Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिबीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहडोल आ रहे नड़डा, चुनावी...

बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहडोल आ रहे नड़डा, चुनावी रण में प्रदेश में स्‍टार प्रचारकों का दौरा शुरू

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड़डा पहली बार शहडोल में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। नड्डा शहडोल संसदीय क्षेत्र की बीजेपी प्रत्याशी के हिमाद्री सिंह के समर्थन में न्यू गांधी चौक में विशाल आम जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव नजदीक आने के मध्य प्रदेश भाजपा के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। स्‍टार प्रचारकों का दौरा कार्यक्रम तय हो गया है। नेता जहां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगाते नजर आएंगे। वहीं जनता के मन को टटोलने का भी काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गज नेताओं के दौरे अब मध्यप्रदेश में शुरू होने वाले हैं। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शहडोल आएंगे।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचेंगे। एक घंटा 40 मिनट शहडोल में रहेंगे। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ शहर के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा 3:40 बजे शहडोल से जबलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। जबलपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी तीन अप्रैल को पन्ना और खजुराहो में सभाएं करेंगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को सीधी और सिंगरौली आएंगे। इसके अलावा भी राजनाथ सिंह प्रदेश में कई सभाएं करेंगे। बता दें एमपी के स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 40 नाम शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी प्रचार करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments