Home Blog Page 5703

WhatsApp में आने वाले है तगडे फीचर

0

WhatsApp के नए फीचर्स की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने वाला है। नए फीचर का नाम Editing Messages है। इस फीचर की मदद से यूजर भेजे गए मेसेज में कोई गलती होने पर उसे एडिट कर सकेंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार एडिट किए गए मेसेज के साथ यूजर्स को Edited का लेबल भी दिखेगा। WABetaInfo ने इस अपडेट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एडिट किए गए मेसेज के साथ 'Edited' लेबल को देखा जा सकता है। मेसेज एडिट करने के लिए यूजर्स को 15 मिनट का समय मिलेगा। यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है, लेकिन बीटा यूजर इसे वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड 2.22.22.14 में देख सकते हैं।

वॉट्सऐप ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि मेसेज पढ़े जाने के बाद भी एडिट किया जा सकेगा या नहीं। साथ ही अभी यह भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मेसेज रिसीव करने वाले का फोन ऑफ होने पर भेजे गए मेसेज को एडिट करने के लिए कितना समय मिलेगा। यह फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है। कंपनी इसके स्टेबल वर्जन को कब तक रोलआउट करेगी इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी बाहर नहीं आई है।

नहीं ले सकेंगे फोटो और वीडियो का स्क्रीनशॉट
वॉट्सऐप में एक और नए फीचर की एंट्री हने वाली है। यह फीचर व्यू वन्स इनेबल करके भेजे गए मेसेज के स्क्रीनशॉट नहीं लेने देता। खास बात है कि इन मेसेजेस की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार कंपनी ने इस फीचर को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया है।

क्रिएट रोल का फीचर
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए पोल क्रिएट करने का फीचर भी जल्द रोलाउट करेगा। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा यूजर्स को वॉट्सऐप में पोल क्रिएट करने का फीचर मिल भी चुका है। यह फीचर वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड वर्जन 2.22.1.16 में उपलब्ध है। रिपोर्ट की मानें तो यह फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन तक ही सीमित नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में ग्लोबल यूजर्स के लिए इसमें स्टेबल वर्जन को भी रिलीज कर देगी।

अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा…. 

0

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मे से एक हैं नरगिस फाखरी, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नरगिस के काम को खूब पसंद किया गया, जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बीते दो साल से वह फिल्मी पर्दे से गायब हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले राज खोले हैं और बताया है कि इंडस्ट्री की वजह से ही वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

नरगिस फाखरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह इंडस्ट्री से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। साथ ही उन्हें इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपरिपक्व लगते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मैं पैंतरोबाजी नहीं करना जानती हूं। मुझसे कहा गया कि मैं बहुत ईमानदार थी जो अच्छी बात नहीं थी। आप भले ही किसी के साथ कंफर्टेबल ना हो लेकिन आपको बातचीत करनी होगी। आपको एक गेम फेस रखना होगा जो मैं नहीं कर सकी। मुझे इमैच्योर कहा गया था। इस इंडस्ट्री में लोगों के तीन चेहरे होते हैं। एक बिजनेस फेस, दूसरा क्रिएटिव फेस और तीसरा पर्सनल फेस। 

नरगिस फाखरी के आगे यह भी बताया कि बॉलीवुड में उन्होंने लगातार 8 साल तक काम किया और इस बीच उनके पास अपने परिवार के लिए भी समय नहीं था। वह मानसिक तनाव की वजह से बीमार रहने लगी थीं। उन्हें लगातार हेल्थ इश्यूज हो रहे थे और इसी वजह से उन्हें लगने लगा था कि क्या वह डिप्रेशन में चली गई थीं। वह खुश नहीं थी और हमेशा खुद से एक ही सवाल करती थीं कि 'मैं यहां पर क्यों हूं।' नरगिस ने बताया कि डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। 

आपको बता दें कि नरगिस आखिरी बार वर्ष 2020 में फिल्म 'टोरबाज' में नजर आईं थीं।

डिंडौरी नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा, सुनीता सारस अध्यक्ष निर्वाचित

0

डिंडौरी ।  नगर परिषद डिंडौरी में भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सारस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ममता सरैया को 6 और काग्रेस प्रत्याशी अनीता सारस को 8 मत मिले, एकमत रिजेक्ट हो गया। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि डिंडौरी नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। कांग्रेस और भाजपा के 6-6 पार्षद विजयी हुए थे। तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी चुनाव में जीत दर्ज की थी। भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय तीन पार्षद विगत एक पखवाड़े से दूसरे जिलों में सैर कर रहे थे, उसके बाद भी चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाले सामने आए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से 5 बार से लगातार पार्षद रितेश जैन प्रत्याशी बन रहे हैं। भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। अध्यक्ष पद में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पटाखे फोड़ने के साथ मिठाइयां बांटी जा रही हैं। भाजपा जिस तरह से चुनाव को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, ऐसे में यह परिणाम भाजपा संगठन के लिए बहुत ही निराशाजनक माने जा रहे हैं। जिला पंचायत गंवाने के बाद भाजपा डिंडौरी नगर परिषद वह भी गंवा दिया है।

भोपाल में उधार का पानी पी रहे ढाई लाख लोग, निगम को 50 करोड़ की चपत

0

भोपाल ।  राजधानी में प्रतिदिन नगर निगम द्वारा साढ़े चार लाख घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। इनमें से करीब दो लाख लोग ही पानी का बिल चुकाते हैं। जबकि हर साल ऐसे ढाई लाख लोग हैं, जो पानी लेने के बाद पैसा नहीं देते हैं। इससे बीते चार वर्ष में नगर निगम को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। लेकिन अतिआवश्यक सेवा होने की वजह से नगर निगम द्वारा बकायादारों के नल कनेक्शन नहीं काटे जाते हैं। इसी छूट का बकायादार फायदा उठा रहे हैं। बता दें कि साढ़े चार लाख कनेक्शन में निजी व व्यावासायिक कनेक्शन शामिल हैं। इनमें से डेढ़ लाख कनेक्शन झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को दिए गए हैं। हालांकि निगम द्वारा इसके अलावा सार्वजनिक बोरिंग और टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन इसका पैसा नहीं वसूला जाता है। ऐसे में नगर निगम को हर वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई करने के लिए नगर निगम जल आपूर्ति में होने वाले खर्च में कटौती करने जा रहा है। इसके लिए जल शोधन केंद्र और पंप हाउस में बिजली की खपत कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। बता दें कि नगर निगम पानी आपूर्ति के लिए सामान्य घरों से 210 रुपये और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों से 30 रुपये प्रतिमाह जल उपभोक्ता प्रभार वसूलता है।

– वसूली से ज्यादा बिजली का खर्च

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार औसतन हर साल 20 से 25 करोड़ रुपये जल उपभोक्ता प्रभार की वसूली होती है। लेकिन इससे अधिक निगम द्वारा बिजली व अन्य जरूरी संसाधनों में खर्च होता है। अकेले बिजली खपत की बात करें तो जलापूर्ति का खर्च ही हर साल 20 करोड़ रुपये से अधिक है। ऐसे में नगर निगम को जलापूर्ति में कमाई तो छोड़ दें खर्च निकालना भी मुश्किल है।

– पुराने शहर में नहीं होती वसूली

जल उपभोक्ता प्रभार की वसूली में पुराने शहर की हालत सबसे खराब है। यहां करीब ढाई लाख कनेक्शन हैं। लेकिन इनमें से डेढ़ लाख लोग पानी का बिल नहीं चुकाते हैं। हालांकि नगर निगम ने पिछले वर्ष कुछ कालोनियों में कनेक्शन काटे थे। लेकिन जनप्रतिनिधियों के दबाव की वजह से फिर जलापूर्ति सामान्य कर दी गई है।

– बीते चार वर्षों में जलापूर्ति में की गई वसूली

वर्ष—–कुल वसूली योग्य राशि—– वसूली गई राशि

2018-19 —–41 करोड़ रुपये—– 37 करोड़ रुपये

2019-20 —– 32 करोड़ रुपये—– 27 करोड़ रुपये

2020-21 —– 38 करोड़ रुपये—– 21 करोड़ रुपये

2021-22 —–40 करोड़ रुपये—– 18 करोड़ रुपये

(नोट: आंकड़े निगम द्वारा प्राप्त है।)

– शहर में जलापूर्ति करना नगर निगम में जिम्मेदारी है। इसके लिए लोगों के घरों में कनेक्शन दिया गया है। नियमित पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन लाखों लोग पानी लेने के बाद भी पैसा नहीं चुकाते हैं। अब नगर निगम बकाया पैसा वसूलने के लिए नई रणनीति बना रहा है, ताकि निगम के नुकसान की भरपाई की जा सके।

-उदित गर्ग, मुख्य अभियंता जलकार्य विभाग

छतरपुर में आदतन अपराधी इरफान के घर पर चलाया बुलडोजर

0

छतरपुर ।   छतरपुर क्षेत्र के आदतन अपराधी इरफान के घर पर शनिवार सुबह पुलिस व प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला दिया। इरफान पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैंं। वर्तमान में भी वह फरार है। इरफान के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन करीब एक महीने पहले से ही तैयारी कर रहा था। इसके बाद शनिवार सुबह से ही बुलडोजर लेकर उसके मकान को तोड़ने के लिए पहुंच अमला पहुंच गया। प्रशासन ने छतरपुर शहर के संकट मोचन पहाड़ी स्थित आरोपित इरफान कार्टर के मकान पर सुबह से कार्रवाई शुरू की है। करीब महीने भर पहले आरोपित के मकान की नापजोख की गई थी। आरोपित को अपराधों में संलिप्तता से दूर रहने के लिए कहा गया था। सुधार नहीं होने पर आज सुबह प्रशासन की पूरी टीम नगरपालिका और पुलिस महकमे के साथ मौके पर पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद अब पन्ना रोड स्थित नंदा कॉलोनी में कब्जा की गई साढ़े सात एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई नौगांव एसडीओपी शशांक जैन, छतरपुर एसडीएम विनय द्विवेदी सहित भारी पुलिस बल मौजूद हैं।

बुदनी में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

0

सीहोर ।  शनिवार को भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बुदनी के टीटीसी के सामने स्कूटी सवार महिला शिक्षक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर बुदनी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए मधुवन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस एमपी 41 पी 1514 ने बुदनी में टीटीसी के सामने सड़क से जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षक साधना पति रामभवन चौहान निवासी ग्राम खुटान शाहगंज को पीछे से टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी, जिससे उसे सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं स्‍कूटी बस के नीचे फंसकर रह गई और उसके परखच्‍चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बुदनी थाना प्रभारी विकास खीची मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल महिला को बुदनी के मधुवन अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गलत रूट से संचालित हो रही बस

परिवहन विभाग की माने तो बस क्रमांक एमपी 41 पी 1514 साहिल ट्रैवल्स को 31 दिसंबर 2022 तक का इछावर से छिंदवाड़ा को अस्थाई परमिट दिया गया है, लेकिन बस का संचालन भोपाल के नादरा बस स्टैंड से छिंदवाड़ा किया जा रहा है। 50 प्लस 2 सीटर बस को 30 सितंबर 2022 को भोपाल आरटीओ ने परमिट जारी किया है।

महिला ने नहीं पहना था हेलमेट

जिला पुलिस लगातार हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन लोग अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुदनी थाना अंतर्गत सामने आया है, जहां बस की टक्कर से महिला शिक्षक सड़क पर उछकर गिरी, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार महिला ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि वह हेलमेट लगाए होती तो सिर में चोट नहीं लगती।

माइक्रोवेव की सफाई के लिए अपनाएं ये सिंपल ट्रिक्स

0

गीली पेपर टॉवल- माइक्रोवेव साफ करने के लिए गीले कागज के तौलिये का इस्तेमाल करें। इसके लिए बस गीले कागज के तौलिये को अपने माइक्रोवेव के अंदर रखें और अपने माइक्रोवेव को लगभग 5 मिनट के लिए चलाएं। यह ट्रिक भाप बनाएगी जो आपके माइक्रोवेव में गंदगी और दूषित पदार्थों को हटाने में आपकी मदद करेगी।

डिश सोप का करें इस्तेमाल – यह तरीका वेट पेपर टॉवल मेथड की तरह ही काम करता है। एक नॉन-मेटालिक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में पानी के कुछ हिस्से और डिश सोप भरें और उसे माइक्रोवेव में रखें। इसे केवल 1 मिनट के लिए हाई टेम्प्रेचर पर या भाप बनने तक चलने दें।अब कटोरा निकालें और अब स्पंज का इस्तेमाल करें और माइक्रोवेव को पोंछे।

बेकिंग सोडा – बेकिंग सोडा दूसरी चीजों के अलावा, आपके माइक्रोवेव में अटके हुए खाने के लिए सबसे अच्छा क्लीनर है। बस बेकिंग सोडा और पानी से एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने माइक्रोवेव में जो भी सख्त खाना फंसा हुआ है, उस पर रखें। इसे कम से कम 5 मिनट तक रहने दें फिर इसे गीले स्पंज या तौलिये से पोंछ लें। 

बनाएं आलू-प्याज का देसी सैंडविच

0

सामग्री – ब्रेड, उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, राई, नमक, लाल मिर्च पाउडर , काली मिर्च पाउडर, मैगी मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर , हरा धनिया , सरसों का तेल

विधि – इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई हरी मिर्च डालकर चटकाएं। अब इसमें प्याज डालें और अच्छे से भूरा होने तक भूनें। फिर इसमें नमक, मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, मैगी मसाला पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें आलू डालें। अच्छे से मिलाएं। कुछ देर के लिए इसे ढकें और फिर अच्छे से पकने दें। 5 से 7 मिनट के बाद इसके ढक्कन को हटाएं और फिर इसमें अमचूर पाउडर डालें और मिलाएं। हरा धनिया से गार्निश करें। मसाला जब ठंडा हो जाए तो ब्रेड स्लाइस को लें और इसमें आलू के मसाले को लगाएं और इसे दूसरे ब्रेड से कवर करें। फिर इसे टोस्ट करें या घी के इस्तेमाल से तवे पर सेक लें। सैंडविच तैयार है इसे कैचअप या हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

पनीर के साइड-इफेक्ट्स को लेकर बरतें सावधानी

0

पनीर को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। प्रोटीन के साथ इसमें अन्य कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। हालांकि अगर कम समय में ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए पनीर का अधिक सेवन कर रहे हैं तो इसके कई प्रकार के दुष्प्रभावों के बारे में भी शोधकर्ताओं ने अलर्ट किया है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो पनीर में मौजूद पोषकता संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए सहायक मानी जाती है, हालांकि कुछ स्थितियों में इसका सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना पाचन सहित कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

  • पनीर में फैट की अधिकता होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें पनीर के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो भी पनीर का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है।
  • कच्चा पनीर वैसे तो कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है पर कुछ अध्ययनों में इसके गर्भवती महिलाओं और भ्रूण के विकास से संबंधित जोखिमों के बारे में भी पता चलता है।
  • पनीर का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक पनीर खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण पाचन संबंधी कई प्रकार की समस्याओं जैसे दस्त, पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है।
  • पनीर कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर करने वाला भी हो सकता है, हालांकि इस तरह के मामले काफी दुर्लभ हैं पर इसके जोखिमों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। दूध से संबंधित एलर्जी के शिकार लोगों को भी पनीर के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। पनीर एलर्जी की प्रतिक्रिया को ट्रिगर कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप पाचन संबंधी समस्याएं, मतली, उल्टी, दस्त, या यहां तक कि त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। अगर आपको भी पाचन की दिक्कत है तो पनीर के सेवन से बचें।

इस रेसिपी से बनाएं नर्म और स्वादिष्ट गुलाब जामुन

0

सामग्री : आधा कप मैदा, एक कप खोवा( इसे कद्दूकस कर लें), एक चुटकी बेकिंग सोडा, घी या तेल तलने के लिए, एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर, कुछ केसर के रेशे, डेढ़ कप चीनी, ढाई कप पानी।

विधि : गुलाब जामुन तैयार करने से पहले चाशनी तैयार कर लें। इस चाशनी को केसर के स्वाद वाली बनाकर तैयार करें। इसके लिए किसी गहरे तले के बर्तन में डेढ कप चीनी और ढाई कप पानी डालें। इसमे इलायची पाउडर और केसर के रेशे डाल दें। अब आंच को तेज कर उबालें। चाशनी में एक उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें। फिर इसे तब तक उबालें जब तक कि इसमे तार ना बनने लगे। जब तार बनने लगे तो गैस बंद कर चाशनी को एक किनारे ढंक दें। जब गुलाब जामुन डालने होंगे तो इसे हल्का सा गर्म कर लिया जाएगा।

अब गुलाब जामुन बनाने कि लिए खोवे को लेकर कद्दूकस कर लें। करीब 1/8 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। साथ में आधा कप मैदा डालकर मिक्स करें। फिर इसे आटे की तरह गूंथें। वैसे तो खोवे की नमी के साथ ही पूरा आटा गूंथ जाएगा। लेकिन अगर जरूरत हो तो एक दो चम्मच दूध डाल सकते हैं। अच्छी तरह से इस आटे को मसलकर गूंथने के बाद छोटी-छोई लोई तैयार कर लें।

ध्यान रहे कि आटे की लोई बनाते समय इसमे जरा सी भी दरार ना हो। दरार होने पर तलते समय ये फट जाएगे। अगर लोई में दरारे दिख रही हैं तो आटे को और नरम बनाकर तैयार करिए। इसके लिए आप दूध मिलाकर आटे को गूंथे। ध्यान रहे कि गोले बहुत ज्यादा बड़े ना हो क्योंकि चाशनी में जाने के बाद ये और फूलते हैं।

कड़ाही में तेल या घी को गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो छोटा टुकड़ा डालकर देखें। अगर टुकड़ा तेल के ऊपर आ जाता है तो यानी कि तेल गर्म है। अब इसमे गोले डालकर धीमी आंच पर तलें। थोड़ी ही देर में गोले फूलना शुरू होकर सुनहरे होने लगते हैं। जब गोले सुनहरे हो जाएं और फूल जाएं तो इन्हें निकाल लें और गर्म चाशनी में डालें। बस तैयार है स्वादिष्ट गुलाब जामुन।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group