबा-तौबा।’ वहीं दूसरा लिखता है, ‘अब ये और कितना ज्यादा शो करेगी।’ एक लिखता है, ‘हर बार सेम ही करती हो, कुछ अलग किया करो।’ इस तरह के कई और कमेंट्स उर्फी के इस वीडियो पर आ रहे हैं। अब तक उर्फी के इस वीडियो काफी व्यूज मिल चुके हैं।
46 साल की उम्र में Mallika Sherawat ने पोस्ट की Bold Photo, सोशल मीडिया पर हुई कमेंट्स की बौछार….
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मल्लिका की गिनती बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं में की जाती है। एक्टिंग के साथ मल्लिका सोशल प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज के जरिए फैंस को क्रेजी बनाती हैं। इसी बीच मल्लिका की एक बिकिनी तस्वीर ने हर किसी को दीवाना बना दिया है।
बिकिनी तस्वीर ने मचाया बवाल
मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में मल्लिका रेड एंड ब्लैक कलर की बिकिनी पहन कर रेत पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिख रही हैं। मल्लिका रेत पर आराम से आंखें बंद कर धूप सेकती दिख रही हैं। इस दौरान उनके बाल ओपन हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस की अदा फैंस को एक बार फिर से दीवाना बना रही है। इस तस्वीर में मल्लिका की बोल्डनेस बस देखते ही बन रही है। फैंस मल्लिका की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब तक इस तस्वीर को काफी बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस जमकर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं।

मल्लिका शेरावत का वर्कफ्रंट
मल्लिका शेरावत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘नकाब’ में नजर आईं थीं। उनकी यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को लेकर मल्लिका इसलिए भी चर्चा में रहीं क्योंकि इसमें उन्होंने अभिनेत्री ईशा गुप्ता के साथ कुछ इंटिमेट सीन दिए हैं। आपको बता दें कि मल्लिका को अगर सोशल मीडिया क्वीन कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है।
Urvashi Rautela ने राम पोथीनेनी के साथ तस्वीर की शेयर, RP का हैशटैग लगाकर क्या ऋषभ पंत को किया टीज ?……
उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें दक्षिण के सुपरस्टार राम पोथीनेनी के साथ देखा जा सकता है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। उर्वशी ने पीले रंग की ड्रेस पहन रखी है। वहीं राम पोथिनेनी ने वाइट कलर की शर्ट और पैंट पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने हाथ में एक गॉगल ले रखा है।
उर्वशी रौतेला ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते राम पोथिनेनी को टैग किया है। इसके साथ उन्होंने एक गुलाब और दिल की इमोजी भी शेयर की है। वहीं उन्होंने RP का हैश टैग भी लगाया है। इससे फैंस को यह भ्रम हो रहा है कि उर्वशी रौतेला ने राम पोथीनेनी को डेट करने की आधिकारिक पुष्टि की है जो कि गलत खबर है।
उर्वशी रौतेला राम पोथीनेनी की फिल्म में नजर आएंगी
दरअसल उर्वशी रौतेला राम पोथीनेनी की फिल्म में एक्ट्रेस की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू करने वाले हैं। उर्वशी ने हाल ही में फिल्म द लीजेंड से तमिल डेब्यू किया था। अब वह तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ राम पोथीनेनी होंगे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू करने वाले हैं।
पढ़ने का शौक है तो लाइब्रेरी साइंस रहेगा बेहतर
आम तौर पर माना जाता है कि एक लाइब्रेरियन का काम सिर्फ किताबों की सही तरह से व्यवस्था करना है पर यह सही नहीं है। बल्कि लाइब्रेरियन का काम लाइब्रेरी की देखभाल व उसके लिए बजट तैयार करना होता है। इसके अलावा वह किताबों से संबंधित जानकारी व सूचनाओं को भी मुहैया कराता है।
आज के समय में लोग भले ही सूचनाओं को कंप्यूटर या फोन पर हासिल करने लग गए हों, लेकिन फिर भी किताबों का महत्व उसी तरह बरकरार है। आज भी पढ़ने के शौकीन लोग कई तरह की किताबें, मैगजीन व अखबार आदि पढ़ना पसंद करते हैं और इसके लिए वह लाइब्रेरी का रूख करते हैं। वहां पर पत्र−पत्रिकाओं का एक बड़ा कलेक्शन मौजूद होता है और हर कोई अपनी पसंद की किताब वहां आसानी से पढ़ सकता है। अगर आपको हरदम किताबों से घिरे रहना पसंद है तो लाइब्रेरी साइंस का कोर्स करके बतौर लाइब्रेरियन अपना कॅरियर शुरू कर सकते हैं।
क्या होता है काम
एक लाइब्रेरियन का काम सिर्फ किताबों की सही तरह से व्यवस्था करना ही नहीं होता, बल्कि वह पूरी लाइब्रेरी की देखभाल व उसके लिए बजट तैयार करना होता है। इसके अलावा वह किताबों से संबंधित जानकारी व सूचनाओं को भी मुहैया कराता है। आसान शब्दों में, एक लाइब्रेरी को बेहतर बनाने के लिए जिन भी प्रयासों की आवश्यकता होती है, वह सभी उसके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
स्किल्स
इस क्षेत्र में कदम रखने वाले छात्रों को सबसे पहले तो किताबों से लगाव होना बेहद जरूरी है। अगर आपका किताबों के प्रति रूझान नहीं है तो यह क्षेत्र आपके लिए नहीं है। इसके अलावा आपके भीतर मैनेजमेंट स्किल्स भी होने चाहिए। अगर आपके कम्युनिकेशन स्किल्स भी उतने ही बेहतर होने चाहिए।
योग्यता
इस क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर डिप्लोमा, ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स उपलब्ध हैं। अगर आप लाइब्रेरी साइंस में एक वर्षीय बैचलर डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम स्नातक स्तर की योग्यता होनी बेहद आवश्यक है। ठीक इसी तरह, मास्टर्स डिग्री करने के लिए लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
संभावनाएं
अगर आप समझते हैं कि लाइब्रेरी साइंस का कोर्स करने के बाद आप सिर्फ लाइब्रेरियन ही बन सकते हैं, तो आप गलत है। इस कोर्स को करने के बाद आप इनफॉर्मेशन रिसोर्स स्पेशलिस्ट, रिसर्चर, मेटा−डेटा स्पेशलिस्ट और डॉक्यूमेंट स्पेशलिस्ट के तौर पर भी काम कर सकते हैं। लाइब्रेरी साइंस का कोर्स करने के बाद छात्रों को लाइब्रेरी के अलावा, गैलरीज, इंफार्मेशन एंड डाक्यूमेंटेशन सेंटर्स, पब्लिशंगि हाउस आदि में आसानी से काम मिल जाएगा। वैसे आप चाहें तो बतौर रिसर्च कंसल्टेंट भी काम कर सकते हैं।















