Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमोहन सरकार बनते ही MP में बड़ा एक्शन, बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ...

मोहन सरकार बनते ही MP में बड़ा एक्शन, बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले के घर पर चला बुलडोजर

Bhopal News: मध्य प्रदेश में सरकार बनाते ही सीएम मोहन यादव एक्शन मोड में आ चुके हैं। उनकी तरफ से पहली बार बुलडोजर कार्रवाई का आदेश दिया गया। असल में चुनावी नतीजों के बाद पांच दिसंबर को बीजेपी कार्यकर्ता की एक आरोपी ने हथेली काट दी थी। अब उसी आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। इससे पहले धार्मिक स्थलों पर बज रहे स्पीकरों की आवाज कंट्रोल रखने के लिए भी एक आदेश जारी किया गया था।

बताया जा रहा है कि पांच दिसंबर को फारूख नाम के शख्स ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर पर हमला कर दिया था। उसकी हथेली तक काट दी गई थी, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब कैलाश विजयवर्गी भी उससे मिलने गए थे। अब मोहन सरकार ने एक्शन में आते हुए आरोपी फारूक के घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। इससे पहले शिवराज सरकार के दौरान भी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चल रहे थे। हबीबगंज थाना इलाके में बीते दिनो बदमाशों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर किये गये कातिलाना हमले के मामले में प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के हथौड़े बरसाने के साथ ही जेसीबी चलाते हुए उसे जमीदोंज कर दिया।

सीएम बनने के बाद भोपाल में पहली बार बुलडोजर की कार्रवाई

डॉ.मोहन यादव के सीएम बनने के बाद राजधानी भोपाल में पहली बार बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। घायल युवक के साथी स्वपनिल का आरोप था, की आरोपियों ने राजनीतिक रंजिश के चलते उसपर हमला किया था। गुरुवार सुबह आरोपी के 11 नंबर क्षेत्र में स्थित जनता कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। आरोपी के खिलाफ भोपाल कलेक्टर ने एनएसए की कार्यवाही की थी।
जानकारी के अनुसार साईं बाबा मंदिर के पास रहने वाले स्वप्निल ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया था की उसके मोहल्ले में रहने वाला ऑटो चालक देवेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ मंडल का महामंत्री हैं। जनता कॉलोनी में रहने वाले फारुख और उसके साथी देवेंद्र सिंह के सामने आने पर उसे उकसाने वाली हरकतें करते थे। करीब दस दिन पले रात साढ़े 11 बजे देवेंद्र जनता कॉलोनी से निकलते हुए अपने घर जा रहा था। रास्ते में आरोपियो ने उसे रोककर मारपीट करते हुए तलवार से उसके हाथ पर वार कर दिया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से कट गया। उसी समय वहां से गुजर रहे स्वप्निल ने देवेंद्र को बचाने की कोशिश की तब आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी थी। पुलिस ने स्वप्निल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में का मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments