Home Blog Page 5688

Diwali पर Palak Tiwari ने कराया बोल्ड फोटोशूट……

0

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘बिजली बिजली’ गाने से इंटरनेट पर तबाही मचाने वाली पलक इन दिनों अपनी बोल्डनेस की वजह से भी छाई हुई हैं। पलक अपने काम से कहीं ज्यादा अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के होश उड़ाती हैं। इसी बीच पलक की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हें। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दिवाली पर बोल्ड हुईं पलक तिवारी

पलक तिवारी ने दिवाली पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है।इन तस्वीरों में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में आप देख सकते हैं कि पलक ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना है।वहीं उन्होंने अपने बालों को रेट्रो स्टाइल में बनाया है। इन तस्वीरों में वो अलग पोज देती दिख रही हैं।फोटोज में पलक का हर अंदाज फैंस को क्रेजी बनाता दिख रहा है।हमेशा की तरह ही पलक की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

2 cleanup

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

पलक तिवारी के इस फोटोशूट पर कमेंट्स कर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटोज पर कमेंट कर फैंस उन्हें हाॅट, बोल्ड, ब्यूटीफुल और बाॅम बता रहे हैं।अब तक इसको काफी व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब पलक के किसी पोस्ट को इतना पसंद किया गया है।उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पलक की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया गया है।इससे पहले भी उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।

4 cleanup

India Post Recruitment 2022: डाक विभाग में बिना परीक्षा और इंटरव्यू के ऐसे होगा चयन….

0

डाक विभाग के गुजरात पोस्ट सर्किल के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। डाक विभाग द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के 71 पदों, पोस्टमैन के 56 पदों और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 6 पदों यानि कुल 188 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए यह भर्ती खेल कोर्ट के अंतर्गत की जानी है।

डाक विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

डाक विभाग में पीए/एसए, पोस्टमैन और एमटीएस के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग के खेल कोट की भर्ती से सम्बन्धित आधिकारिक वेबसाइट, dopsportsrecruitment.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से आरंभ हो चुकी है और आखिरी तारीख 22 नवंबर 2022 निर्धारित है। इसी अवधि में उम्मीदवारों को निर्धारित 100 रुपये आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

डाक विभाग गुजरात सर्किल भर्ती 2022 अधिसूचना

डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 12वीं/10वीं (पदों के अनुसार अलग-अलग) की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27/25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 25 नवंबर 2021 से की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इनके अतरिक्त, उम्मीदवारों को डाक विभाग खेल कोटा भर्ती के लिए निर्धारित खेलों से सम्बन्धित अंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय / अंतर्विश्वविद्यालय आदि में भाग लिया होना चाहिए।

डाक विभाग में बिना परीक्षा और इंटरव्यू ऐसे होगा चयन

डाक विभाग खेल कोटा भर्ती के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके आवेदन के विवरणों के आधार पर की जाएगी। इसके लिए योग्यता सूची खेल प्रतिस्पर्धा स्तर के अनुसार तैयार बनाई जाएगी, जिसमें पहली वरीयता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिए उम्मीदवारों को दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

दमोह में मामूली विवाद पर पिता, बेटे और मां सहित तीन की गोली मारकर हत्या

0

दमोह ।   दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम देवरान में मामूली विवाद पर एक ही दलित परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह 6:30 बजे महिला संबंधी विवाद पर जगदीश पटेल एवं घमंडी अहिरवार परिवार के दो लोगों के बीच गाली-गलौज होने पर जगदीश पटेल परिवार के लोगों द्वारा घमंडी अहिरवार परिवार के मां-बेटे और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि महिला संबंधी किसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह 6:30 बजे दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया, जिसमें जगदीश पटेल परिवार के छह लोगों द्वारा घमंडी परिवार के लोगों पर बंदूक से गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में घमंडी पुत्र बुद्ध अहिरवाल 60 वर्ष रामप्यारी पत्नी घमंडी अहिरवाल 58 वर्ष एवं बेटा मानक लाल पुत्र घमंडी अहिरवाल 32 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महेश पुत्र घमंडी अहिरवाल 30 वर्ष और बबलू पुत्र घमंडी अहिरवाल 28 वर्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घमंडी अहिरवाल के परिवार पर गोली चलाने वालों में जगदीश पटेल, सौरभ पटेल, मनीष पटेल, शुभम पटेल, कोदू पटेल, घनश्याम पटेल सभी निवासी देवरान के विरुद्ध हत्या अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीवार ने बताया कि घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। वहीं, घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटनास्थल पर घटना की जानकारी रखते ही पहुंचे कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि इस मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके अलावा शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत जो भी मदद मृतक के परिवारजनों को निर्धारित होगी उन्हें प्रदान की जाएगी।

गोपाष्टमी पर गौशाला पहुंचकर गायों को नैवेद्य करें अर्पित

0

जबलपुर ।   इस वर्ष भारतीय कालगणना का आधार भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि एक नवम्बर को है। इस तिथि पर भारतीय पर्व परम्परा के अनुसार गोपाष्टमी मनाई जाती है। गोसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने गोपालकों, गोप्रेमियों, किसानों एवं गोभक्तों से आग्रह किया है कि गोपाष्टमी के दिन प्रदेश की गोशालाओं में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर वहां रह रही गायों का दर्शन-पूजन करें। तदुपरांत गोमाता को नैवेद्य अर्पण करें। नैवेद्य में गायों को रुचिकर आहार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और आम नागरिक जब तीनों एकाकार होकर गोवंश संरक्षण के प्रति प्रयास करेंगे तभी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में धार्मिक आयोजन 26 को

जबलपुर। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में बुधवार 26 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे भगवान राधा कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इस दौरान अन्नाकूट, गौ माता पूजन के साथ गोवर्धन महोत्सव मनाया जाएगा। वृंदावन धाम से आए पूजित मोर पंख का वितरण भी होगा। आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास और व्यवस्थापक डा. सुधीर अग्रवाल ने धर्मप्रिय जनों से इस आयोजन में उपस्थिति का आग्रह किया है।

उज्जैन में बाबा महाकाल का सूर्यदेव के रूप में हुआ शृंगार, आज है सूर्यग्रहण

0

उज्जैन  ।    महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगलवार अल सुबह हुई भस्मारती में भोलेनाथ का सूर्यदेव के रूप में शृंगार किया गया। दीपावली के बाद आज सूर्यग्रहण है, इसलिए बाबा महाकाल का यह विशेष शृंगार किया गया है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को तड़के बजे भस्म आरती में सबसे पहले दीपावली मनाई गई। पुजारियों ने भगवान महाकाल को अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की। मंदिर की परंपरा अनुसार तड़के चार बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद पुजारियों ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक- पूजन किया। पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान महाकाल को केसर चंदन का उबटन लगाया। इसके उपरांत पुजारियों ने भगवान महाकाल को गर्म जल से अभ्यंग (संपूर्ण) स्नान कराया। भगवान को सोने चांदी के आभूषण व नवीन वस्त्र धारण कराकर भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद अन्नकूट में विभिन्न प्रकार के पकवान, फल, सूखे मेवे, विभिन्न फलों के रस आदि का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की गई। राजाधिराज के आंगन में दीपोत्सव की निराली छटा को निहारने के लिए करीब दो हजार भक्त मौजूद थे। श्री महाकाल महालोक में एक लाख दीप प्रज्वलित किए गए।

व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, यूजर्स को मैसेज भेजने में आ रही दिक्कत

0

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की सेवाएं मंगलवार को भारत में ठप हो गईं हैं। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा है। यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि आज दोपहर 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हैं। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी। अब नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं।मेटा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने को लेकर अब तक 11 हजार से अधिक यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर चुके हैं। स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। भारत में यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने व्हाट्सएप ठप होने को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने ऑफिशियली घोषणा की थी कि 25 अक्तूबर से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में अपना सपोर्ट बंद कर देगा। इन फोन में Apple जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर ये डाउन देखने मिल रहा है।

सोने-चांदी के भाव में बंपर उछाल

0

धनतेरस-दिवाली बीतते ही सोने-चांदी की कीमतों में आग लग गई। सोना तप कर और खरा हो गया है। सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में आज यानी मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 575 रुपये प्रति 10 उछल कर 50637 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में आज 1872 रुपये प्रति किलो का बड़ा उछाल आया है।बता दें ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।अगर सर्राफा बाजारों के रेट की बात करें तो अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5617 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से अब केवल 18581 रुपये सस्ती है।23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब जीएसटी के साथ 51947 रुपये पर है। आज यह 50434 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुली। इसमें 95 पर्सेंट सोना होता है। इसपर अगर ज्वेलर का मुनाफा जोड़ लें तो यह 57141 रुपये पड़ेगा। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के साथ यह 61000 रुपये के पार पहुंच जाएगा।22 कैरेट गोल्ड की कीमत 46384 रुपये प्रति 10 ग्राम  है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ इस सोने की कीमत 47775 रुपये है। इसमें 85 प्रतिशत गोल्ड होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेर का मुनाफा जोड़ने के बाद यह आपको करीब 60000 रुपये का पड़ेगा।

डिप्रेशन का शिकार थीं वैशाली ठक्कर, इंटीमेट तस्वीरें वायरल होने का सता रहा था डर

0

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री के करीबी दोस्त और अभिनेता निशांत मल्कानी ने वैशाली ठक्कर के बार में कई अनसुनी बातें साझा की हैं। निशांत ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि वैशाली ठक्कर डिप्रेशन का शिकार थीं। उन्होंने कहा कि वैशाली बीते काफी समय से डिप्रेशन में थी और साइकेट्रिस्ट से मेडिकल हेल्प भी ले रही थीं।

इंटीमेट तस्वीरें वायरल कर देनी की मिली थी धमकी
जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तब इंटीमेसी आम बात होती है। इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप ब्रेकअप के बाद उन इंटीमेट तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगें। राहुल भी कुछ ऐसा ही कर रहा था। वह वैशाली के होने वाले पति को उसकी इंटीमेट तस्वीरें दिखाना चाहता था। मुझे अब वैशाली की परेशानी की गहराई समझ आ रही है।

निशांत ने साक्षात्कार के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि वैशाली शादी से पहले मुंबई आने वाली थीं। उन्होंने कहा, आत्महत्या से चार दिन पहले ही मेरी वैशाली से बात हुई थी। मैं उन्हें उनके वेट को लेकर परेशान कर रहा था। मैं उसे टीज कर रहा था कि उसने अपना वेट कम कर लिया है। इसके जवाब में वह कहती थी कि वह रिकवर कर लेगी।

राहुल और वैशाली के रिश्ते के बारे में बात करते हुए निशांत कहते हैं, जब दोनों ने डेट करना शुरू किया था तब राहुल शादीशुदा नहीं था। वह दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन मां-बाप उनके रिश्ते से खुश नहीं थे, जिसकी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई। लेकिन दिशा के साथ शादी करने के बाद राहुल, वैशाली को इमोशनली ब्लैकमेल करने लगा। बता दें कि राहुल से तंग आकर वैशाली ठक्कर ने हाल ही में अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

धार जिले में शिवलिंग के ऊपर जल से भरा कलश अचानक घूमने लगा, वीडियो हुआ वायरल

0

धामनोद ।    धार जिले के धामनोद नगर में बावड़ी मोहल्ले स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर बंधा हुआ जल से भरा कलश अचानक तेज गति से घूमने लगा। इस अद्भुत घटना को देखने वाले भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। आज सूर्य ग्रहण है और सूतक से पहले पुजारी लक्ष्मणजी द्वारा रात 3 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। लेकिन प्रतिदिन दर्शन करने वाले भक्त मंदिर पहुंचे और पट बंद होने से शिखर के दर्शन किए। कुछ भक्तों की नजर भगवान के मंदिर में जाली से गर्भगृह में पड़ी तो शिवलिंग के ऊपर लगा जल से भरा कलश घूम रहा था। उन्होंने नगर के दूसरे लोगों को इसकी जानकारी दी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ यहां जमा हो गई। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक मां नर्मदा का जल शिवलिंग के ऊपर अभिषेक के लिए कलश में भरा जाता है। भक्त इस घटना को सूर्य ग्रहण से जोड़कर देख रहे हैं।

सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइका-अर्जुन हाथों में हाथ डाले आए नजर

0

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस को हर बार खुश कर देते हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। वहीं, अब सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में भी दोनों एक साथ स्पॉट हुए, जिसके बाद से ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।

दरअसल, दिवाली से पहले बॉलीवुड स्टार्स के घरों में जमकर पार्टी हुई। शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, कृति सेनन, रमेश तौरानी, आनंद पंडित और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड कलाकारों ने चार चांद लगा दिए। सोनम कपूर ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में मलाइका और अर्जुन ने सबका ध्यान खींच लिया। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े एंट्री की।

इस मौके पर मलाइका और अर्जुन ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी सुंदर लग रहे थे। अर्जुन कपूर हमेशा की तरह अपने ओवरऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता पायजामा कैरी किया था और हाथ में एक घड़ी थी। वहीं, मलाइका ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखीं। मलाइका की ड्रेस इंडो-वेस्टर्न थी। एक्ट्रेस ने डीप नेक ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी। साथ में एक श्रग भी कैरी किया था। दोनों को यूं साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group