Home Blog Page 5685

सीएम शिवराज का एक लाख पदों पर नियुक्ति का वादा, 80 हजार पदों पर ही होगी फ्रेशर्स की भर्ती

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल में एक लाख रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है, लेकिन इनमें से फ्रेशर्स की भर्ती 80 हजार पदों पर ही की जाएगी। शेष 20 हजार पद पूर्व से कार्यरत संविदा कर्मचारियों से भरे जाएंगे। हालांकि संविदा कर्मचारियों को भी फ्रेशर्स की तरह भर्ती परीक्षा में शामिल होना होगा। प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की संख्या करीब 72 हजार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक लाख पदों में से 20 प्रतिशत पद संविदा कर्मचारियों के लिए आरक्षित करने के संबंध में सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि शासन के ध्यान में लाया गया है कि 20 प्रतिशत आरक्षण किस प्रकार लागू किया जाए। साथ ही नियमित पदों पर भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में संविदा कर्मियों की उपलब्धता नहीं होने पर शेष पदों को किस प्रकार भरा जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त क्रम में यह स्पष्ट किया जाता है कि संविदा हेतु आरक्षित 20 प्रतिशत पदों पर होरिजेंटल आरक्षण लागू होता है। अत: पर्याप्त संख्या में संविदा कर्मियों की उपलब्धता नहीं होने पर शेष पदों को रोस्टर अनुसार गैर संविदा अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।

Deepak Birla

रिक्त पदों की संख्या एक लाख 5 हजार हुई

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के बाद भी कुछ विभागों ने रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजी थी। इसको लेकर जीएडी ने इन विभागों को हर हाल में गत 12 अक्टूबर तक रिक्त पदों की जानकारी देने के संबंध में निर्देश दिए थे। इन विभागों की ओर से जानकारी भेज दी गई है। रिक्त पदों की संख्या करीब 3 हजार और बढ़ गई है। गौरतलब है कि पूर्व में विभिन्न विभागों की ओर से भेजी गई जानकारी के मुताबिक राज्य संवर्ग के रिक्त पदों की संख्या 1 लाख 1 हजार 958 थी। स्कूली शिक्षा विभाग में राज्य संवर्ग के सबसे ज्यादा 45 हजार 767 पद रिक्त हैं। अब यह संख्या बढ़कर करीब एक लाख 5 हजार हो गई है। अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार का कहना है कि एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। जिस वर्ग को जितना आरक्षण निर्धारित है, उतना दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी विभागों को संविदा कर्मचारियों को 20 प्रतिशत पद आरक्षित करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। विभागों की ओर से कैडर के हिसाब से प्रस्ताव मप्र लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजे जा रहे हैं।

job

विभागों में राज्य संवर्ग के पदों की स्थिति

विभाग कुल स्वीकृत पद रिक्त पद
स्कूल शिक्षा26356545767
स्वास्थ्य5043114313
जनजातीय कार्य233947780
वन178532229
पशुपालन83781794
पंचायत71962220
जेल5544575
महिला-बाल विकास4789588
लोक निर्माण4627750
वाणिज्यिक कर40211311
राजस्व4007968
आयुष38931290
वित्त33461133
श्रम2494762

चित्रकुट में गधों और खच्चरों के मेले में स्वागत है, यहां सलमान और शाहरुख हैं तो कैटरीना की भी खूब मांग

0

 सतना ।   आप सबने मेले और बाजार तो बहुत देखे सुने होंगे और घूमे भी होंगे, पर शायद गधों के मेले में नहीं गए होंगे। देश में गधों का इकलौता मेला मध्य प्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगर चित्रकूट में दीपावली के मौके पर हर साल लगता है। यह ऐतिहासिक है, जो बरसों से यहां लगता चला आ रहा है। यहां अलग-अलग प्रदेशों से व्यापारी गधे और खच्चर लेकर पहुंचते हैं, जहां उनकी बोली लगाई जाती है। यहां की भीड़ देखकर आप चौंक भी सकते हैं कि गधों को खरीदने वालों की संख्या इतनी भी हो सकती है।

औरंगजेब ने करवाई थी मेले की शुरुआत

इस मेले की शुरुआत मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा करवाई गई थी। तब से लेकर अब तक मेला बाजार लगातार लगता चला आ रहा है। यह मेला बाजार दीपदान के बाद तीन दिन तक चलता है। लोगों का दावा है कि मुगल शासक औरंगजेब की सेना में जब रसद और असलहा ढोने वालो की कमी हो गई थी, तब पूरे क्षेत्र से खच्चरों-गधों के मालिकों को इसी मैदान में एकत्रित कर उनके गधे खच्चर खरीदे गए थे। तभी से प्रारंभ हुआ मेला बाजार का यह सिलसिला लगातार चला आ रहा है।

फिल्म सितारों के होते हैं नाम

देश के इस इकलौता अनोखे मेले को केवल देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। दीपावली के दूसरे दिन से चित्रकूट के मंदाकिनी नदी के तट पर तीन दिनों तक मेला आयोजित होता है। मेले में काफी दूर-दूर से लोग अपने खच्चर-गधे लेकर आते हैं। और खरीद बिक्री करते हैं। तीन दिन के मेले में लाखों का कारोबार किया जाता है। यहां गधे-खच्चर खरीददारों के अलावा इनको देखने वालों की भीड़ उमड़ती है। आज की टेक्नोलॉजी के दौर में जहां लोग आधुनिकता की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं, लेकिन चित्रकूट में आज भी वर्षों पुरानी परंपरा बखूबी चलती चली आ रही है। इस मेले में गधे और खच्चरों की कीमत हजारों लाखों रुपए तक बोली जाती है। व्यापारी अपने गधों के नाम फिल्म स्टारों के नाम पर रखते हैं। जैसे कोई सलमान तो कोई शाहरुख तो कोई कैटरीना। हालांकि, मुगल काल से प्रारंभ हुआ, यह मेला अब सुविधाओं के अभाव में कम होता जा रहा है, लेकिन इस विरासत को संजो कर रखने वाले आज भी मेला बाजार का आयोजन करते आ रहे हैं।

करीब पांच हजार गधे शामिल

भारत में लगने वाला यह इकलौता ऑफिशियल गधा मेला है, जिसके आयोजन के लिए शासनादेश जारी होता है। यहां लगभग तीन करोड़ रुपए का गधों का कारोबार होता है। मेले में लगभग पांच हजार गधे लाए जाते हैं। गधों की एंट्री फीस 300 रुपए होती है।​​ जिस गधे का नाम सलमान है, उसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है और जिसका नाम राजकुमार है उसकी कीमत 30 हजार रुपए है। ज्यादा वजन ढोने की क्षमता वाले गधे का नाम रणबीर और ऋतिक रखा गया है।

1- छेदीलाल गधा व्यापारी।

2- सज्जन गधा व्यापारी।

3- ओम प्रकाश गधा खरीददार।

4- फैयाज गधा व्यापारी।

5- शनि पांडे, व्यवस्थापक गधा मेला बाजार।

प्रकृति प्रेम के संकल्‍प के साथ सीएम शिवराज ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश में ग्रीन सिटी इंडेक्‍स का शुभारंभ

0

भोपाल ।  गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में राजधानी में पहली बार बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, वन मंत्री विजय शाह, चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग, भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, विधायक कृष्‍णा गौर, इस्‍कान मंदिर के स्‍वामी परमदास प्रभु समेत पर्यावरणविद, पर्यावरण प्रेमी और जन अभियान परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश के 16 नगरीय निकायों में पर्यावरण हितैषी जीवनशैली को आत्मसात करने व परस्पर प्रतिस्पर्धा एवं रैंकिंग करने के लिए ग्रीन सिटी इंडेक्स का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में पत्‍नी साधना सिंह के साथ पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच विधि-विधान पूर्वक भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की।

लोक कलाकारों संग थिरके

इस दौरान मुख्यमंत्री गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पधारे लोक कलाकारों के साथ नृत्य का भी आनंद लिया। साथ ही कहा कि लोकगीत व लोककलाएं ही हमारे जीवन को खुशहाल व समृद्ध बनाए रखती हैं। इस दौरान सीएम शिवराज एक नन्‍हे कलाकार को मांदल बजाते देख खुद को रोक नहीं सके और उसके झूमते हुए मांदल पर थाप लगाने लगे। सीएम शिवराज की पत्‍नी ने भी बाल कलाकार की प्रतिभा से खुश होकर उसके हाथ में रुपयों की भेंट देकर दुलार किया। इसके बाद सभागार में मुख्‍य कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम से प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से अंकुर अभियान के लोग वर्चुअली जुड़े हैं। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में मौजूद पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, धरती की गर्म होना, जैव विविधता पर संकट बड़ी चुनौती है। पर्यावरण विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शहरों की रैंकिंग ग्रीन सिटी के रूप में की जाएगी। यह काम मैंने शुरू कर दिया है। अंकुर अभियान में 37 लाख पौधे रोपे गए हैं।गौरतलब है कि सीएम शिवराज ने 22 अक्टूबर को प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा था कि गोवर्धन पूजा का पर्व सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा। सही अर्थों में यह पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है। इसका आरंभ भगवान कृष्ण ने किया था। भगवान कृष्‍ण ने बृजवासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत गायों को घास देता है। पर्वत पर लगे पेड़ों के फलों का उपयोग किया जाता है। पर्वत के जंगल लोगों को जीवन देते हैं। यहां लगे पौधों से फल मिलते हैं। इस कारण यदि बृजवासियों को पूजा करना है तो गोवर्धन पर्वत की करें। भगवान कृष्ण द्वारा शुरू की गई परंपरा आज भी भारत में जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति की पूजा और संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित बचेगी।

गुलशन ग्रोवर ने सैफ पर लगाया लुक कॉपी करने का आरोप

0

बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर का कहना है कि एक्टर सैफ अली खान और सुनील शेट्टी कोई भी नेगेटिव रोल करने से पहले उनका लुक कॉपी करते हैं। गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान यह सभी बातें कही हैं। दरअसल, हाल ही में गुलशन ग्रोवर से आज के दौर में उनके पसंदीदा विलेन के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह जवाब दिया। गुलशन ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अपने तीन अच्छे दोस्तों- जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सुनील शेट्टी की वजह से उनके पास प्रोजेक्ट्स आने बंद हो गए।

गुलशन ग्रोवर ने अपने करियर में तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं। वह रॉकी, सदमा, सोहनी महिवाल, खतरों के खिलाड़ी, राम लखन, सौदागर, कुर्बान, अनाड़ी, राजा बाबू, मोहरा, राजा की आएगी बारात, हेरा फेरी, कौन कितने पानी में, सड़क, सूर्यवंशी जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान जब गुलशन ग्रोवर से पूछा गया कि आज के दौर में उनका फेवरेट विलेन कौन है? इस पर गुलशन ग्रोवर ने कहा, 'मुझे पता है। ये सभी (जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सुनील शेट्टी) मेरी फिल्में देखते हैं। ऐसे में कौन फेवरेट हो सकता है?'

गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि 'जैकी, संजय और सुनील मेरे रोल ये करने लग गए।' बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने सैफ अली खान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, 'सैफ अली खान के घर पर तो मेरी 100 तस्वीरें होंगी। रोज मेरी फोटो निकाल कर सोचता होगा, दाढ़ी कैसे लगाऊं, आंख में काजल कैसे लगाऊं, क्या करूं?'

वहीं सुनील शेट्टी का नाम लेते हुए कहा कि 'सुनील ने तो लाइब्रेरी और फोटोज का एक गुलशन ग्रोवर सेक्शन बनाया है।' गुलशन ग्रोवर ने दावा किया, 'ये सभी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के पास जाते हैं आलिम के पास तो पूरी स्क्रैपबुक होगी। वह खुद मेरी फिल्में देखता है और इन लोगों को बताता भी नहीं कि गुलशन ग्रोवर से स्टाइल कॉपी कर रहा हूं।' गुलशन ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में कमल हासन लीड रोल प्ले करेंगे। इसके अलावा भी गुलशन ग्रोवर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग मनाई धूमधाम से दिवाली

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस भले ही विदेश में सेटल हो गई हैं, लेकिन उसके बावजूद किसी भी त्योहार या खास मौके पर उनका जोश कम नहीं दिखता है। दिवाली को भी प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सेलिब्रेट किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि इन तस्वीरों में मालती का चेहरा छिपा हुआ है।

प्रियंका-निक की दिवाली
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ लॉस एंजेलिस में दिवाली मनाई। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सिल्वर-सफेद कपड़ों में कपल नजर आ रहा है। एक ओर जहां प्रियंका ने लहंगा चोली पहना हुआ है तोदूसरी ओर निक भी देसी कुर्ता-पायजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। एक फोटो में कपल बेटी के साथ पोज दे रहा है तो दूसरी में तीनों पूजा करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और तीनों पर प्यार लुटा रहे हैं।

मालती का चेहरा नहीं दिखाती प्रियंका
याद दिला दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियोज फैन्स पसंद करते हैं और अक्सर वायरल हो जाते हैं। प्रियंका अक्सर बेटी मालती संग भी तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन हर फोटो में मालती का चेहरा छिपा होता है। प्रियंका के इस जेश्चर को एक ओर जहां फैन्स पसंद करते हैं तो वहीं कई बार प्यार भरी नाराजगी भी जताते हैं और पूछते हैं कि आखिर कब मालती का चेहरा, प्रियंका फैन्स को दिखाएंगी।

Bigg Boss 16: भारी पड़ेगा ‘छोटे भाईजान’ अब्दू से पंगा

0

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक बहुत कम वक्त के भीतर सबके फेवरिट बन गए हैं। अब्दू रोजिक और साजिद खान की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसा रही है। न सिर्फ घर के भीतर बल्कि घर के बाहर भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत स्ट्रॉन्ग हो चुकी है। सबको हंसाने-गुदगुदाने वाले अब्दू रोजिक को लेकिन हाल ही में बहुत तेज गुस्सा आया। अब्दू का ये रूप देखकर सभी दंग रह गए।

बिग बॉस ने खिलाड़ियों के सामने हॉरर नॉमिनेशन टास्क इंट्रोड्यूज किया जिसमें उन्हें जोड़ों में यह तय करना था कि वो दो जोड़े कौन से होंगे जिनमें एक नॉमिनेशन्स के लिए होगा और दूसरा खिलाड़ियों को चुनेगा। पहले टीना दत्ता और निमृत कौर अहलूवालिया ने गौतम विग को नॉमिनेट किया और बाद में निमृत कौर, टीना दत्ता, सौंदर्या और अब्दू रोजिक नॉमिनेट हो गए।

प्रियंका ने नहीं मानी अब्दू की बात
अब्दू और प्रियंका को साथ में नॉमिनेट किया गया और अब फैसला सुंबुल और गौतम के हाथों में था। प्रियंका ने खुद को डिफेंड करने के लिए कहा कि मैं अपने फैसले खुद ले सकती हूं लेकिन अब्दू के साथ कोई भी फैसला लेने के लिए मुझे शिव और साजिद से बात करनी पड़ती है, क्योंकि वही दोनों उसे गाइड करते हैं।

अब्दू ने खुद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गौतम और सुंबुल ने उसे नॉमिनेट कर दिया। पहले तो अब्दू ने इस पर कोई खास रिएक्शन नहीं दिया और हंसी-मजाक में बात उड़ाने की कोशिश की लेकिन फिर जब वह अपने दोस्तों के पास गया तो उसने बताया कि अब सुंबुल और प्रियंका उसकी दुश्मन बन चुकी हैं। अब्दू ने जाकर साजिद को भी यह बात बताई कि वह बहुत अपसेट है। साजिद ने अब्दू को शांत करने की कोशिश की।

पाकिस्तानी एक्टर को बैन करने के लिए पाक सेलेब्स ने उठाई आवाज

0

पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। फिरोज खान पर उनकी एक्स वाइफ अलीजा सुल्तान ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस केस में अब अलीजा ने कोर्ट में शारीरिक हिंसा के सबूत पेश किए हैं, जो उनके साथ साल 2022-22 के बीच हुए। अलीजा के फोटोज और वीडियोज सामने आने के बाद से ही फिरोज खान के खिलाफ पाकिस्तानी एक्टर्स मैदान में उतर गए हैं और उन्हें बैन करने की बात कर रहे हैं।

फिरोज को बैन करना चाह रहे पाकिस्तानी सेलेब्स
सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अलीजा के हिंसा पीड़ित होने से जुड़े फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पाकिस्तानी सेलेब्स ने फिरोज खान के खिलाफ आवाज उठाई है और उन्हें बैन करने की मांग की है। असीम अजहर, उष्ना शाह, सबूर अली,सरवत गिलानी, मुसद्दिक मलिक, उस्मान मुख्तार और शे गिल सहित कई पाकिस्तानी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फिरोज खान के खिलाफ रिएक्ट किया है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि 21 सितंबर को फिरोज खान की एक्स वाइफ अलीजा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो फिरोज से अलग हो रही हैं और साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। जो उनकी शादी के शुरुआती चार साल में हुए थे। अलीजा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, 'हमारी चार साल की शादी पूरी तरह से अव्यवस्थित थी। इस दौरान मेरे साथ मानसिक और शारीरिक हिंसा हुई। मेरे पति मुझे पीटते थे, ब्लैकमेल करते थे और चीट करते थे।' जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 7 जुलाई 2020,10 मई 2021 को अलीजा के साथ बुरी तरह मारपीट हुई, जिसके सबूत कराची ईस्ट के सेशन कोर्ट में जमा किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में अलीजा के हाथ और कमर में गंभीर चोटों के निशान हैं। वहीं अलीजा के वकील ने बताया कि जब पीड़िता ने उनके साथ हुई हिंसा की शिकायत करने की बात कही तो उन्हें धमकाया गया, वहीं उनके साथ कई बार हिंसा हुई लेकिन बच्चों के चलते हर बार अलीजा चुप रह गईं।

फिरोज खान का स्टेटमेंट
इस पूरे मामले पर भारी विरोध देखने के बाद फिरोज ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक बयान जारी किया था। अपने बयान में फिरोज ने लिखा, 'मैं फिरोज, मेरे ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारता हूं और इन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताता हूं, जो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं हैं। मैंने लीगल टीम से बात की है और इसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। आखिर में मैं ये कहना चाहूंगा कि मैंने हमेशा कानून का पालन किया है और कभी भी जानबूझकर किसी को परेशान नहीं किया है। मैं सभी के ह्यूमन राइट्स का सपोर्ट करता हूं।'

बॉक्स ऑफिस पर राम सेतु ने मारी बाजी……

0

अक्षय कुमार,जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु की टक्कर अजय देवगन,सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड से है।फिल्म थैंक गॉड की एवरेज IMDb रेटिंग 6.8 है, जो 3.3 हजार लोगों के वोट्स के बाद तय हुई है। बता दें कि फिल्म को 40.12% लोगों ने 10 रेटिंग,23.2% लोगों ने 9 रेटिंग,12.7% लोगों ने 8 रेटिंग,1.3% लोगों ने 2 रेटिंग और 19% लोगों ने 1 रेटिंग दी है। बता दें कि ये सिर्फ शुरुआती रेटिंग है, जबकि आने वाले दिनों में ये रेटिंग कम-ज्यादा हो सकती है।

'थैंक गॉड' ने कितनी की कमाई
राम सेतु के साथ ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई है। Bollymoviereviewz की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8-10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को 2500 स्क्रीन्स मिली हैं और साथ ही फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि अगर ये अर्ली ट्रेंड्स सही साबित हुए तो न सिर्फ स्क्रीन काउंट कम होने की वजह से बल्कि विवाद की वजह से भी थैंक गॉड कमाई में मात खा सकती है। याद दिला दें कि फिल्म को लेकर काफी विवाद जारी है और कहा जा रहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

क्या है 'राम सेतु' का कलेक्शन
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। बात फिल्म के कलेक्शन की करें Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं और फिल्म की असल कमाई इससे कम ज्यादा हो सकती है। वहीं Bollymoviereviewz के मुताबिक राम सेतु, 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

VIDEO: भूमि पेडनेकर के इस लुक ने उड़ाए होश, नेटिजंस ने की उर्फी जावेद से तुलना

0

भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। भूमि हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की दिवाली पार्टी में शरीक होने पहुंची थीं जहां उन्होंने काफी बोल्ड अंदाज में व्हाइट ड्रेस और डिजाइनर ब्लाउज कैरी किया था। भूमि पेडनेकर पर यह लुक काफी सूट कर रहा था लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इससे कुछ खास इंप्रेस नहीं हुए और एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

ट्रोल बोले- उर्फी से इंस्पायर हो गईं भूमि!
वीडियो वायरल होने लगा और कमेंट सेक्शन में लोगों ने उन्हें उर्फी जावेद से प्रेरित एक्ट्रेस और ना जाने क्या-क्या कह डाला। वीडियो को कई पापाराजी ने अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। विरल भयानी द्वारा शेयर की गई वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट करके ‘रक्षा बंधन’ फेम एक्ट्रेस को घेरा। एक यूजर ने लिखा- वह इन कपड़ों में कितनी असहज हैं। उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है।

कमेंट्स में लोगों ने आउटफिट पर घेरा
एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया। उर्फी जावेद का असर साफ नजर आ रहा है। इसी तरह तमाम लोगों ने भूमि पेडनेकर को ऐसे कपड़े पहनने के लिए घेरा है। एक शख्स ने लिखा कि फैशन के नाम पर कुछ भी क्यों पहन लेते हो, जिसमें खुद ही कंफर्टेबल फील नहीं कर पाते।

भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर की पिछली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को बॉक्स ऑफिस और OTT पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। भूमि पेडनेकर ने काफी कम वक्त में खुद को साबित किया है और उनके करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में गोविंदा नाम मेरा, भीड़, भक्षक, द लेडी किलर और अफवाह जैसी फिल्में शुमार हैं।

विवादित बयानों के कारण भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पड़ गईं अकेली

0

भोपाल ।   भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा में अलग-थलग पड़ गई हैं। बड़बोलेपन और विवादित बयानों के कारण पार्टी नेताओं ने भी उनसे किनारा कर लिया है। हाशिए पर आने के कारण भोपाल संसदीय सीट पर अब दूसरे नेताओं की नजर है। भाजपा ने कई बार साध्वी को समझाया था कि वह जो भी बोलें सोच समझकर बोलें। गौरतलब है कि 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। सूत्रों का कहना है कि भोपाल संसदीय सीट के लिए पार्टी नए सिरे से विचार कर सकती है। यही कारण है कि लोकसभा क्षेत्र के कई दावेदार अभी से सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा ने टिकटों के बंटवारे में साध्वी की पसंद को कोई खास तवज्जो नहीं दी थी। साध्वी के हाशिए पर पहुंचने की वजह भी उनके बयान हैं। वे अपने बयान से कई बार संगठन को संकट में डाल देती हैं। एकबार कहा था कि उन्हें नालियां और शौचालयों को साफ करने के लिए सांसद नहीं चुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत योजना के खिलाफ उनके बयान पर पार्टी ने फटकार भी लगाई थी।

नेतृत्व के सामने धर्मसंकट की स्थिति

मुंबई हमले में मारे गए बलिदानी हेमंत करकरे पर भी साध्वी ने विवादास्पद बयान दिया था। 2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले नाथूराम गोडसे पर बयान देकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। साध्वी के बयानों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के सामने कई बार धर्मसंकट की स्थिति बन जाती है। भाजपा के लिए भोपाल संसदीय सीट हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है। राजधानी की सीट होने की वजह से यह सीट राजनीतिक संदेश देने के काम भी आती है। लोकसभा सीट के प्रत्याशियों का निर्धारण केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा समस्त आकलन उपरांत किया जाता है। जो सभी सीटों पर लागू होता है। 

– डा. हितेष वाजपेयी, प्रवक्ता, भाजपा मप्र

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group