Home Blog Page 5696

शहनाज गिल और विकी कौशल आए साथ नजर,कहा- हुन बनी ना गल

0

शहनाज गिल ने विकी कौशल के साथ मुलाकात के बाद अपनी फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। शहनाज गिल ने तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने ट्रेडिशनल वियर पहन रखे है। जहां शहनाज गिल ने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहन रखी है। वहीं विकी कौशल ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा है। इसमें उन्हें साथ में पोज करते हुए देखा जा सकता है।

शहनाज गिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हुन बनी ना गल, 2 पंजाबी एक फ्रेम विच।' दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहे है। इसके पहले रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में भाग लेने ये कलाकार पहुंचे थे। विकी कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ नजर आए।

शहनाज गिल की फोटो को 4 घंटे में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं इस पर 13 हजार कमेंट्स किए गए है। एक फैन ने लिखा है, 'पंजाब की कटरीना कैफ, कटरीना कैफ के पति के साथ।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'हे भगवान, यह पंजाबी पल है, ढेरों प्यार।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'सोहणी कुड़ी, शहनाज कौर गिल।' एक ने लिखा है, 'आ हुई ना गल।'

गौरतलब है कि शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ कहा जाता है। शहनाज गिल का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई है। वह इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आती थी। दोनों काफी करीब भी आ गए थे।

शाहरुख की फिल्म ‘डॉन’ को 16 साल पूरे

0

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन' को आज 16 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुशी जाहिर की है। फरहान के पोस्ट शेयर करने के साथ ही नेटिजन्स ने कमेंट बॉक्स में सवालों की झड़ी लगा दी। हर कोई फरहान से 'डॉन 3' के बारे में पूछ रहा है। बता दें कि 'डॉन 3' का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर इस फिल्म से जुड़ी अफवाहें भी आती रहती हैं। हालांकि, फरहान अख्तर की तरफ से 'डॉन 3' को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब जब उन्होंने 'डॉन' के 16 वर्ष पूरे होने के मौके पर पोस्ट साझा किया तो फैंस ने फिर उनसे सवाल कर डाले।

बता दें कि फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म से शाहरुख खान की एक क्लिप शेयर की है। शाहरुख कहते नजर आ रहे हैं, 'डॉन के दुश्मन की सबसे बड़ी गलती यह है कि वह डॉन का दुश्मन है।' इसके साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डॉन, 16 वर्ष पूरे और अभी सफर जारी है…।' इसके साथ उन्होंने ढेर सारे इमोजी पोस्ट किए हैं।

Video: गरीब बच्ची ने Kajol से मांगे पैसे ,एक्ट्रेस ने ऐसा क्या किया कि लोगों ने जमकर लगाई क्लास….

0

Kajol Devgn का हाल ही में एक Video सामने आया है जिसमें वह किसी दुकान से बाहर आते हुए दिख रही हैं। इस दौरान कुछ गरीब बच्चे काजोल से पैसे मांगने आ जाते हैं। पहले तो काजोल उस बच्ची के सिर पर हाथ रखकर इग्नोर करती हैं। फिर जब बच्ची गाड़ी तक पहुंच जाती हैं तो काजोल गाड़ी का दरवाजा खोलकर बच्ची को पैसे देती हैं। हालांकि फिर जब दूसरा बच्चा वहां आता है तो काजोल उसे पैसे नहीं देती हैं और खिड़की के शीशे चढ़ा देती हैं।

काजोल के इस वीडियो पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है कि क्या वह बच्चों को पैसे नहीं दे सकतीं। हालांकि कई यूजर्स काजोल का सपोर्ट कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि अगर इन बच्चों को पैसे देते रहें तो ये फिर ऐसे ही कमाएंगे। तो किसी ने कमेंट किया कि हम भी जब बाहर जाते हैं और ऐसे बच्चे हमारे पास आते हैं तो हम भी कौनसा सभी को पैसे देते हैं।

काजोल फिल्म सलाम वेंकी में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

बता दें कि काजोल ने साल 1992 में फिल्म बेखुदी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। फर 1999 में काजोल ने अजय से शादी कर ली थी। दोनों के 2 बच्चे न्यासा और युग हैं। काजोल और अजय दोनों ही बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हालांकि उनकी बेटी न्यासा की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Microsoft सीईओ को अमेरिका में सौंपा गया पद्म भूषण… 

0

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने कहा कि भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह पूरे भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं जिससे वे और अधिक उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकें। बता दें कि सेन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. टी वी नागेंद्र प्रसाद ने पिछले हफ्ते नडेला को यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया। 55 वर्षीय नडेला की अगले वर्ष जनवरी में भारत आने की योजना है।

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर सत्या नडेला ने कहा, ‘‘पद्म भूषण मिलना और इतने असाधारण लोगों के साथ पहचाना जाना गौरव की बात है। मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत की जनता का आभारी हूं। मैं पूरे भारत के लोगों के साथ काम जारी रखने के लिए आशान्वित हूं ताकि उन्हें प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में मदद कर सकूं जिससे वे और उपलब्धियां हासिल करें।’’

सत्या नडेला  और डॉ. प्रसाद के बीच भारत में समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देने में डिजिटल प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका के विषय पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद नडेला ने कहा, ‘‘अगला दशक डिजिटल प्रौद्योगिकी का होगा। हर आकार के भारतीय उद्योग और संगठन प्रौद्योगिकी की ओर बढ़ रहे हैं जिससे नवोन्मेष, जुझारूपन और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।’’

हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे और जून 2021 में उन्हें कंपनी का चेयरमैन भी बनाया गया।

मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी प्रॉपर्टी…

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने दुबई में अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी ने यह पाम जुमेराह हवेली बीते हफ्ते कुवैती टायकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 163 मिलियन डॉलर (करीब 1356 करोड़ रुपये) में खरीदी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक किए बिना इस डील की जानकारी दी है। इस मामले में अब भी रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कुवैत के दिग्गज कारोबारी ग्रुप अलशाया समूह के पास स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरिया सीक्रेट सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है। वहीं, दूसरी ओर मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है। वे एशिया में सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अदाणी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

Urfi Javed के इस दीवाने का अतरंगी अंदाज देख चकराया लोगों का माथा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!

0

Urfi Javed जो कि अपने अलग अतरंगी फैशन की वजह से जानी जाती हैं, आए दिन वो अपने नए फैशन की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में वो शर्ट चिपकाकर नजर आई थीं। Urfi Javed के इस लुक को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। लेकिन उन्हें इन सब चीजों से लगता है कोई फर्क नहीं पड़ता और अब उन्होंने अपने नए लुक की तैयारी कर ली है। जी हां, उर्फी ने अपने आने वाले लुक के लिए लोगों को एक हिंट दिया है, जिसके बाद अब फैंस अब उनके नए आउटफिट का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

Urfi Javed को पसंद आया आइडिया
Urfi Javed अक्सर अपने नए लुक्स से लोगों को हैरान करती हुई नजर आती है। वो कभी कांच से बनी ड्रेस, तो कभी फोटो से बनी ड्रेस पहने हुए दिखाई देती है, जिसके बाद उनका सोशल मीडिया जमकर ट्रोल भी होती है। लेकिन एक ऐसा लुक है जिसने उर्फी जावदे को भी हैरान कर दिया है। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें एक लड़का नजर आ रहा है, जो बिस्कुट से बना मांग टीका और हार पहने हुए नजर आ रहा है। इस लुक को देखने के बाद Urfi Javed ने कहा, ये आइडिया मुझे कैसे नहीं आया! उर्फी जावेद की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि वो भी जल्द ऐसा कुछ कर सकती है।

अभी तक Urfi Javed बेहद अजीब-अजीब ड्रेस में नजर आ चुकी है। वो कभी अपने बदन पर फूल चिपका लेती है, तो कभी चांदी का वर्क लगाकर लोगों के सामने आ जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ चुकी है और इसी शो के बाद से ही उन्हें लोग जानने लगे। उर्फी ने भी इसका फायदा उठाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा।

MSME को 3 साल तक मिलेगी गैर-कर लाभ की सुविधा…

0

सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) उद्यमों को सभी गैर- कर लाभ के फायदे मिलते रहने संबंधी अधिसूचना जारी की है। इन उद्योमों को संयंत्रों और मशीनरी के निवेश की शर्तों में बदलाव होने पर ये लाभ मिलते रहेंगे। ये लाभ शर्तों में बदलाव होने की तारीख से 3 साल की अवधि तक लिए जा सकेंगे। 

MSME मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि MSME शेयरधारकों के साथ हुई बातचीत और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत यह फैसला लिया गया है। एमएसएमई मंत्रालय और भारत सरकार ने पंजीकृत एमएसएमई को लगातार इस गैर कर लाभ को देने की मंजूरी दी। गैर कर लाभ में तमाम सरकारी योजनाओं के फायदों को शामिल किया गया है। इसमें भुगतान में देरी, सरकारी वसूली नीति आदि हैं। 

मुरैना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत, सात घायल

0

मुरैना | मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार को पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। हादसे में छह से ज्यादा बच्चे, महिलाओं और पुरुष के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, तीन लोगों की मौत की बात भी कही जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों को निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बानमोर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है।गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। इसी मकान में कुछ किराएदार भी रह रहे थे।विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।

रमेश तौरानी ने रखी दिवाली पार्टी, कई सितारों ने की शिरकत

0

दीपावली का त्योहार नजदीक है।हर ओर इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है।बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है।तमाम सितारे दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं।आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी।फिर,कृति सेनन ने दिवाली पार्टी दी।वहीं,बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी दिवाली पार्टी को लेकर चर्चा में हैं।उन्होंने भव्य अंदाज में दिवाली की पार्टी आयोजित की,जिसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने शिरकत की।

बता दें कि रमेश तौरानी हर साल धूमधाम से दिवाली मनाते हैं।वह सितारों को पार्टी देते हैं।हर साल की तरह इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया।इसी के साथ उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। पार्टी में विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ शिरकत करने पहुंचे।कटरीना लाल रंग के शरारा में नजर आईं।तो वहीं विक्की ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आए।

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस पार्टी में शामिल हुए।दोनों के आउटफिट्स चर्चा में हैं।रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जेनेलिया ब्लू और व्हाइट लहंगे में नजर आई तो वहीं रितेश भी लाइट ब्लू कुर्ते पजामे में हैंडसम नजर आए।

nora 2shilpa

इस पार्टी में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी पहुंचे।ऑफ-व्हाइट कुर्ते पजामे में वह शानदार नजर आए।वह रमेश तौरानी के साथ पोज देते हुए देखे गए।इस पार्टी में एक्ट्रेस कृति भी अपनी बहन के साथ शामिल हुईं।कृति ने ब्लैक सूट पहना हुआ था और उनकी बहन नुपूर सेनन रेड लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने भी खूब रंग जमाया। वह ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची। स्वीट और सिंपल लुक में शहनाज काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का दिवाली लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी फ्यूजन लुक में नजर आईं,जिसमें उन्होंने साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है।

एक्ट्रेस नोरा फतेही भी पार्टी में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में तापसी ने गुलाबी साड़ी पहनकर शिरकत की। वहीं, नोरा लाइट पिंक लहंगे में नजर आईं।

उज्जैन से लापता आठवीं कक्षा की चार छात्राएं बीना स्टेशन पर मिलीं

0

उज्जैन ।   उज्जैन से लापता आठवीं कक्षा की चार छात्राएं बीना स्टेशन पर मिली हैं, उन्हें वापस लाया जा रहा है। बुधवार को लोटी स्कूल में पढ़ने वाली चार छात्राएं स्कूल आने के बाद एकाएक लापता हो गईं थी। चारों छात्राओं के गायब होने से हड़कंप मच गया। ताबड़तोड़ पुलिस ने स्कूल के आसपास के क्षेत्र लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें छात्राएं ट्रेन में बैठकर कहीं जाना सामने आया। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि लोकमान्य तिलक में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली चार छात्राओं को उनके परिवार के लोगों ने बुधवार सुबह स्कूल छोड़ा था। सभी छात्राओं के स्वजन उन्हें वापस लेने आए तो वह नहीं मिली। इस पर उनकी तलाश शुरू की गई। मामले की सूचना नीलगंगा पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्कूल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले तो पता चला कि चारों छात्राएं एक ही दो पहिया वाहन पर बैठकर गई थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। सूत्रों का कहना है कि छात्राएं स्टेशन पर नजर आई है। आशंका है कि छात्राएं किसी ट्रेन में बैठकर कहीं गई है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group