Saturday, July 27, 2024
Homeखेलमिचेल स्टार्क ने आईपीएल के इतिहास में रचा इतिहास, KKR ने 24.75...

मिचेल स्टार्क ने आईपीएल के इतिहास में रचा इतिहास, KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा

Cricket News: साल 2024 के लिए नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदा है। वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया। स्टार्क साल 2015 के बाद इस लीग में खेलते नजर आएं थे। उन्होंने इससे पहले 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ही टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

इससे पहले पैट कमिंस रिकॉर्ड कीमत में बिके

स्टार्क से पहले उनके ही हमवतन खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 20.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वे कुछ ही देर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे और स्टार्क ने उनको पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें, स्टार्क ने अब तक IPL में 27 मैच खेले हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 20.38 की उम्दा और और 7.17 की इकॉनमी रेट से 34 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का रहा है। इस खिलाड़ी ने आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेला था। साल 2015 के सीजन में उन्होंने 13 मुकाबले खेले थे और 14.55 की शानदार औसत के साथ 20 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments