Home Blog Page 5714

फूलों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, कीजिए लाइव दर्शन

0

उज्जैन ।   श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। महाकाल मंदिर के गर्भ गृह और नंदीहाल को फूलों से सजाया गया है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंगवार सुबह भस्मारती में बाबा महाकाल का हनुमान जी के रूप में शृंगार किया गया। दोपहर 11.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन पहुंचेंगे। उनके साथ साधु-संत भी उज्जैन आ रहे हैं। 12.30 बजे सीएम संतों के साथ भोजन करेंगे। यहां कीजिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री शाम 5.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। 5.50 बजे महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। पीएम नंदीहाल में ध्यान भी लगाएंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने पीएम के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पंडित घनश्याम पुजारी उनकी पूजा कराएंगे। महाकाल मंदिर के बाद पीएम मोदी महाकाल लोक जाएंगे। यहां पीएम संतों के सानिध्य में लोकार्पण करेंगे। महाकाल लोक भ्रमण के बाद कार्तिक मेला मैदान में पीएम की सभा होगी। रात 8.33 बजे प्रधानमंत्री उज्जैन से रवाना होंगे।

प्रमुख मार्गों पर पीएम के होर्डिंग्स

पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए देवास और इंदौर रोड को विशेष तौर पर सजाया गया है। जगह-जगह मोदी के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। सुबह से ही मार्गों की सफाई की जा रही थी। आला अधिकारी सभी व्यवस्थाओं का मुआयना कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। वे घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

हजारों वाहनों के लिए 17 स्थानों पर पार्किंग जोन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उज्जैन आगमन पर मंगलवार को इंदौर रोड और देवास रोड को दो घंटे पहले पूरी तरह ब्लाक कर दिया जाएगा। पीएम की सभा में शामिल होने उज्जैन, इंदौर, आगर, रतलाम, धार सहित अन्य शहरों से 1300 बसों, 2250 कारों तथा चार हजार से ज्यादा बाइक के लिए 17 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। पीएम मोदी का हेलीकाप्टर देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में बने हेलीपेड पर लैंड करेगा।

उज्जैन में आज उगेगा सनातन का नव-सूर्य, प्रधानमंत्री लोकार्पित करेंगे श्री महाकाल लोक

0

उज्जैन ।  आदि-अनंत भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित नव्य-भव्य 'श्री महाकाल लोक' देश को समर्पित करेंगे। पूरी दुनिया में बसे सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह आस्था, श्रद्धा व गौरव का पल होगा। लोकार्पण समारोह के लिए उज्जैन में अप्रतिम साज-सज्जा की गई है। केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार व सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम 5.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। सर्वप्रथम महाकाल मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिग की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद श्री महाकाल लोक का अवलोकन कर लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में गायक कैलाश खेर द्वारा लिखा व गाया गया 'महाकाल गान' भी लोकार्पित किया जाएगा। खेर यहां प्रस्तुति भी देंगे। जिस समय प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का अवलोकन व लोकार्पण करेंगे, उस समय प्रदोषकाल रहेगा। प्रदोषकाल होने से यह समय सभी दोषों से मुक्त होगा। इस समय शिव नाम मुहूर्त रहेगा। यह समय इसलिए भी चुना गया है क्योंकि लोकार्पण के समय शुक्र की महादशा होगी तथा शुक्र की कन्या राशि में बुध के साथ युति होगी। यह मुहूर्त आने वाले कालखंड में श्री महाकाल लोक व उज्जैन में पर्यटन व रोजगार भी बढ़ाएगा। शिवनगरी उज्जयिनी को महोत्सव के लिए सिंहस्थ (कुंभ) मेले जैसा सजाया गया है। महाकाल मंदिर में उजास किया जा रहा है, अन्य मंदिरों में भगवान को नए वस्त्र धारण करवाए गए हैं। मोक्षदायिनी नदी मां शिप्रा स्थित रामघाट सहित अन्य घाटों का रंगरोगन व रोशनी से श्रृंगार किया गया है। जगह-जगह त्रिशूल, डमरू सहित महादेव के अन्य प्रतीक दिखाई दे रहे हैं। उज्जयिनी की गली-गली में मानो पौराणिक काल का आनंद जीवंत हो उठा है।

अखाड़ों में उत्साह, साधु कह रहे साधो-साधो

सनातन परंपरा के सभी 13 अखाड़ों में श्री महाकाल लोक के निर्माण व लोकार्पण को लेकर उत्सवी उल्लास है। जूना अखाड़ा, निरंजनी पंचायती अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा सहित सभी अखाड़ों के साधु-संतों, महामंडलेश्वर आदि ने श्री महाकाल लोक को अद्भुत, अकल्पनीय और अलौकिक बताया है। अखाड़ों के स्थानीय आश्रमों में वेदपाठी बटुकों, आचार्यों ने भी लोकार्पण को अपने-अपने अखाड़ों में उत्सव स्वरूप में मनाने की तैयारियां की हैं।

लखनऊ से इंदौर आ सकते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पहले अहमदाबाद से आने वाले थे इंदौर

0

 इंदौर ।   महाकाल लोक का शुंभारभ करने आ रहे प्रधानमंत्री अब लखनऊ से इंदौर आएंगे। पहले मोदी अहमदाबाद से इंदौर आने वाले थे। दरअसल प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद सैफई से लखनऊ होते हुए वे इंदौर पहुंचेंगे। हालांकि उनके यहां के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि सैफई में एयरपोर्ट ना होने के कारण सभी विशेष विमानों से लखनऊ जाकर वहां से हेलीकॉप्टर से सैफई पहुंचेंगे। वहीं से वे वापस लखनऊ आ जाएंगे। फिर यहां से इंदौर आ जाएंगे। यहां से उज्जैन तक की यात्रा प्रधानमंत्री वायु सेना के हेलीकाप्टर में तय करेंगे। अगर मौसम खराब हुआ तो मोदी सड़क मार्ग से ही आना जाना करेंगे। यह शाम को मौसम देखकर ही तय किया जाएगा। प्रबंधन ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री इंदौर वायु सेना के विमान से ही आएंगे। पहले उम्मीद थी कि वे अपने नए विमान एयर इंडिया वन से इंदौर आएंगे और इसी से वापस दिल्ली जाएंगे। भारत सरकार ने पिछले साल अमेरिका से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए दो बोइंग -777 विमान खरीदे थे। एक विमान की कीमत 4229 करोड़ रुपये है। इन्हें दुनिया के सबसे आधुनिक और सुरक्षित विमान कहा जाता है। पिछले साल यह विमान इंदौर आया था लेकिन उतरने के लिए रनवे पर पर्याप्त जगह नहीं होने से वापस लौट गया था। इसके बाद रनवे के टर्न पेड को चौड़ा किया गया था। इसके लिए 27 मार्च से 31 अगस्त तक रनवे पर रात 11 से सुबह 6 बजे तक काम हुआ और इस दौरान उड़ानों के संचालन पर रोक लगाई गई थी। प्रबंधन का कहना है कि हम नए विमान के संचालन के लिए तैयार थे, लेकिन अब पुराने विमान से ही आ रहे हैं।

सिलिकॉन वैली के सबसे अमीर बिजनेसमैन ने छोड़ी रूस की नागरिकता

0

सिलिकॉन वैली के सबसे धनी रूसी यूरी मिलनर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपनी रूसी नागरिकता छोड़ दी है। मिलनर ने नागरिकता छोड़ने की पूरी प्रक्रिया अगस्त में पूरी की। एक ट्वीट में मिलनर ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने 2014 में क्रीमिया के कब्जे के बाद रूस छोड़ दिया। जब रूस ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन पर हमला किया तो डीएसटी ग्लोबल ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की निंदा की थी।

मिलनर का जन्म मास्को में हुआ था।वह रूस से अपनी फर्म को दूर ले जाने के लिए सबसे प्रमुख तकनीकी नेता थे।मिलनर के रूस के साथ संबंधों ने सिलिकॉन वैली में कुछ घबराहट पैदा कर दी।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स का अनुमान है कि मिलनर की संपत्ति लगभग 3.5 अरब डॉलर है।डीएसटी ग्लोबल ने फेसबुक और ट्विटर सहित टेक जगत की कई दिग्गज कंपनियों में भारी निवेश किया है।

कैसा है अक्षय कुमार की फिल्म “Ram Setu”  का ट्रेलर?

0

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म राम सेतु का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म रामसेतु की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि रामसेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना। रामायण की कहानी के मुताबिक रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था। फिल्म की कहानी राम सेतु के सच को तलाशने के साथ-साथ इतिहास के और भी कई पन्ने उलटती है। फिल्म की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है लेकिन यह भारत-श्रीलंका के बीच आज भी मौजूद राम सेतु की संरचना के इर्द-गिर्द घूमती है।

कैसा है Ram Setu का ट्रेलर?
अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर एक्शन, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर है। फिल्म की कहानी रामसेतु को बचाने के मिशन के बारे में है। जी स्टूडियो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 9 सेकेंड का फिल्म का ट्रेलर शुरू में थोड़ी जिज्ञासा जरूर जगाता है लेकिन बाद में बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर एक्शन सीन और एनिमेशन तक सब कुछ निराशाजनक लगने लगता है। फिल्म का प्लॉट निसंदेह दमदार है और आखिरी में वानर सेना वाले अंदाज में अक्षय कुमार का हाथ में पत्थर उठाकर रामसेतु पर चलने वाला सीन भी काफी अपील करता है। 

पीएम मोदी ने बिग बी को 80वें जन्मदिन पर दी बधाई…

0

महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। आधी रात में बिग बी के घर के बाहर उनको बधाई देने वालों का जमावड़ा लग हुआ था। जिसके बाद अमिताभ बच्चन बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नंदा भी मौजूद थीं। इस खास मौके पर बिग बी को पूरा देश बधाई दे रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अमिताभ बच्चन को बधाई दी है। पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्म हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं'। बता दें कि सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं बल्कि मनोरंजन और राजनीतिक जगत के तमाम लोग अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उनकी बेटी श्वेता नंदा ने पिता के साथ बिताए अपने पलों की तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। एक तस्वीर में बिग बी श्वेता का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में बिग बी अपने दिवंगत माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के साथ खड़े हैं। कैप्शन में श्वेता ने आबिदा परवीन और नसीबो लाल के गाने 'तू झूम' के बोल का इस्तेमाल किया है।

अमिताभ ने अपनी जिंदगी का काफी लंबा वक्त फिल्मी दुनिया में बिताया है और आज भी बिता रहे हैं। 80 साल उम्र हो जाने के बाद भी बिग भी युवा जोश के साथ काम करते नजर आते हैं। उनका मशहूर शो केबीसी आज भी छोटे पर्दे पर धमाल मचा रहा है। अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने कई पुरस्कार और प्रशंसा अर्जित की है। उन्होंने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में कई पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने उन्हें 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

यह शिव की सृष्टि है, वही लीला रच रहे और वही सब करवा रहे

0

उज्जैन ।   श्री महाकाल लोक के रूप में सनातन धर्म का वैभव पुर्नप्रतिष्ठित होने पर सभी 13 अखाड़े प्रसन्न हैं। खासकर शैव अखाड़ों में शिव की नगरी का गौरव फिर लौटने पर उत्सवी उल्लास है। उज्जयिनी के साधु-संत मंदिर के विस्तार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि यह पूरी सृष्टि शिव की है, वही लीला रच रहे हैं और वही सब करवा रहे हैं।

नया अध्याय होगा

सनातन हिंदू धर्म व संस्कृति के पुनर्उत्थान का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से श्री महाकाल लोक के रूप में वह पूर्ण होने जा रहा है। इससे देश के समस्त साधु-संत व धर्मावलंबी प्रसन्न हैं। उज्जयिनी के इतिहास में भी यह नया अध्याय होगा।

-बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर

साकार हुआ महाकाल वन

स्कंद पुराण के अवंतिखंड तथा शिव से संबंधित धर्मशास्त्रों में महाकाल वन का उल्लेख मिलता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसे श्री महाकाल लोक के रूप में साकार कर दिया है। महाकाल के आंगन की इस चैतन्य भूमि पर यह रचना सत्यम, शिवम, सुंदरम के दर्शन करा रही है।

-महंत विनीत गिरि महाराज, गादीपति महंत महाकालेश्वर मंदिर

अद्भुत, अकल्पनीय महाकाल लोक

महाकाल लोक की रचना अद्भत व अकल्पनीय है। मुझे लगता है स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने इसका निर्माण किया है। महाकाल के आंगन में शिव की लीलाओं का दर्शन सैकड़ों जन्मों के पुण्य फलित होने जैसा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजय तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का समर्पण प्रसन्नाता प्रदान करने वाला है।

-स्वामी शांतिस्वरूपानंद महाराज, महामंडलेश्वर निरंजनी पंचायती अखाड़ा

स्वतंत्रता के बाद संस्कृति का पुनर्उत्थान हुआ

श्री महाकाल लोक देश में सनातन धर्म परंपरा तथा संस्कृति के पुनर्उत्थान का प्रतीक है, इससे उज्जैन का गौरव और बढ़ गया है। आने वाले दिनों में उज्जयिनी धर्म व संस्कृति के साथ आर्थिक रूप से भी संपन्ना होगी। श्री महाकाल लोक के निर्माण से उज्जैन का धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा तथा रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

चाय बनाते समय गैस रिसाव से भड़की आग, सिलेंडर फटा, दोपहिया वाहन के उड़े परखच्चे

0

विदिशा ।    जिले की ग्यारसपुर तहसील के ग्राम चिरावटा के एक घर में मंगलवार की सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसमें घर के अंदर रखे दोपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के समय घर में सात सदस्य थे और वे समय रहते बाहर निकल गए थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लगभग आधे घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबूू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब सात बजे ग्राम चिरावटा में पन्नालाल वाल्मीकि के घर पर परिवार की महिला रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक रेगुलेटर से गैस रिसाव होने पर आग का भभका उठा और रसोई में आग फैल गई। यह देख चाय बना रही गृहिणी घबरा गई और तुरंत दूसरे कमरे की ओर भागी। उसने घर के सभी सदस्यों के जल्दी बाहर निकलने को कहा। उधर आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगी थी। आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर भागे। थोड़ी देर बाद ही सिलेंडर फटने का तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह धमाका इतना तेज था कि घर के अंदर रखे दोपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। घर में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिशें शुरू कीं और फोन कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड वाहन गांव पहुंचा और आग पर काबू पाया।

गांगीवाड़ा के समीप बस-ट्रक की भिड़ंत, नौ घायल, दो की हालत गंभीर

0

छिंदवाड़ा ।   मंगलवार सुबह गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में बैठे आठ यात्री घायल हो गए। उधर ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। घायल 9 लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को परासिया तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस जामई से नागपुर के लिए निकली थी। छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले ही गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के पहले मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इस हादसे में ट्रक और बस का अगला हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों व बस में बैठे अन्य यात्रियों ने घायलों को बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में परासिया तथा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को परासिया तथा छिंदवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में एक महिला को गंभीर चोट आई, जिसका हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। वहीं ट्रक का चालक केबिन में फंसकर रह गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा में टाइमिंग मिलाने के चक्कर में बस चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ है। परासिया टीआइ प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि हादसा सुबह 08 बजे हुआ है। बस जामई से नागपुर की ओर जा रही थी। हादसे में घायल 09 लोगों में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पेरेंट्स बनने के बाद विवादों में फंसे नयनतारा और विग्नेश…

0

तमिल एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने 9 अक्टूबर को अपने पेरेंट्स बनने की खबर दी। शादी के 4 महीने बाद ही सोशल मीडिया पर बच्चों के पैरों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की अनाउंमेंट की। कल से यह खुशखबरी सुर्खियों में है, हालांकि अब पेरेंट्स बनने के साथ-साथ कपल विवादों में फंस हैं। दरअसल दुनिया भर में सरोगेसी को लेकर अलग-अलग नियम-कानून हैं, ऐसे में तमिलनाडु के हेल्थ मिनिस्टर एमए सुब्रमण्यम इस सरोगेसी मामले की जांच करवाएंगे।

क्या है मामला?
दरअसल 9 अक्टूबर को विग्नेश ने सोशल मीडिया पर अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी। कपल शादी के महज 4 महीने बाद ही पेरेंट्स बन गए, इस खबर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जिसके बाद कपल सरोगेसी मामले में विवादों में आ गया। बता दें कि भारत में प्रोफेशनल सरोगेसी पर बैन लगा है। किसी भी सरोगेट को कम से कम एक शादी जरूर होनी चाहिए। साथ ही उसका अपना बच्चा होना चाहिए।

हेल्थ मिनिस्टर करवाएंगे मामले की जांच
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम से जब नयनतारा और विग्नेश के सरोगेसी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'इस मामले में जांच की जाएगी। सरोगेसी अपने आप में ही बड़ी बहस का मुद्दा है। कानून लोगों को सरोगेसी कराने की परमिशन देता है। लेकिन इसके लिए महिला की उम्र 21 साल से अधिक और 36 साल से कम होनी चाहिए, साथ ही इसके परिवार की मंजूरी होनी चाहिए।' आपने बयान में हेल्थ मिनिस्टर ने आगे कहा-' कि मैं इस मामले की जांच करने के लिए चिकित्सा सेवा निदेशालय को आदेश दूंगा।'

कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी खुशखबरी
विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने जुड़वा बच्चों के पैरो की तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ विग्नेश ने कैप्शन में लिखा- 'नयनतारा और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम ब्लेस्ड हैं, कि हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद हमारे बच्चे के रूप में आया है। हमें आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। हमारे उइरो और उलगाम के लिए। दोनों के आने हमारी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। भगवान डबल महान है।'

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group