Home Blog Page 5684

मोदी सरकार ने कबाड़ बेचकर 254 करोड़ रु कमाए

0

केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन सप्ताह के दौरान सरकारी कार्यालयों में चलाए स्वच्छता अभियान के तहत बेकार पड़े कबाड़ को बेचकर 254 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं। इसके साथ ही 37.19 लाख वर्ग फुट जगह को खाली कराया है। यह जगह बेकार हो चुकी सामग्री जैसे कुर्सी, टेबल, फर्नीचर, पुराने इलेक्ट्रानिक सामान आदि से भरी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि जो राशि प्राप्त हुई है, वह बहुत बड़ी है। कभी सोचा भी नहीं था कि सरकार कबाड़ बेचकर इतनी राशि हासिल करेगी। दूसरे, जो स्थान खाली हुआ है, वह शास्त्रत्त्ी भवन में उपलब्ध कुल स्थान से भी ज्यादा है। जिसका अब सरकारी कामकाज के लिए बेहतर सदुपयोग किया जाएगा।

31 अक्टूबर तक जारी रहेगा अभियान

उन्होंने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दो अक्तूबर से यह अभियान शुरू किया गया है तथा यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली में स्थित कार्यालयों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित केंद्र सरकार के सभी दफ्तारों में यह अभियान शुरू किया गया है।

मोदी सरकार छूट मुक्त कर व्यवस्था को खत्म करने पर कर रही विचार

0

केंद्रीय बजट 2020-21 में एक नई कर व्यवस्था पेश की गई थी। इसमें करदाताओं को विभिन्न कटौतियों और छूट वाली पुरानी व्यवस्था और छूट और कटौती के बिना कम कर दरों की पेशकश करने वाली नई कर व्यवस्था के बीच चयन करने का विकल्प दिया गया था। अब सरकार छूट मुक्त कर व्यवस्था को खत्म करने पर विचार कर रही है।मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि ज्यादातर करदाता पुरानी कर व्यवस्था को तरजीह दे रहे हैं। इसके पहले वित्त मंत्रालय ने छूट मुक्त नई कर व्यवस्था की समीक्षा करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन अब उसे खत्म करने पर विचार हो रहा है। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय चाहता है कि व्यक्तिगत आय करदाताओं के लिए कर व्यवस्था और आकर्षक होनी चाहिए।सूत्रों का कहना है कि सरकार करदाताओं के पुरानी कर व्यवस्था में अधिक आकर्षण को देखते हुए पुरानी कर प्रणाली को ही और सुविधाजनक एवं आकर्षक बनाने की योजना पर काम कर रही है।

45% से ज्यादा चढ़ सकते हैं Nykaa के शेयर

0

नायका के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 56 पर्सेंट से ज्यादा गिर गए हैं। नायका के शेयर 25 अक्टूबर 2022 को 1125 रुपये के अपने इश्यू से नीचे चले गए और 1110.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस गिरावट के बाद भी मार्केट एक्सपर्ट नायका के शेयरों पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि कंपनी के शेयरों में करेंट लेवल से 45 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आ सकती है। नायका के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2574 रुपये है।

ब्रोकरेज हाउसेज ने नायका के शेयरों के लिए 1664 रुपये का एवरेज टारगेट प्राइस दिया है।यानी, कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आ सकती है।ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने हाल में नायका के शेयरों का कवरेज शुरू किया है और कंपनी के शेयरों के लिए 1365 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।नोमुरा का कहना है कि लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए रिस्क-रिवॉर्ड अनुकूल है।अगले 5 साल में कंपनी के शेयर दोगुने हो सकते हैं।नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स है।

15 से 20 रुपये लीटर अधिक कीमत पर बिक रहा सोयाबीन तेल

0

विदेशों में सूरजमुखी और सोयाबीन के भाव एक ही हैं पर देश के खुदरा बाजार में सूरजमुखी तेल आयात भाव के मुकाबले 40-50 रुपये लीटर अधिक भाव से और सोयाबीन तेल 15-20 रुपये लीटर अधिक कीमत पर बिक रहा है।बजार सूत्रों ने कहा कि तेल संगठनों को इस बात की भी जानकारी सरकार को देनी चाहिए। तेल संगठनों की खामोशी का फायदा बहुराष्ट्रीय या बड़ी कंपनियों को मिलता है।

बता दें विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और डॉलर के मजबूत होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सूरजमुखी, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन तेल के साथ-साथ सरसों तेल-तिलहन कीमतों में सुतेजी आई, जबकि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
    
सूत्रों ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान जैसी जगहों के आयातक पहले से ही परेशान थे, जिन्हें लगभग 2,150 डॉलर प्रति टन के भाव आयातित तेल को आधे से भी कम दाम में तब बेचना पड़ा जब इसके आयात का भाव लगभग 900 डॉलर प्रति टन रह गया। इसके साथ डॉलर के मजबूत होने के बाद आयातकों को अधिक रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। आयातक इस दोहरी मार से त्रस्त हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरकार के शुल्कमुक्त खाद्य तेलों के आयात का कोटा निर्धारित करने के फैसले के बाद बाकी आयातकों ने नये सौदे खरीदने से हाथ खींच लिया। निर्धारित कोटा से अलग आयात करने पर इन आयातकों को आयात शुल्क अदा करने के बाद उनका महंगा तेल बाजार में खपना आसान नहीं रह जायेगा क्योंकि बाजार भाव सस्ते आयातित तेलों के हिसाब से तय होने लगेगा। ऐसे में नये सौदे नहीं होने से बाजार में भारी शॉर्ट सप्लाई की स्थिति बन गई है जिससे तेल कीमतों में मजबूती आई है।

ब्रिटन के नए PM Rishi Sunak के लिए Amul ने बनाया स्पेशल डूडल…..

0

भारतवंशी ऋषि सुनक के पीएम बनने से देश में खुशी का माहौल है। देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषि सुनक को बधाई दी। इससे भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने की उम्मीद है। उधर डेयरी प्रोडक्ट के लिए मशहूर फर्म अमूल ने अपने स्पेशल शुभंकर के जरिए ऋषि सुनक को बधाई दी है।

ऋषि सुनक इस साल ब्रिटेन के तीसरे प्रधानमंत्री बने और शीर्ष पद संभालने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया। दुनियाभर से सुनक के लिए शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। ऐसे ही एक बधाई संदेश में डेयरी ब्रांड अमूल ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए एक दिलचस्प क्रिएटिव के साथ आया है।

अमूल ने दी विशेष अंदाज में बधाई

सोशल मीडिया पर अमूल ने एक स्पेशल डूडल शेयर किया है। कंपनी ने अपने शुभंकर के साथ ऋषि सुनक की तस्वीर लगाई है। पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, “#Amul Topical: ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के पीएम का स्वागत!।’ इस पोस्ट भले ही महज कुछ घंटे पहले शेयर किया गया है, लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर 5,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

sunak 2

यूजर्स को पसंद आ रहा अमूल का डूडल

यूजर्स अमूल के इस रचनात्मक संदेश से बहुत प्रभावित हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, “अद्भुत! अमूल का जवाब नहीं! एक अन्य ने टिप्पणी की- “अद्भुत!”। पोस्ट पर हंसी वाले और ताली बजाने वाले इमोजी भी थे।

बधाई देने का अमूल का अपना तरीका

बता दें कि अमूल इस तरह के विशेष मौकों के लिए स्पेशल डूडल बनाता रहता है। देश-दुनिया के किसी भी बड़े घटनाक्रम या खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की किसी बड़ी घटना को लेकर अमूल, डूडल बनाता रहता है। इसके डूडल बहुत लोकप्रिय होते हैं और लोगों की भावनाओं से सहज ही जुड़ जाते हैं।

खरगोन में दुर्घटनाग्रस्त टैंकर में अचानक लगी आग, इसे देखने पहुंची एक युवती की मौत

0

खरगोन ।   मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना सुबह सात बजे बिस्टान थाना इलाके के अंजनगांव की है, यहां से पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर सड़क के किनारे पलट गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी टैंकर में आग लग गई और उसके आसपास खड़े लोग झुलस गए, इसके करीब खड़ी 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को खरगोन के अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे 17 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि टैंकर पलटने के बाद ग्रामीण उसमें से रिस रहा पेट्रोल लेने पहुंचे थे। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों के इलाज की है। घटना में एक युवती की मौत की बात सामने आ रही है। अंजनगांव के सरपंच सरपंच डा. उमराव ने बताया पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर खरगोन की ओर झिरन्या जा रहा था। झिरन्या रोड पर अंजनगांव के पास मोड पर यह असंतुलित होकर पलट गया। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। तभी टैंकर में शार्ट सर्किट हुआ और अचानक धमाका हुआ। टैंकर के चालक और सहचालक मौके से पहले ही भाग चुके थे। टैंकर के पास खड़ी गांव के गोरेलाल के 19 वर्षीय युवती रंगु धमाके में जल गई और अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल पहुंचे तब तक टैंकर खाक हो चुका था।

Funny Video : इंग्लैंड के हार पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मजेदार वीडियो शेयर कर ली चुटकी

0

आयरलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड की टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड के सामने 158 रनों का लक्ष्य था लेकिन जब बारिश के कारण खेल रोका गया तब इंग्लैंड 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना चुकी थी।बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं किया जा सका और आयरलैंड ने DLS नियम के तहत मुकाबला 5 रनों से जीत लिया। आयरलैंड के जीत दर्ज करते ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने एक वीडियो शेयर कर चुटकी ली है।

वसीम जाफर ने एक वीडियो शेयर किया और उसमें माइकल वॉन को टैग करके चुटकी ली और कैप्शन में लिखा मैच समरी।आपको बता दें कि ट्वीटर पर जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की ये नोकझोक बहुच पुरानी है।दोनों की के बीच ये नोकझोक तब से शुरू हुई है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 92 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

अमित मिश्रा ने भी साधा इंग्लैंड पर निशाना

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने भी इंग्लैंड की इस हार पर निशाना साधा है। उन्होंने आयरलैंड टीम को बधाई देते हुए लिखा है कि आशा है कि यह खेल भावना के विपरीत नहीं है। आपको बता दें कि हाल में भारतीय महिला टीम की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट किया था उसको लेकर कई इंग्लैंड क्रिकेट खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया था।

10 माह पुराने अपराधिक मामले में पथरिया नगर परिषद अध्यक्ष अभी भी गिरफ्तार नहीं किये गए

0

दमोह ।   दमोह जिले की नगर परिषद पथरिया के अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा को 10 माह पुराने एक अपराधिक मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले की पथरिया नगर परिषद के अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा पर 10 माह पुराने धारा 326 के मामले में छह आरोपियों के साथ उनका भी नाम शामिल था, जिसमें से अभी तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन सुंदर लाल विश्वकर्मा लगातार ही इस मामले में फरार चल रहे थे। इसी बीच नगर पालिका परिषद के चुनाव में भी खुलेआम अपना चुनाव प्रचार करते रहे और बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर उन्होंने पार्षद का चुनाव भी जीता, लेकिन नगर परिषद अध्यक्ष बनने के उपरांत वह भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा समर्थित अध्यक्ष के रूप में वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। लेकिन पूरे चुनाव एवं नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव के उपरांत तक पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि वह खुलेआम सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी यहां तक कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भी वह शामिल हुए, लेकिन आज अचानक पथरिया पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा पर 294, 323, 325, 326 का मामला दर्ज किया गया था इसमें 5 अन्य आरोपी भी थे जिनकी जमानत हो चुकी है। नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद सुंदर लाल विश्वकर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्थानीय शासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन इस बीच भी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

भिंड में जमीनी विवाद को लेकर एक की गोली मारकर हत्या

0

भिंड ।    जमीनी विवाद को लेकर फूफ के सकराया गांव में आरोपितों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। किसान पर हमला करने वाले आरोपित करीब दर्जन भर थे। हत्या करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। किसान के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर स्वजनाें ने हंगामा किया। बताया जाता है कि आरोपित पक्ष ने पहले हत्या की थी और अपनी फरारी के दौरान मृतक किसान को जमीन बेची थी। लेकिन वे अब जमीन को वापस करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उससे विवाद चल भी रहा था। जमीन को लेकर थाने में पिछले दिनों पंचायत भी हुई थी। हालांकि मामला सुलझा नहीं था। घटना के बाद से गांव में तनाव फैला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि गांव में तनाव बना हुआ था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

चार साल से इंडस्ट्री से क्यों दूर हैं रतन राजपूत? अभिनेत्री ने किया सबसे बड़े दर्द का खुलासा

0

'अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो' से घर-घर में मशहूर हुईं टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। वह आखिरी बार टीवी सीरियल 'संतोषी मां' में नजर आई थीं। हालांकि, रतन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के बारे में बड़े-बड़े खुलासे करती नजर आई हैं। वहीं, अब रतन राजपूत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने टीवी जगत से ब्रेक लेने की वजह बताई है।

रतन राजपूत ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 2018 में पिता के निधन के बाद वह जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में पहुंच गई थीं। वह अपने सबसे नीचले स्तर पर थीं। यह वो समय था जब उनका टीवी सीरियल 'संतोषी मां' खत्म हो चुका था। अभिनेत्री ने कहा, '2018 में संतोषी मां के खत्म होने के ठीक एक दिन बाद मैंने अपने पिता को खो दिया था। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। उन दिनों मैं डिप्रेशन में चली गई और कुछ भी नहीं करना चाहती थी।'

रतन राजपूत ने बताया कि ठीक होने के लिए उन्होंने मनोवैज्ञानिकों से परामर्श किया। इसके बाद ही रतन ने इंडस्ट्री को छोड़ यात्रा और खेती करने का फैसला किया, जिसके बाद रतन राजपूत की स्थिति में सुधार भी आया। रतन राजपूत ने यह भी बताया कि उन्होंने मुंबई छोड़ने के बाद एक ही गांव में तीन महीने बिताए थे।

रतन ने कहा, 'तीन महीने तक गांव में रहकर खेती करना मेरे लिए इलाज की तरह था। उससे मुझे काफी हद तक मदद मिली थी। उन दिनों मैंने यह सीखा कि गांव में लोग दिखावा मुक्त जीवन जीते हैं। मैंने वहां अपने समय को एंजॉय किया और इस यात्रा में मैंने खुद की तलाश भी की है। साथ ही गांव में रहने के बाद मुझे जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण भी मिला है। बता दें कि रतन राजपूत अब इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group