Home Blog Page 5675

Shehnaaz Gill ने फैंस के साथ जमीन पर बैठकर खाया खाना

0

Shehnaaz Gill : बिग बॉस फेम शहनाज गिल अपनी मासूमियत और अलग अदाओं के लिए खूब मशहूर है। आए दिन शहनाज की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। अब इसी कड़ी में शहनाज गिल का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शहनाज के फैंस उनके क्यूट अंदाज़ के कायल हैं। वहीं अब एक्ट्रेस की एक वीडियो सामने आई है जिसे देख एक बार फिर से जाहिर हो रहा है कि शहनाज कितनी सरल हैं।

दुबई ट्रिप पर हैं शहनाज

हाल ही में एक ईवेंट को लेकर शहनाज गिल दुबई गईं थीं, जहां उन्होंने कपिल शर्मा और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के साथ ईवेंट को अटेंड किया। वहीं अब अपने दुबई ट्रिप की वीडियो शहनाज गिल ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है, जिसमें एक बार फिर से शहनाज के सरलता की झलक देखने को मिल रही है।

शहनाज ने लिए दावत के मजे

इस वीडियो की शुरूआत होती है ईवेंट के लिए शहनाज गिल के तैयार होने से। वो मेकअप चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं, कुछ लोग उन्हें तैयार करने में लगे। वहीं फिर शहनाज तैयार होतीं हैं और इवेंट में पहुंचती हैं। वहीं आगे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई के इस ट्रिप में उन्हें उनके कुछ फैंस भी मिलते हैं, जो उन्हें अपने साथ खाना खाने की दावत देते हैं। शहनाज उन लोगों के साथ जाती हैं और उनके साथ जमीन में बैठकर खाना खाती हैं। वहीं खाना खाने के बाद शहनाज उन लोगों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाती हैं।

naz

वायरल हो जाते हैं शहनाज के वीडियो

शहनाज गिल की जब कभी भी कोई ऐसी वीडियो सामने आती है तो उनके चाहने वाले उसपर अपना खूब प्यार बरसाते हैं। उनकी इस वीडियो को भी उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही उनके सादगी भरे अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं। उनकी इस वीडियो के नीचे लोग लिख रहे हैं कि सच में शहनाज एक जमीन से जुड़ी हुई इंसान है और उनका स्वाभाव बेहद ही सरल है और वो अद्भुत हैं। बहरहाल, शहनाज अपनी इस तरह के अंदाज़ से हमेशा ही लोगों का दिल जीतते रहती हैं।

Video : फिर टॉपलेस हुईं Urfi Javed, सिर्फ एक हाथ में स्लीव पहने नजर आईं…

0

Urfi Javed: उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस के चर्चे तो आज दुनियाभर में हैं। उनके हर नए लुक को देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इस कारण कई बार वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आई हैं, लेकिन उर्फी पर कब किसी बात का फर्क पड़ा है। ऐसे में अब फिर से उन्होंने कुछ ऐसा पहना है कि हर कोई दंग रह गया है।

फोटोशूट के लिए टॉपलेस हुईं Urfi

कई टीवी शोज की हिस्सा बनने के बावजूद उर्फी को इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी, जितनी उन्होंने अपने लुक्स की वजह से हासिल कर ली है। एक्ट्रेस की क्रिएटिविटी पर भी फिदा होने वालों की कमी नहीं है। अब उनके लेटेस्ट वीडियो ने सभी का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस टॉप के नाम पर सिर्फ स्लीव्स पहने हुए दिख रही हैं।

इस वीडियो में उर्फी ने ब्लैक कलर की हैवी सीक्वेंस वाली बलून स्टाइल स्लीव्स पहनी हैं। वहीं, उन्होंने अपने हाथ से बॉडी को ढका हुआ है। इसमें वह कैमरे के सामने फ्रंट से बैक साइड तक अपना लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके इस वीडियो पर अब जिसकी भी नजर पड़ी वह हैरान रह गया है।

urfi 1

बेहद हॉट दिख रही हैं उर्फी

उर्फी ने अपने इस लुक को न्यूड ग्लॉसी मेकअप से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने कानों में ब्लैक और सिल्वर ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं, उन्होंने बालों की हाई पोनीटेल बनाई हुई है।इस लुक में उर्फी बेहद हॉट और बिंदास दिख रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका ये लुक तेजी से वायरल भी हो रहा है।

आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट आई सामने

0

आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह और रणबीर कपूर पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों अपनी लाइफ की इस नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि कुछ समय से आलिया की डिलीवरी डेट को लेकर कई रिपोर्ट्स आई हैं। लेकिन कन्फर्म नहीं हो पा रहा कि आखिर आलिया की डिलीवरी कब होगी। अब तक ऐसा कहा जा रहा था कि डिलीवरी नवंबर में होगी, लेकिन नवंबर में कब ये नहीं पता चल पाया था। अब इस पर नई रिपोर्ट आई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अपनी बहन शाहीन के बर्थडे के आस-पास डिलीवरी कर सकती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बेबी का जन्म 20-30 नवंबर के बीच हो सकता है। शाहीन का बर्थडे 28 नवंबर को आता है। तो हो सकता है कि अब परिवार वाले 2 सेलिब्रेशन एक-साथ करें।

आलिया ने रणबीर कपूर से अप्रैल में शादी की थी। वहीं जून में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। फैंस भी अनाउंसमेंट से हैरान हो गए थे क्योंकि शादी के 3 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ा। इतना ही नहीं आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूब काम भी किया। उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन दिए, ब्रह्मास्त्र का जोर-शोर से प्रमोशन किया और इसके अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग भी पूरी की।

बेबी के साथ करेंगी टाइम स्पेंड

ऐसा कहा जा रहा था कि डिलीवरी के बाद आलिया बेबी के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए थोड़ा लंबा ब्रेक लेंगी। वह काफी समय से काम कर रही हैं तो बेबी के साथ अब वह मदरहुड की जर्नी को एंजॉय करना चाहती हैं। लेकिन रणबीर कपूर का कोई और प्लान है। रणबीर चाहते हैं कि आलिया डिलीवरी के बाद जल्द से जल्द काम पर लौटें क्योंकि वह नहीं चाहते कि आलिया के फैंस उन्हें लंबे ब्रेक के बाद देखें। उन्होंने मस्ती करते हुए कहा था कि अगर आलिया ज्यादा लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं तो फैंस इसका गुस्सा उन पर निकालेंगे।

Urfi के बाद अब छा गईं उनकी छोटी बहन dolly javed

0

Urfi Javed की छोटी बहन Dolly Javed सिजलिंग अदाएं फ्लॉन्ट करने के मामले में बड़ी बहन से कम नहीं है. यकीन न हो तो खुद ही फोटो में देख लीजिए.

dolly javed 2

उर्फी जावेद जहां अपने अजीबोगरीब फैशन सेन्स से दर्शकों को हैरान करती नजर आ रही हैं वहीं उनकी बहन डॉली जावेद भी हॉटनेस के मामले में कुछ कम नहीं. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली डॉली ने इंस्टाग्राम लर हाल ही में अपनी बेहद हॉट और सेक्सी फोटोज पोस्ट की है जिसमें उनका लाजवाब अंदाज देखने को मिला. उनकी तस्वीरें देखकर हर कोई दंग है.

डॉली जावेद ने हाल ही में व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में सिजलिंग फोटो शेयर की हैं. इन फोटो में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं. लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है. 

बता दें कि डॉली जावेद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगभग 105K फॉलोअर्स की भारी फैन फॉलोइंग है. उर्फी की छोटी बहन भी अपनी बड़ी बहन की तरह ही फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि वो उर्फी की तरह इतनी ज्यादा एक्सपेरिमेंटल नहीं हैं. 

महंगाई को काबू करने के लिए चीनी निर्यात पर रोक को एक साल के लिए बढ़ाया

0

केंद्र सरकार की ओर से महंगाई को काबू में करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में आज सरकार के द्वारा चीनी के निर्यात पर लगे बैन को अगले साल 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने ये निर्णय ऐसे समय पर लिया जब दुनिया में खाद्य उत्पादों की कीमत बढ़ने के कारण महंगाई में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे पहले सरकार ने ये बैन इस साल 31 अक्टूबर, 2022 तक के लिए लगाया था।डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि अगले आदेश तक चीनी के निर्यात पर रोक को 31 अक्टूबर,2022 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर,2023 तक कर दिया गया है।केंद्र सरकार ने महंगाई को कम करने के लिए कई कदम उठाएं हैं। इससे पहले केंद्र सरकार गेहूं के निर्यात पर भी बैन लगा चुकी है। वहीं, आरबीआई भी महंगाई को काबू मे लाने के लिए लगातार ब्याज दर बढ़ा रहा है। पिछले पांच महीनों में आरबीआई की ओर से रेपो रेट को 1.90 प्रतिशत बढ़ाया जा चुका है।

रतलाम मंडी में हुए मुहूर्त के सौदे, सोयाबीन 8001 रुपये व गेहूं 3501 रुपये प्रति क्विंटल में बिका

0

रतलाम ।     दीपावली के एक सप्ताह के अवकाश के बाद शनिवार को लाभ पंचमी पर महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी (अनाज मंडी) खुली व मुहूर्त के सौदे किए गए। पहले दीप मिलन समारोह हुआ, उसके बाद मुहूर्त के सौदे किए गए। मुहूर्त में सोयाबीन का सौदा 8001 रुपये क्विंटल में हुआ। वहीं गेहूं मुहूर्त 3501 रुपए क्विंटल में बिका। इस दौरान व्यापारियों व किसानों का सम्मान किया गया। रतलाम मंडी व्यापारी संघ द्वारा मंडी परिसर में आयोजित दीप मिलन समारोह में सुबह सवा दस बजे आरती की गई। इसके बाद दीप प्रजवलित कर मुख्य अतिथि शहर विधायक चैतन्य कश्यप व विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल ने समारोह का शुभारंभ किया। संघ अध्यक्ष विनोद जैन लाला, उपाध्यक्ष कांतिलाल खंडेलवार व सैयद मुख्तियार अली, सचिव राकेश राठी, कोषाध्यक्ष सुरेश तलेरा, सहसचिव हितेश बाफना, मंडी सचिव एमएल मुनिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। दोपहर सवा 12 बजे मुहूत का सौदा हुआ। सबसे ऊंची बोली लगाकर चौहान ट्रेडर्स के व्यापारी मुश्ताक एहमद ने किसान जितेंद्रसिंह गोयल निवासी ग्राम बड़ोदिया के सोयाबीन की खरीदी कर मुहूर्त में सौदा किया। वहीं मुहूर्त में संयम ट्रेडर्स के व्यापारी राजेश जैन ने सबसे ऊंची बोली लगाकर किसान बापूलाल राठौर निवासी ग्राम पलसोड़ा का गेंहूं खरीद कर मुहूर्त का सौदा किया।

खेती पर निर्भर है आम बाजार की रौनक

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कश्यप ने का कहा कि खेती व बाजार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। खेती से ही आम बाजार की रौनक रहती है। खेती अच्छी होती है तो बाजार में रौनक आती है। व्यापारियों की मेहनत व अपनी विश्वनीयता कायम करने से रतलाम मंडी की विश्वसनीयता हर क्षेत्र में बड़ी है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। कनेरी डैम से भी सिंचाई के लिए काफी पानी मिलेगा। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को फायदा हो गया। आने वाले समय में जिले की खेती पंजाब की तरह नजर आएंगी। किसानों को फसल चक्र के हिसाब से लेना चाहिए व बदल-बदल कर फसलों का उत्पादन करना चाहिए। इससे उन्हें उचित मूल्य मिलेगा।

मुहूर्त का सौदा खुशहाली व समृद्धि का प्रतीक

हर वर्ष दीपावली अवकाश के बाद लाभ पंचमी पर मुहूर्त के सौदे होते है। इस बारे में व्यापारियों का कहना है कि हर साल लाभ पंचमी पर मुहूर्त के सौदे व्यापार का नए सिरे से आगाज माना जाता है व एक तरह से व्यापारिक नव वर्ष की शुरुआत भी होती है। व्यापारी व किसान मुहूर्त में सौदा करने को बेहतर, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। उनका मानना है कि शुभ मुहूर्त में सौदा करने से वर्ष भर बेहतर व्यापार रहता है। इसलिए व्यापारी ऊंची बोली लगाकर मुहूर्त के सौदे करते हैं।

भोपाल में बापू की कुटिया के खाने में मिला काकरोच, लाइसेंस निलंबित

0

भोपाल ।   शहर के प्रसिद्ध खाद्य प्रतिष्ठानों में से एक बापू की कुटिया के कोलार स्थित प्रतिष्ठान में खाने में काकरोच मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला दो दिन पहले का है एक उपभोक्ता ने आर्डर पर खाना बुलवाया था। जब खाना उपभोक्ता के पास पहुंचा तो उसने खोलकर देखा जिसमें काकरोच और गंदगी थी। इससे नाराज होकर उसने खाद्य एवं औषधि प्रशासन में अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर ही प्रतिष्ठान के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि एक उपभोक्ता ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को शिकायत करते हुए बताया था कि उसने ए – 272 सर्वधर्म कालोनी कोलार रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठान बापू की कुटिया से भोजन का आर्डर किया था। इससे बापू की कुटिया द्वारा उसके घर भोजन पार्सल के द्वारा भेजा गया था। जब उसने पार्सल खोला तो खाना अशुद्ध था और उसमें काकरोच भी था। भोजन खाने योग्य नहीं था। उसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजी गई, इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एक टीम निरीक्षण के लिए बापू की कुटिया प्रतिष्ठान भेजी गई। जहां टीम ने प्रतिष्ठान के रसोई घर का निरीक्षण किया तो वहां बड़ी मात्रा में गंदगी मिली, इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ भी गंदगी में रखा हुआ था। इसके अलावा भी कई तरह की कमियां पाई गईं।निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य के हित में बापू की कुटिया खाद्य प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। इससे अब खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिससे उक्त प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

इनका कहना है

एक उपभोक्ता ने बापू की कुटिया से मंगाए गए भोजन में काकरोच मिलने की शिकायत की थी। इससे हमने टीम भिजवाकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण करवाया। जहां गंदगी और अव्यवस्थाएं मिली। इसी वजह से लाइसेंस निलंबित किया गया है।

संजय श्रीवास्तव, अनुज्ञापन एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन

मध्य प्रदेश में बनेगी पर्यटन पुलिस, महानगरों में मल्टी बनाकर नीचे थाना, ऊपर पुलिस क्वार्टर बनाएगी सरकार

0

भोपाल ।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में अब मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन पुलिस बनाएगी। प्रदेश में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अनेक भाषाएं जानते हों। इनकी पर्यटन पुलिस में भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विभिन्न राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ बैठक की थी। बैठक में प्रधानमंत्री ने पर्यटन पुलिस बनाने की बात की थी। साथ ही एक देश, एक वर्दी पुलिस व्यवस्था करने का सुझाव दिया था। शनिवार को प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक के मुख्य बिंदुओं को लेकर बताया कि आगामी सोमवार को बैठक आयोजित कर पर्यटन पुलिस, एक देश एक वर्दी और मल्टी युक्त थाने और पुलिस क्वार्टर को लेकर विचार विमर्श होगा। बैठक में मप्र को ड्रग माफिया मुक्त करने की दिशा में भी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटे कच्चे तेल के दाम

0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में शनिवार को गिरावट देखी गई है और यह 1.23 प्रतिशत या 1.19 डॉलर गिरकर 95.77 डॉलर पर आ गई है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। पेट्रोल- डीजल के दामों में कुछ शहरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

देश के चार बड़े महानगरों को बात करें, तो दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये में और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में बिक रहा है।

प्रतिदिन जारी किए जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर,ढुलाई की लागत और डीजल कमीशन को शामिल किया जाता है।

प्राइवेट हज टूर द्वारा किया गया टैक्स घोटाला  

0

जबलपुर, प्रायवेट हज व टूर के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को गुमराह कर उन से अनाब-सनाब पैसा वसूलने तथा इनकम टैक्स की चोरी कर टेक्स घोटाला करने के आरोप वाला एक ज्ञापन यूथ पेâडरेशन जबलपुर के द्वारा भाजपा नेता जमा खान के नेतृत्व में आयकर आयुक्त को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि शहर में प्रायवेट हज टूर का लाइसेंस अलमदीना हज टूर,कादरी हज सर्विस,अलमीजान हज टूर तथा अन्य के द्वारा तीर्थ यात्रियों से बैंक खातों में कम राशि जमाकरा कर बाकी नकद ४लाख रूपए की राशि ली जाती है ताकि उन्हें आयकर न भरना पड़े। जिस पर आयकर विभाग से उचित जांच व कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय यूथ पेâडरेशन जबलपुर के समीर खान,डॉ निसार अंसारी,आरिफ खान,सिंकदर खान,पैâजान कुरैशी,मुजफर कुरैशी,जुबेर राईन,हसीब खान,हासिम खान,हाफिज आबिद,शुभम मिश्रा,दीपक त्रिपाठी,सागर मार्वे,अमित दुबे,जीशान अली,मज्जू अंसारी,समीर अंसारी,अमन मंसूरी,जम्मू खान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। 

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group