अमेरिका में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगातार दो तिमाहियों में गिरावट के बाद सकारात्मक दायरे में वापस आ गया है। अमेरिका को तकनीकी मंदी से उबारते हुए 2022 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश की अर्थव्यवस्था 2.6 फीसदी की वार्षिक दर से बढ़ी। बता दें कि वास्तविक जीडीपी में लगातार दो तिमाहियों में नकारात्मक वृद्धि दर्ज होने पर इसे तकनीकी मंदी के रूप में परिभाषित किया जाता है।
अमेरिका के आर्थिक विश्लेषण ब्यूरो ने गुरुवार को कहा, "वास्तविक जीडीपी में वृद्धि निर्यात, उपभोक्ता खर्च, गैर-आवासीय निश्चित निवेश, संघीय सरकारी खर्च और राज्य और स्थानीय सरकारी खर्च में वृद्धि दिखी है। हालांकि इस दौरान आवासीय निश्चित निवेश और निजी इन्वेंट्री निवेश में आंशिक रूप से कमी भी दर्ज की गई है।बता दें कि यूएस ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी-मार्च और अप्रैल-जून तिमाही में वास्तविक जीडीपी में क्रमशः 1.6 फीसदी और 0.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।
लगातार गिरावट के बाद हरे निशान पर अमेरिकी जीडीपी
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर ट्रक को टक्कर मारते हुए पलटी यात्री बस, 7 लोग गंभीर घायल
दमोह । दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के अभाना गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दमोह से जबलपुर जा रही एक यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई और खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे करीब 7 यात्री घायल हो गया। वहीं ट्रक ड्राइवर स्टियरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। वहीं स्टियरिंग से ट्रक ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से लहराते हुए बस चला रहा था, जिसके चलते हैं हादसा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।तिवारी कंपनी की बस प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी दमोह से तेंदूखेड़ा होते हुए जबलपुर की ओर जा रही थी। दमोह से 12 किलोमीटर दूर आगे पहुंचते ही अभाना के पास सामने से आ रहे एक ट्रक को बस चालक ने सीधी टक्कर मार दी और बस अनियंत्रित होते हुए खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही घायल यात्रियों ने चीख-पुकार करना शुरू कर दिया, जिससे वहां से निकल रहे राहगीर घटनास्थल पर रुक गए और नोहटा पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल ही 108 वाहन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं ट्रक में फंसे चालक के पैर स्टियरिंग में फंस गए थे, जिसे बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद करीब एक घंटे के रेशकू के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक पवन गुप्ता की हालत काफी गंभीर है। घायल यात्रियों के अनुसार बस का चालक काफी तेज गति में बस चला रहा था और ट्रक चालक अपनी साइड की ओर आ रहा था। ट्रक चालक ने बस को लहराते हुए देख अपना ट्रक भी साइड में खड़ा कर लिया था, लेकिन बस चालक इतनी रफ्तार में था कि वह सामने आ रहे ट्रक से टकरा गया और इस कारण से बस पलट गई। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह हुए घायल
आईसर ट्रक में सवार चालक पवन पिता अरुण गुप्ता 33 वर्ष और परिचालक पंकज पिता ज्ञानेश्वर गायकवाड 27 वर्ष दोनों महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले है। वहीं बस सवार घायलों में दुर्गेश पति नितिन मांझी 38 वर्ष निवासी जबेरा दमोह, गणेश पिता पकूआ अठया 42 वर्ष निवासी दमोह, शैलेंद्र पिता जयप्रकाश रेले 28 वर्ष निवासी उपना, सत्येंद्र कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी पनागर के अलावा और भी लोगों को मामूली चोट आई है।
Nykaa शेयर में 60% से ज्यादा की आई गिरावट
नायका के शेयर लगातार लुढ़क रहे हैं। ई-कॉमर्स कंपनी के शेयर शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 को 6 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 1000 रुपये के भी नीचे आ गए। नायका के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का नया लो लेवल बनाया है। कंपनी के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 975.50 रुपये के निचले स्तर को छुआ। आईपीओ में नायका के शेयर 1125 रुपये के इश्यू प्राइस पर अलॉट हुए थे। स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 80 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ हुई थी।
नायका के शेयरों में अपने 52 हफ्ते के हाई से 60 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आ गई है। कंपनी के शेयर 26 नवंबर 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2574 रुपये के स्तर पर थे। नायका के शेयर 28 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 6 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 981 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 5 दिन में नायका के शेयर 15 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। नायका के प्री-आईपीओ इनवेस्टर्स के लिए लॉक-इन पीरियड 10 नवंबर को खत्म हो रहा है। जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि एक्सायरी डेट पर करीब 31.9 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए ओपन होंगे।
हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर दे रही कंपनी
नायका अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, हर 1 शेयर पर कंपनी 5 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर 2022 फिक्स की है। अगर पिछले एक साल में नायका के शेयरों के परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 58 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक नायका के शेयर करीब 54 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को नायका के शेयर बीएसई पर 2086.25 रुपये के स्तर पर थे। 28 अक्टूबर 2022 को कंपनी के शेयर 981 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
बढ़ती जा रहीं ऑस्कर विजेता Paul Haggis की मुश्किलें…..
ऑस्कर विनर डायरेक्टर पॉल हैगिस पर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कार्रवाई चल रही है। बीते कुछ महीने पहले पॉल हैगिस को यौन उत्पीड़न के मामले में इटली से गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टर पर आरोप था कि उन्होंने साल 2017 में कथित रूप से एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बीते गुरुवार को एक और चौथी महिला सामने आई, जिसने निर्देशक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया।
रेप की कोशिश का आरोप
दरअसल बीते गुरुवार को एक पूर्व फ्रीलांस टीवी निर्माता ने ये गवाही दी कि पॉल हैगिस ने 2015 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में उनके साथ मारपीट की और रेप करने की कोशिश की। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, कोर्ट रूम में महिला का 2019 का एक वीडियो देखा गया। इस वीडियो में महिला ने उस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से खतरा महसूस किया। महिला ने दावा किया कि निर्देशक हैगिस ने टीआईएफएफ कार्यक्रम के बाद अपने अपार्टमेंट में जाने से पहले उसका यौन शोषण किया है। महिला ने कहा कि उनके लिए ये काफी भयानक था।
दिसंबर 2017 ये चल रहा मुकदमा
पॉल हैगिस जून से दक्षिणी इटली के एक होटल में पुलिस हिरासत में हैं। उन पर एक ब्रिटिश महिला के साथ बिना उसकी सहमति के यौन संबंध बनाए जाने का मामला दर्ज है। हैगिस पर अमेरिका में भी एक मामला चल रहा है। जहां उनपर फिल्म प्रचारक हेली ब्रेस्ट ने उनके साथ जनवरी 2013 में रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी वसूली
भोपाल । बच्चों के स्कूलों के संचालन में अब सरकार सख्ती दिखा रही है। प्ले स्कूल खोलने के लिए अब महिला एवं बाल विकास विभाग से अनुमति लेनी होगी। नई गाइडलाइन के अनुसार यहां भवन व अन्य व्यवस्थाएं होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिस स्थान पर स्कूल खोला जाएगा उस ब्लॉक के स्थानीय अधिकारी निरीक्षण करेंगे। खास बात यह है कि जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार प्ले स्कूलों की फीस अब हर साल शासन द्वारा निर्धारित की जाएगी, कोई भी मनमानी वसूली नहीं कर सकेगा।
सबकुछ तय मापदंडों के अनुसार पाए जाने पर ही संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी। स्कूल संचालित करने के लिए नई व्यवस्था के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्री नर्सरीए केजी व प्ले स्कूलों को मान्यता देंगे। नई गाइडलाइन के अनुसार प्ले स्कूल खोलने वालों को जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास आवेदन करना होगा। संबंधित अधिकारियों की टीम दौरा कर निरीक्षण करेगी। दरअसल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल कमीशन और प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने यह गाइडलाइन तैयार की है। गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। मौजूदा प्राइवेट प्ले स्कूलों को भी छह माह के भीतर गाइडलाइन को पूरा कर मान्यता लेनी होगी। हर 20 बच्चे पर एक टीचर और एक सहायक रखना जरूरी होगा। साथ ही सीसीटीवी इंस्टाल करना भी जरूरी होगा। प्ले स्कूल जाने वाले बच्चों की उम्र सीमा भी तय की गई है।
ये हैं नए नियम
प्ले स्कूलों को हर साल मान्यता नवीनीकरण अनिवार्य।
अगर कोई प्ले स्कूल को बंद करता है तो इसकी भी अनुमति लेनी होगी।
नियमों पर खरा नहीं उतरा तो उसे बंद करा दिया जाएगा।
फीस हर साल शासन से निर्धारित की जाएगी, कोई भी मनमानी नहीं वसूल सकेगा।
पालक व शिक्षक एसोसिएशन का भी गठन अनिवार्य है।
तीन या चार घंटे से ज्यादा कक्षाओं का संचालन नहीं।
एक कक्षा में 20 बच्चों पर एक शिक्षक व एक सहायक होना चाहिए।
खेलकूद गतिविधियों के लिए ग्राउंड व पूरे परिसर में सीसीटीवी अनिवार्य है।
स्कूल के अंदर लाइब्रेरी अनिवार्य है जिसमें आडियो-वीडियो सुविधा हो।
बच्चों के साथ स्टाफ का भी रिकार्ड अपडेट होना चाहिए।
संचालक या प्राचार्य पर जेजे एक्ट व पाक्सो एक्ट के साथ अन्य कोई आपराधिक प्रकरण नहीं होना चाहिए।
तीन वर्ष से कम व छह वर्ष से अधिक आयु के बच्चे नहीं पढ़ाए जा सकते।
कम से कम दो अधिकारियों की कमेटी निरीक्षण करेगी।
Bigg Boss 16: टास्क को लेकर टीना और शालीन के बीच हुआ मनमुटाव……
गुरुवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ मजेदार देखने को मिला। एक ओर जहां बिग बॉस ने घर को हॉस्टल में बदल दिया तो वही टास्क के दौरान घर में नए कपल के रूप में नजर आ रहे टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच टास्क को लेकर मनमुटाव भी देखने मिला। इतना ही नहीं सो के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट ने नेशनल टीवी के सामने अभिनेत्री टीना के लिए अपनी फीलिंग्स और अपने रिश्ते का सच भी बताया।
शो में बिग बॉस ने आज घर को हॉस्टल में तब्दील कर दिया, जिसके बाद घर की कुछ लड़कियों के बीच एक और टास्क आयोजित किया गया। इस टास्क में घर की कुछ लड़कियों निमृत, प्रियंका, टीना, अर्चना और सौंदर्या ने हिस्सा लिया। टास्क के तहत इन सदस्यों को घर के लड़कों से खुद की तारीफों के पुल बंधवाने थे। टास्क पूरा करते हुए जो लड़की सबसे पहले अपनी पांचों चॉकलेट खत्म करती वह टास्क का विजेता होगी। टास्क के शुरू होते ही सभी लड़कियां बारी-बारी से घर के लड़कों के पास जाकर उन्हें अपनी तारीफ करने के लिए मनाती नजर आईं।
हालांकि अंत में निमृत सबसे पहले पांचों चॉकलेट खत्म करने में सफल रही और इसी के साथ वह टास्क जीत गईं। लेकिन टास्क के दौरान टीना और शालीन के बीच मनमुटाव देखने को मिला, जिसके बाद दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हो गई। टास्क के दौरान टीना इस बात से नाराज थी कि शालीन उनकी तारीफ करने नहीं आए। वहीं शालीन इस बात से नाराज थे कि टीना ने घर के बाकी सभी लड़कों से अपनी तारीफ करवा ली, लेकिन वह उनके पास पूछने तक नहीं आईं।
इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस बाजी देखने को मिली। टीना ने कहा कि उन्हें लगा था कि शालीन बिना कुछ कहे ही उनकी तारीफ कर देंगे तो वहीं शालीन का कहना था कि अगर टीना के लिए वह घर के सभी लड़कों के बाद लिस्ट में सबसे आखरी हैं तो उन्हें ऐसी लिस्ट में शामिल नहीं होना। इतना ही नहीं लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना से बातचीत करते हुए शालीन ने यह भी बताया कि टीना उनका प्यार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घर में कोई भी उनका प्यार नहीं है। टीना सिर्फ उनकी बहुत अच्छी दोस्त है।
Bigg Boss 16: कटरीना कैफ संग ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करेंगे सलमान खान…..
टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक-दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और वीकएंड का वार में सलमान खान भी सबको सबक सिखाते दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार ‘वीकएंड का वार’ में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कटरीना कैफ धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। दरअसल, कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में बिजी हैं और अभिनेत्री अपनी इसी फिल्म का प्रोमशन ‘बिग बॉस’ में करने आ रही हैं। इस दौरान कटरीना और सलमान खान साथ में डांस भी करते दिखाई देंगे, जिसका वीडियो सामने आ गया है।
Bhootni Kay on Bigg Boss 16 uff🔥#phonebhoot #katrinakaif pic.twitter.com/i8aEo2iSKl
— PhoneBhoot 4th November☎️👻 (@MsHarleenSahani) October 27, 2022
‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कटरीना और सलमान खान एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ अपने गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर सलमान खान को डांस सिखाते नजर आ रही हैं और सलमान खान भी अभिनेत्री को पूरी तरह फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर कटरीना पीले रंग की फुल स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक पोनी से पूरा किया है।
कटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह दोनों कलाकार भी ‘बिग बॉस’ के सेट पर धमाल मचाएंगे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिद्धांत और ईशान ‘बिग बॉस’ में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। वीडियो में दोनों अभिनेता बाइक चलाकर सेट पर आते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धांत और ईशान का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि सलमान खान को पिछले दिनों डेंगू हो गया था। इसी वजह से करण जौहर ने बीते हफ्ते ‘बिग बॉस’ का ‘वीकएंड का वार’ होस्ट किया था। हालांकि, अब सलमान पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और अपने काम पर भी लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस वीकएंड का वार में एक तरफ सलमान कटरीना के साथ मस्ती करेंगे। दूसरी तरफ वह शो में नजर आए कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाएंगे।
म्यूजिक कंपोजर के साथ सात फेरे लेंगी Palak Muchhal, शुरू हुईं शादी की तैयारियां
बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने जा रही है। हालांकि इस बार खुशखबरी अभिनय की दुनिया से नहीं बल्कि सिंगिंग की दुनिया से आई है। सिनेमा जगत की मशहूर सिंगर पलक मुछाल शादी करने जा रही हैं। पलक मुछाल के सपनों के राजकुमार म्यूजिक कंपोजर मिथुन हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी और पलक-मिथुन 6 नवंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों ने सिनेमाजगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बीते कुछ साल से एक दूसरे को चुपचाप डेट कर रहे थे।
बता दें कि 4 से 6 तारीख के बीच में हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी।पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।दोनों ने परिवार की सहमति से ये फैसला लिया है।पलक मुछाल इंदौर की रहने वाली हैं तो वहीं मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमिली से हैं।हालांकि खबरें ये भी हैं कि दोनों अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं।
पलक और मिथुन की शादी में बेहद ही बड़े स्तर पर होने वाली है। जिसके लिए मुंबई के एक पांच सितारा होटल को 5, 6 और सात तारीख के लिए बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का रिसेप्शन तीन दिनों तक चलेगा। इस शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए।
दूसरी तरफ पलक मुछाल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, आर… राजकुमार, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबली, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनी के लिए गाने गाए हैं।
अजब एमपी-गजब एमपी : मप्र गौरव सम्मान में 10 पुरस्कारों के लिए आए सिर्फ 10 आवेदन
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत 4 फरवरी को उत्कृष्ट और असाधारण कार्य करने वाले मप्र के मूल निवासियों को ‘मध्य प्रदेश गौरव सम्मान’ देने की घोषणा की थी। मप्र गौरव सम्मान की संख्या नौ कैटेगरी में 10 रखी गई है। प्रत्येक के लिए पुरस्कार राशि 5 लाख रुपए है, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग की लापरवाही से पहले ही साल मप्र गौरव सम्मान दिए जाने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के लोगों व संस्थाओं से गौरव सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। मजेदार बात यह है कि 10 पुरस्कारों के लिए पूरे प्रदेश से सिर्फ 10 लोगों व संस्थाओं ने आवेदन किया। इसे देखते हुए सम्मान के लिए आवेदन करने की अवधि एक सप्ताह बढ़ाई गई, जो गुरुवार रात 12 बजे समाप्त हो गई। नियमानुसार यदि किसी वर्ष आवेदनों की संख्या कम रहती है और पुरस्कार के लिए उपयुक्त व्यक्ति या संस्था का चयन नहीं होता है, तो उस वर्ष संबधित कैटेगरी में पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

प्रत्येक सम्मान के लिए पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि
सरकार ने मप्र गौरव सम्मान हर साल उल्लेखनीय वीरतापूर्ण, साहस एवं सामाजिक कार्यों का परिचय देने पर सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाने का निर्णय लिया था। यह पुरस्कार नौ कैटेगरी में वैयक्तिक और संस्थाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों के लिए दिए जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि इस वर्ष यह पुरस्कार 1 जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा। प्रत्येक सम्मान के लिए पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस तरह मप्र गौरव सम्मान के लिए कुल राशि 50 लाख रुपए होगी। यदि पुरस्कार के लिए एक ही कार्य क्षेत्र में एक से अधिक व्यक्ति पात्र होंगे, तो पुरस्कार राशि समान रूप से वितरित की जाएगी।
जीएडी की लापरवाही
मंत्रालय के अधिकृत सूत्रों का कहना है कि कम आवेदनों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग भी जिम्मेदार है। विभाग ने गौरव सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने नियत समय पर विज्ञापन जारी नहीं किया, जिस कारण बहुत कम संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्रैल में विज्ञापन जारी किया जाना था और 15 जुलाई तक आवेदन प्राप्त किए जाने थे। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक श्रेष्ठतम 10 प्रविष्टियों का चयन किया जाना था, लेकिन अब तक प्रविष्टियों का चयन नहीं किया जा सका है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल 30 अक्टूबर तक की जानी है।
ऐसे किया जाएगा सम्मान के लिए चयन
सामान्य प्रशासन विभाग ने प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग एवं चयन के लिए महानिदेशक प्रशासन अकादमी की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। कमेटी में अलग-अलग विभागों के नौ वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। कमेटी द्वारा चयनित व्यक्ति की राज्य शासन को अनुशंसा की जाएगी। चयन के बाद समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
इन कैटेगरी में दिए जाएंगे सम्मान
– पर्यावरण एवं जल संरक्षण
– वीरता पूर्ण कार्य
– सामाजिक सुधार
– समाजिक सौहाद्र्र एवं सद्भावना
– महिलाओं एवं बच्चों का विकास
– जन भागीदारी, सामुदायिक प्रबंधन
– शिक्षा एवं खेलकूद
– स्वास्थ्य एवं पोषण
– जनसेवा
दिग्विजय सिंह का कांग्रेस में लगातार बढ़ रहा कद
भोपाल । मल्लिकार्जुन खडग़ेे ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 47 सदस्यों की कार्य संचालन समिति गठित की है। यह कमेटी कांग्रेस के सभी अहम निर्णय लेगी। इस समिति में प्रदेश से सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है, जबकि पड़ोसी राजस्थान से कांग्रेस के चार नेताओं को जगह मिली है। खरगे की टीम में प्रदेश के युवा नेताओं को मौका नहीं मिला है। जबकि दिग्विजय सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर कद लगातार बढ़ते जा रहा है। दिग्गी गांधी परिवार के करीबी हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। इसके साथ ही वह प्रदेश में सक्रिय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनको कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले मामले देखने वाली समिति का प्रमुख बनाया है। इसको लेकर समिति बैठक भी कर चुकी है। इसकी सभा की शुरुआत दतिया करने का निर्णय लिया गया है।
मध्य प्रदेश से राहुल की टीम के माने जाने वाले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी हो या पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन खडग़ेे की टीम में किसी युवा को मौका नहीं मिला है। बता दें दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लिया था, लेकिन खडग़े का नाम आने के बाद उन्होंने उनको अपना वरिष्ठ नेता बता चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था।
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। खडग़ेे की बनाई कार्य संचालन समिति पार्टी के सभी बड़े फैसले लेगी। दिग्विजय सिंह के टीम में शामिल होने से कांग्रेस को प्रदेश में फायदा मिल सकता है। प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी कमलनाथ के पास है। दोनों की जुगलबंदी अच्छी है। दिग्विजय सिंह का प्रदेश के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में युवाओं को मौका देने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ था। मल्लिकार्जुन खडग़े ने पार्टी के 50 प्रतिशत पद 50 से कम उम्र के नेताओं को देने की बात कही थी, लेकिन कार्य संचालन समिति में सिर्फ एक व्यक्ति 50 से कम उम्र का है। इससे साफ है कि खडग़े अनुभव का उपयोग करना चाहते है। पार्टी में लगातार दिग्विजय सिंह का एक बार फिर से पार्टी में कद बढ़ते जा रहा है। उनको राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समन्वयक बनाया गया। दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा का कांग्रेस की 2018 में चुनाव जीतने में योगदान रहा है। वह हिंदुत्व पर राजनीति के समय अल्पसंख्यक की भी बात करते है। इससे वह एक बढ़े वर्ग को प्रभावित करते हैं।













