Home Blog Page 5689

कैसी रही विक्की-कटरीना की पहली दिवाली? देखिए सेलिब्रेशन की अनसीन तस्वीरें!

0

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली साथ में मनाई। कटरीना कैफ और विक्की कौशल, दोनों ने ही सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। कटरीना कैफ ने जहां तैयार होने के बाद विक्की कौशल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- शुभ दिवाली। वहीं विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर बहुत ही खास पोस्ट की।

विक्की ने कैट को कहा-घर की लक्ष्मी
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी और कटरीना कैफ की लक्ष्मी पूजा के दौरान की एक फोटो पोस्ट की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- घर की लक्ष्मी के साथ लक्ष्मी पूजा हो गयी। आप सभी को हमारी तरफ से शुभ दीपावली। विक्की कौशल का अपनी पत्नी को लक्ष्मी कहा जाना फैंस के दिल को छू गया।

ढेरों सेलेब्रिटीज और फैंस ने विक्की-कटरीना की पोस्ट पर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा के दौरान कटरीना कैफ सूट में नजर आ रही हैं और विक्की कौशल ने कुर्ता पहन रखा है। कटरीना कैफ ने अपने सिर पर दुपट्टा डाला हुआ है। वहीं कटरीना ने पूजा के बाद तैयार होकर तस्वीरें शेयर की हैं।

तैयार होकर ऐसे दिखे विक्की-कटरीना
कटरीना कैफ ने जो फोटो डाली हैं उनमें विक्की कौशल व्हाइट और सिल्वर कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। कटरीना कैफ ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है जो उन पर बहुत सूट कर रही है। फैन पेजों पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ ही घंटों में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने इन फोटोज को लाइक किया है।

 

दिवाली पर अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका ने खेली होली,एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बहुत खास फोटो शेयर की है। यह फोटो है उस शख्स की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना के बराबर ही आती हैं, हालांकि फैंस इस क्यूट सेलेब्रिटी की फोटोज देखने को बेताब रहते हैं।

दिवाली पर वामिका ने खेल ली होली
क्योंकि विराट और अनुष्का कभी भी अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं करते हैं इसलिए इस फोटो में भी उन्होंने सिर्फ वामिका के हाथ दिखाए हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि दिवाली पर रंगोली बनाने के दौरान वामिका ने सारे कलर्स मिला दिए और रंगोली भी खराब हो गई। ऐसे में अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- दिवाली और होली एक ही दिन।

विराट ने हैप्पी कर दी फैंस की दिवाली
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान से मैच जिताकर इस साल फैंस की दिवाली हैप्पी कर दी। जहां तक उनके परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की बात है तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस जीत से बहुत ज्यादा खुश थीं। अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर विराट कोहली की तस्वीरों वाली एक पोस्ट भी की थी जिसमें उन्होंने देश को इतनी खुशी देने के लिए विराट कोहली का शुक्रिया अदा किया था।

 

सीए इंटर व फाइनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

0

सीए इंटर या सीए फाइनल नवंबर 2022 परीक्षाओं की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ)’ ने नवंबर 2022 परीक्षाओं के लिए आवेदन किए छात्र-छात्राओं के लिए एग्जाम में सम्मिलित होने हेतु जरूरी सीए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संस्थान ने सीए इंटर एडमिट कार्ड 2022 और सीए फाइनल एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को छात्र-छात्राओं के डाउनलोड के लिए एक्टिव कर दिए हैं। आइसीएआइ सीए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, icai.org पर एक्टिव किए गए हैं।

ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने सीए नवंबर 2022 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना सीए इंटर एडमिट कार्ड 2022 या सीए फाइनल एडमिट कार्ड 2022 वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम स्टूडेंट्स सेक्शन में और फिर महत्वपूर्ण घोषणाओं से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपनी सम्बन्धित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपनी लॉग-इन आइडी व पासवर्ड के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड व प्रिंट कर सकेंगे। छात्रों को सीए एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेव कर लेनी चाहिए।

आइसीएआइ ने इंटर व फाइनल सीए एडमिट कार्ड 2022 जारी करने से पहले दोनों ही कोर्सेस की नवंबर 2022 परीक्षाओं के लिए तारीखों की की थी। संस्थान के अपडेट के मुताबिक, सीए फाइनल परीक्षाएं 1 से 16 नवंबर तक और सीए इंटर परीक्षाएं 2 से 17 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। पेपर के अनुसार परीक्षा तरीखों के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से सीए नवंबर 2022 एग्जाम डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

‘हैप्पी दिवाली अब शुरू हो गई है’, इंडिया की जीत के बाद बोले शाहरुख़ खान

0

बीते 23 अक्टूबर को हुए मैच ने लोगों के होश उड़ा दिए। इस दौरान भारत के क्रिकेट फैंस की तरह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी ख़ुशी से नाच उठे। उनकी भी दिवाली की खुशी दोगुनी हो गई है।

जी दरअसल भारत बनाम पाकिस्तान मैच में विराट कोहली के कमाल के परफॉरमेंस से शाहरुख भी इम्प्रेस हो रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत बीते रविवार के दिन फैंस के लिए बेहद जरूरी थी और पूरा जोर लगाकार आखिरकार जीत हासिल कर ही ली। ऐसे में भारतीय टीम की जीत के बाद शाहरुख खान ने अपने उत्साह हो जाहिर किया है।

साथ ही उन्होंने कोहली की तारीफ भी की। जी दरअसल शाहरुख खान ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि अब हैप्पी दिवाली की शुरुआत हुई है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा, 'क्रिकेट के एक बढ़िया गेम को देखकर अच्छा लगा। भारत की टीम को जीतते देखना मजेदार था। विराट कोहली की बैटिंग बढ़िया थी। उन्हें रोते और हंसते देखना प्रेरणादायक था और बैकग्राउंड में चक दे इंडिया सुनना।।। हैप्पी दिवाली अब शुरू हो गई है।' दूसरी तरफ आज ट्विटर पर विराट कोहली और टीम इंडिया के साथ शाहरुख खान भी ट्रेंड हो रहे हैं।

जी हाँ और शाहरुख को फैंस विराट कोहली जैसा कमबैक करने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली की सेंचुरी और इनका ट्वीट और क्या चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'हम विराट के जैसा कमबैक आपका भी चाहते हैं शाहरुख।' एक और ने लिखा, 'ओह जान मुझे लग ही रहा था कि आप आज के मैच के बाद ट्वीट करेंगे। एक और वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। वो भी भारत बनाम पाकिस्तान के साथ। आपको स्टैन्ड पर देखना मिस कर रही हूं। लेकिन चक दे इंडिया चिल्लाते मैदान को आप याद हैं।' अब अगर काम के बारे में बात करें तो शाहरुख़ जल्द पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं।

प्यार से उठ गया था नेहा का विश्वास, रोहनप्रीत ने बदल दी ज़िन्दगी

0

नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर 2020 में यानि की आज ही के दिन रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी।

उनकी शादी ने सबको चौंका दिया था। जब दोनों की शादी हुई तो वह टॉक ऑफ द टाउन बन गई। आज दोनों की शादी की सालगिरह है और इसी मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की पहली मुलाकात 'नेहू द व्याह' गाने के सेट पर हुई थी। रोहनप्रीत सिंह ने एक बार बताया था- 'हम दोनों की मुलाकात गाने की शूट के दौरान ही हुई थी। इस गाने ने हम दोनों की जिंदगी बदल दी।' पहली ही मुलाकात में रोहनप्रीत ने नेहा को अपना दिल दे दिया । नेहा ने कहा- वह काफी क्यूट थे। मुझे शुरुआती दिनों में ही महसूस हो गया था कि यह मेरे लिए सही लाइफ पार्टनर है।'

रोहनप्रीत से पहले नेहा हिमांश कोहली को डेट करती थीं। दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद नेहा का प्यार से विश्वास उठ गया था। वे डिप्रेशन में आ गई थीं। जब एक दिन रोहनप्रीत ने नेहा को प्रपोज किया तो नेहा ने कहा कि वह रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती। उन्हें अब सीधे शादी करनी है। रोहनप्रीत ने कहा कि वह सिर्फ 25 साल के हैं और अभी शादी नहीं करना चाहते। फिर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

रोहनप्रीत को कुछ दिनों बाद को एहसास हुआ कि वह नेहा के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने कॉल कर नेहा से शादी करने की बात कही। नेहा को लगा कि रोहनप्रीत ने ड्रिंक कर रखी है इसलिए ऐसा बोल रहे हैं और सुबह तक वह भूल जाएंगे। रोहनप्रीत ने सुबह फिर से शादी की बात की। इस पर नेहा ने कहा कि वह उनकी मां से बात करे। रोहनप्रीत नेहा की मां से मिले और फिर दोनों की शादी तय हो गई। दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

नेटिजन्स के निशाने पर आए करण, ट्रोल्स ने लगाया पक्षपात का इल्जाम, कर डाली सलमान के वापसी की मांग

0

कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस-16 का 'वीकएंड का वार' धमाकेदार रहा। निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई और सदस्यों के दिल में प्यार के बीज भी बोए।

हालांकि, बिग बॉस के फैंस को 'वीकएंड का वार' पर सलमान खान की कमी खली। बता दें कि डेंगू से पीड़ित होने की वजह से सलमान खान इस बार के 'वीकएंड का वार' एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए और मजबूरन करण जौहर को शो होस्ट करने के लिए आमंत्रित करना पड़ा।

हालांकि, करण जौहर इस पर भी ट्रोल हो गए। नेटिजन्स ने करण जौहर पर शो में 'पक्षपात' करने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह अपने पसंदीदा स्टार सलमान खान को जल्द-से-जल्द शो में वापस देखना चाहते हैं।

एक नेटीजन ने लिखा, "गौरी और अर्चना दोनों समान रूप से बदतमीजी कर रही हैं और बकवास भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। करण जौहर को पूरा एपिसोड देखना चाहिए, दोनों की गलती थी।" एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि कोई सहमत है या नहीं, लेकिन करण जौहर ने पक्षपात किया"। एक अन्य ट्वीट यूजर ने लिखा, "करण जौहर, 'वीकएंड का वार' पर इतने पक्षपाती हैं और यह @ColorsTV पर स्पष्ट रूप से देखा जाता है !! वह कुछ प्रतियोगियों के खराब व्यवहार को सही ठहराते हैं और अन्य प्रतियोगियों को बोलने नहीं देते.. बहुत एकतरफा !! इसलिए फिर से साबित हुआ कि सलमान खान की तरह #BB16 को कोई होस्ट नहीं कर सकता !!"
रियलिटी शो में साजिद खान, अब्दू रोजिक, टीना दत्ता, एमसी स्टेन, अहाना गौतम, शालिन भनोट, सौंदर्या शर्मा, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत कुर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, गौतम सिंह विग, शिव ठाकरे सुंबुल तौकीर खान, मान्या सिंह और गोरी नागोरी जैसी लोकप्रिय हस्तियां शामिल हैं। अभी तक केवल श्रीजिता डे ही शो से बाहर हुई हैं।

मित्सुबिशी अपनी पजेरो को भारत में फिर उतारेगी, क्रेटा से होगा मुकाबला

0

नई दिल्ली । भारतीय वाहन बाजार में मशहूर लग्जरी एसयूवी पजेरो निर्माण कंपनी मित्सुबिशी जल्द ही एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर सकती है। ऑटोमेकर ने हाल ही में 2022 वियतनाम मोटर शो में नई एक्सएफसी एसयूवी कॉन्सेप्ट की शुरुआत की है, जिसे हुंडई क्रेटा के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा सकता है। मित्सुबिशी वियतनामी बाजार में सबसे पहले इस एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। इसके बाद अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी में माइल्ड हाइब्रिड यूनिट सहित कई इंजन विकल्प होंगे।
ब्रांड के अनुसार, एक्सएफसी एक स्मार्टली डिज़ाइन की गई एसयूवी कॉन्सेप्ट है, जो इसके 'मजबूत और सरल' डिज़ाइन का पालन करती है। इस कॉन्सेप्ट एसयूवी में सामने की तरफ डिवाइडेड हेडलैम्प हैं, जैसा कि ज्यादातर नई एसयूवीएस में देखी जा रही हैं। माना जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल भी कुछ इसी तरह का हो सकता है। इमेज से पता चलता है कि इसमें प्रमुख रियर हंच और सामने वाले व्हील आर्च हैं, जबकि स्पेशल टी-साइज के टेल लैंप एसयूवी को बेहतरीन रोज प्रेजेंस देते हैं।
मित्सुबिशी ने एक्सएफसी के इंटीरियर को डिजाइन करते समय व्यावहारिकता और सादगी पर जोर दिया है, क्योंकि इसमें एक मल्ट लेयर्ड डैशबोर्ड है जिसमें ट्विन-स्क्रीन सेटअप केंद्र कंसोल का मुख्य आकर्षण है। शोकेस किए गए मॉडल के स्पेशल नारंगी और सफेद रंग के केबिन थीम की तुलना में उत्पादन-तैयार वेरिएंट में अधिक म्यूट कलर ऑप्शन होने की उम्मीद है। मित्सुबिशी के अनुसार, कॉन्सेप्ट का बैक इंटीरियर सबसे अच्छा रियर सीट रूम प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

गूगल ने हटाए प्लेस्टोर से 16 खतरनाक ऐप्स

0

नईदिल्ली । कंपनी गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 16 खतरनाक ऐप्स को डिलीट कर दिया है। सुरक्षित रहना है तो अब आपकी बारी है। आप भी अपने मोबाइल से सोलह खतरनाक ऐप्स को हटा सकते हैं। यह ऐप यूज़र्स के डिवाइस की बैटरी बहुत तेजी से खत्म कर रहे थे और साथ ही नेटवर्क का भी ज़्यादा इस्तेमाल कर रहे थे और डेटा भी उड़ा दे रहे थे।
प्ले स्टोर से डिलीट होने से पहले इन ऐप को करीब 2 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं। सिक्योरिटी फर्म एमसीएएफईई ने इस बात की जानकारी दी है। मैकफी मोबाइल रिसर्च टीम ने इस मैलवेयर का पता लगाया जिसने 16 ऐप्स को प्रभावित किया है। प्ले स्टोर पर ये ऐप्स यूटिलिटी ऐप्स के रूप में मौजूद थीं और ये यूजर्स को क्यूआर कोडस सर्च करने का ऑप्शन देती थीं। फोन की फ्लैश को टॉर्च, मेजरमेंट कनवर्टर जैसी ऐप्स थीं जो यूजर्स के डिवाइस का गलत इस्तेमाल कर रही थीं। मैकफी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभावित हुए डिवाइसेस को गूगल के स्वामित्व वाले फायरबेस क्लाउड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के ज़रिए मैसेज प्राप्त हुए, जिसने उन्हें बैकग्राउंड में स्पेसिफिक वेब पेज खोलने का निर्देश दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि ये खतरनाक ऐप्स कॉम डाट लाइवपोस्टिंग नाम के एक कोड लाइब्रेरी के साथ आए थे, जो एक एजेंट के रूप में काम करते हैं और हाइड हुई ऐड्स  सर्विसेस चलाते थे।ये ऐप्स यूजर्स को बिना कोई अलर्ट या मैसेज दिए सीधा वेब पेज भी ओपन कर दे रही थीं। साथ ही बिना क्लिक किए सीधा विज्ञापन भी खुल जाते थे।

कर्मचारियों का एक साथ दो संस्थानों के लिए काम करना ‘मूनलाइटिंग’ अस्वीकार्य

0

नई दिल्ली । सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में एक साथ दो संस्थानों के काम करने वालों के लिए संकट खड़ा होगा क्योंकि आईटी की शीर्ष कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स ने कहा कि 'मूनलाइटिंग' अस्वीकार्य है और यह नौकरी के अनुबंध का उल्लंघन करता है। कंपनी ने कहा कि पिछले छह से 12 महीनों में इस तरह की गतिविधियों में शामिल कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 33।7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनी के साथ 30 सितंबर, 2022 तक लगभग 4,581 कर्मचारी कार्यरत थे।
हालांकि हैपिएस्ट माइंड्स ने कहा कि कंपनी के भीतर मूनलाइटिंग बहुत प्रचलित नहीं है, लेकिन उसने उन कर्मचारियों की सटीक संख्या नहीं बताई जिनके खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की गई है। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी के मूनलाइटिंग को 'धोखा' बताने के बाद से नौकरी के साथ अलग से भी काम करने का मुद्दा आईटी उद्योग में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में कई आईटी कंपनियों ने इस मुद्दे पर कहा है कि वे एक साथ दो जगह काम करने की अनुमति नहीं देती हैं। जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा स्वतंत्र रूप से कोई अन्य काम भी करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर ‘मूनलाइटिंग’ कहा जाता है।
हैपिएस्ट माइंड्स के वाइस चेयरमैन जोसफ अनंतराजू ने कहा, "हम अपने कर्मचारियों के साथ इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि हम इसे (मूनलाइटिंग को) स्वीकार नहीं करेंगे। जब आप अनुबंध या रोजगार प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हैं, तो आप केवल उस कंपनी के लिए काम करने के लिए सहमत होते हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी को मूनलाइटिंग में शामिल कर्मचारियों के मामले मिले हैं, अनंतराजू ने कहा, "हमारे पास ऐसे कुछ मामले सामने आये हैं और हमने उन्हें तुरंत निकाल दिया क्योंकि यह एक संदेश है जिसे आप कंपनी में देना चाहते हैं।"
अनंतराजू ने कहा कि भले ही किसी कर्मचारी ने कहीं कुछ घंटे ही काम किया हो लेकिन इसका पता लगाने का कोई तरीका नहीं है और इसलिए हमने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा, "यह कार्रवाई पिछले छह से 12 माह के बीच की गई है। हम स्पष्ट हैं कि आप मूनलाइटिंग नहीं कर सकते। यदि आप आईटी क्षेत्र से असबंद्ध उद्योग में कुछ स्वैच्छिक गतिविधियां करना चाहते हैं तो वो बात अलग है। लेकिन हमारे लिए आपको अपना सारा समय हैपिएस्ट माइंड्स को समर्पित करना होगा और यहां काम करना होगा।"
अनंतराजू ने बताया कि कंपनी में मूनलाइटिंग की गतिविधियां और उदाहरण बहुत ज्यादा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कंपनी ने अपने लोगों को वापस कार्यालय में बुलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "एक बार जब आप कार्यालय में वापस आ जाते हैं, तो इनमें से बहुत सी चीजों की गुंजाइश कम हो जाती है और इसे बहुत पहले ही समाप्त और पहचाना जा सकता है।" टीसीएस जैसी कुछ कंपनियों ने इस पर चिंता जताई है जबकि विप्रो ने 300 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों ने ‘मूनलाइटिंग’ को लेकर नरम रुख दर्शाया है।

 अतिथि विद्वानों को कॉलेज में प्रमुख पदों पर आयु में छूट पहले जैसी

0

भोपाल । मध्यप्रदेश के कॉलेज के सहायक प्राध्यापक, खेल अधिकारी तथा ग्रंथपाल के पद के अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस बार भी पहले जैसे ही आयु में छूट देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अतिरिक्त नंबर भी मिलेंगे। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन परीक्षा में आयु सीमा की छूट यथावत रहेगी। मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुसार चयन प्रक्रिया में आवेदित विषय में अतिथि विद्वान द्वारा शासकीय कॉलेज में किए गए शिक्षण कार्य के आधार पर विभाग निर्धारित मापदंड अनुसार प्रति सत्र अधिकतम 4 अतिरिक्त वरीयता अंक के मान से (अधिकतम 20 अंक की सीमा तक) वरीयता अंक दिए जाएंगे, जो अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जुडेंगे। अतिथि विद्वानों को यह छूट वर्ष 2022 तक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से विज्ञापित होने वाली चयन प्रक्रियाओं में केवल उन अतिथि विद्वानों को दी जाएगी, जो सत्र 2019-20 में किसी शासकीय कॉलेज में अतिथि विद्वान के रूप में कार्यरत है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group