Home Blog Page 5676

नर्मदा जी का जल किसानों के खेतों तक पहुँचाया जाएगा : मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा जी से पाइप लाइन बिछा कर किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिये पानी पहुँचाने के प्रबंध किये जाएंगे। इसके लिये 102 करोड़ रूपये की लागत की सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। ऐसे किसान, जिनकी ढाई-ढाई हेक्टयर भूमि है, उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। विशेष कर उन किसानों को जिन्हें वारना नहर से पानी नहीं मिल पा रहा है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज सीहोर जिले के बुधनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गादर में मुख्यमंत्री जन-सेवा शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में आए ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें लाभान्वित करने जन-सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणजन सजग होकर योजनाओं का लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिये डोर-टू-डोर सर्वे भी किया जाए।

मुख्यमंत्री चौहान को शिविर में मूक बधिर रंजीत चौहान ने अपनी समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने हितग्राही को यथाशीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शिविर में आए आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में अब तक की गई कार्यवाही से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में हितलाभ और स्वीकृति-पत्र वितरित किए। विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। शिविर में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 

पेपरलेस काम होने से रेलवे को हो रही लाखों की बचत

0

भोपाल । रेलवे में अब कई काम पेपरलेस होने के कारण सालाना लाखों रुपए की बचत हो रही है। प्रदेश के जबलपुर रेल मंडल के 100 रेलवे स्टेशनों पर पेपरलेस वर्क  हो रहा है। रेलवे में यात्री सुविधा से लेकर कार्यालय तक के कामों में लगभग 60 फीसदी काम कागजों पर होता है। जबलपुर रेल मंडल की सीमा में आने वाले लगभग 100 रेलवे स्टेशन और 20 से ज्यादा कार्यालय में हर माह लगभग 10 से 15 लाख रुपये का कागज की खपत होती थी। यात्री सुविधा में सबसे ज्यादा कागज, रिजर्वेशन चार्ट बनाने और रेलवे टिकट पर खर्च होता है। रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनाने का काम खत्म कर दिया गया है । अब वह रेलवे टिकट पर होने वाले कागज की खपत को कम करने, आनलाइन टिकट बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें आरक्षण और अनारक्षित, दोनों टिकट को लिया गया है। जबलपुर रेल मंडल से ट्रेनों की बुक होने वाली 70 फीसदी टिकट आनलाइन हो रही हैं। रेलवे ने यात्री सुविधाओं में इजाफा करने के साथ अब अपने खर्चो में कटौती करने का काम भी तेज कर दिया है। पहले चरण में पेपर पर होने वाले कामों को आनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए यात्री से जुड़ी सुविधाओं को शामिल किया है। जबलपुर रेल मंडल ने रिजर्वेशन चार्ट बनाने का काम पूरी तरह से बंद कर दिया, इनकी जगह मुख्य रेलवे स्टेशन पर टीवी स्क्रीन लगाई गई है। रेलवे का दावा है कि इस काम से उसने सालाना लगभग 12 से 14 लाख रुपये के कागज की बचत की। इतना ही नहीं रिजर्वेशन की जानकारी टीवी स्क्रीन पर जारी करने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ को दिया जाने वाले रिजर्वेशन चार्ट देने बंद कर दिया, इसके जगह सभी को लैप दिए गए हैं, जिसमें सीटों की जानकारी आनलाइन देखी जा सकती है।  रिजर्वेशन चार्ट की जानकारी अब प्लेटफार्म पर लगी टीवी स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। जबलपुर स्टेशन पर लगभग 150 से ज्यादा टीवी लगाई गई हैं। टीटीई को पहले रिजर्वेशन चार्ट दिया जाता था। इसकी जगह मंडल ने लगभग 380 टैप दिए हैं, जिसमें आनलाइन टिकट की जानकारी दिखती है। जबलपुर रेल मंडल का दावा है कि उसने अपने सभी विभाग में फाइलों को आनलाइन कर दिया है। ई फाइलिंग के माध्यम से 100 फीसदी काम हो रहा है। जबलपुर मंडल में लगभग 16 हजार अधिकारी-कर्मचारी हैं। इन्हें पहले सैलरी स्लिप दी जाती थी, वो अब कर्मचारियों के मोबाइल पर भेजी जा रही है। जबलपुर रेल मंडल के जनसंपर्क और पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्तियों को अब कागज के बजाय आनलाइन दिया जा रहा है। अब जबलपुर रेल मंडल ने कागज की उपयोगिता कम करने वाले विभागों को सम्मानित करना शुरू कर दिया है। कमर्शियल विभाग ने रिजर्वेशन चार्ट पर खर्च होने वाले कागजों का उपयोग कम कर सालाना सवा करोड़ बचाए।अधिकतर फाइलों को आनलाइन किया, जिससे हर फाइल अब समय पर पूरी की जा रही है। रिजर्वेशन चार्ट बनाने में लगने वाले कर्मचारी और बिजली, मशीन की भी बचत की गई। इस बारे में जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन का कहना है कि जबलपुर रेल मंडल में अब रिजर्वेशन चार्ट कागजों पर निकालने की बजाए प्लेटफार्म पर लगी टीवी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। वहीं, टीटीई को दिए गए टैप में यात्री और सीटों की जानकारी सीधे आनलाइन दी जा रही है। कार्यालय में ई फाइलों के जरिए 100 फीसदी काम करना शुरू कर दिया गया है। 

मासूम बालिका के साथ मौलाना ने की वहशी हरकत, प्रकरण दर्ज

0

खंडवा ।   छह साल की मासूम बालिका के साथ मौलाना द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जकरिया मस्जिद में इमामूवल मदरसे के मौलाना अब्दुल समद पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। घटना की जानकारी लगने पर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया था। पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ को खदेड़ा। इस मामले में मोघट पुलिस ने आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।मामला खानशाहवली कालाेनी में जकरिया मस्जिद में इमामूवल मदरसे के मौलाना (आलिम) के पास क्षेत्र में रहने वाली छह साल की बालिका पढ़ने आती थी। शुक्रवार को जब परिवार ने दोपहर में मदरसे जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पूछने पर उसने मदरसे के मौलाना की सारी गंदी हरकतें परिजनों को बता दी। इसके बाद परिजन बालिका की आपबीती सुनकर वे सीधे जकरिया मस्जिद पहुंचे। यहां कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी लगते ही मोघट थाने से टीआइ ईश्वर सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। यहां मस्जिद में से मौलाना को गिरफ्तार कर मोघट थाने लाया गया। कुछ ही देर में थाने के बाहर भीड़ लग गई। मौलाना की गंदी हरकत को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। भीड़ बढ़ती देख पहले तो पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस जाने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को खदेड़ने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। मोघट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित मौलाना अब्दुल समद पर पास्को एक्ट ओर 354 सहित अन्य धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को जेल भेज दिया है।

कमल नाथ करेंगे संगठन की चुनावी तैयारी की समीक्षा 

0

भोपाल । प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ जल्द ही संगठन की चुनावी तैयारी की समीक्षा करने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिलों में कांग्रेस के सहयोगी संगठनों की तैयारी की समीक्षा प्रदेश कांग्रेस करेगी। इसके लिए कमलनाथ ने तीन नवंबर से जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की बैठक बुलाई है। इन पदाधिकारियों से जिला और ब्लाक स्तर पर महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग की इकाइयों के गठन, मतदान केंद्र स्तर पर गतिविधियां, बूथ, मंडलम और सेक्टर समितियों के गठन आदि की जानकारी ली जाएगी। इसके आधार पर संगठन स्तर पर परिवर्तन भी किए जाएंगे। संगठनों के इन कामों के साथ जिला और ब्लाक इकाइयों के कामकाज का भी आकलन करवाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला प्रभारियों को दी है। इनकी सहायता के लिए सह-प्रभारी भी बनाए गए हैं। इन्हें पार्टी के सभी सहयोगी संगठनों की गतिविधियों का आकलन करके सुझाव सहित रिपोर्ट देनी है। रिपोर्ट के आधार पर निष्क्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से मुक्त किया जाएगा। मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि संगठन को चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। जिलों में कितना काम हुआ, इसकी समीक्षा जिला प्रभारियों की बैठक में होगी। बता दें, प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जिला, ब्लाक और मतदान केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सहयोगी संगठनों को कार्यक्रम दिए हैं। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग को मतदान केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं का दल बनाना है। युवा कांग्रेस ने 'एक बूथ-दस यूथ" का कार्यक्रम हाथ में लिया है तो महिला कांग्रेस स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर रही है।

सतना में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया रोजगार सहायक

0

रीवा ।   लोकायुक्त पुलिस रीवा ने शुक्रवार को सतना जिले के रोजगार सहायक को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी भुगतान को लेकर रोजगार सहायक ने रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस ने उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि सतना जिले के मणवार निवासी मजदूर महेंद्र कुमार तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस रीवा में शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत मणवार का रोजगार सहायक भाई लाल साहू उनसे प्रधानमंत्री आवास में मजदूरी के भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने जांच में श‍िकायत सही पाई। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे 15 सदस्यीय टीम ने थाना चौराहा रामनगर में रोजगार सहायक भाई लाल साहू को चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। चार घंटे से अधिक चली कार्रवाई के बाद रोजगार सहायक को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
 

विस का दो दिवसीय विशेष सत्र हो सकता है दिसंबर में 

0

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दिसंबर में आयोजित हो सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया है। विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति की अनुमति और आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है पर  विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। विधिवत स्वीकृति की प्रतीक्षा है। विशेष सत्र दो दिन का होगा। इसमें महिला सशक्तीकरण, युवाओं को भूमिका सहित अन्य विषय पर विचार-विमर्श होगा। इसके लिए अन्य वक्ता भी आमंत्रित किए जाएंगे। सचिवालय ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। उधर, विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी दिसंबर में होगा। विशेष सत्र के दौरान नगर पालिक विधि संशोधन सहित अन्य संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों से अपूर्ण उत्तर, आश्वासन की पूर्ति की जानकारी सचिवालय को भेजने, लोक लेखा समिति की कंडिकाओं का निराकरण करने और समय से संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत किया जाएगा। 

इस आसान तरीके से घर पर बनाएं स्वादिष्ट मावा

0

ऐसे बनाएं घर पर मावा

इसे बनाने के लिए आपको फुल क्रीम दूध की जरूरत होगी। दूध को एक भारी बर्तन में धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें। अब इसे उबलने दें। बीच-बीच में चलाते रहें। ध्यान रखें कि यह नीचे से चिपक ना जाए। अब इसे चलाते रहे। याद रखें कि आपको इसमें पानी नहीं मिलाना है। आप अगर इसमें पानी मिला देंगे, तो आपको दूध से मावा बनाने में बहुत ज्यादा टाइम लग जाएगा और मावा ज्यादा स्वादिष्ट भी नहीं लगेगा। अब इसे गाढ़ा हो जाने दें। जब दूध पकने लगेगा, तो थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि दूध से मावा तैयार हो जाएगा। आप मावे को चखकर देख सकते हैं। घर के बनाएं असली मावे में हल्की-सी मिठास जरूर होती है। आप इस मावे का इस्तेमाल मिठाई या कोई भी मीठी डिश बनाने में कर सकते हैं। मावा बनाने के दौरान आपको याद रखना है कि दूध को भारी बर्तन में ही रखें। इससे दूध आसानी से धीमी आंच पर पक सकेगा और इसके जलने का खतरा भी नहीं रहेगा। इस मावे को आप 15 दिनों तक फ्रिज में रखकर चला सकते हैं। 

Elon Musk को कंगना रनोट ने दी बधाई….

0

कंगना रनोट ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कंट्रोल करने को लेकर तारीफ की है। जब कि याद दिला दें कि पिछले साल कंगना का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज में एलन मस्क को बधाई देते हुए एक फैन का पोस्ट शेयर किया है जिसमें उसने एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट को रिकर्व करने की बात कही है।

एलन मस्क को कंगना ने दी बधाई

कंगना के एक फैन ने पोस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प और कंगना के ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इसके बाद उसने कैप्शन में कंगना को टैग करते हुए लिखा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए आपका ट्विटर अकाउंट भी रिस्टोर होना चाहिए। कंगना ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया।

पहले भी कर चुकी हैं एलन मस्क को सपोर्ट

कंगना ने कुछ दिनों पहले भी एलन मास्क का बचाव किया था कान्ये वेस्ट वाले मामले में । उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'गेट रेडी फॉर एलन मस्क ट्विटर को राइट विंग को सपोर्ट करने के लिए।' कैप्शन के साथ एलन मस्क के बारे में एक वैनिटी फेयर कहानी भी अपलोड की।

पिछले साल सस्पेंड हुआ था अकाउंट

बता दें कि पिछले साल बंगला के चुनावों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कमेंट करने के चक्कर में कंगना रनोट का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद अब कंगना कू और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस और उनके फैंस ने इसपर काफी आवाज उठाई थी लेकिन तामाम कोशिशों के बावजूद भी कंगना का ट्विटर अकाउंट से फिर से चालू नहीं हुआ।

मांग में टीका…कानों में…झूमके,पूरे कपड़े में नजर आई Urfi Javed…..

0

उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने कभी तार तो कभी सिमकार्ड से बनी ड्रेस पहनकर लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। लेकिन दिवाली के मौके पर उर्फी जावेद पूरे कपड़ों में नजर आईं, जिसे देखकर फैंस को खुद की आंखों पर यकीन नहीं हुआ। उर्फी जावेद का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस मैरून कलर के ऑफ शॉल्डर अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। सूट के साथ एक्ट्रेस ने नेट का दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

urfi 5

पूरे कपड़े में देख लोगों का घूमा दिमाग

इसके साथ ही इस आउटफिट के साथ उर्फी ने कानों में गोल्डन कलर के बड़े झुमके और माथे पर बड़ा-सा टीका लगाया हुआ है। उर्फी ने अपने बालों का जुड़ा बनाया हुआ है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उर्फी के इस लुक की जहां कुछ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को पूरे कपड़े पहने देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दिवाली पर कपड़े किसने दान दिए?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जो मर्जी बोलो इसे, लेकिन है खुले दिल की।’

पूरे कपड़े पहनने की मिली सलाह

वहीं एक यूजर ने तो उर्फी जावेद को ठंड में पूरे कपड़े पहनने की सलाह दी। यूजर ने लिखा, ‘अब सर्दी आने वाली है बहन, अब ठंड में ऐसे कपड़े पहनोगी तो बिमार ही होगी। अपना और अपने शरीर का ध्यान रखो।’

उर्फी जावेद को हुआ टाइफाइड

बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद को टाइफाइड हो गया था, इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी। वीडियो में उर्फी कह रही हैं, ‘मुझे टाइफाइड हो गया था, मैं हॉस्पिटल में थी। अब पहले से थोड़ी ठीक हूं।’ गौरतलब है कि उर्फी जावेद करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि शो के पहले हफ्ते में भी वह घर से बेघर हो गई थीं। हालांकि बिग बॉस के घर में रहते हुए एक्ट्रेस ने अपने अतरंगी आउटफिट से लोगों का खूब ध्यान खींचा था।

Nora Fatehi को गलत ढंग से छूने पर Terence Lewis ने तोड़ी चुप्पी,बताई पूरी सच्चाई…..

0

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस न सिर्फ अपने डांस बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। बीते दिनों टेरेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में टेरेंस पर नोरा को गलत ढंग से छूने का आरोप लगा था, जिसको लेकर वो काफी ट्रोल भी हुए थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। वही अब टेरेंस ने इस पर रिएक्ट किया है और पहली बार अपनी बात रखी है।

टेरेंस ने इन सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

टेरेंस लुईस हाल ही में मनीष पॉल के पॉडकास्ट शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें का खुलासा किया। इस दौरान टेरेंस से उनके और नोरा के वायरल वीडियो को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर रिएक्ट करते हुए टेरेंस ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जब मलाइका को कोविड हुआ था उस वक्त नोरा बतौर स्पेशल गेस्ट आईं थीं।उसी एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पहुंचे थे, ऐसे में गीता कपूर ने कहा था कि हम सभी उन्हें नमस्कार करते हुए वेलकम करेंगे।

टेरेंट ने किया साफ इनकार

टेरेंस से जब नमस्कार करते हुए नोरा को गलत ढंग से छूने की बात पूछी गई तब उन्होंने कहा, 'मुझे तो याद भी नहीं कि मेरा हाथ नोरा को छुआ था और मुझे तो सच में पता ही नहीं की कब मेरा हाथ नोरा को लगा भी है या नहीं।   सच कहूं तो नोरा दो हफ्ते पहले शो में आईं थीं और मुझे उनके साथ डांस करने के लिए कहा था। मैं ऐसा क्यों उनके साथ कुछ करूंगा, जबकि वहां चार कैमरे आस पास लगे हैं। मुझे बिना किसी मतलब के ही गालियां पड़ी हैं। ये वाकई ही बहुत घटिया बात है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group