Home Blog Page 5697

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव मप्र में मतदान शुरू, प्रदेेश अध्‍यक्ष कमल नाथ ने किया मतदान

0

भोपाल ।   कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सोमवार को हो रहे चुनाव में प्रदेश के 502 पार्टी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में सुबह दस बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है।पूर्व मुख्‍यमंत्री व प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, वरिष्‍ठ नेता सुरेश पचोरी ने मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वो कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। मतदान को लेकर प्रतिनिधियों में उत्साह है।बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी हैं। दोनों ने चार-चार मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए गए हैं। मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री जेपी धनोपिया, महेन्द्र सिंह चौहान और अजय चौरड़िया को अभिकर्ता बनाया है। वहीं, शशि थरूर के अभिकर्ता प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, संतोष परिहार और भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह बनाए गए हैं। मतदान के लिए प्रदेश प्रतिनिधियों को आवंटित क्रम के अनुसार केंद्र आवंटित किए गए हैं। खड़गे को जिस तरह से वरिष्ठ पार्टी नेताओं का समर्थन मिला है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश से अधिकतर प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त होगा। भोपाल से भाजपा विधायक ने रामेश्वर शर्मा ने कमल नाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लोकतंत्र के लिए पहले जलपान फिर भी न किया मतदान, परंतु पार्टी के लिए पहले मतदान फिर जलपान। दरअसल निकाय चुनाव के दौरान कमल नाथ ने मतदान नहीं किया था, लेकिन आज कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए वे मतदान करने पहुंचे।

शत-प्रतिशत होगा मतदान- खूटिया

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खूटिया ने रविवार को प्रदेश कांग्रेेस कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि शत-प्रतिशत मतदान होगा। चुनाव के लिए जो प्रदेश प्रतिनिधि अन्य राज्यों के निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं, वे संबंधित राज्य में मतदान केंद्र करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल तीन प्रतिनिधि कर्नाटक में मतदान करेंगे। दोनों प्रत्याशी की ओर से अभिकर्ता रहेंगे।

450 साल पुराने किले में हंसिका मोटवानी लेंगी सात फेरे

0

इंडस्ट्री में करीब एक दशक से काम कर रहीं खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी की खबरें चर्चाओं में हैं। खबरों के मुताबिक, हंसिका मोटवानी इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हंसिका की शादी के लिए खास वेन्यू बुक किया गया है और ये बॉलीवुड की अगली ग्रैंड वेडिंग हो सकती है।

कोई मिल गया फिल्म से पॉपुलर हुईं हंसिका शादी करने जा रही हैं इस बात की जानकारी इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट में दी गई। खबर के मुताबिक, हंसिका राजस्थान में स्थित 450 पुराने मशहूर फॉर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, शादी के लिए इस फोर्ट को बुक कर लिया गया है। बता दें इस बारे में फिलहाल हंसिका की ओर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। चर्चा है कि हंसिका की ये वेडिंग काफी रॉयल होने वाली है। राजस्थान के जयपुर में स्थित इस पैलेस का नाम मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस है। ये जयपुर के लग्जरी वेन्यू में से एक है।

हंसिका की शादी की खबर से उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं। हर कोई उनकी वेडिंग डेट और दूल्हे के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। चर्चाएं हैं कि दिसंबर महीने में हंसिका शादी रचा सकती हैं। उनकी वेडिंग डेट का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलाव उनके दूल्हे को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोट्र्स में कहा जा रहा है हंसिका का दूल्हा किसी पॉलिटिशियन का बेटा है और बिजनेसमैन है।

 

10 किमी दूर खाट पर मरीज को ले जाने के लिए आदिवासी विवश, विकास के बीच दहलाती तस्वीर

0

सतना ।  मध्य प्रदेश सरकार भले ही विकास के दावे करती रही, लेकिन प्रदेश के आज भी कई जिले ऐसे हैं, जहां पर लोगों को बुनियादी सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। लाचार और मजबूर ग्रामीण जिला स्तर से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता चला रहा है। मामला सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र के ग्राम धौसड़ का है, जहां आजादी के 70 दशक बीत जाने के बाद भी आज गांव के बीमार लोगों को खाट पर रख इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ता है, एक हजार की आबादी वाले आदिवासी बाहुल्य धौंसड गांव की जहां पर आज भी अगर कोई बीमार हो जाता है तो खाट पर मरीज को हिचकोले खाते कीचड़ भरे पगडंडी रास्ते से होकर पिपरिया गांव में इलाज के लिए ले जाते हैं। वहां भी इलाज की सरकारी सुविधा नहीं होने से प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराते हैं।

इलाज के अभाव में मरीज तोड़ रहे दम

ऐसे में मरीज की हालत ज़्यादा नाजुक होने पर बाहर इलाज के लिये ले जाने से पहले ही मरीज दम तोड़ देता है। धौंसड़ गांव के इस कच्चे रास्ते को अगर प्रशासन ठीक से चलने लायक ही बना दे तो जो अभी तीन पंचायत को पार कर 10 किलोमीटर की दूरी तय कर पिपरिया गांव इलाज कराने यहां के लोगों को जाना पड़ता है। वह समस्या हल हो सकती है। बताया जा रहा है, लंबे समय से धौंसड गांव की जनता अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से इस ओर ध्यान देने की बात करती आ रही है, लेकिन किसी ने इन ग्रामीणों की आवाज पर अब तक ध्यान नहीं दिया। धौंसड गांव के लोगों को इलाज के अलावा दैनिक दिनचर्या का सामान भी लेना होता है तो तीन पंचायत पटीहट, गढौत और तुषगवां को पार कर अपनी पंचायत पिपरिया जाते हैं, क्योंकि आस पास की पंचायतों में एक बड़ा बाजार पिपरिया ही है, जहां उपचार से लेकर गृहस्थी का जरूरी सभी सामान सहज मिल जाता है।

लगाना पड़ता है 10 किमी का चक्कर

धौंसड से पिपरिया के बीच की कच्चे रास्ते से दूरी मात्र एक किलोमीटर है। सही रास्ता न होने से यहां के लोग 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपनी पंचायत पिपरिया पहुंचते हैं, अब देखना होगा कि इन ग्रामीणों की समस्या का हल आखिरकार कब होगा।

यात्री वाहनों का निर्यात बढ़ा

0

देश का यात्री वाहनों का निर्यात चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में दो फीसदी बढ़कर 1,60,590 इकाई पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान वाणिज्यिक,दोपहिया और तिपहिया समेत कुल वाहनों के निर्यात में गिरावट आई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स  के मुताबिक, 2021-22 की समान अवधि में 1,57,551 यात्री वाहन निर्यात हुए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान वाणिज्यिक, दोपहिया और तिपहिया समेत कुल 12,54,560 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,711 रहा था। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, यात्री वाहनों के निर्यात मोर्चे पर बेहतर स्थिति रही है। लेकिन, कुल वाहनों का निर्यात बेहतर नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के साथ एशिया व लैटिन अमेरिका के विभिन्न देशों को विदेशी मुद्रा की सुरक्षा के लिए आयात प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर किया गया। इसका असर भी दिखा।

देश में पांच साल में आ सकता है 475 अरब डॉलर का एफडीआई

0

96 फीसदी एमएनसी ने कहा कि वे लंबे समय के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक हैं। एमएनसी ने जीएसटी, विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल प्रथाओं को बढ़ावा देने और कराधान में पारदर्शिता सहित अन्य सुधारों की सराहना की। ज्यादातर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तीन-पांच वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।सुधारों और विकास दर पर ध्यान देने से भारत पांच वर्षों में 475 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल कर सकता है। ईवाई और भारतीय उद्योग परिसंघ की रिपोर्ट के मुताबिक, 71 फीसदी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने वैश्विक विस्तार के लिए भारत को आकर्षक निवेश गंतव्य माना।96 फीसदी एमएनसी ने कहा कि वे लंबे समय के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक हैं। एमएनसी ने जीएसटी, विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल प्रथाओं को बढ़ावा देने और कराधान में पारदर्शिता सहित अन्य सुधारों की सराहना की। ज्यादातर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लगता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तीन-पांच वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारत में पिछले दशक में एफडीआई में लगातार वृद्धि देखी गई है।

परिवहन-लॉजिस्टिक फंड से उठाएं फायदा

0

एक आम निवेशक के रूप में, व्यापक आर्थिक पुनरुद्धार में भाग लेने का एक तरीका उन सेक्टरों में निवेश करना है जो मजबूत जीडीपी की वृद्धि से सबसे अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। इस संबंध में, ट्रांसपोर्ट सेगमेंट- ऑटो ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स, ऑटो कलपुर्जे और लॉजिस्टिक्स सेक्टर निवेशकों के लिए बाजार की तेजी से अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ लाभ के लिए सबसे ज्यादा मुफीद होंगे। पिछले कुछ सालों से मंदी की स्थिति में रहने के बाद ये सेक्टर अगले कई सालों में दनादन मुनाफा देने के लिए तैयार हैं। खुदरा निवेशकों के लिए इस तेजी का फायदा उठाने के लिए सबसे अच्छा तरीका म्यूचुअल फंड मार्ग के माध्यम से ट्रांसपोर्टेशन एंड लॉजिस्टिक्स थीम वाले फंड में निवेश है।एशिया और पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के कई अन्य देशों की तुलना में, भारत प्रति 1000 व्यक्ति कारों की संख्या के मामले में निम्न स्थान पर है यहां 1000 लोगों के पीछे सिर्फ 24 कार ही है। यह कम आंकड़ा वाहन निर्माताओं के लिए आने वाले सालों व दशकों में कई गुना बढ़ने की व्यापक गुंजाइश प्रदान करता है।एक सुस्त दशक के बाद, यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मात्रा में अच्छी खासी वृद्धि की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2027 के बीच, वॉल्यूम दोगुना हो सकता है और जो फिलहाल 12-15 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है। अगले सालों में ऑटोमोबाइल सेक्टर और मजबूत होगा।

सरकारी कर्मचारी पहनेंगे हेलमेट, सख्ती भी बढ़ेगी

0

भोपाल ।  हाई कोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने में जुट गया है। परिवहन आयुक्त ने भी सभी सरकारी विभाग प्रमुखों व आयुक्तों को पत्र लिखकर कर्मचारियों के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के लिए कहा है। पुलिस विभाग ने अपने कर्मचारियों को लिए आदेश जारी किया है। जागरुकता के लिए रविवार को एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। परिवहन आयुक्त ने प्रमुख सचिव के साथ सभी संभाग आयुक्तों व विभाग प्रमुखों को पत्र लिखकर हेलमेट की अनिवार्यता की जानकारी दी है। सभी अफसरों से कहा गया है कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों को हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें। ऐसा करने से जहां प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाएगा, वहीं दुर्घटना की स्थिति में शारीरिक क्षति से भी बचा जा सकेगा।
हेलमेट का खोल इंजेक्शन मोल्डेड थर्मोप्लास्टिक या प्रेशर मोल्डेड थर्मोंस्टेट होता है। इसे ग्लास फाइबर से मजबूती दी जाती है या फाइबरग्लास से बना होता है। निचले बल पर पत्थर या सड़क की रगड़ या अन्य सख्त वस्तुएं सिर की हड्डी को तोड़ सकती हैं। हेलमेट का खोल ऐसी टक्कर में बल को बांट देता है, जिससे इन वस्तुओं का हेलमेट में घुसने का खतरा खत्म हो जाता है।हेलमेट पहनने से दुर्घटना के समय आपका सिर ही नहीं रीढ़ की हड्डी की भी सुरक्षा होती है। सर्वाइकल स्पाइन इंजरी का खतरा कम हो जाता है। दिमाग को गंभीर चोट से बचाया जा सकता है। इन हेलमेट का उपयोग सुरक्षित: हमेशा आइएसआइ मार्क वाला हेलमेट ही खरीदना और पहनना चाहिए। भारत में ब्यूरो ऑफ स्टैंडर्ड बीआइएस द्वारा प्रमाणित हेलमेट का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा डीओटी और ईसीई प्रमाणित हेलमेट का प्रयोग भी आप कर सकते हैं।

शाहरुख खान के छोटे बेटे ने ताइक्वांडो मैच में जीता गोल्ड मेडल… 

0

सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने रविवार 16 अक्टूबर को स्कूल के ताइक्वांडो मैच में जीत हासिल की है। बेटे को जब गोल्ड मेडल मिला, तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान शाहरुख ने स्टेज पर ही उन्हें गले लगाया और प्यार से किस भी किया। कॉम्पटिशन में अबराम को चीयर करने के लिए शाहरुख और उनकी पूरी फैमिली साथ नजर आई।

मैच जीतने के बाद शाहरुख ने अपने हाथ से ही बेटे अबराम को गोल्ड मेडल दिया। इस दौरान आर्यन और सुहाना ने अपने बचपन के ताइक्वांडो ट्रेनर के साथ कई फोटोज भी क्लिक करवाईं। इस कॉम्पीटीशन में शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रहीं।

करीना कपूर और सैफ अली खान भी इस कॉम्पटिशन में अपने बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुए। इसमें अबराम, तैमूर के साथ-साथ करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि तैमूर और कियान का रिजल्ट क्या रहा इसकी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को दीं शादी की शुभकामनाएं…..

0

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रियलिटी टीवी शो 'Bigg Boss 16'  के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की खिंचाई की। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म Thank God का प्रमोशन करने के लिए शो में आए थे।बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा के रिलेशनशिप और उनकी शादी के बारे में भी कई बार खबरें आती रही हैं लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं आया है। शादी की खबरों के बीच सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को शुभकामनाएं दे दीं। तो क्या सलमान खान की इन विशेज को सिद्धार्थ की शादी वाली खबरों पर आधिकारिक मुहर माना जा सकता है?

सलमान ने दीं सिद्धार्थ को शुभकामनाएं
सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा- Congratulations Sidharth, शादी मुबारक हो। कियारा डिसीजन लिया है आपने, प्यारा डिसीजन। और किसकी आडवाणी में, हे भगवान… किसकी एडवाइस पर लिया है आपने यह डिसीजन?' सलमान खान की इस बात पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को ब्लश करते साफ देखा जा सकता था। सलमान खान की बात पर खुद को डिफेंड करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- आप और शादी की एडवाइज दे रहे हो? बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'थैंक गॉड' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर खूब वायरल हुआ है।

 

Bigg Boss 16 : गौतम विग को पसंद करती हैं ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह!

0

टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 16 के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मनोरंजक और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। पूरी इसी क्रम में रविवार को प्रसारित एपिसोड में इस बार फिर दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार देखने को मिला।

एक तरफ अर्चना गौतम शुरुआत से ही शो में एंटरटेनर बनी नजर आ रही हैं तो वहीं मान्या सिंह घर में कहीं गुम हो चुकी हैं। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शेखर सुमन के स्पेशल सेग्मेंट बिग बॉस की बुलेटिन शेखर सुमन ने भी मान्या को यह सलाह दी कि वह कुछ करें और खेल में लौट आए। शेखर ने यह भी कहा कि वह खुद मिस इंडिया रह चुकी हैं लेकिन अब पूरा देश उन्हें शो में मिस कर रहा है।

इससे पहले अर्चना ने भी मान्या को यह सलाह दी थी कि वह खेल में बने रहने के लिए कुछ करती रहें, क्योंकि जब सृजिता जैसा कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकता है तो अगला नंबर उन लोगों का भी हो सकता है। इसके अगले ही दिन गार्डन एरिया में अर्चना मान्या के बारे में फालतू बात करती नजर आईं, जिस पर टीना मान्या का बचाव करती दिखीं लेकिन अर्चना की फालतू बातें सुन मान्या को मुस्कुराते देख टीना को काफी बुरा लगा। टीना ने कहा कि उन्हीं का सपोर्ट कर रही है और वह उन पर हंस रही हैं। 

इस पर मान्या कहती हैं कि उन्होंने किसी से भी नहीं कहा कि कोई उनके पक्ष में बात करें। इसके बाद मान्य जाकर अर्चना को भी फटकार लगाती है जिस पर अर्चना जवाब देते हुए कहती हैं कि मान्या को आज का कंटेंट मिल गया है। इतना ही नहीं रविवार के एपिसोड में मान्या ने खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने निमृत को यह बताया कि सौंदर्या गौतम को लाइक करती हैं, लेकिन वह खुद भी गौतम को पसंद करती हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की क्योंकि सबको यह लगेगा कि वह सौंदर्या से जल कर रही हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group